नईदिल्ली । भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईइए)के सदस्यों के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए बने फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किया है। 27 जनवरी2021 को हुए इस समझौते के तहत सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास, मजबूत सहयोग और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और टिकाऊपन को बढ़ावा मिलेगा। इस साझेदारी से सदस्य देश एक-दूसरे के बीच ज्ञान का व्यापक आदान-प्रदान कर सकेंगे। साथ ही यह समझौता भारत के लिए आईइएका पूर्ण सदस्य बनने की दिशा में एक और कदम होगा। आपसी सहमति पत्र पर भारत की ओर से ऊर्जा सचिव श्री संजीवनंदन सहाय और आईईए की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉ. फातिहबाइरोल ने हस्ताक्षर किए।
रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा को भारत और आईईए के सदस्यों द्वारा तय किया जाएगा, जिसमें भारत की भूमिका और साझेदारी से मिलने वाले फायदे धीरे-धीरे बढ़ाए जाएंगे। इसके तहत स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण कार्यक्रम (सीईटीपी) जैसे ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ और सतत ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, भारत में पेट्रोलियम भंडारण क्षमता को बढ़ाना, भारत में गैस आधारित अर्थव्यवस्था का विस्तार देने से कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
आईइएसचिवालय भारत में आपसी सहयोग बढ़ाने वाली गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होगा। इसके अलावा एजेंसीके सदस्यों और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए रणनीतिक साझेदारी तय करने का काम भी आईइए करेगा।
भारत सरकारफ्रेमवर्क समझौते के अनुसार ऊर्जा क्षेत्र में सामरिक और तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने वाले आवश्यक कदम उठाएगी।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 439 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 96 मरीज, दुर्ग से 57, राजनांदगांव से 15, बालोद से 4, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से 3, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 31, महासमुंद से 25, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 35, रायगढ़ से 33, कोरबा से 12, जांजगीर-चांपा से 10, मुंगेली से 3, जीपीएम से 2, सरगुजा से 23, कोरिया से 9, सूरजपुर से 18, बलरामपुर से 10, जशपुर से 13, बस्तर से 2, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 1, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 427 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4513 है |
आज 439 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 427 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 2,89,708 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/8ywRcuAkew
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 27, 2021
जांजगीर-चांपा । जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो 3 दिवसीय अभियान 31 जनवरी से चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम दिवस 31 जनवरी को पोलियो बूथ पर और 1 और 2 फरवरी को घर- घर का भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के छूटे हुए सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यबल की बैठक 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आहूत की गई है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, सभी एसडीएम, सिविल सर्जन, सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-सक्ती, जिला महिला और बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, एस.एम.ओ, डब्ल्यू.एच.ओ. यूनिट रायगढ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समन्वयक जिला, मितानिन उपस्थित रहेंगे।
अम्बिकापुर । संयुक्त संचालक और मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि सरगुजा जिले के 80 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 27 जनवरी की स्थिति में 17 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 6, सूरजपुर जिले के 6, बलरामपुर जिले के 3, कोरिया जिले के 1 एवं जशपुर जिले के 1 मरीज शामिल हैं। कोविड-19 वार्ड में भर्ती 5 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 04 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है और 8 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। भर्ती 07 मरीज को उच्च रक्तचाप, 4 मरीज को मधुमेह और रक्तचाप तथा 04 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ओर से मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स व ऑक्सीजन सेचूरेशन और अन्य वाईटल्स सामान्य है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस आम लोगो के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत कर रही है। अब वाट्सएप के जरिये लोग अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे, लोगो की शिकायतों पर तरुंत कार्यवाही की जायेगी। पुलिस मॉनेटरिंग से चलने वाली इस नई तकनीक के जरिये लोगो को सहायता मिलेगी। 1 फरवरी से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस व्यवस्था के तहत उनलोगो की समस्याओ पे ध्यान दिया जाएगा जिस पर स्थानिया पुलिस किसी कारण वश ध्यान नहीं दे पाती, उस पर जल्द कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह से कई फायदे लोगो को इस व्यवस्था से मिलेंगे।
