नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
गुजरात की 6 महानगरपालिकाओं में आज मतदान, केजरीवाल की भी नजरें टिकी

गुजरात की 6 महानगरपालिकाओं में आज मतदान, केजरीवाल की भी नजरें टिकी

गुजरात , गुजरात की 6 महानगरपालिकाओं में आज मतदान हो रहा है. इस बीच अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने परिवार साथ वोट डाला है. गुजरात की 6 महानगरपालिकाओं अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर के लिए आज मतदान हो रहा है. सुबह से जारी वोटिंग के बीच मतदाता भारी जोश में दिख रहे हैं. अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह ने भी वोट डाला है. गृहमंत्री के साथ उनकी पत्नी और बेटे जय शाह भी मौजूद रहे. मतदान के बाद उन्होंने हाथ से विजयी चिन्ह भी दिखाया. बता दें कि गृहमंत्री आज दिल्ली में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे. गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रहे इन चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है.

 

विजय रुपाणी पीपीई किट पहनकर करेंगे वोटिंग

 

 

6 महानगरपालिकाओं के कुल 575 वॉर्ड्स के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. मतगणना 23 फरवरी को होगी. गुजरात में कोरोना काल के बाद यह सबसे बड़ा चुनाव है. बीजेपी के 575, कांग्रेस 566, आप के 470 उम्मीदवार मैदान में हैं. कोरोना संक्रमित सीएम विजय रुपाणी पीपीई किट पहनकर मतदान करेंगे. नगर निगम चुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है जो विधानसभा चुनाव का मिजाज तय कर सकते हैं.

 

गुजरात के चुनाव पर केजरीवाल की भी नजरें

 

गुजरात के इस निकाय चुनाव पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी नजरें टिकी हुई हैं. सीएम केजरीवाल ने आज गुजरात के 6 शहरों में होने वाले निगम चुनाव से पहले ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए और फिर गुजरात को देखिए. असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम भी मुकाबले में है और उसने अहमदाबाद में छह वार्ड में 21 उम्मीदवार उतारे हैं.


 

चुनाव को लेकर आयोग की तैयारी


 

इस चुनाव में शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान को लेकर पुलिस व स्थानीय प्रशासन पूरी तरह तैयार है. 11,121 पोलिंग स्टेशन में से करीब 2255 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील और 1188 पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील घोषित किये गए है. बीजेपी और कांग्रेस समेत 2276 उम्मीदवार मैदान में है. चुनाव के लिए 43,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. चुनाव के दौरान नियमित यूनिट के 25,000 कर्मियों, होमगार्ड के 15,000 और राज्य रिजर्व पुलिस बल के 3,000 कर्मियों की तैनाती की जाएगी.

 

 गुंजी किलकारी, सैफ फिर पिता बने

गुंजी किलकारी, सैफ फिर पिता बने

पटौदी खानदान में एक बार किलकारियां गूंजी हैं. अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान आज फिर पैरेंट्स बन गए हैं. बेगम करीना ने आज अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है. ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए मिली है. सोशल मीडिया के जरिेये ये पता चला है कि करीना ने बेटे को जन्म दिया है. अपने बच्चे और पत्नी की देखभाल के लिए सैफ अली खान ने इन दिनों काम से ब्रेक लिया है. डिलीवरी से पहले ये कपल नए घर में भी शिफ्ट हो चुका है. आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई. इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया. तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ लेकिन बाद में उनकी क्यूटनेस के सभी कायल हो गए. तैमूर अभी चार साल के हैं. करीना और सैफ ने कभी तैमूर को कैमरे से छुपाया नहीं बल्कि उन्हें जन्म देने के कुछ  दिन बाद से ही करीना तैमूर के साथ दिखती रहीं. नन्हें स्टार किड्स में तैमूर सबसे पॉपुलर हैं.

