नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में जवान ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में जवान ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

नईदिल्ली। राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में सेना के एक जवान ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को बुधवार तड़के चार बजे सूचना मिली।
 
 
जवान की पहचान तेक बहादुर थापा मगार (30) के रूप में हुई है। उसने राष्ट्रपति भवन के गोरखा बैरक में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह नेपाल का रहने वाला था।
 
 
पुलिस के अनुसार चश्मदीदों ने बताया कि जब उन्होंने तड़के करीब 3.30 बजे ड्यूटी करके वापस बैरक में आकर लाइट जलाई तो देखा कि तेक बहादुर पंखे से लटका हुआ है। उन्होंने तुरंत अलार्म बजाई और साथियों की मदद से उसे नीचे उतारकर दिल्ली छावनी के बेस अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
 
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वह अत्यधिक कमर दर्द और हाई ब्लड प्रेशर से परेशान था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
   शिवसेना से तकरार के बीच कंगना के दफ्तर पर चली बीएमसी की जेसीबी, एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाईकोर्ट मेंं लगाई अर्जी

शिवसेना से तकरार के बीच कंगना के दफ्तर पर चली बीएमसी की जेसीबी, एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाईकोर्ट मेंं लगाई अर्जी

मुंबई। शिवसेना से तनातनी के बीच बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत आज मुंबई लौट रही हैं। कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट नैगेटिव मिलने के बाद वह तड़के मुंबई के लिए रवाना हुई। वह अपने घर से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से फ्लाइट से मुंबई जाएंगी। 

वहीं मुंबई पहुचने से पहले ही बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। बीएमसी की टीम जेसीबी और मजदूरों के साथ कंगना के दफ्तर पहुंच गई है और अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। वहीं इस बीच कंगना ने बीएमसी की टीम को बाबर की सेना कहा है।

मीडिया से बात करते हुए बीएमसी के सीनियर अधिकारी ने कहा कि हमने कंगना को 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। बता दें कि बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दायर की है। कंगना की ओर से रिजवान सिद्दीकी ने अर्जी दाखिल की, जिस पर जस्टिस एस कथावाला आज सुनवाई करेंगे। 

बता दें कि मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने पर जारी विवाद के बीच वाई श्रेणी की सुरक्षा में अभिनेत्री कंगना रनौत आज मुंबई आ रही हैं। बीते कुछ दिनों के विवाद को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई पहुंचते ही कंगना को शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्हें प्रोटेक्ट करने के लिए 11 केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराई गई सिक्योरिटी टीम उनके साथ होगी। वहीं, बीएमसी मुंबई पहुंचने से पहले उनके दफ्तर को तोडऩे की तैयारी में है। बता दें कि मुंबई न आने की धमकी के बीच कंगना ने नौ सितंबर को मुंबई जाने का बीते दिनों ऐलान किया था और वह अपने वादे के मुताबिक आज मुंबई के लिए निकल चुकी हैं। 
14 दिन के लिए भायखला जेल में शिफ्ट की गईं रिया: जमानत के लिए फिर लगाई अर्जी

14 दिन के लिए भायखला जेल में शिफ्ट की गईं रिया: जमानत के लिए फिर लगाई अर्जी

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लॉकअप से भायखला जेल में शिफ्ट किया। इससे पहले एक्ट्रेस ने रात लॉकअप में बिताई। एनसीबी ने रिया को मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार किया था। इसके बाद देर शाम कोर्ट में पेशी हुई। निचली अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेल रूल बुक के मुताबिक, शाम को जेल में कैदियों की गिनती के बाद नए कैदी को नहीं लिया जाता। इसलिए उन्हें मंगलवार रात को एनसीबी के लॉकअप में रखा गया। सूत्रों के मुताबिक, लॉकअप में रिया पूरी रात ठीक से सो नहीं पाईं। वह रात में कई बार उठीं और बैरक में टहलती हुई नजर आईं। इस बीच, रिया और उसके भाई शोविक ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए फिर याचिका लगाई है। उनके वकील सतीश मानशिंदे ने इसकी पुष्टि की है। रिया पर ड्रग्स लेने, सुशांत को ड्रग्स देने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। रिया का रोल ड्रग्स के ट्रांसपोर्टेशन और जमा करने वाले सिंडिकेट के सदस्य के तौर पर दिखाया गया है। हालांकि, रिया ने अपने स्टेटमेंट में ये माना है कि वो ड्रग्स लेती थीं।


