नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर: शहर के इस बीजेपी प्रवक्ता को बदमाशो ने मारी गोली, हालत गंभीर

बड़ी खबर: शहर के इस बीजेपी प्रवक्ता को बदमाशो ने मारी गोली, हालत गंभीर

पटना। बिहार के जमालपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की यहां भाजपा के प्रवक्ता डॉ अजफर शम्शी को जमालपुर कॉलेज के पास बदमाशों ने गोली मार दी है। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात जमालपुर कॉलेज के पास हुई है। बताया जा रहा है घटना से कुछ देर पहले ही बीजेपी प्रवक्ता कही जा रहे थे. इस दौरान ही अपराधियों ने उन्हें अपनी गोली का निशाना बना लिया।
 
 
गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब वहां पहुंचे तो अजफर शम्शी जमीन पर लहू-लुहान पड़े हुए थे। लोगों ने तुरत इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अजफर शम्शी को तुरत अस्पताल पहुंचाया गया। यहाँ पर उनका ईलाज जारीहै। वहीँ उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
 दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर और जीप की भिड़ंत में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर और जीप की भिड़ंत में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना इलाके में देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर और जीप की भिड़ंत में मध्यप्रदेश के रहने वाले एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हुए। तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई। घायलों को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। यह परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहा था।
 
हादसा नेशनल हाईवे 52 पर पक्का बंधा इलाके में हुआ। इसमें सवारी गाड़ी पुलिया की दीवार से टकराकर बुरी तरह से पिचक गई। उसमें सवार लोग गाड़ी में ही फंस गए। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। जहां कुछ की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई।
 फिर बढ़ा पेट्रोल और डीजल का दाम, जाने कितने रूपये की आई उछाल

फिर बढ़ा पेट्रोल और डीजल का दाम, जाने कितने रूपये की आई उछाल

नई दिल्ली। 27 जनवरी यानी बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल का रिटेल प्राइस एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में भी 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस नई मूल्य वृद्धि के बाद दिल्ली  में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 86.30 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसी प्रकार डीजल की नई कीमत 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गई। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी हुई थी। मंगलवार को दिल्लीर में पेट्रोल की कीमत 86.05 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 92.62 रुपये प्रति लीटर थी।  मुंबई में डीजल की कीमत ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई है और यहां भाव बढ़कर 83.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि यहां एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 92.86 रुपये प्रति लीटर है।  जनवरी माह में दिल्ली  में अबतक पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर मुंबई में एक जनवरी से अबतक पेट्रोल की कीमत में 2.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.79 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। 29 दिनों के लंबे विराम के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 6 जनवरी से ईंधन की कीमतों में दोबारा दैनिक समीक्षा शुरू की है।  पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सरकार पर एक्साहइज ड्यूटी में कटौती करने के लिए निरंतर दबाव बढ़ रहा है लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। चालू वित्तद वर्ष के दौरान पेट्रोल और डीजल पर स्पेोशल एडिशनल एक्सा इज ड्यूटी और रोड एवं इंफ्रास्ट्रबक्च र सेस के रूप में टैक्सस में क्रमश: 13 रुपये और 16 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

 किसान ट्रैक्टर रैली की आड़ में हुई हिंसा: 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, 45 के करीब ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

किसान ट्रैक्टर रैली की आड़ में हुई हिंसा: 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, 45 के करीब ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली की आड़ में हुई हिंसा में 153 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिनमें से 45 ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली उपद्रव में तब्दील हुई और प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए। कई स्थानों पर पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़पें हुईं। कई स्थानों पर तलावार लेकर प्रदर्शनकारी पुलिस के पीछे भागते नजर आए। वहीं लाल किले का जो वीडियो सामने आया है उसमें पुलिस वाले दीवार से गिरते नजर आ रहे हैं। लाल किले पर पहुंचे हुड़दंगियों को रोकने में ही करीब 40 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

