BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 65 नए कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 65 नए कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर में आज एक साथ 65 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है । आपको बता दें आज अभी तक मिले मरीजों में 32 लोग बाराडेरा सीआरपीएफ कैम्प से मिले हैं इनमें जवान और उनके परिवार के लोग शामिल हैं वहीं ITBP आरंग के 8 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

BIG BREAKING :  ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई | कल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव पाई गई थी | इसके बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | वहीँ अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है | 

BIG NEWS: अभिनेता अनुपम खेर की माँ सहित परिवार के 3 सदस्य निकले कोरोना संक्रमित

BIG NEWS: अभिनेता अनुपम खेर की माँ सहित परिवार के 3 सदस्य निकले कोरोना संक्रमित

मुंबई | कोरोना संक्रमण बॉलीवुड में भी तेजी से फैलता जा रहा है। लगातार एक के बाद एक बॉलीवुड सितारों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है | बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब अभिनेता अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 2 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

बड़ी खबर:फ़िल्म अभिनेता अमिताभ और अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजिटिव,अस्पताल में हुए भर्ती

बड़ी खबर:फ़िल्म अभिनेता अमिताभ और अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजिटिव,अस्पताल में हुए भर्ती

मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट पिता अमिताभ के पॉजिटिव आने के बाद किया गया इसके बाद फिर पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट किया गया। बाकी सदस्यों की रिपोर्ट अब कल आएगी। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी। बता दें कि परिवार में इन दोनों के अलावा जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और इनकी आठ साल की बेटी आराध्या बच्चन हैं।

अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी


खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात करीब 11 बजे ट्वीट किया, “मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे गुज़ारिश है कि वो अपनी जांच जल्द से जल्द करा लें।”

अमिताभ बच्चन की तरह उनके बेटे अभिषेक ने भी कुछ देर बाद खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया ‘आज मैं और मेरे पिता दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों में ही कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हमने अस्पताल को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार और स्टाफ की जांच की गई है। सभी से संयम बरतने की और परेशान नहीं होने की अपील करता हूं। 

कोरोना बुलेटिन: प्रदेश में आज रायपुर में 36 समेत कुल 65 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान और इतने हुए स्वस्थ

कोरोना बुलेटिन: प्रदेश में आज रायपुर में 36 समेत कुल 65 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान और इतने हुए स्वस्थ

रायपुर, प्रदेश में शनिवार को शाम तक 65 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमे से सर्वाधिक रायपुर से 36, बस्तर से 9, बिलासपुर से 6, कोरिया से 4, सरगुजा से 3, कोरबा और नारायणपुर से 2-2, कांकेर, धमतरी, दुर्ग से 1-1 मरीज मिले हैं। वहीं 42 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या अब 810 हो गई है।
 

बड़ी खबर: रायपुर में मिले कोरोना के 26 नए मरीज, सदर बाजार सहित इन इलाको से सामने आये मरीज

बड़ी खबर: रायपुर में मिले कोरोना के 26 नए मरीज, सदर बाजार सहित इन इलाको से सामने आये मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का अकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी भी कोरोना से अछूता नहीं है यहां भी रोज दर्जनों की संख्या में कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी तरह राजधानी रायपुर में आज फिर 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी के कटोरा तालाब, बूढ़ा तालाब, वीआईपी रोड, सीएम हाउस, लोधीपारा पंडरी, भाठागांव, तेलीबांधा, नयापारा अभनपुर के साथ-साथ राजधानी के सबसे भीड़ भाड़ वाले सदर बाजार में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। आज जो नए मरीज की पहचान की गई है उनमें पुलिस कर्मी, ड्राइवर 112, गृहिणी सहित छात्र और व्यापारी शामिल हैं| इन सभी की भर्ती कोविड अस्पताल में की जा रही है। 

 
फाइनल ईयर सहित विश्वविद्यालय-कालेज के सभी एग्जाम रद्द, छात्रों को पैमाने के आधार पर मिलेगी डिग्री: सिसोदिया

फाइनल ईयर सहित विश्वविद्यालय-कालेज के सभी एग्जाम रद्द, छात्रों को पैमाने के आधार पर मिलेगी डिग्री: सिसोदिया

नईदिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष  सिसोदिया ने कहा, कोरोना की वजह से सभी युनिवर्सिटीज़ को फाइनल एग्ज़ाम कैंसल कर छात्रों के इवैल्युएशन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से एग्ज़ाम लेना और डिग्री न देना अन्याय होगा। ये निर्णय स्टेट युनिवर्सिटीज के लिए लिया गया है।


सिसोदिया ने कहा, दिल्ली के अंदर आने वाली सभी सेंट्रल युनिवर्सिटीज़ के लिए केंद्र को निर्णय लेना है। इसके लिए दिल्ली मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख निवेदन किया है कि दिल्ली सरकार जैसा फैसला देश की दूसरी सेंट्रल युनिवर्सिटीज़ के लिए भी लिया जाए।
 
कोविड- 19 महामारी के बीच सीपीएल टी20 लीग भी 18 अगस्त से शुरू

कोविड- 19 महामारी के बीच सीपीएल टी20 लीग भी 18 अगस्त से शुरू

नईदिल्ली। घातक महामारी कोविड- 19 ने पूरी दुनिया को घरों में ही कैद कर लिया था। लेकिन अब धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौटने लगा है। भले ही इस बीमारी का वजूद अभी भी पहले की तरह बना हुआ है लेकिन अब सावधानी बरतते हुए एक बार फिर सबकुछ लौटने लगा है। क्रिकेट की बात करें तो इंग्लैंड में वेस्ट इंडीज की टीम के साथ टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। इस बीच टी20 लीग भी शुरू होने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 18 अगस्त से कैरेबियाई प्रीमियर लीग की शुरुआत तय है।

कोरोना वायरस के बाद सीपीएल दुनिया की ऐसी पहली फ्रैंचाइजी टी20 लीग होगी, जो सबसे पहले वापसी करेगी। 34 दिन चलने वाले इस टूर्नमेंट का फाइनल 20 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार यह पूरी लीग त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो में खेली जाएगी, ताकि इस खिलाडिय़ों और टीम के स्टाफ को कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके। इस टूर्नमेंट को स्थानीय प्रशासन और सरकार से जरूरी मंजूरी भी मिल चुकी है।

इस लीग के लिए जैसे ही सभी टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो में एंट्री करेंगे सभी को अलग-अलग होटलों में सख्त हेल्थ प्रोटोकॉल के तहत दो सप्ताह के लिए च्ॉरंटीन किया जाएगा। विदेश से आने वाले खिलाडिय़ों का त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो के लिए प्रस्थान से पहले और यहां पहुंचने पर कोविड- 19 टेस्ट किया जाएगा।

कोविड- 19 के संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार यह टूर्नमेंट भी दर्शकों के बगैर ही खेला जाएगा और कोविड- 19 की सभी गाइडलाइन्स को यहां फॉलो किया जाना है। 

इस लीग में इस बार प्रवीण तांबे भी अपना डेब्यू करते नजर आएंगे। वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, जो किसी विदेशी टी20 लीग में खेलने जा रहे हैं। तांबे को त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में चुना है।
शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाडिय़ां मौके पर मौजूद

शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाडिय़ां मौके पर मौजूद

मुंबई। मुंबई के बोरीवली पश्चिम में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में भीषण आग लगने की खबर है। इस पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाडिय़ां लगी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह आग रात करीब 3 बजे लगी है। बताया जा रहा है कि आग बेसमेंट में लगी थी, जो फैलते हुए दूसरी मंजिल तक पहुंच गई है। वेंटिलेशन के लिए जेसीबी की मदद से बिल्डिंग के साइड ग्रिल्स को तोड़ा जा रहा है। फिलहाल, किसी के हादसे में हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करोड़ों रुपये का सामान आग की भेट चढ़ चुका है। हालांकि सुबह के वक्त शॉपिंग कॉम्पलेक्स में किसी प्रकार की भीड़ नहीं थी वरना यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग के अनुसार यह लेवल 4 की आग है। जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है। मुबंई के दमकल विभाग के प्रमुख प्रभात रहांदले ने बताया कि आग को बेसमेंट में नियंत्रित करके रखा गया है। धुंआ चारों तरफ फैल गया है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिये रोबोट की मदद ली जा रही है। घटना को लेकर और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। आग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची।

