नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 बड़ी खबर: चुनावी सभा में संबोधन के दौरान बेहोश हुए मुख्यमंत्री पाए गए कोरोना संक्रमित

बड़ी खबर: चुनावी सभा में संबोधन के दौरान बेहोश हुए मुख्यमंत्री पाए गए कोरोना संक्रमित

वडोदरा। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना संक्रमित हो गए है। आगामी 17 फरवरी तक उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। रूपाणी रविवार देर रात वडोदरा में एक चुनावी सभा में अचेत होकर गिर गये थे, उन्हें उपचार के लिए अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत फोन कर रुपाणी की तबियत की जानकारी ली तथा आराम करने की सलाह दी। उप-मुख्यमंत्री नीतिन पटेल ने बताया कि रविवार देर रात वडोदरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते समय थकान, कमजोरी तथा ब्लड प्रेशर कम होने के कारण मुख्यमंत्री अचेत होकर गिर पडे थे। वडोदरा से उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए अहमदाबाद के यू ऐन मेहता हार्ट हॉस्पीटल में लाया गया जहां उनके सीटी स्केन, 2डी ईको, ईसीजी आदि टेस्ट किये गये। सभी जांचें सामान्य पाई गई है। 

नीतिन पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री को डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की शिकायत नहीं सेहत में तेजी से सुधार है। रुपाणी के 17 फरवरी तक के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। यू एन मेहता अस्पताल के निदेशक डॉ आर के पटेल ने मुख्यमंत्री का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कोरोना जांच के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया जो सोमवार सुबह पॉजिटिव आया है। उनका कोरोना उपचार शुरु कर दिया गया है। डॉ पटेल ने बताया कि उनके कोरोना के लक्षण काफी हल्के हैं, कोरोना रिपोर्ट एचआरसीटी थोरेक्स, आईएल-6, डी-डाईमर एवं ऑक्सीजन नॉर्मल हैं।

उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यभार किसी को नहीं सौंपा जाएगा, खुद रुपाणी क्वारंटीन रहते हुए मोबाइल अथवा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सीएमओ का कामकाज देखते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात ही फोन करके रुपाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा आराम करने की सलाह दी। भाजपा के मीडिया प्रभारी यज्ञेश दवे ने बतायाकि ग्रहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर रुपाणी के जल्द स्वस्थ् होने की कामना की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल उनके सतत संपर्क में हैं तथा जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। भाजपा के सांसद विनोद चावडा, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसाणिया भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। ये दोनों नेता मुख्यमंत्री के साथ संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल थे। गुजरात में 6 महानगर पालिका के लिए 21 फरवरी को जबकि 31 जिलापंचायत, 81 नगर पालिका तथा 231 तहसील पंचायत के लिए 28 फरवरी को चुनाव होगा, रुपाणी भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक हैं।
 
BIG BREAKING : 8 दिन की जुड़वा बहनों को उठा ले गया बंदरों का झुण्ड, 1 नवजात को फेका नाले में, इलाके में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : 8 दिन की जुड़वा बहनों को उठा ले गया बंदरों का झुण्ड, 1 नवजात को फेका नाले में, इलाके में मचा हड़कंप

चेन्नई | तमिलनाडु के तंजावुर में बंदरों का झुंड एक घर के अंदर घुसकर 8 दिन की दो नवजात जुडवां बहनों को उठा ले गया। इसके बाद उनमें से एक को बंदरों ने नाले में फेंक दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। तमिलनाडु के तंजापुर की रहने वाली भुवनेश्वरी ने घटना की पूरी जानकारी दी।

पढ़ें : बड़ी खबर : पपीते से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 16 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

भुवनेश्वरी ने बताया कि घर के अंदर बेडरूम में ही उनकी 8 दिन की दोनों जुडवां बेटियां लेटी थीं। इस दौरान उन्होंने बच्चियों के रोने की आवाज सुनी। वह जब उनके पास पहुंचीं तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि बंदरों का एक झुंड उनकी नवजात जुडवां बेटियों को उठाकर ले जा रहा था।

पढ़ें : बड़ी खबर: मकान में लगी आग के चपेट में आने से 21 बकरियों की मौत, 60 फीसदी तक आग में झुलसी एक महिला

वह उनके पीछे दौड़ीं और चिल्लाने लगीं। घर के बाहर निकलकर उन्होंने देखा कि बंदर उनकी बेटियों को लेकर छत पर बैठे थे। इस दौरान उनकी चीख-पुकार सुनकर इलाके के लोग भी एकत्र हो गए। सभी लोग बंदरों से नवजातों को बचाने की कोशिश करने लगे।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, पत्नी ने पता लगने पर किया खुद को आग के हवाले 