आईटीओ पर पुलिस मुख्यालय के सामने उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और सड़कों पर घंटों ट्रैक्टरों से स्टंट किए। नांगलोई, अक्षरधाम, सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, पीरागढ़ी, अप्सरा बॉर्डर, मुकरबा चौक, आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास हिंसा हुई और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। बिगड़े हालात को देखते हुए अक्षरधाम, आईटीओ, नागलोई, पीरागढ़ी, सिंघु बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर, मुकरबा चौक, आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। घटना में अब तक 83 किसान और 153 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक किसान उत्तराखंड निवासी रणवीर की डीडीयू मार्ग पर स्टंट करने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। करीब 1:30 बजे तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन आईटीओ पुलिस हेड क्वार्टर से शुरू हुए हंगामे के बाद हजारों की संख्या में लोग चांदनी चौक और सिविल लाइन के रास्ते लाल किले पर पहुंचे और एकाएक उसके दरवाजे की एंट्री पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इसमें से कुछ पैदल, कुछ ट्रैक्टर और यहां तक कि कुछ घोड़ों पर सवार होकर वहां पहुंचे थे। जिसके बाद हजारों की संख्या में किसान लाल किले की दीवारों पर चढ़ गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया।

किसान ध्वज स्तंभ पर भी चढ़ गए। इसी बीच एक युवक ने लाल किले में ध्वज स्तंभ पर एक त्रिकोण आकार का झंडा फहरा दिया। पुलिस के अधिकारी और पैरामिलिट्री फोर्स मौके पर पहुंची और किसानों को हटाने की कोशिश की तभी हंगामा शुरू हो गया हो गया। मौके पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया गया। इस मौके पर पुलिस और किसानों की भिड़ंत में 40 से अधिक पुलिसकर्मी और 15 से ज्यादा किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के संबंध में अब तक 22 प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने रैली के लिए निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे मामले सामने आ रहे हैं, शिकायतें मिल रही हैं और भी एफआईआर दर्ज की जाएंगी। दिल्ली पुलिस अब जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज निकालकर प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी है। लालकिले, नांगलोई, मुकरबा चौक, सेंट्रल दिल्ली में सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालने के लिए स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच की मदद भी ली जा रही है। इसमें पुलिस पर हमला करने वालों, लालकिले पर चढ़ने वालों, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर पुलिस की नजरें हैं। साथ ही आंदोलनकारियों को निर्धारित रूट से अलग सेंट्रल दिल्ली में जाने के लिए भड़काने वाले किसान नेताओं की पहचान की जा रही है।
 
योगेंद्र यादव ने कहा, ‘शर्मिंदा’ महसूस कर रहे हैं

योगेंद्र यादव ने कहा, ‘शर्मिंदा’ महसूस कर रहे हैं

नई दिल्ली | गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड के नाम पर देश की राजधानी में कथित किसानों के हुड़दंग, हिंसा और बवाल की कलंकित करने वाली घटनाओं से पूरा देश स्तब्ध है। बवाल के बाद अब किसान आंदोलन की अगुआई कर रहे नेताओं के सुर भी बदल गए हैं और वे अपने बयानों में हुड़दंगियों से किनारा कर रहे हैं। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा है कि किसानों की ट्रैक्टर परेड में मंगलवार को जो कुछ हुआ, उससे वह ‘शर्मिंदा’ महसूस कर रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी लेते हैं।
यादव ने कहा, ‘प्रदर्शन का हिस्सा होने के नाते मैं, जो चीजें हुईं, उनसे शर्मिंदा महसूस करता हूं और इसके लिए जिम्मेदारी लेता हूं।’ उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, ‘हिंसा किसी भी आंदोलन पर गलत प्रभाव डालती है। मैं इस समय नहीं कह सकता कि यह किसने किया और किसने नहीं किया, लेकिन पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह उन लोगों ने किया जिन्हें हमने किसानों के प्रदर्शन से बाहर रखा है। योगेंद्र यादव ने कहा, ‘मैंने लगातार अपील की कि हम तय किए गए रूट पर ही चलें और इससे न हटें। यदि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलता है, केवल तभी हम जीतने में सफल होंगे।’ गणतंत्र दिवस के दिन आंदोलनकारी किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान बड़ी संख्या में उग्र प्रदर्शनकारी बैरियर तोड़ते हुए लालकिला पहुंच गए और उसकी प्राचीर पर उस स्तंभ पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया जहां भारत का तिरंगा फहराया जाता है।

अंडमान के उपराज्यपाल के इस पहल से द्वीप में प्रदूषण पर अंकुश लगेगा :  जानिए क्या है खास खबर