 कांग्रेस समर्पित युवा नेता यूसुफ खान की कोरोना से मौत, सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग

कांग्रेस समर्पित युवा नेता यूसुफ खान की कोरोना से मौत, सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग

बलौदाबाजार। बिलाईगढ़ विधानसभा के कांग्रेस समर्पित युवा नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष सहित पत्रकार रहे यूसुफ खान के आकस्मिक निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ईलाज के दौरान हुई यूसुफ की मौत के बाद आई कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आना सभी को झकझोर रहा है, कोरोना पॉजिटिव बताने की रिपोर्ट को परिजनों ने व ईलाज के दौरान साथ में रहे युवा नेता दीपक टंडन ने स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही बताते हुए हत्या बताया है।
 
 
आपको बतादें की विगत 2 वर्ष से यूसुफ के सीने में दर्द था जिसका ईलाज लगातार चल रहा था, अचानक तबियत खराब होने के बाद यूसुफ को बिलाईगढ़ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के लिए 28 अगस्त को रायपुर ले जाया गया। रायपुर में लगातार कई हॉस्पिटलों में ईलाज कराया गया।
 
 
जहां यूसुफ आखिरकार अपनी जिंदगी की जंग हार गए और दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। यूसुफ की मौत के बाद उनके चाहने वाले व परिजन अंतिम झलक की राह ताकते रहे, किंतु खुदा को कुछ और ही मंजूर था। परिजन सहित क्षेत्र के लोग एक झलक पाने के लिए तरसते रह गए और एक झलक भी नसीब नहीं हुआ।
 
 
इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि यूसुफ की मौत के बाद आई कोरोना रिपोर्ट थी। ईलाज के दौरान यूसुफ का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जहां हॉस्पिटल से अब तक कोरोना की रिपोर्ट नहीं आई है। परिजनों ने हॉस्पिटल में कोरोना टेस्ट की जानकारी मांगी, लेकिन डॉक्टरों ने रिपोर्ट दिल्ली जाने व वहां से 5 दिन बाद आने का हवाला दिया। 
 
 
तो वहीँ दूसरी तरफ हॉस्पिटल में कोरोना टेस्ट का सैंपल लेकर जांच किया गया जो रिजेक्ट बताया गया। यूसुफ की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट पॉजिटिव बताकर यूसुफ के शव को परिजनों को नहीं सौंपना स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही बताई और आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के दबाव से यूसुफ के जान के साथ खिलवाड़ किया गया है।
 
 
गौरतलब दीपक टंडन ने यूसुफ खान के साथ हुई आप बीती घटना को मीडिया के सामने लाया और मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से आग्रह कर मामले की उच्चस्तर जांच कर दोषियों के प्रति कार्यवाही करने की मांग की। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या.. भूपेश सरकार कांग्रस के लिए समर्पित रहे युसुफ खान की मौत की उच्चस्तरीय जांच करेएंगे या नहीं।
 
 ब्रिगेडियर सुधीर शर्मा बने मेजर जनरल, मुख्यमंत्री ने कहा बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव

ब्रिगेडियर सुधीर शर्मा बने मेजर जनरल, मुख्यमंत्री ने कहा बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव

रायपुर। पाटन के ग्राम घूमा निवासी ब्रिगेडियर सुधीर शर्मा पदोन्नत हो कर मेजर जनरल बन गए है । उनकी पदोन्नति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई देते हुए ट्वीट किया `मेरे विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम घूमा निवासी ब्रिगेडियर सुधीर शर्मा जी को पदोन्नत हो कर मेजर जनरल पद बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सब उनके परिवार को भी बधाई देते हैं। आप पाटन ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव हैं।
 
