BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर: अभी तक प्रदेश में 59 नए मरीजो की हुई पहचान, देखे किन किन जिलो से है ..

बड़ी खबर: अभी तक प्रदेश में 59 नए मरीजो की हुई पहचान, देखे किन किन जिलो से है ..

रायपुर, प्रदेश में आज शाम तक 59 नए मरीजो की पहचान हुई है जिसमे से रायपुर से 22, बेमेतरा व बलौदा बाजार से 6-6, दुर्ग, जांजगीर- चांपा, से 4-4, सरगुजा से 3, बिलासपुर व कोरिया से 2-2,मुंगेली व गरियाबंद से 1-1 मरीज मिले हैं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इन सभी मरीजों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है 

BIG BREAKING : मंत्रालय में कर्मचारियों के उपस्थिति को लेकर जारी हुआ नया आदेश, देखें आदेश

BIG BREAKING : मंत्रालय में कर्मचारियों के उपस्थिति को लेकर जारी हुआ नया आदेश, देखें आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | जानकारी मिली है कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने A आदेश जारी कर मंत्रालय में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की उपस्थिति एकतिहाई कर दी हैइस संबंध में मंत्रालय में कार्यरत तमाम विभागों के वरिष्ठतम अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है|

देखें आदेश :-

BREAKING : जिले के नगरीय क्षेत्रों में 21 जुलाई की रात्रि से लगेंगे लॉक डाउन, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

BREAKING : जिले के नगरीय क्षेत्रों में 21 जुलाई की रात्रि से लगेंगे लॉक डाउन, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

कांकेर | जिले के आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में कांकेर जिले में नोवल कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री के.एल.चौहान द्वारा 21 जुलाई की रात्रि 12 बजे से कांकेर जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य समस्त गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जायेगा ।

 

 
बड़ी खबर : जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में भर्ती के लिये जारी आदेश निकला फर्जी, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में भर्ती के लिये जारी आदेश निकला फर्जी, पढ़ें पूरी खबर

बलौदाबाजारजिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिये न तो कोई विज्ञापन निकाले गये हैं और ना ही किसी प्रकार का भर्ती आदेश जारी किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस तरह के नियुक्ति आदेश जारी करने संबंधी मिली खबरों को असत्य एवं फ़र्ज़ी करार दिया है। उन्होंने लोगों को असामाजिक किस्म के लोगों के जाल में ना फंसने के लिए सतर्क भी किया है। गौरतलब है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पदमुद्रा और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। उनके द्वारा व्यवहार न्यायालय कसडोल,बिलाईगढ़, सिमगा और भटगांव में सहायक वर्ग 2, सहायक वर्ग-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर और भृत्य जैसे कर्मचारियों की फ़र्ज़ी नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। जिला न्यायाधीश एवं चयन समिति के अध्यक्ष ने उक्त नियुक्ति आदेश को फर्ज़ी एवं झूठा करार देते हुए आदेश का पुरज़ोर खण्डन किया है। उन्होंने कहा की जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा इस तरह के सभी आदेश अपनी आधिकारिक वेबसाइट- डिस्ट्रिक्ट्स डॉट ईकोर्टस डॉट जीओवी डॉट इन बलौदाबाजार पर अपलोड किए जाते हैं। उक्त जारी फ़र्ज़ी आदेश का सत्यापन भी इस आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकता है।

बीजेपी के तीन झूठ की कीमत भारत को चुकानी पड़ेगी: राहुल गाँधी

बीजेपी के तीन झूठ की कीमत भारत को चुकानी पड़ेगी: राहुल गाँधी

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा पर हमला बोला है । उन्होंने आरोप लगाया गया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने संस्थागत झूठ बोले हैं, जिसकी भारत को कीमत चुकानी पड़ेगी। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, भाजपा ने तीन मामलों को लेकर झूठ को संस्थागत रूप दिया है-कोविद-19 परीक्षण प्रतिबंधित करके और मौतों की गलत संख्या बताकर, जीडीपी को लेकर एक नई गणना पद्धति का उपयोग करके और चीनी घुसपैठ पर मीडिया को डरा-धमका कर। जल्द ही यह भ्रम टूट जाएगा और भारत इसकी कीमत चुकाएगा।

