नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
PM नरेन्द्र मोदी ने आज देश की जनता से मन की बात कही, जाने क्या कहा उन्होंने

PM नरेन्द्र मोदी ने आज देश की जनता से मन की बात कही, जाने क्या कहा उन्होंने

नई दिल्ली | देश में जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' की. लॉकडाउन में यह तीसरी बार है जब पीएम मोदी मन की बात की. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस कम फैला है. अब हमें आगे और सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी का नियम हो, मुंह पर मास्क लगाने की बात हो, या घर में रहना हो, हमें सभी बातों का पालन करना है. मजदूरों के पलायन पर पीएम ने कहा कि ल़ॉकडाउन में गरीब और मजदूर पर बड़ी चोट पड़ी है.

अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, ''तमाम सावधानियों के साथ हवाई जहाज उड़ने लगे हैं. धीर-धीरे उघोग भी चलना शुरू हुआ है. यानी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है. ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है.'' उन्होंने आगे कहा, ''देश में सबके सामूहिक प्रयासों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत मजबूती से लड़ी जा रही है. जब हम दुनिया की तरफ देखते हैं तो हमें अनुभव होता है कि वास्तव में भारतवासियों की उपलब्धि कितनी बड़ी है. हमारी जनसंख्या ज्यादातर देशों से कई गुना ज्यादा है. हमारे देश में चुनौतियां भी भिन्न प्रकार की हैं. लेकिन फिर भी हमारे देश कोरोना बाकी देशों की तुलना में कम फैला है.’’

देशवासियों की सेवाशक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत

मोदी ने कहा, ‘’जो नुकसान हुआ है, उसका दु:ख हम सबको है. लेकिन जो कुछ भी हम बचा पाएं हैं, वो निश्चित तौर पर देश की सामूहिक संकल्पशक्ति का ही परिणाम है. देशवासियों की संकल्पशक्ति के साथ एक और शक्ति इस लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताकत है और वो है- देशवासियों की सेवाशक्ति.’’
मोदी ने कहा, ''हमारे डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, मीडिया के साथी ये सब जो सेवा कर रहे हैं, उसकी चर्चा मैंने कई बार की है. मन की बात में भी मैंने उसका जिक्र किया है. सेवा में अपना सब कुछ समर्पित कर देने वाले लोगों की संख्या अनगिनत है.’’

गांवों, कस्बों में हमारी बहनें-बेटियां, हर दिन मास्क बना रही हैं

मोदी ने कहा, ''देश के सभी इलाकों से महिला सेल्फ हैल्प ग्रुप के परिश्रम की भी अनगिनत कहानियां इन दिनों हमारे सामने आ रही हैं. गांवों, कस्बों में हमारी बहनें-बेटियां, हर दिन मास्क बना रही हैं. तमाम सामाजिक संस्थाएं भी इस काम में इनका सहयोग कर रही हैं.'' उन्होंने कहा, ‘’एक और बात जो मेरे मन को छू गई, वो है संकट की इस घड़ी में इनोवेशन, गांवों से लेकर शहरों तक, छोटे व्यापारियों से लेकर स्टार्टअप तक, हमारी लैब्स कोरोना से लड़ाई में, नए-नए तरीके इज़ाद कर रहे हैं, नए इनोवेशन कर रहे हैं.’’

गरीब, मजदूर, श्रमिक वर्ग पर बड़ी चोट पड़ी है

मजदूरों को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में भी कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो कठिनाई में न हो, परेशानी में न हो और इस संकट की सबसे बड़ी चोट अगर किसी पर पड़ी है तो वो हमारे गरीब, मजदूर, श्रमिक वर्ग पर पड़ी है. उनकी तकलीफ, उनका दर्द, उनकी पीड़ा शब्दों में नहीं कही जा सकती.’’ उन्होंने कहा, ''कोरोना के खिलाफ लड़ाई का यह रास्ता लंबा है. एक ऐसी आपदा जिसका पूरी दुनिया के पास कोई इलाज नहीं है, जिसका कोई पहले का अनुभव ही नहीं है. ऐसे में नई नई चुनौतियों और उसके कारण परेशानियां हम अनुभव कर रहे हैं.’’