अंडमान के उपराज्यपाल के इस पहल से द्वीप में प्रदूषण पर अंकुश लगेगा : जानिए क्या है खास खबर

 

नई दिल्ली | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी. के. जोशी  ने आज इलेक्ट्रिक बसों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 40 इलेक्ट्रिक बसों की इस परियोजना को एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन लिमिटेड), जोकि भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के एक उपक्रम एनटीपीसी लिमिटेड की 100% सहायक कंपनी है, द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। इस द्वीपीय केन्द्र शासित प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत से टेल पाइप उत्सर्जन में कटौती करने के साथ-साथ आरामदायक सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने में मदद मिलेगी। उपरोक्त परियोजना के अलावा, एनवीवीएन स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बेंगलुरु में 90 इलेक्ट्रिक बसों से संबंधित उपयुक्त समाधान प्रदान करने के लिए एक सफल बोलीदाता के रूप में उभरा है। ये बसें नम्मा मेट्रो नेटवर्क को आखिरी मील तक संपर्क प्रदान करेंगी।

एनवीवीएन विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए शून्य उत्सर्जन गतिशीलता से जुड़े समाधानों की एक संपूर्ण श्रृंखला को विकसित करके उसे उपयोग के लिए उपलब्ध करा रहा है। लोगों को तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनवीवीएन देशभर के कई शहरों में चार्जिंग से संबंधित बुनियादी ढांचे का विकास भी कर रहा है।

BIG BREAKING : गणतंत्र दिवस के माहौल में रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : गणतंत्र दिवस के माहौल में रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 321 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 102 मरीज, दुर्ग से 44, राजनांदगांव से 16, बालोद से 6, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 7, धमतरी से 5, बलौदा बाजार से 13, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 33, रायगढ़ से 25, कोरबा से 1, जांजगीर-चांपा से 5, मुंगेली से 0, जीपीएम से 0, सरगुजा से 10, कोरिया से 5, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 0, जशपुर से 1, बस्तर से 3, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 0, कांकेर से 0, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 152 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5021 है | 

कोरोना ब्रेकिंग न्यूज़ : 8 महीने से अधिक समय के बाद दैनिक मृत्यु दर घटकर 117 हुई

कोरोना ब्रेकिंग न्यूज़ : 8 महीने से अधिक समय के बाद दैनिक मृत्यु दर घटकर 117 हुई

नईदिल्ली ।  भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ जारी अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है। दैनिक नए मामलों ने आज कमी का एक नया स्तर पार किया है। 237 दिनों के बाद पहली बार पिछले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 9,102 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। 4 जून, 2020 को 9,304 दैनिक नए मामले सामने आए थे। केंद्र की एक निरंतर, सक्रिय रणनीति के साथ दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है। इससे दैनिक मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट आई है। देश में 8 महीने (8 महीने 9 दिन) से अधिक समय के बाद पिछले 24 घंटों में 120 से कम (117) मौतें दर्ज हुई हैं।

VIDEO : किसानों की ट्रैक्‍टर रैली पहुंची लालकिला, प्रदर्शनकारी कर रहे झंडा फहराने की कोशिश, देखें विडियो

VIDEO : किसानों की ट्रैक्‍टर रैली पहुंची लालकिला, प्रदर्शनकारी कर रहे झंडा फहराने की कोशिश, देखें विडियो

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आज गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्‍टर रैली निकालते हुए लाल किले पहुंच गए हैं | दिल्‍ली की सड़कों पर हजारों की संख्‍या में मौजूद प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस से झड़पें हो रही हैं | लाल किले में पहुंचे किसान प्राचीर पर झंडा फहराने की कोशिश कर रहे हैं |

लाल किले पर पहुंचे किसानों को पुलिस समझाकर वहां से जाने की अपील कर रही है | किसान लगातार लालकिले के बाहर डटे हैं | इससे पहले लालकिले के पास ही आईटीओ चौक पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने कोशिशें कीं | लेकिन किसान लाल किला जाने पर अड़े रहे | आईटीओ पर पुलिस और किसानों के बीच झड़पें हो रही हैं |

लाल किले पर पहुंचे किसानों को समझाने के लिए दिल्‍ली पुलिस के बड़े अफसर भी पहुंचे हुए हैं | इस दौरान किसानों को समझाने की कोशिश हो रही है | किसानों की ओर से आज मंगलवार को सुबह शांतिपूर्वक ट्रैक्‍टर रैली निकाली जा रही थी |

