नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 राजधानी के कबीर नगर थाना में पदस्थ एएसआई की इलाज के दौरान मौत, कोरोना रिपोर्ट पेंडिंग

राजधानी के कबीर नगर थाना में पदस्थ एएसआई की इलाज के दौरान मौत, कोरोना रिपोर्ट पेंडिंग

रायपुर। शहर के कबीर नगर थाना में पदस्थ एक एएसआई की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के लक्षण पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स में उनका कोरोना टेस्ट कराया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

एसआई की समस्या को देखते हुए कोरोना संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। अभी एम्स प्रबंधन कोरोना रिपोर्ट आने का इन्तजार कर रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। इस दौरान यदि एएसआई कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं, तो उनका अंतिम, संस्कार कोरोना गाइडलिने के अनुसार होगा।

कबीर नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार तबियत खराब होने पर एएसआई उत्तरा कुमार नेताम 30 अगस्त से छुट्टी पर थे। तभी घर पर ही सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया था।
भीषण बस दुर्घटना: सीएम नवीन पटनायक ने जताया दुःख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा की

भीषण बस दुर्घटना: सीएम नवीन पटनायक ने जताया दुःख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा की

रायपुर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज सुबह रायपुर में हुएं भीषण बस दुर्घटना पर दुःख जताया है, उन्होंने मृतको के परिजनो को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्री सुसंता सिंह को रायपुर जाने और आवश्यक सहायता देने के लिए कहा है।


ओड़िशा से गुजरात के सूरत जा रही थी शनिवार तड़के सेरीखेड़ी गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस के परखच्चे उड़ गए मौके पर ही 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 मजदूर सवार थे, घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 सुशांत की बहन और स्टाफ की मौजूदगी में तीसरी बार क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची सीबीआई

सुशांत की बहन और स्टाफ की मौजूदगी में तीसरी बार क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची सीबीआई

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में रिया और उनके भाई के बीच ड्रग्स को लेकर हुई वाट्सएप चैट वायरल हुई थी। जिसके बाद ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोपों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया है। आज इन दोनों को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स पेडलर जैद विलात्रा और बासित परिहार को भी गिरफ्तार किया था। वहीं सुशांत के हाउस हेल्पर दीपेश सावंत को सरकारी गवाह बनाया गया है। वे आज अपने बयान दर्ज कराएंगे। इसके अलावा सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह का कहना है कि परिवार का डर सही साबित हुआ है।

वहीं इस बीच केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम आज मुंबई में सुशांत सिंह के घर पहुंची है। सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची है। सीबीआई टीम के साथ सुशांत सिंह की बहन मीतू सिंह भी हैं। इस टीम में दिल्ली एम्स के डॉक्टर भी हैं। सिद्धार्थ पिठानी, नीरज भी सुशांत के घर में मौजूद हैं। सीबीआई की टीम सुशांत के घर क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम सुशांत के घर पर क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी ताकि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था, इसका पता लगाया जा सके।

पहले भी सीबीआई टीम सुशांत सिंह के घर पर दो बार क्राइम सीन री-क्रिएट कर चुकी है। उस दौरान सीबीआई के फॉरेंसिक एक्सपर्ट साथ थे। बता दें कि सिद्धार्थ, केशव और नीरज घटना के वक्त घर में ही थे। मीतू सिंह भी सुशांत सिंह की मौत की खबर मिलने के तुरंत बाद वहां पहुंची थीं।  

यह वजह है कि मीतू सिंह के माध्यम से सीबीआई यह समझना चाहती है कि जब वह सुशांत के फ्लैट पर पहुंचीं, तो उस समय उनका शव कैसे पड़ा था, वह कपड़ा कहां से आया था, जिससे उन्होंने कथित तौर पर खुद को फांसी लगा ली थी और उस कमरे में सुशांत के अन्य सामान किस स्थिति में थे। 

सीबीआई यह भी समझना चाहती है कि सुशांत के स्टाफ नीरज, दीपेश, केशव और सिद्धार्थ पिठानी सुशांत की मौत के बाद किस तरह की प्रतिक्रिया और व्यवहार कर रहे थे? टीम में फॉरेंसिंक एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि एम्स के डॉक्टर मुंबई पहुंचे हैं। ये डॉक्टर सुशांत सिंह के घर पर घटना के दिन के हालात को समझने की कोशिश करेंगे। एम्स के डॉक्टर सुशांत सिंह के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की भी जांच कर रहे हैं।

बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। साथ ही सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां एनसीबी इनके कस्टडी की मांग करेगी।
 इस प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके

