नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
स्पाइडरमैन बनने के लिए मकड़ी से 3 भाइयों ने कटवाया, फिर हुआ कुछ ऐसा

स्पाइडरमैन बनने के लिए मकड़ी से 3 भाइयों ने कटवाया, फिर हुआ कुछ ऐसा

सूक्रह।  इस वक्त पूरा देश कोरोना की मार सह रहा है कोरोना के चलते बहुत बुरा हल है इसी बिच एक खबर सामने आ रही है जहां तीन भाई स्पाइडर मैन फिल्म देखकर स्पाइडर मैन बनने की कोशिश करने लगे।  जी हाँ आपको बता दे की आठ, दस और बारह साल के तीन भाइयों ने फिल्म देख कर स्पाइडरमैन बनने की सोची और जानबूझकर एक मकड़ी से खुद को कटवाया। 

खबरों के मुताबिक फिल्म में हीरो को मकड़ी के काटने के बाद स्पाइडरमैन बनता देखकर उन मासूमों को लगा कि वो भी ऐसा करके सुपरहीरो बन जाएंगे। तीनों भाइयों ने अभिनेता पीटर पार्कर (स्पाइडरमैन) जैसा सुपरहीरो बनने के लिए एक जहरीली काली मकड़ी को काटने के लिए उकसाया, उन्हें लग रहा था कि इससे वो भी स्पाइडरमैन के रूप में तब्दील हो जाएंगे। 

जिस समय बच्चे मकड़ी को काटने के लिए उकसा रहे थे उस वक्त उनकी मां लकड़ी इकट्ठा करने घर से बाहर गई हुई थीं। मकड़ी के काटने के बाद तीनों भाइयों ने उसे मार दिया लेकिन उसके जहर की वजह से वो मांसपेशियों में दर्द, पसीना, बुखार और कंपकंपी से बुरी तरह पीड़ित हो गए। जब तीनों भाइयों की मां लकड़ी लेकर घर लौटीं तो उन्हें दर्द से रोते हुए पाया महिला तुरंत अपने तीनों बच्चों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची लेकिन दवा दिए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। फिर उन्हें लालागलगुआ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन वहां भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। तीनों भाइयों को फिर शहर के सबसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें विषैले मकड़ी के काटने के लिए सीरम दिया गया जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ। 
बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 20 जिलों के कलेक्टरों सहित 50 से ज्यादा आईएएस अफसरों के तबादले, देखे पूरी सूचि

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 20 जिलों के कलेक्टरों सहित 50 से ज्यादा आईएएस अफसरों के तबादले, देखे पूरी सूचि

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 20 से ज्यादा कलेक्टर के तबादले हुए हैं। 50 से ज्यादा आईएएस  अफसरों के तबादले में कई जिला पंचायत सीईओ के भी नाम शामिल हैं।
 
देखे पूरी सूचि-
अमिताभ जैन को अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग

आलोक शुक्ला को प्रमुख सचिव कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का एडिश्नल चार्ज

रेणु पिल्लै को एसीएस चिकित्सा शिक्षा का एडिश्नल चार्ज

मनोज पिंगुआ को अवासीय आयुक्त  नयी दिल्ली का एडिश्नल चार्ज

आर प्रसन्ना को सचिव कौशल विकास विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग का एडिश्नल चार्ज

अलरमेल मंगई डी को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग का एडिश्नल चार्ज

संजय अलंग को बिलासपुर कलेक्टर को बिलासपुर कमिश्नर बनाया गया है वहीं सरगुजा कमिश्नर  का एडिश्नल चार्ज

ईमिल लकड़ा को सचिव लोक आयोग का एडिश्नल चार्ज

सीआर प्रसन्ना को आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं एवं प्रबंधक मेडिकल सर्विसेज का एडिश्नल चार्ज

भुवनेश यादव को ग्रामोद्योग विभाग का  विशेष सचिव

शम्मी आबिदी को संचालक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के सचिव

अवनीश कुमार को कबीरधाम कलेक्टर से तकीनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है।