इस दौरान वह अपने तय रूट से हटकर पुलिस की बेरिकेडिंग हटाते हुए दिल्‍ली की सड़कों पर घुस गए | अपनी ट्रैक्‍टर ट्रॉली के साथ ये किसान लाल किले पर जाने के लिए अड़े थे|

BIG BREAKING : देसी PUB G कहे जा रहे FAU-G गेम हुआ लॉन्च, एक्टर अक्षय कुमार ने ट्विट किया डाउनलोड लिंक

BIG BREAKING : देसी PUB G कहे जा रहे FAU-G गेम हुआ लॉन्च, एक्टर अक्षय कुमार ने ट्विट किया डाउनलोड लिंक

नई दिल्ली | अभिनेता अक्षय कुमार ने देसी पबजी कहे जा रहे गेम FAU-G का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है | इसके साथ ही FAU G (Fearless and United Guards) लॉन्च हो चुका है | इस मोबाइल गेम को nCore गेमिंग नाम की एक भारतीय कंपनी ने तैयार किया है और इसे अक्षय कुमार प्रोमोट कर रहे हैं | अब इस गेम को गूगल प्ले पर डाउनलोड किया जा सकता है |

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने गेम डाउनलोड का लिंक शेयर किया है और साथ ही ट्वीटर पर इस गेम से जुड़ा एक नया वीडियो भी शेयर किया है | बता दें कि इसे पहले ही लॉन्च होना था, लेकिन इसे रिपब्लिक डे के तक के लिए टाल दिया गया था|
FAUG गेम का साइज 460 MB का है| अभी के लिए ये सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में खेला जा सकेगा, लेकिन बाद में इसे आईफोन के लिए भी लाया जा सकता है|

जैसे ही भारत से PUBG बैन किया गया तुरंत अक्षय कुमार ने ट्वीट करके FAUG नाम के एक गेम का पोस्टर शेयर किया था| हालांकि बाद में कंपनी की तरफ ये कहा गया कि इस गेम को पहले से ही डेवेलप किया जा रहा था|
इस मोबाइल गेम में इन ऐप परचेज का भी ऑप्शन है| इसे फ्री डाउनलोड करके खेल सकते हैं, लेकिन पबजी और दूसरे गेम की तरह ही इसमें भी इन ऐप परचेज दिया गया है| यानी गेम के अंदर आप खरिदारी भी कर सकते हैं और लेवल बढ़ा सकते हैं|

 

FAU-G क्या है?
FAU-G, जिसका पूरा नाम Fearless and United Guards है, जो एक एक्शन गेम है और इसे भारत में बैंगलोर स्थित गेम कंपनी nCore Games ने बनाया है। इसे सितंबर 2020 में भारत सरकार द्वारा PUBG Mobile पर प्रतिबंध लगाए जाने के तुरंत बाद घोषित किया गया था|

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एफएयू-जी की घोषणा करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत आंदोलन को सपोर्ट और इससे “प्लेयर्स हमारे सैनिकों के बलिदान के बारे में भी जानेंगे।” उन्होंने यह भी साझा किया कि गेम द्वारा कमाए गए फायदे का 20 प्रतिशत ‘भारत के वीर’ ट्रस्ट को दान किया जाएगा।

FAU-G को कहां से और कैसे डाउनलोड करें?
एफएयू-जी ऐप का पेज नवंबर के अंत में Google Play पर लाइव हो गया था और प्री-रजिस्ट्रेशन ले रहा था। रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को डाउनलोड का नोटिफिकेशन कल से मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, कंपेटिबल डिवाइस पर यह खुद से डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा। यदि आपने प्री-रजिस्टर नहीं किया है, तो आप गेम के लॉन्च होने के बाद इसे खुद से Google Play के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। देसी PUBG यानी FAU-G गेम एंड्रॉयड 8 या फिर उससे अपग्रेडेट वर्जन को ही सपोर्ट करेगा | अगर आप एंड्रॉयड 8 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आपके स्मार्टफोन में FAU-G गेम नहीं डाउनलोड हो पाएगा| साथ ही FAU-G गेम iOS बेस्ड iPhone और iPads के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए अवेलेबल नहीं होगा|

