BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : प्रदेश में 27 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले जो रायपुर समेत इन जिलो से है ,एम्स ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में 27 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले जो रायपुर समेत इन जिलो से है ,एम्स ने दी जानकारी

रायपुर, एम्स रायपुर में किए गए परीक्षणों के दौरान 27 और सकारात्मक रोगियों की रिपोर्ट सामने आई है ।जिनमे से 14 जशपुर, 04 कबीरधाम, 06 राजनांदगांव, 03 रायपुर से है  

 

 बड़ी खबर: रायपुर के बाद महासमुंद से मिले कोरोना के दो नए संक्रमित मरीज

बड़ी खबर: रायपुर के बाद महासमुंद से मिले कोरोना के दो नए संक्रमित मरीज

रायपुर। महासमुंद में मिले कोरोना संक्रमित 2 और मरीज।जानकारी के अनुसार दोनों महिलाये है जिनकी उम्र क्रमशः 27 व् 32 वर्ष है।
आपको बता दे थोड़ी देर पहले रायपुर में कोरोना वायरस के 3 नए पॉजिटिव केस मिले है। जो कि रामसागर पारा,गणपत स्टील बिरगांव और देवपुरी से 1-1 केस मिले है।

इन सभी की पुष्टि एम्स रायपुर ने की

 

 राहत भरी खबर:  छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9 मरीज हुए स्वस्थ, अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

राहत भरी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9 मरीज हुए स्वस्थ, अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां कोरोना का आकड़ा बढ़ रहा है तो वही दूसरी ओर एक खबर है की सरगुजा में कोरोना के 9 और मरीज ठीक हुए हैं। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा,कोरिया के 2-2 और बलरामपुर के 5 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। 
बड़ी खबर: रायपुर के रामसागर पारा सहित इन स्थानों से मिले 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज

बड़ी खबर: रायपुर के रामसागर पारा सहित इन स्थानों से मिले 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना से छत्तीसगढ़ की राजधानी भी अछूता नहीं है यहां भी कोरोना की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है आपको बता दे की रायपुर में कोरोना वायरस के 3 नए पॉजिटिव केस मिले है। जानकारी के मुताबिक रामसागर पारा,गणपत स्टील बिरगांव और देवपुरी से 1-1 केस मिले है। जिसमें देवपुरी निवासी एक निजी चैनल के पत्रकार की नाबालिग बेटी संक्रमित पाई गई है। जबकि रायपुर के मध्य और सबसे घना इलाका रामसागर पारा में एक 25 वर्षीय लड़की और उरला के निजी फैक्ट्री में काम करने वाला एक युवक भी पॉजिटिव मिला है। 
देह व्यपार का पर्दाफास: किराए के घर में चल रहा था देह व्यपार का धंधा , मौके पर 5 युवतियां और 2 युवक गिरफ्तार

देह व्यपार का पर्दाफास: किराए के घर में चल रहा था देह व्यपार का धंधा , मौके पर 5 युवतियां और 2 युवक गिरफ्तार

भोपाल,मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक खबर सामने आई है जहां किराये की मकान में चल रहे देह व्यपार के धंधे  को पुलिस ने पर्दाफास किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने छत्रसाल नगर के पिपलानी इलाके में एक किराए के घर पर रेड मारी है। जिसमें मौके से 5 युवतियां और 2 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 1 युवक रेड पड़ते ही मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।  पकड़ा गया एक आरोपी वाॅट्सएप पर कॉलगर्ल की फोटो पंसद करने के बाद लॉकडाउन खुलते ही मंगलवार रात सीहोर से भोपाल आया था।

पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की पुलिस को मंगलवार रात छत्रसाल नगर फेस-2 के एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। टीम बनाकर मौके पर पहुंचे, तो कुछ महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पांच महिलाओं और दो पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। पूछताछ में गिरोह की 38 साल की महिला सरगना ने बताया कि उसने दिसंबर में घर से किराए से लिया था। वह वाॅट्सएप के जरिए ही ग्रहकों के संपर्क में रहती थी। फोटो और रकम तय होने के बाद ग्राहक को बुलाया जाता था। सेवा के लिए 1 हजार रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक चार्ज किया जाता था। वह लंबे समय से इसी तरह नाम बदलकर किराए का मकान लेकर कारोबार कर रही थी।
बड़ी खबर: रेपकांड मामले में IAS जनक पाठक निलंबित, मुख्यमंत्री ने दिया चीफ सिकरेट्री को उच्च स्तरीय जांच के आदेश