इस दौरान बंदरों ने एक बच्ची के छत पर ही फेंक दिया, जबकि दूसरी बच्ची को नीचे नाले की ओर फेंक कर भागने लगे। इस दौरान छत पर गिरी बच्ची को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन नाले में फेंकी गई बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
 
बड़ी खबर : पपीते से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 16 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

बड़ी खबर : पपीते से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 16 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

जलगाँव | जिले के यावल तालुका में एक वाहन पलटने की वजह से बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बीती रात को हुआ। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक पपीते से भरा हुआ था और ये धुले से रावेल की ओर जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। हादसे के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार सभी लोग मजदूर थे। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक अभोदा, करहला और रावेर के जिले के मजदूर थे। किंगाओ गांव में मंदिर के पास आधी रात को उनका पपीते से लदा ट्रक पलट गया। इस कारण उनकी मौत हो गई। घायल मजदूरों को गंभीर चोट आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पपीते से भरा ट्रक धुले से रावेल की ओर जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक में मौजूद सभी 16 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शुरुआती जांच में लग रहा है कि ट्रक के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह घटना घटित हुई।

सराहनीय कदम : प्रदेश के इस जिले में डॉक्टर ने खोला "एक रूपया क्लिनिक", इलाज के लिए देने होंगे एक रुपये

सराहनीय कदम : प्रदेश के इस जिले में डॉक्टर ने खोला "एक रूपया क्लिनिक", इलाज के लिए देने होंगे एक रुपये

संबलपुर | ओडिशा के संबलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि संबलपुर जिले में एक डॉक्टर ने इंसानियत की मिसाल देते हुए गरीब और वंचित लोगों का इलाज करने के लिए 'एक रुपया' क्लीनिक ('One Rupee' clinic) खोला है | जानकारी के अनुसार डॉक्टर अपने क्लिनिक में आने वाले मरीजों से फ़ीस के तौर पर सिर्फ एक रूपए लेते है | आपको बता दें कि वीर सुरेन्द्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (VIMSAR) के मेडिसिन डिपार्टमेंट में सहायक प्रोफेसर शंकर रामचंदानी ने बुरला कस्बे में यह क्लीनिक खोला है, जहां पर मरीजों को इलाज के लिए सिर्फ एक रुपया देना पड़ेगा |

रामचंदानी ने कहा कि लम्बे समय से उनकी इच्छा थी कि गरीबों और वंचितों को निशुल्क इलाज मुहैया कराया जाए | यह क्लीनिक उसी इच्छा का हिस्सा है | रामचंदानी (38) व ने कहा कि "मैं एक सीनियर रेजीडेंट के रूप में VIMSAR में सेवा दे रहा था और सीनियर रेजीडेंट्स को निजी प्रैक्टिस की अनुमति नहीं है | इसलिए मैं 'एक रुपया' क्लीनिक शुरू नहीं कर सका | हाल ही मैं सहायक प्रोफेसर के रूप में प्रमोट हुआ और सहायक प्रोफेसर के रूप में मुझे अपनी ड्यूटी के घंटों के बाद प्राइवेट प्रैक्टिस करने के लिए अनुमति है | इसलिए मैंने अब किराए के मकान में क्लीनिक शुरू किया है |"

लोगों को न लगे कि फ्री में इलाज करा रहे, इसलिए ले रहे एक रुपया फीस
एक रुपए फीस लेने के बारे में रामचंदानी ने कहा कि "मैं गरीबों और वंचित लोगों से एक रुपया लेता हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि वे महसूस करें कि वे मुफ्त में सेवा का लाभ ले रहे हैं | उन्हें यह लगना चाहिए कि इलाज के लिए कुछ पैसे दिए हैं | "

रामचंदानी ने कहा कि सैकड़ों लोग नियमित रूप से VIMSAR की ओपीडी में आते हैं और डॉक्टरों की सलाह लेने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है | इनमें बुजुर्गों से लेकर विकलांग लोग भी होते हैं | अब उन्हें घंटों खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी और वे 'एक रुपया' क्लीनिक में आकर दिखा सकेंगे |

पहले भी रामचंदानी के काम की हुई थी तारीफ
रामचंदानी की पत्नी सिखा रामचंदानी भी एक डेंटिस्ट हैं और उनकी मदद कर रही हैं | इस क्लीनिक का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया था और पहले दिन 33 मरीज क्लीनिक में आए थे | रामचंदानी 2019 में तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने एक कुष्ठ रोगी को अपनी गोद में उठाकर उसके घर तक छोड़ा था | पिछले साल अक्टूबर में भी वे कोरोना महामारी में एक कोविड-19 पेंशेट को अपनी कार से हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे | इस पर भी उनकी काफी तारीफ की गई थी |

 छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में मौसम अलर्ट: गरज-चमक के साथ ओले गिरने और बारिश होने की संभावनाएं

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में मौसम अलर्ट: गरज-चमक के साथ ओले गिरने और बारिश होने की संभावनाएं

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जतायी है। वहीं देश के कई हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 16 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है वहीं उत्तर प्रदेश में 15 और 16 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावनाएं हैं। 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र के दक्षिणी और मध्य हिस्से एवं मराठवाड़ा में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
बड़ी खबर: मुश्किलों में घिरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बड़ी खबर: मुश्किलों में घिरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को पिछले साल इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दलितों के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी के मामले में हरियाणा के हिसार में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस पूर्व ऑलराउंडर के खिलाफ यह एफआईआर अधिवक्ता और दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन की शिकायत पर दर्ज की गई है। उन्होंने पिछले साल दो जून को युवराज के खिलाफ एक शिकायत देकर मुकद्दमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपने साथी क्रिकेटरों से बातचीत के दौरान दलित समाज को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। युवराज सिंह के खिलाफ यह एफआईआर हिसार के हांसी शहर थाने में आठ महीनों पहले की शिकायत के बाद दर्ज हुई है। युवराज के खिलाफ इस एफआईआर में आईपीसी की धारा 153, 153 ्र, 295, 505 के अलावा स्ष्ट/स्ञ्ज एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

दरअसल पिछले साल लॉकडाउन में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान युवराज ने आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। युवराज ने यहां युजवेंद्र चहल के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्हें ऐसा करने के लिए सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। बाद में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसके लिए माफी भी मांगी थी।

युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने क्रमश: 1900, 8701 और 1177 रन बनाए। युवराज ने टेस्ट में 9, वनडे में 111 और टी-20 में 28 विकेट झटके। वह 2007 में टी-20 वर्ल्डकप और 2011 में वनडे वर्ल्डकप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे।
 लुटेरी दुल्हन: शादी के दो दिन बाद ससुराल से जेवरात व नकदी समेटकर भागी दुल्हन

लुटेरी दुल्हन: शादी के दो दिन बाद ससुराल से जेवरात व नकदी समेटकर भागी दुल्हन

छतरपुर। ग्राम हलावनी में एक युवक से विवाह रचने वाली दुल्हन ससुराल में दो दिन रही और मौका पाकर सारे जेवर व नकदी समेटकर भाग गई। गांव के प्यारेलाल अहिरवार ने बताया कि उसने आठ फरवरी को बेटे चिंतामन का विवाह रामटौरिया के अबार माता मंदिर में अंंजली पुत्री रामसागर साकेत के साथ किया था।
 

विवाह के दो दिनों तक उनकी बहू घर में रही, इसके बाद वह सोने-चांदी के जेवर, कुछ नकदी और तीन मोबाइल लेकर भाग गई है। विवाह कराने में रामरतन अहिरवार निवासी ग्राम भैंसा, नंदलाल अहिरवार ग्राम बंध और लखनलाल अहिरवार निवासी ग्राम बंध का सहयोग रहा था।
 
 
पीड़ित परिवार ने दो दिनों तक दुल्हन को उसके संभावित ठिकानों व रिश्तेदारों के यहां तलाशा जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
 सावधान: आज से फास्टैग लगवाना होगा अनिवार्य वरना वसूली की जाएगी दोगुना

सावधान: आज से फास्टैग लगवाना होगा अनिवार्य वरना वसूली की जाएगी दोगुना

नई दिल्ली। टोल वसूली के लिए आज से फास्टैग लगवाना अनिवार्य होगा। ऐसा ना करने पर 15-16 फरवरी की आधी रात से दोगुना वसूली की जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि इस बार वाहनों फास्टैग लगवाने में कोई राहत नहीं दि जाएगी। केंद्र सरकार ने फास्टैग से टोल वसूली अनिवार्य कर दी है।
 

नितिन गडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर इस बारे में कहा, फास्टैग से टोल वसूली लागू करने की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। बिना फास्टैग वाले या निष्क्रिय फास्टैग वाले वाहनों से जुमार्ने के तौर पर दोगुना टोल वसूला जाएगा। वाहन चालकों को तत्काल ई-पेमेंट सुविधा का उपयोग शुरू कर देना चाहिए।
 

उन्होंने आगे कहा, बहुत सारे रास्तों पर 90 फीसदी तक फास्टैग पंजीकरण हो चुका है। फास्टैग सभी टोल नाकों पर उपलब्ध है और लोगों को इसे खरीदना चाहिए ताकि वे बिना रुकावट वाले यातायात का मजा ले सकें। इसके अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने भी रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि से सभी टोल बूथों को सौ फीसदी फास्टैग लेन कर दिया जाएगा।