बिलासपुर । आखिरकार वह पल आ गया जिसका बिलासपुर वासियों को बड़ी बेसब्री से इन्तजार था। जी हां, बिलासपुर हवाई अड्डे को अब उड़ान सन्चालन के लिए 3सी लाइसेंस मिल गया है। सिविल एविएशन विभाग ने उप संचालक के आदेश से जारी पत्र के अनुसार `बिलासा बाई केवटिन` एयरपोर्ट बिलासपुर को 3 सी लाइसेंस जारी कर दिया है। अब बिलासपुर से मेट्रोसिटी के लिए एयर सुविधा चालू हो सकती है। हाई कोर्ट प्रैक्टिसिंग बार के अध्यक्ष संदीप दुबे जिनकी तरफ से हाई कोर्ट में याचिका एयर सेवा के लिए लगाई गई है। उन्होंने इसका स्वागत किया है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महाधिवक्ता सतीश वर्मा तथा हवाई सेवा संघर्ष समिति के सभी सदस्यों का और बिलासपुर क्षेत्र की जनता का आभार माना है। बार की तरफ से राजेश केशरवानी ,अशोक पाटिल ,अरविंद सिन्हा, गुरुदेव शरण ,सलीम काज़ी, ए भक्ता एवं काशी नन्दे ने आभार माना है।
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2021 सीजन के लिए कोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है। पिसाई (मिलिंग) के लिए उपयुक्त उत्तम औसत गुणवत्ता (एफएक्यू) वाले कोपरे के एमएसपी में 375 रुपये की वृद्धि की गयी है, जो 2020 के 9960 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2021 सीजन के लिए 10335 रुपये प्रति क्विंटल हो गयाहै। गोल कोपरे के एमएसपी में भी 300 रुपये की वृद्धि की गयी है, जो 2020 के 10300 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2021 सीजन के लिए 10600 रुपये प्रति क्विंटल हो गयाहै। घोषित मूल्य, उत्पादन के अखिल भारतीय औसत लागत की तुलना में पिसाई वाले कोपरे के लिए 51.87 प्रतिशत और गोल कोपरे के लिए 55.76 प्रतिशत अधिक मूल्य प्राप्ति सुनिश्चित करते हैं। यह मंजूरी, कृषि लागत और मूल्य (सीएसीपी) आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।
2021 सीजन के लिए कोपरे के एमएसपी में वृद्धि, एमएसपी को उत्पादन के अखिल भारतीय औसत लागत के 1.5 गुणे पर निर्धारित करने के सिद्धांत के अनुरूप है, जिसकी सरकार ने 2018-19 के बजट में घोषणा की थी। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में न्यूनतम 50 प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण और प्रगतिशील कदम है। नारियल का उत्पादन करने वाले राज्यों में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघलिमिटेड (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारीउपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) एमएसपीक्रियान्वन के लिए केन्द्रीय नोडल एजेंसियों के रूप में कार्य करते रहेंगे।
कोलकाता | भारतीय क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत फिर से खराब हो गई है | सौरव गांगुली को फिर से अस्पताल ले जाया जा रहा है | हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है | सौरव गांगुली को आज अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया |
गौरतलब है कि 2 जनवरी को सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था | जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी | दरअसल, पिछली बार जब वह अपने घर के जिम में ट्रेडमिल कर रहे थे तब उन्हें सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था |
पढ़ें : रायपुर: महिला से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुढिय़ारी थाने का घेराव
इसके बाद उन्हें पांच दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा था | सौरव गांगुली के बाद उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की भी एंजियोप्लास्टी कराई गयी थी | कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गया थी |
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले में उपद्रवियों द्वारा किये गए तोड़ फोड़ की तस्वीरें सामने आई है | जिस लाल किले पर पूरे भारतवासियों को गर्व है, जिस लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री हर साल तिरंगा फहराते हैं, उस ऐतिहासिक इमारत की ऐसी दुर्दशा होगी, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसान ट्रैक्टर परेड में शामिल उपद्रवियों ने ऐसा उत्पात मचाया, जिसकी तस्वीरें हर भारतीय को झकझोंर रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले पर प्रदर्शकारियों ने न सिर्फ निशान साहिब फहराया, बल्कि जमकर तोड़फोड़ भी की। लाल किले की दीवारों से लेकर गाड़ियों और कुर्सियों तक को तोड़ दिया है और काफी नुकसान पहुंचाया है।
Delhi: More visuals from Red Fort in the national capital. pic.twitter.com/lAvZuL6Q2V
— ANI (@ANI) January 27, 2021
जानकारी मिली है कि सिंघु और टिकरी बॉर्डर से आये प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार दोपहर में लाल किले पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं, उन्होंने टिकट काउंटर को तोड़ा, एंट्री गेट पर तोड़फोड़ की और वहां पर लगीं मेटल डिटेक्टर मशीनों को भी नुकसान पहुंचाया।
#WATCH: Broken shards of glass, scattered pieces of paper and vandalised ticket counter seen at the Red Fort in Delhi.
