BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर: अब इस मशहूर सिंगर का हुआ कोरोना से निधन, पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

बड़ी खबर: अब इस मशहूर सिंगर का हुआ कोरोना से निधन, पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

एक बड़ी खबर सामने आ रही है की पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का निधन हो गया है। लंबे समय से कोरोना से जंग लड़ रहे सिंगर ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक महीने पहले वो किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां उनका सफल ऑपरेशन किया गया। लेकिन इसी दौरान वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे। सरदूल सिकंदर के निधन की खबर के बाद पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी है। तमाम फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके अपना दुख जाहिर किया है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा, लैजेंड्री सिंगर सरदूल सिकंदर के निधन की खबर जानकर दुख हुआ। वो कोरोना का इलाज करा रहे थे। आज पंजाबी म्यूजिक की दुनिया जैसे गरीब हो गई है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'

 

सरदूल सिकंदर ने बेहद ही छोटेपन से गाना शुरू कर दिया था। बेहद मुफलिसी से जीवन की शुरुआत करने वाले सरदूल को 1980 में आई एलबम 'रोडवेज दी लारी' से सफलता मिली। एक बेहद सफल गायक होने के साथ सरदूल एक बेहतरीन अभिनेता भी थे।

 

 


 

सरदूल सिकंदर की पत्नी अमर नूरी भी प्रसिद्ध गायिका हैं। उनके दो बेटे आलाप और सारंग सिकंदर हैं। दोनों गायकी के क्षेत्र में हैं। सरदूल सिकंदर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में गए थे।
 बड़ी खबर: अब इन प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा यूपीएससी में मौका, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने किस याचिका को किया खारिज

बड़ी खबर: अब इन प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा यूपीएससी में मौका, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने किस याचिका को किया खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अंतिम प्रयास पूरा कर चुके प्रत्याशियों को अतिरिक्त मौका नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। अक्टूबर 2020 में अंतिम प्रयास पूरा कर चुके प्रत्याशियों को राहत नहीं मिलेगी। इस फैसले का असर करीब 2000 से ज्यादा प्रत्याशियों पर पड़ेगा। ऐसे प्रत्याशियों का कोरोना के चलते साल 2020 में अंतिम प्रयास पूरा हो चुका था।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि वो यूपीएससी परीक्षा में अंतिम प्रयास पूरा कर चुके उम्मीदवारों को भी एक मौका देने पर विचार करें। लेकिन केंद्र ने यूपीएससी के उम्मीदवारों को एक अतिरिक्त मौका देने के लिए सहमति व्यक्त की थी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि जिन्होंने 2020 की परीक्षा में अपने सभी अवसरों को समाप्त कर दिया था, उनमें से जो उम्मीदवार आयु सीमा के भीतर हैं, केवल उन्हें ही अतिरिक्त मौका दिया जा सकता है। वहीं, याचिकाकर्ता चाहते थे कि आयु सीमा को एक बार के उपाय के रूप में हटा दिया जाए, लेकिन सरकार इससे सहमत नहीं है।

सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा था कि महामारी की स्थिति असाधारण थी और इनमें से कुछ उम्मीदवार आवश्यक सेवाओं में सेवारत थे। कुछ वास्तविक मामले भी हैं। ऐसे में याचिकाकर्ता हर वर्ग के लिए एक बार की छूट मांग रहे हैं। केंद्र को इस पर विचार करना चाहिए, क्योंकि इस बार हालात असाधारण रहे। अदालत इस नीतिगत मामले में सरकार को आदेश नहीं देना चाहती। अदालत ने केंद्र सरकार से मंगलवार को इसके बारे में बताने को कहा था और आज इस मामले पर फिर से सुनवाई की गई।

केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एस वी राजू ने कहा था कि सरकार इस मुद्दे पर कठोर नहीं है। इस मामले पर विचार किया गया था। लेकिन जो लोग आयु सीमा पार कर चुके हैं, उनको एक मौका देना संभव नहीं है। ये नीतिगत मामला है और इस पर विवेक का इस्तेमाल किया गया है। अदालत चाहती है तो ये आदेश जारी कर सकती है। हालांकि उन्होंने कहा था कि वो सुप्रीम कोर्ट के सुझाव को प्राधिकरण के सामने रखेंगे।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) में सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 32 साल, ओबीसी के लिए 35 और एससी/ एसटी के लिए ये आयु 37 साल है। लेकिन इससे पहले भी आयु सीमा पर फैसले बदले गए थे। ऐसे में आयु सीमा पार होने पर एक बार के लिए उम्मीदवारों को छूट देनी चाहिए। 1992 में अतिरिक्त मौका दिया गया था, जबकि 2015 में आयु पर छूट दी गई। अगर आयु में छूट नहीं दी गई तो एससी/ एसटी उम्मीदवारों को नुक्सान होगा। सिर्फ 2236 उम्मीदवारों को फायदा होगा अगर आयु में छूट दी जाती है।

सुप्रीम कोर्ट यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अंतिम प्रयास वाले प्रत्याशियों को अतिरिक्त मौका देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जो कोरोनावायरस के चलते अपनी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। 

बता दें, केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया था कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा लिए किसी भी प्रकार से अतिरिक्त प्रयास उन उम्मीदवारों को नहीं दिया जाएगा,जो अक्टूबर में आयोजित की गई परीक्षा में शामिल होने वाले थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण वे परीक्षा में भाग नहीं ले सके थे। दरअसल, कुछ उम्मीदवारों ने सुप्रीम कोर्ट से कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण अभ्यर्थियों को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अतिरिक्त मौका दिए जाने की मांग थी। 
BIG BREAKING : केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगा कोरोना टिका, जाने कहाँ लगेगा टिका

