नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर: जानिए अब हवाई यात्रियों को हवाई यात्रा करने पर किस किराए में मिलेगी छूट

हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर: जानिए अब हवाई यात्रियों को हवाई यात्रा करने पर किस किराए में मिलेगी छूट

नई दिल्ली। हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनियों को ऐसे यात्रियों को किराए में छूट की अनुमति दे दी है, जो बिना बैगेज के या सिर्फ केबिन बैगेज के साथ यात्रा करते हैं। अभी हवाई किराए में सात किलो के केबिन बैगेज और 15 किलो के चेक-इन बैगेज की अनुमति रहती है। इससे अधिक सामान होने पर अतिरिक्त शुल्क चुकाना होता है।

डीजीसीए के नए निर्देश के तहत सभी शेड्यूल्ड एयरलाइंस बिना बैगेज के या सिर्फ केबिन बैगेज के साथ यात्रा करने वालों को किराए में छूट दे सकेंगी। उन्हें फ्री बैगेज अलाउंस देने या जीरो बैगेज/नो चेक-इन बैगेज किराया तय करने का विकल्प मिलेगा। छूट के लिए यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय बताना होगा कि वह अपने साथ कितने वजन तक का सामान लेकर आएंगे। यात्रियों को इस बात की जानकारी भी दी जाएगी कि अगर वे चेक-इन के समय बैगेज के साथ आए तो उन्हें कितना शुल्क चुकाना होगा। यह बात बुकिंग के समय स्पष्ट तरीके से बताई जाएगी और टिकट पर भी इसे प्रिंट किया जाएगा। यह शुल्क भी वाजिब ही रखना होगा।

इतना ही नहीं, अन्य सेवाएं जैसे प्रेफरेंशियल सीटिंग, मील-स्नैक्स-ड्रिंक चार्ज, एयरलाइन लाउंज, स्पो‌र्ट्स इक्विपमेंट चार्ज और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट चार्ज आदि को भी मूल किराए से अलग करते हुए इनके आधार पर किराए में छूट देने का विकल्प कंपनियों को दिया गया है। डीजीसीए ने कहा कि इस तरह के फीडबैक मिले हैं कि एयरलाइंस की बहुत सी सुविधाएं कई यात्रियों के लिए जरूरी नहीं होती हैं। इसे देखते हुए किराए में इन सेवाओं को अलग करने और यात्री की जरूरत के हिसाब से चार्ज करने की अनुमति देने का फैसला लिया गया है।
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों से आने वालों के लिए इस राज्य में होम आइसोलेशन अनिवार्य

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों से आने वालों के लिए इस राज्य में होम आइसोलेशन अनिवार्य

भुवनेश्वर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ओडिशा सरकार ने छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों से आने वाले लोगों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया है। इस दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर यथोचित उपचार कराना होगा।

ओडिशा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों, म्युनिसिपल कमिश्नर, डायरेक्टर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे के जनरल मैनेजर को आदेश जारी किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए इन राज्यों से आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन में स्क्रीनिंग करने के साथ सेम्पटोमेटिक यात्रियों का मौके पर ही रेपिड एंटीजेन टेस्ट करने कहा गया है।

इसके अलावा इन राज्यों से आने वाले तमाम यात्रियों को सात दिन के लिए अनिवार्यत: होम आइसोलेशन में रहने और इस दौरान कोरोना के लक्षण नजर आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने और टेस्ट के पॉजिटिव आने पर प्रोटोकाल के तहत कोविड ट्रीटमेंट इलाज कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ सभी जिलों में आरटी-पीसीआर टेस्टिंग के स्तर को ऊंचा उठाने और आईईसी कैम्पेन को मिशन मोड पर क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया है।
 बड़ी खबर: सड़क हादसे में हुई टीआई और आरक्षक की मौत, कुएं में जा गिरी अनियंत्रित वाहन

बड़ी खबर: सड़क हादसे में हुई टीआई और आरक्षक की मौत, कुएं में जा गिरी अनियंत्रित वाहन

