BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

जम्मू। बुधवार को भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कंगन इलाके में आज सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। एहतियातन पुलवामा में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तड़के घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जैश के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने बुधवार तड़के पुलवामा में कंगन दादूर्स में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सभी निकास मार्गों को सील कर दिया और घर-घर में तलाशी शुरू की और इस दौरान आतंकवादियों के साथ सामना हुआ है। इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की रिपोर्ट थी। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया।  

इस बीच, इलाके में अफवाहों को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। निकटवर्ती क्षेत्रों में विरोध- प्रदर्शन की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
चीनी सैनिक भारत में घुसे हैं या नहीं, सरकार करे स्पष्ट: राहुल

चीनी सैनिक भारत में घुसे हैं या नहीं, सरकार करे स्पष्ट: राहुल

नईदिल्ली। पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर चीन के साथ सैन्य गतिरोध को लेकर सवाल किया और पूछा कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि किसी भी चीनी सैनिक ने भारत में प्रवेश नहीं किया है। एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा, क्या भारत सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि कोई चीनी सैनिक भारत में नहीं आया है? उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट भी संलग्न की हैजिसमें कहा गया था कि भारत-चीन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हवाले से पूर्वी लद्दाख में सैन्य टकराव को सुलझाने के लिए 6 जून को एक शीर्ष स्तरीय सैन्य बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उंचाई पर चीनी सैनिक मौजूद थे।
 
इससे पहले, राहुल गांधी ने 29 मई को केंद्र सरकार पर हमला बोला था। एक ट्वीट में, राहुल गांधी ने कहा, चीन के साथ सीमा की स्थिति के बारे में सरकार की चुप्पी संकट के समय में भारी अटकलों और अनिश्चितता को हवा दे रही है। भारत सरकार को स्पष्ट करना चाहिए और भारत को बताना चाहिए कि वास्तव में क्या हो रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को अपने चौथे संबोधन के दौरान 26 मई को पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा था, सीमा पर क्या हुआ, इसका विवरण सरकार को लोगों के साथ साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ क्या हुआ और क्यों हुआ, लद्दाख में क्या हो रहा है ये सब स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, लद्दाख और चीन का मुद्दा एक जीवंत मुद्दा है। यहां पारदर्शिता की आवश्यकता है।
 तेज रफ्तार ट्रक ने 8 लोगों को रौंदा, 3 की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

तेज रफ्तार ट्रक ने 8 लोगों को रौंदा, 3 की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में मंगलवार देेर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरायरंजन और ओपी हलइ के सीमांचल एरिया तीसवारा बंपर के नजदीक असंतुलित ट्रक ने 8 लोगों को रौंद दिया. इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से सभी को पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार सरायरंजन व हलाई ओपी क्षेत्र की सीमा पर तिसवारा बम्मा के पास देर रात कई लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी दौरान मुसरीघरारी से हलई ओपी की ओर जा ट्रक बेकाबू हो गया। चालक ने ट्रक से अनियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते चला गया। घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को समस्तीपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
 
उधर, घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया और फिर उसमें आग लगा दी। हालांकि ड्राइवर आग लगने से पहले ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है, उनके परिजनों को सूचित कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बड़ी खबर : रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने दी जानकारी

बड़ी खबर : रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने दी जानकारी

रायपुर | राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा में कोरोना का एक और मरीज मिलने की खबर सामने आई है | जिला प्रशासन से प्राप्त सूचना अनुसार साकेत विहार, गली नंबर 3, नैना ब्यूटी पार्लर के पास, चंगोराभाठा में कोविड-19 का 01 नया मरीज मिला है। आपको बता दें कि बीते दिनों चंगोराभाठा के बाजार चौक में एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि की गई थी जिसके बाद से पूरे इलाके को सील कर कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है 

आज दिनांक  3 जुन का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 3 जुन का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 3 जुन का राशिफल

मेष:

मेष राशि पर चंद्रमा की नजर रहने से आज घरेलू उपयोग की चीजों की खरीदारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ और खुशी मिल सकती है। व्यावसयियों को धन लाभ मिलेगा। नौकरी पेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। दिन सकारात्मक उर्जा से भरपूर है। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:

आज मिश्रित प्रभाव वाला दिन है। आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और मास्क लगाकर ही घर से निकलें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

अष्टम भाव में गुरू से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज चुनौतियां आपको दावत देती दिखाई दे रही हैं, अत: सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें। अनावश्यक वार्तालाप से बचें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। भाग्य 55 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। कामकाज क्षेत्र में लोगों का सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी। दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में की गई मेहनत सार्थक होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

तृतीय भाव का चंद्रमा और एकादश घर में मिथुन राशि का राहु आज प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसे लेकर आपके मन में उत्साह बना रहेगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

द्वितीय भाव में चंद्रमा शुभ व्यय, कीर्ति की वृद्धिकारक है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान करेगा। दूर की यात्रा करने से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। अजनबियों से मेल-जोल न करें और सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। खान-पान में संमय बरतें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

द्वितीय व्यय भाव में चंद्रमा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। लंबे अरसे से जिसका आपको इंतजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण होगी। मन में उत्साह एवं लोगों का सहयोग के कारण सभी कार्य बनेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

देवगुरू मकर राशि पर और चंद्रमा एकादश आय स्थान में चल रहे हैं अत: आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। आज के दिन सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त होंगी। जिसके कारण आपको धन लाभ अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा। कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आपकी राशि से षष्ठम राहु और राशि का स्वामी शनि जन्म स्थान घर में होने के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। भाग्य आज आपका साथ देगा। शेयर आदि में निवेश कारगर सिद्ध होगा। प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रफुल्लित हेागा। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबियों से दूर रहें और सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान रखें। कोई प्रिय चीज खो सकती है, ध्यान रखें। संघर्षपूर्ण दिन की संभावनाएं हैं, अत: सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। झगड़ा विवाद से बचें। खान-पान पर संयम रखें। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं साझेदारी में लाभ का योग बन रहा है। करियर में विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करने वाला दिन है। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

 

बड़ी खबर: राज्य में मिले 6 और कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर: राज्य में मिले 6 और कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,अभी राज्य में और 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरोजों की पहचान की गई जो कि बिलासपुर से 3 एवं कोरिया, मुंगेली व गरियाबंद से 1-1)। अब कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 433 हो गयी है । 

 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज मिले कुल 9 कोरोना संक्रमित मरीज,वही इतने ही मरीज हुए स्वस्थ

बड़ी खबर: प्रदेश में आज मिले कुल 9 कोरोना संक्रमित मरीज,वही इतने ही मरीज हुए स्वस्थ

रायपुर,स्वस्थ विभाग की जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज कुल 9 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई जो की कोरबा ,बालोद और बलोदा बाज़ार तीनो जगह से 3-3 मरीज मिले है । वहीं 9 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 427 है। 

 

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बोले- फर्स्ट-सेकंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं,बल्कि इस तरह तैयार होगा परीक्षा परिणाम

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बोले- फर्स्ट-सेकंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं,बल्कि इस तरह तैयार होगा परीक्षा परिणाम

रायपुर,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि फर्स्ट सेंकेंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं होगा. असेसमेंट के आधार पर परीक्षा में नम्बर मिलेगा. परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा देने की छूट भी होगी. कुलपतियों, प्रोफेसरों से मशवरे के बाद ये निर्णय लिया गया है. कोरोना के हालात सामान्य होने के बाद फाइनल ईयर की परीक्षा होगी.


