नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : ट्रैक्टर परेड को लेकर पाकिस्तान में बने 308 ट्विटर हैंडल, गड़बड़ी फैलाने की आशंका- दिल्ली पुलिस

BIG BREAKING : ट्रैक्टर परेड को लेकर पाकिस्तान में बने 308 ट्विटर हैंडल, गड़बड़ी फैलाने की आशंका- दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा बयान दिया है. पुलिस ने ट्रैक्टर परेड में गड़बड़ी की आशंका जताई और कहा कि पाकिस्तान में 308 ट्विटर हैंडल बनाए गए ताकि अव्यवस्था फैलाई जा सके. हालांकि पुलिस अब अलर्ट है. किसानों को शर्तों के साथ दिल्ली में तीन जगहों पर परेड निकालने की इजाजत दी गई है.


ट्रैक्टर परेड के लिए ये तीन रूट तय

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी इंटेलीजेंस दीपेंद्र पाठक ने बताय कि सिंघु बॉर्डर पर 62 किलोमीटर का रूट, टिकरी बॉर्डर पर 63 किलोमीटर का रूट और गाजीपुर से 46 किलोमीटर का रूट तय किया गया है.


पाकिस्तान में बने 308 ट्विटर हैंडल

दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हमें कई इंटेलीजेंस इनपुट मिले हैं कि इस ट्रैक्टर रैली को डिस्टर्ब करने की साजिश रची जा रही है. 308 ट्विटर हैंडल पाकिस्तान में बने हैं ताकि लॉ एंड ऑर्डर को खराब किया जा सके और इस ट्रैक्टर परेड को डिस्टर्ब किया जा सके. 

किसानों के रूट मैप को दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी, 26 जनवरी को दिल्ली में तीन जगहों पर निकलेगी ट्रैक्टर परेड

किसानों के रूट मैप को दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी, 26 जनवरी को दिल्ली में तीन जगहों पर निकलेगी ट्रैक्टर परेड

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों के रूट मैप को लिखित मंजूरी दे दी है. दिल्ली में तीन जगहों पर किसान ट्रैक्टर परेड निकाल सकेंगे. 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड होनी है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी किए हैं कि 26 जनवरी के परेड इंतजामों के बाद किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर अलर्ट रहें. परेड के बाद किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान लॉ एंड आर्डर व्यवस्था बनाये रखने के लिए अलर्ट रहना होगा.


दिल्ली पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि पिछले 2 महीने से प्रोटेस्ट चल रहा है. ट्रैक्टर रैली को लेकर किसानों के साथ पांच से छह बार बातचीत हुई. हमने अपील की थी कि गणतंत्र दिवस के समारोह में कोई गड़बड़ी न हो. दिल्ली की तीन जगहों किसानों को ट्रैक्टर रैली की इजाजत दी गई है. इसमें सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और ग़ाज़ीपुर बॉर्डर शामिल है.


दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हमें कई इंटेलीजेंस इनपुट मिले हैं कि इस ट्रैक्टर रैली को डिस्टर्ब करने की साजिश रची जा रही है. पाकिस्तान की तरफ से 308 ट्विटर हैंडल बने हैं ताकि ट्रैक्टर परेड को डिस्टर्ब किया जा सके.


बता दें कि शनिवार को दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की बैठक के बाद किसानों को 26 जनवरी पर परेड निकालने की अनुमति दे दी थी. वहीं आज दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड के रूट को मंजूरी दे दी है.


सिर्फ ट्रैक्टर लेकर आएं, ट्रोलियां न लाएं- योगेंद्र यादव
दिल्ली पुलिस से बैठक के बाद स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा, "आज दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ एक छोटी बैठक हुई. हमें ट्रैक्टर रैली के लिए पुलिस से औपचारिक अनुमति मिल गई है. जैसा कि मैंने पहले बताया, 'किसान गणतंत्र परेड' 26 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से होगी." उन्होंने ये भी कहा, "जितने भी साथी अपनी ट्रोलियां लेकर बैठे हैं. मैं उनसे अपील करता हूं कि सिर्फ ट्रैक्टर दिल्ली के अंदर लेकर आएं, ट्रोलियां न लेकर आएं."


 

यदि आप भी PORN देखते हैं तो हो जाइये सावधान, इस पोर्न वेबसाइट का डाटा हुआ लीक, पड़ सकते हैं खतरे में

यदि आप भी PORN देखते हैं तो हो जाइये सावधान, इस पोर्न वेबसाइट का डाटा हुआ लीक, पड़ सकते हैं खतरे में

नई दिल्ली | लोग मनोरंजन और उत्तेजनाओं को पूरा करने के लिए तरह तरह के चीजें करते रहते है | कई लोग अपनी उत्तेजनाओं को पूरा करने के लिए पोर्न विडियो देखते है | इसी सम्बन्ध में एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि MyFreeCams नाम की एक पोर्न वेबसाइट का डेटा लीक हो गया है।