सिवनी। सिवनी के डोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कलारबाकी और बंडोल के बीच गांव पौड़ी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, सड़क हादसे में छपारा TI और आरक्षक की मौत हो गई है, उनका वाहन अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया, ​जिससे हुई घटना में नगर निरीक्षक और आरक्षक की मौत हो गई। 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- स्कार्पियो को कांस्टेबल चंदकुमार चौधरी चला रहा था, जबकि टीआई नीलेश परतेती (40 साल) आगे बैठे हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो वाहन में सवार थाना प्रभारी व एक आरक्षक बीती रात कन्हीवाडा क्षेत्र से कलारबांकी- बंडोल होते हुए पुलिस थाना छपारा लौट रहे थे। कलारबांकी- बंडोल के बीच पौड़ी गांव के नजदीकी सड़क किनारे खेत में लगे ट्रांसफार्मर से टकरा कर कार अनियंत्रित होकर पास ही कुएं में जा गिरी।पानी से भरे कुएं में स्कार्पियो सहित गिरे छपारा थाना प्रभारी नीलेश परतेती व आरक्षक चंदकुमार चौधरी की मौके पर मौत हो गई। 27 फरवरी शनिवार सुबह 6-7 बजे के बीच खेत पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे के निशान व कुएं में स्कार्पियो वाहन गिरा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
BIG BREAKING : रद्द हुआ PM मोदी का केरल और तमिलनाडु का कार्यक्रम, जानिये क्या है वजह

BIG BREAKING : रद्द हुआ PM मोदी का केरल और तमिलनाडु का कार्यक्रम, जानिये क्या है वजह

नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने आज केरल और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के चुनावी तारीखों की घोषणा करने के साथ ही चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आचार संहिता लागू हो गई, जिस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल और तमिलनाडु का आगामी कार्यक्रम रद्द हो गया है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 फरवरी का केरल का कार्यक्रम और 28 फरवरी का तमिलनाडु का कार्यक्रम चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते रद्द हुआ है. आपको बता दें कि आज चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और केरल के अलावा पश्चिम बंगाल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में होने वाली विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान कर दिया है. 27 मार्च से शुरू होने वाले चुनाव 29 अप्रैल को संपन्न होंगे. केरल, पुदुचेरी और तमिलनाडु में 6 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा का चुनाव होगा, जबकि बंगाल में आठ और असम में तीन चरणों में वोटिंग होनी है. तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं, जबकि केरल में 140 सीटों पर वोटिंग होगी.
 

कोरोना अपडेट : आज प्रदेश में कुल 279 मामले, दुर्ग आज फिर सर्वाधिक जाने कितना

कोरोना अपडेट : आज प्रदेश में कुल 279 मामले, दुर्ग आज फिर सर्वाधिक जाने कितना

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 279 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 62 मरीज, रायपुर से 59, राजनांदगांव से 12, बालोद से 1, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 3, धमतरी से 10, बलौदा बाजार से 1, महासमुंद से 9, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 24, रायगढ़ से 5, कोरबा से 6, जांजगीर-चांपा से 3, मुंगेली से 1, जीपीएम से 4, सरगुजा से 17, कोरिया से 22, सूरजपुर से 6, बलरामपुर से 2, जशपुर से 17, बस्तर से 3, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से , सुकमा से 1, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 192 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2827 है |  

 

 

 विधानसभा चुनाव BREAKING NEWS: 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, पढ़े इससे जुड़ी पूरी खबर

विधानसभा चुनाव BREAKING NEWS: 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, पढ़े इससे जुड़ी पूरी खबर

नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने विधानसभा चुनाव के लिए 5 राज्यों में घोषणा कर दी है। असम में 3 चरणों में मतदान होगा। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होगा। नतीजे 2 मई को आएंगे। चुनाव की अधिसूचनाः 12 मार्च, नामांकन की आखिरी तिथिः 19 मार्च, नामांकन पत्रों की जांचः 28 मार्च, नाम वापसी की तिथिः 22 मार्च, मतदान की तिथिः 6 अप्रैल
मतगणना 2 मई को होगी। 

तमिलनाडु और केरल में 1 चरण में मतदान
तमिलनाडु और केरल में महज एक चरण में मतदान होगा। मतदान 6 अप्रैल को होगा। मतगणना दो मई को कराई जाएगी। इसी तरह केरल में भी 6 अप्रैल को ही मतदान होगा।
असम में 3 चरणों में होंगे मतदान
असम में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे। मतगणना 2 मई को होगी।
चुनाव की अधिसूचनाः 2 मार्च 
नामांकन की आखिरी तिथिः 9 मार्च
नामांकन पत्रों की जांचः 10 मार्च
नाम वापसी की तिथिः 12 मार्च
मतदान की तिथिः 27 मार्च
मतगणना की तिथिः 2 मई को आएंगे नतीजे।
 बाइक सवार तीन लोगों ने कारपेंटर पर चलाई ताबडतोड़ गोलियाँ, कारपेंटर की हुई अस्पताल ले जाते वक्त मौत