इससे पहले मुम्बई के उपनगरीय मानखुर्द के एक स्क्रैप कपाउंड में सुबह भीषण आग लग गई थी, जिसमें बेकार तेल के कुछ डिब्बे और वहां पड़ा सामान खाक हो गया था। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया था कि दमकल विभाग को सुबह करीब छह बजे मानखुर्द-घाटकोपर लिंक रोड के पास मंडाला स्थति स्क्रैप कपाउंड में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसमें 15,000 वर्ग फुट में फैले पांच कबाड़ के गोदाम में पड़े कबाड़ और खाली पड़े तेल के ड्रमों में आग लग गई थी। तेज हवा के कारण बढ़ रही आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के तीन विमानों को तुरंत मौके पर भेजा गया था। इसके अलावा दमकल की छह गाडिय़ां, जम्बो टैंकर, तीन पानी के टैंकर, दो फोम टेंडर और एक एम्बुलेंस मौके पर तैनात किए गए थे।
अभी अभी प्रदेश में 26 और नए मरीजो की हुई पहचान

अभी अभी प्रदेश में 26 और नए मरीजो की हुई पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। शुक्रवार को अब तक कुल 166 मरीजों की पहचान हो चुकी है। अभी-अभी मिले 26 मरीजों में 24 सिर्फ बलौदाबाजार जिले से शामिल हैं। 2 मरीज दुर्ग जिले से मिले हैं। राज्य में अब तक कुल 3832 केस सामने आए हैं। इनमें 3028 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक प्रदेश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 125 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 787 पहुंच चुकी है। 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज रायपुर में 34 समेत कुल 140 नये कोरोना संक्रमितो की हुई पहचान,पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: प्रदेश में आज रायपुर में 34 समेत कुल 140 नये कोरोना संक्रमितो की हुई पहचान,पढ़े पूरी खबर

रायपुर, आज प्रदेश में कुल 140 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हो गई है, आज सर्वाधिक मरीज जिला रायपुर से 34 मिले है ,वही नारायणपुर से 22, दंतेवाड़ा से 17, बिलासपुर से 13, राजनांदगांव व बलौदा बाजार से 10-10, सरगुजा से 9, रायगढ़ से 7, दुर्ग, बालोद, जांजगीर से 3-3, बलरामपुर, कोंडागांव व अन्य राज्य से 2-2, कोरबा, बेमेतरा, महासमुंद से 1-1 मरीज मिले हैं वहीं प्रदेश में आज 125 लोग स्वस्थ होकर घर वापस गए हैं, इसके साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 761 हो गई है.
आपको बता दें प्रदेश में आज 2 लोग की मृत्यु हो गई है इस तरह से कुल मृतकों की संख्या राज्य में 17 हो गई है
 

बड़ी खबर: विकास दुबे का पोस्टमार्टम खत्म, पत्नी का शव लेने से इनकार

बड़ी खबर: विकास दुबे का पोस्टमार्टम खत्म, पत्नी का शव लेने से इनकार

विकास दुबे का पोस्टमार्टम खत्म हो चुका है। पत्नी ऋचा ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है। वहीं मां सरला दुबे भी बेटे विकास का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। विकास के पिता ने कहा है जो हुआ ठीक हुआ। इसके बाद विकास के बहनोई दिनेश तिवारी पोस्टमार्टम हाउस उनका शव लेने के लिए पहुंचे हैं।


आपको बता दे डॉक्टरों की टीम ने विकास दुबे का पोस्टमार्टम पूरा कर उसकी बॉडी को सील कर दिया है। उसके शरीर से तीन गोलियां मिली हैं। जो उसके सीने में लगी थीं।

 

बड़ी खबर: रायपुर में मिले कोरोना के 31 नए मरीज, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: रायपुर में मिले कोरोना के 31 नए मरीज, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। यहां आय दिन दर्जनों की संख्या में कोरोना मरीज निकल कर बाहर आ रहे है। इसी कड़ी में खबर है की आज शाम तक 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। जिसकी पुष्टि डीएचओ ने की है। बता दें कि कल भी 56 मरीजों की पहचान की गई थी। वहीं 68 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। 

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले कोरोना के 9 नए पॉजिटिव मरीज, CRPF के जवान हुए संक्रमित