पढ़ें : राजधानी में खुला अनोखा रेस्टोरेंट, जहां कचरे के बदले मिलेगा खाना 

जानकारी के अनुसार लीक डेटा में करीब 20 लाख यूजर्स की जानकारी शामिल है। डेटा को ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा है, जिसमें यूजर्स का ईमेल एड्रेस, यूजरनेम और पासवर्ड तक शामिल है। हैकर्स इस डेटा का इस्तेमाल यूजर्स को ब्लैकमेल करने या साइबर अटैक के लिए कर सकते हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर डेटाबेस को हैकर्स के एक मशहूर फोरम पर बेचा जा रहा है। यहां 10 हजार यूजर्स के डेटा के बदले बिटकॉइन के रूप में 1500 डॉलर मांगे जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 10 हजार यूजर्स के डेटा को खरीदने वाले इससे कम से कम 10 हजार डॉलर कमा सकता है। खबर मिलने के बाद खुद पोर्न वेबसाइट ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि उन्होंने यूजर्स को सूचित करके पासवर्ड को रिसेट कर दिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में ओव्हर लोड वाहन को पकडऩे पर किया गाली-गलौच, मामला दर्ज

चोरी हुए डेटा का एक सैंपल देखकर पता चलता है कि इसमें यूजरनेम, ईमेल-एड्रेस, मायफ्रीकैम्स टोकन बैलेंस और पासवर्ड की जानकारी एक प्लेन टेक्स्ट के रूप में लिखी है। बता दें कि MyFreeCams एक पॉप्युलर पोर्न वेबसाइट है, जिसके करीब 7 करोड़ मंथली विजिटर्स हैं। यह 27वीं सबसे पॉप्युलर अडल्ट साइट है। अगर आप भी एक MyFreeCams यूजर हैं तो बेहतर होगा कि आप जल्द से जल्द अपनी यूजरआईडी का पासवर्ड बदल लें।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर में स्थित इस बड़े बैंक के ब्रांच मैनेजर ने विडियो वायरल करने का धमकी दे कर युवती से किया बलात्कार

यूजर्स की चोरी की गई डीटेल्स का इस्तेमाल हैकर्स कई तरह से कर सकते हैं। वह आपके मायफ्रीकैम्स टोकन बैलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को ब्लैकमेलिंग के ईमेल भी आ सकते हैं, जिसमें यूजर्स को धमकी दी जा सकती है कि उनके पोर्न देखे जाने की जानकारी परिवार और दोस्तों को दे दी जाएगी। साथ ही ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल फिशिंग और स्पैमिंग के लिए भी हो सकता है।

बिग ब्रेकिंग : एआईसीसी ने गृहमंत्री साहू को दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी का जताया आभार

बिग ब्रेकिंग : एआईसीसी ने गृहमंत्री साहू को दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी का जताया आभार

रायपुर । छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को एआईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी इसकी जानकारी दी है। गृहमंत्री साहू को कांग्रेस ने गुजरात लोकल बॉडी इलेक्शन का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से मिले इस दायित्व के लिए ताम्रध्वज साहू ने पार्टी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।  

सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक : मुख्यमंत्री की हस्ताक्षरित फाइल से छेड़छाड़ कर पलटा फैसला

सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक : मुख्यमंत्री की हस्ताक्षरित फाइल से छेड़छाड़ कर पलटा फैसला

मुंबई । महाराष्ट्र सचिवालय में सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक सामने आई है। सचिवालय में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा हस्ताक्षरित एक फाइल में छेड़छाड़ की गई है। छेड़छाड़ भी ऐसी की गई कि ठाकरे के आदेश को ही बदल दिया। इस मामले में अब मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता के खिलाफ विभागीय जांच का समर्थन करने वाली एक फाइल पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन बाद में उद्धव ठाकरे के साइन के ठीक ऊपर लाल स्याही में एक जाली टिप्पणी की गई जिसमें कहा गया था कि जांच बंद होनी चाहिए। डीसीपी जोन 1 शशिकुमार मीणा ने कहा, `अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।` अभूतपूर्व मामले ने मंत्रालय में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है। एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया, `मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर बहुत पावरफुल होते हैं। यह वरिष्ठ अधिकारियों और विभाग के मंत्री द्वारा जांच के लिए किए गए प्रमुख निर्णयों पर अंतिम सहमति है। एक बार मुख्यमंत्री जब अपने हस्ताक्षर करता है, तो करोड़ों की धनराशि जारी की जा सकती है। मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित एक फाइल के साथ छेड़छाड़ के बड़े निहितार्थ हैं।`


भाजपा सरकार ने की थी जांच की सिफारिश

इस मामले में, पूर्व भाजपा नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने कुछ साल पहले जेजे स्कूल ऑफ आर्ट भवन में किए गए काम में कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश की थी। जिनके खिलाफ जांच की सिफारिश की गई थी उनमें तत्कालीन कार्यकारी अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) नाना पवार का नाम भी था जो अब एक अधीक्षण अभियंता हैं। महाविकास अघाड़ी सरकार के सत्ता में आने के बाद, पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने जांच का समर्थन किया और इसे मुख्यमंत्री की सहमति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया।


मंत्री भी हैरान

हालांकि, जब फाइल पीडब्ल्यूडी विभाग को लौटाई गई, तो चव्हाण को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि मुख्यमंत्री ने विभाग के प्रस्ताव में बदलाव किया था। जबकि अन्य इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच जारी थी, लेकिन नाना पवार का नाम उसमें से हटा दिया गया था। चव्हाण को उस समय संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि ठाकरे के हस्ताक्षर के ऊपर छोटे-छोटे अक्षरों में लिखा। एक वरिष्ठ पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया, `आमतौर पर, जब आप एक टिप्पणी करते हैं और उसके नीचे हस्ताक्षर करते हैं, तो टिप्पणी के लिए फिट होने की पर्याप्त जगह होती है।`
 