ऐसे होगा रिजल्ट तैयार

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत जिन प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं 14 मार्च तक आयोजित हो चुकी है, उनका मूल्यांकन किया जाना है तथा बचे हुए प्रश्न पत्रों के प्राप्तांक की गणना गत वर्ष के प्राप्तांक/आंतरिक मूल्यांकन/असाइनमेंट कार्य के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालयों को यह रियायत दी गई है कि उपरोक्त तीनों विकल्पों में से किसी एक अथवा एक से अधिक विकल्पों का चयन कर सकते हैं।

परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी कर सकते है ये काम
उपरोक्त पद्धति के आधार पर जारी अंकसूची के स्थान पर यदि कोई विद्यार्थी श्रेणी सुधार करना चाहे तो आगामी वर्ष/सेमेस्टर में विशेष परीक्षा के आयोजन की व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। यह व्यवस्था केवल शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए मान्य है।
 

 बड़ी खबर: राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूची

बड़ी खबर: राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूची

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग से जारी किया गया है। देखे सूची-
 
 बड़ी खबर: विधानसभा में कोरोना ने दी दस्तक, विधानसभा का एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर: विधानसभा में कोरोना ने दी दस्तक, विधानसभा का एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव

भोपाल। भोपाल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजभवन के बाद विधानसभा में कोरोना ने दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि विधानसभा का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद रिर्पोटर विंग के 4 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। बताया गया कि कोरोना संक्रमित रिपोर्टर की पत्नी जेपी हॉस्पिटल में बतौर नर्स कार्यरत है। बीते दिनों उपचार के दौरान रिपोर्टर की पत्नी कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आकरा पॉजिटिव हो गई थी फिलहाल दोनों पति पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
बड़ी खबर: आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, देखे पूरी सूचि

बड़ी खबर: आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, देखे पूरी सूचि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच तबादला, पदोन्नती का दौर जारी है इसी कड़ी में खबर है की राज्य शासन ने आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। वाणिज्यिक कर विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है। देखे पूरी सूची -
संविधान में इंडिया हटाकर देश का नाम भारत करने की मांग, सुको में याचिका पर सुनवाई स्थगित

संविधान में इंडिया हटाकर देश का नाम भारत करने की मांग, सुको में याचिका पर सुनवाई स्थगित

नईदिल्ली। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन कर इंडिया शब्द हटाकर देश का नाम भारत या हिन्दुस्तान रखने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई स्थगित हो गई है. मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े इस मामले पर सुनवाई करने वाले थे, लेकिन उनके अवकाश पर रहने के कारण मामले को स्थगित कर दिया गया| कोर्ट ने इसकी सुनवाई के लिए अगली तारीख भी नहीं दी है|
 
इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन उस दिन प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे के उपलब्ध न होने से सुनवाई 2 जून तक के लिए टाल दी गई थी अब आज फिर सुनवाई टल गई|

दरअसल, दिल्ली के रहने वाले नमह नाम के शख्स ने अपनी याचिका में अदालत से मांग की है कि संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन कर इंडिया शब्द हटा दिया जाए| अभी अनुच्छेद 1 कहता है कि भारत अर्थात इंडिया राज्यों का संघ होगा| याचिका में कहा गया है कि इसकी जगह संशोधन करके इंडिया शब्द हटा दिया जाए और भारत या हिन्दुस्तान कर दिया जाए|

याचिकाकर्ता का कहना है कि इंडिया शब्द गुलामी का प्रतीक लगता है| देश को मूल और प्रमाणिक नाम भारत से ही मान्यता दी जानी चाहिए| याचिका में दावा किया है कि यह संशोधन इस देश के नागरिकों की, औपनिवेशिक अतीत से मुक्ति सुनिश्चित करेगा| याचिका में 1948 में संविधान सभा में संविधान के तत्कालीन मसौदे के अनुच्छेद 1 पर हुई चर्चा का हवाला दिया गया है और कहा गया है कि उस समय देश का नाम भारत या हिन्दुस्तान रखने की पुरजोर हिमायत की गई थी|
बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के दो और नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के दो और नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