इस प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में गुरुवार रात को आधे घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए। इसके बाद शुक्रवार सुबह मुंबई के 90 किमी उत्तर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 2.7 रिक्टपर स्केसल थी। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

नासिक में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब उन्होंने आधे घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए। पहले 4 सितंबर को रात 11:41 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मांपी गई है। इसके तुरंत बाद रात 00.05 पर 3.6 तीव्रता के भूकंप ने नासिक के लोगों को डरा दिया।

भूकंप के दौरान सतर्कता से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-
अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं और किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे चले जाएं। यदि कोई मेज या ऐसा फर्नीचर न हो तो अपने चेहरे और सर को हाथों से ढंक लें और कमरे के किसी कोने में दुबककर बैठ जाएं। 

अगर आप इमारत से बाहर हैं तो इमारत, पेड़, खंभे और तारों से दूर हट जाएं।

अगर आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो जितनी जल्दी हो सके वाहन रोक दें और वाहन के अंदर ही बैठे रहें। 

अगर आप मलबे के ढेर में दब गए हैं तो माचिस कभी न जलाएं, न तो हिलें और न ही किसी चीज को धक्का दें।

मलबे में दबे होने की स्थिति में किसी पाइप या दीवार पर हल्के-हल्के थपथपाएं, जिससे कि बचावकर्मी आपकी स्थिति समझ सकें। अगर आपके पास कोई सीटी हो तो उसे बजाएं।
 
कोई चारा न होने की स्थिति में ही शोर मचाएं। शोर मचाने से आपकी सांसों में दमघोंटू धूल और गर्द जा सकती है। अपने घर में हमेशा आपदा राहत किट तैयार रखें। 

भूकंप आता कैसे है?
पृथ्वी की बाहरी सतह सात प्रमुख और कई छोटी पट्टियों में बंटी होती है। 50 से 100 किलोमीटर तक की मोटाई की ये परतें लगातार घूमती रहती हैं। इसके नीचे तरल पदार्थ लावा होता है और ये परतें (प्लेटें) इसी लावे पर तैरती रहती हैं और इनके टकराने से ऊर्जा निकलती है, जिसे भूकंप कहते हैं। 

भारतीय उपमहाद्वीप को भूकंप के खतरे के लिहाज से सीसमिक जोन 2,3,4,5 जोन में बांटा गया है। पांचवा जोन सबसे ज्यादा खतरे वाला माना जाता है. पश्चिमी और केंद्रीय हिमालय क्षेत्र से जुड़े कश्मीर, पूर्वोत्तर और कच्छ का रण इस क्षेत्र में आते हैं। 
 
बड़ा हादसा : ट्रक ने महिला समेत 4 वाहनों को रौंदा, रेलवे फाटक भी तोड़ा

बड़ा हादसा : ट्रक ने महिला समेत 4 वाहनों को रौंदा, रेलवे फाटक भी तोड़ा

जबलपुर। शहर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। हादसे में एक ट्रक ने महिला को घसीटते हुए बंद गेट को तोड़कर 3 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इस हादसा में कुल 4 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। मौके पर महिला की मौत हो गई है। गेट बंद होने से महिला और उसके साथ में जा रहे पुरुष किनारे खड़े थे। सामने फाटक के उस तरफ खड़ी रेलवे कर्मचारी की मोटरसाइकिल भी चकनाचूर हुई। 
कोरोना अपडेट : देर रात्रि रायपुर में 298 समेत प्रदेश में 911 नए संक्रमितों की हुई पहचान आज कुल 2599 मरीज मिले, 3 और मरीज की हुई मौत

कोरोना अपडेट : देर रात्रि रायपुर में 298 समेत प्रदेश में 911 नए संक्रमितों की हुई पहचान आज कुल 2599 मरीज मिले, 3 और मरीज की हुई मौत

रायपुर । प्रदेश में अभी अभी 911 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 298, राजनांदगांव से 127, दुर्ग से 101, कोरबा से 73, दंतेवाड़ा से 37, महासमुंद से 36, धमतरी से 33, रायगढ़ से 32, सूरजपुर से 31, बस्तर से 30, कांकेर से 29, सुकमा से 20, जांजगीर-चांपा से 19, मुंगेली से 11, बेमेतरा व कबीरधाम से 9-9, कोरिया से 4, बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर से 2-2, गरियाबंद से 1, अन्य राज्य से 5 मरीज शामिल है । अभी अभी प्रदेश में 3 और कोरोना मरीज की मौत हुई है । इसी के साथ आज कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है । आज प्रदेश में कुल 2599 नए मरीज मिले है । अब प्रदेश में एक्टिव केस 20689 है । 