 

बड़ी खबर : सिंघु बॉर्डर से शुरू हुई किसानों की ट्रैक्टर रैली में पुलिस के साथ हुई झड़प, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

बड़ी खबर : सिंघु बॉर्डर से शुरू हुई किसानों की ट्रैक्टर रैली में पुलिस के साथ हुई झड़प, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली | आज गणतंत्र दिवस पर भारी सुरक्षा के बीच हजारों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेंगे। जबकि किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर एक फरवरी को वार्षिक बजट प्रस्तुत किए जाने के दिन संसद की तरफ पैदल मार्च की घोषणा की है। अभूतपूर्व `किसान गणतंत्र परेड` सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पढ़ें : सड़क हादसा : राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई, कार के उड़े परखच्चे

तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठन लगभग दो महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान यूनियनों ने सोमवार को कहा कि राजपथ पर आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद ही उनकी ट्रैक्टर परेड शुरू होगी। उन्होंने दावा किया कि लगभग दो लाख ट्रैक्टरों के परेड में भाग लेने की उम्मीद है। इस बीच, प्रदर्शकारी किसान संगठनों ने सोमवार को घोषणा की कि वे एक फरवरी को केंद्रीय वार्षिक बजट के दिन विभिन्न स्थानों से संसद की तरफ कूच करेंगे।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में 25 कोरोना वॉरियर्स का हुआ सम्मान 


इसी बीच खबर आ रही है कि गाजीपुर सीमा पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
इसके साथ ही किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है। अक्षरधाम से पहले, NH 24 को पुलिस द्वारा रोक दिया गया था, लेकिन कुछ किसानों के समूहों ने ट्रैक्टरों के साथ कुछ बैरिकेड को तोड़ने और दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश की, जब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

पढ़ें : BIG BREAKING : छ.ग. लोक सेवा आयोग ने CGPSC की मुख्या परीक्षा और सिविल जज की परीक्षा के तारीखों का किया ऐलान


आज होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। टिकरी बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली दिल्ली में दाखिल हुई। इसी के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह व किसानों की ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है और सड़कों पर 50000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : शहर के सती श्री ज्वेलर्स में घुसे 4 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे, दुकान संचालक पर चलाई गोली, देखें VIDEO

गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर दिल्ली अभेद्य किले में तब्दील हो गई है। राजधानी दिल्ली में सोमवार रात से ही सभी सीमाएं सील कर दी गई है। तमाम तरह की चेकिंग के बाद ही वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने सभी आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में गणतंत्र दिवस समारोह समाप्त होने तक सतर्क रहें।

पढ़ें : BIG BREAKING : खड़े कंटेनर में जा घुसी तेज रफ़्तार एंबुलेंस, मौके पर हुई 5 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर


तय रूट पर ही ट्रैक्टर परेड निकाल पाएंगे किसानदिल्ली पुलिस ने दोहराया है कि किसान संगठन तय रूट पर ही ट्रैक्टर परेड निकाल सकेंगे। शर्तों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को अंतिम समय तक पुलिस अधिकारियों व किसान नेताओं ट्रैक्टर मार्च को लेकर चर्चा होती रही। पुलिस ने बताया कि टीकरी, सिंघु व गाजीपुर आदि सभी सीमाओं पर ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

पढ़ें : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में किया ध्वजारोहण


इसके अलावा एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसानों संगठनों के एक धड़े द्वारा रिंग रोड पर शर्तों का उल्लंघन करते हुए परेड निकालने की बात कही जा रही है। इसे देखते हुए उक्त सभी प्रतिबंधित रूटों पर 6 स्तरीय मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। डंपर व ट्रकों में पत्थरों के टुकड़े भरकर सड़कों पर खड़े कर दिए गए हैं ताकि कोई उक्त रूटों पर न आ सके।


चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
सभी रूटों पर वाटर कैनन व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात कर दी गई है। पर्याप्त संख्या में आंसू गैस के गोले, रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस के जवानों की जगह-जगह तैनाती कर दी गई है। ट्रैक्टर परेड पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से आयुक्त समेत अन्य आला अधिकारी पल-पल की नजर रखेंगे और जरूरत महसूस होने पर वे सीमाओं पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दे सकेंगे। रिंग रोड पर किसी भी सूरत में परेड निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, प्रदेश में भी सिर्फ इतने मरीज मिले