फास्टैग काम कैसे करता है?
जब आप टोल प्लाजा से गुजरेंगे तो टोल प्लाजा पर लगा फास्टैग रीडर आपके फास्टैग के बारकोड को रीड करेगा। इसके बाद टोल फीस आपके बैंक अकाउंट से कट जाएगी। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा की अब टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइने नहीं लगेंगी। ये फास्टैग अभी दो पहिया वाहनों के लिए नहीं है। RFID को नेशनल पेमेंट्स कोऑपरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है।

2016 में लागू किया गया था फास्टैग-
सबसे पहले फास्टैग से टोल वसूली को 2016 में लागू किया गया था।कई चरणों के बाद एक दिसंबर, 2019 से इसे सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन तब से कई बार इसकी समयसीमा को बढ़ाया जा चुका है। आखरी बार केंद्र सरकार ने इसे एक जनवरी से अनिवार्य करने की घोषणा की थी। लेकिन एक बार फिर इसकी समयसीमा को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया था।
 
BIG BREAKING : वैलेंटाइन डे के धूम के बीच रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज इतने मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : वैलेंटाइन डे के धूम के बीच रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज इतने मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 169 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 48 मरीज, दुर्ग से 41, राजनांदगांव से 9, बालोद से 1, बेमेतरा से 3, कबीरधाम से 2, धमतरी से 4, बलौदा बाजार से 1, महासमुंद से 5, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से 9, कोरबा से 4, जांजगीर-चांपा से 1, मुंगेली से 0, जीपीएम से 0, सरगुजा से 12, कोरिया से 3, सूरजपुर से 6, बलरामपुर से 0, जशपुर से 1, बस्तर से 3, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 2, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 159 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 0 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3258 है | 

भारत की चावल निर्यात क्षमता को बड़ा प्रोत्साहन पढ़े पूरी खबर

भारत की चावल निर्यात क्षमता को बड़ा प्रोत्साहन पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली। भारत की चावल निर्यात क्षमता को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। काकीनाडा के गहरे पानी के बंदरगाह से चावल की खेप को रवाना किया गया है।निकटवर्ती बंदरगाहों पर जहाजों की भीड़भाड़ बढ़ने के चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने चावल के निर्यात के लिए काकीनाडा के गहरे पानी के बंदरगाह के उपयोग को मंजूरी दी थी।

काकीनाड़ा के गहरे पानी के बंदरगाह से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सदस्य निर्यातक एम/एस सत्यम बालाजी राइस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (उत्पादित, बीज और प्रसंस्कृत छत्तीसगढ़) द्वारा एक शिपमेंट 12 फरवरी, 2021 को भेजा गया।

काकीनाडा बंदरगाह पर फ्लैग-ऑफ समारोह में डॉ. एम अंगमुथु, अध्यक्ष, एपीडा, श्री डी मुरलीधर रेड्डी, जिला कलेक्टर, पूर्वी गोदावरी, डॉ. जी लक्ष्मीशा, संयुक्त कलेक्टर, पूर्वी गोदावरी, श्री एम मुरलीधर, सीईओ, काकीनाड़ा सी पोर्ट, एसएस नैयर, महाप्रबंधक और श्रीमती विनीता सुधांशु, उप-महाप्रबंधक, एपीडा और उद्योग एवं निर्यात संवर्धन निदेशालय के अधिकारी, बंदरगाह के अधिकारी, पीक्यू अधिकारी, व्यापार और श्रम के प्रतिनिधि आदि शामिल हुए।

चावल के निर्यात का पंजीकरण और प्रबंधन करने वाले एपीडा ने आंध्र प्रदेश सरकार से आग्रह किया था कि निर्यातकों को काकीनाडा के गहरे पानी के बंदरगाह का उपयोग करने दिया जाए। आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड के नियंत्रण में काकीनाडा के गहरे पानी के बंदरगाह का उपयोग, भारत के चावल निर्यात क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा। काकीनाडा के निकटवर्ती बंदरगाहों पर जहाजों की भीड़ की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। भारत से चावल की मांग में चालू वित्त वर्ष (2020-21) में तेज वृद्धि देखी गई है। राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, काकीनाडा ने भी आंध्र प्रदेश सरकार से इसी तरह का अनुरोध किया था।