 बहू ने किया कार का इनॉग्रेशन, शोरूम का कांच फोड़कर दूसरी कार पर जा गिरा कार

बहू ने किया कार का इनॉग्रेशन, शोरूम का कांच फोड़कर दूसरी कार पर जा गिरा कार

इंदौर। शहर के बीआरटीएस रोड स्थित एक कार शोरूम में एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार मंगलवार को कार खरीदने आया। शोरूम के सेल्स कंल्सटेंट नमन तिवारी ने बताया कि परिवार ने कार पहले से ही बुक कर दी थी। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे कार खरीदने वाले पति-पत्नी और सास-ससुर शोरूम पहुंचे। मुहूर्त के लिए सास ने बहू को कार चलाकर थोड़ी-सी आगे बढ़ाकर बंद करने के लिए कहा। इसी दौरान बहू से कार नहीं संभली और वह शोरूम के कांच फोड़कर तीन फीट नीचे दूसरी कार पर जा गिरी। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। गनीमत है कि कोई हताहत नहीं हुआ। 

जानकारी के अनुसार, बहू की मुहूर्त ड्राइव के वक्त उसका बेटा भी पास की सीट पर बैठा था। बहू ने कार चालू की और थोड़ी आगे बढ़ाकर ब्रेक लगाया तो पैर ब्रेक की बजाए एक्सीलरेटर पर चला गया। परिवार जो कार खरीद रहा था वह करीब साढ़े सात लाख रुपये की है और जिस कार पर वह गिरी उसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। दोनों गाड़ि‍यों का बीमा है, इसलिए परिवार को कारों में हुए नुकसान की राशि जमा नहीं करनी पड़ेगी। शोरूम को हुए नुकसान की पूर्ति के लिए कार खरीदने आए परिवार और शोरूम मालिक ने आपस में 50 फीसद खर्च वहन करने पर समझौता कर लिया है। शोरूम संचालक ने परिवार की जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
 निगम कार्यालय में कोरोना का कहर: 14 तक बंद रहेगा कार्यालय, आयुक्त ने जारी किए आदेश

निगम कार्यालय में कोरोना का कहर: 14 तक बंद रहेगा कार्यालय, आयुक्त ने जारी किए आदेश

भिलाई। नगर निगम मुख्यालय बुधवार से तीन दिन 11 सितंबर तक बंद रहेगा। शनिवार को माह का दूसरा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अब निगम कार्यालय 14 सितंबर सोमवार को ही खुलेगा। निगम के चार विभागों के कर्मचारी कोरोना से संक्रमित होने के कारण इसकी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निगम मुख्यालय को तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने दिए है।

निगम के मुख्य कार्यालय में विभिन्न विभाग संचालित हैं, जहां पर लोगों की आवाजाही रहती है। कोरोना संक्रमण काल के दौर में विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा मास्क एवं सेनिटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य किया जा रहा है बावजूद स्वास्थ्य विभाग, जनसंपर्क विभाग, आयुक्त टू स्टेनो कक्ष एवं काउंटर सेक्शन के कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसकी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निगम मुख्यालय को आगामी तीन दिवस के लिए बंद किए जाने का फैसला लिया गया है।

उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निगम मुख्यालय की सभी शाखाएं बंद रहेंगी। केवल कर वसूली काउंटर और मतदाता सूची निर्वाचन कार्य यथावत संचािलत रहेंगे। इस अवधि में सभी विभाग प्रमुख और उनके अधिनस्थ कर्मचारी अपना मोबाइल चालू रखेंगे तथा वर्क फ्रॉम होम करेंगे।
BIG BREAKING : रायपुर में 629 मरीज समेत प्रदेश में 2545 नए संक्रमितों की हुई पहचान, 12 मरीजों की मौत

BIG BREAKING : रायपुर में 629 मरीज समेत प्रदेश में 2545 नए संक्रमितों की हुई पहचान, 12 मरीजों की मौत