कोरबा। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है आय दिन नए-नए मरीज निकलकर बाहर आ रहे है। इसी कड़ी में एक और खबर सामने आई है की छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो और  नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि कलेक्टर किरण कौशल ने की है। जानकारी के मुताबिक एक मरीज प्रवासी मजदूर है, जो करतला ब्लाक के बताती गांव में क्वारंटीन सेंटर में रह रहा था, कुछ दिन पहले ही वो वापस छत्तीसगढ़ लौटा था। वहीं दूसरी 23 साल की युवती है, जो कटघोरा ब्लाक की रहने वाली है। ये कटघोरा बस्ती की रहने वाली है। लिहाजा उस क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण अब गहरा गया है। लगातार चल रहे टेस्ट के आधार पर इस युवती में संक्रमण की पहचान हुई है। दोनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 549 हो गयी है, वही अब एक्टिव केस की संख्या 429 हो गई है।
 
उपराज्यपाल के ऑफिस में कोरोना की दस्तक, 13 कर्मचारी हुए संक्रमित

उपराज्यपाल के ऑफिस में कोरोना की दस्तक, 13 कर्मचारी हुए संक्रमित

नईदिल्ली। दुनिया भर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोविड-19 के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. देश के कुछ राज्यों में तो कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है| इस वायरस ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय तक को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है| जानकारी के मुताबिक दिल्ली लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के कार्यालय में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं|

वहीं दिल्ली के मोतीनगर थाने में तैनात 20 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं| अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी| उन्होंने कहा कि थाने में संक्रमण का पहला मामला करीब दस दिन पहले सामने आया था, जिसके बाद अन्य कर्मियों को अपने घरों में पृथक-वास में रहने के लिये कहा गया था|
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि थाने के एसएचओ, उनके रीडर और उनके साथ काम करने वाले एक निरीक्षक, सिपाही तथा पिकेट टीम के कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगों में शामिल हैं| अधिकारी ने कहा कि थाने के सील नहीं किया गया है लेकिन पूरे परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है|
बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 39 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, 7 मरीज हुए डिस्चार्ज, अब एक्टिव केस हुई इतने

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 39 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, 7 मरीज हुए डिस्चार्ज, अब एक्टिव केस हुई इतने

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को 39 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन मरीजों के साथ अब प्रदेश में कुल 419 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया गया कि सोमवार को बिलासपुर से 11, जशपुर से 9, बेमेतरा से 5, रायपुर और धमतरी से 3-3, रायगढ़ बालोद और मुंगेली से 2-2, गरियाबंद और जगदलपुर से 1-1 मरीज मिला है।वही 7 मरीज स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हुए है ।
 

आज दिनांक  2 जुन का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 2 जुन का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 2 जुन का राशिफल

मेष:

चंद्रमा कन्या राशि का षष्ठम भाव में आपके अंदर भोग विलास के भावना को बढ़ाएगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। आपको अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु स्वत: परास्त होंगे। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है। भाग्य 72 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। आपकी राशि से पंचम भाव में चंद्रमा आपके जीवन विघ्न बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। सांसारिक सुख-भोग और नौकर चाकरों के असहयोग से परेशानी हो सकती है। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आज कन्या का चंद्रमा आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त कराएगा। गरीबों की सहायता और अपनी वाक् पटुता, कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

आज परिवार के सदस्यों का मिलेगा पूर्ण सहयोग। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। बुद्धि-विवेक से आज सफलता आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आज धन का आवागमन लगा रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। वाहन खराब होने से अकस्मात खर्चा बढ़ सकता है। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से आप परेशान हो सकते हैं। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

चतुर्थ भाव में मंगल होने के कारण आपको पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की आशंका रहेगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। खान-पान में विशेष नियंत्रण करके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज राशि से द्वितीय कोष एवं रोग स्थान में मंगल गुरू-केतु योग आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ कराएगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लंबित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक का समय ईश्वर भक्ति, तप, यज्ञ, पुण्य कार्यों में लगेगा। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान व प प्रतिशती के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपका प्रमोशन होने वाला है तो अवश्य प्राप्त होगी। आपको आकस्मिक चिंता होने की आशंका है। आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी रूचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

