BIG BREAKING : प्रेमिका का शव टेबल के नीचे रखकर डॉक्टर करता रहा मरीजों का इलाज, किसी को भनक तक न लगी
सतना | प्रेमिका की हत्या कर गड्ढे में दफन करने वाले डॉक्टर ने गत दिवस चौंकाने वाले राज उगले। हत्या के बाद आरोपित दो दिन तक उसका शव अपनी टेबल के नीचे ही रखकर मरीजों का इलाज करता रहा। उसने युवती का मोबाइल भी कहीं दफना दिया था।
उसने पुलिस को बताया कि युवती का चरित्र भी ठीक नहीं था, इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। युवती लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी इससे वह परेशान हो गया और हत्या कर दी। पुलिस ने क्लीनिक से लोहे का वह सरिया भी बरामद किया है, जिससे डॉक्टर ने युवती के सिर पर वार किया था। उसके बाद दुपट्टे से गला घोंटा था।
पुलिस को आरोपित डाक्टर और युवती की अंतिम काल डिटेल मिल गई है। उसमें डॉक्टर ने युवती से सात सौ सेकंड बात की थी। पुलिस को डॉक्टर आशीष त्रिपाठी से पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड मिल गर्ठ है।
पढ़ें : BIG BREAKING : अश्लील वीडियो चैट वायरल होने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
सतना के मल्लाहन टोला निवासी 24 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने चांदमारी रोड निवासी दंत चिकित्सक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस पूछताछ में क्लीनिक में काम करने वाली युवती के साथ डॉक्टर के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई।
नई दिल्ली | एक तरफ जहां भारत में कोविड19 से स्वस्थ होने की दर 95.99 फीसदी हो गई है, तो वहीं कोरोना के नए स्ट्रेन ने एक नई चिंता पैदा कर दी है। ब्रिटेन से भारत लौटे कई लोगों में वायरस के `नए रूप` के संक्रमण की पुष्टि हुई है। भारत में कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक हो सकता है। एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने ये आशंका जताई है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के प्रति हर्ड इम्युनिटी बनना एक मिथक है, क्योंकि इसके लिए 80 फीसदी आबादी में कोरोना वायरस के प्रति एंटीबॉडी बनना चाहिए, जो हर्ड इम्युनिटी के तहत पूरी आबादी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
पुराने कोरोना के लक्षण :
2019 के अंत में चीनी शहर वुहान से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के लक्षण नए मिले कोरोना स्ट्रेन से अलग थे। शुरुआती दौर में कोरोना के जो लक्षण थे उनमें बुखार आना, लगातार खांसी होना और स्वाद के साथ-साथ गंध खोने की शिकायत शामिल थे। लेकिन कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण इससे अलग हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि नए स्ट्रेन की उत्पत्ति कोरोना में उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) की वजह से हुई है।
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन में मिले सात अहम लक्षण
नए स्ट्रेन के लक्षण भी पुराने कोरोना वायरस से कुछ अलग पाए गए हैं। ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने नए स्ट्रेन के सात अहम लक्षणों के बारे में बताया है।
क्या हैं लक्षण :
शरीर में दर्द एवं पीड़ा, गले में खराश, आंख आना, सिरदर्द, डायरिया, त्वचा पर रैशेज पड़ना, पैर की उंगलियों का रंग बिगड़ना कोरोना के नए स्ट्रेन के मुख्य लक्षण हैं। कुछ अन्य शोधकर्ताओं ने भी इसकी पुष्टि की है। शोधकर्ताओं ने विस्तृत आंकड़ों का भी अध्ययन किया है। इसमें उन्होंने पाया कि कोरोना की प्रकृति में पहला बदलाव सितंबर में ब्रिटेन के केंट में दर्ज किया गया था। कोरोना वायरस का दूसरा पैटर्न दक्षिण अफ्रीका में मिला था। इसके बाद दुनिया के कई देशों में कोरोना का यह स्ट्रेन मिल चुका है।
अनुवांशिक कोड में भी बदलाव :
