रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 250 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 63 मरीज, राजनांदगांव से 20, बालोद से 2, बेमेतरा से 4, कबीरधाम से 1, रायपुर से 59, धमतरी से 9, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 8, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 9, रायगढ़ से 14, कोरबा से 7, जांजगीर-चांपा से 1, मुंगेली से 2, जीपीएम से 0, सरगुजा से 13, कोरिया से 2, सूरजपुर से 9, बलरामपुर से 4, जशपुर से 1, बस्तर से 4, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 4, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 261 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2905 है |
नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा अभी राहुल गांधी हम दो हमारे दो का नारा बोल रहे हैं। इसलिए हम दो हमारे दो करना है तो राहुल गांधी को शादी करनी चाहिए और साथ ही कहा यदि वो दलित लड़की के साथ शादी करते हैं तो महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा और जातिवाद भी खत्म होगा |
राहुल गांधी हम दो हमारे दो का नारा बोल रहे हैं। इसलिए हम दो हमारे दो करना है तो राहुल गांधी को शादी करनी चाहिए और दलित लड़की के साथ शादी करते हैं तो महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा और जातिवाद खत्म होगा: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले pic.twitter.com/LugWmgkJle
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2021
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले बढ़ने लगे हैं, जो चिंता की बात है. पिछले दिनों कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड गिरावट के 42 दिन बाद अचानक से महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. राज्य में 3365 नए कोविड-19 (Covid-19) मरीज मिले हैं, इस वजह से महाराष्ट्र ने केरल को भी पीछे छोड़ दिया है. केरल में सोमवार को 2884 मरीज मिले थे. खास बात यह है कि राज्य में बीते साल 30 नवंबर के बाद पहली बार इतने मामले मिले हैं.
It's a matter of concern. Most people travelling in trains don't wear masks. People must take precautions else we'd head towards another lockdown. Whether lockdown will be implemented again, is in the hands of people: Kishori Pednekar, Mumbai Mayor on surge in COVID cases in city pic.twitter.com/IJgMVUJVJm
— ANI (@ANI) February 16, 2021
मुंबई की मेयर ने कहा-नहीं सुधरे हालात तो लॉकडाउन लगेगा
कोरोना के बढ़ते मामले पर चिंता जताते हुए मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि यह चिंता की बात है. ट्रेनों में यात्रा करने वाले ज्यादातर लोग मास्क नहीं पहनते हैं. अभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो हमें फिर से एक और लॉकडाउन लगाने की नौबत आ जाएगी.ये आपके हाथ में है कि क्या लॉकडाउन फिर से लागू किया जाएगा.
रायपुर। कोविड-19 कोरोना महामारी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ माध्यमिक बोर्ड की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पृष्ठों की संख्या में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा 2021 की परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। इस वर्ष परीक्षा में 20 पृष्ठ की मुख्य उत्तरपुस्तिका और 8 पृष्ठ की पूरक उत्तरपुस्तिका का प्रावधान किया गया है।
नई दिल्ली, सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से भेजी गई कोरोना वैक्सीन की 10 लाख डोज को साउथ अफ्रीका वापस लौटाना चाहता है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक खबर में ये जानकारी सामने आई है. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने एलान किया था कि वह अपने यहां टीकाकरण अभियान में एस्ट्राजेनका की वैक्सीन को शामिल नहीं करेगा.
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया एक मुख्य वैक्सीन सप्लायर के तौर पर उभरा है जो एस्ट्राजेनका की वैक्सीन का प्रोडक्शन कर रहा है. पिछले हफ्ते ही साउथ अफ्रीका में सीरम के वैक्सीन की 10 लाख डोज की पहली खेप पहुंची थी. पांच लाख डोज अगले कुछ हफ्तों में वहां पहुंचने वाली थी.
बता दें कि साउथ अफ्रीका में अब तक टीकाकरण की शुरुआत नहीं हुई है. उसने फैसला किया है कि वह अपने यहां के हेल्थ वर्कर्स को जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन देगा. ये टीकाकरण अभियान रिसरचर्स के साथ एक स्डडी की तरह होगी. ये खबर ऐसे समय में आई है जब सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को दुनिया में कहीं भी आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है.