रानू साहू को बालोद कलेक्टर से आयुक्त वाणिज्य कर विभाग बनाया गयाहै।

महादेव कावरे को कलेक्टर जशपुर बनाया गया है

अंकित आनंद को दुर्ग कलेक्टर को सीईओ नया रायपुर

नीलम नामदेव एक्का को संचालक छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विभाग

टोपेश्वर वर्मा को दंतेवाड़ा कलेक्टर से राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है

नीलंकठ टेकाम को कोंडागांव कलेक्टर से संचालक कोष लेखा एवं पेंशन

डोमन सिंह कोरिया कलेक्टर को गौरला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर बनाया गया है

हिमशिखर गुप्ता को संचालक रजिस्टार फार्मस एवं संस्थाएं

राजेश राणा को संयुक्त सचिव राज्य योजना आयोग

रणबीर शर्मा को सूरजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है

अभिजीत सिंह को कलेक्टर नारायणपुर बनाया गया है

श्यामलाल धावड़े को गरियाबंद कलेक्टर से बलरामपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है

संजीव कुमार झा को बलरामपुर कलेक्टर से सरगुजा कलेक्टर बनाया गया है

सारांश मित्तर को सरगुजा कलेक्टर से बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है

यशवंत कुमार को रायगढ़ कलेक्टर से जांजगीर का नया कलेक्टर बनाया गया है

कार्तिकेय गोयल को बलौदाबाजार कलेक्टर से महासमुंद का नया कलेक्टर बनाया गया है ।

सर्वेश भूरे को कलेक्टर मुंगेली से दुर्ग का नया कलेक्टर बनाया गया है

सुनील कुमार जैन को महासमुंद का नया कलेक्टर से बलौदाबाजार का नया कलेक्टर बनाया गया है ।

रमेश कुमार शर्मा को कलेक्टर कबीरधाम बनाया गया है

जनक प्रसाद पाठक को जांजगीर कलेक्टर से भू-अभिलेख संचालक

जनमजेय मोहबे को बालोद का नया कलेक्टर बनाया गया है

रितेश कुमार अग्रवाल को कलेक्टर बीजापुर बनाया गया है

जयप्रकाश मौर्य को राजनांदगांव से धमतरी का नया कलेक्टर बनाया गया है

शिखा राजपूत को जीपीएम कलेक्टर से नियंत्रक नापतौल विभाग

दीपक सोनी को कलेक्टर सूरजपुर से दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है

अय्याज तंबोली बस्तर कलेक्टर को आयुक्त छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड एवं RDA का एडिश्नल चार्ज

भीम सिंह को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है

पुष्पेंद्र कुमार मीणा को जिला कोंडागांव कलेक्टर बनाया गया

छतर सिंह देहरे को गरियाबंद का नया कलेक्टर बनाया गया है

केडी कुंजाम को सचिव राजस्व विभाग का एडिश्नल चार्ज

रजत बंसल को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया गया है

नीलेश क्षीरसागर को जशपुर कलेक्टर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग राज्य कौशल विकास प्राधिकरण

एसएन राठौर कलेक्टर कोरिया

पीएस एल्मा को कलेक्टर मुंगेली

जगदीश सोनकर को सीईओ वाटर मैनेजमेंट

दिव्या मिश्रा को डायरेक्टर महिला बाल विकास

अनिल साहू (आईएफएस) छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम एमडी

महाध्वेशरण (आईएफएस) डायरेक्टर हार्टिकल्चर एवं वैटनरी
 
राज्यप्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों की नवीन पदस्थापना -
 
