लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कानपुर पुलिस हत्याकांड और दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को मारे जाने की घटना की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराये जाने की मांग की है। मायावती ने कहा, कानपुर पुलिस हत्याकाण्ड की तथा साथ ही इसके मुख्य आरोपी दुर्दान्त विकास दुबे को मध्यप्रदेश से कानपुर लाते समय आज पुलिस की गाड़ी के पलटने व उसके भागने पर यूपी पुलिस द्वारा उसे मार गिराए जाने आदि के समस्त मामलों की माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।
अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2020
कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे मुठभेड़ में मार गिराया गया है। विकास की मौत के साथ ही कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। गाड़ी किस तरह पलटी, किन परिस्थितियों में पलटी, लोगों और मीडिया को घटना स्थल से दूर क्यों रखा गया जैसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश और पुलिस का पिस्टल छीना। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और विकास घायल हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
जाने पूरा घटना क्रम
उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने कल बाबा महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था । विकास ने महाकाल मंदिर में 250 का टिकट लिया शंका के आधार पर उसे रोक कर पूछताछ की उसने शुरुआत में अपनी पहचान छुपाई। एस पी ने कहा कि बाहरी लोगों पर हमारी नजर थी। विकास दुबे को हमने यूपी पुलिस के हवाले किया है।
कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी ला रही यूपी एसटीएफ टीम की गाड़ियों का काफिला देर रात करीब 3.13 बजे झांसी पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ विकास को सड़क मार्ग से उज्जैन से कानुपर लाया जा रहा था ।
इस दौरान झांसी के टोल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एसटीएफ का काफिला गुजरते हुए आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई। पुलिस का कहना है कि विकास को जिस गाड़ी में लाया जा रहा था वह हादसे का शिकार हुई। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की और मारा गया।
रायपुर, स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में आज 56 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। सूत्रों के अनुसार आज मिले नये मरीजों में सीआरपीएफ से 08 जवान, अभनपुर से 11 प्रायमरी, डीकेएस से 13 मरीज प्रायमरी, तेलीबांधा थाने के 07 स्टाफ, ढेबर पिंक सिटी, गुलमोहर पार्क एवं आल नियर होटल एमजी रोड से 02-02, होटल आदित्य, रावतपुरा कॉलेज, प्रयास छात्रावास, छेरीखेड़ी, चंगोराभाटा, सतासी मंदिर, खरोरा से 01-01 एवं अन्य जगहों से 04 संक्रमित मिले है। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। रायपुर जिले से आज 15 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है।
इस तरह रायपुर जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 567 हो गई हैं, जिनमें से कुल 269 मरीज डिस्चार्ज एवं 02 की मौत हुई है। अभी 296 एक्टिव केस है।
रायपुर,प्रदेश में आज 146 मरीज मिले है जिसमे से सर्वाधिक मरीज रायपुर जिले से 56 है, साथ ही नारायणपुर से 38, बीजापुर से 13, कोरबा से 9,सरगुजा से 6, बलरामपुर व बिलासपुर से 5-5, जांजगीर से 3, दंतेवाड़ा, कांकेर, बेमेतरा से 2-2, दुर्ग, राजनांदगाँव, कवर्धा, सूरजपुर व जशपुर से 1-1 मरीज मिले है , वही 68 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 3679 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 761 है।
वही सरगुजा निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गयी इस तरह राज्य में अब कुल मौत की संख्या 15 हो गयी है.
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 9, 2020
राज्य में 146 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 68 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 3679 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 761 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/Ts2neKDWKV
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज फिर कोरोना बम फूटा है | राजधानी रायपुर में आज 52 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। रायपुर सीएमएसओ डॉ. मीरा बघेल ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार रायपुर में आज सीआरपीएफ के 8 जवान पॉजिटिव पाए गए है। साथ ही डीकेएस अस्पताल के 8 स्टॉफ कोरोना संक्रमित मिले है।वहीँ अभनपुर से 14 मामले सामने आए है। इस तरह कुल मिलाकर रायपुर से 52 नए कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई है।
रायपुर | अपराधियों को पकड़ना इस बात पर निर्भर करता है कि घटना के बाद पुलिस का रिस्पॉन्स कैसा रहा। पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट जाए तो अपराधों की गुत्थी आसानी से सुलझायी जा सकती है। इसके साथ ही जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। पुलिस को सफलता तभी मिलती है जब पूरी टीम ने कोशिश की हो। उक्त बातें डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने इंद्रधनुष सम्मान समारोह में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहीं। सम्मान समारोह में बिलासपुर आईजी श्री दीपांशु काबरा, रायपुर आईजी डॉ आनंद छावड़ा, बलौदाबाजार एसपी श्री आई कल्याण एलिसेला, रायगढ़ एसपी श्री संतोष कुमार सिंह और अपराधियों को पकड़ने में शामिल पैंतालीस पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि हाल में ही रायगढ़ में कैश वैन लूटकांड, हत्या और बलौदाबाजार में डकैती की घटना पुलिस द्वारा चौबीस घंटे के अंदर सुलझा ली गयी थी। पुलिस द्वारा तत्काल अपराधियों को पकड़ने के बाद डीजीपी ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की थी। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ पुलिस आपराधिक घटनाओं को तत्काल सुलझा ले रही है। अपराध घटित होने के बाद जब एसपी से लेकर सिपाही तक मिलकर केस सुलझाने में जुट जाते हैं तो अपराधी पुलिस की पकड़ में जल्दी आते हैं। इस अवसर पर एआईजी श्री राजेश अग्रवाल, रायगढ़ एएसपी श्री अभिषेक वर्मा, बलौदाबाजार एएसपी श्रीमती निवेदिता पाल एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