वायरस की प्रकृति में चार नए बदलाव देखे गए हैं। इसके साथ ही शोधकर्ताओं ने आनुवंशिक कोड में छह बदलावों की भी खोज की है। इसके 12 में से नौ परिवर्तनों को गंभीर माना जाता है। उन्होंने ने नए स्वरूप के आनुवंशिक कोड में छह बदलावों का उल्लेख किया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आनुवंशिक कोड में परिवर्तन मामूली हैं, लेकिन 12 अन्य जीनों का प्रभाव गंभीर हो सकता है।
वायरस के लक्षणों पर बड़ा अध्ययन :
कोरोना वायरस के लक्षणों पर बड़ा अध्ययन हुआ है। इस अध्ययन को कनाडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इसमें 70 हजार मरीजों के डाटा के आधार पर संक्रमण के लक्षणों को श्रेणीवार बताया गया है। शोधकर्ताओं ने लोगों के डाटा को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। पहला आउट पेशेंट, दूसरा इनपेशेंट और तीसरा आईसीयू में भर्ती मरीज। इन तीनों मरीजों के बीच में अंतर जानने की कोशिश की गई। 70,288 लोगों में से 53.4 फीसदी अस्पताल में भर्ती हुए। 4.7 प्रतिशत लोग आईसीयू में भर्ती हुए और शेष 46.6 फीसदी आउट पेशेंट थे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 274 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 61 मरीज, रायपुर से 60, राजनांदगांव से 17, बालोद से 2, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 2, धमतरी से 4, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 3, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 22, रायगढ़ से 13, कोरबा से 11, जांजगीर-चांपा से 10, मुंगेली से 2, जीपीएम से 1, सरगुजा से 13, कोरिया से 4, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 1, जशपुर से 17, बस्तर से 9, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 0, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 201 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2998 है |
आज 274 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 201 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/8CgfrDq0Eo
— Health Department CG (@HealthCgGov) February 22, 2021
भोपाल | आयकर विभाग की टीम उस वक्त चौंक गई जब उसने कांग्रेस विधायक निलय डागा के महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित ठिकाने पर छापा मारा और उसे 7.50 करोड़ रुपए कैश मिल गए।
बता दें, डागा और उनके भाइयों के यहां 3 दिन से इनकम टैक्स का छापा जारी है। शनिवार रात करीब एक बजे भी टीम सोलापुर थी। इस दौरान उन्हें डागा का एक कर्मचारी बैग लेकर भागता नजर आया। यह बैग नोटों से भरा था।
इसके बाद इसी ठिकाने से इसी तरह के दूसरे भी बैग मिले। नोटों की भारी संख्या देखते हुए कई नोट काउंटिंग मशीन लगानी पड़ीं। लंबी गणना के बाद यह राशि करीब 7.50 करोड़ रुपए निकली।
डागा बंधु इस धन का कोई स्रोत ही नहीं बता सके। इसलिए विभाग ने इसे जब्त कर लिया। पहले दो दिन में भी बैतूल समेत दूसरे ठिकानों से 60 लाख रुपए की राशि मिल चुकी थी। दोनों को मिलाकर इस सर्च से जब्त राशि 8.10 करोड़ रुपए हो गई। राशि ज्यादा होने के कारण सोलापुर में दो बैंकों की शाखाएं केवल पैसा जमा कराने के लिए रविवार होने के बाद भी खुलवाई गईं।
आयकर विभाग भोपाल की इवेंस्टिगेशन विंग में अब तक हुईं किसी भी सर्च में एक साथ इतना बड़ा कैश बरामद नहीं हुआ। 2019 में अश्विन शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों के यहां हुई सर्च में करीब 12 करोड़ रुपए की बरामदगी जरूर हुई थी, लेकिन यह छापा दिल्ली की आयकर विभाग की टीम ने डाला था।
पढ़ें : BIG BREAKING : आज से नवा रायपुर में आम नागरिकों का प्रवेश वर्जित, जाने क्या है वजह