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, प्रदेश में भी सिर्फ इतने मरीज मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 482 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 94 मरीज, दुर्ग से 64, राजनांदगांव से 30, बालोद से 2, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 7, धमतरी से 19, बलौदा बाजार से 19, महासमुंद से 16, गरियाबंद से 8, बिलासपुर से 49, रायगढ़ से 30, कोरबा से 8, जांजगीर-चांपा से 52, मुंगेली से 4, जीपीएम से 0, सरगुजा से 13, कोरिया से 8, सूरजपुर से 14, बलरामपुर से 7, जशपुर से 5, बस्तर से 5, कोंडागांव से 7, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 3, कांकेर से 4, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 423 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4896 है | 

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 6 नगर सेना अफसरों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 6 नगर सेना अफसरों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक

रायपुर । नगर सेना और लोक सुरक्षा मेडल, सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक की घोषणा हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ से नगर सेना विभाग 6 के अफसरों को चयनित किया गया है। इसमें जिला सेनानी संजय मिश्रा, नरसिंह नेताम, कंपनी क्वार्टर मास्टर जीतेन्द्र मिश्रा, नायक जीवन कन्नौजे, लांस नायक गुलाब सिंह राजपूत और सैनिक गोविन्द प्रकाश तंवर का नाम शामिल है। 

BIG BREAKING : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कर रहे राष्ट्र को सम्बोधित, देखें LIVE

BIG BREAKING : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कर रहे राष्ट्र को सम्बोधित, देखें LIVE

नई दिल्ली | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय त्योहारों को, सभी देशवासी, राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं | गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी, हम पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए, अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान व आस्था व्यक्त करते हैं |

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ''संविधान की उद्देशिका में रेखांकित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के जीवन-मूल्य हम सबके लिए पुनीत आदर्श हैं | यह उम्मीद की जाती है कि केवल शासन की ज़िम्मेदारी निभाने वाले लोग ही नहीं, बल्कि हम सभी सामान्य नागरिक भी इन आदर्शों का दृढ़ता व निष्ठापूर्वक पालन करें |''

उन्होंने कहा कि बाल गंगाधर ‘तिलक’, लाला लाजपत राय, महात्मा गांधी और सुभाष चन्द्र बोस जैसे अनेक महान जन-नायकों और विचारकों ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित किया था |

राष्ट्रपति ने कहा कि मातृभूमि के स्वर्णिम भविष्य की उनकी परिकल्पनाएं अलग-अलग थीं परंतु न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल्यों ने उनके सपनों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया | 

देखे लाइव : -

25-26 को दिल्ली की बिजली गुल करने साजिश रच रहा प्रतिबंधित संगठन, सोशल मीडिया में दी धमकी

25-26 को दिल्ली की बिजली गुल करने साजिश रच रहा प्रतिबंधित संगठन, सोशल मीडिया में दी धमकी

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस और किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए राजधानी और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सभी तैयारियों के बीच दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला है कि प्रतिबंधित संगठन दिल्ली में बिजली गुल करने की साजिश रच रहा है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में 25 और 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने सोशल मीडिया पर बिजली गुल करने की धमकी दी है।खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को जब से ये सूचना मिली है तब से अधिक अलर्ट हैं। बताया जा रहा है कि डिस्कॉम, पावर ग्रिड और पावर सब-स्टेशन को निशाना बनाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने के लिए नौजवानों को भड़काया जा रहा है। खुफिया एजेंसिंयों की सिख फॉर जस्टिस संगठन पर नजर है।