BIG BREAKING : रायपुर में 567 समेत प्रदेश में 1688 मरीज, 19 की मृत्यु

BIG BREAKING : रायपुर में 567 समेत प्रदेश में 1688 मरीज, 19 की मृत्यु

रायपुर, प्रदेश में आज 1688 मरीजो की पहचान कि गयी जिसमे सर्वाधिक रायपुर जिले से 567 मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह बिलासपुर से 268, दुर्ग से 165, कबीरधाम व रायगढ़ से 82-82, बालोद से 78, जांजगीर-चांपा से 72, राजनांदगांव से 70, जशपुर से 45, धमतरी से 38, सरगुजा से 35, महासमुंद से 34, गरियाबंद व नारायणपुर से 24, बस्तर से 23, कोण्डागांव से 19, बलरामपुर से 14, बेमेतरा व कोरबा से 12-12, कोरिया से 09, बीजापुर से 08, बलौदाबाजार से 03, अन्य राज्य से 04 मरीज मिले है। साथ ही 658 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है|
आपको बता दे आज 19 लोगो की मौत हो गयी इस तरह मौत का आंकड़ा 334 पहुंच चुका है। वही प्रदेश में एक्टिव केस 19781 हो चुके हैं।
 

अब आधे घंटे से भी कम के वक्त में आ जाएगी कोरोना रिपोर्ट, CSIR ने बनाई किट

अब आधे घंटे से भी कम के वक्त में आ जाएगी कोरोना रिपोर्ट, CSIR ने बनाई किट

नई दिल्ली, भारत की प्रतिष्ठित संस्था सीएसआईआर यानी काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च की दिल्ली स्थित आईजीआईबी लैब ने ऐसा टेस्ट बनाया है जिसमें आधे घंटे से भी कम वक्त में यह पता चल जाएगा कि किसी व्यक्ति को कोरोना है या नहीं. सीएसआईआर की इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी कम लागत और समय में कोरोना टेस्ट करने के लिए टेस्ट किट तैयार की है.


खास बात ये है की इसमें इसमें पारंपरिक आरटी पीसीआर टेस्ट में RNA करने की जरूरत नहीं है. वहीं सैंपल लेने और टेस्टिंग में जो संक्रमण का खतरा है वो भी नहीं है. वहीं सैंपल लेना और टेस्ट करने का तरीका भी अलग है. आईजीआईबी के बनाई इस टेस्ट में किसी से स्वाब से सैंपल लेकर एक ट्यूब कंटेनर जिसमें पहले से डिटर्जेंट जैसा घोल होता है उसमें डाल दिया जाता है. इसके बाद इसमें एक सॉल्वेंट मिलते है और प्रेसिपिटेटेड करते हैं यानी नीचे लाते है. ऐसा करने से वायरस ने मौजूद प्रोटीन नीचे आ जाता है.


डॉ शांतनु सेनगुप्ता, आइजीआईबी का कहना है कि बाकी टेस्ट में जो आरएनए का इस्तेमाल होता है इसमें आरएनए की बजाय पेप्पटाइडस यूज करते हैं. हम इसमें ऐसा करते हैं कि हम ने नेसल स्वाब सीधे डायरेक्टली डिटर्जेंट में के लेते है ताकि वायरस तुरंत मर जाए. इसलिए यह ट्रांसपोर्टेशन में बहुत सेफ है. आरटी पीसीआर या किसी और तरह के आर एन ए टेस्ट में एग्जैक्ट आरएनए चाहिए उसमें खतरा बना रहता है इसलिए उसे ट्रांसपोर्ट बहुत सावधानी से करना होता है.


सेफ्टी के हिसाब से बहुत सेफ है. जैसी हमें सैंपल मिलता है हम उसमें एक सॉल्वेंट प्रेसिपिटेटेड करते हैं यानी नीचे चलाते हैं. फिर सैंपल को एक मशीन में सेंट्रीफ्यूज करते हैं, यानी उसे तेजी से घुमाते हैं ताकि जो प्रोटीन है वो नीचे आ जाए. ऐसा होने के बाद एक और सॉल्यूशन मिलकर प्रोटीन को 70 डिग्री तापमान पर लाते है और हासिल किए गए प्रोटीन के टुकड़े करते हैं. इन दोनों प्रक्रिया में 5 मिनट लगते है और इसके बाद मास स्पेक्ट्रोमीटर नाम की मशीन में प्रोटीन के टुकड़ों को एनालिसिस करते हैं.