राजधानी में खुला अनोखा रेस्टोरेंट, जहां कचरे के बदले मिलेगा खाना

राजधानी में खुला अनोखा रेस्टोरेंट, जहां कचरे के बदले मिलेगा खाना

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में एक अनूठी पहल की शुरुआत हुई है। यहां नगर निगम ने एक मिठाई की दुकान के साथ मिलकर प्लास्टिक कचरे से छुटकारा पाने का अनोखा तरीका ढूंढ़ा है। राजधानी के नजफगढ़ जोन स्थित वर्धमान प्लस सिटी मॉल नें डायमंड स्वीट्स ने गारबेज कैफे खोला है। जहां लोगों को प्लास्टिक कचरे के बदले खाना मिलेगा। इस कैफे में ब्रेक फास्ट, लंच, डिनर या मिठाई कचरे देकर खा सकते हैं। बता दें दक्षिण दिल्ली नगर निगम से स्वच्छ भारत अभियान के तहत नजफगढ़ जो में मुहिम की शुरुआत की है। इसके तहत लोगों को गारबेज कैफे में 1 किलो कचरे के बदले ब्रेक फास्ट या लंच या डिनर कर सकते हैं। अगर मन खुठ मीठा खाने का हो मिठाई भी ली जा सकती है। डिप्टी कमिश्नर राधा कृष्णा ने बताया कि जो लोग कचरा देकर जाते हैं। उसे डी कम्पोज किया जाता है। दुकानादर स्वच्छता मुहिम से जुड़ने पर कोई पैसा नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा, जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम लोगों से अपील कर रही है कि घर से निकलने वाले कचरे को किसी तरह से नष्ट करें। डिप्टी कमिश्नर कृष्ण ने कहा कि कई दुकानदारों से बात चल रही है। फिलहाल सबसे पहले डायमंड स्वीट्स के मालिक हमारे साथ पहल में जुड़े हैं। उनकी दुकान में इस मुहिम को लेकर एक स्लोगन भी लिखा गया है। जिसमें लिखा है, `Bring waste plastic from house and get free meal`. डायमंड स्वीट्स की मालिक पूजा शर्मा का कहना है कि दुकान सुबह से लेकर रात तक खुलती है। जो सुबह कचरा लाएंगे उन्हें ब्रेक फास्ट या मिठाई दी जाएगी। जो लोग दिन में आएंगे उन्हें लंच या मिठाई और रात में कचरा लेकर आने वालों को डिनर या मिठाई मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि एक किलो प्लास्टिक कचरे पर आधा किलो मिठाई और पांच किलो प्लास्टिक कचरे पर 1 किलो मिठाई दी जाएगी।
 

भारत और चीन के बीच ढाई महीने बाद रविवार को फिर से कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता

भारत और चीन के बीच ढाई महीने बाद रविवार को फिर से कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता

नई दिल्ली । भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव को कम करने के लिए लगभग ढाई महीने बाद रविवार को फिर से कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता हो रही है। मई 2020 की शुरुआत से ही भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध जारी है। नौंवे राउंड की यह बैठक XIV कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन और दक्षिण शिंजियांग मिलिस्ट्री क्षेत्र के कमांडर मेजर जनरल लियू लिन के बीच हो रही है।

पढ़ें : राजधानी में खुला अनोखा रेस्टोरेंट, जहां कचरे के बदले मिलेगा खाना

दोनों कमांडर्स के बीच की ये बैठक एलएसी के पास चीन की तरफ के हिस्से चुशुल में हो रही है। बैठक का लक्ष्य पूर्वी लद्दाख में नौ महीनों से जारी तनाव का समाधान निकालना है। बैठक में विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि के भी शामिल होने की संभावना है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी थी। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, नौंवे दौर की वार्ता काफी महत्वपूर्ण है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वार्ता में दोनों पक्षों के बीच एक लिखित समझौता हो सकता है।

पढ़ें : सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक : मुख्यमंत्री की हस्ताक्षरित फाइल से छेड़छाड़ कर पलटा फैसला


पिछली कुछ बैठकों की तरह विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी इस बैठक का हिस्सा होंगे। दोनों पक्षों के बीच आखिरी सैन्य वार्ता छह नवंबर को हुई थी। इससे पहले, 18 दिसंबर, 2020 को विदेश मंत्रालय स्तर की वार्ता में दोनों देशों ने कहा था कि वे एलएसी के पर सभी तनाव वाले स्थानों से सैनिकों की वापसी सुनिश्चित करने की दिशा में काम जारी रखने को तैयार हैं। उसी वक्त नौवें दौर की वार्ता को लेकर सहमति बनी थी।

पढ़ें : इस जिले में तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

6 नवंबर 2020 को वरिष्ठ कमांडरों की आयोजित 8वें दौर की बैठक को लेकर दोनों पक्षों ने कहा था कि इस बैठक में जमीन पर स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद मिली। आठवें दौर की इस बातचीत के दौरान चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने कहा था कि वे अपने फ्रंटलाइन सैनिकों को संयम बरतने और किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए सुनिश्चित करेंगे।
 