राहुल वेंकट को डायेर्टर अजीविका मिशन

जयवर्धन कोरबा सीईओ आयुक्त नगर निगम कोरबा

राहुल देव को कोरबा निगम कमिश्नर से सीईओ नराय़णपुर

कुंदन कुमार को सीईओ दुर्ग से सीईओ कोरबा

आकाश छिकारा को सरगुजा से सीईओ सूरजपुर

अश्विनी देवांगन को सीईओ सूरजपुर से सीईओ दंतेवाड़ा

फरिया आलम सिद्दिकी को सीईओ बलौदाबाजार

आशुतोष पांडेय बलौदाबाजार सीईओ से आय़ुक्त रायगढ़

प्रकाश सर्वे आयुक्त रिशाली  से दुर्ग एडिश्नल कलेक्टर के चार्ज पर

गजेंद्र सिंह ठाकुर को सीईओ बिलासपुर

राजेंद्र गुप्ता को आयुक्त रायगढ़ को बलौदाबाजार ज्वाइंट कलेक्टर

विभोर अग्रवाल को संवाद जीएम का एडिश्नल चार्ज

प्रेम कुमार पटेल को सीईओ नारायणपुर को आयुक्त जगदलपुर

सच्चिदानंद आलोक को सीईओ दुर्ग बनाया गया है।

 
स्वास्थ्य कर्मियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने ताजसैट्स के साथ समझौता, आरईसी लिमिटेड की पहल

स्वास्थ्य कर्मियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने ताजसैट्स के साथ समझौता, आरईसी लिमिटेड की पहल

नई दिल्ली | ऊर्जा मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रम और भारत के बड़े ऊर्जा वित्तदाताओं में से एक आर ई सी लिमिटेड प्रमुख सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा कर्मियों के साथ साथ पूरे देश में दिहाड़ी पर काम करने वाले गरीब श्रमिकों को सहयोगपूर्ण कोशिशों के जरिए भोजन खिलाने के मिशन की अगुवाई कर रहा है।

आर ई सी लिमिटेड की सीएसआर इकाई आर ई सी फाउंडेशन ने नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों को विशेष तौर पर निर्मित पौष्टिक भोजन के पैकेट देने के लिए ताजसैट्स (आईएचसीएल और एसएटीएस लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम) को अपना पार्टनर बनाया है। नई दिल्ली में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता के भाव के रूप में हर रोज भोजन के 300 पैकेट उन्हें पहुंचाए जा रहे हैं। इस पहल के जरिए नई दिल्ली में भोजन के 18 हजार से अधिक पैकेट वितरित किए जाएंगे।
इसके साथ ही विभिन्न जिला प्राधिकरणों, एनजीओ और विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) के सहयोग से आर ई सी पहले से ही पूरे देश में जरूरतमंदों को पकाया भोजन और राशन उपलब्ध करा रही है। यह पहल उस वक्त शुरू हुई थी जब पूरे देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू था और यह लॉकडाउन रहने तक जारी रहेगी। 24 मई, 2020 तक आर ई सी लिमिटेड 4.58 किलोग्राम से अधिक खाद्यान्न, भोजन के 1.26 लाख पैकेट, 9,600 लीटर सैनिटाइजर,  3400 पीपीपी किट और 83,000 मास्कों का वितरण कर चुकी है।
आर ई सी लिमिटेड (ग्रामीण विद्युतीकरण लिमिटेड) एक नवरत्न एनबीएफसी है जो पूरे देश में ऊर्जा क्षेत्र वित्त पोषण और विकास का काम करती है। 1969 में स्थापित आर ई सी लिमिटेड ने अपने संचालन क्षेत्र में 50 साल पूरे कर लिए हैं। यह पूरे ऊर्जा क्षेत्र मूल्य श्रृंखला में वित्तीय मदद उपलब्ध कराता है। इसके अलावा आर ई सी भारत सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयू जीजेवाई), सौभाग्य इत्यादि जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की नोडल एजेंसी भी है ।
 
लॉकडाऊन फेल, गरीबों के लिए बनाए प्लान बी का करें खुलासा- राहुल का केन्द्र सरकार पर हमला

लॉकडाऊन फेल, गरीबों के लिए बनाए प्लान बी का करें खुलासा- राहुल का केन्द्र सरकार पर हमला