रायपुर । प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है । रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों की पहचान हो रही है । आज प्रदेश में 2545 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है । जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 629, बिलासपुर से बिलासपुर से 359, राजनांदगांव से 240, दुर्ग से 231, रायगढ़ से 103, बीजापुर से 98, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जांजगीर-चांपा से 65, मुंगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54, महासमुंद व सूरजपुर से 48-48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोंडागांव से 28, कबीरधाम से 26, बलरामपुर, जशपुर व नारायणपुर से 25-25, कोरिया व दंतेवाड़ा से 21-21, बेमेतरा व जीपीएम से 9-9, अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल है । प्रदेश में आज 615 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है । प्रदेश में आज कुल 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 26915 हो गई है । 

 पं रविशंकर विश्वविद्यालय ने फिर से बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि, जाने कब तक कर सकते है आवेदन

पं रविशंकर विश्वविद्यालय ने फिर से बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि, जाने कब तक कर सकते है आवेदन

रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने अपने प्रथम वर्ष के छात्रों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आवेदन की तिथि में बदलाव किया है। अब छात्र 9/9/2020 से 10/9/2020 तक आवेदन कर सकते है। देखे आदेश-
 
इस अभिनेत्री के घर ड्रग मामले में सीसीबी ने  की छापेमारी

इस अभिनेत्री के घर ड्रग मामले में सीसीबी ने की छापेमारी

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में ड्रग मामले में शहर की क्राइम ब्रांच (सीसीबी) पुलिस ने मंगलवार सुबह शहर के पॉश इलाके इंदिरा नगर में कन्नड़ अभिनेत्री संजना गुलरानी के घर पर छापा मारा। संजना कन्नड़ फिल्म ’गंडा-हेंडाठी में काम कर चुकी हैं जो इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत अभिनीत फिल्म ’मर्डर’ की रीमेक है। अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के बाद यह दूसरी हाई-प्रोफाइल छापेमारी है।रागिनी मादक पदार्थों की तस्करी में कथित भूमिका के लिए पुलिस हिरासत में हैं।

पुलिस आयुक्त द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “एक अदालत से वारंट प्राप्त करने के बाद, ड्रग मामले में कथित भूमिका के लिए संजना गुलरानी के घर की तलाशी ली जा रही है।“

उनके खुलासे के नतीजे के रूप में, शहर की पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उन्होंने उद्योग के 15-20 बड़े नाम दिए हैं, जिनमें फिल्मी सितारों, संगीतकारों और तकनीशियनों के नाम हैं, जो कथित तौर पर ड्रग्स में लिप्त हैं और जो शहर में लगातार हाई-प्रोफाइल पार्टियों का आयोजन करते हैं।

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, सीसीबी ने कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के ड्रग से जुड़े मामले मं  सोमवार को केरल के रहने वाले नियाज अहमद को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि संजना के घर पर छापा इस ऑपरेशन का हिस्सा है और उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में लेने की संभावना है।
BIG BREAKING : सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई | सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में आज लगातार तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है |

पढ़ें : मशहूर टॉलीबुड अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन 


एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी | इस दौरान एनसीबी ने उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से आमना-सामना कराया |

पढ़ें : विवादों के बीच कंगना रनौत का ऑफिस सील, बीएमसी ने चिपाकाया अवैध निर्माण का नोटिस 


गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी | एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है |

पढ़ें : मोबाइल में सेल्फी खींच महिला से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार 


इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं | रिया ने कई इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है | उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे | सूत्रों के मुताबिक आज रिया ने कबूल किया कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया है |