BIG BREAKING : केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगा कोरोना टिका, जाने कहाँ लगेगा टिका

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | केंद्र सरकार ने कोरोना के संबंध में आज महत्वपूर्ण निर्णय लिया है | केंद्र सरकार ने कहा कि 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा |

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तसीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए केंद्र ने भेजी मल्टी-डिसीप्लिनरी हाई लेवल टीम, पढ़ें खबर 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 10 हजार सरकारी केंद्रों पर और लगभग 20 हजार से ज्यादा निजी अस्पतालों में यह टीका लगाया जाएगा |

पढ़ें : BIG BREAKING : नाईट कर्फ्यू लगाने से पहले कलेक्टर को शासन की लेनी होगी अनुमति, गृह विभाग ने दिए निर्देश

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो 10 हजार सरकारी केंद्रों पर जाकर टीका लगवाएंगे उनको मुफ्त टीका लगेगा और जो निजी अस्पताल में लगावाएंगे उनको शुल्क देना होगा | शुल्क कितना होगा इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग 2-3 दिन में घोषणा करेगा |

BIG BREAKING : छत्तसीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए केंद्र ने भेजी मल्टी-डिसीप्लिनरी हाई लेवल टीम, पढ़ें खबर

BIG BREAKING : छत्तसीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए केंद्र ने भेजी मल्टी-डिसीप्लिनरी हाई लेवल टीम, पढ़ें खबर

नई दिल्ली | देश के कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना वायरस पैर पसारने लगा है | देश के करीब 7 राज्यों में हर रोज तेजी से कोरोना के नए प्रकार के मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं | वहीं, अब इन बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है | 


केंद्र की ओर से अब कई राज्यों के लिए मल्टी डिसीप्लिनरी हाई लेवल टीमें गठित कर राज्यों के लिए रवाना की हैं | साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को भी पत्र लिखा गया है | विशेषकर महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को स्वास्थ्य सचिव की ओर से पत्र लिखकर कोरोना से संबंधित गाइडलाइंस को और सख्ती से अनुपालन कराने और सभी जरूरी एहतियातन कदमों को सख्ती से लागू करने के आदेश भी दिए हैं |

इन राज्‍यों में भेजी गईं टीमें
जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से जिन राज्यों में मल्टी-डिसीप्लिनरी हाई लेवल टीमें रवाना की गई हैं, उनमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर प्रमुख रूप से शामिल हैं |

 

बड़ी खबर : पत्नी से विवाद के बाद 6 माह की मासूम बेटी को पटक कर लेली जान, जाने कहाँ की है ये खबर

बड़ी खबर : पत्नी से विवाद के बाद 6 माह की मासूम बेटी को पटक कर लेली जान, जाने कहाँ की है ये खबर

इटारसी | पथरोटा थाना क्षेत्र के नागपुर कलां गांव में महेश पिता अमर सिंह इवने का पत्नी से विवाद हो गया। इस पर इसमें छ: माह की बेटी मिस्टी को सीमेंट की सड़क पर पटक दिया।

पढ़ें : BIG BREAKING : नाईट कर्फ्यू लगाने से पहले कलेक्टर को शासन की लेनी होगी अनुमति, गृह विभाग ने दिए निर्देश

गंभीर घायल बच्ची को होशंगाबाद के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पथरोटा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ हत का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।

BIG BREAKING : नाईट कर्फ्यू लगाने से पहले कलेक्टर को शासन की लेनी होगी अनुमति, गृह विभाग ने दिए निर्देश

BIG BREAKING : नाईट कर्फ्यू लगाने से पहले कलेक्टर को शासन की लेनी होगी अनुमति, गृह विभाग ने दिए निर्देश

भोपाल | कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर रात का कफ्र्यू लगा सकते हैं। लेकिन इसके लिए शासन से अनुमति लेनी होगी। गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों को स्पष्ट किया है कि वे जिले के भीतर कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला अध्यक्ष प्रबंधन समूह के साथ बैठक करके निर्णय लेंगे।

पढ़ें : BIG BREAKING : मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में इन राज्यों में बारिश और भारी बर्फ़बारी का आलार्ट किया जारी

बालाघाट कलेक्टर ने गृह विभाग से रात का कर्फ्यू (रात दस बजे से सुबह छह बजे तक) लगाने का आदेश पहले जारी कर दिया। फिर उसे धारा 144 में तब्दील करने का आदेश जारी किया। बाद में गृह विभाग को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।

पढ़ें : भीषण सड़क हादसा छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित हो कर बारातियों से भरा ऑटो पलटा, 3 की मौत, 15 घायल, पढ़ें पूरी खबर

अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं, उसमें रात का कफ्र्यू लगाने को लेकर स्पष्ट प्रावधान हैं। यदि किसी जिले में कफ्र्यू लगाने की स्थिति बनती है तो शासन की अनुमति लेकर कलेक्टर कर्फ्यू लगा सकते हैं। प्रदेश के सीमावर्ती प्रदेश महाराष्ट्र में कोरोना के प्रकरणों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

BIG BREAKING : मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में इन राज्यों में बारिश और भारी बर्फ़बारी का आलर्ट किया जारी

BIG BREAKING : मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में इन राज्यों में बारिश और भारी बर्फ़बारी का आलर्ट किया जारी