इससे पहले उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि 10 अगस्त तक भारत कोरोनावायरस मामलों में दो मिलियन यानि कि 20 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगा। उन्होंने 10 लाख मामले दर्ज होने को लेकर सरकार को उचित कदम उठाने की सलाह भी दी थी।
शनिवार को राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ एलएसी पर हुए हिंसक संघर्ष पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार की कायराना हरकतों की वजह से भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
 
मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्री बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल और राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती करुणा शुक्ला भी उपस्थित थीं।

 मुख्यमंत्री ने डॉ.बघेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे जीवन के अंतिम समय तक कई रचनात्मक कार्यों और किसान-मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। छत्तीसगढ़  राज्य आंदोलन को गति देने में उनकी निर्णायक भूमिका रही। डॉ. बघेल ने गांधी जी से प्रभावित होकर शासकीय नौकरी से त्यागपत्र दिया और सक्रिय रूप से स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। उनके प्रभाव ने सैकड़ों युवाओं को स्वाधीनता संग्राम से जोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक गम्भीर चिंतक और विचारक थे। हिन्दी और छत्तीसगढ़ी में डॉ.बघेल द्वारा जनसरोकार और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लिखे गए नाटकों ने भी जनमानस पर गहरा प्रभाव डाला। छत्तीसगढ़ के लिए उनका योगदान सदा याद किया जाएगा।
बड़ी खबर : भारत में बनाये गए कोरोना के वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी

बड़ी खबर : भारत में बनाये गए कोरोना के वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी

नई दिल्ली | देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर है। पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपने ट्वीट में कहा कि स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है| कोरोना के खिलाफ ज़ंग अब निर्णायक दौर में है। पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी प्रयास के सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं।हम जल्द ही इस महामारी पर पूरी तरह जीत प्राप्त कर लेंगे |

BIG BREAKING : बॉलीवुड को लगा फिर एक बड़ा झटका, जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा

BIG BREAKING : बॉलीवुड को लगा फिर एक बड़ा झटका, जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई | कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है | बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन हो गया। उनका निधन शनिवार रात जयपुर में हुआ है। जानकारी के अनुसार उन्हें अप्रैल महीने से ही किडनी में कुछ परेशानी थी, जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हुए थे। 

वहीं रजत मुखर्जी के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। ये खबर सुनकर अभिनेता मनोज बाजपेयी भी सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये रजत मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

आपको बता दें कि रजत मुखर्जी अपने शहर जयपुर चले गए थे। वहीं कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली है। वो किडनी से जुड़ी बीमारी से तो जूझ ही रहे थे, लेकिन इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों में इनफेक्शन होने की बात भी सामने आई है। निर्देशक रजत मुखर्जी अपनी फिल्म प्यार तूने क्या किया, रोड, लव इन नेपाल और उम्मीद जैसी कई फिल्मों के लिए जाने जाते थे।

राष्ट्रीय राजधानी में मुसलाधार बारिश से हुआ जल भराव, पानी में डूबा बस, तैरती मिली लाश, पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्रीय राजधानी में मुसलाधार बारिश से हुआ जल भराव, पानी में डूबा बस, तैरती मिली लाश, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हुआ, वाहनों की रफ्तार थमी। मूसलाधार बारिश से दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में अंडरपास में पानी भर गया है। इस दौरान अंडरपास से गुजर रही डीटीसी की एक बस पानी में डूब गई और दो ऑटो भी जलभराव में फंस गए।  हालांकि, अच्छी बात ये रही कि बस में यात्री नहीं थे। बस ड्राइवर और कंडक्टर बस की छत पर चढ़ गए, जिसके बाद सीढ़ी लगाकर उन्हें निकाला गया। मिंटो रोड ब्रिज के पास जमा पानी में एक शव तैरता मिला, नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैकमैन ने शव को बाहर निकाला।