नईदिल्ली। भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट का रुख निरंतर जारी है। भारत में कुल सक्रिय मामले गिरकर 1.36 लाख (1,36,872) पर आ गए हैं। वर्तमान में भारत की कुल पुष्टि वाले मामलों में से सक्रिय मामले मात्र 1.25 प्रतिशत हैं। अब तक 1.06 करोड़ (1,06,33,025) से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में 11,805 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। भारत की रिकवरी दर दुनिया में सर्वाधिक 97.32 प्रतिशत है। स्वस्थ और सक्रिय मामलों के बीच अंतराल में वृद्धि हुई है और यह आज 1,04,96,153 हैं। एक अन्य सकारात्मक रुख के तहत 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में रिकवरी की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज की गई है। दमन और दीव एवं दादर एवं नगर हवेली में रिकवरी की दर 99.88 प्रतिशत पहुंच गई है। पिछले चौबीस घंटों में 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। इनमें लक्षद्वीप, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश), मेघालय, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), मणिपुर, हरियाणा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली हैं। पिछले 24 घंटों में छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इनमें सिक्किम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, त्रिपुरा और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली शामिल हैं। 16 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक, देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकृत किए गए स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की संचयी संख्या ने 87 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। माननीय प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी, 2021 को एक देशव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। आज सुबह आठ बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 1,84,303 सत्रों के माध्यम से 87,20,822 लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। इनमें 61,07,120 स्वास्थ्य देखभालकर्मी (दूसरी खुराक) और 24,53,411 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं। टीकाकरण अभियान के 31वें दिन (15 फरवरी, 2021) को कुल 4,35,527 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। 2,99,797 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 10,574 सत्रों में टीका लगाया गया और वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए 1,35,730 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीका लगाया गया। पिछले चौबीस घंटों में 9,121 नए मामले दर्ज किए गए। पांच राज्यों से नए मामलों का 80.54 प्रतिशत दर्ज किया गया।महाराष्ट्र में दैनिक सर्वाधिक 3,365 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद केरल से 2,884 और तमिलनाडु से 425 नए मामले सामने आए। पिछले चौबीस घंटों में 81 मृत्यु दर्ज की गई हैं। पांच राज्यों में नई दर्ज मृत्यु का 70.37 प्रतिशत रहा है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 23 मृत्यु हुईं, जबकि केरल में एक दिन में 13 और पंजाब में 10 नई मृत्यु दर्ज की गईं।
इंदौर | खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में पंजाब बेकरी कारखाने पर छापा मारा तो वहां कई बड़ी गड़बडिय़ां मिलीं। घटिया सामग्री से केक, ब्रेड, पाव और अन्य बेकरी सामग्री बनाई जा रही है। इसमें एक्सपायरी डेट का गुलकंद, टूटी-फ्रूटी, क्रीम और पाइनपल क्रश और पल्प का उपयोग किया जा रहा था।
एफडीए अधिकारियों ने कारखाना संचालक गोविंद चांदनानी के खिलाफ द्वारकापुरी थाने पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश त्रिपाठी, सुरेश खेड़कर, पुष्पक द्विवेदी आदि जब कारखाने में पहुंचे तो वहां चारों ओर गंदगी पसरी थी।
गंदी और सड़ी-गली चीजों के कारण कारखाने में बदबू आ रही थी। जहां केक, पाव, और ब्रेड बन रहे थे, वहीं कर्माीर जूते उतारकर काम कर रहे थे। स्वच्छता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा था।
नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट जारी करने वाले काल्पनिक फर्मों के नेटवर्क का खुलासा, मामले में चार गिरफ्तार
पटना | बिहार में सोमवार की रात करीब 9 बजकर 23 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं। राज्य के कई जिलों में भूकंप आने की सूचना मिल रही है। भूकंप के झटके महसूस करते ही पटना में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए। रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप है।
पढ़े : दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी 54 यात्रियों से भरी बस, अब तक 18 लोगों की मौत
