रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 276 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 69 मरीज, राजनांदगांव से 15, बालोद से 3, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 0, रायपुर से 63, धमतरी से 3, बलौदा बाजार से 6, महासमुंद से 17, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से 17, कोरबा से 5, जांजगीर-चांपा से 3, मुंगेली से 2, जीपीएम से 1, सरगुजा से 7, कोरिया से 12, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 1, जशपुर से 13, बस्तर से 4, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 0, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 220 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3005 है |
आज 276 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 220 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/rW9qBPgXJx
— Health Department CG (@HealthCgGov) February 18, 2021
भोपाल | कांग्रेस द्वारा 20 फरवरी को प्रदेश बंद को लेकर रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच मे मारपीट हो गई. मारपीट पूर्व महापौर विभा पटेल के समर्थक धर्मेंद्र राय और एक अन्य कार्यकर्ता के बीच बताई जा रही है। इस दौरान मीडिया को भी कवरेज करने से रोका गया। मिली जानकारी के अनुसार विवाद कार्यकर्ताओं के बीच क्षेत्र बांटने को लेकर शुरू हुआ। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दूसरे को जिम्मेदारी देने से नाराज थे।
जौनपुर | जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के सौरइयां गांव में गुरुवार की शाम बाइक सवार युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवती की हालत नाजुक होने के कारण बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है |
बताते है कि सौरइयां गांव की 23 वर्षीया नीतू पुत्री रामचंद्र यादव खुटहन स्थित रामधारी जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाती है। वह अपरान्ह चार बजे स्कूल से छुट्टी होने पर साइकिल से घर जा रही थी। घर से करीब सौ मीटर पूर्व खड़ंजा मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अंकुल यादव पुत्र रामचंद्र यादव ने नीतू को रोक लिया।
पढ़ें : पति-पत्नी की हुई सड़क हादसे में मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीतू यादव के बात करने लगा। इसी दौरान नीतू के शोर मचाने पर उसने तमंचे से नीतू के सीने में गोली मार दी। उसके लहुलुहान होकर गिरने के बाद अंकुल ने खुद को भी गोली मार ली। अंकुल की मौके पर ही मौत हो गई।
खबर लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से दो तमंचे, दो खोखे व एक कारतूस मिला। युवती को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद युवती को बीएचयू रेफर कर दिया गया है |
मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से लॉकडाउन को ले कर एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने फिर से लॉक डाउन लगाये जाने के कयासों को स्पष्ट कर दिया है ।
पढ़ें : 26 फरवरी से राजधानी के इस स्थान में 7 दिवसीय स्वदेशी मेला का होगा आगाज़
प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने भी लोगों को हिदायत देते हुए कहा था कि सतर्क रहें अन्यथा आगे की कार्यवाही के लिए तैयार रहें । इसी बीच खबर आ रही है कि अमरावती जिले में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, जबकि यवतमाल जिले में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
Restrictions placed in Yavatmal Dist due to rising COVID19 cases.