बड़ी खबर: रेपकांड मामले में IAS जनक पाठक निलंबित, मुख्यमंत्री ने दिया चीफ सिकरेट्री को उच्च स्तरीय जांच के आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रेपकांड मामले में फंसे IAS जनक पाठक सस्पेंड कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जनक पाठक पर कार्रवाई की गयी है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल को उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिये हैं। 

बता दें कि बुधवार को रेप पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक के खिलाफ धारा 376, 506, 509ख के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़िता के मुताबिक वे एनजीओ के काम के सिलसिले में जांजगीर-चांपा में कलेक्टर के पद पर पदस्थ जनक प्रसाद पाठक से मिली थी। कलेक्टर ने उन्हें उनका काम करने का आश्वासन दिया था और उनका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके नंबर पर कलेक्टर अश्लील मैसेज, वीडियो और फोटो इत्यादि भेजता था। महिला का आरोप था कि कलेक्टर ने 15 मई को उसके साथ चैबर में ही रेप किया था। इस मामले में महिला ने ये आरोप भी लगाया था कि जब वो कलेक्टर से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही थी, तो उसके शिक्षाकर्मी पति को बर्खास्त करने की धमकी दी गयी।
 
प्रेग्नेंट हथिनी की मौत पर केंद्र सख्त: दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, केरल सरकार से मांगी डिटेल रिपोर्ट

प्रेग्नेंट हथिनी की मौत पर केंद्र सख्त: दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, केरल सरकार से मांगी डिटेल रिपोर्ट

नईदिल्ली। पटाखों से भरा अननानास खिलाए जाने के बाद केरल में एक गर्भवती हथिनी की मौत के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को इस घटना पर गंभीरता से ध्यान दिया और कहा कि इसकी उचित जांच की जाएगी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपनी नाराजगी जताते हुए माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा। उन्होंने ट्वीट किया, केंद्र सरकार ने मल्लापुरम, केरल में एक हथिनी की हत्या के मामले पर बहुत गंभीरता से ध्यान दिया है। हम सही तरीके से जांच करने और अपराधी को पकडऩे के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पटाखे खिलाना और मारना भारतीय संस्कृति नहीं है।

27 मई को एक 15 वर्षीय गर्भवती पचीडरम हथिनी एक अमानवीय कृत्य का शिकार हो गई। जब एक व्यक्ति ने एक शक्तिशाली पटाखों से भरा अनानास खिलाया, इससे उसके मुंह में विस्फोट हो गया और वह बुरी तरह चिंघाड़ी। इससे उसकी जीभ और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। बाद में वह एक नदी में चली गई और तीन दिनों तक इंतजार करती रही और फिर धीरे-धीरे मौत की ओर बढ़ी। बुधवार को पर्यावरण मंत्री ने हथिनी की मौत पर केरल सरकार से डिटेल रिपोर्ट मांगी और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ इस घटना की सोशल मीडिया पर जमकर निंदा हो रही, जहां मीम्स में मां हथिनी को यह कहते हुए दिखाया कि यह मानव जाति पर भरोसा करने के लिए उसकी गलती थी, जबकि उसके गर्भ में अजन्मा बच्चा पूछ रहा है, मेरी क्या गलती है, मां?

