नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 शिक्षा नीति में सरकार का दखल कम से कम होना चाहिए: नरेंद्र मोदी

शिक्षा नीति में सरकार का दखल कम से कम होना चाहिए: नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy 2020) पर राज्यपालों के सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश के युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के मुताबिक शिक्षा और स्किल्स दोनों मोर्चों पर तैयार करेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी सम्मेलन में शामिल हैं। शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विषय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलावों में `राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भूमिका` रखा गया है। इसमें सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री, विश्वविद्यालयों के कुलपति भी भाग लेंगे।

सम्मलेन के अंश -
- गांव में कोई शिक्षक हो या फिर बड़े-बड़े शिक्षाविद, सबको राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अपनी शिक्षा शिक्षा नीति लग रही है। सभी के मन में एक भावना है कि पहले की शिक्षा नीति में यही सुधार मैं होते हुए देखना चाहता था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की स्वीकारता की बड़ी वजह यही है: पीएम मोदी

- राष्ट्रीय शिक्षा नीति सिर्फ पढ़ाई के तौर तरीकों में बदलाव के लिए ही नहीं है। ये 21वीं सदी के भारत के सामाजिक और आर्थिक पक्ष को नई दिशा देने वाली है। ये आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और सामर्थ्य को आकार देने वाली है: पीएम मोदी

- देश की आकांक्षाओं को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम शिक्षा नीति और शिक्षा व्यवस्था होती है। शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी से केंद्र, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय, सभी जुड़े होते हैं। लेकिन ये भी सही है कि शिक्षा नीति में सरकार, उसका दखल, उसका प्रभाव, कम से कम होना चाहिए: पीएम मोदी

- शिक्षा नीति से जितना शिक्षक, अभिभावक जुड़े होंगे, छात्र जुड़े होंगे, उतना ही उसकी प्रासंगिकता और व्यापकता, दोनों ही बढ़ती है।देश के लाखों लोगों ने, शहर में रहने वाले, गांव में रहने वाले, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने, इसके लिए अपना फीडबैक दिया था, अपने सुझाव दिए थे: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, `7 सितंबर को सुबह 10 बजे मैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और इसके परिवर्तनकारी प्रभाव पर राष्ट्रपति, राज्यपालों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक सम्मेलन में शामिल रहूंगा। इस सम्मेलन से होने वाला उद्धार भारत को ज्ञान का केंद्र बनाने के हमारे प्रयासों को मजबूत करेगा।`

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 इक्कीसवीं सदी की पहली शिक्षा नीति है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के 34 वर्ष बाद घोषित किया गया है। नई शिक्षा नीति को स्कूल और उच्च शिक्षा स्तर दोनों में बड़े सुधारों के लिए लाया गया है। बयान के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए व्यापक परिवर्तन देश की शिक्षा प्रणाली में आदर्श बदलाव लाएगा और प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में सक्षम एवं सुदृढ़ शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा।
 
देशभर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर कई वेबिनार, वर्चुअल कॉन्फ्रेंस और सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पिछले दिनों राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों पर सम्मेलन आयोजित किया था, जिसे खुद प्रधानमंत्री ने संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दी थी। यह 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति है और यह 34 साल पुरानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनपीई), 1986 की जगह लेगी। सरकार के मुताबिक इसका उद्देश्य 21वीं सदी की जरूरतों के अनुकूल स्कूल और कॉलेज की शिक्षा को अधिक समग्र, लचीला बनाते हुए भारत को ज्ञान आधारित जीवंत समाज और ज्ञान की वैश्विक महाशक्ति में बदलना तथा प्रत्येक छात्र में निहित अद्वितीय क्षमताओं को सामने लाना है।
 