दिल्ली, अयोध्या व बोधगया में आतंकी हमले के पहले ही मिल चुके हैं इनपुट्स

आतंकी संगठन 26 जनवरी के मौके पर व उसके बाद दिल्ली, अयोध्या व बोधगया में आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। रोंहिग्या घुसपैठियों का एक ग्रुप दिल्ली समेत इन जगहों पर फिदायनी हमला कर सकता है। देश के कई उग्रवादी संगठनों ने आतंकी संगठनों से हाथ मिला लिया है। ऐसे में आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश में कहीं भी टारगेट किलिंग करवा सकते हैं।
ये आतंकी संगठन किसान आंदोलन का भी आड़ ले सकते हैं। इस बार आतंकी हमले के बहुत गंभीर इनपुट्स मिले हैं। आतंकी हमले के सीरियस इनपुट़्स मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली समेत कई राज्य सरकार व उनके पुलिस प्रमुखों के संपर्क में हैं।
दिल्ली पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते यानि स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार आतंकी हमले के बहुत ही सीरियस इनपुट्स हैं। आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया समेत कई जगहों पर आतंकी हमला करवा सकते हैं।
रोंहिग्या के एक ग्रुप को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये ग्रुप दिल्ली समेत देश में फिदायनी बनकर हमला कर सकते हैं। इसके अलावा खालिस्तान, उत्तर-पूर्वी राज्यों के उग्रवादी संगठन व जम्मू कश्मीर के कुछ आतंकी ग्रुप एक हो गए हैं। दिल्ली दंगों में बड़ी भूमिका निभाने वाली एक संस्था द्वारा आतंकी संगठनों के साथ देने के लिए भी इनपुट्स हैं। ये इनपुट्स पिछले सप्ताह मिले हैं।
इनपुट्स में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35ए हटाने के विरोध व राममंदिर बनने के विरोध में आतंकी संगठन टारगेट किलिंग करवा सकते हैं। इनपुट्स में ये भी कहा गया है कि आतंकी किसान आंदोलन का भी फायदा उठा सकते हैं।
ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के लिए किसान आंदोलन सिरदर्द बना हुआ है। दिल्ली में हाईअलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को किसानों के सभी धरना स्थल, गणतंत्र परेड व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अर्लट कर दिया है। इन जगहों पर सीनियर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
 

Aadhar Card में अब इस तरह जोड़ सकते हैं अपना मोबाइल नंबर, नहीं लगेगी कोई डॉक्यूमेंट

Aadhar Card में अब इस तरह जोड़ सकते हैं अपना मोबाइल नंबर, नहीं लगेगी कोई डॉक्यूमेंट

नई दिल्ली | Aadhar Card हमारा सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है | इसके बिना हमारे कई काम अधूरे रहे जाते हैं. अगर आप भी अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर ऐड करवाने या फिर इसे अपडेट करवाने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है |दरअसल UIDAI ने हाल ही में अपने ट्वीट में कहा है कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी |

सिर्फ करना होगा ये काम
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने कहा कि अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करनावा चाहते हैं या फिर मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं तो अब ये आसान होगा | अपडेशन के लिए आपको अपने नजदीक आधार सेंटर पर सिर्फ अपना आधार कार्ड ले जाना होगा | इसके अलावा आपके आधार में आपको फोटो, बायोमैट्रिक और ई-मेल जैसे करेक्शन भी बिना किसी दस्तावेज के अपडेट हो जाएंगे |

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक के फायदे
मोबाइल कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होने के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन सबसे बड़ा फायदा ये है कि अगर आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक है तब ही आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं | इसके अलावा आप अपने आधार में कोई अपडेट करवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपका OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगा |

बॉम्बे हाई कोर्ट का चौकाने वाला फैसला : कपड़े के ऊपर से नाबालिग का ब्रेस्ट छूना या दबाना यौन शोषण नहीं, फैसले पर मचा बवाल

बॉम्बे हाई कोर्ट का चौकाने वाला फैसला : कपड़े के ऊपर से नाबालिग का ब्रेस्ट छूना या दबाना यौन शोषण नहीं, फैसले पर मचा बवाल

मुंबई। राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी मुंबई में स्थित बॉम्बे हाई कोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है | जानकारी के अनुसार बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि 12 साल की नाबालिग बच्ची को निर्वस्त्र किए बिना, उसके वक्षस्थल (ब्रेस्ट) को छूना, यौन हमला नहीं है। हालांकि ऐसे आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (शीलभंग) के तहत मुकदमा चलेगा। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस तरह की हरकत को यौन हमले के रूप में परिभाषित नहीं की जा सकती। हाई कोर्ट की नागपुर बेंच की न्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला ने 19 जनवरी को पारित एक आदेश में कहा कि किसी हरकत को यौन हमला माने जाने के लिए गंदी मंशा से त्वचा से त्वचा (स्किन टू स्किन) का संपर्क होना जरूरी है। उन्होंने अपने फैसले में कहा कि महज छूना भर यौन हमले की परिभाषा में नहीं आता है। न्यायमूर्ति गनेडीवाला ने एक सेशन्स कोर्ट के फैसले में संशोधन किया जिसने 12 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के लिए 39 वर्षीय व्यक्ति को तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार अभियोजन और नाबालिग पीड़िता की अदालत में गवाही के मुताबिक, दिसंबर 2016 में आरोपी सतीश नागपुर में लड़की को खाने का कोई सामान देने के बहाने अपने घर ले गया। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में यह दर्ज किया कि अपने घर ले जाने पर सतीश ने उसके ब्रेस्ट को पकड़ा और उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की।