उनका कहना है कि, सेंट्रीफ्यूज होने के बाद हम बचे हुए सॉल्वेंट को फेंक देते हैं और नीचे जमा हुए प्रोटीन को निकाल लेते हैं. इसके बाद हम उस प्रोटीन को सॉल्युबल करते हैं. अब जो प्रोटीन हमें मिला है हम उससे आगे मांस पैक नाम की मशीन पर नहीं ले सकते जिससे नतीजे मिलेंगे इसीलिए हम उसके टुकड़े करते हैं. इसके लिए एक एंजाइम होता है ट्रिप्सिन उसे डालकर हम 70 डिग्री तक इसका तापमान लाते हैं और उसके बाद हम इसे आगे मशीन में ले जाते हैं जहां पर 3 मिनट में यह पता चल जाता है कि यह सैंपल कोरोना पॉजिटिव है या नेगेटिव.


मशीन में अगले 5 मिनट में साफ हो जाता है सैंपल पॉजिटिव है या नहीं. स्क्रीन पर अगर स्पाइक आता है तो पॉजिटिव है और नहीं मतलब नेगेटिव है. इस पूरी प्रक्रिया ने आधे घंटे से कम का समय लगता है और खतरा भी कम होता है. ये टेस्ट वायरस के दो peptides को तलाश करता है नेगेटिव या पॉजिटिव पता करने के लिए. वायरस में अगर कोई बदलाव आता भी तो ये peptides के कैरेक्टर मैं कोई बदलाव नहीं होता.


दो पेप्पटाडस चुनते हैं जोकि बहुत स्पेसिफिक है और यह कोविड-19 ही है और कहीं नहीं है. पेप्पटाडस जो हम ले रहे हैं यह वायरस का वेरियांस है यानी वायरस का म्यूटेशन अगर होता भी है यह कैरेक्टर में म्यूटेट नहीं होता. इस टेस्ट को सीएसआईआर की आईजीआईबी लैब में टेस्ट किया गया था. एनसीडीसी के दिए गए कुछ सैंपल के जरिए इन टेस्ट के नतीजे को वेरीफाई किया गया. एनसीडीसी को आरटी पीसीआर द्वारा जो नतीजे मिले वही नतीजे आईजीआईबी को इस टेस्ट के जरिए मिले हैं. या नहीं जो सैंपल्स नेगेटिव थे तो नेगेटिव हाय हैं वही पॉजिटिव पॉजिटिव पाए गए हैं. इस टेस्ट के नतीजे काफी अच्छे आए हैं.


उन्होंने कहा कि, सैंपल हमें एनसीडीसी के कोलैबोरेशन से मिला. वह हमें प्रोटीन प्रेसिपिटेटेड कर कर दे रहे थे. जो जो सैंपल हमने टेस्ट किए थे उसमें 90 फ़ीसदी से ज़्यादा सैंपल जो पहले से पॉजिटिव थे वह हमें भी यहां पॉजिटिव मिले हैं इस टेस्ट के जरिए. यह सारे टेस्ट आरटी पीसीआर पॉजिटिव थे जिन्हें हमने अपने टेस्ट पर पॉजिटिव पाया.


जो नेगेटिव सैंपल थी जो आरटी पीसीआर में नेगेटिव आए हैं और एंटीबॉडी भी नहीं है इसका मतलब कि 14 दिन पहले तक कोई डिजीज नहीं था. साथ ही आर्टिफिशियल नेगेटिव है मतलब अभी भी कोई बीमारी नहीं है तो हमने ऐसे 20 सैंपल लिए थे और सब नेगेटिव नेगेटिव ही हमें मिला है. फिलहाल इस टेस्ट को वैलिडेट कराने के लिए आगे भेजने की तैयारी है. इस टेस्ट को वेरी गेट कराने के लिए इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर के पास भेजा जा सकता है.