  भारत के मीडिया को भी ग्लोबल होने की जरूरत: मोदी

भारत के मीडिया को भी ग्लोबल होने की जरूरत: मोदी

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की उपस्थिति मजबूत हुई है, ऐसे में भारतीय मीडिया को भी 'ग्लोबल होने की जरूरत है। जयपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मीडिया द्वारा सरकार की आलोचना स्वाभाविक है और इससे लोकतंत्र मजबूत हुआ है। मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मीडिया की सराहना करते हुए इसे लोगों की 'अभूतपूर्व  सेवा बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत के स्थानीय उत्पाद आज ग्लोबल हो रहे हैं। भारत की आवाज भी और ज्यादा ग्लोबल हो रही है। दुनिया भारत को और ज्यादा गौर से सुनती है। हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत उपस्थिति है। ऐसे में भारत के मीडिया को भी ग्लोबल होने की जरूरत है। स्वच्छ भारत, उज्जवला गैस योजना और जल जीवन मिशन जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और कोरोना के खिलाफ जंग में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए मोदी ने सरकार के कार्यों की विवेचना और आलोचना को स्वाभाविक बताया। उन्होंने कहा, 'सरकार की योजनाओं में जमीनी स्तर पर जो कमियां है, उसको बताना और उसकी आलोचना स्वाभाविक है। सोशल मीडिया के दौर में यह और भी ज्यादा स्वभाविक हो गया है। लेकिन आलोचना से सीखना भी हम सबके लिए उतना ही स्वाभाविक और आवश्यक है। इसलिए आज हमारा लोकतंत्र मजबूत हुआ है। इस कार्यक्रम में जयपुर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र भी शामिल हुए।
 12 साल की बच्ची ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, बताया अपने सबसे बुरे सपने के बारे में

12 साल की बच्ची ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, बताया अपने सबसे बुरे सपने के बारे में

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में जीवन को लेकर जो डर पैदा हुआ है उससे बच्चे भी नहीं बच पाएं हैं। हालांकि बच्चों के इन चिंताओं को जाहिर करने पर उनके माता-पिता उन्हें संभाल लेते है लेकिन एक ऐसी बच्ची भी है जिसे इस डर को नहीं जीना है इसलिए वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने इस डर और मौजूदा हालातों को बेहतर करने के लिए एक पत्र लिख देती हैं।
 
 
हम बात कर रहे हैं, 12 साल की रिधिमा पांडे की, जो उत्तराखंड की रहने वाली हैं और एक जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता भी हैं। रिधिमा ने पीएम मोदी को 2 पन्नों की हाथ से लिखी एक चिट्ठी भेजी है। जिसमें रिधिमा ने अपने अब तक के सबसे बुरे सपने के बारे में लिखा है।
 
 
रिधिमा ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने सपना देखा कि वो ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ स्कूल जा रही हैं। उन्होंने पीएम ने अनुरोध किया कि वो इस स्थिति को बेहतर बना सकते हैं और वो ये तय कर सकते हैं कि ऑक्सीजन सिलेंडर कभी भी बच्चों के जीवन का हिस्सा न बने। वो ये तय करें कि बच्चे आने वाले समय में सिलेंडर अपने कंधो पर उठा कर स्कूल न ले जाएं बल्कि उनके कंधों पर स्कूल का बस्ता ही हो।

रिधिमा ने ये भी कहा कि वो पत्र लिखने के लिए मजबूर हो गईं थीं क्योंकि कोरोना बीमारी के आने के बाद से लॉकडाउन हुआ और मानव गतिविधियां कम हो गईं जिससे हमारे आसपास का प्रदूषण कम हुआ और आसमान साफ़ और नीला दिखाई देने लगा।
 
 
उन्होंने ये भी लिखा कि संयुक्त राष्ट्र ने 7 सितंबर को इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फार ब्लू स्काइज घोषित किया गया और ये पहली बार था जब पूरा विश्व इसे मना रहा था। मेरे इस पत्र का मकसद सभी स्तर की जनता को जागरूक करना है। सभी को ये बताना है कि साफ हवा का होना और स्वास्थ्य पर्यावरण हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए भी मैंने 7 सितंबर को चुना है।
 
 
रिधिमा कहती हैं कि मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी को मेरा ये पत्र मिलेगा और वो इसका जवाब भी देंगे। मेरा पत्र प्राप्त होगा और वह जवाब देंगे। मैंने डाक से पीएम को पत्र भेजा है।
 