चालू वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तीनों तिमाही में चावल, गेहूं और मोटे अनाज के निर्यात में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अप्रैल से दिसबंर-2020 के दौरान कुल 49,832 करोड़ रुपये का अनाज निर्यात किया गया। पिछले साल की इसी अवधि में कुल 32,591 करोड़ रुपये का अनाज निर्यात हुआ था। इस तरह निर्यात में 52.81 फीसद की वृद्धि हुई और यह डेढ़ गुना हो गया और अमेरिकी डॉलर में 45.81 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। (एपीडा) अनुसूचित उत्पादों के कुल निर्यात में अनाज निर्यात के मूल्य का कुल शेयर रुपये के संदर्भ में 48.61 प्रतिशत था।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर, 2020 के दौरान बासमती चावल का निर्यात 22,038 करोड़ रुपये (2947 मिलियन डॉलर) था। वहीं, पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 20,926 करोड़ (2936 मिलियन डॉलर) रुपये का निर्यात हुआ था। बासमती चावल का निर्यात रुपए के संदर्भ में 5.31 प्रतिशत  और डॉलर के संदर्भ में 0.36 प्रतिशत वृद्धि देखी गई।

वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तीन तिमाहियों के दौरान, गैर-बासमती चावल के शिपमेंट में प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है। गैर-बासमती चावल का निर्यात अप्रैल-दिसंबर, 2020 के दौरान 22,856 करोड़ रुपये (3068 मिलयन डॉलर) था, जबकि अप्रैल- दिसंबर, 2019 की अवधि के दौरान 10,268 करोड़ रुपये (1448 मिलयन डॉलर) था। गैर-बासमती के निर्यात में रुपए के संदर्भ में 122.61 प्रतिशत और डॉलर के संदर्भ में 111.81 प्रतिशत वृद्धि देखी गई।

गैर-बासमती चावल के निर्यात में इस तरह की वृद्धि के पीछे एक प्रमुख कारण कोविड-19 महामारी के दौरान कई अफ्रीकी और एशियाई देशों से मांग में वृद्धि थी। कई देश चावल का भंडारण करना चाहते थे ताकि आपात स्थिति के दौरान उसका उपयोग किया जा सके।

 

 

एक दूसरा कराण जिसने भारत के गैर-बासमती चावल के निर्यात में मदद की, वह था, भारत के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा चावल निर्यातक थाईलैंड जहां पिछले साल सूखा पड़ा था जिससे उसका उत्पादन प्रभावित हुआ था।

 

 

चावल के निर्यात में तेजी से वृद्धि, विशेष रूप से एक ऐसे समय में, जब विश्व स्तर पर कोविड-19 महामारी के चलते कई वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हुई, सरकार द्वार कोविड-19 से संबंधित सभी सुरक्षा सावधानीयों को बरतते हुए चावल के निर्यात को सुनिश्चित करने का श्रेय दिया जाना चाहिए। 

 

प्रधानमंत्री महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चित्तौरा झील के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चित्तौरा झील के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी 2021 को प्रात: 11:00 बजे महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चित्तौरा झील के विकास कार्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखेंगे। यह कार्यक्रम महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आयोजित किया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

इस पूरी परियोजना में महाराजा सुहेलदेव की एक अश्‍वरोही प्रतिमा की स्थापना करना और कैफेटेरिया, गेस्ट हाउस तथा बच्चों के पार्क जैसी विभिन्न पर्यटक सुविधाओं का विकास करना शामिल है।

महाराजा सुहेलदेव का देश के लिए समर्पण और सेवा सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। इस स्मारक स्थल के विकास से देश महाराजा सुहेलदेव की वीर गाथाओं से बेहतर ढंग से परिचित हो जाएगा। इन विकास कार्यों से इस स्‍थल की पर्यटक क्षमताओं में बढोतरी होगी।’

गहना वशिष्ट के स्पोक्सपर्सन फ्लिन का कहना है, मॉडल्स पैसे की उगाही के लिए गहना को फंसा रही

गहना वशिष्ट के स्पोक्सपर्सन फ्लिन का कहना है, मॉडल्स पैसे की उगाही के लिए गहना को फंसा रही

मुंबई। पॉर्न फिल्म रैकेट के मामले में ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ट पर गैंगरेप करवाने का आरोप लगा है। इस पर उनके पब्लिसिस्ट फ्लिन ने ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया है। गहना के स्पोक्सपर्सन फ्लिन का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद हैं। मॉडल्स ने अपनी मर्जी से शूट किए और पेमेंट ले गईं। अब पैसे की उगाही के लिए गहना को फंसा रही हैं। 