आयुष मंत्रालय के 'My Life, My Yoga' के वीडियो ब्लॉग में लें हिस्सा

पीएम मोदी ने कहा, ''आपके जीवन में योग को बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने भी इस बार एक अनोखा प्रयोग किया है. आयुष मंत्रालय ने 'My Life, My Yoga' नाम से अंतर्राष्ट्रीय वीडियो ब्लॉग उसकी प्रतियोगिता शुरू की है. भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लोग इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं. इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको अपना तीन मिनट का एक वीडियो बना करके अपलोड करना होगा. इस वीडियो में आप, जो योग, या आसन करते हों, वो करते हुए दिखाना है और योग से आपके जीवन में जो बदलाव आया है, उसके वारे में भी बताना है.’’

बड़ी खबर : राजधानी के सप्रे शाला मैदान को छोटा करने हेतु निगम ने रातो रात खड़ी कर दी दिवार, विरोध में बैठे लोग

बड़ी खबर : राजधानी के सप्रे शाला मैदान को छोटा करने हेतु निगम ने रातो रात खड़ी कर दी दिवार, विरोध में बैठे लोग

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर सप्रे शाला के खेल मौदान को छोटा करने का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध शुरू हो गया है। निगम ने रातों रात मैदान के बीच दीवार खड़ी कर दी है। सप्रे शाला मैदान को छोटा कर सौंदर्यीकरण की तैयारी की जा रही है। मैदान में सैकड़ों लोग एकत्र होकर निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया है। लोगों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिए है। 

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पहुंचा टिड्डी दल, धोरधरा में टिड्डी दल पहुंचने से खड़ी फसल को खतरा

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पहुंचा टिड्डी दल, धोरधरा में टिड्डी दल पहुंचने से खड़ी फसल को खतरा

कोरिया | देश के कई प्रदेशों में टिड्डी दलों का आतंक जारी है। पाकिस्तान से आए टिड्डियों का दल मध्यप्रदेश की सीमा से होते हुए अब छत्तीसगढ़ में घुस गया है। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम एक्शन मोड में आ गई है।

कोरिया जिले के भरतपुर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत चरखर के ग्राम ज्वारीटोला में टिड्डियों का दल पहुंच गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से प्रशासन को दी गई है। सूचना मिलने पर आज सुबह ही भरतपुर के ज्वारीटोला में मनेंद्रगढ़ नगर पालिका की फायर ब्रिगेड से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि टिड्डी दल कल शाम से ही गांव में पहुँच गया है और टिड्डी अभी भी खेतों में फैले हुए हैं। कलेक्टर एसके राठौर भी सुबह से एसडीओपी कर्ण कुमार उईके के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा कृषि, राजस्व उद्यानिकी, पुलिस और प्रशासन के अलावा इलाके के ग्रामीण भी मौजूद हैं।

 
राजधानी का बीरगांव और चंगोराभाठा कंटेनमेंट जोन घोषित, डेढ़ किलोमीटर इलाके को पुलिस ने किया सील

राजधानी का बीरगांव और चंगोराभाठा कंटेनमेंट जोन घोषित, डेढ़ किलोमीटर इलाके को पुलिस ने किया सील

रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना के दो नए मरीजों के मिलने के बाद शहर के चंगोराभाठा और रांवाभाठा इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए यहां से 1.5 किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया गया है। साथ ही यहां प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया है। 