 मशहूर टॉलीबुड अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन

मशहूर टॉलीबुड अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन

हैदराबाद। अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे तेलुगु अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में अंतिम सास ली। जयप्रकाश रेड्डी अपनी खलनायक और हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने जयप्रकाश रेड्डी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है और परिवार को अपनी सांत्वना व्यक्त की है। वहीं तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने भी रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नायडू ने लिखा-जयप्रकाश रेड्डी गुरु के निधन से तेलुगु सिनेमा और थियटर ने अपना एक हीरा खो दिया। कई दशकों तक उनकी अलग-अलग भूमिकाओं ने हमें अनेक सिनेमाई यादें दी हैं। इस दुख की घड़ी में उनकी फैमिली और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त जताया है। 
 विवादों के बीच कंगना रनौत का ऑफिस सील, बीएमसी ने चिपाकाया अवैध निर्माण का नोटिस

विवादों के बीच कंगना रनौत का ऑफिस सील, बीएमसी ने चिपाकाया अवैध निर्माण का नोटिस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस पर बीएमसी ने नोटिस लगा दिया है। बीएमसी ने कंगना बीएमसी ने इस नोटिस में कहा है कि कंगना का ऑफिस बीएमसी को दिए गए नक्शे के मुताबिक नहीं है। बीएमसी का कहना है कि कंगना ने ऑफिस का अवैध निर्माण किया है। बीएमसी का कहना है कि कंगना ने नियमों का उल्लंघन किया है. बीएमसी ने 354 ए नियम के मुताबिक नहीं है।

बीएमसी ने नोटिस में लिखा कि यह ऑफिस काम करने के लिए नहीं है। नोटिस में कहा गया है कि कंगना रनौत यह ऑफिस मुंबई महानगर पालिका के नियम 354 ए के मुबातिक नहीं है. बता दें कि 354ए नियम में तय मापदंड के मुताबिक घर या बिल्डिंग का निर्माण नहीं होना माना जाता है। बीएमसी के नियमों का उल्लंघन माना जाता है। बीएमसी इस पर कार्रवाई करने को स्वतंत्र है।

बीएमसी के नोटिस में सात प्वाइंट दिए गए हैं. पहला है यह है कि जो बीएमसी का तय मापदंड है, उसके अनुसार बिल्डिंग निर्माण नहीं हुआ है दूसरा, दूसरी मंजिल पर स्लैब का निर्माण अनाधिकृत तरीके से बनाया गया है। यह स्लैब मात्र 3 इंच अतिरिक्त बनाया गया है। तीसरा, नक्शे में बेडरूम के साथ टॉयलेट था। यानि कागज पर टॉयलेट दिखाया गया है लेकिन असल में वह आने-जाने का एरिया है। इसके अलावा नोटिस पर घर की एक तस्वीर भी है। इस तस्वीर को स्केल किया गया है। इसमें बताया गया है कि घर का कौन-कौन सा हिस्सा दस्तावेज के मुताबिक नहीं है। 
बड़ी खबर : अब पता लगेगा अस्पताल में बेड की स्थिति कोरोना मरीज की चिंता हुई दूर , भूपेश सरकार ने लॉन्च की वेब पोर्टल

बड़ी खबर : अब पता लगेगा अस्पताल में बेड की स्थिति कोरोना मरीज की चिंता हुई दूर , भूपेश सरकार ने लॉन्च की वेब पोर्टल

रायपुर । राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है । खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 6 सितंबर को लिए गए कोरोना समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिको की सहूलियत के लिए कोविड-19 के इलाज के लिए अस्पतालों एवं कोविड केयर सेंटर्स में खाली बिस्तरों की संख्या की जानकारी देने वेब पोर्टल तैयार किया है। जानकारी के अनुसार इस पोर्टल पर रिक्त बिस्तरों की संख्या के साथ ही कोरोना संक्रमण के लाक्षणिक, अलाक्षणिक एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए कई उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों के लिए शासकीय अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स के साथ ही निजी अस्पतालों एवं आइसोलेशन सेंटर्स में भी उपलब्ध बिस्तरों की संख्या पोर्टल पर दर्शाई गई है। वेब पोर्टल https://hospital.cgcovid19.in  के माध्यम से कोई भी नागरिक जानकारी प्राप्त कर सकता है। कोविड-19 के उपचार के लिए रायपुर जिले में मौजूद सुविधाओं की जानकारी के साथ आज से यह पोर्टल शुरू हो गया है। शीघ्र ही इस पर सभी जिलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी अपलोड की जाएगी। 