 

बड़ी खबर : प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में अब सिर्फ अंतिम वर्ष वालो की होगी परिक्षाए बाकि के लिए लागु होगी ये व्यवस्था,उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश

बड़ी खबर : प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में अब सिर्फ अंतिम वर्ष वालो की होगी परिक्षाए बाकि के लिए लागु होगी ये व्यवस्था,उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश

रायपुर, कोरोना प्रकोप के चलते हुए देश के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों के अनुसार राज्य शासन ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों से राय प्राप्त करके यह तय किया है कि अंतिम वर्ष एवं सेमेस्टर परीक्षा पद्धति के तहत अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर अन्य कोई भी परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी।
राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने आज एक आदेश जारी करके प्रदेश के विश्वविद्यालयों के लिए यह तय किया है कि जिन प्रश्न पत्रों की परीक्षा 14 मार्च के पहले हो चुकी है, उन्हीं का मूल्यांकन किया जाए। पिछले वर्ष के प्राप्तांक या आंतरिक मूल्यांकन या असाइनमेंट कार्य के आधार पर इस बार का मूल्यांकन किया जाएगा। विश्वविद्यालय उपरोक्त तीनों विकल्पों में से किसी को भी छांट सकता है।


 

बड़ी खबर : प्रदेश में आज 27 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई, अब एक्टिव केस हुई इतनी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज 27 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई, अब एक्टिव केस हुई इतनी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के कुल 27 नए मामले आए है | मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रायपुर में 3, जशपुर में 9, रायगढ़ में 3, धमतरी में 1, बिलासपुर 2, बिल्हा 1, कोटा 1, तखतपुर 1 और मस्तूरी में 5 और जगदलपुर से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 415 हो गई है | 

19 जून को होंगे मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी की तिथि

19 जून को होंगे मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी की तिथि

भोपाल | मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है  आज निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में तीन सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होंगे। वहीं दिन में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम शाम को ही आ जाएंगे। 19 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद वोटों की गिनती 5 बजे से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए बीजेपी की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी उम्मीदवार है। वहीं कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने नामांकन भरा है। मध्यप्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मणिपुर, मेघालय और राजस्थान राज्यों की 18 सीटों को भरने के लिए काउंसिल ऑफ स्टेट्स (राज्य सभा) के चुनाव 19 जून 2020 को होंगे।

राजधानी के विकासपुरी इलाके में घर के अंदर मिला डॉक्टर का शव, आत्महत्या की आशंका

राजधानी के विकासपुरी इलाके में घर के अंदर मिला डॉक्टर का शव, आत्महत्या की आशंका

नई दिल्ली | दिल्ली के विकासपुरी में एक बुजुर्ग चिकित्सक का शव उनके घर से बरामद किया गया है. पुलिस ने इसके आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया है. हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि डॉ जतिंदर अहलूवालिया (74) का शव शयनकक्ष में पाया गया और उनके दोनों हाथों की तर्जनी अंगुलियां तार से इलेक्ट्रिक सॉकेट से जुड़ी थीं. वह नाक,कान,गले से संबंधित बीमारियों के चिकित्सक थे.

पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम को सूचना मिली कि डॉ अहलूवालिया दरवाजे की घंटी बजाने पर दरवाजा नहीं खोल रहे हैं. पुलिस ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था इसलिए उन्हें उसे काटना पड़ा. उन्होंने बताया कि चिकित्सक के परिवार के सदस्य ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और वह यहां अकेले रहते थे. उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य को सूचना दे दी गई है. अपराध और फोरेंसिक दस्ते ने घटनास्थल का मुआयना किया है.