मॉडल्स ने मर्जी से किया था शूट
फ्लिन ने स्टेटमेंट में बताया है, जितनी भी मॉडल्स ने 
गहना वशिष्ट के साथ शूटिंग की थी, सभी ने लीगल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। साथ ही जो हुआ उनकी मर्जी से हुआ। गहना के फंसने पर कुछ मॉडल्स मौके का फायदा उठाना चाह रही हैं और जबरदस्ती बड़ी रकम वसूलना चाहती हैं। स्टेटमेंट में कहा गया है, जिस मॉडल ने आरोप लगाया है, उसे करीब एक महीने पहले शूट किया था तो गैंगरेप का आरोप अब क्यों लगा रही है? केस मनगढ़ंत है। इन मॉडल्स ने लॉकडाउन के दौरान जब मार्केट में काम नहीं था, गहना वशिष्ठ प्रॉडक्शन हाउस के साथ शूटिंग की और पेमेंट लेकर चली गईं। अब रेप का आरोप लगा रही हैं और खुद को बचाने के लिए कानून का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। दो मॉडल्स ने गहना से 30 लाख रुपये की मांग की थी और उनके खिलाफ केस कर दिया। ऐसी आठ मॉडल्स हैं जो अचानक से गहना के खिलाफ खड़ी हो गईं। जब शूट किया और पेमेंट लिया तब कोई दिक्कत नहीं थी।
मॉडल ने लगाया था गैंगरेप का आरोप
बता दें कि बीती 5 फरवरी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पॉर्न फिल्म शूट करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद ऐक्ट्रेस-मॉडल गहना वशिष्ठ को भी अरेस्ट किया गया था। गहना पर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग करके अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक 24 साल की मॉडल ने गहना पर आरोप लगाया था कि उन्हें 3 आदमियों के साथ जबरन सेक्स ऐक्ट में इन्वॉल्व किया गया। मॉडल का आरोप था कि उन्हें फिल्म के लिए साइन किया गया था और सेक्स सीन की बात छिपाई गई। 

BIG BREAKING : प्रदेश में हो रहे है कोरोना मरीज कम, लेकिन मौते है कि नही ले रही है रुकने का नाम

BIG BREAKING : प्रदेश में हो रहे है कोरोना मरीज कम, लेकिन मौते है कि नही ले रही है रुकने का नाम

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 229 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 53 मरीज, दुर्ग से 33, राजनांदगांव से 4, बालोद से 8, बेमेतरा से 4, कबीरधाम से 2, धमतरी से 1, बलौदा बाजार से 14, महासमुंद से 17, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 23, रायगढ़ से 23, कोरबा से 2, जांजगीर-चांपा से 4, मुंगेली से 0, जीपीएम से 0, सरगुजा से 11, कोरिया से 2, सूरजपुर से 10, बलरामपुर से 0, जशपुर से 6, बस्तर से 4, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 4, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 245 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3255 है |  

 सावधान: इंटरनेट पर अश्लील साइट सर्च करके देखने वाले हो जाये सावधान, क्योकि अब पुलिस की है नजर

सावधान: इंटरनेट पर अश्लील साइट सर्च करके देखने वाले हो जाये सावधान, क्योकि अब पुलिस की है नजर

लखनऊ। इंटरनेट पर अश्लील साइट देखने वालों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की 1090 सेवा ने नई योजना बनाई है। इंटरनेट पर अश्लीलता देखने वालों पर अब 1090 की एक टीम नजर रखेगी। ऐसा करना वालों को सचेत किया जाएगा. यह सारी जानकारी पुलिस के पास दर्ज भी हो जाएगी। भविष्य में यदि उस इलके में छेड़खानी या दुष्कर्म जैसी वारदात होती है तो वही डेटा काम आएगा और अपराधी पकड़ लिया जाएगा।

पढ़िए पूरी खबर-
एडीजी नीरा रावत ने बताया कि इंटरनेट के बढ़ते हुए प्रयोग को देखते हुए 1090 ने भी लोगों तक पहुंचने के लिए इसी माध्यम का प्रयोग किया. एडीजी के मुताबिक इंटरनेट के एनालिटिक्स को स्टडी करने के लिए oomuph नाम की एक कंपनी से रखा गया है। वो डेटा के माध्यम इंटरनेट क्या सर्च किया जा रहा है इस पर नजर रखेगी। अगर कोई व्यक्ति इंटरनेट पर अश्लीलता देखते है तो उसके संकेत एनालिटिक्स टीम को मिल जाएंगे। टीम उसके बारे में 1090 टीम को बता देगी। 1090 की टीम उस व्यक्ति को ऐसी सामग्री से सचेत रहने के लिए जागरूकता के मेसेज भेजेगी। ऐसा करने से अपराध की शुरुआत पर ही रोक लगाई जा सकेगी। यदि फिर भी महिलाओं से छेड़छाड़ की तो 1090 कार्रवाई करेगा। नीरा रावत ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सूबे के छह जिलों में यह व्यवस्था शुरू कराई गई थी, जिसमें काफी अच्छा रिस्पांस आया है।