साइलेंट वैली नेशनल पार्क के वन्यजीव वार्डन सैमुअल पचुआउ ने कहा, पिछले महीने की 23 तारीख को हमें इस घटना के बारे में पता चला, जब हथिनी को नेशनल पार्क के बाहर एक जल स्रोत के पास देखा गया था। 

उनके अनुसार, अपराधियों ने एक पाइनएप्पल के अंदर पटाखे रखे थे, जिसे जंगली हथिनी ने खाया था। आवारा जंगली को दूर रखने के लिए ऐसा करना इस क्षेत्र की एक प्रथा है।

पचुआऊ ने कहा, हमने एक पशु चिकित्सक को बुलाया। 25 तारीख को एक हाथी विशेषज्ञ डेविड अब्राहम आए और उन्होंने उसकी जांच करके हमें गंभीर स्थिति के बारे में बताया। यह दो सप्ताह पुराने घाव की तरह लग रहा था और घाव में कीड़े थे।

उन्होंने कहा, हमने वन अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया और दो दिन बाद हथिनी की पानी में बैठे हुए ही मृत्यु हो गई।
बड़े खतरे का संकेत: डेढ़ महीने में 11वीं बार भूकंप से कांपी दिल्ली-एनसीआर की धरती

बड़े खतरे का संकेत: डेढ़ महीने में 11वीं बार भूकंप से कांपी दिल्ली-एनसीआर की धरती

नईदिल्ली। दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले डेढ़ महीने में 11 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भी कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दक्षिण पूर्व नोएडा रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई।

लगातार आ रहे भूकंप के पीछे विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में यह एनसीआर के लिए बड़े खतरे का संकेत है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में धरती के अंदर प्लेटों के एक्टिव होने से ऊर्जा निकल रही है, जिससे रह-रहकर झटके महसूस हो रहे हैं।
 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र(एनसीएस) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 12, 13 और 16 अप्रैल को भूकंप के झटके लग चुके हैं। इसी तरह मई में भी भूकंप के झटकों के लगने का सिलसिला जारी रहा। 6, 10, 15 मई और 28 मई को दिल्ली-फरीदाबाद एनसीआर में झटके लगे। इसके बाद 29 मई को दो बार झटके लगे, जिसका केंद्र रोहतक रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस अवधि में राजस्थान में एक, उत्तराखंड में चार और हिमाचल प्रदेश में भी छह बार भूकंप के झटके लगे। हालांकि गनीमत रही कि ये झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 से लेकर 4.5 तक रही। इससे अधिक तीव्रता के झटके लगने पर नुकसान की आशंका रहती है।

बता दें कि भूकंप के लिहाज से 4 सिस्मिक जोन(2,3,4,5) में देश बंटा है। दिल्ली-एनसीआर जोन 4 में आता है। यह तबाही के मामले में दूसरे नंबर का जोन है। इस जोन में रिक्टर पैमाने पर सात से आठ तीव्रता का भूकंप आने की आशंका रहती है। दिल्ली-एनसीआर भूकंप के लिहाज से प्रबल खतरे वाले जोन हैं।
मेट्रोलॉजी वाइस प्रेसीडेंट, महेश पलावत ने कहा कि ऐसे भूकंप से ज्यादा नुकसान की आशंका नहीं रहती है। इसलिए आते है क्योंकि दिल्ली में तीन फाल्ट हैं। वो पाइंट ज्यादा एक्टिव है इसलिए ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि बड़े भूकंप से दिल्ली को बड़ा खतरा है। ये दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए एक चेतावनी भी है। 
 बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 8 एएसआई सहित 16 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी लिस्ट

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 8 एएसआई सहित 16 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी लिस्ट

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तबादलों और प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इसी बीच प्रदेश के बिलासपुर एसपी ने पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 8 ASI सहित 16 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है। यह आदेश बिलासपुर एसपी कार्यालय से जारी किया गया है। देखे पूरी सूची-

बड़ी खबर: रायपुर में कोरोना के 2 नए मरीज, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: रायपुर में कोरोना के 2 नए मरीज, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन नए-नए मरीज बहार निकल कर बहार आ रहे है। इसी कड़ी में खबर है की रायपुर में अभी मिले 2 मरीजों में पहला मरीज तिल्दा से एक कोरोना का पॉजिटिव केस मिला है जो की श्रमिक है। पॉजिटिव मरीज महाराष्ट्र से लौटा था और क्वारंटाइन सेंटर में था। वही दूसरा मरीज वी वाय हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट लड़की है। लड़की की बाहर जाने की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, वो यही संक्रमित हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 489 है।
बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना के 52 नए मरीज, 19 को किया गया डिस्चार्ज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना के 52 नए मरीज, 19 को किया गया डिस्चार्ज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है आपको बता दे की देर रात 52 नए कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई । रात्रि 19 कोरोना मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। कुल एक्टिव मरीज़ 489 हैं।

