जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दो कारों की भिड़त में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 3 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार को सौंप दिया गया. बता दें कि मरने वालों में तीन लोग श्रीगंगानगर और दो लोग बीकानेर के रहने वाले थे.
दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर की चाकू से वार कर हत्या कर दी. युवक पिछले 10 साल से युवती के साथ बतौर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. पिछले कुछ समय से उसे अपनी लिव-इन पार्टनर पर शक होने लगा था. बुधवार सुबह उठते ही उसने युवती से शादी करने की बात कही. जब युवती ने इसके लिए इंकार कर दिया तो गुस्से में युवक को चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवती का नाम मनीषा था.
क्या है मामला?
साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया बुधवार सुबह 5:30 बजे सूचना मिली एक किराएदार ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंची. जहां घर के अंदर युवती खून से लथपथ हालत में मिली. उसे अचेत हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान मनीषा के रूप में की गई. वह मोलडबंद एक्सटेंशन, बदरपुर में अनिल कुमार नामक युवक के साथ रहती थी. पुलिस ने आराेपी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया. अनिल ने रसाेई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से हमला किया था. अनिल ने पुलिस को बताया कि वह मनीषा के साथ लिव-इन में 2011 से रह रहा था. इस मकान में दोनों किरायदार के तौर पर रह रहे थे और मकान मालिक को बताया हुआ था कि दोनों पति-पत्नी हैं.
हत्या की वजह
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अनिल ने खुलासा किया कि वह मनीषा के साथ साल 2011 से लिवइन रिलेशनशीप में रह रहा था. पिछले कुछ समय से मनीषा उसकी अनदेखी कर रही थी. उसे मनीषा के पर शक भी होने लगा था. सुबह उठते ही उसने मनीषा से शादी के लिए कहा, लेकिन मनीषा ने साफ मना कर दिया. इस बात से अनिल गुस्से में आ गया और उसने रसोई में रखे चाकू से मनीषा के ऊपर हमला कर दिया.
कालाहांडी | ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, पत्नी की मौत से व्यथित एक बुजुर्ग ने अंतिम संस्कार के दौरान महिला की जलती चिता पर छलांग लगा दी। जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हॉर्ट अटैक की वजह से बुजुर्ग के पत्नी की मौत हो गई थी। बुजुर्ग स्थानीय ग्रामपंचायत का निर्वाचित सदस्य भी था।
कालाहांडी के एसपी विवेक सरवाना ने कहा कि जिले के गोलामुंडा ब्लॉक के सिआलजोडी गांव की 57 वर्षीय रायबती सबर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पति नीलामणि और चार बेटे अन्य रिश्तेदारों के साथ उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट ले गए। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद, रायबती के चिता में आग लगाई गई।
चिता में आग लगाने के बाद जैसे ही रिश्तेदार और परिवार के सदस्य घर की ओर जाने लगे वैसे ही नीलामणि वापस लौटा और जलती चिता पर छलांग लगा दी। जब तक परिवार वाले बचा पाते बुजुर्ग बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह वह गांव की ग्राम पंचायत समिति के पूर्व सदस्य थे।
बाड़मेर | भारत-पाक सीमा पर बसे सरहदी बाड़मेर में जिस्मफरोशी के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. आरोप है कि यहां बाहरी राज्यों की युवतियां आकर स्पा की आड़ में गलत अनैतिक गतिविधियों का संचालन कर रही थी. सूचना मिलने के बाद बाड़मेर पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित गोल्डन स्पा में बड़ी कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक सरहदी बाड़मेर जिला मुख्यालय पर चामुंडा चौराहा के पास गोल्डन स्पा में पुलिस उपाधीक्षक आनंद सिह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते 5 युवतियों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है.
बाड़मेर पुलिस को लगातार स्पा की आड़ में अनैतिक कार्यों की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक आनंद सिह ने डमी ग्राहक भेजकर शिकायत की तस्दीक करवाई. इसके बाद शिकायत सही पाने पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देते हुए 5 युवतियों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने 5 युवतियों सहित 2 युवकों को किया गिरफ्तार
पुलिस उपाधीक्षक आनंद सिंह के मुताबिक लगातार स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए पीटा एक्ट के तहत 5 युवतियों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गोल्डन स्पा का संचालन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुट गई है. गौरतलब है कि शांत फिजा वाले सरहदी बाड़मेर में स्पा की आड़ में अनैतिक कार्य गति पकड़ रहे थे. पुलिस पहले में भी इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है. ऐसे में एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि युवक जालोर और पीपाड़ निवासी है. वही युवतियां दिल्ली,हरियाणा व पश्चिम बंगाल की निवासी हैं.