ट्रैक्टर परेड पर बरकरार है सस्पैंस, किसान नेता बोले- पुलिस अनुमति दे या नहीं ,रैली जरूर होगी

ट्रैक्टर परेड पर बरकरार है सस्पैंस, किसान नेता बोले- पुलिस अनुमति दे या नहीं ,रैली जरूर होगी

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 60वें दिन भी जारी है। 10 दौर की बातचीत के बाद भी किसानों और सरकार के बीच बात नहीं बन पाई है। वहीं, 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर सस्पैंस बरकरार है। पुलिस की कहना है कि लिखित रूट नहीं मिला है। लिखित रूट मिलने पर बताएंगे। वहीं, किसान नेताओं का कहना है पुलिस अनुमति दे या न दे, ट्रैक्टर परेड होकर रहेगी। कांग्रेस नेता जसबीर सिंह गिल ने कहा कि सरकार की अगली बैठक की तारीख़ तय करने की जो ज़िम्मेदारी है, सरकार उससे भाग नहीं सकती है। इस सरकार की एक परेशानी है कि जब भी इनकी नाकामी सामने आती है तो ये अपना दोष किसी और पर डाल देते हैं। सरकार को 26 जनवरी को इन क़ानूनों को रद्द करने का ऐलान करना चाहिए।
सिंघु बॉर्डर पर पंजाब किसान संघर्ष समिति के सतनाम सिंह पानू ने कहा कि कई किसान गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली आ रहे हैं। हम दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर रैली करेंगे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दिल्ली पुलिस अनुमति देती है या नहीं
कृषि क़ानूनों के खिलाफ टिकरी बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 60वें दिन भी जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से काफी ट्रैक्टर आ रहे हैं। हम 26 जनवरी को शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। टिकरी बाॅर्डर पर करीब दो-ढाई लाख ट्रैक्टर होंगे।


 दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग सील, सीमा पर कई राज्यों से पहुंचे किसान
26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए किसानों के जाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। पंजाब, हरियाणा, यूपी आदि राज्यों से करीब पांच हजार ट्रैक्टर लेकर किसान दिल्ली की सीमा पर एक दिन में पहुंच गए हैं। वहीं दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग पुलिस ने सील कर दिए हैं। इधर, पंजाब में आप ने किसानों के ट्रैक्टर मार्च के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली निकाली। बठिंडा में बैठक करने पहुंचे भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसान नेता गुरविंदर सिंह, गुरदेव सिंह व कश्मीर सिंह ने बताया कि किसान अपने साथ खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान लेकर जा रहे हैं। अमृतसर में नेता सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन आर्पित करने के बाद हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टरों पर केसरी व नीले रंग के झंडे लगा कर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे किसानों ने दो टूक कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक वह नहीं लौटेंगे।
 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज मिले कोरोना के सिर्फ इतने ही मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

BIG BREAKING : प्रदेश में आज मिले कोरोना के सिर्फ इतने ही मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 377 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 83 मरीज, दुर्ग से 51, राजनांदगांव से 20, बालोद से 11, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 0, धमतरी से 18, बलौदा बाजार से 11, महासमुंद से 30, गरियाबंद से 12, बिलासपुर से 24, रायगढ़ से 35, कोरबा से 6, जांजगीर-चांपा से 9, मुंगेली से 4, जीपीएम से 1, सरगुजा से 17, कोरिया से 8, सूरजपुर से 7, बलरामपुर से 1, जशपुर से 12, बस्तर से 1, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 0, कांकेर से 5, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 526 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5040 है |

हलवा समारोह के साथ केंद्रीय बजट बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंचा

हलवा समारोह के साथ केंद्रीय बजट बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंचा

नई दिल्ली  केंद्रीय बजट 2021-22 के लिए बजट बनाने की प्रक्रिया का अंतिम चरण शुरू हो गया है। परंपरा के अनुसार, इस उपलक्ष्य में हर साल होने वाला हलवा समारोह आज दोपहर में आयोजित किया गया।  केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में नॉर्थ ब्लॉक में समारोह आयोजित किया गया। हर साल होने वाले हलवा समारोह के साथ ही बजट बनाने की प्रक्रिया के तहत “लॉक इन” प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक अभूतपूर्व पहल के तहत, केंद्रीय बजट 2021-22 को पेपरलेस (प्रिटिंग नहीं होगी) रूप में वितरित किया जाएगा। इस तरह का कदम पहली बार उठाया जा रहा है।  केंद्रीय बजट 2021-22 को एक फरवरी, 2021 को पेश किया जाएगा।

इस अवसर पर, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद सदस्यों और आम लोगों को आसानी से और तेजी से बजट से संबंधित दस्तावेज मिल सके, इसके लिए “यूनियन बजट मोबाइल ऐप” लॉन्च किया। मोबाइल ऐप में केंद्रीय बजट से संबंधित सभी 14 दस्तावेज उपलब्ध होंगे। इसके तहत वार्षिक वित्तीय विवरण (आमतौर पर इसे बजट के रूप में जाना जाता है), अनुदान की मांग (डीजी), वित्त विधेयक आदि जैसे दस्तावेज उपलब्ध होंगे जो कि संविधान के अनुसार तय किए गए हैं। ऐप में डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग, सर्च, जूम इन और आउट, बाईडायरेक्शनल स्क्रॉलिंग, कंटेंट और एक्सटर्नल लिंक की तालिका आदि के साथ उपयोगकर्ताओं के अनुकूल इंटरफेस उपलब्ध है। ऐप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। साथ ही यह एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म में उपलब्ध होगा। ऐप को केंद्रीय बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है।