 लगातार दूसरे दिन भी गिरे डीजल के दाम, पेट्रोल स्थिर

लगातार दूसरे दिन भी गिरे डीजल के दाम, पेट्रोल स्थिर

नई दिल्ली/रायपुर। पेट्रोल की कीमत आज लगातार छठे दिन स्थिर रही जबकि डीजल के दाम में कटौती हुई। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 82.08 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 83.57 रुपये, 88.73 रुपये और 85.04 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।डीजल दिल्ली और कोलकाता में 11-11 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 73.16 रुपये और 76.66 रुपये प्रति लीटर रह गया। मुंबई में यह 12 पैसे सस्ता होकर 79.69 रुपये और चेन्नई में 10 पैसे सस्ता होकर 78.48 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:
महानगर-----------पेट्रोल-----------------डीजल
दिल्ली------------82.08(स्थिर)-------73.16(-11 पैसे)
कोलकाता---------83.57(स्थिर)-------76.66(-11 पैसे)
मुंबई-------------88.73(स्थिर)-------79.69(-12 पैसे)
चेन्नई------------85.04(स्थिर)-------78.48(-10 पैसे)
 
 बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली। शिवसेना नेता संजय राउत से जुबानी जंग के बीच सुशांत सिंह केस में मुखर रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा पर महुर लगा दी है।
 
 
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग जारी है और मुंबई में आने को लेकर भी उन्हें धमकी भरे लहजे में नसीहत दी गई है। 
 
 
वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर कंगना ने ट्वीट कर कहा, `ये प्रमाण है कि अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा। मैं गृहमंत्री अमित शाह जी की आभारी हूूं। वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते, मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।`
 
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह की मौत के बाद कंगना राउत बॉलीवुड के माफिया और गैंग के खिलाफ मुखर हैं। वह लगातार इस केस में मुखर रही हैं और सुशांत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाती रही हैं।
 
 PUBG बैन से गेमर्स खफा: नए गेम FAU-G को जमकर कर रहे ट्रोल- पूछ रहे कहां हैं BABU-G

PUBG बैन से गेमर्स खफा: नए गेम FAU-G को जमकर कर रहे ट्रोल- पूछ रहे कहां हैं BABU-G

मुंबई/रायपुर। पबजी मोबाइल के बैन के बाद भारत के सभी गेमर्स सरकार से खफा हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक नया भारतीय गेमिंग एप का एलान कर दिया है जिसका नाम FAU-G है। कहा जा रहा है कि इस गेम को ठीक पबजी की तरह ही बनाया गया है। लेकिन गेमर्स पबजी के दुख से निकल पाते की FAU-G को देख उन्होंने ऑनलाइन मीम्स बनाने शुरू कर दिए।

एक्शन गेम का नाम फीयरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स है। ये गेम प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सपोर्ट करेगा। जैसे ही इस गेम के बारे में अक्षय कुमार ने एलान किया सोशल मीडिया पर सभी ये सवाल उठाने लगे की आखिर दो दिनों के भीतर ही इस गेम को कैसे बना लिया गया। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर जमकर इस गेम के ऊपर मीम्स बनाए जा रहे हैं।

भारत सरकार ने PUBG मोबाइल और PUBG मोबाइल लाइट सहित 118 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि कई भारतीय गेम डेवलपर PUBG मोबाइल में अपना करियर बना रहे थे तो वहीं कई इससे पैसे भी कमा रहे थे लेकिन अब सरकार ने सबकुछ बंद कर दिया है। गेम को Google Play store और Apple App स्टोर से हटा दिया गया है। जिन यूजर्स के पास अपने फोन पर गेम डाउनलोड किया गया है, वे अभी भी गेम खेलने में सक्षम हैं।
 देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख, पिछले 24 घंटे में 90,802 नए मामले, 1,016 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख, पिछले 24 घंटे में 90,802 नए मामले, 1,016 लोगों की मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब देशभर में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है। यहां 42 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। देश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 42 लाख 02 हजार के पार पहुंच चुकी है। देश में कोरोना के अब तक 42,02,562 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 32,47,297 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 71,687 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 8,82,955 एक्टिव केस हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 90,802 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1,016 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से दोगुने-तीनगुने कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख 4 हजार हो गई है। इनमें से 71,642 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 82 हजार हो गई और 32 लाख 50 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या साढ़ें तीन गुना अधिक है।