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने आज लॉकडाउन-4 के बीच चौथी बार मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में लगाया गया लॉकडाउन पूरी तरफ असफल रहा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि मजदूरों और गरीबों के लिए सरकार के पास प्लान बी क्या है उन्होंने मोदी सरकार के खास लोगों से अपनी बातचीत का हवाला देते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि रेटिंग खराब होने के डर से केंद्र गरीबों और मजूदरों को पैसा नहीं दे रही है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, उनकी थोड़ी बातचीत जो सरकार में डिसिजन मेकर्स हैं, उनसे इनडायरेक्टली होती रहती है। उनकी राय है कि अगर हमने बहुत सारा पैसा गरीब लोगों को दे दिया, मजदूरों को दे दिया तो बाहर के देशों में गलत इंप्रेशन चला जाएगा। हमारी रेटिंग खराब हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उम्मीद थी कि कोरोना 21 दिन में नियंत्रित हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए यह भी कहा कि गरीबों और मजदूरों को 7500 रूपये की मदद दी जाए और राज्य सरकारों को केंद्र की तरफ से पूरी मदद मिले। राहुल ने कहा कि लॉकडाउन को 60 दिन हो चुके हैं और संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत उन देशों में से है जहां कोरोना के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री और उनके दिशा-निर्देश स्टाफ से यह उम्मीद नहीं की थी कि ऐसा होगा।   
कोरोना: गणेश चतुर्थी समारोह फरवरी 2021 तक स्थगित, पढ़े पूरी खबर

कोरोना: गणेश चतुर्थी समारोह फरवरी 2021 तक स्थगित, पढ़े पूरी खबर

मुंबई। कोरोना की महामारी के कारन पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। सरकार ने इसके चलते पुरे देश भर में लॉकडाउन के साथ-साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी है। इसी बिच महाराष्ट्र एक खबर सामने आ रही है की सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति वडाला ने अपने गणेश चतुर्थी समारोह को फरवरी 2021 तक स्थगित कर दिया है। सोमवार को शहर के सबसे धनी गणपति मंडलों में से एक, वडाला के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण सर्वजन गणेशोत्सव समिति ने कोविड-19 के प्रकोप के कारण फरवरी 2021 तक गणेश चतुर्थी समारोह को स्थगित करने की घोषणा की।

पढ़िए पूरी खबर-
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 2436 नये मरीजों की पुष्टि हुई, 60 लोगों की मौत दर्ज की गई और 1186 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्‍य में कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 52667 तक पहुंच गई है, अब तक कुल 1695 मौतें हो चुकी हैं और 15786 लोगों के स्‍वस्‍थ होने के बाद उन्‍हें घर भेज दिया गया है। मुंबई में सोमवार को 1430 नये मामले दर्ज हुए और 38 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार मुंबई में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 31,789 तक पहुंच गई है और अब तक 1026 की मौत हो चुकी है।
बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर | प्रदेश में आज कुल 14 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जानकारी के अनुसार जिला राजनांदगांव से 12 व बेमेतरा से 2, मरीज मिले हैं। विगत रात्रि 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की पहचान रायगढ़ जिले से हुई थी। कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 235 हैं।

 बड़ी खबर: शहर के इस इलाके में लगी भीषण आग, 250 झुग्गियां जलकर खाक

बड़ी खबर: शहर के इस इलाके में लगी भीषण आग, 250 झुग्गियां जलकर खाक

नई दिल्ली।  दिल्ली के दक्षिण पूर्व इलाके में तुगलकाबाद क्षेत्र की झुग्गियों में मंगलवार आधी रात भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते 250 झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