विभाग को यह भी प्रमाण मिले हैं कि डागा की कंपनियों ने हवाला के माध्यम से बड़े पैमाने पर पैसा भेजा और मंगाया। विभाग को आशंका है कि हवाला के माध्यम से देश के कई शहरों के साथ विदेशों में भी पैसा भेजा गया। इसके साथ ही बड़े-बड़े भुगतान भी नगद में कर दिए गए। ये लेन-देन भी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के बताए जा रहे हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर : 18 पन्ने का सुसाइड नोट लिख महिला ने की आत्महत्या, जाने क्या लिखा था सुसाइड नोट में
सूत्रों के मुताबिक निलय डागा और उनके भाई कोलकाता की 24 कंपनियों से बोगस लेनदेन कर रहे थे। इसका मुख्य उद्देश्य टैक्स चोरी ही बताया जा रहा था। विभाग को सैकड़ों ऐसे दस्तावेज मिले, जिनसे यह साबित हो रही है कि डागा ने इन कंपनियों से लाखों ट्रांजेक्शन किए। इन ट्रांजेक्शन का मूल्यांकन करीब 100 करोड़ रुपए आंका गया है।
जयपुर | राजस्थान के चूरू जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। वहीं 17 लोग घायल बताये जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि चूरू जिले के भालेरी थाना इलाके में एक ट्रक का टायर अचानक फट गया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप में भिड़ गयी। जोरदार टक्कर से पिकअप में सवार दो महिलाओं समेत 4 की मौत हो गयी।
ट्रक का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पिकअप से भिड़ा
मामला चूरू जिले का है, बताया जा रहा है कि यहां बीती शाम तारानगर-सरदारशहर रोड पर बुचावास गांव दर्दनाक हादसा हो गया। एक चलते ट्रक का टायर अचानक फट जाने से वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे पिकअप में टकरा गयी। जब ये हादसा हुआ तो पिकअप में कई लोग सवार थे, जिसमे से चार की मौत हो गयी और 17 लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गये सभी चारों लोग हरियाणा के रहने वाले थे। इसके अलावा राजस्थान के भी लोग पिकअप में सवार थे।
मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आज उनका पोस्टमार्टम होने के बाद परिवजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मृतकों की शिनाख्त हरियाणा की कलावती, भतेरी, मोनू एवं रामनारायण के रूप में हुई है।
मरने वाले हरियाणा के, घायलों का इलाज जारी
शुरूआती जांच में पता चला है की पिकअप में सवार लोग चूरू के ददरेवा से रूपलीसर जा रहे थे।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू जिला मुख्यायल के राजकीय भरतिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद जिला कलेक्टर सांवरमल वर्मा और एसपी नारायण टोगस समेत पीएमओ डॉ. एफएच गौरी और पुलिस उपाधीक्षक चूरू शहर ममता सारस्वत भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
नई दिल्ली | राजधानी पुडुचेरी से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में आज फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई है | विधानसभा में मुख्यमंत्री नारायणसामी ने विश्वास मत खो दिया | फ्लोर टेस्ट से पहले ही विधानसभा से कांग्रेस के विधायकों ने वॉक आउट कर दिया था | अब सीएम नारायणसामी उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है | पुडुचेरी में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं |
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के विधानसभा में विश्वास मत खोने के बाद सरकार गिरी। pic.twitter.com/I4JB1lIv0D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2021
पुडुचेरी में कांग्रेस का चेहरा रहे नारायणसामी के खिलाफ पार्टी विधायकों ने तब बगावत का बिगुल फूंका है जब कुछ ही महीनों में वहां फ्लोर टेस्ट के बाद विधानसभा स्पीकर ने एलान किया कि सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है | कांग्रेस के पांच विधायकों और सहयोगी डीएमके के एक विधायक के इस्तीफा देने के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी |.