शहर में कोरोना मरीज सामने आने के बाद से ही जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में निगरानी के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। बताया जाता है कि जिला प्रशासन से जारी आदेशानुसार प्रतिबंध इलाके में रावांभाठा इलाके में आरटीओ आफिस के पीछे चौक के पास से लेकर पश्चिम में सोम कोल्ड स्टोर गेट, उत्तर में स्वास्थ्य केन्द्र रांवाभाठा रोड तथा दक्षिणए में सोम डॉक्टरर के घर के पास तक को प्रतिबंधित इलाका घोषित किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश व निकास के लिए केवल एक मार्ग को खुला रखा गया है। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। यहां की जिम्मेदारी एनके पांडेय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विधानसभा संभाग रायपुर को दियागया है। इसी तरह कंटेनमेंट जोन में सेनेटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का जिम्मा श्रीकांत वर्मा आयुक्त नगर निगम बीरगांव को दिया गया है। 

 

 

आज दिनांक  31 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 31 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 31 मई का राशिफल

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लॉकडाउन की वजह से आज आपका कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। लॉकडाउन में अगर जरूरी ना हो तो घर से ना निकलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। भाग्य 67 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। ग्रह-नक्षत्र आज आपका साथ नहीं दे रहे हैं इसके लिए आज कोई नया कार्य न करें। साथ ही जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजनीतिक गतिविधियों में रूकावट रहेगी। नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। आपका मनोबल बढ़ेगा, इससे कारोबार में बेहतरी आएगी। लॉकडाउन में भी नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान रखना होगा और मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं लाभ देंगी। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

लॉकडाउन में लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। धन निवेश करते समय भी विशेष सावधानी बरतें। निवेश के नियमों को पहले पूरी तरह पढ़ लें। घर में प प्रतिशती या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। भाग्य 68 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें। समाज में सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा को अवॉइड करना ही बेहतर विकल्प होगा। कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रूचि बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मानसिक शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। लॉकडाउन के दौरान कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। लॉकडाउन में भी नौकरी में आप अच्छा कार्य करेंगे, इसके लिए आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। उत्तरदायित्व बढऩे से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराएं नहीं। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज आपका आधा दिन लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने में बीतेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। लाभकारी योजनाएं बनेंगी, जो आगामी दिनों में फल प्रदान करेंगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से विृद्ध होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान रखना होगा और मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें। प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

चंद्रमा सप्तम भाव में किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रूपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से चला आ रहा मनोमालिन्य (प प्रतिशती से) भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

राशि का स्वामी बृहस्पति मकर राशि का होकर एकादश भाव में संतान पक्ष से संतुष्टि व हर्षदायक है। आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरों की सहायता करने से जो संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

 

अपडेट: आज मिले कोरोना संक्रमितो में 2 मरीज रायपुर के इन क्षेत्रो से है, पढ़े खबर

अपडेट: आज मिले कोरोना संक्रमितो में 2 मरीज रायपुर के इन क्षेत्रो से है, पढ़े खबर

रायपुर। रायपुर में आज दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, जानकारी मिली है कि दोनो मरीज में से एक बिरगांव की रहने वाली महिला है जो मेकाहारा में एडमिट है वही दूसरा मरीज चंगोराभाठा की रहने वाली है .


बता दे आज कुल 32 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई जिसमे से 2 रायपुर के है । वहीं 2 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 344 है।
 

Unlock 1: देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, जानें क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

Unlock 1: देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, जानें क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

नई दिल्ली, देश में लॉकडाउन 5.0 को लागू हो गया है. अब ये 1 जून से 30 जून तक लागू रहेगा. शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे. रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. इसको लेकर सरकार ने गाइडलाइंस जारी किए है.लॉकडाउन-5 को अनलॉक-1 का नाम दिया गया है.


मुख्य बातें

लॉकडाउन-5 को अनलॉक-1 का नाम दिया गया है

होटल और रेस्टूरेंट 8 जून से खुलेंगे

30 जून तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

8 जून से शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत

सामाजिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी

8 जून से शॉपिंग मॉल खुल जाएंगे

सिनेमाघर खोलने का फैसला जुलाई में लिया जाएगा

फेज-3 में मेट्रो खोलने का फैसला होगा

जुलाई में स्कूल खोलने का फैसला होगा

कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे

इससे पहले कब-कब लागू हुआ लॉकडाउन

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को आखिरी दिन है. चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए लगाया गया था. इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था.