कोरोना अलर्ट : महाराष्ट्र से इस राज्य में  जाने वालो के लिए कोरोना नेगेटिव सर्टिफिकेट अनिवार्य

कोरोना अलर्ट : महाराष्ट्र से इस राज्य में जाने वालो के लिए कोरोना नेगेटिव सर्टिफिकेट अनिवार्य

बेंगलुरु । कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि के मद्देनजर वहां से विमान, बस, ट्रेन या निजी वाहन से राज्य में आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर कोविड-19 नेगेटिव (संक्रमण की पुष्टि नहीं होने) सर्टिफिकेट लेकर आना अनिवार्य कर दिया है और यह सर्टिफिकेट 72 घंटे से पुराना नहीं होना चाहिए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जावेद अख्तर की ओर से जारी परिपत्र में बताया गया कि इस रिपोर्ट की पुष्टि एयरलाइन कर्मी यात्रियों के वाहन में सवार होने के दौरान करेंगे। परिपत्र में कहा गया कि महाराष्ट्र से आने वाले और यहां के होटलों, रिजॉर्ट समेत अन्य स्थानों पर रुकने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव रिपोर्ट का सर्टिफिकेट पेश करना अनिवार्य होगा और यह सर्टिफिकेट 72 घंटे से पुराना नहीं होना चाहिए। 

भारत-चीन: दसवें दौर की सैन्य वार्ता,जानिए किन बातों पर बनी सहमति

भारत-चीन: दसवें दौर की सैन्य वार्ता,जानिए किन बातों पर बनी सहमति

नई दिल्ली । भारत और चीन ने शनिवार को दसवें दौर की सैन्य वार्ता की, जिसमें चर्चा का मुख्य बिंदु पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोग्रा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से भी सैन्य वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का है। पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी छोर से भारत और चीन के सैनिकों को अस्त्र शस्त्रों तथा अन्य सैन्य उपकरणों को हटाए जाने की प्रक्रिया पूरी होने के दो दिन बाद कोर कमांडर स्तर की दसवीं दौर की यह वार्ता हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक सुबह 10:00 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्दो सीमा बिंदु क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए हॉट स्प्रिंग्स, गोग्रा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से भी तेज गति से सैन्य वापसी पर जोर देगा। दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध को 9 महीने हो गए हैं। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने पैंगोौंग झील के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों से अपने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है तथा अस्त्र शस्त्रों और अन्य सैन्य उपकरणों बंकरो, अन्य निर्माणों को भी हटा लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि दसवें दौर की वार्ता में चर्चा का मुख्य बिंदु अन्य इलाकों से भी सैन्य वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रहा।
 राजनाथ सिंह संसद में दिया था ये बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को संसद में एक बयान में कहा था कि भारत और चीन के बीच पैंगोंग झील क्षेत्र से सैनिकों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का समझौता हो गया है। उन्होंने कहा था कि समझौते के अनुरूप चीन अपनी सेना की टुकड़ियों को हटाकर पेंगौंग झील के उत्तरी किनारे में फिंगर 8 क्षेत्र की पूर्वी दिशा की ओर ले जाएगा। भारत अपनी सैन्य टुकड़ियों को फिंगर तीन के पास अपने स्थाई शिविर धन सिंह थापा पोस्ट पर रखेगा। सिंह ने कहा था कि इसी तरह का कदम पैंगोंग झील के दक्षिण क्षेत्र में भी उठाया जाएगा। 

BIG BREAKING : राजधानी में जारी है कोरोना का कहर, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी में जारी है कोरोना का कहर, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 263 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 75 मरीज, दुर्ग से 57, राजनांदगांव से 14, बालोद से 1, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 2, धमतरी से 4, बलौदा बाजार से 9, महासमुंद से 8, गरियाबंद से 13, बिलासपुर से 13, रायगढ़ से 9, कोरबा से 8, जांजगीर-चांपा से 4, मुंगेली से 0, जीपीएम से 1, सरगुजा से 11, कोरिया से 12, सूरजपुर से 3, बलरामपुर से 3, जशपुर से 7, बस्तर से 4, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 1, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 143 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3102 है | 

BIG BREAKING : एयर इंडिया की फ्लाइट बिजली के खम्बे से टकराई, 64 यात्री थे विमान में सवार

BIG BREAKING : एयर इंडिया की फ्लाइट बिजली के खम्बे से टकराई, 64 यात्री थे विमान में सवार

विजयवाड़ा | आंद्रप्रदेश के विजयवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय विजली के खम्बे से टकरा गई है | जानकारी के अनुसार 64 यात्रियों को लेकर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ ये हादसा हुआ है | विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं |

पढ़ें : BIG BREAKING : टीवी इंडस्ट्री के इस एक्टर ने फांसी लगा कर की खुदखुशी, पंखे से लटका मिला शव 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट गन्नवरम में विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बिजली के खंभे से टकरा गई | एयरपोर्ट के डायरेक्टर जी मधुसूधन राव ने कहा कि फ्लाइट में सवार सभी 64 यात्री और क्रू के सदस्य सुरक्षित हैं |

BIG BREAKING : टीवी इंडस्ट्री के इस एक्टर ने फांसी लगा कर की खुदखुशी, पंखे से लटका मिला शव

BIG BREAKING : टीवी इंडस्ट्री के इस एक्टर ने फांसी लगा कर की खुदखुशी, पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली | तमिल टीवी इंडस्ट्री से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है | खबर मिली है कि तमिल टीवी इंडस्ट्री के एक्टर इंद्र कुमार में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है | उनके फैंस उनकी मौत से सदमें में हैं | 25 साल के इंद्र कुमार ने कल यानी 19 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी | इंद्र कुमार ने तमिलनाडु के पेरंबलूर में अपनी एक दोस्त के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी | रिपोर्ट्स के अनुसार एक फिल्म देखने के बाद इंद्र गुरूवार को अपनी दोस्त के घर गए थे | अगले दिन वो मृत पाए गए |



इंडस्ट्री में इंद्र कुमार के दोस्तों को इस खबर के बाद गहरा सदमा लगा है | इस खबर के सामने आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर इंद्र कुमार को श्रद्धांजलि भी दी | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंद्र कुमार श्रीलंका के शरणार्थी थे जो अपने परिवार के साथ चेन्नई में रहते थे | रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर इंद्र कुमार ने इसलिए आत्महत्या कि क्योंकि उनके इंडस्ट्री में मौके नहीं मिल रहे थे | वो उससे काफी दुखी थे | पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और  जांच शुरू हो चुकी है | इंद्र कुमार के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है | इंद्र कुमार का शरीर उनकी दोस्त के घर में पंखे ले लटका मिला था | कुछ ही वक्त में एक्टर के दोस्तों ने पुलिस को फोनकर इस बात की जानकारी दी |

पुलिस ने इंद्र कुमार के शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है | अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है | तमिल टेलिविजन इंडस्ट्री में ऐसा लग रहा है जैसे मुश्किल वक्त चल रहा है | पिछले कुछ महीनों में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों की मौत हो चुकी है | कुछ वक्त पहले वीजे चित्रा ने भी सुसाइड किया था | कुछ दिन पहले ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद सुसाइड कर लिया था |

BIG BREAKING : राजधानी के स्कूल में पदस्थ महिला वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी की हुई हत्या, संदिग्ध अवस्था में मिला शव

BIG BREAKING : राजधानी के स्कूल में पदस्थ महिला वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी की हुई हत्या, संदिग्ध अवस्था में मिला शव

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि मध्य प्रदेश की महिला वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी की हत्या कर दी गई है। राजधानी भोपाल के एक स्कूल में पीटीआई के पद पर पदस्थ महिला वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी दिव्या कीर्तने की संदिग्ध हालत में लाश मिली है | 

पढ़ें : सरकार ने की बड़ी कार्यवाही: आर्थिक राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 1305 बिल्डिंगें सील 

बताया जा रहा है कि हरियाणा के अज्ञात आरोपियों ने दिव्या कीर्तने का गला रेतकर मौत के घाट उतारा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाँच में महिला की पहचान खिलाड़ी दिव्या के रूप में पार्किंग स्लिप और होटल बिल से हुई है। मामले को लेकर रोहतक पुलिस ने भोपाल पुलिस से संपर्क किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पढ़ें : विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दुल्हन की हुई मौके पर मौत दूल्हा गंभीर रूप से घायल 

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले दिव्या कीर्तने की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त पार्किंग स्लिप और होटल बिल की गई। मामले में हरियाणा की रोहतक पुलिस ने गोविंदपुरा और हबीबगंज पुलिस से संपर्क किया है और महिला खिलाड़ी से जुड़े सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।