पटना: बिहार में कोरोना के मामले कम होते ही अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अब शर्त के साथ धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
जानिए क्या हैं नए दिशानिर्देश
नए दिशानिर्देश के तहत सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग मॉल, पार्क, गार्डन और धार्मिक स्थल पहले की तरह सामान्य रूप से खुल सकेंगे। 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट और खाने की दुकानें खुल सकेंगी। सभी विश्वविद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, और स्कूल के साथ-साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेगें। जिला प्रशासन के आदेश से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, खेल-कूद, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेगें।
बिहार में अब 102 सक्रिय मामले
बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण से अब राहत मिलने लगी है। मंगलवार को यहां 9 नए केस आए थे जबकि 19 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। वहीं कुल सक्रिय मरीज की संख्या की बात करें तो यह 102 हो गई है।
जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान बुधवार को हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुए मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान का पायलट सुरक्षित है। यह हादसा प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ। अब लड़ाकू विमान के हादसाग्रस्त होने से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
इन तस्वीरों में विमान के मलबे को जलते हुए और धुआं उठते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में विमान का पायलट जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। पायलट के ही पास कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं। एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें जलते हुए विमान के पास दो झोपड़ीनुमा घर बने हुए दिख रहे हैं। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
भारतीय वायु सेना ने इस संबंध में जानकारी दी है कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पश्चिमी सेक्टर में प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाले भारतीय वायुसेना के मिग-21 बाइसन विमान में टेक ऑफ के बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। हादसे का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
नई दिल्ली . उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. जाल में फंसे कुत्ते के बच्चे को बचाने की कोशिश में 12 साल की बच्ची की बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना कविनगर थाना क्षेत्र के गौड़ होम्स सोसाइटी की है. पुलिस के मुताबिक़, 12 बजे के आसपास 12 वर्षीय ज्योत्सना घर में कुत्ते के पिल्लेी के साथ खेल रही थी. इसी दौरान, पिल्ला अचानक बालकनी में लगे एक जाल में फंस गया. ज्योत्सना कुत्ते के बच्चे को जाल से निकालने की कोशिश में जुटी थी, इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह 9वीं मंज़िल से नीचे जा गिरी.
बच्ची के नीचे गिरने की आवाज़ सुनकर घर में मौजूद ज्योत्सना की मां किरण को घटना के बारे में पता चला. बदहवाश अवस्थार भागते हुए जब वे नीचें पहुंची तो देखा बेटी लहूलूहान हालत में पड़ी है. आनन फ़ानन में बच्ची को अस्पताल ले ज़ाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. ज्योत्सना ग़ाज़ियाबाद के एक स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी. बच्चीा के पिता खेतान कम्पनी में काम करते हैं. हादसे के वक्त मां-बेटी ही घर पर मौजूद थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मैसूर. कर्नाटक के मैसूर से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है, लुटेरों के एक गिरोह ने पैसा देने से मना करने पर एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. इतना ही नहीं महिला के बॉयफ्रेंड को गुंडों ने बेरहमी से पीटा भी. पुलिस के मुताबिक यह घटना कर्नाटक के मैसूर में सामने आई है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले में FIR (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर ली है. FIR के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके में चामुंडी हिल्स के समीप लुटेरों के गिरोह ने कपल को घेर लिया और उनसे पैसे मांगे.
मना करने पर उन पर हमला किया गया. दो आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया, उसके बॉयफ्रेंड को गिरोह के सदस्यों ने पीटा.
घटना के लगभग 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला और उसके बॉयफ्रेंड को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा है कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है. महिला का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है.
चामुंडी हिल्स, मैसूर शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर, राज्य के लोकप्रिय स्थलों में से एक है जहां चामुंडेश्वरी मंदिर स्थित है.