 


गृह मंत्री ने पीएम मोदी से की थी मुलाकात


गौरतलब है कि लॉकडाउन-5 के एलान से पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में लॉकडाउन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बीच आज फिर से करीब एक घंटे तक मुलाकात चली. इससे पहले कल शुक्रवार को भी दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई थी.

 

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज, अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज, अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है | आज फिर प्रदेश में 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है | 16 लोग चिरमिरी के आईटीआई में क्वारंटाइन किये गए थे | सभी को अम्बिकापुर रेफर करने की तैयारी में प्रशासन जुट गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामेश्वर शर्मा ने इसकी पुष्टि की। अब प्रदेश में एक्टिव केस 330 हो गई है।

बड़ी खबर : जिले में दुकानें, संस्थायें, प्रतिष्ठान, सेवाओं के खुलने का समय अब प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर : जिले में दुकानें, संस्थायें, प्रतिष्ठान, सेवाओं के खुलने का समय अब प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बेमेतरा | कलेक्टर एवं जिला दण्डधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले मे सप्ताह के 6 दिन प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक दुकानें/संस्थायें/प्रतिष्ठान/सेवाओं को खुला रखने का आदेश जारी किया है। छ.ग. शासन से अनुमति मिलने के पश्चात आगामी तीन माह की अवधि दिनांक 31 अगस्त 2020 तक संपूर्ण जिले मे धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता निरंतर रुप से प्रभावशील कर दी गई है। चैथे चरण के लाॅकडाउन समाप्ति उपरांत छ.ग. शासन द्वारा दुकानें/संस्थायें/प्रतिष्ठान/सेवाओं को अर्थिक गतिविधि के संचालन की अनुमति दी गई है, जिसके परिपालन मे मई माह के अंतिम शनिवार-रविवार को होने वाले पूर्ण लाॅकडाउन को निरस्त करते हुये सभी दुकानें/संस्थायें/प्रतिष्ठान/सेवाओं को जो भारत सरकार, गृह मंत्रालय व छ.ग. शासन द्वारा प्रतिबंधित नहीं है, उनके संचालन की अनुमति छ.ग. शासन के शर्तो के अधीन सप्ताह के 6 दिन प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक खुली रहेगी। दुकानें/संस्थायें/प्रतिष्ठान/सेवाओं को वर्तमान मे जारी समय-सीमा और साप्ताहिक अवकाश का पालन करना अनिवार्य होगा।
            जारी अदेश मे कहा गया है कि बाजारों मे भीड़ को कम करने के लिए स्थानीय निकाय के स्तर से पुलिस विभाग की मदद् से व्यवस्थायें सुनिश्चित की जावे। सड़क किनारे सामान बेचने वालों के लिए स्थानिय निकायों के द्वारा स्थान और समय का निर्धारण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। स्वच्छता एवं सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग करना एवं कोरोना नियंत्रण हेतु जारी अन्य एडवाईजरी का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य होगा। नाॅन-वेंन्डिग जोन मे किसी तरह व्यापार-व्यवसाय की अनुमति नहीं होगी। चलित ठेला से व्यवसाय हेतु 2 ठेले के मध्य कम से कम 20 फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। सभी व्यवसाय निर्धारित अवधि मे खुलेगी और बन्द होगी। उक्त किसी भी कण्डिका का उल्लंघन होने पर दुकान/प्रतिष्ठान/संस्थान/सेवाओं के विरुद्ध कार्यवाही किया जाकर सील की जा सकेगी।