सरकार ने की बड़ी कार्यवाही: आर्थिक राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 1305 बिल्डिंगें सील

सरकार ने की बड़ी कार्यवाही: आर्थिक राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 1305 बिल्डिंगें सील

नई दिल्ली। एक बार फिर कोरोना के मामलो में एकदम से तेजी देखने को मिली है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस कोविड-19 के 2749 केस सामने आने के बाद बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने 1305 बिल्डिंगें सील कर दी हैं। इन बिल्डिंगों में 71,838 परिवार रहते हैं। 

पढ़िए पूरी खबर-

बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में 45,956 एक्टिव केस हैं, जबकि 19 लाख 89 हजार 963 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण के चलते 51,713 लोगों की मौत हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में मार्च 2020 से 19 फरवरी 2021 के बीच कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने और मास्क ना पहनने वालों से 31 करोड़ 79 लाख 43 हजार का जुर्माना वसूला गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने पर अभी तक 15 लाख 71 हजार 679 लोगों पर जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को 13,592 लोगों पर मास्क ना पहनने पर जुर्माना लगाया गया और कुल 27 लाख 18 हजार का जुर्माना वसूला गया।

 

भारत सरकार के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों का 1.30 फीसद एक्टिव केस हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 43 हजार 127 है। देश के पांच राज्यों केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केरल में प्रतिदिन वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 6,112 केस दर्ज किए गए तो मुंबई में 823 मामले सामने आए हैं। राज्य में 75 दिनों बाद 18 फरवरी को कोरोना के मामले 5 हजार को पार कर गए हैं। उधर, कर्नाटक ने महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीमाई इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दो हफ्ते के लिए अपना "जनता दरबार" स्थगित कर दिया है। एनसीपी के मंत्री अब जनता दरबार नहीं लगाएंगे। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लोग अपनी शिकायतें ncpjantadarbar@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। गुरुवार को एनसीपी कोटे से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल और राजेश टोपे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले साल अगस्त महीने से ही महाराष्ट्र में एनसीपी के मंत्री जनता दरबार लगा रहे हैं।
बड़ी खबर: ट्रक के पीछे जा घुसी कार, हादसे में दो युवतियों समेत 4 की मौत

बड़ी खबर: ट्रक के पीछे जा घुसी कार, हादसे में दो युवतियों समेत 4 की मौत

मथुरा। ट्रक के पीछे कार घुस जाने से दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा थाना राया क्षेत्र में कोयल रेलवे फाटक के पास हुआ जहां ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इससे कार में सवार दो युवतियों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

कार सवार लोग बदायूं जिले के रहने वाले थे। ये राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर कोयल रेलवे फाटक के पास इनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार रोहित (18), सिमरन (20), काजल (15) और मनीष की मौत हो गई है। जबकि नीलम, प्रभाकर और कार चालक अमरपाल सिंह घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची राया थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों के सूचना दे दी है। ट्रक को कब्जे में लिया है। जांच की जा रही है।
 कार और टैंकर की आमने सामने भिडंत में 4 की मौत, 3 घायल

कार और टैंकर की आमने सामने भिडंत में 4 की मौत, 3 घायल

सम्भल। उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के बनिया ढेर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक कार और टैंकर में आमने सामने की टक्कर हो गयी, जिससे इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह बनिया ढेर थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद मार्ग पर एक कार और एक टैंकर की आमने सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में उवैद (28) उसकी पत्नी अमीना (26)उसके बेटा आहिल (5) एवं छोटी (48)की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकवाड़ा मुरादाबाद के रहने वाले थे जो मानक पुर गांव मैं शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। 
 विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दुल्हन की हुई मौके पर मौत दूल्हा गंभीर रूप से घायल

विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दुल्हन की हुई मौके पर मौत दूल्हा गंभीर रूप से घायल