मृतक के साथ काम करने वाले ड्राईवर ने बताया कि - मै ड्राइवर हूं, ये (जिसका शव मिला है) भी ड्राइवर है। मुझे मालिक का फोन आया था कि गाड़ी डूब गई है, यहां आकर उसे देखा तो नहीं मिला। बस ड्राइवर ने बताया कि यहां एक डेड बॉडी तैर रही है। टीशर्ट और चप्पल से उसकी पहचान की, उसका नाम कुंदन सिंह है |

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर समेत इन इलाकों में 22 से 28 जुलाई तक रहेगा लॉक डाउन, जाने किन्हें मिली लॉक डाउन में छुट

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर समेत इन इलाकों में 22 से 28 जुलाई तक रहेगा लॉक डाउन, जाने किन्हें मिली लॉक डाउन में छुट

रायपुर | प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी रायपुर समेत बिरगांव इलाके में 22 से 28 जुलाई तक यानी बुधवार से कफ्यू जैसे हालात रहेंगे। रायपुर के शहरी इलाकों में ही लॉकडाउन होगा। ग्रामीण इलाके लॉकडाउन से मुक्त रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने रायपुर और बिरगांव में एक साथ एक सप्ताह के लिए पूर्णत: तालाबंदी (लॉकडाउन ) करने का फैसला लिया है।कोरोना से बचाव और प्रसार की रोकथाम के लिए जिले में पहले से ही धारा 144 लागू है और शारीरिक दूरी के पालन के नियम को अपनाया जा रहा है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए पूर्णत: तालाबंदी मंगलवार की रात 11 बजे से 29 जुलाई की सुबह 06 बजे तक रहेगी । शराब दुकान, हाट-बाजार और परिवहन आदि पर प्रतिबंध जिले में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालय और प्रतिष्ठान को छोड़कर सभी तरह की दुकानें, शराब दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय,साप्ताहिक हाट-बाजार आदि अपनी संपूर्ण गतिविधियों को बंद रखेंगे । समस्त सार्वजनिक परिवहन सेवाएं,जिसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बसें, ई-रिक्शा, रिक्शा इत्यादि भी शामिल हैं। इनके परिचालन को बंद किया जाएगा । केवल इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन की ओर से आवागमन की अनुमति रहेगी। ऐसे निजी वाहन, जो इस आदेश के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं के उत्पादन और उनके परिवहन का कार्य कर रहे हों, उन्हें भी अपवादिक स्थिति में तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए परिवहन की छूट रहेगी। सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णत: बंद रहेंगे। सेवाएं प्रतिबंध से रहेंगी बाहर कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाएं सभी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, लाइसेंस प्राप्त पंजीकृत क्लिनिक, दवा दुकान, चश्मे की दुकान, दवा उत्पादन की इकाई, संबंधित परिवहन, खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन सेवाएं, खाद्य पदार्थ दूध, ब्रेड, फल, सब्जी, चिकन, मटन, मछली, अंडा के विक्रय, वितरण, भंडारण, परिवहन की गतिविधियां, दूध संयंत्र, घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता एवं न्यूज पेपर हाकर प्रात: 6:30 से 9:30 बजे तक लॉक डाउन से मुक्त रहेंगे ।

 

 
बड़ी खबर: प्रदेश में अब तक के सभी रिकार्ड टूटे कुल 243 मरीजो की हुई पहचान, देखे किन जिलो से है...

बड़ी खबर: प्रदेश में अब तक के सभी रिकार्ड टूटे कुल 243 मरीजो की हुई पहचान, देखे किन जिलो से है...