 
Delhi: A fire has broken out at Tughlakabad slums. Rajendra Prasad Meena, DCP South East says, "We received information of fire at around 1 am, 18-20 fire tenders are at the spot. Firefighting operations underway. No casualty reported so far". pic.twitter.com/9ny3HpHAAZ
अग्निशमन अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस हादसे में 250 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं हैं। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचतना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा, "हमें मध्यरात्रि में 12.15 बजे के आसपास झुग्गियों में आग लगने के बारे में जानकारी मिली। घटनास्थल पर तुरंत दमकल की 28 गाड़ियों को भेजा गया और सुबह तड़के 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि तुगलकाबाद इलाके में कम से कम 500 झुग्गियां हैं। मंगलवार की शुरुआती रात में लगी आग में 250 झोपड़ियां पूरी तरह से आग में जलकर खाक हो गईं। उन्होंने कहा, यह स्थान पहाड़ियों पर है, जिसके चलते फायर टेंडरों को घटनास्थल पर पहुंचने में समय लगा। हालांकि, आग चार घंटे के भीतर बुझ गई और सुबह 8 बजे तक कूलिंग ऑफ की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई।


 
आज दिनांक  26 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 26 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 26 मई का राशिफल

मेष:

आज तृतीय पराक्रम भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। लाभ के अवसर दिखाई देंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न होगा। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। भाग्य 70% साथ दे सकता है।

वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता, ट्रांसफर की योजना सफल हो सकती है। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 80% साथ दे सकता है।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में लिए गए निर्णय आगे जाकर सफलता देंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। भाग्य 85% साथ दे सकता है।

कर्क:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च के योग बन रहे हैं, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। घर से बाहर न निकलें तो बेहतर होगा। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। भाग्य 65% साथ दे सकता है।

सिंह:

आज का दिन काफी सृजनात्मक है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावनाएं सुनिश्चित हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश में लाभ के प्रबल योग हैं। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। भाग्य 75% साथ दे सकता है।

कन्या:

कार्य व्यापार में आज उन्नति और लाभकारक का दिन है। किया हुआ कार्य दो दिन बाद अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। भाग्य 88% साथ दे सकता है।

तुला:

भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है। कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। भाग्य 90% साथ दे सकता है।

वृश्चिक:

आज का दिन मध्यम फलदायी है। अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंताओं का कारण हो सकती हैं। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य 60% साथ दे सकता है।

धनु:

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा और रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। भाग्य 70% साथ दे सकता है।

मकर:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। भाग्य 84% साथ दे सकता है।

कुंभ:

सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ सकते हैं। सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। आज आपको संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। भाग्य 87% साथ दे सकता है।

मीन:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा। अन्यथा किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दु:खी रह सकता है। आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। भाग्य 68% साथ दे सकता है।

 

अच्छी खबर: 5 कोरोना संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ मिली छुट्टी,अब प्रदेश में कुल इतने संक्रमित शेष

अच्छी खबर: 5 कोरोना संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ मिली छुट्टी,अब प्रदेश में कुल इतने संक्रमित शेष

राजधानी रायपुर से राहत भरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि एम्स रायपुर से कबीरधाम, गरियाबंद बलौदाबाजार व बालोद के 4 मरीज व कोविड अस्पताल अम्बिकापुर से सूरजपुर जिले का एक कोरोनावायरस पीड़ित मरीज आज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गए है। इसके साथ अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 220 हो गई। 

 

BIG BREAKING:रायपुर में 1 कोरोना संक्रमित मरीज समेत 9 मरीज और मिले,प्रदेश में कुल इतने संक्रमित मरीज

BIG BREAKING:रायपुर में 1 कोरोना संक्रमित मरीज समेत 9 मरीज और मिले,प्रदेश में कुल इतने संक्रमित मरीज

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से एक ही दिन में 40 कोरोना के मरीज मिले है। वर्तमान में मुंगेली से 4, रायपुर से 1,कोरिया से 1, कांकेर से 3 कोरोना के मरीज की पुष्टि हुई है। अब प्रदेश में कुल 225 कोरोना के मरीज हो गए हैं। 

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 30 नए कोरोना संक्रमित मरीज, अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 30 नए कोरोना संक्रमित मरीज, अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दिन प्रतिदिन यह संख्या बढ़ते जा रही है।  आज फिर प्रदेश में 30 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट करके दी जानकारी | मिली जानकारी के अनुसार जिला मुंगेली से 26, धमतरी से 02, राजनांदगांव ,बलरामपुर व बिलासपुर से 1-1,मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 216 है।