— ANI (@ANI) January 27, 2021
A group of protestors climbed to the ramparts of the fort and unfurled flags on January 26. pic.twitter.com/myCOU9QrJK
हजारों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने लाल किले को कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया था। प्रदर्शनकारियों की भीड़ प्राचीर पर चढ़ गई और निशान साहिब का झंडा फहराया। इसके बाद सामने जो दिखा वो तोड़ते चले गए। बताया जा रहा है कि कुछ गुंबदों को भी नुकसान पहुंचा है।
Latest visuals from Red Fort in Delhi.
— ANI (@ANI) January 27, 2021
A group of protestors climbed to the ramparts of the fort and unfurled flags on January 26. pic.twitter.com/ny6WLhYjQS
परखच्चे उड़े गाड़ियों की भयावह तस्वीर लाल किले पर प्रदर्शनकारियों के तांडव की गवाही दे रही हैं। टूटे टिकट काउंटर, बिखरे कांच और कागज के टुकड़े चीख-चीख कर कह रहे हैं कि उपद्रवियों ने कैसे राष्ट्रीय धरोहर से खिलवाड़ किया है। बता दें कि काफी देर तक उत्पात मचाने के बाद पुलिस आखिरकार प्रदर्शनकारियों को हटाने में वहां से कामयाब रही।
Delhi: Visuals of vandalised ticket counter, metal detector gate, broken shards of glass and Police caps seen at the premises of Red Fort. pic.twitter.com/4kcR9p1omB
— ANI (@ANI) January 27, 2021
बता दें कि लाल किले पर हुए कल के तांडव को देखते हुए केंद्रीय टूरिजम् मंत्री प्रहलाद पटेल आज वहां स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। आज लाल किले पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अधिक जवानों को तैनात कर दिया गया है।
नई दिल्ली। 27 जनवरी यानी बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल का रिटेल प्राइस एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में भी 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस नई मूल्य वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 86.30 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसी प्रकार डीजल की नई कीमत 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गई। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी हुई थी। मंगलवार को दिल्लीर में पेट्रोल की कीमत 86.05 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 92.62 रुपये प्रति लीटर थी। मुंबई में डीजल की कीमत ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई है और यहां भाव बढ़कर 83.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि यहां एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 92.86 रुपये प्रति लीटर है। जनवरी माह में दिल्ली में अबतक पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर मुंबई में एक जनवरी से अबतक पेट्रोल की कीमत में 2.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.79 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। 29 दिनों के लंबे विराम के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 6 जनवरी से ईंधन की कीमतों में दोबारा दैनिक समीक्षा शुरू की है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सरकार पर एक्साहइज ड्यूटी में कटौती करने के लिए निरंतर दबाव बढ़ रहा है लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। चालू वित्तद वर्ष के दौरान पेट्रोल और डीजल पर स्पेोशल एडिशनल एक्सा इज ड्यूटी और रोड एवं इंफ्रास्ट्रबक्च र सेस के रूप में टैक्सस में क्रमश: 13 रुपये और 16 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।