बिजनौर। बिजनौर के नजीबाबाद से इस वक्त एक बड़ी दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां, विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन की कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे की मौके पर ही दुल्हन की मौत हो गई और वही दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस के अनुसार बढ़ापुर निवासी पूजा की शादी 16 फरवरी को किरतपुर के गांव मोचीपुरा में हुई थी। शुक्रवार को पूजा विदा होकर अपनी ससुराल मोचीपुरा जा रही थी कि नजीबाबाद में रायपुर रोड के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी कार को भीषण टक्कर मार दी, जिसमें दुल्हन पूजा की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार दूल्हा और परिवार के 6 लोग भी घायल हो गया। दुल्हन की मौके पर मौत होने पर दुल्हन को लेने आए परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हाय सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई लेकिन अभी तक एक्सीडेंट करने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली का कोई पता नहीं लग पाया है।

ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार-
गाड़ी चलाने वाले तन्मय का कहना है कि सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी गाड़ी में साइड से टक्कर मार दी। वो अपनी सही साइड पर थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली वाला फरार हो गया। अभी तक भी ट्रैक्टर ट्रॉली का कोई पता नहीं चल पाया है।
 ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट पर लगाम लगाने की तैयारी: धर्म-जाति से जुड़े कमेंट पर होगी रोक

ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट पर लगाम लगाने की तैयारी: धर्म-जाति से जुड़े कमेंट पर होगी रोक

मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को लेकर हाल के दिनों काफी विवाद हुआ। कई वेबसीरीज पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई और मामला केंद्र सरकार तक पहुंचा। ऐसे में अब केंद्र ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और उसके कंटेंट पर लगाम लगाने की तैयारी में है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के कंटेट को नियंत्रण में लाने के लिए गाइडलाइन्स जारी की जाएंगी। 

सूत्रों के मुताबिक, ओटीटी गाइडलाइन्स में उल्लेख होगा कि कोई भी कंटेट धार्मिक/क्षेत्र/जाति को आहत करने वाला नहीं होना चाहिए। ओटीटी न्यूज कंटेट की निगरानी सरकार द्वारा की जाएगी। इस बाबत सरकार की ओर से जल्द ही आधिकारिक तौर पर डिटेल गाइडलाइन्स जारी की जाएगी। 

दरअसल, मिर्जापुर, तांडव समेत कई सारी वेब सीरीज को लेकर किए गए विरोध के बाद केंद्र सरकार ने अब सख्त रवैया अपनाने का फैसला ले लिया है। इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के कंटेट को नियंत्रण में लाने के लिए जल्द ही गाइडलाइन्स जारी होगी। विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जा रहे कंटेट को लेकर सेल्फ गाइडलाइन्स जारी होगी। 

हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुए कुछ सीरीयल्स को लेकर हमें कई सारी शिकायतें मिली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरियल्स प्रेस काउंसिल एक्ट, केबल टेलीव‍िजन नेटवर्क एक्ट और सेंसर बोर्ड की गाइडलाइन्स के दायरे में नहीं आते हैं। हम इस पर जल्द ही कुछ नई गाइडलाइन्स लेकर आएंगे। 

सूत्रों की मानें तो इससे पहले सरकार चाहती थी कि ओटीटी के तमाम प्लेयर्स, खुद ही एक सेल्फ रेगुलेशन बनाएं। ताकि वहां दिखाई जाने वाली फिल्म या वेब सीरीज पर नजर रखी जा सके। लेकिन अब तक ओटीटी प्लेयर्स की तरफ से ऐसी कोई पहल नहीं हुई है। ऐसे में अब सरकार खुद ही गाइडलाइन्स लाने जा रही है। 

बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई कुछ वेब सीरीज पर यूपी के लखनऊ, ग्रेटर नोएडा, शाहजहांपुर समेत मध्यप्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी लोगों ने आपत्ति जताई थी और इसके कथानक को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी।
 नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: अब इस शहर का बदला गया नाम

नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: अब इस शहर का बदला गया नाम

अमरकंटक। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम् करने का ऐलान किया है। नर्मदा जयंती के अवसर पर अमरकंटक पहुंचे शिवराज ने कहा कि उन्होंने होशंगाबाद संभाग का नाम पहले ही नर्मदापुरम् कर दिया था। अब से होशंगाबाद शहर भी नर्मदापुरम् नाम से जाना जाएगा।

राजधानी भोपाल से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित होशंगाबाद का नाम बदलने की मांग लंबे समय से हो रही थी। कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने फिर से यह मांग की थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी इसका समर्थन कर चुके हैं।