 5 साल का विहान फ्लाइट में बैठकर अकेले पहुंचा दिल्ली से बेंगलुरू, 3 महीने बाद मिला मां से

5 साल का विहान फ्लाइट में बैठकर अकेले पहुंचा दिल्ली से बेंगलुरू, 3 महीने बाद मिला मां से

नईदिल्ली। पांच साल की उम्र आखिर होती ही क्या है, जरा सोचिए। कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन में एक 5 साल के बच्चे को न सिर्फ तीन महीने अपनी मां से अलग रहना पड़ा बल्कि उनके पास वापस आना भी उसके लिए आसान नहीं रहा। बच्चा दिल्ली से बेंगलुरू की फ्लाइट में बैठकर अकेले गया। खुद सोचिए 5 साल की उम्र में उस बच्चे के लिए इतना लंबा सफर करना कैसा रहा होगा।

2 महीने बाद देशभर में आज से घरेलू उड़ान सेवा शुरू कर दी गई हैं। 5 साल का एक बच्चा अकेला दिल्ली से बेंगलुरू पहुंचा और एयरपोर्ट पर बच्चे को मां ने रिसीव किया। दरअसल 5 साल के विहान नाम का लड़का 3 महीने पहले दिल्ली में अपने दादा-दादी के घर आया था और लॉकडाउन के चलते यहीं फंस गया था। सोमवार से शुरू की गई घरेलू उड़ान सेवा के कारण विशेष श्रेणी की यात्रा करते हुए विवान दिल्ली से बेंगलुरू अपने माता-पिता के पास पहुंच चुका है। सबसे खास बात ये है कि विहान अकेले ही दिल्ली से बेंगलुरू पहुंचा है, बेंगलुरू एयरपोर्ट पर विवान की मां ने उसे रिसीव किया। विहान को फ्लाइट स्टाफ ने उनकी मां तक सुरक्षित पहुंचाया।

विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन महीनों से दिल्ली में था। यहां वह दादा-दादी के पास था और फिर लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गया। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने जब बच्चे को उसकी मां को सौंपा तो मां ने भी पूरी सावधानी बरतते हुए उसे गले नहीं लगाया। आखिर कोरोना का डर है ही ऐसा।

बता दें कि घरेलू फ्लाइट सर्विस शुरू होने के बाद कर्नाटक के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर आज अबतक दो फ्लाइट उतर चुकी हैं। इनमें से एक दिल्ली से आई थी, जिसमें विहान भी आया।
बड़ी खबर : कोरोना ने दी राजभवन में दस्तक, राजभवन के कर्मचारी का बेटा निकला संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : कोरोना ने दी राजभवन में दस्तक, राजभवन के कर्मचारी का बेटा निकला संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण भोपाल के राजभवन तक पहुंच गया है, कैंपस में रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक के पिता राजभवन के कर्मचारी है। अभी उसके पिता का सैंपल नहीं लिया गया है। संक्रमण कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में शहर में 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें सेना के ईएमई सेंटर से भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला है, इसके साथ बुधवारा क्षेत्र से 6 मरीज मिले हैं।
 जिले में डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद, उनके सम्पर्क में आने वाले दर्जनों हॉस्पिटल स्टाफ को किया गया क्वारंटाइन

जिले में डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद, उनके सम्पर्क में आने वाले दर्जनों हॉस्पिटल स्टाफ को किया गया क्वारंटाइन

बिलासपुर। कोरोना ओपीडी में ड्यूटी करने के कारण रोजाना कई लोग डॉक्टर और डॉक्टर उनके संपर्क में आए हैं। डाटा डिटेल के जरिए हिस्ट्री निकाली जा रही है। इसके साथ हॉस्पीटल स्टॉफ जो डॉक्टर के संपर्क में आए हैं, उनका भी सैम्पल लेकर उन्हें क्वारेन्टीन कर दिया गया है। आपको बता दे की कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसमें प्रदेश के बिलासपुर जिले में सबसे ज्यादा 38 एक्टिव केस हैं। प्रवासी श्रमिकों और अन्य ट्रेवल हिस्ट्री वालों के साथ सिम्स की जूनियर डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटव मिली है। हालांकि जूनियर डॉक्टर का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, लिहाज़ा डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है।