बिहार के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पटना में था। भूकंप का राजधानी पटना में 5 किमी की गहराई पर केंद्र था। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं कुछ लोगों को भूकंप का पता नहीं चला। जब लोगों ने एक दूसरे से पूछा तो महसूस हुआ। राजधानी पटना के अलावा नालंदा भागलपुर, समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
पढ़ें : BIG BREAKING : दिन दहाड़े उपसरपंच को गोली मारकर की हत्या, 1 महिला भी हुई घायल, पढ़ें पूरी खबर
इसके बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मैं हर किसी की सुरक्षा की कामना करता हूं और सभी से निवेदन करता हूं कि वे सावधानी बरतें, सुरक्षा बरतें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाएं। गौरतलब है कि दिन में मणिपुर और हरियाणा में भी। हालांकि इन झटकों की तीव्रता कम थी। सोमवार शाम तमेंगलोंग, मणिपुर में रिक्टर स्केल 3.4 की तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया था। वहीं हरियाणा के सोनीपत में भी भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप के झटके दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी।
सतना | मध्य प्रदेश के सीधी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। अब तक इस हादसे में 18 लोगों की मौत की खबर है। बस में करीब 54 लोग सवार थे। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। घटना की सूचना के बाद SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक 7 लोगों को बचाया जा चुका है और अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल कलेक्टर से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। बस जिस नहर में गिरी है वह सीधे बाणसागर डैम से जुड़ी हुई है, इसलिए नहर में पानी भी तेज रफ़्तार के साथ बह रहा रहा है और पानी की मात्रा भी अधिक है। जिससे रेस्क्यू में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पढ़ें : बड़ी खबर : जिले में हो रहे बाल विवाह को रोकने में प्रशासन को मिली बड़ी सफलता, पढ़ें पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, घटना प्रदेश के रामपुर के नेकिन थाना क्षेत्र के पटना पुलिया की है, जहां यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई है। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार हैं, लेकिन अनुमानित संख्या 54 के करीब बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश के सीधी से सतना जा रही एक बस नहर में गिरी, बस में क़रीब 54 यात्री सवार थे। 7 यात्रियों को बचाया गया है, बाकी यात्रियों की तलाश की जा रही है। pic.twitter.com/OIFw5tKelB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2021
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 274 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 85 मरीज, दुर्ग से 69, राजनांदगांव से 8, बालोद से 2, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 1, धमतरी से 2, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 8, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 6, रायगढ़ से 10, कोरबा से 10, जांजगीर-चांपा से 3, मुंगेली से 0, जीपीएम से 0, सरगुजा से 14, कोरिया से 1, सूरजपुर से 5, बलरामपुर से 0, जशपुर से 17, बस्तर से 5, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 2, कांकेर से 9, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 362 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3039 है |
274 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 362 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3,039 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/MAEnatbgJ3
— Health Department CG (@HealthCgGov) February 15, 2021
अभी अभी सुचना मिली है कि पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 258 किमी की दूरी पर शाम 7:23 बजे भूकंप आया नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया की उसकी तीव्रता 4.1 थी. जान माल की हानि के बारे में अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है.
An earthquake of magnitude 4.1, occurred at 7:23 pm today 258 km south-southeast of Portblair, Andaman and Nicobar island: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) February 15, 2021
नईदिल्ली। देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों ने विभिन्न कक्षाओं के अपने छात्रों के साथ आमने-सामने रहकर पठन-पाठन का काम शुरू कर दिया है। गृह मंत्रालय और राज्य सरकारों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप केन्द्रीय विद्यालयों को अक्टूबर के महीने से चरणबद्ध रूप से खोला जा रहा है।
देशभर के सभी केन्द्रीय विद्यालयों से 11 फरवरी, 2021 को एकत्र आंकड़ों के अनुसार 9वीं कक्षा के औसत 42 प्रतिशत छात्र, 10वीं कक्षा के औसत 65 प्रतिशत छात्र, 11वीं कक्षा के 48 प्रतिशत छात्र और 12वीं कक्षा के 67 प्रतिशत छात्र स्कूलों में उपस्थित हो रहे हैं। इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि छात्रों की उपस्थिति में दिन प्रति दिन वृद्धि हो रही है। जिन राज्य सरकारों ने जूनियर कक्षाओं के लिए भी स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है, वहां भी कुछ केन्द्रीय वि़द्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई शुरू हो गई है।