बजट दस्तावेज, वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी, 2021 को संसद में बजट भाषण पूरा होने के बाद मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे।

हलवा समारोह में, केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर साथ में थे। इस अवसर पर वित्त सचिव और राजस्व सचिव डॉ. ए.बी. पांडे, व्यय सचिव श्री टी वी सोमनाथन, आर्थिक मामले के सचिव श्री तरुण बजाज, डीआईपीएएम सचिव श्री तुहिन कांता पांडे, वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री देबाशीष पांडा, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. के.वी. सुब्रमण्यन,अतिरिक्त सचिव (बजट) श्री रजत कुमार मिश्रा,और मंत्रालय के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सीबीडीटी के चेयरमैन श्री पी.सी. मोदी, सीबीआईसी के अध्यक्ष, श्री एम.अजीत कुमार के अलावा वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी, जो बजट की तैयारी और उसको बनाने की प्रक्रिया में शामिल है, वह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। समारोह के बाद वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2021-22 के तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

नासा ने आकाशगंगा क्लस्टर एबेल 370 की छवि की साझा

नासा ने आकाशगंगा क्लस्टर एबेल 370 की छवि की साझा

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने 19 जनवरी, 2021 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विशाल आकाशगंगा क्लस्टर - एबेल 370 की एक आश्चर्यजनक तस्वीर साझा की थी. यह तस्वीर अपने आप में पहली है, क्योंकि यह आकाशगंगाओं के एक विशाल समूह को दिखाती है। नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के साथ एक छवि साझा की है जिसमें लिखा था, "यह प्रकाश और लकीरें इस आकाशगंगा एबेल 370 की हबल क्लासिक छवि को कवर करती हैं."।

एबेल 370 आकाशगंगा क्लस्टर पृथ्वी से 4.9 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर तारामंडल सेटस में स्थित है.

नासा ने यह बताया कि, इस छवि में दिखने वाले अजीब आकार उन आकाशगंगाओं के विकृत रूप हैं जो क्लस्टर का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके आगे स्थित हैं. ये दूर की आकाशगंगायें इस आकाशगंगा समूह के अपार गुरुत्वाकर्षण के कारण विकृत दिखती है। अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत के अनुसार, गुरुत्वाकर्षण न केवल भौतिक वस्तुओं के रूप को ही, बल्कि प्रकाश के रूप को भी बदल सकता है। इसके द्वारा, दूर की आकाशगंगा से जो प्रकाश एबेल 370 आकाशगंगा क्लस्टर के माध्यम से, हमारी ओर यात्रा करता है, एबेल क्लस्टर का गुरुत्वाकर्षण बल इस प्रकाश को झुकता है और लेंस की तरह दूर की इन आकाशगंगाओं की रोशनी को बढ़ाता है. इसे गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग कहा जाता है। एबेल 370 उन पहले आकाशगंगा समूहों में से एक है जिसने गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग के प्रभावों को दिखाया है। सर्वेक्षण के लिए इस विशेष छवि को हबल के उन्नत कैमरा द्वारा लिया गया है. यह जमीन पर मौजूद दूरबीनों की तुलना में, एबेल 370 में बिखरी हुई कई लकीरों और चापों/ वक्रों को कहीं अधिक विस्तार से उजागर करता है।


एबेल 370 के बारे में


एबेल 370 आकाशगंगा क्लस्टर में सैकड़ों आकाशगंगाओं का घर होने की सूचना मिली है. इसका नाम जॉर्ज एबेल के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने इस आकाशगंगा को सूचीबद्ध किया था। प्रत्येक आकाशगंगा में इतना अधिक द्रव्यमान होता है कि वह अपने चारों ओर के अंतरिक्ष को प्रभावित करता है, जो उसके पीछे स्थित ब्रह्मांडीय वस्तुओं से आने वाली रोशनी को बढ़ाता और झुकता है।

देश में एविएन फ्लू की स्थिति, जाने क्या है मामला

देश में एविएन फ्लू की स्थिति, जाने क्या है मामला

 नई दिल्ली । 23 जनवरी, 2021 तक मुर्गियों के लिए 9 राज्यों (केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब) में और कौओं/ प्रवासी/ जंगली पक्षियों के लिए 12 राज्यों (मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू व कश्मीर और पंजाब) में एविएन फ्लू (बर्ड फ्लू) के प्रकोप की पुष्टि हो गई है। बहरहाल, उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग, लैंसडौन वन क्षेत्र तथा पौडी वन क्षेत्र से प्राप्‍त कौओं/कबूतर के नमूने; राजस्‍थान के श्रीगंगा नगर जिले से मिले कबूतर के नमूने; उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से प्राप्‍त कौओं तथा मोर के नमूने एविएन फ्लू के लिए नेगेटिव पाए गए हैं। महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, पंजाब, उत्‍तर प्रदेश, गुजरात और उत्‍तराखंड तथा केरल के प्रभावित क्षेत्रों में नियंत्रण और रोकथाम की कार्रवाई (स्‍वच्‍छता और विसंक्रमण) की जा रही है। उन किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा रहा है जिनकी मुर्गियों, अंडों तथा पोल्‍ट्री फीड को कार्य योजना के अनुसार राज्‍य द्वारा नष्‍ट/निपटान किया जाता है। भारत सरकार का पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) अपनी एलएच एवं डीसी स्‍कीम के एएससीएडी घटक के तहत 50:50 साझा आधार पर राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों को फंड उपलब्‍ध कराता है। सभी राज्य एविएन फ्लू पर तैयारी, नियंत्रण और रोकथाम के लिए संशोधित कार्य योजना, 2021 के आधार पर सभी राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों द्वारा अपनाए गए नियंत्रण उपायों के संबंध में प्रतिदिन विभाग को सूचनाएं दे रहे हैं। विभाग सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक हैंडल्स) सहित कई प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से एआई के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