टारगेट में ये सभी-
अब सूबे के सभी जिलों में यह व्यवस्था होगी। सूबे में करीब 11.6 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। मुख्य रूप से वे सभी लोग 1090 के टारगेट में हैं। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई मिशन शक्ति योजना को वूमेन पावर लाइन (1090) और शक्तिशाली बनाएगा। इसके लिए महिला और बाल सुरक्षा के लिए 1090 ने चक्रव्यूह तैयार कर लिया। वह शोहदों को हर तरफ से घेरकर पकड़ा जाएगा।
खुशखबरी: पिछले 24 घंटों के दौरान 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है

खुशखबरी: पिछले 24 घंटों के दौरान 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है

नईदिल्ली ।  भारत में कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में लगभग 80 लाख लाभार्थियों को कोविड के टीके लग चुके हैं। 13 फरवरी, 2021 को प्रातः 8 बजे तक 79,67,647 लाभार्थियों को देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीके लग गए हैं। इनमें से 5,909,136 स्वास्थ्यकर्मी और 2,058,511 फ्रंटलाइन कर्मचारी हैं। अभी तक टीके लगाने के 1,64,781 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। टीकाकरण के 28वें दिन यानि 12 फरवरी, 2021 को 4,62,637 लाभार्थियों (एचसीडब्लू 94,160 और एफएलडब्लू-3,68,477) को 10,411 सत्रों में टीके लगाए गए हैं। टीके लगाए जाने वाले लाभार्थियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है।  भारत में टीका लगाए गए कुल लाभार्थियों में 8 राज्यों का लगभग 60 प्रतिशत (59.70 प्रतिशत) योगदान है। इन 8 राज्यों में चार-चार लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाए गए हैं। कुल लाभार्थियों में अकेले उत्तर प्रदेश का 10.8 प्रतिशत (8,58,602 लाभार्थी) योगदान हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड के कारण होने वाली मौत में काफी कमी आई है। 17 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के कारण किसी नये मरीज की मौत होने की जानकारी नहीं मिली है। 13 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 1-5 नये मरीजों की मौत होने का पता चला है। जिन 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान किसी नये मरीज की मौत नहीं हुई हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं- तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, पुद्दुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, त्रिपुरा, लक्षदीप, अरूणाचल प्रदेश, दमनदीव और दादर और नगर हवेली। भारत में आज कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1.36 लाख (1,36,571) है। अब सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.25 प्रतिशत ही है।

अभी तक 1.06 करोड़ (1,06,00,625) मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11,395 कोविड मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें छुट्टी दी गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 97.32 प्रतिशत है। 81.93 प्रतिशत ठीक हुए नये रोगी छह राज्यों से संबंधित हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,332 नये रोगी ठीक हुए हैं, जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमशः 2,422 और 486 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं।  पिछले 24 घंटों में 12,143 नये मामले दर्ज हुए हैं। 86.01 प्रतिशत नये मामले छह राज्यों के हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,397 नये रोगियों का पता चला है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कल क्रमशः 3,670 और 483 नये मरीजों का पता चला है।  पिछले 24 घंटों में कोविड से 103 लोगों की मौत हुई है। 80.58 प्रतिशत मौत के नये मामले छह राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 36 मरीजों की मौत हुई, जबकि केरल में 18, कर्नाटक और पंजाब में 8 - 8 मरीजों की जान गई।  

 बड़ी खबर: कोच और उसके परिवार पर हमलावर ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, बच्चे-मां समेत पांच की मौत

बड़ी खबर: कोच और उसके परिवार पर हमलावर ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, बच्चे-मां समेत पांच की मौत

रोहतक। रोहतक में देव कालोनी के निकट स्थित जाट अखाड़े में एक व्यक्ति ने कोच परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग से परिवार के सदस्य खुद को नहीं संभाल पाए और हमलावर ने एक के बाद एक बच्चे और उसकी मां समेत 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हमलावर मौके से फरार हो गया। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया मौके पर एसपी राहुल शर्मा समेत पुलिस अमला पहुंच चुका है।
 
सूत्रों के मुताबिक गोली कांड के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है यह कोचों के बीच का झगड़ा है हमलावर भी खुद भी कोच है। मरने वालों में मासूम ढाई साल का बच्चा भी शामिल है। सूत्रों का कहना है हमलावर बड़ौदा गांव का रहने वाला सुखविंदर है। हमलावर यहां पर पिछले काफी समय से नौकरी कर रहा था।
बड़ी खबर: दुष्कर्म करने वाले रिश्तेदार को युवती ने उतारा मौत के घाट