पढिये पुती खबर-
मिली जानकारी के मुताबिक- करीब 40 मेडिकल स्टॉफ का सैम्पल लिया गया है, जिसमें डॉक्टर्स, नर्स, वार्ड ब्याय और आया शामिल हैं, ये सभी कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के सम्पर्क में थे। हालांकि सम्भावना ये भी जताई जा रही है, संभावित मरीजों के परीक्षण के दौरान डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुई होंगी। इसके साथ ही शहर के दो अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है और वे होम क्वारेन्टीन थे, उनके सम्पर्क में आने वाले भी करीब 40 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं।
 
बड़ी खबर: प्रदेश में इस जिले से मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव मरीज की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश में इस जिले से मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव मरीज की संख्या हुई इतनी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आय दिन कोई न कोई नया मरीज निकलकर बाहर आ रहा है। आज राजनांदगांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या अब 186 हो गयी है। युवक कुछ दिन पहले ही दूसरे प्रदेश से लौटा था, जिसे आतरगांव के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। युवक को राजनांदगांव के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।इसकी पुष्टि सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी ने की है।
बड़ी खबर: बॉलीवुड अभिनेत्री के घर घुसकर एक युवक ने कर दी पिटाई, मामला हुआ दर्ज

बड़ी खबर: बॉलीवुड अभिनेत्री के घर घुसकर एक युवक ने कर दी पिटाई, मामला हुआ दर्ज

गाजियाबाद। शहर के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में रह रही एक बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नत से फ्लैट में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। मन्नत की शिकायत पर आरोपी मन्नू त्यागी के खिलाफ थाना सिहानी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नत मुंबई में काम करती हैं और राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सोसायटी में अपने पति के साथ रहती हैं। मन्नत ने पुलिस को बताया कि मेरठ निवासी मन्नू त्यागी ने दो साल पहले फिल्मों में काम दिलाने की बात कही थी और उसके एवज में 12 लाख 50 हजार रुपये भी लिए थे। इसके बाद न तो आरोपी ने मुंबई में काम दिलाया और न ही रुपये वापस किए। इस मामले में मन्नत ने आरोपी मन्नू के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में केस दर्ज कराया था। मन्नत ने बताया कि जैसे आरोपी मन्नू को अपने खिलाफ केस दर्ज होने की बात पता चली तो वह केस वापस लेने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। जब उसे केस वापस लेने से साफ इनकार कर दिया तो वह शनिवार रात गाजियाबाद स्थित फ्लैट में पहुंच गया। जहां उसने गाली-गलौच करते हुए उन्हें घसीटा और मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आसपास रहने वाले लोग भी पहुंच गए, जिन्हें देख आरोपी धमकी देने हुए भाग गया। इस संबंध में थाना सिहानी गेट प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि अभिनेत्री की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन, तीन बार जीता ओलिंपिक गोल्ड

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन, तीन बार जीता ओलिंपिक गोल्ड

चंडीगढ़। भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 95 साल के थे। वह काफी समय से बीमार से थे। जानकारी के अनुसार अस्पताल में उपचार के दौरान बलबीर सिंह को तीन बार दिल का दौरा पड़ा था। जिसके चलते उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। 

पढ़िए ये खबर 
बलबीर सिंह सीनियर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1947 में भारत के श्रीलंका दौरे पर किया। ओलिंपिक में अपने पहले ही मुकाबले में बलबीर ने लंदन में अर्जेंटीना के खिलाफ छह गोल किए। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने दमदार खेल दिखाया और दो गोल किए। यह आजाद भारत का पहला ओलिंपिक गोल्ड मेडल था।
राजधानी में हुआ सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ऑटो को जोरदार टक्कर