सीधी के गेस्ट हाउस में मच्छरों के काटने से नाराज हुए सीएम शिवराज, इंजीनियर सस्पेंड-
माना जाता है कि होशंगाबाद नाम होशंगशाह गौरी के नाम पर रखा गया था। बीजेपी नेताओं ने कहा था कि होशंगशाह गौरी लुटेरा था। उसके नाम को इस शहर पर थोपा गया है, इसलिए इसे बदला जाना चाहिए। इतिहास के मुताबिक होशंगाबाद का पुराना नाम नर्मदापुर था। 15वीं शताब्दी में मुगल शासक होशंगशाह गौरी मांडू होता हुआ यहां आया। उसके राज के दौरान ही इस जगह का नाम होशंगाबाद पड़ गया। इससे पहले होशंगाबाद को नर्मदापुर नाम से ही जाना जाता था।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत खराब, सांस लेने में समस्या के बाद एम्स में भर्ती-
इससे पहले नर्मदा जयंती पर अमरकंटक पहुंचे सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि मां नर्मदा की कृपा से ही है। नर्मदा का पवित्र जल लोगों की प्यास तो बुझाता ही है, खेतों की सिंचाई में भी इसी का पानी इस्तेमाल होता है जो किसानों को समृद्ध बनाता है। मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना के साथ नर्मदा के उद्गम स्थल पर पूजा की। उन्होंने शंभू धारा में रुद्राक्ष और साल का पौधा भी रोपा। मुख्यमंत्री ने नर्मदा जयंती के दिन से लगातार एक साल यानी अगली नर्मदा जयंती तक प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प भी लिया।
 
BIG BREAKING : कुल मरीजों की संख्या कम लेकिन सर्वाधिक आकड़े अब भी रायपुर से, जाने आज कितने मिले मरीज

BIG BREAKING : कुल मरीजों की संख्या कम लेकिन सर्वाधिक आकड़े अब भी रायपुर से, जाने आज कितने मिले मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 259 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायपुर से सर्वाधिक मरीज 87 जिला दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 11, बालोद से 4, बेमेतरा से 1, कबीरधाम से 1, , धमतरी से 6, बलौदा बाजार से 5, महासमुंद से 8, गरियाबंद से 5, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से 14, कोरबा से 3, जांजगीर-चांपा से 2, मुंगेली से 0, जीपीएम से 1, सरगुजा से 9, कोरिया से 17, सूरजपुर से 5, बलरामपुर से 0, जशपुर से 9, बस्तर से 7, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 2, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 176 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3039 है |  

एकतरफा प्यार: छात्र ने साथ में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

एकतरफा प्यार: छात्र ने साथ में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश। झांसी शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में पागल अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली थाना सीपरी बाजार क्षेत्र की निवासी छात्रा को उसके घर में जाकर गोलियों से भून दिया. उधर थाना नवाबाद क्षेत्र के बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में जाकर सिरफिरे ने अपने साथी छात्र को क्लास रूम में घुसकर गोली मार दी. छात्रा की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है. साथी छात्र गंभीर रूप से घायल है. करीब 3 किलोमीटर में दो अलग-अलग जगह पर गोली मारकर कातिल घटना को अंजाम देता रहा और पुलिस सोती रही. छात्रा के पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांध दिया था. काफी वक्त बाद जाकर पुलिस ने उसे पकड़ा. इधर झांसी एसएसपी कह रहे हैं कि पुलिस ने उसको भागते हुए पकड़ लिया. पहले उसने कॉलेज में छात्र को को गोली मारी थी.
इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम
थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज की एमए प्रथम वर्ष की साइकोलॉजी की क्लास में इस घटना के बाद सन्नाटा पसर गया. रस्सियों से जकड़ा मंथन सिंह सेंगर सिरफिरा आशिक एकतरफा प्यार में पागल होकर आया और उसने इसी क्लास में हुक्मेंद्र कुमार को पीछे से गोली मार दी. कोई कुछ समझ पाता और इससे पहले वह तकरीबन तीन किलोमीटर दूर एमए साइकोलॉजी की पार्ट वन की छात्रा कृतिका त्रिवेदी के घर पहुंच गया. कृतिका इस कुर्सी पर बाहर बैठी हुई थी. यहां पर उसने 32 बोर की पिस्टल से साथ में पढ़ने वाली छात्रा को गोली से उड़ा दिया और उसकी मौत हो गई है. 90 के दशक में आई फिल्म 'डर' की कहानी से मिलती-जुलती यह कहानी झांसी के लोगों के जेहन में खौफ पैदा कर गई. हालांकि पुलिस ने पहले से रस्सियों से जकड़े हत्यारोपी मंथन सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया है. आपको यह भी बता देते हैं कि, आरोपी छात्र ने सबसे पहले अपने कॉलेज की क्लास में जाकर गोली कांड किया, उसके बाद छात्रा के घर पर जाकर उसे गोली मारी. इस बीच अगर पुलिस एक्टिव होती तो छात्रा की जान बच सकती थी.