रविवार को रिकॉर्ड 90,632 नए मामले सामने आए-
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, रविवार को रिकॉर्ड 90,632 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की तादाद 41 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार करते हुए 41,13,811 हो गई है। वहीं इस दौरान 1065 मरीजों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 70,626 हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 73,642 मरीज इस घातक वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं। यह एक दिन में ठीक होने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 31 लाख के पार जा चुकी है। देश में इस वक्त मामले 8,62,320 सक्रिय हैं। यानी कि इनका इलाज या तो अस्पताल में चल रहा है या फिर यह होम आइसोलेशन में हैं।
 
 चीन को एक और बड़ा झटका, भारत आएगी एप्पल की आठ यूनिट

चीन को एक और बड़ा झटका, भारत आएगी एप्पल की आठ यूनिट

नई दिल्लीर।चीन ने दुनिया को कोरोना के रूप में ऐसी महामारी दी कि दुनिया में उसके खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। इसके साथ ही वह कोरोना काल में अपने पड़ोसियों के खिलाफ विस्तािरवादी नीति अपना रहा है, जिसमें भारत भी शामिल है। ऐसे में अभी तक विश्वि के कई बड़े ब्रांडों ने चीन से अपना बिजनेस समेटना शुरू कर दिया है, जिसमें से एप्पभल भी एक है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि वैश्विक विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र यह महसूस कर रहा है कि उनके पास चीन के अलावा अन्य स्थान भी होने चाहिए। भारत एक बड़े विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि । एक महत्वपूर्ण तरीके से भारत में बदलाव कर रहा है, सैमसंग पहले ही आ चुका है और वे आगे भी विस्तार चाहते हैं। मुझे बताया गया है कि । एप्पल के लगभग आठ कारखाने चीन से भारत में स्थानांतरित हो गए हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, जब हम 2014 में सत्ता में आए थे, तब भारत में केवल दो मोबाइल कारखाने थे, अब इसकी संख्या 250 को पार कर गई है। हमने उत्पादन को बढ़ाने के लिए और प्रोत्साहन के साथ आत्मनिर्भर भारत को लॉन्च किया। हमने वैश्विक कंपनियों को भारत आने के लिए और भारतीय कंपनियों को भी आगे बढ़ने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि चीन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक कदम को अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मान्यता दी है। जब लद्दाख में चीन के साथ कुछ हुआ तो हमारे पीएम मजबूती से खड़े हुए दिखाए दिए और यह स्पष्ट किया कि भारत अपनी संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं करेगा। भारत के इस साहसिक रुख को विश्व स्तर पर अमेरिका, ब्रिटेन और जापान से सराहा है।
BIG BREAKING : रायपुर में फूटा कोरोना बम, राजधानी में 711 समेत प्रदेश में मिले 2100 नए मरीज, 24 मरीज की मौत

BIG BREAKING : रायपुर में फूटा कोरोना बम, राजधानी में 711 समेत प्रदेश में मिले 2100 नए मरीज, 24 मरीज की मौत

रायपुर । प्रदेश में आज कुल 2100 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 711, बिलासपुर से 203, राजनांदगांव से 182, रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125, दुर्ग से 109, बस्तर से 86, जांजगीर-चांपा से 64, बलौदा बाजार से 53, दंतेवाड़ा से 48, बालोद से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर से 28, सरगुजा व कोंडागांव से 26-26, कोरबा से 25, बेमेतरा से 24, कबीरधाम व गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 6-6, अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल है । प्रदेश में आज 711 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है । आज प्रदेश में कुल 24 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 23685 है । 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज 3 बजे तक इन इलाकों से मिले इतने मरीज