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूट गए आज राज्य में 243 नए मरीजो की पहचान हुई है सर्वाधिक जिला बिलासपुर से 64, कांकेर से 45, रायपुर से 25, बीजापुर व दुर्ग से 18-18, बस्तर व जांजगीर से 11-11, नारायणपुर व रायगढ़ से 7-7, कोरिया से 6, सुकमा व सरगुजा से 4-4, बेमेतरा, कबीरधाम, कोंडागांव व दंतेवाड़ा से 3-3, धमतरी, बलोदा बाजार, जशपुर व अन्य राज्य से 2-2, राजनांदगांव, कोरबा व बलरामपुर से 1-1 मिले है, वही आज कुल 146 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं.
इस तरह प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1564 हो गई है

 


 

राज्य सरकार ने सरकारी दफ्तरों के लिए जारी की नई गाइड लाइन

राज्य सरकार ने सरकारी दफ्तरों के लिए जारी की नई गाइड लाइन

रायपुर,राज्य सरकार ने आगे लगने वाले लॉक डाउन को नजर रखते हुए सरकारी दफ्तरों के लिए नया गाइडलाइन जारी किया है, सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सभी सचिवों कमिश्नर कलेक्टरों को आदेश दिया गया है कि वह दफ्तर में कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर दिशा-निर्देश तय करें.
राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि दफ्तरों में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की एक साथ उपस्थिति नहीं कराई जाए निचले वर्ग के श्रमिकों को रोस्टर के आधार पर ड्यूटी लगाई थी जबकि प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारी पूर्व की भांति दफ्तर आएंगे

देखे आदेश :-
 

लॉक डाउन लगाने के सम्बन्ध में मंत्री रविंद्र चौबे ने दी सरकार के फैसलों की जानकारी, पढ़े ये खबर

लॉक डाउन लगाने के सम्बन्ध में मंत्री रविंद्र चौबे ने दी सरकार के फैसलों की जानकारी, पढ़े ये खबर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लागू करने के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि 21 जुलाई के बाद कलेक्टर इस बात का फैसला लेगें कि किस शहर में लागू किया जाएगा, सारे अधिकार कलेक्टरों को दिए गए हैं। उन्होने कहा कि लॉकडाउन में जरूरी वस्तुओं की सेवा जारी रहेगी। उन्होने कहा कि लॉकडाउन को लेकर शहरों की सूची जारी की जाएगी। लॉकडाउन से पहले आम लोगों को सूचना देनी होगी।
उन्होने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में लॉकडाउन लागू किया जाएगा, कोरोना के बढ़ते मामलों पर राज्य सरकार चिंतित हैं, इससे निपटने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे। कोरोना जांच की संख्या को दोगुना किया जाएगा। कोरोना का हॉटस्पाट बने बीरगांव में 100 फीसदी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की हर जरूरत को पूरा किया जाएगा।
 

 BIG NEWS: भूपेश बघेल ने लॉकडाउन का किया ऐलान, 21 जुलाई के बाद छत्तीसगढ़ में लागू होगा लॉकडाउन

BIG NEWS: भूपेश बघेल ने लॉकडाउन का किया ऐलान, 21 जुलाई के बाद छत्तीसगढ़ में लागू होगा लॉकडाउन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से लॉकडाउन लगाया जायेगा। कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया गया है कि वो जिलों में कोरोना की स्थिति को देखकर फैसला लेंगे। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस बात का निर्णय लिया गया है कि 21 जुलाई के बाद प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जायेगा। हालांकि इसकी अवधि अभी तय नहीं हुई है। जिलों की स्थिति के आधार कलेक्टर निर्णय लेंगे कि लॉकडाउन कितने दिनों का होगा
रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई कार, 3 की मौत

रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई कार, 3 की मौत

पटना। बिहार में कोरोना काल में शनिवार को पटना-गया रेल खंड पर तेज रफ्तार जनशताब्दी एक्सप्रेस और एक कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि पटना-गया रेलखंड पर पोटही-नदवां के बीच अवैध रूप से एक कार ट्रैक पार कर रही थी, तभी पटना-रांची जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन पहुंच गई, जिससे ट्रेन और कार में टक्कर हो गई।

इस हादसे में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में ट्रेन के यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद रेल परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई है और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
ऑर्गनाइज सेक्स रैकेट मामले में तिहाड़ जेल में बंद सोनू पंजाबन ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

ऑर्गनाइज सेक्स रैकेट मामले में तिहाड़ जेल में बंद सोनू पंजाबन ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

नईदिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद जिस्मफरोशी रैकेट की सरगना सोनू पंजाबन की अचानक तबीयत खराब हो गई है. उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि जेल प्रशासन के मुताबिक, सोनू पंजाबन ने कोई जहरीली चीज खाई थी जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई. अस्पताल में अब उसकी हालत ठीक है.