रायपुर |छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बंद कंपनी में चोरी करने जा रहे हैं 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि यह मामला उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघानिया चौक का है जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आज प्रातः 6:30 बजे घेराबंदी कर चार बालिक सहित एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि आरोपी बंद कंपनी में डकैती डालने जा रहे थे जिनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल सहित बटनदार चाकू, स्टील धारदार चाकू, खुखरीनुमा चाकू व गुप्तनुमा चाकू भी जप्त किया गया है। पुलिस ने पाँचों आरोपी अजय साहू, मिलन निषाद, तुलेंद्र साहू, राजेश यादव, और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपाचे व सीडी डीलक्स मोटर साइकिल से जा रहे थे, मुखबिर ने सूचना दी थी कि उनके पास कट्टा और चाकू है शायद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।
गुड़गांव। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बिच लोगो में भय का माहौल बना हुआ है जिसकी वजह से लोग एक बार से ज्यादा कोरोना की जांच करवा रहे है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने बार बार कोरोना जांच कराने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रूख अपनाते हुए साफ तौर पर ये कहा है कि यदि कोई मरीज एक बार से ज्यादा कोरोना की जांच करवाता है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज किया जाए। गुड़गांव में इस तरह के मामले काफी बढ़ गए हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने ये आदेश जारी किया है।
उज्जैन। उज्जैन से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर 2 जुलाई से फरार था। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने विकास दुबे के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे हमारी कस्टडी में है।
कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज 65 नए कोरोना संक्रमित मिले, रायपुर से मिले 13 देखे किन किन जिलो से है
रायपुर, आज प्रदेश में कुल 65 नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पहचान हुई है जिसमे से रायपुर से 13, जगदलपुर से 12, नारायणपुर से 10, राजनांदगाव से 8, दुर्ग से 5, दंतेवाड़ा से 4, कोरबा से 3, बेमेतरा, सरगुजा, कोरिया से 2-2, बालोद,गरियाबंद,सुकमा,कांकेर से 1-1 मरीज शामिल है , वही आज प्रदेश में 107 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है,
इसके बाद अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 642 हो गयी है
आपको बता दे विगत रात्री 11 और मरीजो की भी पहचान हुई टी इस प्रकार पिछले 24 घंटे में 76 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है.
Today 65 new #COVID19 cases and 107 discharge. Total number of positive cases rise to 3491 including 642 active cases.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/ux2fHaTYOx
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 8, 2020
राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है अभी सुकमा जिले में फिर से सीआरपीएफ़ का एक और जवान कोरोना पॉज़िटिव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार यह जवान दोरनापाल में सीआरपीएफ़ की 223वीं बटालियन का है और वो क्वारंटान सेंटर में रखा गया था।
वहीं दंतेवाड़ा में कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं। ये सभी सीआरपीएफ़ 199 बटालियन जवान हैं जो कि संक्रमित पाए गए हैं।
नारायणपुर जिले से भी 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे
रायपुर। राजधानी रायपुर के बोरियाकला गांव के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बीती रात्रि हुई चाकूबाजी के फरार 6 आरोपी और 01 अपचारी सहित कुल 07को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।





रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट हो रहा है यहां आय दिन भारी मात्रा में कोरोना के मरीज निकल कर बहार आ रहे है। इसी कड़ी में खबर है की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे आज फिर 5 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे 2 बेबीलॉन होटल और संतोषी नगर से एक, अभनपुर-2 मरीज शामिल है | वहीँ अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 685 हो गई है।
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती कोरोना के एक वृद्ध मरीज ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई| घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया| हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है पुलिस अभी मौके पर पहुंची है और अस्पताल प्रंबंधन से पूछताछ में जुटी है|
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है आपको बता दे कि पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय आरोपी रवि सोनवा ने मासूम को अपने घर बहला फुसलाकर ले गया और घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई जिसके बाद पुलिस में शिकायत के पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नारायणपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है इसी कड़ी में खबर है की आज नारायणपुर में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 500 सीटर बुनियादी क्वारंटाइन सेंटर में पॉजिटिव संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, अन्य राज्यों से ये मजदूर लौटे थे। बता दे की सभी मजदूरों को क्वारंटाइन किया गया है।



