 

 

बड़ी खबर: इस भाजपा सांसद की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती

बड़ी खबर: इस भाजपा सांसद की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई है। उनके कार्यालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

 पोर्न वीडियो मामला: अब इस एक्ट्रेस पर लगा फ्री पोर्न साइट्स पर अश्लील वीडियोज पोस्ट करने का आरोप

पोर्न वीडियो मामला: अब इस एक्ट्रेस पर लगा फ्री पोर्न साइट्स पर अश्लील वीडियोज पोस्ट करने का आरोप

मुंबई। अपने बोल्ड वीडियो और फोटोज की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपने कुछ बोल्ड वीडियोज की वजह से मुसीबत में फंस गईं। एक्ट्रेस पर फ्री पोर्न साइट्स पर अश्लील वीडियोज पोस्ट करने का आरोप लगा।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- रिटायर्ड कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज ऑफिसर मधुकर केनी ने पिछले साल शर्लिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने दावा किया था कि जब भी सर्च इंजन पर शर्लिन का नाम लिखा जाता है तो अश्लील कंटेंट सामने आता है। उस शिकायत के आधार पर शर्लिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उन पर आईटी एक्ट 2000 के सेक्शन 67 और 67A के तहत धाराएं दर्ज हुईं। उस समय गिरफ्तारी से बचने के लिए शर्लिन ने मुंबई सेशन कोर्ट का रुख किया था लेकिन वहां पर उनकी जमानत याजिका खारिज कर दी गई। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अपील की है। उनके केस पर जस्टिस पीडी नाइक 22 फरवरी को सुनवाई करने जा रहे हैं। 

सोमवार तक नहीं होगी शर्लिन की गिरफ्तारी-
वैसे अभी के लिए शर्लिन के लिए राहत की खबर ये है कि सोमवार तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने भी कोर्ट के सामने ये आश्वान दिया है कि सोमवार तक एक्ट्रेस ने खिलाफ कोई एक्शन नहीं होगा। मालूम हो कि इस केस में वैसे तो शर्लिन पर गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन एक्ट्रेस लगातार खुद को एक पीड़ित के तौर पर पेश कर रही हैं। उनके मुताबिक उनकी निजता का हनन हुआ और उनसे बिना पूछे ही कुछ वीडियोज को फ्री पोर्न वेबसाइट्स पर पोस्ट किया गया है।

 
शर्लिन की माने तो उन्होंने जो भी कंटेंट बनाया था वो सब्सक्रिप्शन बेस्ड था और सिर्फ कुछ इंटरनेशनल वेबसाइट्स के लिए था। लेकिन कुछ लोगों ने उन वीडियोज को फ्री पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर उनकी निजता पर वार किया है। एप्लीकेशन में लिखा है- ऐसा सोचना ही हैरान करता है कि कोई आत्मनिर्भर महिला पहले तो कुछ इंटरनेशनल मार्केट के लिए सब्सक्रिप्शन पर एडल्ड कंटेंट अपलोड करती है और फिर उसी कंटेंट को दूसरे फ्री पोर्न साइट्ड पर डाल देती है जिससे उसे आसानी से देखा जा सके।