बाइक सवार तीन लोगों ने कारपेंटर पर चलाई ताबडतोड़ गोलियाँ, कारपेंटर की हुई अस्पताल ले जाते वक्त मौत

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक कारपेंटर पर बाइक पर सवार तीन लोगों ने घात लगाकर हमला किया और उसे गोलियों से भून डाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने आज यहां कहा कि घटना के बाद आरोपी शहर की तरफ भाग निकले। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाकर घेराबंदी शुरू कर दी गई है।

थाना सुनगढ़ी इलाके के नौगवां पकडिय़ा निवासी इमरान लकड़ी मंडी स्थित एक आढ़त पर कारीगरी का काम करता है। गुरुवार की देर शाम इमरान करबला से होते हुए अपने घर नौगवां जा रहा था। वह जब करबला ग्राउंड के पास पहुंचा की घात लगाए बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में इमरान वहीं गिरकर तड़पने लगा और आरोपी उसे मृत समझ बाइक से ईदगाह की तरफ भाग निकले।

कुछ लोग आरोपियों को पकडऩे दौडे,तब तक आरोपी ईदगाह फाटक के रास्ते शहर के अंदर दाखिल हो गए। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे बरेली अस्पताल भेजा लेकिन उसकी रास्ते मे मौत हो गई। पुलिस की एक टीम ने आरोपियों के घर में दबिश दी। उनके घरों में ताले लगे हैं । 
चरित्र संदेह का आरोप लगाकर समाज के लोगों ने करा दिया पति-पत्नी का मुंडन

चरित्र संदेह का आरोप लगाकर समाज के लोगों ने करा दिया पति-पत्नी का मुंडन

छिंदवाड़ा। महिला के चरित्र परसंदेह कर समाज के लोगों ने पहले तो उसे समाज से बेदखल कर दिया। फिर पूरे समाज को भोज करा कर मिलोनी की। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो कुरीतियों का हवाला देते हुए पहले पति फिर पत्नी का मुंडन करा दिया।
 
 
ये मामला छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र का है। यहां से मजदूरी करने गई महिला के लौटने पर समाज ने उसके चरित्र पर आरोप लगाया था। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि वे मजदूरी करने छिंदवाड़ा गई थी, करीब दो महीने बाद लौटी तो समाज के लोगों ने चरित्र पर आरोप लगाते हुए परिवाद को समाज से निकाल दिया। 19 फरवरी को जात से मिलाने के लिए समाज के सदस्यों को भोजन कराया गया।
 
 
भोजन के पहले समाज के सदस्यों ने पति का मुंडन किया और बाद में उसका भी मुंडन करा दिया। पीडि़ता के पति ने बताया कि वे मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। पत्नी पर चरित्र संबंधी आरोप और सामाजिक रीति-रिवाज का हवाला देकर उन्हें समाज से निकाला गया। पचास हजार 51 रुपए जुर्माना चुकाने की शर्त दी गई, जब गरीब परिवार ने जुर्माना नहीं चुकाया तो पति-पत्नी का मुंडन करा दिया। पीडि़ता के मुताबिक जाति मिलोनी में समाज के कई लोग शामिल हुए हैं। उसने हेल्पलाइन नंबर 1090 पर डायल कर सहायता मांगी थी।
 मेरिट के आधार पर ही हो सरकारी नौकरी में चयन: सुप्रीम कोर्ट

मेरिट के आधार पर ही हो सरकारी नौकरी में चयन: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि सरकारी नौकरियों में मेरिट के आधार पर ही चयन होना चाहिए। ऐसा न करना संविधान का उल्लंघन है।
 

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहाकि ज्यादा अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को नजर अंदाज कर कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन करना संविधान का उल्लंघन है। देश की सर्वोच्च अदालत ने अपने फैसले में कहाकि अधिक अंक पाने वालों की जगह कम मेरिट वालों की नियुक्ति करना गलत है। जस्टिस एल. नागेश्वर राव और जस्टिस इंदिरा बनर्जी की पीठ ने यह टिप्पणी झारखंड हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखते हुए दी है। जिसमें सब इंस्पेक्टर के पद पर 43 लोगों की नियुक्ति को सही ठहराया गया था।
 

सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर होनी चाहिए। अधिक अंक हासिल करने वालों की जगह कम मेरिट वाले लोगों की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद चौदह और सोलह की मूल धारणा के विपरीत है। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को दी गई राहत का मुख्य आधार यह था कि वे पहले ही नियुक्त हो चुके थे और उन्हें उसके लिए सजा नहीं दी जा सकती है जो गलती उन्होंने नहीं की है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं को खारिज कर दिया।
 
 प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: पुलिस भर्ती के लिए भरे जाएंगे 9534 पद

प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: पुलिस भर्ती के लिए भरे जाएंगे 9534 पद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवाएं देकर करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब तक सबसे बड़ी भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती उपनिरीक्षक तथा समकक्ष पदों पर होगी। कुल कुल 9534 पद भरे जाने हैं। पुरुष तथा महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पदों पर सीधी भर्ती होगी। इशके लिए 1 अप्रैल से आवेदन किए जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यूपी पुलिस के इतिहास में उपनिरीक्षक तथा समकक्ष पदों पर यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। पिछली पुलिस भर्ती करीब 3000 पदों की हुई थी। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता, भर्ती के लिए आवश्यक प्रपत्रों से लेकर अन्य सभी जानकारियां उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।इच्छुक युवा 30 अप्रैल रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 400 रुपए है।भर्ती बोर्ड मई के अंतिम सप्ताह से जून के प्रथम सप्ताह के मध्य दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।

9027 पदों में अनारक्षित श्रेणी के 3616, ईडब्ल्यूएस अनारक्षित श्रेणी के 3616 (आर्थिक रूप से कमजोर) श्रेणी के 902, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2437, अनुसूचित जाति के 1895 व अनुसूचित जनजाति के 180 पद शामिल हैं। प्लाटून कमांड, पीएसी के कुल 484 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें अनारक्षित श्रेणी के 194, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) श्रेणी के 48, अन्य पिछड़ा वर्ग के 131, अनुसूचित जाति के 101 व अनुसूचित जनजाति के 10 पद शामिल हैं।

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 23 पदों पर भर्ती होगी जिसमें अनारक्षित श्रेणी के 10, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) श्रेणी के दो व अन्य पिछड़ा वर्ग के छह व अनुसूचित जाति के 5 पद शामिल हैं।

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के कुल पदों में महिला अभ्यर्थियों के लिए 20 फीसदी पद आरक्षित होंगे।
 
 बड़ी खबर: आरपीएफ ने पैसेंजर ट्रेन से महिला के पास से जप्त किये 117 जिलेटिन छड़ें व विस्फोटक

बड़ी खबर: आरपीएफ ने पैसेंजर ट्रेन से महिला के पास से जप्त किये 117 जिलेटिन छड़ें व विस्फोटक

तिरुवनन्तपुरम। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चेन्नई-मंगलपुरम एक्सप्रेस से एक महिला यात्री के पास से केरल के कोझीकोड रेलवे स्टेशन पर 117 जिलेटिन की छड़ें जब्त की गईं। चेन्नई-मंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कोझिकोड में 117 जिलेटिन की छड़ें, 350 डेटोनेटर सहित विस्फोटक पाए गए। जिसके साथ चेन्नई निवासी को हिरासत में ले लिया गया है। जांचकर्ता विस्फोटक सामग्री की मात्रा के बारे में चिंतित हैं। 
 
सूत्रों ने बताया कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह देख रही है कि विस्फोटकों को खदानों में काम के लिए ले जाया जा रहा था या आतंकी अभियानों या अन्य नापाक गतिविधियों के लिए ले जाया जा रहा था। विस्फोटकों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
 बड़ी खबर: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले के सामने खड़ी कार में मिला विस्फोटक, जारी हुआ अलर्ट

बड़ी खबर: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले के सामने खड़ी कार में मिला विस्फोटक, जारी हुआ अलर्ट