हाल ही में यहां उपराज्यपाल किरण बेदी को जिम्मेदारी से मुक्त कर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदराजन को अत्यधिक ज़िम्मेदारी पुडुचेरी की सौंपी गई है | जिसके बाद 22 फरवरी को मुख्यमंत्री नारायणसामी को फ्लोर टेस्ट देने को कहा गया था | केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लग गया है |
पुडुचेरी: विधानसभा में बहुमत खोने के बाद मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। https://t.co/0Te60EpPZC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2021
गुजरात | अहमदाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने डॉक्टर पति और उसके माता-पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। महिला ने आत्महत्या से पहले 18 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें अपने पति और सास-ससुर पर कई आरोप लगाए हैं। मृत महिला द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने रविवार को महिला के पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
एक वैवाहिक पोर्टल के माध्यम से संपर्क में आए थे दोनों :
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने 18 पन्नों के सुसाइड नोट में अपने पति के खिलाफ बेहद चौंकाने वाला आरोप लगाया है, जिसे महिला के शव को कब्जे में लेने के समय उसके पास से ही पुलिस ने बरामद किया है। मृतक महिला की पहचान हर्षा पटेल के रूप में की गई है। रिपोर्ट की मानें तो अहमदाबाद के घाटलोदिया इलाके में रहने वाले डॉ. हितेंद्र पटेल (47) और हर्षा की शादी अगस्त 2020 में हुई थी। दोनों एक वैवाहिक पोर्टल के माध्यम से संपर्क में आए थे। हर्षा ने 9 फरवरी को हितेंद्र के घर के बाहर आत्महत्या कर ली थी।
सास-ससुर पर भी ताना देने का आरोप :
हर्षा ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि हितेंद्र और उसके माता-पिता ने शादी के कुछ समय बाद से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। हितेंद्र के माता-पिता ने उनकी दहेज की इच्छाओं को पूरा नहीं करने के लिए कथित रूप से ताना मारा करते थे। जब उसने हितेंद्र से उसके माता-पिता द्वारा उसके साथ की गई बदसलूकी की शिकायत की, तो उसने कथित तौर पर उसकी पिटाई की।
आत्महत्या से पहले 18 पन्नों के सुसाइड नोट में पति पर लगाया ये आरोप :
रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि 18 पन्नों के सुसाइड नोट में हर्षा ने आरोप लगाया है कि हितेंद्र का यौन संबंध को लेकर व्यवहार इतना क्रुर था कि वह यौन संबंध बनाते समय अक्सर अप्राकृतिक व खतरनाक तरीके अपनाता था। अपने सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि हितेंद्र एक डॉक्टर हैं, ऐसे में वह मुझे अक्सर नशे की दवा देकर आधा बेहोश कर देता था और फिर मेरे अचेत की अवस्था में रहते ही वह मेरे साथ जबरन और अप्राकृतिक यौन संबंध एक तरह से जबरदस्ती करता था।
वहीं हर्षा के पिता ने नानाजी पटेल ने कहा कि उनकी बेटी हर्षा अपने पति हितेंद्र से पिछले साल दिसंबर से ही अलग रह रही थी। वह अपने पिता के घर में ही आकर रह रही थी। मंगलवार को, वह हितेंद्र के घर गई, जहां उसने कथित तौर पर इस तरह का दुखद कदम उठाया। हर्षा ने देवम अस्पताल में अपने पति हितेंद्र से मिलने के बाद जहर खा लिया और उसके बाद उसे सोला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। हितेंद्र पेशे से अहमदाबाद के एक अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन हैं। पुलिस ने हितेंद्र, उसके पिता मनु पटेल (71) और माता सुभद्रा पटेल (69) को आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विदेश की यात्रा से भारत आने वालों के लिए नया नियम जारी किया है। नए नियम 22 फरवरी की रात 11.59 बजे से लागू हो जाएंगे और अगले आदेश तक जारी रहेंगे।
विदेश की यात्रा से भारत आनेवालों के लिए नए नियम निर्धारित किए गए है जिनमे :
-विदेश से आनेवाले सभी यात्रियों को कोविड-19 के लिए खुद घोषणा प्रमाण पत्र यात्रा के निर्धारित समय से पहले ऑनलाइन एयर सुविधा पोर्टल पर भरना होगा।
-यात्रियों को नई दिल्ली एयरपोर्ट के ऑनलाइन पोर्टल पर डिक्लेयरेशन फॉर्म के साथ प्रमाणिक RT-PCR का निगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट अपलोड करना होगा। कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट हवाई यात्रा शुरू करने से जरूर 72 घंटे पहले की होनी चाहिए।
-सिर्फ बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी।
-निगेटिव रिपोर्ट के बिना भारत पहुंचने पर परिवार में किसी की मृत्यु के वक्त मुसाफिरों को इजाजत होगी।
-छूट हासिल करने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन पोर्टल पर यात्रा से 72 घंटे पहले आवेदन करना होगा।
-ये नियम समुद्री मार्ग से यात्रा करनेवालों पर भी लागू होंगे लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
-ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से पहुंचनेवाले यात्रियों को कंपनी की तरफ से विमान में अलग करना होगा।
-ब्रिटेन, यूरोप या दक्षिण एशिया से भारत पहुंचने पर मुसाफिरों को खुद के खर्चे से मॉलीक्यूलर जांच कराना जरूरी होगा।
-एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले यात्रियों को अपना सैंपल निर्धारित क्षेत्र जगह पर देना होगा।
-रिपोर्ट के निगेटिव होने पर उन्हें 14 दिनों के लिए स्वास्थ्य की खुद से मॉनिटरिंग की सलाह दी जाएगी।
-अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उन्हें मानक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के मुताबिक इलाज कराना होगा।
-यात्रा शुरू करने से सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु एप डॉउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