नई दिल्ली बीते कुछ दिनों में लोगों को कोहरे और ठंड से राहत मिली है, लेकिन आगामी कुछ दिनों में मौसम में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में देश के कुछ राज्यों में कोहरा और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :  बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में बढ़ते जा रहे है शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले, 2 मामले फिर हुए दर्ज 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर के पहाड़ी इलाकों में अगले कुछ दिन भारी बारिश होने से साथ बर्फबारी होने की संभावना है। यदि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होती है तो इसका असर देश के मैदानी इलाकों में भी हो सकता है और शीतलहर और कोहरा छाया रह सकता है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर : मड़ई मेला घुमने जा रही महिला ने मांगी लिफ्ट, युवक ने लिफ्ट देकर महिला के साथ किया बलात्कार

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश के अलावा भारी बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की आशंका ज्यादा है। उत्तराखंड के भी अधिकांश इलाकों में अगले 5 दिनों तक बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 25 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।


दक्षिण भारत के मौसम का हाल
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कम से कम मार्च की शुरुआत तक भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्म तापमान का अनुमान लगाया गया है। शनिवार से कोंकण और गोवा की कुछ हिस्सों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के कुछ मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है और ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

पढ़ें : BIG BREAKING : कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इन राज्यों के लोगों को राजधानी में मिलेगी एंट्री 


मौसम के हाल पर नजर रखनी वाली निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में सामान्य तौर पर फरवरी का पहला सप्ताह 23 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान के साथ शुरू होकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। ऐसे में पूरे माह का औसत तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, लेकिन बीते तीन सप्ताह की बात करें तो इस बार औसत अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है और जिस तरह से लगातार तापमान बढ़ रहा है।

BIG BREAKING : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आयी तकनीकी खराबी, ठप पड़ा कारोबार

BIG BREAKING : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आयी तकनीकी खराबी, ठप पड़ा कारोबार

मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिल रही है कि NSE याने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कैश मार्केट और फ्यूचर मार्केट में तकनिकी खराबी आ गई जिसके चलते उसे बंद करना पड़ा है | बेंचमार्क इंडेक्स - NSE Nifty और बैं​क निफ्टी पर कैश मार्केट रेट सही समय पर रिफ्रेश नहीं होने की समस्या आ रही थी | NSE ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सिस्टम रिस्टोर करने पर काम किया जा रहा है | इस परेशानी को देखते हुए NSE पर सभी सेगमेंट के कारोबार को 11:40 बजे बंद कर दिया गया है | इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स के डेटा सामान्य रूप से अपडेट हो रहे हैं |

NSE ने कहा, 'हमारे पास दो सर्विस प्रोवाइडर्स के माध्यम से मल्टीपल टेलीकॉम लिंक्स हैं | हमें दोनों प्रोवाइडर्स की ओर से जानकारी मिली है कि इन लिंक्स में कुछ समस्या है, जिसकी वजह से एनएसई सिस्टम पर असर पड़ा है |'

दरअसल, सुबह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी और बैंकिंग निफ्टी (Bank Nifty) कैश प्राइस अपडेट नहीं हो रहे थे | इस एक्सचेंज के साथ यह समस्या बार-बार आ रही है और इसका कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है | कैश मार्केट प्राइस ही फ्यूचर मार्केट प्राइस के लिए रेफरेंस के तौर पर काम करता है |

BIG BREAKING : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व के सबसे बड़े "नरेंद्र मोदी स्टेडियम" का किया उद्घाटन, देखें VIDEO

BIG BREAKING : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व के सबसे बड़े "नरेंद्र मोदी स्टेडियम" का किया उद्घाटन, देखें VIDEO

अहमदाबाद | गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का उद्घाटन किया | मोटेरा का ये स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें 1 लाख 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है | भारत और इंग्लैंड के चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच आज मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा |

आज भारत के खेल जगत का स्वर्णिम दिन- अमित शाह
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, खेल मंत्री किरेन रिजिजू और बीसीसीआई सचिव जय शाह मौजूद रहे | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ''आज भारत के खेल जगत का स्वर्णिम दिन है | आज भारत के राष्ट्रपति जी के कर-कमलों से लौह पुरुष भारत रत्न सरदार पटेल जी के नाम से जोड़कर एक बड़े स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भूमि पूजन हुआ है |''

अमित शाह ने आगे कहा, ''सरदार पटेल स्पोर्ट्स एंक्लेव में विश्व की सभी खेलों की व्यवस्था यहां होगी | देश और दुनिया के सभी खेलों के सभी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और रहने की व्यवस्था यहां होगी |'' उन्होंने कहा, ''यहां तीन हजार बच्चों के एक साथ खेलने और रहने की व्यवस्था होगी |''

सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भी हुआ भूमि पूजन- शाह
अमित शाह ने बताया, ''सरदार पटेल स्पोर्ट्स एनक्लेव, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम और नारायणपुरा में बनने वाला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ये तीनों मिलाकर किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने वाले सभी खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की पूरी व्यवस्था एक ही शहर में एक ही स्थान पर होगी |'' उन्होंने कहा, ''सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भी आज भूमि पूजन किया है | हमारे देश को जरूरत है कि हमारे देश के युवा अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में दिखाई दें और मेडल जीतें | मोदी जी ने इस स्पोर्ट्स एन्क्लेन को बनाकर इस क्षेत्र को बहुत बड़ा उपहार दिया है |''

मोटेरा स्टेडिटम की खास बातें-
ये स्टेडियम 63 एकड़ में बना है | स्टेडियम में चार ड्रैसिंग रुम और तीन प्रैक्टिस ग्राउंड हैं |
यहां इनडोर और आउटडोर दोनों प्रैक्टिस की सुविधा है |
यहां का ड्रेनेज सिस्टम इतना आधुनिक है कि बारिश बंद होने के आधे घंटे बाद ही मैच शुरू हो सकता है |
देश का ऐसा पहला स्टेडियम है जहां खास तरह की LED लाइट भी लगाई गई है |