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले के पास संदिग्ध कार में विस्फोटक व धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मुंबई में हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई में स्थित कारमाईकल रोड को सील कर मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया के सामने कमांडो तैनात कर दिया है। मुंबई पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि गुरुवार को अनिल अंबानी के बंगले के पास पार्क की गई स्कार्पियो कार में 20 जिलेटिन रॉड पाए गए हैं। इसलिए इस मामले की जांच मुंबई क्राईम ब्रांच पुलिस को सौप दी गई है। मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। इस पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच ने 7 लोगो से पूछताछ की है अब तक हालांकि ये लोग कौन है इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया, न ही कार को लेकर कोई जानकारी सामने आई है।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस.चैतन्या के अनुसार मुकेश अंबानी के बंगले के पास विस्फोटकों से भरे कार को पुलिस ने गुरुवार को देर रात बरामद कर लिया है। कार में पाए गए 20 जिलेटिन के रॉड आपस में जोड़े नहीं गए थे। इस कार का नंबर मुकेश अंबानी की सुरक्षा में लगाई गई एक कार के नंबर जैसा ही है। साथ ही गाड़ी में से धमकी भरा पत्र और अन्य कई नंबरप्लेट बरामद किए गए हैं। इसलिए पुलिस ने मुकेश अंबानी के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी है और कारमाईकल रोड को भी सील कर दिया है। 

इस मामले की गहन छानबीन जारी है।इस गाड़ी के अंदर एक लेटर भी मिला, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक संदिग्ध लेटर में अंबानी परिवार को धमकी दी गई है। पूरे मामल पर पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने एंटीलिया के बाहर स्कार्पियो में विस्फोटक रखा था, उन्होंने एंटीलिया की ही रेकी नहीं की थी बल्कि मुकेश अम्बानी के काफिले को भी कई बार फॉलो किया होगा। क्योंकि बिना उसके अंबानी के काफिले की गाड़ियों के नंबर प्लेट से मिलता नंबर प्लेट बनाना आसान नहीं था। दरअसल गाड़ी का जो रजिस्ट्रेशन नंबर है, वो मुकेश अंबानी की सुरक्षा के काफिले में किसी वाहन से मैच करता है। ऐसे में क्राइम ब्रांच इस एंगल से भी जांच कर रही है, व्हीकल को सील कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर मिली संदिग्ध कार की जानकारी मिलते ही स्थानीय गांवदेवी पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। इसके बाद कार में विस्फोटक मिलने की खबर मिलते ही मुंबई क्राईम ब्रांच पुलिस, बम निरोधक टीम, स्वान पथक भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। घटनास्थल पर गहन छानबीन करने के बाद संदिग्ध कार बरामद कर लिया है। गृहराज्यमंत्री शंभुराजे देसाई ने कहा कि मुंबई में प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अंबानी के घर के बाहर और आसपास की इलाकों में छानबीन भी जारी है। पुलिस की 10 टीम कर इस मामले की जांच में जुटी हैं। सीसीटीवी के आधार पर छानबानी जारी है। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी है, साथ ही अबतक इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी से सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस केस में बड़ा खुलासा करेंगे।
BIG BREAKING : प्रदेश में आज भी मिले 200 से ज्यादा कोरोना मरीज साथ ही 6 की हुई मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

BIG BREAKING : प्रदेश में आज भी मिले 200 से ज्यादा कोरोना मरीज साथ ही 6 की हुई मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 220 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 66 मरीज, रायपुर से 57, राजनांदगांव से 9, बालोद से 3, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 2, धमतरी से 6, बलौदा बाजार से 0, महासमुंद से 2, गरियाबंद से 5, बिलासपुर से 16, रायगढ़ से 9, कोरबा से 5, जांजगीर-चांपा से 14, मुंगेली से 0, जीपीएम से 2, सरगुजा से 5, कोरिया से 1, सूरजपुर से 1, बलरामपुर से 0, जशपुर से 7, बस्तर से 3, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 0, कांकेर से 1, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 180 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2865 है | 

आम आदमी को अब एक और झटका: अब इस तारीख से बढ़ेंगे यात्री बस का किराया

आम आदमी को अब एक और झटका: अब इस तारीख से बढ़ेंगे यात्री बस का किराया

भोपाल। आम लोगो को महंगाई का एक के बाद एक झटके पे झटका लग रहा है। पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर और रेल के बाद अब यात्री बस का किराया बढ़ाये जाने की घोषणा की गई है। आने वाले एक 1 मार्च से प्रदेश में यात्री बस का किराया बढ़ सकता है, इस मामले में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि किराया में बढ़ोत्तरी को लेकर लंबे समय से यात्री बस ऑपरेटर मांग कर रहे थे, इस मामले पर CM शिवराज सिंह से चर्चा हुई है। मंत्री ने कहा कि किराया कितना बढ़ाया जाएगा इसका निर्धारण यात्री बस संचालक और यात्रियों की आपसी सहमति से तय होगा। 