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज 3 बजे तक इन इलाकों से मिले इतने मरीज

रायपुर | प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है । रोज हजारों की संख्या में मरीजों की पुष्टि हो रही है । राजधानी रायपुर में भी रोज लगभग एक हजार मरीजों की पहचान की जा रही है । आज भी राजधानी रायपुर में 3 बजे तक 154 नए मरीजों की पहचान की गई है ।

आनंदम कॉलोनी कचना, स्वर्ण भूमि, गीतांजलि नगर, गोंदवारा सरोना, नहर पारा, सुन्दर नगर, सदर बाजार, विनायक विहार, सेंचुरी कॉलोनी, शिवानन्द नगर खमतराई, पुरानी बस्ती, डबरा पारा लालपुर, श्याम नगर तेलीबांधा, ऐश्वर्य इम्पीर लाभंडी, गीता नगर, मठ पुरेना, गुढ़ियारी, एवं अन्य जगहों से मिले मरीज | 

देखें पूरी लिस्ट :- 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन का एक और विभाग हुआ 7 दिनों के लिए बंद, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन का एक और विभाग हुआ 7 दिनों के लिए बंद, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तसीगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ शासन के बीज विकास निगम को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीज विकास निगम में कार्यरत कर्मचारियों मे से आधे कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए है जिसके चलते निगम को बंद करने का निर्णय लिया गया है | 

अब जिले के इस क्षेत्र में लगा 12 सितंबर तक टोटल लाकडाउन, पढ़ें पूरी खबर

अब जिले के इस क्षेत्र में लगा 12 सितंबर तक टोटल लाकडाउन, पढ़ें पूरी खबर

जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर में 12 सितंबर तक टोटल लाकडाउन करने का प्रशासन ने निर्णय लिया है। इस दौरान जरुरी सेवाओं में पहले की तरह छूट रहेगी। इसके साथ ही कोरोना के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने इसके निर्देश जारी किए हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : मशहूर फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया में दी जानकारी 

आपको बतादें छत्तीसगढ़ में रोजाना हजारों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना ने प्रदेश के करीब सभी जिलों में अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है।  गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 2529 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 879 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 19 संक्रमितों की मौत हो गई है।

पढ़ें : BREAKING : सीएम हाउस में कोरोना समीक्षा बैठक जारी, कुछ ही देर में आ सकता है बड़ा फैसला 

आज मिले कुल 2529 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 43163 हो गई है। इनमें से 20487 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 22320 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 356 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

 

 
BIG BREAKING : मशहूर फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया में दी जानकारी

BIG BREAKING : मशहूर फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया में दी जानकारी

मुंबई | देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है | इसके प्रकोप से अब कोई बच नहीं पाया है | रोज देश में हजारों की संख्या में मरीज मिल रहे है | बॉलीवुड भी इससे अछुता न रह पाया |  इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि मशहूर फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए है | अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने INSTAGRAM अकाउंट में एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है | 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

????????

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

सीएम भूपेश बघेल आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण की करेंगे समीक्षा, बैठक में हो सकती है लॉकडाउन पर चर्चा

सीएम भूपेश बघेल आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण की करेंगे समीक्षा, बैठक में हो सकती है लॉकडाउन पर चर्चा

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर एक बजे प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की समीक्षा करेंगे। श्री बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी,जिला पंचायतों के सीईओ, नगर निगम के आयुक्तों और मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिलेवार अस्पतालों, कोविड सेंटर और आइसोलेशन केंद्रों में उपलब्ध और ओक्यूपाइड बिस्तरों की संख्या, सिंप्टोमेटिक और एसिंप्टोमेटिक मरीजों की संख्या, जिलेवार प्रतिदिन औसत टेस्ट क्षमता, जांच रिपोर्ट में लगने वाले समय, रैपिड टेस्ट और आर टी पी सी आर टेस्ट की संख्या, पिछले 7 दिनों का दैनिक विवरण, दोनों प्रकार के टेस्टों के परिणामों, ऑक्सीमीटर की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, आईसीयू और वेंटिलेटर की उपलब्धता, कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे।