जिनमें से जांजगीर 20, महासमुंद 12, जशपुर 6, बलौदाबाजार 4, बालोद 3, रायगढ़ 1, दुर्ग-राजनांदगांव-रायपुर से 2-2 मरीजों की मिलने की पुष्टि हुई है। बुधवार को शाम तक 34 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनमें बलौदाबाजार से 22, कोरिया से 8, एसएलआर लैब से 2, बलरामपुर, कवर्धा, मुंगेली व बिलासपुर से 1-1 मरीज मिले थे। इस तरह एक दिन में 86 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
 
आज दिनांक  4 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 4 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज  4 जून का राशिफल

मेष:

आज अगर कोई नया कार्य शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। ध्यान रखें मन लगाकर कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। परिवार के लिए आज का दिन सुखमय है। भाग्य 89 प्रतिशत साथ है।

वृषभ:

आज ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाऐंगे। कोई नया ऑर्डर मिलने की संभावना है। आज आपके विरोधी चाहकर भी आपको परेशान नहीं कर सकेंगे। आय-संपत्ति के लिए शुभ दिन है। किसी नए साझेदार के जुडऩे से आपके कारोबार में सफलता का योग बन सकता है। भाग्य 94 प्रतिशत साथ रहेगा।

मिथुन:

आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नौकरी में हैं तो आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा। सभी आपकी तारीफें करेंगे और कुछ नई योजनाओं से आपको लाभ भी मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। भौतिक विकास का अच्छा योग है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। भाग्य 91 प्रतिशत साथ रहेगा।

कर्क:

आज कार्यक्षेत्र हो या परिवार हर जगह क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इसके अलावा आज के दिन अनावश्यक वाद-विवाद से बचना ही आपके लिए बेहतर होगा। सेहत का ध्यान रखें अन्यथा आपको आर्थिक रूप से भी नुकसान हो सकता है। ध्यान रखें कार्यक्षेत्र हो या फैमिली आज सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल न करें। भाग्य 63 प्रतिशत साथ रहेगा।

सिंह:

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज का दिन भूमि और भवन की खरीददारी के लिए शुभ है। उत्तरार्ध में खर्चे बढऩे के योग बन रहे हैं। लेकिन ध्यान रखें कि बिना किसी की सलाह लिए निवेश न करें। आज किसी कार्य से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। पैरंट्स के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। भाग्य 89 प्रतिशत आपके साथ है।

कन्या:

आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज न ही किसी को उधार दें और न ही लें। लेकिन किसी को पैसों की जरूरत हो तो उसे इंकार भी न करें। ग्रहों के मुताबिक आज धन हानि का योग है। व्यवसाय करते हैं तो आज आपका ध्यान कई तरह की नई योजनाओं में लगेगा। लंबे समय से चल रहे किसी कानूनी विवाद में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य 71 प्रतिशत साथ है।

तुला:

आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास से सफलता मिलने की उम्मीद है। कार्य संबंधी स्थान परिवर्तन की आपकी योजना सफल भी हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य संबंधी कुछ उलझनें हो सकती हैं। व्यसाय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। इसके अलावा आपके साझेदार भी पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन किसी नए प्रॉजेक्ट को शुरू करने से पहले उस बारे में अच्छे से सोच-समझ लें। भाग्य 79प्रतिशत साथ है।

वृश्चिक:

आज खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च लगा ही रहेगा। ध्यान रखें आज के दिन किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति आए तो वहां से हट जाएं। इन मामलों से दूरी ही अच्छी है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें, कोई शुभ सूचना आ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी योग बन रहे हैं। भाग्य 65 प्रतिशत आपके साथ है।

धनु:

आज जोखिमपूर्ण कार्यों में निवेश न करें। शेयर खरीदने से पहले मार्केट वैल्यू जरूर देख और समझ लें। सिर दर्द संबंधी समस्या हो सकती है। पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेमिका के साथ रिश्तों में दूरियां आएंगी। बेहतर होगा रिश्तों में किसी भी झूठ और फरेब से बचें। अन्यथा यह आपके लिए अत्यंत पीड़ादायी होगा। संतान की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। भाग्य 53 प्रतिशत साथ है।