बता दें कि बस संचालकों ने किराया न बढ़ाने से नाराज होकर बस सेवा बंद करने का मन बना चुके हैं ऐसे में सरकार को इस पर निर्णय लेना पड़ा है। बस संचालकों का कहना था कि पहले तो ​कोरोना महामारी के कारण फिर ​तेल की कीमतों में इजाफा के कारण बस संचालन में उन्हे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बड़ी खबर: नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को मिली मंजूरी, लंदन कोर्ट ने भगोड़ा करारा

बड़ी खबर: नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को मिली मंजूरी, लंदन कोर्ट ने भगोड़ा करारा

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की याचिका को लंदन की अदालत ने आज गुरुवार को ठुकरा दिया है। कोर्ट ने उसके भारत प्रत्यर्पित किए जाने को अपनी मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने कहा कि भारत की न्यायपालिका निष्पक्ष है। 

वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज सैमुअल गोजी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि नीरव मोदी को भारत में कई सवालों के जवाब देने हैं। भारत में जाने पर उसे दोषी करार दिए जाने की पूरी संभावना है। जज ने यह भी कहा कि नीरव मोदी की ओर से दिए कई बयान आपस में मेल नहीं खाते हैं। पहली नजर में सबूत नीरव के खिलाफ जाते हैं। 

साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं है कि अगर उन्हें भारत प्रत्यर्पित किया जाता तो उनके साथ न्याय नहीं होगा। भारत की न्यायपालिका निष्पक्ष है. कोर्ट ने मानसिक सेहत को लेकर नीरव की ओर से लगाई गई याचिका को ठुकरा दिया है। लंदन कोर्ट ने प्रत्यर्पण का आदेश देते हुए नीरव को फैसले के खिलाफ अपील करने की इजाजत दे दी है। 

कोर्ट के फैसले के बाद नीरव को भारत लाए जाने का रास्ता साफ हो गया है, हालांकि उसके तुरंत भारत आने की संभावना नहीं दिख रही है। कोर्ट के फैसले के बाद नीरव मोदी के पास ऊपरी अदालत में जाने का विकल्प होगा। फैसले के खिलाफ वह हाईकोर्ट में अपील कर सकता है। नीरव के पास अपील के लिए 28 दिनों का वक्त है। 

इसके अलावा उसके पास मानवाधिकारों की बात करते हुए यूरोपीय अदालत में जाने का विकल्प होगा। फिलहाल उसके तुरंत भारत आने की संभावना नहीं लग रही है। कोर्ट ने यह भी कहा कि गवाहों को धमकाने की कोशिश भी गई। कोर्ट ने भारत में जेलों के हालात को लेकर संतुष्टि जताई। 

ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि 13,000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में उसे भारत भेजा जा सकता है। कोर्ट ने उसे भारत भेजने को लेकर पिछले महीने सुनवाई के दौरान 25 फरवरी की तारीख तय की थी। पिछले महीने सुनवाई के दौरान भारतीय जांच एजेंसियों का प्रतिनिधित्व करने वाले क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने ब्रिटेन की कोर्ट को बताया कि नीरव मोदी एक ``पोंजी जैसी योजना`` में शामिल था और वह मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार है यानी कि इसी के चलते पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ भारी धोखाधड़ी हुई। सुनवाई के दौरान नीरव मोदी वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में पेश हुआ। 

क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने कोर्ट को यह भी बताया था कि नीरव मोदी ने बैंक अधिकारियों के साथ साजिश रचने के बाद अपनी 3 फर्मों (डायमंड्स आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स) का इस्तेमाल कर बैंक को धोखा दिया। कोर्ट के सामने यह भी कहा गया कि नीरव मोदी ने गवाह को जान से मारने की धमकी दी थी। 
बड़ी खबर : ट्रेन में सफ़र करने वालों के जेब में फिर बढ़ेगा बोझ, रेलवे ने बढ़ाई टिकटों के दाम