राजधानी में हुआ सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ऑटो को जोरदार टक्कर

रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशालपुर चौक में आज सुबह करीब 11:30 बजे ट्रक और ऑटो के बिच जोरदार टक्कर हो गई जिससे ऑटो पूरी तरफ क्षतिग्रस्त  हो गई। ऑटो चालक नरेश गुप्ता ने बताया की वह अपने ऑटो CG.04.T.7505 से जा रहा था तभी पीछे से ट्रक MH.42.AQ.5764 ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो सामने जा रही टाटा एस वाहन से जा टकराई। जिससे पूरा ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।
फ़िलहाल इस घटना में किसी को ज्यादा चोटे नहीं आई है और आपको बता दे की पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जिसके बाद आगे की कार्यवाही जारी है।
आज दिनांक  25 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 25 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 25 मई का राशिफल

मेष:

आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको वाणी पर संयम बनाए रखना होगा ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा। भाग्य आज 89 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर होगी और पुरानी समस्याओं का अंत होगा। रविवार के दिन भी नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार के साथ शाम का वक्त हंसी खुशी में बीतेगा। भाग्य आज 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीडि़त हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप दान पुण्य के भी कुछ कार्य कर सकते हैं। शाम का समय अच्छा बीतेगा। भाग्य आज 60 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। विशेष लाभ के योग हैं और कार्यों की पूर्णता से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होने की उम्मीद है। आज आप रिस्क ले सकते हैं। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। आज आपके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के घर आने से आपके मूड में भी बदलाव होगा और पहले से बेहतर फील करेंगे। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्द्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता बढ़ सकती है। भाग्य आज 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज आपके लिए दिन की शुरुआत अच्छी होगी। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और प्रेमी जोड़े आज साथ में वक्त बिता सकेंगे। आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता का सहयोग भी मिलता रहेगा। भाग्य आज 82 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज दूर की यात्रा न करें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। आज किसी अपने के साथ आपका विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य से चीजों को निपटा लें। आज आपके शरीर में आलस्य का अनुभव रहेगा और किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। शाम के वक्त सेहत को लेकर भी नुकसान हो सकता है। भाग्य आज 50 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपके लिए दिन की शुरुआत रोमांटिक अंदाज में होने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। निवेश में भी आपको लाभ होने की उम्मीद है। आज किसी जमीन की खरीद-फरोख्त की बात हो सकती है। यदि कोई वाद, विवाद लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। मन को संयम और दिमाग को काबू में रखते हुए अपने कार्यों को निपटाएं। भाग्य आज 80 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज आपके लिए उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, शत्रु पराजित होंगे और दोस्त अधिक करीब आएंगे। आज आपके अंदर विद्या और ज्ञान की वृद्धि होगी। दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज आपको लाभ मिलेगा। शाम को स्वादिष्ट भोजन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य आज 93 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन मनोरंजन कार्य में व्यतीत होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। भाग्य आज 95 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी। भाग्य आज 76 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आज आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने और बढ़ाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा। भाग्य आज 80 फीसदी साथ देगा।

 

बड़ी खबर : 5 नये मरीज समेत इन जिलो में मिले 29 नये कोरोना संक्रमित मरीज,स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : 5 नये मरीज समेत इन जिलो में मिले 29 नये कोरोना संक्रमित मरीज,स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,थोड़े देर पहले एम्स रायपुर ने बलोदाबाजार और कबीरधाम के मरीजो की पुष्टि की थी इसके बाद स्वास्थ विभाग ने अपने ट्विट में बताया कि 29 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई।जिसमे इसके पहले के समाचार में बताये गए 5 मरीज भी शामिल है.
जिला बिलासपुर से 18,
बलरामपुर से 05,
कबीरधाम से 03,
बलौदाबाजार से 02
कोरिया से 01 मरीज मिले हैं।
प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 184 हो गई है।