पढ़ें : रायपुर का हलवाई लाइन 14 दिनों के लिए हुआ सील, कलेक्टर ने की कार्यवाही 

मुख्यमंत्री द्वारा आज की बैठक में प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर भी फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में लॉकडाउन पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि इसे लगाने या ना लगाने को लेकर आज होने वाली बैठक में ही निर्णय लिया जायेगा। सूत्रों ने ये भी बताया है कि ये लॉकडाउन 7 से 15 दिन का हो सकता है। लॉकडाउन के लिए भारत सरकार का निर्देश जरूर आड़े आ सकता है, लेकिन प्रदेश में मौजूदा हालात के मद्देनजर राज्य सरकार कुछ कड़े निर्णय ले सकती है।

पढ़ें : प्रदेश में अब यहाँ के SP निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

लॉकडाउन के मद्देनजर इसलिए भी अटकलें लगने लगी है, क्योंकि कल की बैठक में न सिर्फ चीफ सेक्रेटरी आरपी मंडल, सभी जिलों के कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी व निगम आयुक्तों को ही नहीं बुलाया गया है, बल्कि सभी मंत्रियों को भी खास तौर पर बैठक में बुलाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सीएम सचिवालय व शीर्ष आला अफसरों को भी बैठक में मौजूद रहने को कहा है।

पढ़ें : मां और बेटे की धारदार हथियार से हुई निर्मम हत्या, जांच मे जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह खबर 


पिछली बार जब मुख्यमंत्री ने ऐसी ही बैठक बुलायी थी, तो लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया था। उस बार के हालात इससे कहीं ज्यादा बेहतर थे, लेकिन इस दफा स्थिति बेहद नाजुक है। मौत और मरीज दोनों आंकड़े बेहद डरावने हैं। रायपुर में तो 15 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं। कुल पॉजेटिवों की संख्या 40 हजार से ज्यादा हो गयी है, वहीं मौत का आंकड़ा भी 350 से ज्यादा हो चुका है।

रायपुर का हलवाई लाइन 14 दिनों के लिए हुआ सील, कलेक्टर ने की कार्यवाही

रायपुर का हलवाई लाइन 14 दिनों के लिए हुआ सील, कलेक्टर ने की कार्यवाही

रायपुर | रायपुर में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर ने हलवाई लाइन को सील करने की कार्रवाई की है। कलेक्टर ने हलवाई लाइन को और उससे लगी सभी गली को 14 दिन के लिए बंद किया है। हर्ष ज्वेलर्स, सदर बाजार कार्नर से सुरेश ज्वेलर्स, गोल बाजार कार्नर तक, महावीर अशोक ज्वेलर्स से मुक्कड़ कार्नर तक, बसन्त ज्वेलर्स से आकांक्षा कलेक्शन तक हलवाई लाईन कंटेन्मेंट जोन के साथ सील रहेगी।

Covid-19: राज्य शासन ने तय किये निजी अस्पताल के रेट, तीन श्रेणियों में बटे अस्पताल

Covid-19: राज्य शासन ने तय किये निजी अस्पताल के रेट, तीन श्रेणियों में बटे अस्पताल

रायपुर । राज्य शासन ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए दर का निर्धारण कर दिया है। निजी अस्पतालों में उपलब्ध सुपरस्पेशियालिटी सुविधाओं के आधार पर इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है। ए-श्रेणी में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ जिले के अस्पतालों को रखा गया है। बी-श्रेणी में सरगुजा, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, कबीरधाम एवं बस्तर जिले के अस्पतालों को रखा गया है। शेष जिलों के अस्पताल सी-श्रेणी में शामिल हैं। निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज में होने वाला व्यय मरीज को स्वयं वहन करना होगा।

