

रायपुर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देर रात 5 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे से रायगढ़ में 2, दुर्ग, राजनांदगांव और महासमुंद में 1-1 मरीज मिले है.अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 388 हो गई है.
देर रात्रि 5 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिला रायगढ़ से 2 एवं दुर्ग,राजनांदगांव व महासमुंद से 1-1 मरीज़ मिले। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 388 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 1, 2020
आज 1 जुन का राशिफल
मेष:
आज पारिवारिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। लेकिन उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्यों पर धन खर्च का योग है। व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगी। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। भाग्य में 87 प्रतिशत साथ है।
वृषभ:
वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। आज घर-परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद की भावना का अनुभव होगा। आज व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। भाग्य 55 प्रतिशत साथ है।
मिथुन:
आज पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। पराक्रम में वृद्धि होगी इससे आज आपका मनोबल बढ़ेगा। भाग्य 89प्रतिशत मेहरबान है।
कर्क:
आज धन प्राप्ति के विशेष योग, धन निवेश से लाभ हो रहा है। आज किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेल-जोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी का अनुभव कर सकते हैं। भाग्य 79 प्रतिशत साथ होगा।
सिंह:
आज उच्चाधिकारी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इससे आपके कार्य में उत्साह बना रहेगा। आज लंबे समय से चल रहीं पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आज किसी नए कार्य के प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा ईश्वर की आराधना, जप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। भाग्य 95 प्रतिशत साथ रहेगा।
कन्या:
आज अत्यधिक खर्च से बचें। आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आ सकता है। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। स्वास्थ्य बिगडऩे की आशंका है, ध्यान रखें। संभव हो तो प्रवास टाल दें। भाग्य 71 प्रतिशत साथ है।
![]()
तुला:
आज आपको विशेष लाभ मिलने का योग बन रहा है। इसके अलावा जो भी कार्य करेंगे उसमें पूर्णता का योग है। आज आप जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए उन्नति का योग लेकर आएगी। कुल मिलाकर आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। भाग्य 93प्रतिशत साथ है।
वृश्चिक:
आज पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। व्यवसाय में कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। भाग्य 78 प्रतिशत साथ रहेगा।
धनु:
भाग्य आज कुछ कार्यों में आपका साथ देता हुआ नहीं दिखाई देगा। इसके चलते पारिवारिक वातावरण में आप परेशानी अनुभव कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। भाग्य 58 प्रतिशत मेहरबान रहेगा।
मकर:
आज कहीं भी जाने में सतर्कता बरतें। अन्यथा आपकी जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। भाग्य 68 प्रतिशत साथ रहेगा।
कुंभ:
आज आपको किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। उसकी मदद से आप शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। यह आपको लाभ दिला सकता है। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज संतान और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ होगा। भाग्य 83 प्रतिशत साथ रहेगा।
मीन:
आज अचानक आपको धन संबंधी नुकसान हो सकता है। इसलिए आज किसी से पैसे का लेन-देन न करें। खर्च में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिजनों के वाद-विवाद बढ़ सकता है। किसी के साथ गलतफहमी ना हो, ध्यान रखें। क्रोध को नियंत्रण रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। दुर्घटना से बचें। भाग्य 64 प्रतिशत साथ रहेगा।
रायपुर,आज कुल 47 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 12 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।
आपको बता दी आज शाम तक कुल 33 नए कोरोना संक्रमितो की पहचान हो चुकि थी उसके बाद 14 और मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ विभाग ने की है.वही कुल एक्टिव मरीज़ों की अब संख्या 379 है।
आज कुल 47 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 12 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 379 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/4emqzJiPDq
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 31, 2020