BIG BREAKING : कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इन राज्यों के लोगों को राजधानी में मिलेगी एंट्री

BIG BREAKING : कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इन राज्यों के लोगों को राजधानी में मिलेगी एंट्री

नई दिल्लीमहाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब के यात्रियों को 26 फरवरी से 15 मार्च तक दिल्ली में प्रवेश करने के लिए कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। उसी के बाद वह दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। इन राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश की तिथि बढ़ी, जाने अब किस तिथि तक ले सकते हैं प्रवेश 


खबरों के अनुसार महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब से ट्रेन, फ्लाइट या बस से आने वाले यात्रियों को दिल्ली में प्रवेश करने के लिए पहले निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। फिलहाल शनिवार से 15 मार्च तक के लिए यह नियम लागू किया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : अनियंत्रित हो नहर में जा गिरी कार, एक युवक की मौत, एक की खोज जारी, जाने कहाँ की है यह खबर 


इस मामले में आधिकारिक आदेश आज जारी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने ऐहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है क्योंकि पिछले हफ्ते कोरोना वायरस के 86 प्रतिशत केस इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING RAIPUR : फेसबुक में महिला की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


इन राज्यों के अधिकारियों से दिल्ली के लिए फ्लाइट उड़ान से पहले यात्रियों का 72 घंटे पहले किया गया कोरोना वायरस परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट को सत्यापित करने के लिए कहा जाएगा। नए नियम शुक्रवार मध्य रात्रि से 15 मार्च दोपहर 12 बजे तक के लिए लागू किये गए हैं।
गौरतलब है कि देश में कोरोना के कुल केसों के 75% केस अकेले केरल और महाराष्ट्र में हैं और पिछले कुछ दिनों में यहां कोरोना के केसों में और वृद्धि देखने को मिली है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे है कोरोना के मामले देखे आज किन जिलों से कितने मरीज मिले

कोरोना अपडेट : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे है कोरोना के मामले देखे आज किन जिलों से कितने मरीज मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 274 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 67 मरीज, दुर्ग से 50, राजनांदगांव से 9, बालोद से 2, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 1, धमतरी से 5, बलौदा बाजार से 7, महासमुंद से 3, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 29, रायगढ़ से 8, कोरबा से 13, जांजगीर-चांपा से 9, मुंगेली से 5, जीपीएम से 0, सरगुजा से 9, कोरिया से 10, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 1, जशपुर से 13, बस्तर से 10, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 6, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 224 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2977 है |

 गुजरात  नगर निगम चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत: BJP का सभी 6 नगर निगम पर कब्जा, पीएम ने कहा- शुक्रिया गुजरात

गुजरात नगर निगम चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत: BJP का सभी 6 नगर निगम पर कब्जा, पीएम ने कहा- शुक्रिया गुजरात

अहमदाबाद। गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए रविवार को हुए चुनाव के मंगलवार को परिणाम सामने आ रहे हैं। गुजरात में नगर निगम चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है, जबकि कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। निकाय चुनाव अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के लिए खुशखबरी लेकर आया है। राजकोट में बीजेपी ने 72 सीटों में से 68 पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 4 सीटों पर कांग्रेस को सफलता मिली है। वहीं वडोदरा की सीटों में से 65 बीजेपी, जबकि कांग्रेस ने सात पर जीत दर्ज की है। जामनगर की 64 सीटों में से 51 पर बीजेपी और 10 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। यहां 3 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। भावनगर की 52 सीटों में से बीजेपी ने 44 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।


सूरत में कांग्रेस अब तक खाता भी नहीं खोल सकी है। यहां की 120 सीटों में 93 पर बीजेपी को जीत मिली है, जबकि 27 सीटें आप के खाते में गई हैं। वहीं अहमदाबाद की 192 सीटों में से 146 सीटें बीजेपी जीती है और कांग्रेस को महज़ 13 सीटें ही मिल सकी हैं। यहां एआईएमआईए 7 सीटों पर आगे है। छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगम के 144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था।

पीएम मोदी ने किया लोगों का शुक्रिया अदा-
गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुक्रिया अदा किया। गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "शुक्रिया गुजरात! राज्य में नगर निगम चुनाव के परिणाम स्पष्ट संदेश देते हैं कि लोगों में विश्वास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास है। भाजपा पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं। गुजरात की सेवा करना हमारा सम्मान है।" 
 सेक्स रैकेट: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफास, आ​पत्तिजनक हालत में 11 लड़के और 11 लडकियां गिरफ्तार

सेक्स रैकेट: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफास, आ​पत्तिजनक हालत में 11 लड़के और 11 लडकियां गिरफ्तार

इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र के एक पार्लर पर दबिश देकर क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने पार्लर से 11 लड़के और 11 लड़कियों को आ​पत्तिजनक हालत में गिर​फ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों मं विदेशी युवतियां भी शामिल है। 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है, जहां मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का गोरख कोरोबार चल रहा था। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 11 युवक और 11 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
   नगर निगम के अफसर पर लगा शराब के नशे में दो लोगों पर कार चढ़ाने और बंदूक दिखाने का आरोप

नगर निगम के अफसर पर लगा शराब के नशे में दो लोगों पर कार चढ़ाने और बंदूक दिखाने का आरोप