ए-श्रेणी वाले जिलों के एन.ए.बी.एच. (National Accreditation Board of Hospitals) मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में मॉडरेट स्थिति वाले मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन 6200 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें सर्पोर्टिव केयर आइसोलेशन बेड के साथ आक्सीजन एवं पीपीई किट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गंभीर स्थिति वाले मरीजों के उपचार के लिए रोजाना 12 हजार रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें वेंटिलेटर केयर के बिना आईसीयू और पीपीई किट शामिल है। अति गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 17 हजार रूपए प्रतिदिन की दर निर्धारित की गई है। इसमें वेंटिलेटर केयर के साथ आईसीयू (इनवेसिव/नॉन-इनवेसिव) एवं पीपीई किट शामिल है। वहीं एन.ए.बी.एच. से गैर मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों के लिए मॉडरेट, गंभीर और अति गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन 6200 रूपए, दस हजार रूपए एवं 14 हजार रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।

बी-श्रेणी में शामिल जिलों के सुपरस्पेशियालिटी सुविधा वाले अस्पताल तीनों स्थिति (मॉडरेट, गंभीर और अति गंभीर) के मरीजों के इलाज के लिए ए-श्रेणी के लिए निर्धारित दर का 80 प्रतिशत और सी-श्रेणी वाले जिलों के अस्पताल 60 प्रतिशत शुल्क ले सकेंगे। सभी अस्पताल डायग्नोसिस के लिए आयुष्मान भारत एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आई.पी.डी. मरीजों के लिए निर्धारित शुल्क ही लेंगे। जहां ये योजनाएं लागू नहीं है वहां सीजीएचएस (Central Government Health Scheme) दरों के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। सभी अस्पतालों में दवाईयों की कीमत वास्तविक बाजार मूल्य के अनुसार ही लिए जाएंगे।

कोविड-19 का इलाज करने वाले अस्पतालों को डॉक्टरों एवं अन्य मेडिकल स्टॉफ के क्वारेंटाइन के लिए राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीएमआर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन भी अनिवार्य होगा। इन नियमों एवं दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। राज्य शासन द्वारा निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए यह आदेश एपेडेमिक डिसीज एक्ट-1897, छत्तीसगढ़ पब्लिक एक्ट-1949 तथा छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डिसीज कोविड-19 रेगुलेशन-2020 के तहत जारी किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन इन नियमों के अंतर्गत दंडनीय होगा। 

CORONA UPDATE : देर रात्रि  रायपुर में 480 समेत प्रदेश में 1357 नए मरीज की हुई पहचान, 5 और मरीज की हुई मौत

CORONA UPDATE : देर रात्रि रायपुर में 480 समेत प्रदेश में 1357 नए मरीज की हुई पहचान, 5 और मरीज की हुई मौत

रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 1357 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 480, दुर्ग से 178, रायगढ़ से 169, राजनांदगांव से 100, बिलासपुर से 99, बलौदाबाजार से 70, सूरजपुर से 58, जांजगीर-चांपा से 34, कोरबा से 33, जशपुर से 21, धमतरी से 16, दंतेवाड़ा से 15, कबीरधाम से 14, बलरामपुर व सुकमा से 13-13, सरगुजा से 9, बेमेतरा व कोरिया से 8-8, महासमुंद से 5, गरियाबंद से 3, बालोद व कोंडागांव से 2-2, मुंगेली, कांकेर व नारायणपुर से 1-1, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । प्रदेश में अभी 5 और कोरोना मरीजों की मौत हुई है । इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 19 मरीजों की मौत हुई । आज प्रदेश में कुल 2529 नए मरीज मिले है । 

BIG BREAKING : आज रायपुर में 398 समेत प्रदेश से 1172 मरीज मिले, 14 की मृत्यु  रिकॉर्ड 879 लोग हुए एक दिन में स्वस्थ