BIG BREAKING: रायपुर में हुआ कोरोना ब्लास्ट, राजधानी में 654 समेत प्रदेश में 2017 नए मरीजों की हुई पहचान, 15 मरीजों की मौत

BIG BREAKING: रायपुर में हुआ कोरोना ब्लास्ट, राजधानी में 654 समेत प्रदेश में 2017 नए मरीजों की हुई पहचान, 15 मरीजों की मौत

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज 2017 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिनमें से सर्वाधिक 654 पॉजिटिव अकेले रायपुर जिले के हैं।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार जानकारी के हिसाब से रात 10 बजे तक दुर्ग 197, राजनांदगांव 190, बिलासपुर 173, जांजगीर-चांपा 110, रायगढ़ 82, कोरबा 72, सरगुजा 48, सूरजपुर 46, धमतरी 43, सुकमा 44, बलौदाबाजार 40, बालोद 39, बीजापुर व कोरिया 36-36, महासमुंद 35, गरियाबंद 33, बलरामपुर 27, मुंगेली 19, कांकेर 17, नारायणपुर 15, दंतेवाड़ा 10, बस्तर और कोंडागांव 9-9, जशपुर 7, अन्य राज्य 6, जीपीएम 2, कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में आज कुल 979 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है । प्रदेश में आज कुल 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में एक्टिव केस 24708 है । 

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उडी नींद: पाकिस्तानी युवती का दावा- ट्रंप की सगी औलाद हूं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उडी नींद: पाकिस्तानी युवती का दावा- ट्रंप की सगी औलाद हूं

दिल्ली। पाकिस्तान से इन दिनों एक ऐसी खबर आई है। जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रातों की नींद उठा सकती है। दरअसल एक पाकिस्तानी युवती ने ये दावा किया है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसके पिता हैं और वह उनकी सगी औलाद है। वह अब अपने पिता से मिलना चाहती है। उसने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि मैं सबके दिमाग में साफ करना चाहती हूं कि मैं डोनाल्ड ट्रंप की सगी औलाद हूं, मैं मुसलमान हूं और अंग्रेजों के साथ जो अंग्रेज आते हैं वो मुझे देखते हैं कि ये लड़की यहां क्या कर रही है। मैं इस्लाम पसंद हूं, मैं अमन पसंद हूं। डोनाल्ड ट्रंप हमेशा मेरी मां को कहता था कि तुम लापरवाह हो, तुम मेरी बेटी की केयर नहीं कर सकती। जब मेरे मां-बाप की लड़ाई हुई थी उस वक्त मैं बहुत दुखी हुई थी। अब मैं अपने वालिद से मिलना चाहती हूं।

 

 
अब रेलगाडिय़ों या स्टेशनों में भीख मांगना नहीं रहेगा अपराध, बीड़ी सिगरेट पीने पर भी नहीं भेजा जाएगा जेल

अब रेलगाडिय़ों या स्टेशनों में भीख मांगना नहीं रहेगा अपराध, बीड़ी सिगरेट पीने पर भी नहीं भेजा जाएगा जेल

नई दिल्ली। रेलगाडिय़ों या रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगना अब अपराध नहीं रहेगा। यही नहीं, ट्रेन या स्टेशन में बीड़ी सिगरेट पीने वालों को भी जेल नहीं भेज कर उनसे सिर्फ जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड एक प्रस्ताव बना कर केबिनेट से पास कराने की प्रक्रिया में है। ऐसा इसलिए, ताकि इसे अपराध की श्रेणी से हटाया जा सके। रेलवे ने इस तरह का प्रस्ताव केबिनेट सचिवालय के उस निर्देश के बाद बनाया है, जिसमें वैसे नियम-कानूनों को निरस्त करने को कहा है, जिसमें छोटी मोटी गलती के लिए भी जेल भेजा जाता है या जुर्माना वसूला जाता है।


रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस समय रेलगाडिय़ों या रेलवे स्टेशन पर भीख मांगना अपराध की श्रेणी में आता है। रेलवे एक्ट 1989 के सेक्शन 144 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति रेलगाडिय़ों या रेलवे स्टेशन (रेलवे परिसर में भी) भीख मांगता पकड़ा जाता है तो उस पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा भिखारी को एक साल तक की कैद भी हो सकती है या फिर दोनों सजा। अधिकारी का कहना है कि बहुत कम व्यक्ति ऐसे होते हैं, जो कि शौकिया तौर पर भीख मांगते हैं। उनके पास यदि जुर्माना भरने के लिए 1,000 रुपये होंगे तो फिर वह भीख ही क्यों मांगेगा। 

उक्त अधिकारी का कहना है कि भीख मांगने को अपराध की श्रेणी से निकालने का मतलब कुछ और नहीं लगाया जाए। यह प्रावधान खत्म करने का मतलब रेल परिसर में भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देना कतई नहीं है। यह तो मानवीय आधार पर तय किया जा रहा है। जहां तक भिखारियों को रोकने की बात है तो उस पर आरपीएफ पहले से ज्यादा निगरानी रखेगी। जहां भी लोग रेलगाडिय़ों या रेल परिसर में भीख मांगते देखे जाएंगे, उन्हें बाहर किया जाएगा। 

इसके अलावा रेलवे एक्ट 1989 की धारा 167 को भी संशोधित करने का प्रस्ताव है। अभी ट्रेन, रेलवे प्लेटफॉर्म या स्टेशन परिसर में बीड़ी सिगरेट पीने वालों को जेल की सज़ा का प्रावधान है। रेलवे बोर्ड का यह प्रस्ताव यदि स्वीकृत हो जाता है तो ऐसा अपराध करने वालों को कैद की सजा नहीं दी जाएगी, उनसे केवल ज़ुर्माना वसूला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केबिनेट सचिवालय ने विभन्न मंत्रालयों और विभागों से ऐसे गैर ज़रूरी नियम-कानूनों की लिस्ट मंगायी है, जिसे खत्म कर देने से लोगों को सहूलियत ही होगी, दिक्कत नहीं। इसी क्रम में रेलवे ने भी तीन-चार नियम-कानूनों को खत्म करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है।
 कोरोना से हुई IAS की मौत, 27 अगस्त को हुए थे अस्पताल में भर्ती

कोरोना से हुई IAS की मौत, 27 अगस्त को हुए थे अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना की चपेट में आए उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस सुशील कुमार मौर्य का सोमवार सुबह 6 बजे एसजीपीजीआई में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। सुशील कुमार मौर्य भाषा विभाग में विशेष सचिव थे। इससे पहले वह बस्ती में कलेक्टर और सहकारिता व एबीसी ब्रांच में विशेष सचिव रह चुके हैं। वह 53 वर्ष के थे।

बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने के बाद आईएएस सुशील कुमार को 27 अगस्त में लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां पर उन्हें कोविड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया। हालत बिगड़ने पर सुशील कुमार को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

2010 में पीसीएस से बने थे आईएएस-
सुशील कुमार मौर्य मूलत: जौनपुर के रहने वाले थे। उनका चयन 1994 में यूपी पीसीएस में हुआ था। 2010 में प्रमोशन के बाद वह पीसीएस से आईएएस हो गए थे। उनकी तैनाती यूपी के मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों में रही हैं।

राज्य में रिकॉर्ड तोड़ रहा मौतों का आंकड़ा-
उत्तर प्रदेश में रविवार को 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 77 लोगों की मौत हुई जिसके कारण यूपी में कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 3,920 हो गया। वहीं 6,777 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। नए मामलों में यूपी की राजधानी लखनऊ में 999 जबकि कानपुर नगर में 433, गोरखपुर में 364, प्रयागराज में 301, गौतमबुद्धनगर में 220, अलीगढ़ में 199 और गाजियाबाद में 180 मरीज रहे।