जल्द ही 10 की जगह 11 नंबरों का हो जाएगा मोबाइल नंबर, पढ़े क्या है पूरी खबर

जल्द ही 10 की जगह 11 नंबरों का हो जाएगा मोबाइल नंबर, पढ़े क्या है पूरी खबर

नई दिल्ली | मोबाइल यूजर्स के लिए खबर सामने आई है। अब आपका मोबाइल नंबर 10 की बजाए 11 अंकों का हो सकता है। टेलिकॉम रेग्युलेटरी ऑफ इंडिया ने एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें ट्राई ने देश में 11 अंकों के मोबाइल नंबर को इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। ट्राई के मुताबिक 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर को 11 अंकों वाले मोबाइल नंबर से बदलने पर देश में ज्यादा नंबर उपलब्ध हो पाएंगे।

ट्राई में अपने प्रस्ताव में कहा कि मोबाइल नंबर के पहला अंक अगर 9 रखा जाए तो 10 से 11 अंकों के मोबाइल नंबर पर स्विच होने से देश में कुल 10 बिलियन (1000 करोड़) नंबर्स की क्षमता हो जाएगी। ट्राई ने आगे कहा कि 70 प्रतिशत यूटिलाइजेशन और मौजूदा पॉलिसी के साथ 700 करोड़ कनेक्शन होने तक के लिए काफी है।
इसके अलावा ट्राई ने फिक्स्ड लाइन से कॉल करते समय मोबाइल नंबर के आगे 0 लगाने की भी बात कही है। फिलहाल फिक्स्ड लाइन कनेक्शन से इंटर-सर्विस एरिया मोबाइल कॉल्स करने के लिए पहले 0 लगाना पड़ता है. जबकि मोबाइल से लैंडलाइन पर बिना 0 लगाए भी कॉलिंग की जा सकती है।
 
कोरोना संकट के बीच रिम्स हॉस्पिटल में एक जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश, पढ़ें पूरी खबर

कोरोना संकट के बीच रिम्स हॉस्पिटल में एक जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश, पढ़ें पूरी खबर

झारखण्ड |  कोरोना संकट में मरीजों के इलाज में डॉक्टर रात दिन एक कर रहे है | इसी बीच झारखंड के रिम्स हॉस्पिटल से एक बड़ी खबर सामने आई है | जानकारी के अनुसार झारखंड के रिम्स हॉस्पिटल में एक जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की गयी। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि अस्पताल का ही सीनियर डॉक्टर है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया है। वहीं इस पूरे मामले के खुलासे के बाद हास्पिटल के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों में काफी नाराजगी है। डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया।

आपकों बता दें कि झारखंड के रांची स्थित मशहूर राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एक जूनियर डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर के खिलाफ रेप के प्रयास का आरोप लगते हुए अस्पताल प्रबंधन को लिखित शिकायत दी। वहीं अस्पताल प्रबंधन की इजाजत के बाद बरियातू पुलिस स्टेशन में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है। आरोपी डॉक्टर फिलहाल फरार है।

आज दिनांक  30 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 30 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 30 मई का राशिफल

मेष:

मेष राशि पर चंद्रमा का संचार राशि से 5वें घर में हो रहा है लेकिन यहां राशि स्वामी मंगल की भी चंद्रमा पर नजर रहेगी ऐसे में आपको क्रोध और उत्तेजना से बचना होगा, विवाद हो सकता है। रिलेशनशिप में आप प्रभावी होने की कोशिश करेंगे। सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्य 58 फीसदी साथ है।

वृषभ:

आज आप उत्साहित और आनंदित रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज व्यापार- धंधे के संबंध में यात्रा हो सकती है और उसमें आपको लाभ भी मिलेगा। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। भाग्य 87 फीसदी साथ है।

मिथुन:

कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में भी आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्यभार से थकान हो सकती है। आज कोई नया प्रॉजेक्ट या योजना शुरू करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। भाग्य आपके साथ 84 फीसदी साथ दे रहा है।

कर्क:

सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नये आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। नौकरी में भी आज आपको सफलता प्राप्त होगी। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। भाग्य 91फीसदी मेहरबान है।

सिंह:

आज किसी को उधार न दें। आज धन व्यय के योग हैं। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। आज सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश जरूर करेंगे, इनसे विशेष रूप से सतर्क रहें। भाग्य 65प्रतिशत साथ है।

कन्या:

आज आपके कार्यों में आने वाली बाधओं स्वत: दूर होंगीं। उच्चाधिकारियों से आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। दांपत्य जीवन में उत्कृष्ट प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। कोई नया साझेदार भी जुड़ सकता है। भाग्य 89फीसदी साथ है।

तुला:

कर्मक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके घर में सुख-सुविधा में वृद्धि का योग है। व्यवसाय में आज नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक है। आभूषण की खरीदारी करेंगे। भाग्य 95फीसदी साथ है।

वृश्चिक:

आज अकस्मिक धन खर्च का योग बन रहा है। आज किसी न किसी कारण से आपके मन में चिंता बने रहने की आशंका है। विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित हो सकते हैं। हालांकि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर निश्चिंत रहें। आप पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ उठा-पटक जैसी स्थिति रहेगी। भाग्य 75फीसदी साथ है।

धनु:

आज यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। चोट-चपेट की संभावनाएं बन रही हैं। इसलिए सावधानी बरतें। पत्नी के साथ सबंध बिगडऩे या फिर उनके स्वास्थ्य के लिए चिंतित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपका लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आज जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भाग्य 67 फीसदी साथ है।

मकर:

जीवनसाथी से सहयोग मिलने का योग है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की तैयारी पर चर्चा हो सकती है। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोग और प्रेमपूर्ण रहेगा। आज प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। किसी प्रियव्यक्ति से फोन पर वार्ता होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 83 प्रतिशत साथ है।

कुंभ:

क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो आज शत्रुओं पर विजय मिलनी तय है। ग्रह बता रहे हैं कि आज के दिन महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ जो भी गलतफहमी है। उसे दूर करने का प्रयास करें। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही से फोन पर बात होगी। उनके साथ मधुर रिश्तों से आपको लाभ मिलेगा। भाग्य 89 फीसदी साथ है।

 

मीन:

अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज संतान सुख का भी योग है। इसके अलावा व्यवसाय में भी आज लाभ के कई अवसर दिखाई देंगे। आफिस या व्यवसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य 98फीसदी साथ रहेगा।

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 16 नए मरीज मिले और 17 मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे घर, अब एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 16 नए मरीज मिले और 17 मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे घर, अब एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

रायपुर | छत्तीगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आज कुल 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है | इसके साथ ही 17 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हो कर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए है | डिस्चार्ज हुए मरीजों में कबीरधाम के 5, बलौदाबाजार के 2, गरियाबंद के 3, जांजगीर-चांपा के 5, व बिलासपुर जिले के 2 मरीज है | अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 314 हो गई है | स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर जानकर दी | 

बड़ी खबर: प्रदेश में कोरोना से हुई पहली मृत्यु , रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

बड़ी खबर: प्रदेश में कोरोना से हुई पहली मृत्यु , रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

रायपुर, प्रदेश में कोरोना से पहली मौत हुई है. मृतक बिरगांव के कैलाश नगर का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार युवक उरला स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था. दो दिन पहले ही छाती में इंफेक्शन की शिकायत के बाद उसे राजधानी के एक निजी अस्पताल (वी वाय अस्पताल) में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई है. इसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. जहां से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
राजधानी में हुई पहली मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई है. और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. उपरोक्त बात पुष्टि बिरगांव नगर निगम आयुक्त ने की है.