 

भारत में कोरोना मरीज़ों की संख्या आज घटकर इतनी रह गयी

भारत में कोरोना मरीज़ों की संख्या आज घटकर इतनी रह गयी

नई दिल्ली । भारत में कोविड के उपचार करा रहे रोगियों की संख्या में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मरीज़ों की संख्या आज घटकर 1.85 लाख (1,85,662) रह गयी है। भारत में वर्तमान में उपचार करा रहे रोगी, कुल संक्रमित लोगों का अब केवल 1.74% है। पिछले 24 घंटों में 14,256 दैनिक नए रोगियों का पता चला है। पिछले 24 घंटों में 17,130 कोविड रोगी स्वस्थ हुए और उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके कारण कुल सक्रिय मरीज़ोन की संख्या में 3,026 मामलों की कुल गिरावट आई है। 28 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं। भारत में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,03,00,838 है। संक्रमण के नये मामलों और स्वस्थ होने वालों के अंतर ने स्वस्थ होने की दर में भी सुधार हुआ है और यह आज बढ कर 96.82% हो गया है। स्वस्थ होने वाले लोगोन और उपचार करा रहे मरीज़ो के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है, और वर्तमान में यह 1,01,15,176 है। 28 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। 23 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, लगभग 14 लाख (13,90,592) लाभार्थियों को देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाया गया है। पिछले 24 घंटों में, 6,241 सत्रों में 3,47,058 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 24,408 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

 

 ‘द फॉरगौटन हीरो’ नेताजी की 125 वीं जयंती के वर्ष का जश्न शुरू किया

‘द फॉरगौटन हीरो’ नेताजी की 125 वीं जयंती के वर्ष का जश्न शुरू किया

नई दिल्ली ।  नेताजी सुभाष चंद्र बोस: कुशल निर्देशक श्याम बेनेगल की द फॉरगॉटन हीरो। भारत का 51 वाँ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर पर मनाई जा रही 125 वीं जयंती वर्ष के समारोहों में विशिष्‍ट तरीके से शामिल हो रहा है। गोवा में पणजी में फिल्‍म समारोह स्‍थल पर आज, (23 जनवरी, 2021 को) 2005 की इस फिल्म को विशेष रूप से दिखाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी द्वारा दिखाई गई वीरता और दृढ़ता का बेनेगल ने जो दिलचस्‍प वर्णन किया है उसे देखकर महोत्‍सव में शामिल प्रतिनिधियों को राहत और प्रेरणा मिलेगी। भारत के दहला देने वाले स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने कहा था "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूंगा", काम को अंजाम देने वाले शख्‍स थे। ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई में, उन्होंने देश के युवाओं को एकजुट होने और स्वतंत्रता के लिए लड़ने का आह्वान किया। 220 मिनट की उनके जीवन पर आधारित इस ऐतिहासिक युद्ध फिल्म में 1941-1943 के नाजी जर्मनी, 1943-1945 के दौरान जापान के कब्जे वाले एशिया में नेताजी का जीवन, और आज़ाद हिंद फौज के गठन के लिए हुई घटनाओं को दर्शाया गया है। इसमें फ्लैशबैक अनुक्रम में उनके जीवन की कहानी भी शामिल है।आईएफएफआई में ‘द फॉरगॉटन हीरो’ का प्रदर्शन की स्क्रीनिंग एक बेहद उचित क्षण में हो रहा है, जिस दिन भारत सरकार ने नेताजी की 125 वीं जयंती वर्ष के समारोहों का जश्न शुरू किया है। नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने और उन्हें याद करने के लिए, सरकार ने हर साल 23 जनवरी को नेताजी का जन्मदिन "पराक्रम दिवस" के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पराक्रम दिवस का उत्सव हमारे नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को प्रतिकूल परिस्‍थति में दृढ़ता के साथ, और उनमें देशभक्ति के उत्‍साह की भावना का संचार कर, उसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा, जैसा कि नेताजी ने किया था। विशेष स्क्रीनिंग के बारे में, महोत्‍सव के निर्देशक चैतन्य प्रसाद कहते हैं: "नेताजी सबसे प्रिय राष्ट्रीय नायकों में से एक हैं और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अत्‍यन्‍त उत्‍कृष्‍ट प्रतिरूप हैं। ‘द फॉरगॉटन हीरो’ का प्रदर्शन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य व्यक्तित्व को सम्मान देने और देश के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा को याद करने के लिए किया गया है। महान स्वतंत्रता सेनानी की 125 वीं जयंती पर, हम नेताजी के देश के लिए अद्वितीय योगदान को याद करते हैं।”नेताजी सुभाष चंद्र बोस: नेताजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता और निर्देशक सचिन खेडेकर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को वर्ष 2005 के लिए राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। नेताजी की विरासत अमर है और आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है। 