भोपाल। भोपाल नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी की दबंगई का मामला सामने आया है। नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब पर शराब के नशे में गाड़ी चढ़ाने और बंदूक दिखाने का आरोप है। वहीं शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी को ही थाने में बैठा लेने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फरियादी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया है, जिसमें नगर निगम अफसर की करतूत दिख रही है।

शिकायत के बाद भी पुलिस ने न तो साकिब और न ही पीडि़त पक्ष का मेडिकल कराया। पुलिस का कहना है कि मामूली बात पर विवाद हुआ था, हम जांच कर रहे हैं। इधर, इस मामले में कमर साकिब ने कोई बात नहीं की। 

नगर निगम भोपाल के अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब 22 फरवरी की रात को नगर निगम की गाड़ी से नादरा बस स्टैंड पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यहाँ अपनी पत्नी बच्चों के साथ टीकमगढ़ की बस का इंतजार कर रहे विजय और राहुल नामक व्यक्ति के सामान पर उन्होंने शराब के नशे में कार चढ़ा दी। विरोध करने पर कमर साकिब ने पिस्टल दिखा बदसलूकी भी की।

टीकमगढ़ निवासी विजय ताम्रकार ने बताया कि सोमवार देर रात नादरा बस स्टैंड पर आए थे। वे वहां बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक एक कार उनकी तरफ आती दिखी, जिसने पलभर में उनके सामान को कुचल दिया। वे किसी तरह जान बचाकर भागे। कार चालक शराब के नशे में धुत्त था। जब हमने उसे पकड़ा तो वह धमकी देने लगा कि थाने में बंद करा दूंगा। गाड़ी के आगे लगी नेम प्लेट दिखाते हुए कहने लगा कि नाम पढ़ ले क्या लिखा है। इसके बाद आरोपी कमर साकिब ने बंदूक दिखाई और गाली देने लगा। थोड़ी देर में हनुमानगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई, लेकिन पुलिस ने फरियादी को ही थाने में बैठा लिया। पीडि़त विजय ने घटनाक्रम का वीडियो बनाया है।

विजय ने बताया कि उन्होंने टीकमगढ़ जाने के लिए टिकट लिया था, लेकिन दोनों बसें छूट गईं। उनका नुकसान हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे की बजाय उल्टा उन्हें ही थाने में बैठा लिया। विजय ने बताया कि हनुमानगंज थाने के पुलिसकर्मी कह रहे हैं कि तुम 2 दिन बाद आना कम्प्रोमाइज करा देंगे।

विजय के अनुसार पुलिस उनसे कह रही थी कि साकिब सरकारी आदमी हैं, अगर तुम कार्रवाई के लिए अड़े रहे तो तुम्हारे खिलाफ और बड़ी धारा में मामला दर्ज हो जाएगा। भोपाल तो ठीक है वो तुम्हें टीकमगढ़ तक में नहीं छोड़ेंगे। विजय ने कहा कि पुलिस की धमकी के बाद हमें डर लग रहा है।

मामला सामने आने के बाद एएसपी जोन-3 राम स्नेही मिश्रा ने कहा कि मामूली बात पर कोई विवाद हो गया था। झगड़े की बात सामने आई है। मेडिकल नहीं हुआ है। हम मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी बात सामने आएगी। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत इतने हजार  नए मकानों के निर्माण की मंजूरी दी गई

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत इतने हजार नए मकानों के निर्माण की मंजूरी दी गई

नईदिल्ली। केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति की 53वीं बैठक कल शाम आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत 56,368 घरों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन घरों का निर्माण पीएमएवाई-यू मिशन के विभिन्न वर्टिकल्स (कार्यक्षेत्रों) के तहत किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। इस बैठक में कुल 11 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया।

आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय में सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, ने कहा कि, "‘आइये हम कार्यान्वयन एवं निष्पादन की प्रणाली में शामिल हों’।" उन्होंने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से मिशन अवधि में शत-प्रतिशत पीएमएवाई-यू घरों का निर्माण करने और सभी पात्र लाभार्थियों को उनका वितरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने बैठक में भाग लेने वाले राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को इस मिशन के उचित कार्यान्वयन और निगरानी के लिए ऑनलाइन कार्य प्रणाली (एमआईएस) का उपयोग करने का भी निर्देश दिया।

श्री मिश्रा ने लाइट हाउस परियोजनाओं (एलएचपी) और डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग परियोजनाओं (डीएचपी) की प्रगति की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 1 जनवरी 2021 को एलएचपी की आधारशिला रखी थी। एलएचपी के तहत लखनऊ, रांची, राजकोट, अगरतला, चेन्नई और इंदौर में घरों का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के लिए जीवंत प्रयोगशालाओं के रूप में इन एलएचपी स्थलों को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय ने बड़े पैमाने पर नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहन देने, तकनीकी जागरुकता पैदा करने, ऑन साइट शिक्षण, समाधान, प्रयोग के विचारों का पता लगाने और नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु टेक्नोग्राहियों के लिए ऑनलाइन नामांकन अभियान शुरू किया है।

श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि यह मिशन किस प्रकार महिला लाभार्थियों या संयुक्त स्वामित्व के नाम पर इन घरों के आवंटन द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण को भी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हर स्तर पर मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श का पालन करने के लिए भी कहा। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि महिला लाभार्थी के नाम का उनके पीएमएवाई-यू मकान की नेमप्लेट पर उल्लेख किया जाए।