कोरोना है या नहीं ये पता लगाने के लिए आरटी पीसीआर को गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता है. इसके नतीजे आने में कुछ वक़्त लगता है. इसके अलावा भारत में CBNAAT और TrueNat जैसे टेस्ट भी किए जाते है कोरोना की जांच के लिए. सैंपल लेने से लेकर रिजल्ट आने तक कुल आधे घंटे का वक्त ही लगेगा. इसमें कीमत भी कम लगेगी इसमें सिर्फ ऑर्गेनिक सॉल्वेंट्स जोकि बहुत सस्ते मिलते हैं और इसकी ज्यादातर कीमत जो है जो मशीन की है. कीमत उसके कॉलम का होता है जो हजार सैंपल कर सकता है.
1 कॉलम खरीदते हैं इसलिए कीमत ज्यादा है लेकिन अगर बल्क में खरीदें कम होगी. जैसे शुरुआत में rt-pcr काफी महंगा था लेकिन अभी इसकी कीमत घट गई है. इसलिए जब इस पर करेंगे और लार्ज स्केल में करेंगे तो उसी कीमत और कम हो जाएगी. इसे पहले भी सीएसआईआर की इसी लैब में पेपर टेस्ट डेवलप किया था जिसे फेलूदा टेस्ट कहते जिसे कुछ मिनट में ही कोरोना पॉजिटिव है या नहीं ये पता चल जाता है. इसकी कीमत भी 500 रुपए कम थी.

 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक और विधायक समेत कार्यकर्ता हुए कोरोना संक्रमित

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक और विधायक समेत कार्यकर्ता हुए कोरोना संक्रमित

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच सरायपाली विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सरायपाली विधायक किश्मतलाल नंद ने कल छुईपाली में एक सभा किया था, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. बीती रात बुखार आने के बाद उन्होंने आज अपना एंटीजेन टेस्ट कराया, जिसमें वो पॉजिटिव मिले हैं. उनके साथ दो कार्यकर्ता भी संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग विधायक को रायपुर एम्स भेजने की तैयारी में है.
बीएमओ अमृतलाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि विधायक के संपर्क में आये लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है.
 

पीएम मोदी ने युवा आईपीएस अफसरों को दिए खुश रहने के टिप्स, पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी ने युवा आईपीएस अफसरों को दिए खुश रहने के टिप्स, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पूरी करने वाले युवा आईपीएस अफसरों को सेवाकाल के दौरान काम आने वाली कई सीख दी। प्रधानमंत्री ने नए पुलिस अफसरों को उन सेवादारों से बचने की सलाह दी, जो अफसरों के आते ही उनसे चिपकने के लिए चक्कर काटने लगते हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में नामी लैब से कोरोना की फेक नेगेटिव रिपोर्ट देने का हुआ खुलासा, डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार, जाने कहा कि है यह खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीक्षांत समारोह में हिस्सा ले रहे युवा पुलिस अफसरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा, हर जगह दो-चार लोग हमसे चिपकने की कोशिश करते हैं। कहते हैं- साहब गाड़ी की जरूरत हो तो बता देना व्यवस्था कर देते हैं। ऐसे कई सेवादार आ जाते हैं। आप जहां जाएंगे जरूर ऐसी टोली होगी। उस चक्कर में फंस गए तो फिर निकलना बहुत मुश्किल हो जाएगा। नए इलाके को अपनी आंख, कान और दिमाग से समझने का प्रयास करें।

पढ़ें : बड़ी खबर : पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईपीएस अफसरों को कानों में फिल्टर लगाने की भी सलाह दी और कहा कि लीडरशिप में सक्सेस होना है तो कान पर ताला नहीं फिल्टर लगा दीजिए। इससे जो जरूरी चीजें हैं, वहीं पहुंचेंगी, कूड़ा-कचरा दिमाग में नहीं जाएगा। मन मंदिर को साफ रखें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एकेडमी से वर्दी में निकलते ही आपके लिए चुनौतियां शुरू हो जाएंगी। आपकी तरफ लोगों के देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। आप किस प्रकार अपने आपको कैसे प्रस्तुत करते हैं, इसको बहुत बारीकी से देखना होगा। फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन। आपकी जो छवि बन जाएगी, वही हमेशा आपके साथ ट्रैवल करती रहेगी। बन गई छवि से बाहर आने में बहुत समय लगेगा।
 