नई दिल्ली: तालिबानियो द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद लोग बहुत से लोग डरे-सहमे हुए हैं. किसी को अपनी जान की चिंता है तो किसी को अपने से ज्यादा बच्चों की. काबुल हवाईअड्डे का वो नजारा कौन भूल पाएगा, जब लोग देश छोड़ने के लिए प्लेन के पंखों पर ही बैठ गए. प्लेन चलने लगा तो लोग साथ-साथ दौड़ने लगे. सचमुच जिसने भी इस घटना का वीडियो और तस्वीरें देखीं वो इस भुला नहीं पाएगा. बच्चों की स्थिति भी ऐसी ही थी. मांएं कंटीले तारों के ऊपर विदेशी सैनिकों की तरफ अपने बच्चों के फेंक रही थी. बहुत से बच्चे कंटीले तारों के बीच फंस कर चोटिल हो गए. जो भी अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं, वे बस किसी भी तरह से निकल जाना चाहते हैं, हालांकि तालिबान का कहना है कि महिलाएं अब काम कर सकती हैं. बुर्का पहनने की पाबंदी भी हटा दी है. सिर्फ हिजाब में वह घर से बाहर निकल सकती हैं, लेकिन तालिबान के वादों पर इतनी जल्दी कोई यकीन नहीं करना चाहता. वे लोग तो बिल्कुल नहीं जिन्होंने अमेरिका और विदेशी सेनाओं की मदद की है. उनका कहना है कि तालिबान की नजरों में हम गुनाहगार हैं, वे हमें जिंदा नहीं छोड़ेंगे. वहीं तालिबान ने सभी लोगों के लिए आम माफी की घोषणा भी की है. इसी बीच तालिबान द्वारा प्रताड़ना के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आने लगे हैं. अफगानिस्तान में तालिबान किस तरह से अपनी सत्ता कायम करेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल स्थिति बेहतर नहीं है.
काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों को कंटीले तारों के बीच से अपने बच्चों को पकड़ाते अफगानिस्तान के लोगों की तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. वहां के हालात को लेकर इस तस्वीर ने चिंता और बढ़ा दी.
हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बच्चों के लिए अमेरिकी नौसैनिकों की तस्वीरें भी सामने आईं. माता-पिता से आंचल से निकलकर ये बच्चे सैनिकों की गोद में जाने को मजबूर हुए.
तालिबान के कब्जे के बाद हजारों लोग हवाईअड्डे पर पहुंच गए हैं. इस फोटो में लोग किनारे बैठकर इंतजार कर रहे हैं यहां से निकलने का.
इस फोटो में अमेरिकी सैनिक और कुछ बच्चे दिख रहे हैं जो अगली फ्लाइट की प्रतीक्षा में हैं.
काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिक कुछ प्यासे बच्चों को पानी की बोतलें देते दिखाई दिए
अफगानिस्तान से निकाले गए यात्री आज दक्षिणी इंग्लैंड में आरएएफ ब्रीज नॉर्टन स्टेशन पर उतरने के बाद.
मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को थप्पड़ वाले बयान के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया है। राणे पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। नारायण राणे को पहले चिपलून से हिरासत में लिया गया था, उसके बाद कागजी कार्यवाही पूरी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल, राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें थप्पड़ मारने की बात कह डाली थी। इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद नासिक पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए रत्नागिरी रवाना हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ ठाणे के नौपाड़ा में भी एक और मामला दर्ज किया गया है। ठाणे पुलिस के मुताबिक धारा 500, 505 (2), 153-बी (1) (सी) के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।
नड्डा ने ट्वीट कर जताई नाराजगी
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई। नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे। भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान हैं। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।
मुंबई में विरोध प्रदर्शन
इधर दूसरी ओर, मुंबई में राणे के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस दौरान कहा कि संसद के मंत्री जो खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, ने अपने ही मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र सीएम) के संवैधानिक पद का अपमान किया है, इसके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं गिरफ्तारी की सूचना मिलने के फौरन बाद केंद्रीय मंत्री राणे ने रत्नागिरी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। नारायण राणे के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हैं।
शिवसेना सांसद ने मांगा राणे का इस्तीफा
शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने भाजपा नेता नारायण राणे के इस्तीफे की मांग की है। राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राणे में क्या अब भी कुछ शर्म बाकी है, यदि है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। राउत ने कहा कि राणे को संविधान के प्रति थोड़ा सम्मान दिखाना चाहिए। उन्होंने जो कहा कि राणे का बयान निंदनीय था।
रत्नागिरी कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे राणे
हिरासत में लिए जाने से पहले नारायण राणे ने अपनी टिप्पणी को लेकर दर्ज प्राथमिकियों को चुनौती देते हुए मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर गिरफ्तारी से संरक्षण का अनुरोध किया। अधिवक्ता अनिकेत निकम के माध्यम से दाखिल राणे की याचिका में प्राथमिकी रद्द करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया गया है। भाजपा नेता राणे ने गिरफ्तारी या किसी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा प्रदान करने के लिए अंतरिम आदेश का भी अनुरोध किया।
न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ के समक्ष दाखिल याचिका में मंगलवार को ही तत्काल सुनवाई की मांग की गई। हालांकि, पीठ ने इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि (याचिका का) उल्लेख करने की अनुमति नहीं है। पीठ ने कहा कि वकील को प्रक्रिया का पालन करना होगा। अदालत ने कहा, ‘रजिस्ट्री विभाग के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए एक अर्जी दाखिल करें और फिर हम विचार करेंगे।’ याचिका में राणे के खिलाफ पुणे, नासिक और रायगढ़ के महाड में दर्ज प्राथमिकियों को चुनौती दी गई है।
क्या कहा था राणे ने?