‘सभी के लिए आवास’ के विजन के साथ देश भर में घरों का निर्माण पूरा करने और उनके वितरण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया है। आवासन और शहरी मामलों का मंत्रालय शहरी भारत के सभी पात्र लाभार्थियों को 2022 तक, जब राष्ट्र अपनी स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मना रहा हो, पक्के मकान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

पीएमएवाई-यू मकानों का निर्माण विभिन्न चरणों में है। अब तक, 73 लाख से अधिक मकानों की नींव पड़ चुकी है लगभग 43 लाख मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

 

 विश्व अब भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती और दृढ़ता की खुलकर सराहना कर रहा है: नरेंद्र मोदी

विश्व अब भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती और दृढ़ता की खुलकर सराहना कर रहा है: नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू करने के बारे में आयोजित वेबिनार को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र का आवंटन अप्रत्याशित है और इससे प्रत्येक नागिरक को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का सरकार का संकल्प दिखता है।

श्री मोदी ने कहा कि पिछला वर्ष महामारी के कारण काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण था।उन्होंने चुनौती पर काबू पाए जाने और अनेक लोगों की जान बचाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसका श्रेय सरकार तथा निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयासों को दिया।

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि कुछ महीनों के अंदर ही देश ने 2500 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क स्थापित किया और इस तरह कुछ दर्जनभर जांचों की तुलना में जांच कार्य 21 करोड़ पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें यह सबक दी कि हमें न केवल महामारी से लड़ना है बल्कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार भी रहना है।इसलिए स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रत्येक क्षेत्र को मजबूत बनाना समान रूप से आवश्यक है।

उन्होंने कहा किहमें मेडिकल उपकरण से लेकर दवाइओं, वेंटिलेटर से लेकर वैक्सीन, वैज्ञानिक अनुसंधान से लेकर निगरानी संरचना, डॉक्टरों से लेकर महामारी विज्ञानियों सब पर फोकस करना होगा ताकि भविष्य मेंदेश किसी स्वास्थ्य आपदा से निपटने में बेहतर रूप से तैयार हो।

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ्य भारत योजना के पीछे यह प्रेरणा है। इस योजना के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है कि देश में ही अनुसंधान से लेकर जांच और इलाज तक एक आधुनिक ईकोसिस्टम विकसित किया जाएगा।यह योजना प्रत्येक क्षेत्र में हमारी क्षमताओं को बढ़ाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय निकाय 70,000 करोड़ रुपए प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निवेश पर बल दे रही है बल्कि देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा पहुंच बढ़ाने पर भी बल दे रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसे निवेश से न केवल स्वास्थ्यमें सुधार हो बल्कि रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विश्व आज भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती और दृढ़ता की खुलकर प्रशंसा कर रहा है। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र ने अपने अनुभव और योग्यता को दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति सम्मान और भरोसा कई गुना बढ़ गया है और इसको ध्यान में रखते हुए देश को भविष्य की दिशा में काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय डॉक्टरों, भारतीय नर्सों, भारतीय पारामेडिकल स्टाफ, भारतीय दवाओं तथा भारतीय टीकों की मांग बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि विश्व का ध्यान निश्चित रूप से भारत की मेडिकल शिक्षा प्रणाली पर जाएगा और बड़ी संख्या में विदेशी विद्यार्थी भारत में चिकित्सा अध्ययन करने आएंगे।

श्री मोदी ने कहा कि महामारी के दौरान वेंटिलेटर तथा उपकरण बनाकर बड़ी सफलता के बाद तेजी से काम करना होगा, क्योंकि अब इनकी अंतर्राष्ट्रीय मांग बढ़ रही है।

उन्होंने वेबिनार में भाग लेने वालों से पूछा कि क्या भारत कम लागत पर विश्व को सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण देने का सपना देख सकता है? क्या हम यूजरअनुकूल टेक्नोलॉजी अपनाकर सतत रूप से भारत को किफायती वैश्विक सप्लायर बनाने पर फोकस कर सकते हैं?

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत वर्तमान सरकार स्वास्थ्य को वर्गों में बंटे रूप में देखने के बजाय स्वास्थ्य क्षेत्र को समग्र रूप से देख रही है। इसलिए फोकस केवल इलाज पर नहीं बल्कि आरोग्य पर होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोकथाम से लेकर ठीक होने तक समग्र और एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार स्वस्थ्य भारत की दिशा में चौतरफा रणनीति पर काम कर रही है। पहली रणनीति बीमारी रोकथाम और आरोग्य संवर्धन है। स्वच्छ भारत अभियान, योग, गर्भवती महिलाओँ और बच्चों की समय से देखभाल और इलाज जैसे कदम इसके हिस्से हैं।

दूसरी रणनीति गरीब से गरीब को सस्ता और कारगर इलाज प्रदान करना है। आयुष्मान भारत तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जैसी योजनाएं इस दिशा में काम कर रही हैं।

तीसरी रणनीति स्वास्थ्य संरचना तथा स्वास्थ्य सेवा पेशेवर लोगों की गुणवत्ता और संख्या बढ़ानी है। पिछले छह वर्षों में एम्स जैसे संस्थानों का विस्तार तथा पूरे देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने की दिशा में प्रयास है।