बड़ी खबर : ट्रेन में सफ़र करने वालों के जेब में फिर बढ़ेगा बोझ, रेलवे ने बढ़ाई टिकटों के दाम

नई दिल्ली | अगर आप छोटी यात्रा करते हैं, यानी आपको 30-40 किलोमीटर की दूरी तक ही जाना है, तो आप रेल टिकट लिए दोगना पैसा देने को तैयार हो जाइए, क्योंकि रेलवे ने कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनों का किराया चुपके से बढ़ा दिया है। रेलवे का कहना है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए ऐसा कदम उठाया गया है ताकि ट्रेनों में लोग ज्यादा न चढ़ें।

पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका: फरवरी में तीसरी बार बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम 

रेलवे ने यह भी तर्क दिया है कि इस किराया बढ़ोत्तरी का असर केवल 3 फीसदी ट्रेनों पर ही पड़ेगा। रेलवे ने कहा है कि कोरोना का खतरा अभी भी मौजूद हौ कई राज्यों में स्थिति फिर से बिगड़ रही है, ऐसे में किराया बढ़ाकर रेलवे ने लोगों को ट्रेनों में न जाने के लिए सक्रिया दिखाई है। रेलवे ने साथ ही यह भी कहा है कि भारतीय रेलवे को हर यात्रा पर नुकसान उठाना पड़ता है क्योंकि टिकटों पर भारी सब्सिडी दी जाती है।

पढ़ें : BIG BREAKING : बिलासपुर एयरपोर्ट पर हुई पहले फ्लाईट की सफल ट्रायल लैंडिंग, इस नाम से जाना जाएगा बिलासपुर एयरपोर्ट 


तो फिर किस आधार पर तय किया गया है छोटी दूरी की ट्रेनों का किराया ? इस पर रेलवे ने कहा है कि इसकी गणना समान दूरी के लिए चलने वाली मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों को किराए के आधार पर की गई है। यानी यात्रियों को अब छोटी दूरी की पैसेंजर ट्रेन के लिए भी ज्यादा किराया देना होगा। ध्यान रहे कि कोरोना वायरस का खतरा बढ़ते ही देश में हुए लॉकडाउन के साथ ही रेलवे ने 22 मार्च, 2020 को ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। और अब धीरे-धीरे पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

 बड़ी खबर: नदी में प्रेमी और प्रेमिका की लाश मिलने से फैली सनसनी

बड़ी खबर: नदी में प्रेमी और प्रेमिका की लाश मिलने से फैली सनसनी

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती कोतवाली क्षेत्र में कुआनो नदी में एक किशोर एवं युवती के शव मिलने से शनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीती देर शाम सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र में भदेश्वरनाथ गांव के निकट कुआनो नदी में एक किशोर और युवती के शव निकलवाये।
 
 
उनकी शिनाख्त 16 वर्षीय अरविन्द और 20 वर्षीय पम्मी के रूप में हुई है। दोनों अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। दोनों 21 फरवरी से लापता थे। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। अभी तक जांच में पता चला है कि युवक और युवती दोने के बीच प्रेम सम्बंध थे। पुलिस छानबीन कर रही है।
 बड़ी खबर: ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के लिए सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश, अब आपत्तिजनक सामग्री और हिंसा को मंजूर नही

बड़ी खबर: ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के लिए सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश, अब आपत्तिजनक सामग्री और हिंसा को मंजूर नही

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को सोशल मीडिया और ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए दिशानिर्देशों की घोषणा की। इसके तदायरे में फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और नेटफ्लिकस, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आएंगे।
 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भारत में व्यापार करें उनका स्वागत है, लेकिन यह भी सच है कि सोशल मीडिया पर अभद्रता भी परोसी जा रही है।
 

- डिजिटल प्लेटफॉर्म को नियम का पालन करना होगा।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था। सेल्फ रेग्युलेशन बनाने के लिए कहा।
- ओटीटी और डिजिटल मीडिया के लिए पंजीकरण तथा अस्वीकरण की जानकारी अनिवार्य कर दी गई है।
- पोस्ट हटाने पर यूजर को सूचना देगी होगी। साथ ही क्यों हटाई गई कंपनियों को बताना होगा।
- सोशल मीडिया को मीडिया की तरह ही नियमों का पालन करना होगा।
- सोशल मीडिया के नियम तीन महीने में लागू होंगे।
 