रायपुर, राजधानी रायपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है, इस बार यह मरीज रायपुर के चूनाभट्टी क्षेत्र में मिला है, इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 377 हो गई है।
रायपुर, अभी रायपुर में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उसके बाद खबर आ रही कि जशपुर से आज एक ही दिन में 16 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि महासमुंद से 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। वहीं कोरबा में 2 और नये कोरोना मरीज मिले हैं। बिलासपुर से भी 1 मरीज सामने आया है, इस तरह कुल 31 और मरीज मिलने की जानकारी मिली है
इस तरह अब प्रदेश में कुल एक्टिव संक्रमितो की संख्या 376 पहुच गयी है
अभी अभी 32 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई ,जिला जशपुर से 16, महासमुंद से 12 व कोरबा से 2 , वहीं SRL(pvt) लैब से 2 धनात्मक प्रकरणों की रायपुर व बिलासपुर से पहचान की गई । #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 31, 2020
रायपुर | राजधानी रायपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। देवेंद्र नगर सेक्टर 5 में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 345 हो गई है।
रायपुर |छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री सचिवालय के सेक्रेटरी और डायरेक्टर एग्रीकल्चर टामन सिंह सोनवानी राज्य लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन बनाए गए हैं । टामन सिंह 2004 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे नारायणपुर और कांकेर जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं।
टामन सिंह विकास कार्यों का जायजा लेने बाइक पर पहुंचने के लिए भी मशहूर थे।
जानकारी के अनुसार इस समय वे सीएम के विशेष सचिव के साथ साथ अन्य जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। राजधानी के करीब कृषि विभाग में पोस्ट मिलने के उन्होंने यहां काफी काम किया। टामन 2021 में सितंबर में रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब चेयरमैन बनने की स्थिति में उन्हें वीआरएस लेना होगा। पीएससी चेयरमैन की रिटायरमेंट एज 62 साल है। वे अभी साढ़े 58 साल के हैं। इस तरह वे करीब साढ़े तीन साल चेयरमैन रहेंगे।
नई दिल्ली | देश में जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' की. लॉकडाउन में यह तीसरी बार है जब पीएम मोदी मन की बात की. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस कम फैला है. अब हमें आगे और सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी का नियम हो, मुंह पर मास्क लगाने की बात हो, या घर में रहना हो, हमें सभी बातों का पालन करना है. मजदूरों के पलायन पर पीएम ने कहा कि ल़ॉकडाउन में गरीब और मजदूर पर बड़ी चोट पड़ी है.
अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, ''तमाम सावधानियों के साथ हवाई जहाज उड़ने लगे हैं. धीर-धीरे उघोग भी चलना शुरू हुआ है. यानी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है. ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है.'' उन्होंने आगे कहा, ''देश में सबके सामूहिक प्रयासों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत मजबूती से लड़ी जा रही है. जब हम दुनिया की तरफ देखते हैं तो हमें अनुभव होता है कि वास्तव में भारतवासियों की उपलब्धि कितनी बड़ी है. हमारी जनसंख्या ज्यादातर देशों से कई गुना ज्यादा है. हमारे देश में चुनौतियां भी भिन्न प्रकार की हैं. लेकिन फिर भी हमारे देश कोरोना बाकी देशों की तुलना में कम फैला है.’’
देशवासियों की सेवाशक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत
मोदी ने कहा, ‘’जो नुकसान हुआ है, उसका दु:ख हम सबको है. लेकिन जो कुछ भी हम बचा पाएं हैं, वो निश्चित तौर पर देश की सामूहिक संकल्पशक्ति का ही परिणाम है. देशवासियों की संकल्पशक्ति के साथ एक और शक्ति इस लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताकत है और वो है- देशवासियों की सेवाशक्ति.’’
मोदी ने कहा, ''हमारे डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, मीडिया के साथी ये सब जो सेवा कर रहे हैं, उसकी चर्चा मैंने कई बार की है. मन की बात में भी मैंने उसका जिक्र किया है. सेवा में अपना सब कुछ समर्पित कर देने वाले लोगों की संख्या अनगिनत है.’’
गांवों, कस्बों में हमारी बहनें-बेटियां, हर दिन मास्क बना रही हैं
मोदी ने कहा, ''देश के सभी इलाकों से महिला सेल्फ हैल्प ग्रुप के परिश्रम की भी अनगिनत कहानियां इन दिनों हमारे सामने आ रही हैं. गांवों, कस्बों में हमारी बहनें-बेटियां, हर दिन मास्क बना रही हैं. तमाम सामाजिक संस्थाएं भी इस काम में इनका सहयोग कर रही हैं.'' उन्होंने कहा, ‘’एक और बात जो मेरे मन को छू गई, वो है संकट की इस घड़ी में इनोवेशन, गांवों से लेकर शहरों तक, छोटे व्यापारियों से लेकर स्टार्टअप तक, हमारी लैब्स कोरोना से लड़ाई में, नए-नए तरीके इज़ाद कर रहे हैं, नए इनोवेशन कर रहे हैं.’’