चौथी रणनीति बाधाओं को पार करने के लिए मिशन मोड में काम करना है। मिशन इंद्र धनुष का विस्तार जनजातीय तथा देश के दूरदराज के क्षेत्रों तक किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने टीबी उन्मूलन के 2030 लक्ष्य को पांच वर्ष घटाकर 2025 कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वारयस की रोकथाम में अपनाए गए प्रोटोकॉल टीबी रोकथाम में भी बनाए जा सकते हैं क्योंकि बीमारी संक्रमित व्यक्ति के ड्रॉपलेट से फैलती है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना और रोग की जल्द से जल्द जांच और इलाज टीबी की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान आयुष क्षेत्र के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने तथा वैज्ञानिक अनुसांन बढ़ाने में आयुष संरचना ने काफी सहायता दी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए टीकों के साथ पारंपरिक दवाइयों और मसालों के प्रभाव का अनुभव विश्व करने लगा है। उन्होंने घोषणा कि डब्ल्यूएचओ भारत में पारंपरिक औषधि के वैश्विक केंद्र स्थापित करने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा कि यह स्वास्थ्य क्षेत्र की पहुंच और किफायत को अगली ऊंचाई पर ले जाने का सही समय है। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोगबढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य मिशन जनसाधारण को उनकी सुविधा के अनुसार कारगर इलाज प्राप्त करने में मदद देगा। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन आत्मनिर्भर भारत के लिए काफी अधिक महत्वपूर्ण है।

श्री मोदी ने कहा कि यद्यपि भारत आज विश्व का फार्मेसी बन गया है कि लेकिन अभी भी कच्चे मालों के आयात पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि इस तरह की निर्भरता हमारे उद्योग के लिए अच्छी नहीं है और यह गरीबों को किफायती दवाइयां और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में बहुत बड़ी बाधा है।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि आत्मनिर्भरता के लिए केंद्रीय बजट में चार योजनाएं लॉन्च की गई हैं। इसके अंतर्गत देश में दवाओं तथा चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन से जुड़ा प्रोत्साहन दिया जाता है। इसी तरह दवाओँ और चिकित्सा उपकरणों के लिए मेगा पार्क बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आरोग्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, क्रिटिकल केयर इकाइयों, स्वास्थ्य निगरानी संरचना, आधुनिक प्रयोगशालाओं और टेलीमेडिसिन की जरूरत है। उन्होंने प्रत्येक स्तर पर कार्य और प्रत्येक स्तर पर प्रोत्साहन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश के लोगों, चाहे गरीब से गरीब हो या दूरदराज के इलाकों में रह रहे हों, सबको श्रेष्ठ संभव इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों तथा देश के स्थानीय निकायों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का नेटवर्क बनाने और पीएमजेएवाई में सहयोग के लिए पीपीपी मॉडल को समर्थन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन, नागरिकों का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तथा अत्याधुनिक टेक्नोलॉजीमें साझेदारी की जा सकती है।
 
 बड़ा हादसा: धमाके के साथ कैमिकल फैक्टरी में लगी आग, चपेट में आने से 24 घायल

बड़ा हादसा: धमाके के साथ कैमिकल फैक्टरी में लगी आग, चपेट में आने से 24 घायल

नई दिल्ली। गुजरात के भरूच जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के झगड़िया स्थित कैमिकल कंपनी यूपीएल-5 प्लांट में धमाके के साथ आग लग गई। धमाके और आग की चपेट में आने से कम से कम 24 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह के दो बजे घटित हुई। 

घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं जो आग पर काबू पाने की कोशिश की कर रही हैं। यह हादसा कंपनी के सीएम नामक प्लांट में हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज 15 किलोमीटर तक सुनाई दी थी। वहीं धमाके के कारण आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को भूकंप जैसा महसूस हुआ। इस कारण कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। यूपीएल कंपनी में धमाके के बाद लगी आग के कारण 24 कर्मचारी घायल हो गए हैं। उन्हें भरूच और वडोदरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के कारण आसपास धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएल कंपनी में हुए धमाके की वजह से आसपास स्थित गांव दढेड़ा, फुलवाड़ी और करलसाडी के घरों की खिड़कियों पर लगे शीशे तक चकनाचूर हो गए। धमाके के बाद दमकल की एक बड़ी टीम मौके पर मौजूद है। टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य और जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इससे पहले पिछले साल जून में भरूच में ही स्थित एक कैमिकल कंपनी में धमाका हुआ था। धमाका स्टोरेज टैंक में हुआ था। पटेल समूह की इस कंपनी में धमाके के कारण 10 लोगों की मौत हो गई थी। घटनास्थल पर छह लोगों की लाश मिली थी जबकि चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
BIG BREAKING : प्रेमिका का शव टेबल के नीचे रखकर डॉक्टर करता रहा मरीजों का इलाज, किसी को भनक तक न लगी

BIG BREAKING : प्रेमिका का शव टेबल के नीचे रखकर डॉक्टर करता रहा मरीजों का इलाज, किसी को भनक तक न लगी

सतनाप्रेमिका की हत्या कर गड्ढे में दफन करने वाले डॉक्टर ने गत दिवस चौंकाने वाले राज उगले। हत्या के बाद आरोपित दो दिन तक उसका शव अपनी टेबल के नीचे ही रखकर मरीजों का इलाज करता रहा। उसने युवती का मोबाइल भी कहीं दफना दिया था।

पढ़ें : कोरोना अलर्ट : कोरोना का नया स्ट्रेन है ज्यादा खतरनाक, यदि आपको ये लक्षण दिख रहे हैं तो हो जाइये सावधान 

उसने पुलिस को बताया कि युवती का चरित्र भी ठीक नहीं था, इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। युवती लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी इससे वह परेशान हो गया और हत्या कर दी। पुलिस ने क्लीनिक से लोहे का वह सरिया भी बरामद किया है, जिससे डॉक्टर ने युवती के सिर पर वार किया था। उसके बाद दुपट्टे से गला घोंटा था।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट का शेड्यूल और टिकट दर हुआ जारी, देखें पूरी सूची 