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले कोरोना के 9 नए पॉजिटिव मरीज, CRPF के जवान हुए संक्रमित

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 9 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि CEO ज़िला पंचायत अश्वनी देवांगन ने की है, आपको बता दे की CRPF 195 बटालियन के तीन जवान भी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 231 बटालियन के पांच जवान और एक मज़दूर की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। जानकारी के अनुसार ये सभी क्वॉरंटीन सेंटर में ही थे। 
चीनी सामानों का खुलासा नहीं किया तो लगेगा 1 लाख का जुर्माना, पढ़े पूरी खबर

चीनी सामानों का खुलासा नहीं किया तो लगेगा 1 लाख का जुर्माना, पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली। घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने और चीन से हो रहे आयात को लेकर सरकार अब सख्त हो गई है। विदेशों से पैकेज्ड आइटम आयात करने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों, मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों और मार्केटिंग एजेसियों की अब खैर नहीं है। अगर उन्होंने सामान पर कंट्री ऑफ ओरिजन नहीं दिखाया तो उन पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है और साथ ही एक साल जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। 

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी का गठन किया है। अथॉरिटी स्वत: संज्ञान लेते हुए या केंद्र सरकार के निर्देश पर ऐसी कंपनियों के खिलाफ ऐक्शन ले सकती है। मंत्रालय ने अतिरिक्त सचिव को चीफ कमिश्नर और बीआईएस के डायरेक्टर जनरल को इनवेस्टिगेटिंग ऑफिसर बनाया है। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि उन्होंने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों और राज्य सरकारों को लिखा है कि पैकेज्ड कमोडिटीज रूल्स के तहत प्रोडक्ट पर कंट्री ऑफ ओरिजिन का उल्लेख करना अनिवार्य है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की सचिव लीना नंदन ने कहा कि अगर कोई मैन्यूफैक्चरर या मार्केटिंग फर्म इसका पालन नहीं करती हैं तो पहली बार में उस पर 25 हजार रुपये का फाइन लगेगा। दूसरी बार ऐसा करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके बाद एक लाख रुपये का जुर्माना या एक साल की जेल या दोनों भुगतने पड़ सकते हैं। यह ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी लागू होगा, अगर उन्होंने अपनी वेबसाइट पर इसकी डिटेल नहीं बताई।

अधिकारियों ने बताया कि सभी मैन्यूफैक्चरर्स, आयातकों, पैकर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रोडक्ट पर कंट्री ऑफ ओरिजिन डिस्प्ले करने का प्रावधान जनवरी 2018 से लागू है। सचिव ने कहा कि डीपीआईआईटी द्वारा बुलाई गई बैठक में इस मुद्दे पर ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, हम सब इसे लागू करने पर सहमत हैं। अगर ई-कॉमर्स कंपनियां कानून के मुताबिक अपने प्रोडक्ट पर कंट्री ऑफ ओरिजिन डिस्प्ले करती हैं तो उपभोक्ताओं को फैसला करने में मदद मिलेगी।
   बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले कोरोना के 3 नए पॉजिटिव मरीज, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले कोरोना के 3 नए पॉजिटिव मरीज, पढ़े पूरी खबर

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगरी जिले में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसकी पुष्टि जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने की है। नए मिले मरीजों में 2 महिला और एक 7 साल का बालक शामिल हैं। ये नए मरीज डभरा और मालखरौदा ब्लॉक में मिले हैं।

 

विकास दुबे एनकाउंटर मामला, घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो: मायावती

विकास दुबे एनकाउंटर मामला, घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कानपुर पुलिस हत्याकांड और दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को मारे जाने की घटना की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराये जाने की मांग की है। मायावती ने कहा, कानपुर पुलिस हत्याकाण्ड की तथा साथ ही इसके मुख्य आरोपी दुर्दान्त विकास दुबे को मध्यप्रदेश से कानपुर लाते समय आज पुलिस की गाड़ी के पलटने व उसके भागने पर यूपी पुलिस द्वारा उसे मार गिराए जाने आदि के समस्त मामलों की माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।