मकर:

प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। साहित्य के कार्यों में रूचि का योग है। आज का दिन आपके लिए सफलता एवं नई योजनाओं से भरा दिन रहेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। कारोबार संबंधी लगातार चल रहे प्रयासों में आज बेहतरी आने के योग हैं। आप ऐसे ही मेहनत और लगन से अपने कार्य को पूरा करने में लगे रहें। नए संपर्कों का भी योग बन रहा है। जो भविष्य में आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेंगे। भाग्य 74 प्रतिशत साथ है।

कुंभ:

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। नौकरी करते हैं तो आज के दिन कुछ ज्यादा ही सजग रहने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी करने से बचें। मान हानि हो सकती है। हालांकि आपका आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने का भी योग बन रहा है। भाग्य 64 प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन:

सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। लेकिन जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आज परिवार में आपको वही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जो आपको सबसे ज्यादा प्रिय होगी। इससे आप पूरे मन से अपनी जिम्मेदारी का वहन करेंगे। साथ ही किसी बड़े बुजुर्ग का भी साथ मिलेगा। भाग्य 59 प्रतिशत साथ रहेगा।

  

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 40 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 40 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,आज कुल 34 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 40 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 456 है। 

 

 बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना के 13 और नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना के 13 और नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

रायपुर। छत्तिसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन कोरोना के नए नए मरीज निकलकर बाहर आ रहे है। इसी कड़ी में एक खबर आई है की कोरिया जिले में फिर से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज ​मिले हैं, वहीं 3 मरीज कवर्धा से मिले हैं। बिलासपुर से 1 और बलरामपुर  से 1 मिला है। इसकी पुष्टि CMHO डॉ रामेश्वर शर्मा ने की है। आपको बता दे की आज बलौदाबाजार जिले से भी 23 नए मरीजों की पुष्टि हुई हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 471 हो गई है।
बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना के 22 नए मरीज, जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना के 22 नए मरीज, जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बलौदाबाजार। छत्तिसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन कोरोना के नए नए मरीज निकल कर बाहर आ रहे है। इसी कड़ी में एक खबर आई है की आज बुधवार दो बजे तक 22 नए कोरोना मरीजों की जिला प्रशासन ने पुष्टि की है। आज यहाँ मिले कोरोना के 22 नए मामले - बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत गाँव बोड़ा 1, बिनोधा 1, डोंगिया 1, बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत लवन 7, धाराशिव 5 कसडोल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम नरधा 5, भाटापारा 2 मरीज मिले हैं।  आपको बता दे की यह सभी मरीज़ क्वारेंटीन सेंटर में थे। केवल एक मरीज भाटापारा का होम-क्वरेंटाइन में था। मंगलवार रात को भी 16 मरीज मिले थे इसके साथ ही जिले में अब तक 58 संक्रमित मरीज मिले है, जबकि एक्टिव केस 50 और इस महामारी से 8 मरीज स्वास्थ्य होकर घर भी लौट चुके हैं। 
गर्भवती हथिनी को खिलाया पटाखों से भरा अनानास, पटाखे के फटने से हथिनी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

गर्भवती हथिनी को खिलाया पटाखों से भरा अनानास, पटाखे के फटने से हथिनी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

मलप्पुरम। केरल में कुछ शरारती तत्वों ने एक गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया। पटाखे हथिनी के मुंह में फट गए और हथिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे समेत उसकी मौत हो गई। इस खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक घटना से जुड़ी तस्वीरों को वन विभाग के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया। कुछ ही देर में सोशल मीडिया में ये तस्वीरें वायरल हुईं और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