 

BIG NEWS: प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, रायपुर समेत इस जिले से है मरीज

BIG NEWS: प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, रायपुर समेत इस जिले से है मरीज

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 12 नए मरीज मिले हैं। राजनांदगांव से 11, राजधानी रायपुर में 1 मरीज मिला है।
राजनांदगांव के अलग-अलग इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं रायपुर के बिरगांव में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है ।
प्रदेश में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 333 हो गई है। जबकि अब तक कुल 415 मामलों की पुष्टि हुई है।

अजीत जोगी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़कर चले गए: अमित जोगी

अजीत जोगी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़कर चले गए: अमित जोगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। जोगी के निधन की खबर जैसे ही फैली समर्थकों और शुभचिंतक में शोक व्याप्त हो गया है। इधर अमित जोगी ने ट्वीट कर जोगी के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि जोगी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़कर ईश्वर के पास चले गए। 

अमित जोगी ने ट्वीट कर लिखा है-20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। केवल मैने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं, अपना पिता खोया है। माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़कर ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा, छत्तीसगढ़ का दुलारा, हमसे बहुत दूर चला गया। 

ज्ञात हो कि 09 मई को अचानक तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां वे लगातार कोमा में चल रहे थे। उनके मस्तिष्क की गतिविधियां न के बराबर हो गई थी। उनके मस्तिष्क को जागृत करने हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन चिकित्सकों का प्रयास सफल नहीं हो सका। गुरूवार रात को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें एक विशेष इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद उनका स्वास्थ्य स्थिर हो गया था। आज दोपहर उन्हें फिर से कार्डियक अरेस्ट आया और इसके बाद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। 
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को हार्ट अटैक आने के बाद 9 मई को देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया, तब वो गंगा इमली खा रहे थे। जोगी पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। आज उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। 
 कोरोना भगाने पुजारी ने दे दी मानव बलि, ऐसे हुआ खुलासा

कोरोना भगाने पुजारी ने दे दी मानव बलि, ऐसे हुआ खुलासा

ओडिशा। जहां एक ओर कोरोना से पुरे देश में हडकंप सा मचा हुआ है तो वही दूसरी ओर कई लोग कोरोना से डर के चलते अपने घरों से बहार नही आ रहे है इसी बिच एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है जहां कटक जिले में एक पुजारी ने मंदिर में मानव बलि दे दी। उसको यह विश्वास था कि इससे घातक कोरोना वायरस नष्ट हो जाएगा। पुजारी ने बताया कि भगवान ने उसे सपने में आदेश दिया कि मानव बलि से कोरोना का कहर खत्म हो जाएगा। 

पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला ओडिशा के कटक जिले के बंधहुडा गांव की है। यहां मां ब्राह्मणी देवी मंदिर परिसर के अंदर पुजारी ने एक व्यक्ति की बलि चढ़ा दी। मंदिर परिसर के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। मरने वाले का नाम सरोज कुमार प्रधान (52) था। स्थानीय पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किए हथियार को जब्त कर लिया और आरोपी पुजारी संसार ओझा से पूछताछ करने पर पुलिस को यह हैरान कर देने वाली बात पता लगी। पुजारी ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए आदमी को मारने की बात कबूल की है। पुजारी ने बताया कि भगवान ने उसे सपने में ऐसा काम करने का आदेश दिया था। पुलिस ने आरोपी पुजारी संसारी ओझा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है| पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है |

 
 
बड़ी खबर : राज्य में 361 नए चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति की गई, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

बड़ी खबर : राज्य में 361 नए चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति की गई, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा 361 नए चिकित्सकों को दो वर्ष की संविदा सेवा का अवसर प्रदान किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंह देव ने ट्विट करके जानकारी दी | साथ ही यह भी कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं। ये छात्र चिकित्सक वर्ष 2020 में एम बी बी एस की परीक्षा में चुने गए हैं। कोरोना के विरुद्ध हमारे युद्ध में ये योद्धा अपना कौशल प्रदान करेंगे।

 बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है यहां आय दिन कोरोना के नए नए मरीज निकल कर बहार आ रहे है। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ को आज पांच नए मरीज मिले है जिनमे जिला बिलासपुर से 2 व जगदलपुर,महासमुंद व दुर्ग से 1-1,कल रात्रि मुंगेली जिले से 1 कोरोना मरीज़ की पहचान की गई थी। राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 321हो गई।