 
इस दौरान उन्होंने ट्रेनिंग पूरी करने वाले 28 महिलाओं सहित 131 युवा आईपीएस अफसरों को तनावपूर्ण जीवन में भी खुश रहने के टिप्स दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस अफसरों से कहा कि योगा और प्रणायाम ऐसे सिद्ध विकल्प हैं, जिसके जरिए आप तनावपूर्ण जीवन में भी खुश रह सकते हैं। प्रधानमंत्री ने आईपीएस अफसरों से कुछ सवाल पूछने के लिए कहा तो तमिलनाडु की आईपीएस अफसर किरण श्रुति ने कार्य के दौरान तनाव की बात कही। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तनावपूर्ण जीवन जीने वालों को हमेशा आग्रह करता हूं कि वे योगा, प्राणायाम करें। मन से करेंगे तो इसका बहुत लाभ मिलेगा। तब आपको तनाव कभी महसूस नहीं होगा। आप हमेशा प्रसन्न रहेंगे।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिंदगी की आपाधापी में तनाव भी रहता है, वर्कलोड भी रहता है। हर किसी को रहता है। जीवन का हिस्सा तनाव है। लेकिन, ये ऐसी चीज नहीं है कि जिसको मैनेज न किया जा सके। वैज्ञानिक तरीके से अपने व्यक्तित्व को, क्षमताओं और जिम्मेदारियों की बहुत संतुलित व्यवस्था करते हैं तो आप बड़ी आसानी से चीजों को मैनेज कर सकते हैं।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आप लोगों का क्षेत्र ऐसा है, जिसमें बहुत सी अप्रत्याशित चीजें आ जाती हैं। खुद को हमेशा तैयार रखना होगा। इसके लिए नियमित ट्रेनिंग होना जरूरी है। आप जब फील्ड में काम करेंगे तो पुलिस थाने के लेवल पर उस इलाके मे कुछ ऐसे लोग होंगे, जो ऐसे विषयों पर सरलता से बाते करते होंगे। कभी 15 दिन या महीने में एक बार आप उनको बुलाकर ऐसे विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इन सब बातों से आप चुनौतियों के अनुरूप खुद को ढाल सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वैसे मैं लगातार आपके यहां (एकेडमी) से निकलने वाले साथियों से दिल्ली में मिलता था। मेरे निवास स्थान पर सबको बुलाता था। लेकिन कोरोना के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के कारण ये मौका गंवाना पड़ रहा है। लेकिन पक्का विश्वास है कि कार्यकाल के दरमियान कभी न कभी आप लोगों से भेंट होगी।
 
बड़ी खबर : राजधानी में नामी लैब से कोरोना की फेक नेगेटिव रिपोर्ट देने का हुआ खुलासा, डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार, जाने कहा कि है यह खबर

बड़ी खबर : राजधानी में नामी लैब से कोरोना की फेक नेगेटिव रिपोर्ट देने का हुआ खुलासा, डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार, जाने कहा कि है यह खबर

नई दिल्ली | दक्षिणी दिल्ली जिले की पुलिस ने कोविड-19 की फर्जी रिपोर्ट देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक डॉक्टर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें : सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर 

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान डॉ. कुश परासर और उसके सहयोगी अमित सिंह के रूप में की गयी है। मालवीय नगर इलाके में अपना क्लिनिक चलाने वाला डॉ. परासर जानी-मानी लेबोरेटरी की नकली रिपोर्ट तैयार करवा कर लोगों को देता था। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद डॉ. परासर ने बताया कि अब तक वह 75 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट तैयार कर चुका है।
 
 
ठाकुर ने बताया कि इस मामले में हौज खास थाने में एक शिकायत मिलने के बाद जांच में पूरा मामला सामने आया। दक्षिणी दिल्ली में नर्स उपलब्ध करवाने का व्यवसाय करने वाले एक शख्स ने डॉ. परासर से संपर्क कर अपनी दो नर्स का कोविड टेस्ट करवाने के लिए कहा। दोनों नर्सों के सैम्पल लिए गये लेकिन उसे किसी लैब में भेजने की बजाय डॉक्टर परासर ने अपने सहयोगी अमित सिंह की मदद से कोरोना की नकली निगेटिव रिपोर्ट बनवाकर उस व्यक्ति को भेज दिया।
 
 
अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट पीडीएफ फॉर्मेट की शक्ल में जाने-माने लैब के नाम से होती थी तो कोई शक भी नहीं करता था लेकिन इस बार नर्स की रिपोर्ट कंप्यूटर पर तैयार करने वाले अमित से गलती हो गयी। उसने एक नर्स के नाम में गड़बड़ी कर दी। इसके बाद वो शख्स नाम ठीक करवाने के लिए खुद ही लैब में चला गया। वहां जाकर उसे पता चला कि इस नाम का कोई मरीज उनके यहां रजिस्टर नहीं है, ना ही उनका कोई टेस्ट यहां किया गया है। इसके बाद उस शख्स ने पुलिस में शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर जांच करके पुलिस ने डॉ. परासर और उसके सहयोगी अमित को गिरफ्तार कर लिया।