जानकारी के मुताबिक, सोनू पंजाबन ने जहरीली दवाई खा ली थी, जिससे उसकी हालत खराब हुई है. उसे फिलहाल दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां अब इलाज के बाद सोनू पंजाबन की हालत खतरे से बाहर है. तिहाड़ के जेल नम्बर 6 में बंद सोनू पंजाबन को कुछ दिन पहले किसी केस में पहली बार दोषी करार दिया गया है. हालांकि, सजा का ऐलान होना अभी बाकी है.

सोनू पंजाबन पर दिल्ली के कई थानों के अलावा देश के कई राज्यों में बड़ा ऑर्गनाइज सेक्स रैकेट चलाने का मामला दर्ज है. सोनू पर मकोका के तहत भी केस दर्ज किया गया था. सोनू पंजाबन इतना बड़ा नाम हो गई थी कि उसके किरदार और बॉलीवुड में फिल्में भी बनने लगी थी. फुकरे फि़ल्म में भोली पंजबान का किरदार दरअसल सोनू पंजबान का ही किरदार है.

बता दें कि पिछले साल 31 मई को हाईकोर्ट ने सोनू पंजाबन को एक महीने की अंतरिम जमानत दी थी. कोर्ट ने सोनू पंजाबन को ये जमानत उसके वकील आरएम तुफैल की इस याचिका पर दी थी कि जेल से बाहर रहकर सोनू पंजाबन कुछ मेडिकल टेस्ट कराना चाहती है. हालांकि, अंतरिम जमानत दो महीने की मांगी गई थी. लेकिन हाईकोर्ट ने एक महीने की ही मंजूर की थी. वो भी 50 हजार रुपये के बॉन्ड के साथ. याचिका में ये भी तर्क दिया गया था कि जेल में लगातार इलाज चलने के बाद भी कोई आराम नहीं मिल रहा है. जेल अस्पताल ये भी तय नहीं कर पा रहा है कि सोनू को कैंसर है भी या नहीं.
BIG NEWS : प्रदेश के इस जिले में मिले 27 नए कोरोना मरीज,  BSF, SSB व डॉक्टर निकले कोरोना संक्रमित

BIG NEWS : प्रदेश के इस जिले में मिले 27 नए कोरोना मरीज, BSF, SSB व डॉक्टर निकले कोरोना संक्रमित

कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर ब्लाक में 27 और नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार अंतागढ़ में बीएसएफ के 19 और एसएसबी के 3 जवान के अलावा दुर्गुकोंदल ब्लॉक में 2 और भानुप्रतापपुर ब्लॉक में 2 मजदूर पॉजिटिव पाए गए। वहीं डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

BIG BREAKING : CM बघेल ने बुलाई आपात बैठक, आज रात से 15 दिनों का लग सकता है सम्पूर्ण लॉक डाउन

BIG BREAKING : CM बघेल ने बुलाई आपात बैठक, आज रात से 15 दिनों का लग सकता है सम्पूर्ण लॉक डाउन

रायपुरछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना सक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम 4 बजे मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की आपत बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना के रोकमथाम को लेकर चर्चा होगी । यह भी सम्भावना जताई जा रही है कि आज रात से राज्य में 15 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लग सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरोना को मात देने के लिए बड़े फैसले ले सकते हैं। राजधानी रायपुर कोरोना का हॉट स्पाट बना हुआ है। राजधानी में पुलिस, डॉक्टर, नौकरीपेशा, रहवासी, गृहणी, फेरीवाला, कपड़ा वाला सहित अन्य वर्ग के लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 राजस्थान फोन टैपिंग मामले की हो सीबीआई जांच-पात्रा