बड़ी खबर: दुष्कर्म करने वाले रिश्तेदार को युवती ने उतारा मौत के घाट

अलीराजपुर। अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म करने वाले रिश्तेदार को 19 वर्षीय युवती ने तंग आकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद वह फरियादी बनकर पुलिस के पास पहुंची और आरोप दो चचेरे भाइयों पर लगाया। पुलिस की जांच में शक की सुई युवती पर ही आ टिकी। सख्ती से पूछताछ में उसने सच कुबूल लिया। कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के पनाला की निवासी युवती ने थाने आकर बताया था कि उसके दो चचेरे भाइयों ने घर में सो रहे रिश्तेदार राधु (35) पिता नजरु की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। इस दौरान एक भाई ने उसके गले पर धारिया रखकर चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी, इसलिए यह कुछ नहीं कर पाई। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर उसक चचेरे भाइयों की खोजबीन शुरू की। मोबाइल लोकेशन और ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि दोनों तीन साल से गुजरात के अमरेली में मजदूरी कर रहे हैं। इस दौरान गांव नहीं आए।
 बड़ी खबर: पुत्र के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद पिता ने भी जहर खाकर दी जान

बड़ी खबर: पुत्र के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद पिता ने भी जहर खाकर दी जान

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में पुत्र के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद पिता ने भी जहर खाकर जान दे दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार संजू धोटे (24) ने कल टोपीठाना में अपने अनार के बगीचे में एक महुआ के पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। इस बीच पुत्र के आत्महत्या करने की सूचना मिलने के कुछ समय बाद महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रेडवा में चिरोंजी धोटे (58) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। किन कारणों से पिता पुत्र ने आत्महत्या कर ली, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
शहर में भयानक सड़क हादसा: कार और ट्रक की जबरदस्त भिडंत में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

शहर में भयानक सड़क हादसा: कार और ट्रक की जबरदस्त भिडंत में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

कन्नौज। शहर में भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उस समय हुई जब एक परिवार लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान परिवार की कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना इलाके में एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा कर्मी व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को मेडिकल कालेज में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग एक परिवार के हैं। मरने वालों में लखनऊ के बुधडिया थाना काकोरी निवासी ज्ञानेंद्र यादव (32) पुत्र भइयालाल, कलिया खेडा निवासी सोनू यादव (31) पुत्र नेमीलाल यादव, प्रमोद यादव (35) पुत्र जंगी यादव, सतेन्द्र यादव (18) पुत्र गोपी यादव, सूरज (15) पुत्र अभिमन्यु, मोहित (36) पुत्र राजकुमार शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकलवाया और मेडिकल में पहुंचा दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

अनोखा प्यार: मालिक ने अपने पालतू कुत्ते के लिए छोड़ दी 36 करोड़ रुपये की संपत्ति

अनोखा प्यार: मालिक ने अपने पालतू कुत्ते के लिए छोड़ दी 36 करोड़ रुपये की संपत्ति

नैशविले। कहते हैं कि कुत्ते इंसान के सबसे दोस्त होते हैं और इसी का ताजा उदाहरण अमेरिका में देखने को मिला। अमेरिका के नैशविले निवासी एक व्यक्ति ने बॉर्डर कोली नस्ल के अपने पालतू कुत्ते लुलू के लिए 50 लाख डॉलर (करीब 36 करोड़ रुपये) की संपत्ति छोड़ी है। 


बताया जा रहा है कि कुत्ते के मालिक लुलू को बहुत प्यार करते थे और इसी वजह से उन्होंने इतनी ज्यादा संपत्ति छोड़ी है।

लुलू की देखरेख करने वाली मार्था बर्टन ने बताया कि कुत्ते के मालिक बिल डोरिस सफल कारोबारी थे और पिछले साल उनकी मौत हो गई थी। बर्टन ने बताया कि डोरिस ने अपनी वसीयत में लुलू की देखरेख के लिए पैसे न्यास में जमा करने एवं उसकी देखरेख करने के लिए हर महीने उसमें से राशि देने की इच्छा जताई है। बर्टन ने कहा कि बिल डोरिस अपने कुत्ते को बहुत प्यार करते थे। बर्टन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इतनी बड़ी राशि कभी लुलू की देखभाल पर खर्च हो भी सकेगी या नहीं। लुलू अभी 8 साल का है। बर्टन हर महीने अब लुलू की देखरेख के लिए जरूरी पैसा निकाल सकेंगी। बर्टन ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगी कि लुलू खुश रहे और उसे भरपूर प्यार मिले। बिल डोरिस के अपने कुत्ते के प्रति प्यार की दुनियाभर में अब चर्चा है।