BIG BREAKING : आज रायपुर में 398 समेत प्रदेश से 1172 मरीज मिले, 14 की मृत्यु रिकॉर्ड 879 लोग हुए एक दिन में स्वस्थ

रायपुर, प्रदेश में आज 1172 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 398, दुर्ग से 155, बिलासपुर से 96, बालोद से 69, राजनांदगांव व रायगढ़ से 54-54, जांजगीर चांपा से 46, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 27, महासमुंद व कोंडागांव से 25-25, धमतरी से 23, सरगुजा और बस्तर से 21-21, बलौदा बाजार से 20, गरियाबंद से 18, बेमेतरा से 15, कोरिया से 14, कबीरधाम से 13, कांकेर से 12, मुंगेली से 11, नारायणपुर से 10, बीजापुर से 9, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 5, अन्य राज्य से 3 मरीजों की पहचान की गई है|
वहीं प्रदेश में आज 879 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, आपको बता दें प्रदेश में आज 14 लोगों की मृत्यु हो गई है इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा 351 हो गया है, वहीं प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20968 हो गई है|
 

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें- 12 सितम्बर से शुरू होगी इन रुटो की ट्रेन

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें- 12 सितम्बर से शुरू होगी इन रुटो की ट्रेन

दिल्ली, देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे 12 सितंबर से 40 जोड़ी नयी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगा. इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने दी. उन्होंने बताया कि नयी 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के लिए 10 सितंबर से रिजर्वेशन शुरू किया जाएगा.ये ट्रेनें अभी चल रही 230 ट्रेनों के अलावा होंगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 80 नई ट्रेनें या 40 जोड़ी ट्रेनें 12 सितंबर से शुरू होंगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि अभी सभी विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी की जाएगी और जहां भी ट्रेन की मांग होगी या लंबी प्रतीक्षा सूची होगी, वहां ‘क्लोन’ ट्रेन चलाई जाएगी. उन्होंने साथ ही कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत दिल्ली सरकार और रेलवे, पटरियों के किनारे से कचरा हटाने के लिए संयुक्त रूप से तुरंत कदम उठाएंगे.
फिलहाल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। दशहरा, दिवाली और छठ के लिए ट्रेनों की भारी मांग है। इस मांग को पूरा करने के लिए रेलवे 80 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, दिल्ली मार्ग पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। फिलहाल महारष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार से बातचीत जारी है। बता दें कि फिलहाल, रेलवे स्पेशल ट्रेनों के नाम पर 230 एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है, जिनमें 30 राजधानी भी शामिल हैं।


22 मार्च से निलंबित हैं एक्सप्रेस ट्रेनें
देश में लगातार तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए रेलवे ने पहले ही सभी पैसेंजर ट्रेनों (Regular Passenger Train) को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया था। रेलवे ने कहा था कि सभी नियमित पैसेंजर ट्रेनें अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी। हालांकि, 230 स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी।


देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। वहीं, लॉकडाउन के बीच विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे मे 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया था। इसके बाद 12 मई से राजधानी स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी और ट्रेनों को चलाया गया। इस तरह अभी 230 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
 

सभी राज्य के राज्यपालों के साथ राष्ट्रपति 7 सितंबर को करेंगे नई शिक्षा नीति 2020 पर वीडियो कॉफ्रेंसिंग

सभी राज्य के राज्यपालों के साथ राष्ट्रपति 7 सितंबर को करेंगे नई शिक्षा नीति 2020 पर वीडियो कॉफ्रेंसिंग

 रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद “नई शिक्षा नीति 2020” विषय पर सभी राज्य के राज्यपालों के साथ 7 सितंबर को वीडियो कॉफ्रेंसिंग करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश ओखरियाल निशंक भी उपस्थित रहेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके तथा सभी राज्यों के राज्यपाल, उपराज्यपाल व कुलपतिगण शामिल होंगे।