-हवाई जहाज में यात्रा के दौरान मुसाफिरों से शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 153 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 38 मरीज, दुर्ग से 32, राजनांदगांव से 5, बालोद से 0, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 0, धमतरी से 7, बलौदा बाजार से 0, महासमुंद से 7, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 18, रायगढ़ से 9, कोरबा से 3, जांजगीर-चांपा से 3, मुंगेली से 1, जीपीएम से 3, सरगुजा से 3, कोरिया से 8, सूरजपुर से 1, बलरामपुर से 1, जशपुर से 1, बस्तर से 2, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 0, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 122 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3112 है |
सरायकेला-खरसावां | झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | सोशल मीडिया में इन दिनों झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां में मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रैली में युवती द्वारा "लैला मै लैला......." गाने में डांस का विडियो खूब वायरल हो रहा है |
पढ़ें : LOCKDOWN BREAKING : प्रदेश के इन 5 जिलों में हुई लॉक डाउन की घोषणा, जाने कौन से हैं वो 5 जिले
मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी देश के कई हिस्सों में जन आक्रोश रैली का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था।
लेकिन इस दौरान न कोई विरोध प्रदर्शन हुआ और न ही कोई रैली निकाली गई। जबकि कांग्रेस नेता और प्रदेश सरकार के कई मंत्री लड़कियों के डांस का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।
पढ़ें : LOCK DOWN : राज्य सरकार ने इस जिले में लगाया 1 हफ्ते का लॉकडाउन, कैबिनेट मंत्री ने की घोषणा
जानकारी के अनुसार इस रैली में कांग्रेस के मंच पर मनोरंजन के लिए लैला डांस भी आयोजित किया गया। मंच से लड़कियों द्वारा लैला गाने के धुन पर डांस किया गया और कार्यकर्ताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए।
इस कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फिल्मी गीत 'लैला मैं लैला, ऐसी हूं लैला...' पर एक युवती डांस कर रही है।
पढ़ें : BIG BREAKING : प्रशासन ने 28 फरवरी तक स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश किया जारी
मंच के पीछे कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का पोस्टर टंगा है। इस रैली में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम भी शामिल हुए थे।
ये है कांग्रेस के संस्कार
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) February 20, 2021
जन समर्थन न मिलने पर भीड़ को बुलाने के लिए इस तरह का आयोजन कर आखिर क्या दर्शाना चाह रही है यह पार्टी? pic.twitter.com/dSBXHU9BfD
यह कौन से किसान हैं? यह कैसा आक्रोश है? pic.twitter.com/skjdA6B645
— Mrityunjay Kumar (@MrityunjayUP) February 21, 2021
मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर आ रही है | खबर है की महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए 5 जिलों में 7 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है | आदेश के अनुसार, दुकानें केवल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी |
पढ़ें : LOCK DOWN : राज्य सरकार ने इस जिले में लगाया 1 हफ्ते का लॉकडाउन, कैबिनेट मंत्री ने की घोषणा
मिली जानकारी के अनुसार अमरावती डिवीजनल कलेक्टर ने रविवार को अमरावती, अकोला, बुलढाना, वाशिम, यवतमाल में सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है | ये पाबंदियां आगामी 1 मार्च तक जारी रहेंगी | शादियों में केवल 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति है | वहीं, निजी दफ्तरों में केवल 15 फीसदी कर्मचारियों को आने की इजाजत दी गई है | साथ ही स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे |
इसके अलावा पुणे में भी लोगों के घूमने फिरने पर रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रोक रहेगी | हालांकि, इस दौरान जरूरी कामों से जुड़े लोग आवाजाही कर सकेंगे | यह जानकारी पुणे संभागीय आयुक्त ने दी है | जिले में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है | मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को बताया कि अगर राज्य में मामले लगातार बढ़ते रहे, तो 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है |
मुंबई | महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिर से तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण उद्धव ठाकरे सरकार की चिंताएं बढ़ गई है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए फिर से राज्य में 12 घंटे का कर्फ्यू लागू करने का विचार किया जा रहा है।
पढ़ें : LOCK DOWN : राज्य सरकार ने इस जिले में लगाया 1 हफ्ते का लॉकडाउन, कैबिनेट मंत्री ने की घोषणा
साथ ही आज राज्य के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वाडेट्टीवार कहा की राज्य सरकार ने शादी समारोह में एक बार फिर सख्ती बरतने का निर्देश जारी किया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : प्रशासन ने 28 फरवरी तक स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश किया जारी
जारी निर्देश के अनुसार अब शादी समारोह में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। नियमों का उल्लंघन किए जाने पर 1 लाख रुपए जुर्माना का प्रावधान किया गया है।
अमरावती | महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि अमरावती जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉक डाउन लगाने का फैसला किया है |
पढ़ें : BIG BREAKING : प्रशासन ने 28 फरवरी तक स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश किया जारी
राज्य सरकार ने रविवार को सख्त फैसला लेते हुए अमरावती में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमरावती जिले में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू होगा, अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ सभी चीज़ें बंद रहेंगी। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अगर उसके बाद भी लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा।
Maharashtra: One-week complete lockdown to remain in force in Amravati district excluding Achalpur city, says Guardian Minister Yashomati Thakur; essential services permitted.
