बिलासपुर, बिलासपुर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है, 6 साल के बच्चे को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।वहीं परिवार के 3 अन्य सदस्यों में पहले ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। यह परिवार तखतपुर का रहने वाला है
इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 158 पहुंच गई है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में 5 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिला बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद व कोरिया से 1-1 मरीज मिले हैं जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है | अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 157 हो गई है।
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 24, 2020
5 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई।जिला बिलासपुर,सरगुजा, बेमेतरा,गरियाबंद व कोरिया से 1-1मरीज मिले हैं।जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है,प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 157 हो गई है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
नई दिल्ली | डॉ राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) हॉस्पिटल के डीन कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल के एक सूत्र ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि उन्हें हल्का बुखार हो रहा है। हालांकि, उनमें कोई लक्षण मौजूद नहीं हैं। वर्तमान में वह होम आइसोलेशन में हैं। उनकी रिपोर्ट शनिवार शाम को पॉजिटिव आई है।
श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के बडगाम जिले में इंडियन आर्मी की 53-क्रक्र और बडगाम पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर लश्कर ए तैयबा के एक मॉड्यूल का भडाफोड़ किया है। सुरक्षाबलों ने लश्कर मिलिटैंट असोसिएट वसीम गनी को तीन अन्य आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली | दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पूर्व चिकित्सक जे.एन.पांडे की शनिवार को कोरोनावायरस की चपेट में आने के चलते मौत हो गई है। पांडे एक पल्मोनोलॉजिस्ट थे और वह एम्स के मेडिसिन विभाग के प्रमुख भी रह चुके थे। मंगलवार को उनमें कोरोनावायरस के संक्रमण का पता चला और आज अपने आवास में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 79 साल के थे।
Deeply saddened to hear that today @covid19 claimed it's most illustrious victim Dr. J.N Pande Director & Prof of Pulmonology @aiims_newdelhi
— Dr. Sangita Reddy (@drsangitareddy) May 23, 2020
A stalwart of the medical world his work in pulmonology will continue to ensure better health for many
My Condolences to his family???? pic.twitter.com/ByE83ikItS
नई दिल्ली | देशभर के लगभग सभी कॉलेजों में वायवा टेस्ट ऑनलाइन कराने की सिफारिश की, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। सिफारिश को अमल में लाते हुए अब दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।
यूजीसी द्वारा गठित विशेष कमेटी के अध्यक्ष व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आर सी कुहाड़ ने कहा, “कोरोना संकटकाल के उपरांत भी सामान्य दिनों में पढ़ाई का 25 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पूरा किया जाएगा।” विशेष कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “वार्षिक परीक्षा 50 फीसदी अंकों की होनी चाहिए, जबकि अन्य 50 फीसदी अंक पूर्व में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा के प्रदर्शन पर आधारित किए जाएं।
इसके अलावा अकादमिक सत्र 2020-21 में 40 फीसदी पाठ्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से करवाएं जा सकते हैं।” इसके तहत अब विश्वविद्यालयों में वायवा और प्रैक्टिकल टेस्ट ऑनलाइन करवाने का खाका तैयार किया जा रहा है। उच्च शिक्षा को लेकर तैयार किए गए कार्यक्रम में एमफिल और पीएचडी के छात्रों को विशेष राहत प्रदान की है।
एमफिल और पीएचडी करने वालों को थीसिस जमा करने के लिए तय आखिरी तारीख से 6 माह और दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से कॉलेजों में परीक्षा का समय घटाने की सिफारिश की गई है। यूजीसी को भेजी गई सिफारिश में कहा गया है कि परीक्षा का समय घटा कर तीन घंटे के स्थान पर दो घंटे का कर देना चाहिए।
रायपुर | राजधानी रायपुर में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत लॉक डाउन अवधि में अनुमति प्राप्त व बंद रखे जाने वाले दुकानों की संशोधित सूची प्रशासन द्वारा जारी की गई |


रायपुर | राजधानी रायपुर में ईद के चलते जिला प्रशासन ने लॉक डाउन के बिच आज किराना, सेवई और मिठाई की दुकानों को खोलने हेतु जारी किया निर्देश । लॉक के चलते रविवार को इन दुकानों के खुलने पर था प्रतिबंध। ईद के कारण आज के लिए किराना, सेवई और मिठाई की दुकान से प्रतिबंध हटाया गया।
आज 24 मई का राशिफल
मेष:
आज आर्थिक प्रयोजन अथवा धन निवेश के लिए दिन शुभ है। अपनों के सहयोग से आज आपके निर्धारित कार्य पूरे होंगे। परिवार के किसी सदस्य की आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज प्रिय वस्तु की प्राप्ति का योग है। इसके अलावा निवेश संबंधी जो भी कार्य करेंगे उसमें भी धन लाभ का योग है। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य आज 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
आज मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। मन बेचैन हो सकता है। ध्यान रखें कि आज के दिन धन का निवेश सोच-विचारकर करें। अत्यधिक खर्च से भी बचें। भाग्य आज 65 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज उच्चाधिकारियों की मदद मिलेगी। इससे आपको तरक्की भी मिल सकती है। व्यापार करते हैं तो आज आपको लाभ हो सकता है। मित्रों से भी कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। भाग्य आज 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
आज मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। परिवार में बेवजह की कलह मच सकती है। प्रेम जीवन में तनाव ही तनाव रहेगा। इसकी वजह से कार्य भी प्रभावित हो सकता है। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। भाग्य आज 58 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
आज सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आज आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। माता-पिता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। भाग्य आज 71 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:
दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है। अत: मन को शांत रखें। बेहतर होगा कि मेडीटेशन करें। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। जरूरी न हो तो आज बाहर जाने से बचें। पति-पत्नी के बीच सौहार्द बढ़ेगा। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। ससुराल संबंधी रिश्तों में आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऐसा करने से आपके संबंधों में सुधार आ सकता है। इसके अलावा सामाजिक सम्मान मिलने के भी योग हैं। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने का योग है। आज परिजनों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। व्यापार में किसी नई डील के फाइनल होने की खुशी होगी। भाग्य आज 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
आज मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आज अनावश्यकरूप से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन शाम तक सामाजिक संबंधों से आपको लाभ ही लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा किसी नई योजना की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं। भाग्य आज 61 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
कोई रुका हुआ कार्य भी आज बनने के योग हैं। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े, माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। अगर कहीं भी आपका पैसा रुका है तो आज थोड़े प्रयास से ही आपको प्राप्त हो सकता है। लेकिन आपको इसके लिए लगातार प्रयास करना पड़ेगा। भाग्य आज 63 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
मन चिंता मुक्त रहेगा। इसके अलावा आज आप शारीरिक रूप से काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। इसके अलावा हो सकता है कि परिवार में शादी-ब्याह शुभ कार्य की भी चर्चा हो। बेटे की ओर से कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। भाग्य आज 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
बिलासपुर,2 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिला बिलासपुर व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1-1मरीज मिले हैं। जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है ,प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 152 हो गई है।
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 23, 2020
2 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिला बिलासपुर व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1-1मरीज मिले हैं। जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है ,प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 152 हो गई है। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का एक मुख्य कारण यह है कि पिछले 10 दिनों में राज्य सरकार अपनी परीक्षण क्षमता को लगभग 2.5 गुना बढ़ाकर 1299 प्रति दिन से बढ़ाकर 3339 परीक्षण प्रति दिन कर दिया है; चुकि टेस्ट की संख्या में इजाफा हो रहा है इस कारण संक्रमित मरीजो का पता भी जल्दी जल्दी लग रहा है, साथ ही अभी राज्य सरकार के द्वारा जिस हिसाब से प्रवासी मजदूरों को अपने घर वापस ला रही है जो की दुसरे प्रदेश के लौट कर आ रहे है और उन सब का टेस्ट भी किया जा रहा है यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है वर्तमान में 6 प्रयोगशालाओं में नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है, जिसमे से राज्य के -5 सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र शामिल हैं
In the last 10 days we have increased our testing capacity by almost 2.5 times rising from 1299 per day to 3339 tests per day; which is happening at 6 designated labs 5 of them being government health facilities. (1/2) pic.twitter.com/GLR4iQZWDm
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) May 23, 2020
आज 42 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई।जिला राजनांदगांव से 10, मुंगेली से 9, बिलासपुर से 8, कोरिया व रायगढ़ से 4-4, सरगुजा से 3,GPM से 2, बलौदाबाजार व जशपुर से1-1मरीज मिले हैं। बालोद जिले के 2 मरीज़ डिस्चार्ज हुए ,इसके साथ बिलासपुर सिम्स के एक जूनियर डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाई गयी है.
प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 150 है।
आज 42 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई।जिला राजनांदगांव से 10, मुंगेली से 9, बिलासपुर से 8, कोरिया व रायगढ़ से 4-4, सरगुजा से 3,GPM से 2, बलौदाबाजार व जशपुर से1-1मरीज मिले हैं। बालोद जिले के 2 मरीज़ डिस्चार्ज हुए ,प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 150 है।
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 23, 2020
रायपुर,आज एम्स में किए गए परीक्षणों के दौरान 11 और सकारात्मक रोगी मिले। इनमें राजनांदगांव से 10 और बलौदाबाजार से एक शामिल हैं
COVID 19 Update-11 more positive patients found during tests conducted at AIIMS on 23.05.2020. They include 10 from Rajnandgaon and one from Balodabazar.#CoronaUpdatesInIndia #CoronaWarriors
— AIIMS, Raipur, CG???? (@aiims_rpr) May 23, 2020
इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 124 हो गयी
रायपुर, लगातार छत्तीसगढ़ में नए मरीज मिलने के बाद आज शाम बालोद के दो पुरुष रोगियों (21 और 32 वर्ष) को 23 दिनों तक इजाल करने के बाद आज ठीक किया गया और उन्हें छुट्टी दी जा रही है साथ ही उन्हें 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई।
COVID 19 Update- Two male patients (21 and 32 years) from Balod have been cured and discharged on 23.05.2020 by AIIMS with an advice to remain in quarantine for 14 days.#CoronaUpdatesInIndia #CoronaWarriors
— AIIMS, Raipur, CG???? (@aiims_rpr) May 23, 2020
ये दोनों लोगो की स्वस्थ हो जाने के बाद अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 113 हो गयी है.
#COVID19 #UpDate
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 23, 2020
5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। रायगढ़ जिले से 04 व जशपुर जिले से 01 मरीज़ की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 115 हो गई है।
@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO




नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी ने बहुत लोगों को चोट पहुंचायी है लेकिन इसने सबसे ज्यादा दर्द प्रवासी मजदूरों को दिया है जिन्हें पीटा गया, रोका गया, डराया-धमकाया गया किंतु वे रुके नहीं और अपने घरों की तरफ चलते रहे। गांधी ने प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत का एक वीडियो शनिवार को जारी करते हुए कहा कि मजदूरों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा से अपने घरों को लौट रहे उत्तर प्रदेश के कुछ श्रमिकों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनते हुए कहा कि रोजी रोटी छिनने के कारण परेशान हजारों मजदूर पैदल सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर जा रहे हैं।




