 22 फरवरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से फैसला-
जब शर्लिन की ये दलील मुंबई सेशन कोर्ट के सामने रखी गई थी, उस समय जज ने कहा था कि ये जांच का विषय है कि शर्लिन चोपड़ा और सर्विस ऑपरेटर के बीच कोई एग्रीमेंट था या नहीं। वहीं ये भी समझने की कोशिश होनी है कि इन वीडियोज को किसने और कब अपलोड किया है और क्या शर्लिन चोपड़ा की इसमें कोई भागीदारी रही है या नहीं। अब 22 फरवरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से शर्लिन चोपड़ा को राहत मिलती है या फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी, ये देखने वाली बात रहेगी।
अमित शाह के दौरे से ममता को लग सकता है बड़ा झटका: TMC को अलविदा कहने की तैयारी में 5 दिग्गज

अमित शाह के दौरे से ममता को लग सकता है बड़ा झटका: TMC को अलविदा कहने की तैयारी में 5 दिग्गज

कोलकाता। पार्टी दिग्गजों के दौरे के साथ भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करने की कोशिशों में लगी हुई है। इस दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
 
 
तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं के इस्तीफे के बाद दो सांसद और तीन विधायकों ने फिर बनर्जी की चिंता बढ़ा दी है। साउथ 24 परगना के ये नेता पैलन में हुई मुख्यमंत्री की बैठक से गायब रहे। इन सांसद-विधायकों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, बीजेपी ये कह चुकी है कि अब वे टीएमसी नेताओं के पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया पर रोक लगा रहे हैं।
 

सांसद मिमी चक्रवर्ती और प्रतिमा मंडल समेत विधायक जीवन मुखर्जी, देवश्री रॉय और मंटूराम पखीरा गुरुवार को पार्टी बैठक से गायब रहे।
यह जानकारी सूत्रों ने दी है। खास बात है कि बीते गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री बनर्जी ने एक साथ रैलियां की थीं। बीजेपी ने राज्य में चुनाव से महीनों पहले ही अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी थी। शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं।
 बड़ा साइबर क्राइम: अपराधियों ने उड़ाये किसानों के मुआवजे के 10 करोड़

बड़ा साइबर क्राइम: अपराधियों ने उड़ाये किसानों के मुआवजे के 10 करोड़

रांची। झारखंड में अब तक सबसे बड़ा साइबर क्राइम का मामला गढ़वा में सामने आया है। गढ़वा में साइबर अपराधियों ने एक साथ 10 करोड़ रुपये की ठगी की है। यह राशि जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के डोमनी नदी में बननेवाले बराज को लेकर विशेष भू-अर्जन विभाग में रैयतों को मुआवजा देने के लिए आयी थी, जिसे साइबर अपराधियों ने उड़ा लिया।
 

राज्य सरकार ने गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र में डोमनी नदी पर बराज बनाने की स्वीकृति दी थी, जिसका शिलान्यास 2014 में तत्कालीन विधायक के द्वारा किया गया था। इस योजना में सबसे बड़ा घोटाला साइबर अपराधियों ने किया है। बराज के आसपास रहनेवाले रैयतों के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये मुआवजे के लिए भेजा था लेकिन उनमें से 10 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हो गयी । यह घोटाला किसकी मिलीभगत से हुआ है यह किसी को अभी तक पता नहीं चल पाया है ।
 

इधर ग्रामीण आस में बैठे हुए हैं कि उन्हे मुआवजा मिलेगा, लेकिन इन्हें यह पता ही नहीं है कि पूरी राशि घोटाले की भेंट चढ़ चुकी है । विधायक भानु प्रताप साही ने जिला में आयोजित दिशा की बैठक में योजना के अधूरी रहने की बात उठायी तो यह घोटाला सामने आया । उन्होंने कहा कि गरीब किसान का पैसा था । दस करोड़ कौन निकाल लिया, यह किसी को अबतक पता नहीं चल पाया है । वहीं उन्होंने यह शक जताया है कि यह राशि घोटाले की भेंट चढ़ गयी, जिसमें अधिकारी से लेकर बैंक के लोग भी शामिल हो सकते हैं ।
 

उधर पलामू सांसद ने घोटाले की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआइ जांच की जा रही है और गढ़वा डीसी राजेश कुमार पाठक ने कहा कि यह साइबर क्राइम का मामला है । हम लोग इसकी जांच कर रहे हैं इसके लिए कमेटी भी बनायी गयी है । बहुत जल्द इसका खुलासा हो जायेगा ।