हाई कोर्ट ने कहा, चूंकि आरोपी ने लड़की को निर्वस्त्र किए बिना उसके सीने को छूने की कोशिश की, इसलिए इस अपराध को यौन हमला नहीं कहा जा सकता है और यह आईपीसी की धारा 354 के तहत महिला के शील को भंग करने का अपराध है। धारा 354 के तहत जहां न्यूनतम सजा एक वर्ष की कैद है, वहीं पोक्सो कानून के तहत यौन हमले की न्यूनतम सजा तीन वर्ष कारावास है।

कोर्ट ने पोक्सो ऐक्ट के तहत मिली सजा से बरी किया
सेशन्स कोर्ट ने पोक्सो ऐक्ट और आईपीसी की धारा 354 के तहत उसे तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। दोनों सजाएं साथ-साथ चलनी थीं। बहरहाल, हाई कोर्ट ने उसे पॉक्सो ऐक्ट के तहत अपराध से बरी कर दिया और आईपीसी की धारा 354 के तहत उसकी सजा बरकरार रखी।

कोर्ट ने कहा, यौन हमले के लिए शारीरिक संपर्क जरूरी
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यौन हमले की परिभाषा में शारीरिक संपर्क प्रत्यक्ष होना चाहिए या सीधा शारीरिक संपर्क होना चाहिए। कोर्ट ने कहा, स्पष्ट रूप से अभियोजन की बात सही नहीं है कि आवेदक ने उसका टॉप हटाया और उसका ब्रेस्ट छुआ। इस तरह बिना संभोग के यौन मंशा से सीधा शारीरिक संपर्क नहीं हुआ।

 

 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज सिर्फ इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, दुर्ग में मिले सर्वाधिक मरीज

BIG BREAKING : प्रदेश में आज सिर्फ इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, दुर्ग में मिले सर्वाधिक मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 300 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 49 मरीज, रायपुर से 46, राजनांदगांव से 23, बालोद से 9, बेमेतरा से 9, कबीरधाम से 9, धमतरी से 5, बलौदा बाजार से 7, महासमुंद से 27, गरियाबंद से 5, बिलासपुर से 27, रायगढ़ से 13, कोरबा से 4, जांजगीर-चांपा से 10, मुंगेली से 2, जीपीएम से 0, सरगुजा से 13, कोरिया से 6, सूरजपुर से 7, बलरामपुर से 2, जशपुर से 13, बस्तर से 0, कोंडागांव से 4, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 1, कांकेर से 8, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 364 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4943 है | 

‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टेस्ट-टेक्नोलॉजी’ रणनीति के तहत भारत में हर रोज नए मामलों में निरंतर गिरावट

‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टेस्ट-टेक्नोलॉजी’ रणनीति के तहत भारत में हर रोज नए मामलों में निरंतर गिरावट

नईदिल्ली । सफल ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टेस्ट-टेक्नोलॉजी’ रणनीति के तहत भारत में हर रोज नए मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का दौर जारी है भारत के सक्रिय मामले आज 1,84,408 हैं। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी और कम होकर 1.73फीसदी तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंट के दौरान 15,948 मरीज ठीक हुए हैं, पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 1,254 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है। पांच राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का देश के कुल सक्रिय मामलों में 75% हिस्सा हैं। 

72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति कल देश को संबोधित करेंगे

72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति कल देश को संबोधित करेंगे

 नई दिल्ली । राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद देश के 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल (25 जनवरी, 2021) देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन का सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी हिंदी और अंग्रेजी चैनलों पर शाम 7 बजे होगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में रात 9.30 बजे से राष्ट्रपति के संबोधन को प्रसारित किया जाएगा।