उन्होने कहा, यह उच्च-स्तरीय जाँच इसलिए भी जरूरी है ताकि कानपुर नरसंहार में शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों के परिवार को सही इन्साफ मिल सके। साथ ही, पुलिस व आपराधिक राजनीतिक तत्वों के गठजोड़ की भी सही शिनाख्त करके उन्हें भी सख्त सजा दिलाई जा सके। ऐसे कदमों से ही यूपी अपराध-मुक्त हो सकता है। गौरतलब है कि कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने कल उज्जैन से गिरफ्तार किया था। उज्जैन से लाते समय कानपुर के भौती क्षेत्र में पुलिस ने समय उसे ढेर कर दिया था जब वह भागने का प्रयास कर रहा था।
   प्रियंका ने यूपी सरकार पर साधा निशाना-विकास दुबे मुठभेड़

प्रियंका ने यूपी सरकार पर साधा निशाना-विकास दुबे मुठभेड़

नईदिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गैंगस्टर विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शुक्रवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि अपराधी का तो अंत हो गया लेकिन उसके अपराध को संरक्षण देने वालों का क्या हो रहा है। वाड्रा ने ट्वीट किया, अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या। 
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। कई लोगों ने पहले ही ये आशंका जताई थी पर अनेकों सवाल छूट गए। उन्होंने इस संबंध में सरकार से पूछा, अगर उसे भागना ही था, तो उज्जैन में सरेंडर ही क्यों किया। उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते। पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल्ज़ जारी क्यों नहीं। 

गौरतलब है कि आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे पांच लाख रुपये के इनामी विकास को उज्जैन से कानपुर ला रही एसटीएफ की गाड़ी पलट गई और उसने पुलिस का हथियार छीकर भागने की कोशिश की जिसके बाद उसे मुठभेड़ में मार दिया गया।
 
 


मारा गया कानपुर कांड का मास्टरमाइंड, विकास दुबे की मौत छोड़ गई कई सवाल

मारा गया कानपुर कांड का मास्टरमाइंड, विकास दुबे की मौत छोड़ गई कई सवाल

कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे मुठभेड़ में मार गिराया गया है। विकास की मौत के साथ ही कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। गाड़ी किस तरह पलटी, किन परिस्थितियों में पलटी, लोगों और मीडिया को घटना स्थल से दूर क्यों रखा गया जैसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश और पुलिस का पिस्टल छीना। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और विकास घायल हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

जाने पूरा घटना क्रम
उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने कल बाबा महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था । विकास ने महाकाल मंदिर में 250 का टिकट लिया शंका के आधार पर उसे रोक कर पूछताछ की उसने शुरुआत में अपनी पहचान छुपाई। एस पी ने कहा कि बाहरी लोगों पर हमारी नजर थी। विकास दुबे को हमने यूपी पुलिस के हवाले किया है।


कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी ला रही यूपी एसटीएफ टीम की गाड़ियों का काफिला देर रात करीब 3.13 बजे झांसी पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ विकास को सड़क मार्ग से उज्जैन से कानुपर लाया जा रहा था ।


इस दौरान झांसी के टोल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एसटीएफ का काफिला गुजरते हुए आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई। पुलिस का कहना है कि विकास को जिस गाड़ी में लाया जा रहा था वह हादसे का शिकार हुई। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की और मारा गया।

 

 

आज रायपुर जिले के इन जगहों से मिले 56 नये कोरोना संक्रमित मरीज

आज रायपुर जिले के इन जगहों से मिले 56 नये कोरोना संक्रमित मरीज

रायपुर, स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में आज 56 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। सूत्रों के अनुसार आज मिले नये मरीजों में सीआरपीएफ से 08 जवान, अभनपुर से 11 प्रायमरी, डीकेएस से 13 मरीज प्रायमरी, तेलीबांधा थाने के 07 स्टाफ, ढेबर पिंक सिटी, गुलमोहर पार्क एवं आल नियर होटल एमजी रोड से 02-02, होटल आदित्य, रावतपुरा कॉलेज, प्रयास छात्रावास, छेरीखेड़ी, चंगोराभाटा, सतासी मंदिर, खरोरा से 01-01 एवं अन्य जगहों से 04 संक्रमित मिले है। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। रायपुर जिले से आज 15 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है।
इस तरह रायपुर जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 567 हो गई हैं, जिनमें से कुल 269 मरीज डिस्चार्ज एवं 02 की मौत हुई है। अभी 296 एक्टिव केस है।