— ANI (@ANI) February 18, 2021
Schools & colleges to remain closed till Feb 28. Restaurants, function halls to operate&marriage ceremonies to be held with less than 50% capacity of people, assembly of 5 or more people not allowed: Dist Collector
मिली जानकारी के अनुसार अमरावती जिले में फरवरी की शुरुआत से ही कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच जिला प्रशासन ने रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया है। हालांकि, लॉकडाउन लागू करने की संभावना से इंकार किया है। जिलाधिकारी शैलेष नवल ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी की एक वजह अधिक से अधिक लोगों का जांच के लिए सामने आना भी है।
Maharashtra | "Owing to rising cases, lockdown declared in Amravati District from Saturday 8pm to Monday 7 am": Shelesh Naval, District Collector, Amravati pic.twitter.com/iTIIWxXKnu
— ANI (@ANI) February 18, 2021
नईदिल्ली। कोविड-19 टीकाकरण में भारत, विश्व में अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बाद विश्व में तीसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 18 फरवरी, 2021 को प्रातः आठ बजे की स्थिति में कुल टीका लगवाने वालों की संख्या 94 लाख को पार कर गई है। आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 1,99,305 सत्रों के दौरान 94,22,228 टीकाकरण खुराक लाभार्थियों को दी गई हैं। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं। कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक लेने के 28 दिन पूरे कर चुके लाभार्थियों के लिए दूसरी खुराक का टीकाकरण 13 फरवरी, 2021 को आरंभ हुआ था। अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण 2 फरवरी, 2021 को आरंभ हुआ था। टीकाकरण अभियान के 33वें दिन (18 फरवरी, 2021) 7,932 सत्र में कुल 4,22,998 टीकाकरण खुराक दी गईं। इनमें से 3,30,208 लाभार्थियों को पहली खुराक और 92,790 को दूसरी खुराक प्राप्त हुई।दूसरी खुराक प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में से 58.20 प्रतिशत सात राज्यों से थे। केवल कर्नाटक में ही 14.74 प्रतिशत (54,397) को दूसरी खुराक प्राप्त हुई। कोविड-19 के मरीजों की स्थिति के संबंध में देखें तो भारत में स्वस्थ होने वाले मामलों में दैनिक आधार पर निरंतर वृद्धि बनी हुई है। आज की स्थिति में यह 1.06 करोड़ (1,06,56,845) रही। स्वस्थ होने की दर 97.32 प्रतिशत रही। स्वस्थ होने की दर में बढ़ोतरी के साथ रोजाना मौतों में कमी ने सक्रिय मामलों में निरंतर कमी सुनिश्चित की है। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले (1,37,342) कुल संक्रमित मामलों का मात्र 1.25 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटे में 11,987 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्यों में सामने आए नए मामलों से सकारात्मक तस्वीर सामने आती है। पिछले 24 घंटे में केवल दो राज्यों से एक हजार से ज्यादा नये मामले सामने आये। 16 राज्यों/केन्द्र शासित क्षेत्रों से पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से मृत्यु की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है। ये हैं - दिल्ली, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर (केन्द्र शासित), झारखंड, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, लद्दाख (केन्द्र शासित), नागालैंड, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश। पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में 20 से ज्यादा मृत्यु दर्ज की गई हैं।
सीधी। मध्यप्रदेश का भयावह सीधी सड़क हादसे में अब तक 51 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं इस हादसे में एक पति-पत्नी की मौत की खबर सामने आई, जिनका विवाह 8 जून 2020 को हुआ था और दोनों ने साथ जीने मरने के वादे किए थे। अंततः उनके वादे सबकी आंखों को नम करते हुए, सबको रुलाते हुए पूरे हुए। दोनों साथ में इस अनहोनी में काल का ग्रास बन गए।
दरअसल, बुधवार शाम को मुर्शिदाबाद जिले में बंगाल सरकार में मंत्री जाकिर हुसैन पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इस हादसे में उन्हें काफी चोट आई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन देर रात को उन्हें कोलकाता लाया गया।
गुरुवार सुबह सीआईडी की एक टीम मुर्शिदाबाद में उस जगह पहुंची, जहां पर मंत्री पर बम से हमला किया गया। इस मामले में सीआईडी ने केस दर्ज कर लिया है, साथ ही इस बात की जांच शुरू कर दी गई है। सीआईडी अब इस चीज को खंगालने में जुटी है कि पेट्रोल बम कैसे आया।
इस हमले के बाद राज्य में राजनीति फिर से गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस हमले की निंदा की है और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने इस हमले के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। कुणाल घोष का कहना है कि ये घटना नीमतीता स्टेशन प्लेटफॉर्म पर हुई, जहां लाइट कम थी। अंधेरा था और आरपीएफ की कमी थी और आरपीएफ तत्पर नहीं थी।