— ANI (@ANI) February 21, 2021
जयपुर | इन दिनों राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा का एक विडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है | विडियो में दखा जा सकता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा लेडीज टॉयलेट से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। चौकाने वाली बात ये है कि एक महिला भी टॉयलेट के अंदर दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा है कि परसादी लाल मीणा ने लेडीज टॉयलेट का इस्तेमाल किया था।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो को भाजपा के पूर्व प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है। लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि "महिला शौचालय का सदुपयोग करते हुए राजस्थान सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा।" इस 19 सेकेंड के वायरल वीडियो में मंत्री परसादी लाल मीणा लेडीज टॉयलेट से हाथ धोकर बाहर आते हुए दिख रहे हैं। वे जैसे ही टॉयलेट से बाहर निकलते हैं एक महिला भी टॉयलेट में हाथ धोते नजर आती है।
महिला शौचालय का सदुपयोग करते हुए राजस्थान सरकार के मंत्री श्री प्रसादी लाल जी मीणा pic.twitter.com/W0lsLxNfyy
— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) February 18, 2021
पुणे | महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि पुणे प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया है | कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र में सरकार ने स्कूल कॉलेजों को खोल दिया था। लेकिन शैक्षणिक संस्थानों के खुलने के साथ ही एक बार फिर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। हालात को देखते हुए कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पुणे में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। साथ ही उद्धव सरकार ने पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही एक बार फिर से कोचिंग सेंटर खोलने पर रोक लगा दी गई है। ये गाइडलाइंस कल से लागू होंगी।
बागपत शनिवार शाम को घर से लापता हुई सात साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है. बच्ची के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक बच्ची के परिजनों ने पड़ोसी में रहने वाले दंपति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.
गन्ने के खेत में मिला शव
मामला थाना सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. गांव में रहने वाली एक बच्ची घर से लापता हो गई थी. परिजन उसे तलाश ही कर रहे थे कि देर रात उसका शव जंगल में गन्ने के खेत से बरामद हुआ. बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी थे और शव को गन्ने की पत्तियों के नीचे दबाया गया था.
हिरासत में पड़ोसी
शव की सूचना मिलने के बाद थाना सिंघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. परिजनों की तहरीर के आधार पर उनके ही पड़ोसी मनोज ओर उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पड़ोसी मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
इंसाफ की मांग
बच्ची के पिता का कहना है कि खोजने के लिए गए थे तो बच्ची गन्ने के खेत में मिली. उसके मुंह में पत्ती भरी थी और उसके शरीर पर काटने के निशान थे. बच्ची को मारकर खेत में गन्ने की पत्तियों के नीचे दबाया गया था. बच्ची को घर लाने के बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, हमे इंसाफ चाहिए. परिजनों का कहना है कि बच्ची के साथ गलत काम भी किया गया क्योंकि उसके शरीर पर काटने के निशान थे.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि देर रात का प्रकरण है. सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में साल वर्षीय बच्ची शनिवार शाम से लापता थी, उसका शव खेत में मिला है. इस संबंध में पड़ोसी मनोज ओर उनकी पत्नी के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर थाने में दी गई थी जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया. मनोज को हिरासत में लिया गया है.