राणे से सोमवार को महाड में पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि स्वतंत्रता दिवस के दिन दिए भाषण में सीएम अमृत महोत्सव या हीरक महोत्सव को लेकर शंका मे दिखे। इस पर उन्होंने कहा था कि ठाकरे को नहीं पता कि देश को आजादी मिले हुए कितने साल हो चुके हैं। अरे हीरक महोत्सव क्या? मैं होता तो कान के नीचे लगाता। स्वतंत्रता दिवस के बारे में आपको मालूम नहीं होना चाहिए? कितनी गुस्सा दिलाने वाली बात है यह। सरकार कौन चला रहा है, यह समझ ही नहीं आ रहा है।
इंदौर। जिले में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं शादीशुदा युवक ने किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मेरठ। मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में गांव पीपली खेड़ा में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पक्ष और पूर्व प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें प्रधान पक्ष की ओर से महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। प्रधान पक्ष ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
गांव पीपली खेड़ा मुस्लिम बाहुल्य गांव है। जिसमें कई योजना से लगातार मुस्लिम समाज का व्यक्ति ही प्रधान बनता आ रहा है। इस बार ग्राम प्रधान पद के लिए आमिर और पूर्व प्रधान जहीरूद्दीन मैदान में थे। चुनाव में आमिर ने जीत हासिल की। चुनाव के बाद से कई बार दोनों पक्षों के बीच छुटपुट घटनाएं हो चुकी हैं।
प्रधान पक्ष के अज्जू पुत्र अख्तर के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा गांव में बनाई गई सीमेंट की कुर्सियों पर बैठने को लेकर फइमुद्दीन और नासिर आपस में भिड़ गए। कुछ लोगों ने मामले में समझौता करा दिया। वहीं सोमवार शाम पूर्व प्रधान पक्ष के करीब चार दर्जन लोगों ने अज्जू के मकान पर हमला बोल दिया, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव-फायरिंग भी की गई। जिसमें अज्जू, मुस्तकीम पुत्र अकबर, साजिद पुत्र छिद्दा व अनीशा पत्नी अख्तर घायल हो गए।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीनों घायलों को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। उधर, अज्जू पक्ष ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
दोनों पक्षों पर हो सकती है कार्रवाई
पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में पुलिस अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर सकती है। कल शाम तक तीनों घायल युवक पुलिस की हिरासत में ही थे।
जांच के बाद कार्रवाई होगी
किठौर सीओ बृजेश कुमार सिंहने कहा कि वीडियो फुटेज और लोगों से जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड सरकार ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए कम से कम शुक्रवार तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी रखेगी।
स्वास्थ्य अधिकारियों के कोविड-19 के 'डेल्टा' स्वरूप के 35 नए मामले सामने आने की जानकारी देने के बाद यह खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड में पिछले साल अप्रैल से किसी एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। पिछले सप्ताह मामले बढऩे शुरू हुए थे और अभी तक देश में 107 मामले सामने आ चुके हैं।
प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि ऑकलैंड में कम से कम इस महीने के अंत तक लॉकडाउन जारी रहेगा, जहां ज्यादातर मामले सामने आए हैं।
जैसिंडा अर्डर्न ने कहा, '' हमें अभी और जानकारी हासिल करनी है। हमें और अधिक निश्चिंत होने की आवश्यकता है। हम 'डेल्टा' स्वरूप को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते। दुनिया ने हमें यही सिखाया है कि कोविड-19 के इस स्वरूप को लेकर सतर्क रहें।
अर्डर्न ने यह भी घोषणा की कि सरकार ने एक सप्ताह के लिए नियमित संसद सत्र स्थगित करने का फैसला किया है। विपक्षी सांसदों ने इस कदम की आलोचना की है।
इस बीच, ऐसा लगता है कि पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि लॉकडाउन 'डेल्टा' स्वरूप को पूरी तरह से समाप्त करने में सक्षम नहीं होगा। यह केवल इसके प्रसार को धीमा कर सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि लॉकडाउन '' देश में रहने का स्थायी तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि 16 साल और उससे अधिक उम्र की आबादी के टीकाकरण की दर 80 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद राज्यों को अपनी सीमाएं खोलनी चाहिए।
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब सिडनी में सर्वाधिक 800 से अधिक मामले सामने आए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मेलबर्न में 71, कैनबरा में 16 मामले सामने आए। तीनों शहरों में लॉकडाउन लगा है। वहीं, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार का कोई मामला नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की करीब 24 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।