इस घटना को लेकर गुरुवार को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर सड़क अवरोध भी किया। आपको बता दें कि लंबे वक्त से ही बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग के साथ-साथ हिंसा भी देखने को मिली है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कई देशों में कोरोना वायरस के नए स्वरूपों का संक्रमण फैलने के मद्देनजर विदेशों से आने वाले लोगों के लिए बुधवार को नए दिशानिर्देश जारी किए है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कई देशों में सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरूपों का संक्रमण फैलने के मद्देनजर, नागर विमानन मंत्रालय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के बाद विदेशों से आने वाले लोगों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 311 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 118 मरीज, दुर्ग से 66, राजनांदगांव से 15, बालोद से 2, बेमेतरा से 1, कबीरधाम से 2, धमतरी से 11, बलौदा बाजार से 3, महासमुंद से 14, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 8, कोरबा से 7, जांजगीर-चांपा से 2, मुंगेली से 1, जीपीएम से 0, सरगुजा से 16, कोरिया से 3, सूरजपुर से 7, बलरामपुर से 1, जशपुर से 8, बस्तर से 4, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 0, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 173 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3009 है |
311 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 173 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3,009 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/kXNWUFMbDz
— Health Department CG (@HealthCgGov) February 17, 2021
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बच्चों के हितों को सुनिश्चित करने व बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों को सुनिश्चित करने के लिये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के किशोर न्याय (देखभाल और बाल संरक्षण) विधेयक 2015 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। संशोधन में मामलों के तेजी से निपटारा सुनिश्चित करने तथा जवाबदेही बढाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को किशोर न्याय अधिनियम की धारा 61 के तहत गोद लेने का आदेश जारी करने का अधिकार दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट को अधिनियम के तहत और अधिक सशक्त बनाते हुए कानून के सुचारू क्रियान्यवन का भी अधिकार दिया गया है जिससे संकट की स्थिति में बच्चों के पक्ष में समन्वित प्रयास किए जा सकें। सीडब्ल्यूसी सदस्यों की नियुक्ति संबंधी योग्यता मानदंडों को परिभाषित करने और पहले से अनिर्धारित अपराधों को 'गंभीर अपराध' के रूप में वर्गीकृत करने की भी बात विधेयक के प्रस्ताव में कही गयी है। कानून के विभिन्न प्रावधानों पर अमल में आने वाली दिक्कतों को भी दूर किया गया है।
नई दिल्ली | दिल्ली से सटे नोएडा में फिर एक बार सेक्स रैकेट चलाये जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापा मार कार्यवाही कर चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सेक्स रैकेट चलाने वाली गिरोह की सरगना भी है।
पढ़ें : लॉकडाउन: मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी, कोविड-19 मामलों की बढ़ोतरी के साथ फिर लग सकता है लॉकडाउन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये लोग एस्कॉर्ट ऑफिस की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे थे। इतना ही नहीं ये ग्राहकों से साथ लूट-पाट भी करते थे। जिनकी गिरफ्तार हई है उनके नाम रोशनी, दिव्यांश सोनी, सरिफा, मंजू और परमिला हैं। इनके पास से लूट का सामान, पांच मोबाइल फोन, 3500 रुपये और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।
देह व्यापार करने वाले/ग्राहकों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, गैंग चलाने वाली गैंग की सरगना तथा गैंग के 04 सदस्य गिरफ्तार। कब्जे से लूटे हुये रुपये, कार, मोबाइल फोन आदि सामान बरामद। थाना सेक्टर-24 नोएडा @Uppolice pic.twitter.com/iwFIbofkel
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) February 16, 2021
देह व्यापार करने वाले/ग्राहकों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, गैंग चलाने वाली गैंग की सरगना तथा गैंग के 04 सदस्य गिरफ्तार। कब्जे से लूटे हुये रुपये, कार, मोबाइल आदि सामान बरामद। थाना सेक्टर-24 नोएडा
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) February 16, 2021
उक्त संबंध में @DCP_Noida द्वारा दी गई बाइट 2/2@Uppolice pic.twitter.com/qUnvDoCmW4
सोशल मीडिया में अब एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे एक 19 साल की युवती छाई हुई है। इनका नाम है दनानीर मुबीन। मुबीन के Pawri Ho Rahi Hai वीडियो ने धमाल मचाया हुआ है। उनका पार्टी को ‘पावरी’ कहना लोगों को इतना पसंद आया कि दनानीर रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। वायरल वीडियो में वह अपने हाथ में कैमरा पकड़े हैं, जिससे पहले वो अपने पीछे खड़ी गाड़ी को दिखाती हैं, फिर अपने कुछ दोस्तों को दिखाती हैं और ऐसा करते हुए बोलती हैं- ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पावरी (पार्टी) हो रही है।