 
- सोशल मीडिया को इस बात का प्रबंध करना होगा कि यूजर्स के अकाउंट का वेरिफिकेशन कैसे किया जाए।
- हर महीने में शिकायत, कार्रवाई पर रिपोर्ट देनी होगी। सबसे पहले पोस्ट डालने वाले की जानकारी देनी होगी।
- 24 घंटे के अंदर आपत्तिजनक पोस्ट को हटाना होगा।
- चीफ कंप्लेन अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी। नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी करनी होगी।
- आपत्तिजनक कंटेंट को सबसे पहले किसने पोस्ट या शेयर किया इसकी जानकारी सरकार या न्यायालय द्वारा मांगे जाने पर देना आवश्यक होगा।
 
 
- शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति करना होगा। यह अधिकारी भारत में ही होना चाहिए। हर सोशल मीडिया कंपनी को इस बात का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा कि उनके पास प्रतिमाह कितनी शिकायतें आईं और कितनों का निवारण किया गया।
- सोशल मीडिया के लिए तीन स्तरीय कैटेगरी बनेंगी। U, UA7, UA13 कैटेगरी होंगी।
- महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट होने की शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर हटाना होगा।
- सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की भरमार है। सरकार को इनकी काफी शिकायतें मिली हैं। सोशल मीडिया का उपयोग नफरत फैलाने के लिए भी किया जा रहा है।
 
 
- सोशल मीडिया में दिखाई जा रही चीजें अभद्र।
- सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर भी शिकायत का भी फोरम मिलना चाहिए।
- हम सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल के खिलाफ हैं।
- सोशल मीडिया का इस्तेमाल आतंकी भी कर रहे हैं।
 
 हॉस्टल के 190 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप

हॉस्टल के 190 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप

विदर्भ। महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला विदर्भ के वाशिम जिले का है। जहां पर बीते 24 घंटों में 318 नए मरीज पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 190 छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ इतने मामले सामने आने से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सभी छात्र एक हॉस्टल में रहते थे। बताया जा रहा है कि रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित निवासि आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा यहीं पर स्थित हॉस्टल में रहते हैं।

एक ओर जहां प्रशासन कोरोना को नियंत्रण में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है, वहीं पर एक ही जगह पर इतने सारे मरीजों का पॉजिटिव पाया जाना चिंता का विषय बन गया। वाशिम जिलाधिकारी एस शन्मुगराजन ने हॉस्टल की स्थिति का जायजा लिया है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 8,807 नए मरीज मिले है। कोरोना के इस विस्फोटक रूप को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के साथ इस पर गंभीर चर्चा की। इसी तरह मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राज्य के सभी जिलाधिकारी भी पूरी तरह से हरकत में आ गए। राज्य के ज्यादातर जिलों में किसी ना किसी तरह के प्रतिबंध या कर्फ्यू या लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है।

बता दे कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत अमरावती से ही हुई है। अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगते जिले बालाघाट में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है।
 
 पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ममता का अनोखा विरोध

पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ममता का अनोखा विरोध

कोलकाता चुनाव की दहलीज पर खड़ा पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच चुनावी महासमर का अखाड़ा बन गया है। गुरुवार को यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान की शुरुआत की और ममता बनर्जी की सरकार पर भ्रष्टाचार कटमनी जैसे कई आरोप लगाए। इसके बाद पेट्रोलियम उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध जताने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनोखा तरीका अपनाया।

मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम की कीमत कम करने की मांग वाले स्लोगन लिखे हुए पोस्टर गले में डालकर इलेक्ट्रिक स्कूटी पर चढ़कर सचिवालय पहुंचीं। राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम स्कूटी चला रहे थे और सीएम पीछे बैठी हुई थीं। उनके गले में डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को कम करने की मांग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी वाले पोस्टर लटके हुए थे।

आगे-आगे ममता बनर्जी की स्कूटी थी और उसके पीछे उनके समर्थकों का हुजूम बाइक पर चल रहा था। एक तरह से कहा जाए तो सचिवालय जाते हुए ममता बाइक रैली भी लेकर निकली हैं। उन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर आम लोगों का तांता लगा हुआ था। लोग मोबाइल में सेल्फी व तस्वीरें लेते दिख रहे थे।