 सावधान: अब इन कोरोना मरीजों पर सीधे होगी FIR, पढ़े पूरी खबर

सावधान: अब इन कोरोना मरीजों पर सीधे होगी FIR, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा में उछाल आगया है। छत्तीसगढ़ में रोजाना हजारो की संख्या में कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही है की। अब इसके साथ ही कोरोना से मौत का आकड़ा भी बढ़ने लगा है। लेकिन बावजूद कई कोरोना मरीज इस बीमारी को मजाक बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब ऐसे मस्तीबाज कोरोना मरीजों को प्रशासन सबक सीखाने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि ऐसे कोरोना मरीज जो टेस्ट कराने के वक्त गलत मोबाइल नंबर दे रहे हैं या फिर जो मरीज पॉजेटिव आने के बाद अपना मोबाइल बंद कर गायब हो जा रहे हैं, उन मरीजों के खिलाफ सीधे FIR की जाये।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की पिछले कुछ दिनों लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बात को लेकर परेशान थे कि उन्हें कई मरीजों का पता नहीं मिल रहा है और जो मोबाइल नंबर दिया गया है, वो या गलत है या फिर बंद है। ऐसे में ना तो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा पा रहा था और ना ही उनके प्राइमिरी कांटेक्ट्स को ही तलाशा जा पा रहा था। राजधानी में ऐसे मामले काफी ज्यादा सामने आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के बढ़ने की एक बड़ी वजह ये भी सामने आ रही थी।
 
कोरोना : राजधानी रायपुर में आज 3 बजे तक इन इलाकों से मिले इतने कोरोना मरीज

कोरोना : राजधानी रायपुर में आज 3 बजे तक इन इलाकों से मिले इतने कोरोना मरीज

रायपुर । प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है । रोज हजारों की संख्या में मरीजों की पुष्टि हो रही है । राजधानी रायपुर में भी रोज लगभग एक हजार मरीजों की पहचान की जा रही है । आज भी राजधानी रायपुर में 3 बजे तक 136 नए मरीजों की पहचान की गई है ।

आज 3 बजे तक इन इलाकों से मिले मरीज :-

आमानाका, बॉयज होस्टल रायपुर, लाखेनगर, शिव ओम विहार अमलीडीह, RDA कॉलोनी , टिकरापारा, रावतपुरा कॉलोनी, महावीर नगर, फूल चौक, न्यू राजेन्द्र नगर, नया तालाब गुढ़ियारी, काशी नगर तेलीबांधा, पंचशील नगर, सिविल लाइन, संतोषी नगर, पुरैना तेलीबांधा, संजय नगर, राजीव लोचन आवासीय परिसर कचना, त्रिवेणी विहार, नया रायपुर, मोवा, प्रोफेसर कॉलोनी, गांधी चौक देवपुरी, अवंति विहार, देवेंद्र नगर , बिरगांव, शीतला चौक मठपारा, BSUP कॉलोनी, गीतांजलि नगर, डीडी नगर, आमापारा खपरा भट्टी, माना फॉरेस्ट कॉलोनी, सुक्रवारी बाजार गुढ़ियारी, बोरिया गोदावरी नगर, जय सिंग मार्टिन कॉलोनी, गोपाल नगर, राजातालाब, आजाद चौक, सेजबहार, कबीर नगर, गंजपारा, नगर निगम कॉलोनी, सुभाष नगर, पंडरी, शंकर नगर, श्रीनगर , एम्स, लोधी पारा, हर्षित विहार जागृति नगर, भवानी नगर, कोटा, अश्वनी नगर, वीर सावरकर नगर, शांति नगर, भनपुरी, चंगोराभाठा, आदर्श नगर, विकास नगर, कुशल गृह निर्माण सोसाइटी, दुबे कॉलोनी, दलदल सिवनी, राम नगर, पचपेड़ी नाका, पेंशनबाड़ा, भांठागांव, बैरन बाजार, चौरसिया कॉलोनी, लोहार चौक, लालपुर, पुरानी बस्ती इन जगहों से मिले हैं मरीज ।