बड़ी खबर : भारत में दुर्लभ चीटी वंश की दो नई प्रजातियों की खोज

बड़ी खबर : भारत में दुर्लभ चीटी वंश की दो नई प्रजातियों की खोज

केरल ।  भारत में दुर्लभ चीटी वंश की दो नई प्रजातियों की खोज की गई है। केरल और तमिलनाडु में पाई गई चीटी वंश उकेरिया की प्रजातियां इस दुलर्भ वंश की विविधता को बढ़ाती हैं। वे एंटेनल खंडों की संख्‍या के आधार पर समान वंश से विभिन्‍न हैं। उनमें से एक केरल के पेरियार बाघ अभ्‍यारण में पाई गई जिसका नाम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक स्‍वायतशासी संस्‍थान जवाहर लाल नेहरू एडवांस्‍ड साइंटिफिक रिसर्च सेंटर (जेएनसीएएसआर) के एक प्रख्‍यात विकासमूलक जीवविज्ञानी प्रोफेसर अमिताभ जोशी के सम्‍मान में उकेरिया जोशी रखा गया है। नई प्रजातियों का नाम पारंपरिक रूप से कुछ विशिष्‍ट गुण या स्‍थान पर रखा जाता है लेकिन अक्‍सर जीव विज्ञान, विशेष रूप से विकासमूलक और ओर्गेनिस्‍मल जीव विज्ञान, इकोलॉजी या सिस्‍टेमैटिक्‍स के क्षेत्रों में उनके अनुसंधान योगदानों के सम्‍मान के एक माध्‍यम के रूप में वैज्ञानिकों के नाम पर रखा जाता है। दो नई प्रजातियों में, पहली इस दुर्लभ वंश के बीच दस-सखंडित एंटिना के साथ देखी गई थी और इनकी खोज पटियाला के पंजाबी विश्‍वविद्यालय के प्रोफेसर हिमेन्‍दर भारती के नेतृत्‍व में एक टीम द्वारा की गई थी। इस खोज को जूकीज जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस वंश का वर्तमान में प्रतिनिधित्‍व 14 प्रजातियों द्वारा किया जाता है, जिनमें से आठ के पास नौ सखंडित एंटिना होते हैं जबकि पांच के पास 11 सखंडित एंटिना और हाल ही में एक प्रजाति आठ सखंडित एंटिना के साथ रिपोर्ट की गई है। भारत में अभी तक इस वंश का प्रतिनिधित्‍व क्रमश: नौ और ग्‍यारह सखंडित एंटिना के साथ दो प्रजातियों द्वारा की गई है। दस सखंडित एंटिना के साथ हाल ही में खोज की गई चीटी प्रजातियां एक पुरानी वंशावली को स्‍थापित करती हैं जिनमें एक ऐसी प्रजाति है जो चीटी उपपरिवार के बीच एकमात्र मॉडल जीव के रूप में उभरती है।  

 हैरान कर देने वाली खबर: 5 माह में 31 बार कोरोना संक्रमित पाई गई महिला, डॉक्टर भी हैरान

हैरान कर देने वाली खबर: 5 माह में 31 बार कोरोना संक्रमित पाई गई महिला, डॉक्टर भी हैरान

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर की एक 35 वर्षीय महिला पिछले पांच महीनों में 31 बार कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई है। यह मामला डॉक्टरों के लिए एक चुनौती साबित हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उनके परिणाम 14 दिनों में खत्म होने वाले घातक वायरस के समय चक्र का खंडन कर रहे हैं।


महिला जहां रुकी हैं उस आश्रम के अधिकारियों ने कहा कि उसके 17 आरटी-पीसीआर और 14 रैपिड एंटीजन टेस्ट सहित सभी टेस्ट में पॉजिटिव रिजल्ट आए। महिला का पहला टेस्ट 4 सितंबर को और आखिरी एक 7 जनवरी को किया गया था। हर बार वह कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिवि पाई गई, जिसके बाद इस मामले को लेकर मेडिकल चिकित्सक भ्रमित हो गए हैं।

मरीज सारदा देवी पिछले साल अगस्त से राजस्थान के भरतपुर में अपना आश्रम में रह रही हैं। आश्रम में एक नई प्रवेशिका के रूप में, उनका आश्रम के नियमित प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई हैं।

तब से वह क्वारंटीन में रह रही थी और उन्हें एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेद तीनों प्रकार के दवाईयां दी गईं, बावजूद इसके वह हर बार पॉजिटिव पाई गई हैं।

डॉक्टर बीएम भरद्वाज ने कहा, `हैरानी की बात है कि कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद भी वह स्वस्थ्य हैं और उन्होंने अपना 7-8 किलो वजन भी बढ़ा लिया है।` सारदा देवी जब आश्रम आई थी, तो वह काफी कमजोर थी और ठीक ढंग से खड़ी भी नहीं हो सकती थी।

 
 बड़ी खबर: लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर, इलाज के लिये दिल्ली एम्स लाने की तैयारी

बड़ी खबर: लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर, इलाज के लिये दिल्ली एम्स लाने की तैयारी