गरीब, मजदूर, श्रमिक वर्ग पर बड़ी चोट पड़ी है
मजदूरों को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में भी कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो कठिनाई में न हो, परेशानी में न हो और इस संकट की सबसे बड़ी चोट अगर किसी पर पड़ी है तो वो हमारे गरीब, मजदूर, श्रमिक वर्ग पर पड़ी है. उनकी तकलीफ, उनका दर्द, उनकी पीड़ा शब्दों में नहीं कही जा सकती.’’ उन्होंने कहा, ''कोरोना के खिलाफ लड़ाई का यह रास्ता लंबा है. एक ऐसी आपदा जिसका पूरी दुनिया के पास कोई इलाज नहीं है, जिसका कोई पहले का अनुभव ही नहीं है. ऐसे में नई नई चुनौतियों और उसके कारण परेशानियां हम अनुभव कर रहे हैं.’’
आयुष मंत्रालय के 'My Life, My Yoga' के वीडियो ब्लॉग में लें हिस्सा
पीएम मोदी ने कहा, ''आपके जीवन में योग को बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने भी इस बार एक अनोखा प्रयोग किया है. आयुष मंत्रालय ने 'My Life, My Yoga' नाम से अंतर्राष्ट्रीय वीडियो ब्लॉग उसकी प्रतियोगिता शुरू की है. भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लोग इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं. इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको अपना तीन मिनट का एक वीडियो बना करके अपलोड करना होगा. इस वीडियो में आप, जो योग, या आसन करते हों, वो करते हुए दिखाना है और योग से आपके जीवन में जो बदलाव आया है, उसके वारे में भी बताना है.’’
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर सप्रे शाला के खेल मौदान को छोटा करने का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध शुरू हो गया है। निगम ने रातों रात मैदान के बीच दीवार खड़ी कर दी है। सप्रे शाला मैदान को छोटा कर सौंदर्यीकरण की तैयारी की जा रही है। मैदान में सैकड़ों लोग एकत्र होकर निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया है। लोगों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिए है।
कोरिया | देश के कई प्रदेशों में टिड्डी दलों का आतंक जारी है। पाकिस्तान से आए टिड्डियों का दल मध्यप्रदेश की सीमा से होते हुए अब छत्तीसगढ़ में घुस गया है। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम एक्शन मोड में आ गई है।
कोरिया जिले के भरतपुर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत चरखर के ग्राम ज्वारीटोला में टिड्डियों का दल पहुंच गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से प्रशासन को दी गई है। सूचना मिलने पर आज सुबह ही भरतपुर के ज्वारीटोला में मनेंद्रगढ़ नगर पालिका की फायर ब्रिगेड से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि टिड्डी दल कल शाम से ही गांव में पहुँच गया है और टिड्डी अभी भी खेतों में फैले हुए हैं। कलेक्टर एसके राठौर भी सुबह से एसडीओपी कर्ण कुमार उईके के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा कृषि, राजस्व उद्यानिकी, पुलिस और प्रशासन के अलावा इलाके के ग्रामीण भी मौजूद हैं।
रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना के दो नए मरीजों के मिलने के बाद शहर के चंगोराभाठा और रांवाभाठा इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए यहां से 1.5 किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया गया है। साथ ही यहां प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया है।
शहर में कोरोना मरीज सामने आने के बाद से ही जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में निगरानी के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। बताया जाता है कि जिला प्रशासन से जारी आदेशानुसार प्रतिबंध इलाके में रावांभाठा इलाके में आरटीओ आफिस के पीछे चौक के पास से लेकर पश्चिम में सोम कोल्ड स्टोर गेट, उत्तर में स्वास्थ्य केन्द्र रांवाभाठा रोड तथा दक्षिणए में सोम डॉक्टरर के घर के पास तक को प्रतिबंधित इलाका घोषित किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश व निकास के लिए केवल एक मार्ग को खुला रखा गया है। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। यहां की जिम्मेदारी एनके पांडेय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विधानसभा संभाग रायपुर को दियागया है। इसी तरह कंटेनमेंट जोन में सेनेटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का जिम्मा श्रीकांत वर्मा आयुक्त नगर निगम बीरगांव को दिया गया है।



