राजस्थान फोन टैपिंग मामले की हो सीबीआई जांच-पात्रा

जयपुर। राजस्थान में सचिन पायलट खेमे पर दबाव बनाने की कोशिशें हर गुजरते घंटे के साथ बढ़ती जा रही हैं। सियासी उथल-पुथल के बीच विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े ऑडियो क्लिप पर सियासत गर्माती दिख रही है। राज्य की विपक्षी बीजेपी ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। भाजपा ने इस संबंध में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है। भाजपा ने जयपुर के ज्योति नगर थाना में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सुरजेवाला, डोटासरा और लोकेश शर्मा ने विधायकों की खरीद फरोख्त के फर्जी ऑडियो बनाकर बीजेपी नेताओं को बदनाम करने कोशिश की है। भाजपा ने इस संबंध में मानहानि का केस दर्ज कराया और पुलिस से इन नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है।
 
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिसंख्य कांग्रेसी विधायकों को अपने पाले यानी बाड़बंदी में शामिल करने के बाद बचे विधायकों को भी अपनी तरफ खींचने के लिए दांव चलने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में अब विधायक खरीद-फरोख्त ऑडियो टेप मामले को लेकर विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
 
गौरतलब है कि सरकार गिराने-बचाने की कवायद के बाद राजस्थान की सियासत में टेप कांड को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस ने दो ऑडियो टेप जारी कर आरोप लगाए हैं कि इसमें सचिन पायलट के करीबी विधायक भंवरलाल शर्मा से बातचीत है। आरोप में यह भी कहा गया है कि बीजेपी सचिन पायलट खेमे के विधायकों के साथ मिलकर साजिश रच रही है। इसे देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 
इसी मामले में राजस्थान का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) जगह-जगह कार्रवाई भी कर रहा है। एसओजी की टीम शुक्रवार शाम मानसेर पहुंची थी, जहां एक होटल में कांग्रेस के कुछ बागी विधायक ठहरे हुए हैं। हालांकि एसओजी टीम को होटल में दाखिला नहीं मिला क्योंकि उसे अंदर जाने से रोक दिया गया। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद टीम को होटल में एंट्री मिल सकी। होटल में भंवरलाल शर्मा एसओजी को नहीं मिले जिसके बाद टीम खाली हाथ लौट गई।
 
वहीं इस मामले में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के अंदर जारी कलह के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान सरकार और सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला है। बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा ने ऑडियो रिकॉर्डिंग पर सीएम गहलोत से सवाल पूछे हैं। पात्रा ने पूछा कि राजस्थान सरकार बताए कि क्या वहां नेताओं और आम लोगों के फोन टेप हो रहे हैं। इसके साथ ही पात्रा ने फोन टेपिंग की सीबीआई जांच की मांग भी उठाई।
मुठभेड़ में चार आतंकियों का किया सफाया-शोपियां में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन

मुठभेड़ में चार आतंकियों का किया सफाया-शोपियां में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शोपियां के अमशीपोरा में आज सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। फिलहाल मुठभेड़ अभी जारी है। इस ऑपरेशन को सेना की 62-आरआर, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। इससे पहले कल हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे।


बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल मुठभेड़ चल रही है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि कुलगाम पुलिस द्वारा गांव चिम्मेर में इनपुट के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसमें पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

सिंह ने बताया कि सेना के तीन जवान भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के हैं। इनमें एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है, जोकि आईईडी एक्सपर्ट था। वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से सीधे निर्देश लेता था।

वहीं, कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश का शीर्ष कमांडर और आईईडी एक्सपर्ट वालिद समेत तीन आतंकी मारे गए हैं। एक एम-4 राइफल, एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। 

घाटी में नेताओं की सुरक्षा को लेकर आईजी ने कहा कि हम सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पूरी सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि एसओपी का पालन करें और अपनी यात्राओं के बारे में पुलिस को सूचित करें।