रांची। स्वास्थ्य खराब होने के बाद से रांची के रिम्स में इलाज करवा रहे लालू प्रसाद यादव की हालत लगातार गिरती जा रही है। तेजस्वी यादव का भी कहना है कि लालू यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गिरते स्वास्थ्य के बाद अब लालू यादव को इलाज के लिये दिल्ली के एम्स में शिफ्ट कराने की तैयारी की जा रही है। संभव है कि आज शाम या कल तक लालू को उपचार के दिल्ली एम्स लाया जायेगा।

बताया जाता है कि बीती शुक्रवार को देर रात पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, मीसा भारती आदि ने लालू यादव से मुलाकात की। लालू यादव से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू की हालत चिंताजनक होती जा रही है। इलाज के लिये अब उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा सकता है।

तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है और उनका चेहरा फूल गया है। उनकी तकलीफ भी लगातार बढती जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भी उनकी दिल की सर्जरी की गई। उनके पिता की किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है, लालू यादव का क्रैटनाइन लेवल भी बढ़ा हुआ है। फेफड़ों का बढ़ता संक्रमण चिंता का विषय है।

डॉक्टरों के बोर्ड से रिपोर्ट मिलने के बाद लालू यादव को दिल्ली स्थित एम्स शिफ्ट किया जा सकता है। जेल प्रशासन लोअर कोर्ट से इसकी स्वीकृति लेगा और सभी कानून औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लालू यादव को दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जाएगा।

गौरतलब है कि चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव रांची की जेल में बंद हैं। रांची के रिम्स में उनका लंबे समय से इलाज चल रहा है लेकिन अब उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है, जो चिंताजनक है।
 बड़ी खबर: छात्र-छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बड़ी खबर: छात्र-छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जाँच

सागर। सानौधा थाना इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की छात्र-छात्रा ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। छात्र-छात्रा कल शाम को स्कूल से लापता हो गए थे। दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। छात्र-छात्रा की खुदकुशी के संबंध में पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद खुलासा कर सकती है।
 अब इन पुराने नोटों को लेकर आरबीआई ने दिया ये बड़ा बयान: जानिए अब कौन से पुराने नोट होने वाले है बंद

अब इन पुराने नोटों को लेकर आरबीआई ने दिया ये बड़ा बयान: जानिए अब कौन से पुराने नोट होने वाले है बंद

नई दिल्ली। 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोटों के चलन को लेकर आरबीआई ने अहम जानकारी दी है। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक मार्च -अप्रैल के बाद से ये सभी पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। यह जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेज बी महेश की ओर से दी गई है। दरअसल आरबीआई ने जानकारी दी है कि वह इन पुराने नोटों की सीरीज को वापस लेने की योजना पर काम कर रही है।

भारतीय रिजर्व बैंक के जनरल मैनेजर बी महेश के मुताबिक 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने करेंसी नोट अंततः चलन से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि आरबीआई की मार्च-अप्रैल तक इन्हें वापस लेने की योजना है। दरअसल 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट के बदले नए नोट पहले से ही सर्कुलेशन में आ चुके हैं।

100 रुपए के नए नोटों का क्या होगा-
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 100 रुपए का नया नोट साल 2019 में जारी किया गया था। दरअसल पुराने नोटबंदी में जिस तरह 500 और 1000 के नोट बंद करने पर अफरातफरी मच गई थी। इसलिए अब आरबीआई अचानक से कोई भी पुराना नोट बंद नहीं करना चाहती इसलिए पहले बाजार में उस मूल्य का नया नोट सर्कुलेशन में लाया जाता है। इसके चलन में पूरी तरह आने के बाद ही पुराने नोट को चलन से बाहर किया जा रहा है।

10 रुपए के सिक्कों का क्या होगा-
दरअसल 10 रुपए के सिक्कों को लेकर बाजार में कई तरह की अफवाह फैलाई जाती है कि यह मान्य नहीं है। ऐसे सिक्के जिनपर रुपी का चिन्ह मार्क नहीं है कई ट्रेडर्स या छोटे दुकानदार उसे लेने से मना कर देते हैं। इसपर आरबीआई का कहना है कि यह बैंक के लिए समस्या का विषय है इसिलए बैंक समय समय पर इस तरह की अफवाहों से बचने का सलाह जारी करता है।

ऐसे चलन से बाहर होंगे पुराने नोट-
भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2019 में जब 100 रुपए के नोट जारी किए तो तभी साफ कर दिया था कि “पहले जारी किए गए सभी 100 रुपए के नोट भी कानूनी निविदा के रूप में जारी रहेंगे” इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद 2,000 रुपए के अलावा 200 रुपये के नोट जारी किए थे।
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर हुआ कम, आज रायपुर से सिर्फ इतने मरीज मिले, प्रदेश में आज इतने मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर हुआ कम, आज रायपुर से सिर्फ इतने मरीज मिले, प्रदेश में आज इतने मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 440 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 80 मरीज, दुर्ग से 59, राजनांदगांव से 22, बालोद से 22, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से 10, धमतरी से 16, बलौदा बाजार से 35, महासमुंद से 18, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 19, रायगढ़ से 30, कोरबा से 9, जांजगीर-चांपा से 22, मुंगेली से 5, जीपीएम से 4, सरगुजा से 7, कोरिया से 16, सूरजपुर से 18, बलरामपुर से 4, जशपुर से 9, बस्तर से 5, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 11, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 697 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5308 है |