खबर के मुताबिक मामला मलप्पुरम जिले की है। गर्भवती भूखी हथिनी भोजन की तलाश में जंगल के बाहर आ गई, जिसके बाद वह गांव में भटक गई। कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ शरारत की और उसे अनानास में पटाखे भरकर खिला दिया। भूख से बेहाल हथिनी ने वह अनानास खा लिया और कुछ ही देर में उसके पेट के अंदर पटाखे फटने लगे। जिसके चलते गर्ववती हथिनी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची रेस्क्यू टीम हथिनी को लेकर आई। हालांकि, कुछ देर बाद ही हथिनी ने दम तोड़ दिया।
 देह व्यापार का पर्दाफास:  महिला डॉक्टर के क्लीनिक में चल रहा था देह व्यापार का धंदा, पुलिस ने छापा मारकर 10 को किया गिरफ्तार

देह व्यापार का पर्दाफास: महिला डॉक्टर के क्लीनिक में चल रहा था देह व्यापार का धंदा, पुलिस ने छापा मारकर 10 को किया गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बरखेड़ी इलाके से एक खबर सामने आई है जहां पुलिस ने घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है। आपको बता दे की यह देह व्यपार का धंदा महिला डॉक्टर के क्लीनिक में चल रहा था। पकड़े गए 10 आरोपियों में से एक तृणमूल कांग्रेस का मध्यप्रदेश अध्यक्ष सचिन सिंह चौहान सहित एक प्रापर्टी डीलर और एक पूर्व सरपंच शामिल है। 

पढिये पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर दो साल से इस सेक्स रैकेट का धंधे को चला रही थी। इसकी जानकारी जब डीजीपी तक पहुंची तो उन्होंने सोमवार रात को क्लीनिक में एक पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। उसने अंदर जाते ही अपने साथियों को इशारा किया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। क्लीनिक में तीन महिलाएं और छह पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। डॉक्टर खुद भी देह व्यापार करती पाई गई। पकड़े गए अन्य आरोपितों में टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिंह चौहान, एक प्रापर्टी डीलर आसिफ हसन, एक सेल्स मैनेजर आमिर खान, छात्र मयंक साहू, पूर्व सरपंच इरफान खान और सलमान खान शामिल हैं। 
 
शहर के इस बस्ती में लगी भीषण आग, 120 झुग्गियां जलकर हुईं खाक

शहर के इस बस्ती में लगी भीषण आग, 120 झुग्गियां जलकर हुईं खाक

नईदिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद के स्लम इलाके में देर रात भयंकर आग लग गई| इससे मौके पर अफरातफरी मच गई| सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है| आग पर काबू पा लिया गया है| जानकारी के मुताबिक, मामला वाल्मीकि बस्ती का है| डिविजनल फायर ऑफिसर एसके दुआ ने बताया कि हमें रात को डेढ़ बजे के करीब आग के बारे में खबर मिली| इसके बाद तुरंत 22 फायर टेंडर को रवाना कर दिया गया| उन्होंने बताया कि सुबह 3:30 बजे आग पर काबू पाया गया हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन 120 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं|
 
दरअसल, इधर तुगलकाबाद में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है| बीते 26 मई की रात को भी तुगलकाबाद के ग्रामीण इलाके में झुग्गियों में जबरदस्त आग लग गई थी| दमकल कर्मियों के मुताबिक इस आग की चपेट में करीब 700 झुग्गियां आई थीं| हालांकि इस आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली थी| दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था हालांकि कूलिंग का काम काफी घंटों तक चलता रहा| आग इतनी भयंकर थीं कि उसे बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की 26 गाडिय़ां पहुंच गई थीं|

तब दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया था कि एक बजे रात को हमें यह कॉल मिली कि तुगलकाबाद की झुग्गियों में आग लग गई है| करीब 700 झुग्गियां इस आग के हवाले हो गईं इस इलाके में 1200 से अधिक झुग्गियां हैं अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है|
अपने घर में किसी बाहरी के साथ सेक्स देश में गैरकानूनी, यहाँ के सरकार ने बनाया ये कानून

अपने घर में किसी बाहरी के साथ सेक्स देश में गैरकानूनी, यहाँ के सरकार ने बनाया ये कानून

लंदन। इंग्लैंड में अपने घर में किसी बाहरी इंसान के साथ सेक्स करना गैरकानूनी हो गया है। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान यह कानून बनाया है। इसके तहत अब दो अलग-अलग घरों के लोग प्राइवेट स्पेस में नहीं मिल सकेंगे। दरअसल इससे पहले के नियमों में प्राइवेट स्पेस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया था। सरकार ने यह भी कहा कि पुलिस ऐसे मामलों को डील करने में समझदारी और कॉमन सेंस दिखाएगी।
 