 
पुलिस पूछताछ में डॉ. परासर ने स्वीकार किया कि उसने सीएआर डाइग्नोस्टिक लैब, मॉडर्न डाइग्नोस्टिक एन्ड रिसर्च सेंटर, डॉ पी भसीन पैथलैब्स प्राइवेट लिमिटेड तथा प्रोग्नोसिस लेबोरेट्रीज के नाम से कोविड की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर करीब 75 लोगों को दिए हैं। डॉक्टर कोविड जांच के लिए हर मरीज से 2400 रुपए लेता था।
 
बड़ी खबर : पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर

बड़ी खबर : पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर

नई दिल्ली | तमिलनाडु के कुड्डालोर इलाके में एक पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है | जानकरी के अनुसार इस भीषण आग में झुलसकर 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन लोग बुरी तरह घायल हैं। कुड्डालोर के पुलिस अधीक्षक एम श्री अभिनव ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस अधीक्षक, कुड्डालोर ने कहा कि आग किस वजह से लगी इसकी जानकारी ली जा रही है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर

सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज 15वां दिन है। सीबीआई के साथ ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच भी तेज रफ्तार से चल रही है। आज सुबह एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के घर पर छापा मारा। सैमुअल मिरांडा के घर पर भी एनसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन चल रही है। ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया और उनकी फैमिली एनसीबी के निशाने पर है। ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी ने अब तक 2 ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है जबकि एक हिरासत में है. गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर ने रिया के भाई शोविक और सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा का नाम लिया है। वहीं एम्स की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम आज सुशांत केस में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है।

CORONA UPDATE : आज भी प्रदेश में फूटा कोरोना बम, अभी 1447 और नए मरीज की हुई पहचान, आज भी आंकड़ा 2 हजार के पार

CORONA UPDATE : आज भी प्रदेश में फूटा कोरोना बम, अभी 1447 और नए मरीज की हुई पहचान, आज भी आंकड़ा 2 हजार के पार

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 1447 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 412, राजनांदगांव से 319, दुर्ग से 173, रायगढ़ से 79, सरगुजा से 61, कोरबा से 57, जांजगीर-चांपा से 56, बलौदाबाजार से 50, नारायणपुर से 35, कांकेर से 27, कोंडागांव से 25, महासमुंद से 21, बेमेतरा व मुंगेली से 20-20, बालोद से 15, बीजापुर से 14, दंतेवाड़ा से 13, कबीरधाम व धमतरी से 10-10, कोरिया व जशपुर से 9-9, सूरजपुर से 6, बलरामपुर से 5, बिलासपुर से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2284 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है । प्रदेश में अभी 3 और कोरोना मरीजों की मौत हुई है, इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 16 कोरोना मरीजों की मौत हुई । अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 315 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है । प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 18702 है । 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 837 मरीजो की हुई पहचान, रायपुर से 300 समेत इन बाकी इन जिलो से

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 837 मरीजो की हुई पहचान, रायपुर से 300 समेत इन बाकी इन जिलो से

रायपुर, आज के नए 837 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है।सर्वाधिक  जिला रायपुर से 300, जांजगीर-चांपा से 112, राजनांदगांव से 92, गरियाबंद से 69, बिलासपुर से 64, 14, बालोद से 13, बस्तर से 6, मुंगेली व सरगुजा से 04-04, अन्य राज्य से 02, बेमेतरा, महासमुंद से 53, कोरिया से 32, दुर्ग 31, रायगढ़ से 21, धमतरी से 17, कबीरधाम से बलौदाबाजार व कोण्डागांव से 01-01 मिले है |

 

आपको बता दे प्रदेश में आज 13 लोगो कि मृत्यु हो गयी जिसके साथ मृत्यु का कुल आकड़ा अब 312 हो गया है, वही प्रदेश में आज 730 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे है अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजो कि संख्या 17258 हो गयी है|

 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन के इस विभाग को किया गया अब 48 घंटे के लिए बंद, देखें आदेश

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन के इस विभाग को किया गया अब 48 घंटे के लिए बंद, देखें आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ शासन के संचालनालय सांस्कृतिक एवं पुरातत्व कार्यालय, घासीदास संग्रहालय में कर्मचारी के कोरोना संक्रमण के चलते 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है |

BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी का निजी ट्विटर अकॉउंट हुआ हैक, हैकर ने की इसकी मांग

BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी का निजी ट्विटर अकॉउंट हुआ हैक, हैकर ने की इसकी मांग

नई दिल्ली | भारत के प्रधानमंत्री की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर ने Covid-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की है। हालांकि, ये ट्वीट्स तुरंत ही डिलीट कर दिए गए। प्रधानमंत्री के इस अकाउंट पर 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई का हुआ निधन, घर में शोक की लहर

पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज लिखा गया, `मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि Covid-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें।` एक अन्य ट्वीट में हैकर ने लिखा, यह अकाउंट जॉन विक ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है। इन ट्वीटस को अब डिलीट कर दिया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित उनके परिवार तक पहुंचा कोरोना, मचा हड़कंप


ट्विटर ने इसकी पुष्टि अन्य समाचार माध्यमों में की है। ट्वीटर ने स्वीकारा कि पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट से जुड़ा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है और इस अकाउंट को रिकवर करने के लिए कदम उठाए गए हैं। ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं। हमें अन्य खातों के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस स्पा सेंटर में मास्क पहनकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा 


30 अगस्त को साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबेल ने दावा किया था कि हैकर समूह जॉन विक ने ही पेटीएम मॉल का डेटा भी चोरी किया था। साइबेल के अनुसार हैकर ग्रुप ने रकम की मांग भी की थी, लेकिन पेटीएम ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि डेटा में सेंधमारी जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। इससे पहले जुलाई में दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक किए गए थे। इनमें वॉरेन बफैट, जेफ बेजोस, बराक ओबामा, जो बिडेन, बिल गेट्स, एलन मस्क भी शामिल थे।

BIG BREAKING : फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई का हुआ निधन, घर में शोक की लहर

BIG BREAKING : फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई का हुआ निधन, घर में शोक की लहर

मुंबई | फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई का कोरोना संक्रमण के चलते निधन को गया है। दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान लंबे समय से कोरोना से जूझ रहे थे। मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में बुधवार रात 11 बजे उनका निधन हो गया। इससे पहले दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई असलम खान का भी पिछले दिनों कोरोना की वजह से निधन हो गया था।

दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का 90 साल की उम्र में निधन हुआ। वे कोरोना संक्रमण के अलावा दिल की बीमारी, हाइपर टेंशन और एल्जाइमर जैसी बीमारियों से भी पीड़ित थे। बता दें कि 12 दिन में दिलीप कुमार के परिवार में ये दूसरी मौत है। इससे पहले दिलीप कुमार के सबसे छोटे भाई असलम खान की 21 अगस्त को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। परिवार में दो सप्ताह के अंदर दूसरी मौत से गम का माहौल है।
दिलीप कुमार के भाइयों एहसान खान और असलम खान को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 15 अगस्त को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असलम और एहसान खान दोनों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद दोनों को वेंटिलेटर पर रखा गया था। 21 अगस्त को असलम और अब 2 सितंबर को एहसान का निधन हो गया।

बड़ी खबर : जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित उनके परिवार तक पहुंचा कोरोना, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित उनके परिवार तक पहुंचा कोरोना, मचा हड़कंप

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इसकी चपेट में अब लगातार सरकारी कर्मचारी व अधिकारी आ रहे हैं। इंद्रावती भवन में बड़े पैमाने पर मिले कोरोना मरीज के बाद अब जनसंपर्क विभाग में भी कई अधिकारी-कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।


सबसे पहले जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, जिसके बाद उन्होंने खुद ट्वीट कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की थी। IAS तारण सिन्हा की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही लगातार जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। खास बात ये है कि कोरोना की चपेट में ना सिर्फ जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हैं, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों तक भी कोरोना फैल गया है।


आज जनसंपर्क विभाग के आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, वहीं कईयों की पत्नी व ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। यहां ये बात गौर करना जरूरी है कि कोरोना संकंट के बावजूद भी जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगातार मुस्तैद थे। फिर चाहे वो दफ्तर में काम करने या फिर फिल्ड में सरकारी कार्यक्रमों की कवरेज की बात हो, कोरोना काल में भी जनसंपर्क विभाग के अधिकारी व पीआरओ लगातार सक्रिय थे। 

CORONA UPDATE : प्रदेश में अब तक का सारा रिकॉर्ड टूटा, अभी 353 और नए मरीज मिले, आज कुल 2269 मरीज मिले

CORONA UPDATE : प्रदेश में अब तक का सारा रिकॉर्ड टूटा, अभी 353 और नए मरीज मिले, आज कुल 2269 मरीज मिले

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 353 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है । जिसमे जिला रायपुर से 301, रायगढ़ से 18, दुर्ग से 9, अन्य राज्य से 6, राजनांदगांव से 5, धमतरी से 3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व सरगुजा से 2-2, बालोद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर व दंतेवाड़ा से 1-1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2269 नए मरीज मिले है । साथ ही 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई है ।