छात्रों अथवा अभिभावकों की किसी भी शंका का समाधान करने के लिए स्कूलों ने माता-पिता और अभिभावकों के साथ नियमित संपर्क करना शुरू कर दिया है। छात्रों को उनके अभिभावकों की पूर्व अनुमति से ही स्कूलों में उपस्थित होने की मंजूरी दी जा रही है।
राज्य और केन्द्र सरकारों द्वारा जारी एसओपी का कोरोना महामारी के दृष्टिकोण से पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। सभी केन्द्रीय विद्यालयों को स्पष्ट सलाह दी गई है कि वे विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के लिए अलग-अलग समय तय करें और उनका पालन करें। इसके साथ ही पर्याप्त सुरक्षा उपाय तथा कक्षाओं में उचित शारीरिक दूरी का भी पालन करें।
रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत सत्र 2020-21 (दिसंबर-जनवरी) कि सेमेस्टर परीक्षा के लिए स्नातकोत्तर कक्षाओं- एम.ए./एम.एस.सी./एम.कॉम./मास्टर ऑफ सोशल वर्क और विभिन्न विषयों के प्रथम/तृतीय सेमेस्टर (मुख्य/भूतपूर्व/एटीकेटी) एवं चतुर्थ सेमेस्टर (एटीकेटी/विशेष) की परीक्षाओं हेतु आवेदन पत्र जमा करने की तिथि की घोषणा कर दी है | अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर जा कर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं |
देखें आदेश :-





नईदिल्ली। भारत में आज की तारीख पर कुल सक्रिय मामले 1.39 लाख (1,39,637) हैं। यह संख्या भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.28 प्रतिशत है। 33 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में 5,000 से कम सक्रिय मामले दर्ज किये गए। त्रिपुरा और दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली में इस समय सिर्फ दो-दो सक्रिय मामले दर्ज किए गए। तीन राज्यों केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल सक्रिय मामलों के 77 प्रतिशत (76.5 प्रतिशत) मामले दर्ज हुए हैं। केरल और महाराष्ट्र दोनों का कुल प्रतिशत 74.72 है। 18 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड से मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्य हैं – असम, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली। इसके साथ ही 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले हफ्ते एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। इनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। 15 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक करीब 83 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा चुका है। आज सुबह 8 बजे तक की प्रारंभिक सूचना के अनुसार 82,85,295 लाभार्थियों को 1,73,729 सत्रों में टीका लगाया जा चुका है। इनमें 59,88,113 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 24,561 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 22,72,621 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता (पहली खुराक) शामिल हैं। टीकाकरण अभियान के 30वें दिन 14 फरवरी, 2021 को 877 सत्रों में कुल 21,437 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 20,504 लाभार्थियों को पहली खुराक और 933 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। भारत के कुल टीका लाभार्थियों में से 69 प्रतिशत 10 राज्यों में हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में 10.4 प्रतिशत (8,58,602) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। भारत में आज की तिथि तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 1.06 करोड़ (1,06,21,220) है। रिकवरी दर 97.29 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 9,489 रोगी स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। 79.5 प्रतिशत नये रिकवरी हुए रोगी 6 राज्यों में हैं। केरल में एक दिन में सर्वाधिक रिकवरी 4,692 दर्ज की गई है, जो कि नये स्वस्थ हुए रोगियों का करीब 50 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1,355 रोगी स्वस्थ हुए हैं। कर्नाटक में यह संख्या 486 है। पिछले 24 घंटे में 11,649 नये मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 86.4 प्रतिशत नये मामले 6 राज्यों में दर्ज हुए हैं। केरल में सबसे अधिक 4,612 प्रतिदिन नये मामले दर्ज हुए हैं, महाराष्ट्र में 4092 और तमिलनाडु में 470 नये मामले दर्ज हुए हैं। प्रतिदिन होने वाली मौतों में से 80 प्रतिशत 6 राज्यों में दर्ज हुईं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 40 मौते हुई हैं, जो कि प्रतिदिन हो रही मौतों का 44.44 प्रतिशत है। केरल में प्रतिदिन 15 मौतें और तमिलनाडु में प्रतिदिन 6 मौते दर्ज हुई हैं।