पुलिस को आरोपित डाक्टर और युवती की अंतिम काल डिटेल मिल गई है। उसमें डॉक्टर ने युवती से सात सौ सेकंड बात की थी। पुलिस को डॉक्टर आशीष त्रिपाठी से पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड मिल गर्ठ है।

पढ़ें : BIG BREAKING : अश्लील वीडियो चैट वायरल होने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

सतना के मल्लाहन टोला निवासी 24 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने चांदमारी रोड निवासी दंत चिकित्सक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस पूछताछ में क्लीनिक में काम करने वाली युवती के साथ डॉक्टर के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई।  

कोरोना अलर्ट : कोरोना का नया स्ट्रेन है ज्यादा खतरनाक, यदि आपको ये लक्षण दिख रहे हैं तो हो जाइये सावधान

कोरोना अलर्ट : कोरोना का नया स्ट्रेन है ज्यादा खतरनाक, यदि आपको ये लक्षण दिख रहे हैं तो हो जाइये सावधान

नई दिल्लीएक तरफ जहां भारत में कोविड19 से स्वस्थ होने की दर 95.99 फीसदी हो गई है, तो वहीं कोरोना के नए स्ट्रेन ने एक नई चिंता पैदा कर दी है। ब्रिटेन से भारत लौटे कई लोगों में वायरस के `नए रूप` के संक्रमण की पुष्टि हुई है। भारत में कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक हो सकता है। एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने ये आशंका जताई है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के प्रति हर्ड इम्युनिटी बनना एक मिथक है, क्योंकि इसके लिए 80 फीसदी आबादी में कोरोना वायरस के प्रति एंटीबॉडी बनना चाहिए, जो हर्ड इम्युनिटी के तहत पूरी आबादी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

पुराने कोरोना के लक्षण :
2019 के अंत में चीनी शहर वुहान से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के लक्षण नए मिले कोरोना स्ट्रेन से अलग थे। शुरुआती दौर में कोरोना के जो लक्षण थे उनमें बुखार आना, लगातार खांसी होना और स्वाद के साथ-साथ गंध खोने की शिकायत शामिल थे। लेकिन कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण इससे अलग हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि नए स्ट्रेन की उत्पत्ति कोरोना में उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) की वजह से हुई है।


कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन में मिले सात अहम लक्षण
नए स्ट्रेन के लक्षण भी पुराने कोरोना वायरस से कुछ अलग पाए गए हैं।  ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने नए स्ट्रेन के सात अहम लक्षणों के बारे में बताया है।


क्या हैं लक्षण :
शरीर में दर्द एवं पीड़ा, गले में खराश, आंख आना, सिरदर्द, डायरिया, त्वचा पर रैशेज पड़नापैर की उंगलियों का रंग बिगड़ना कोरोना के नए स्ट्रेन के मुख्य लक्षण हैं। कुछ अन्य शोधकर्ताओं ने भी इसकी पुष्टि की है। शोधकर्ताओं ने विस्तृत आंकड़ों का भी अध्ययन किया है। इसमें उन्होंने पाया कि कोरोना की प्रकृति में पहला बदलाव सितंबर में ब्रिटेन के केंट में दर्ज किया गया था। कोरोना वायरस का दूसरा पैटर्न दक्षिण अफ्रीका में मिला था। इसके बाद दुनिया के कई देशों में कोरोना का यह स्ट्रेन मिल चुका है।


अनुवांशिक कोड में भी बदलाव :
वायरस की प्रकृति में चार नए बदलाव देखे गए हैं। इसके साथ ही शोधकर्ताओं ने आनुवंशिक कोड में छह बदलावों की भी खोज की है। इसके 12 में से नौ परिवर्तनों को गंभीर माना जाता है। उन्होंने ने नए स्वरूप के आनुवंशिक कोड में छह बदलावों का उल्लेख किया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आनुवंशिक कोड में परिवर्तन मामूली हैं, लेकिन 12 अन्य जीनों का प्रभाव गंभीर हो सकता है।


वायरस के लक्षणों पर बड़ा अध्ययन :
कोरोना वायरस के लक्षणों पर बड़ा अध्ययन हुआ है। इस अध्ययन को कनाडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इसमें 70 हजार मरीजों के डाटा के आधार पर संक्रमण के लक्षणों को श्रेणीवार बताया गया है। शोधकर्ताओं ने लोगों के डाटा को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। पहला आउट पेशेंट, दूसरा इनपेशेंट और तीसरा आईसीयू में भर्ती मरीज। इन तीनों मरीजों के बीच में अंतर जानने की कोशिश की गई। 70,288 लोगों में से 53.4 फीसदी अस्पताल में भर्ती हुए। 4.7 प्रतिशत लोग आईसीयू में भर्ती हुए और शेष 46.6 फीसदी आउट पेशेंट थे।

BIG BREAKING : प्रदेश में आज फिर बढे कोरोना के मरीज 5 मौते भी हुई, देखे जिलेवार आकड़े

BIG BREAKING : प्रदेश में आज फिर बढे कोरोना के मरीज 5 मौते भी हुई, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 274 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 61 मरीज, रायपुर से 60, राजनांदगांव से 17, बालोद से 2, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 2, धमतरी से 4, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 3, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 22, रायगढ़ से 13, कोरबा से 11, जांजगीर-चांपा से 10, मुंगेली से 2, जीपीएम से 1, सरगुजा से 13, कोरिया से 4, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 1, जशपुर से 17, बस्तर से 9, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 0, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 201 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2998 है |