नए नियम के बाद अब कोई अपने घर में किसी बाहरी से तभी मिल सकता है जब उसके पास कोई उचित कारण होगा। पब्लिक प्लेस पर सेक्स अभी भी गैर-कानूनी है। हालांकि सरकार ने यह भी साफ किया कि नया कानून सेक्स पर किसी तरह का बैन नहीं लगाता है, लेकिन यह कहता है कि कोई भी व्यक्ति घर के अंदर दो या दो से ज्यादा लोगों के साथ इकठ्टा नहीं हो सकता। 

नए कानून के मुताबिक, जो व्यक्ति जहां रहता है उसके अलावा किसी दूसरी जगह पर रात में नहीं रुक सकता। अगर ऐसा करता है तो उसके पास कोई उचित कारण होना चाहिए। 

नए नियम के तहत खिलाडिय़ों, अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों, कर्मचारियों और जिन लोगों को मेडिकल हेल्प की जरूरत है उन्हें आपस में मिलने की छूट दी गई है। यहां दिलचस्प है कि ब्रिटेन में की गई एक स्टडी के मुताबिक 10 में से 6 लोगों ने लॉकडाउन के दौरान सेक्स नहीं किया है।
 कोरोना वायरस के बीच  अब खून चूसने वाले कीड़ों का आतंक, अस्पतालों से खत्म हुई वैक्सीन

कोरोना वायरस के बीच अब खून चूसने वाले कीड़ों का आतंक, अस्पतालों से खत्म हुई वैक्सीन

मास्को। कोरोना वायरस से बेहाल रूस में अब खून पीने वाली किलनी या पिस्सू ने कहर मचा दिया है। जानवरों के शरीर पर जिंदा रहने वाले किलनी के इस म्यूटन्ट रूप ने रूस में इतने ज्यादा लोगों को काटा है कि अस्पतालों से वैक्सीन ही खत्म हो गई है। रूस के सुदूरवर्ती इलाके साइबेरिया में किलनी के काटने के मामले में 428 गुना की बढ़ोत्तरी देखी गई है।

रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक किलनी के मामलों की यह संख्या बेहद असामान्य है। इस बीच वैज्ञानिकों ने कथित रूप से यह पता लगाया है कि यह किलनी मकड़ी का एक म्यूटन्ट रूप है जो रूस में पाए जाने वाली किलनी का सबसे खराब किलनी में से एक है। इन घातक किलनियों के काटने के इतने ज्यादा मामले साइबेरिया से आ रहे हैं कि अस्पतालों में वैक्सीन और दवाएं खत्म हो गई है। 

यह हालत तब है जब साइबेरिया में बेहद कम आबादी हैं। इन किलनियों के काटने से इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी हो सकती है। वर्ष 2015 में इंसेफेलाइटिस से 1,50,000 लोग मारे गए थे। किलनियों ने यह आतंक ऐसे समय पर मचाया है जब कई हॉस्पिटल कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों से भरे हुए हैं। इन मरीजों को न तो दवा मिल पा रही है और न वैक्सीन। 

मध्य रूस के करास्नोयरस्क इलाके में किलनी के काटने के 8,215 मामले सामने आए हैं। इसमें 2125 बच्चे हैं। करास्नोयरस्क शहर में प्रत्येक एक वर्गकिलोमीटर इलाके में किलनी के काटने के 214 मामले सामने आए हैं। साइबेरिया में किलनी के काटने के कई मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह पिस्सू लगातार इंसानों पर हमले कर रहा है। 

बताया जा रहा है कि कम ठंड की वजह से साइबेरिया इलाके में पिस्सुओं का आतंक बढ़ गया है। यह पिस्सू संक्रामक एजेंट्स को ले जाने में सक्षम है। कोरोना काल में पिस्सू के काटने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि हरेक बार पिस्सू के काटने पर उसे डॉक्टर को दिखाना बेहद जरूरी होता है। पिस्सुओं के काटने पर दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।