BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों में प्रवासी श्रमिकों के लिए बिस्किट और पानी के पाउच की होगी व्यवस्था: सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों में प्रवासी श्रमिकों के लिए बिस्किट और पानी के पाउच की होगी व्यवस्था: सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के राज्य में ठहरने वाले स्टेशनों में प्रवासी श्रमिकों के लिए बिस्किट और पानी पाउच की समुचित व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण प्रवासी श्रमिकों के लिए रेल्वे स्टेशनों में भोजन-पानी की कोई व्यवस्था नही है और न ही वो टेªनों से उतर पा रहे है। ऐसी स्थिति में उन्हें बिस्किट और पानी के पाउच आदि मुहैया कराने से काफी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों की उनके गृह राज्यों में वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। ऐसी श्रमिक स्पेशल ट्रेने जो छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेंगी यदि आपके जिले में रूकती है तो कम से कम एक मुख्य स्टेशन में इन प्रवासी श्रमिकों के लिए पर्याप्त संख्या में बिस्किट और पानी पाउच की व्यवस्था की जाए। ट्रेन के स्टेशन पर रूकते ही तत्काल यात्रियों को इसके वितरण की व्यवस्था की जाए। वितरण के लिए आवश्यक दल गठित कर लिए जाएं, साथ ही इस कार्य में वालिंटियर्य का सहयोग भी लिया जाए। सामग्री के वितरण का सुपरविजन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। बिस्किट या अन्य खाद्य सामग्रियों को उचित ढंग से संग्रहित किया जाए ताकि वो खराब न हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।  
बड़ी खबर : इस शनिवार-रविवार को नहीं रहेगा पूर्ण लॉकडाउन : लॉकडाउन के दौरान बाजार की गतिविधियों, क्वारेंटीन सेंटर्स की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

बड़ी खबर : इस शनिवार-रविवार को नहीं रहेगा पूर्ण लॉकडाउन : लॉकडाउन के दौरान बाजार की गतिविधियों, क्वारेंटीन सेंटर्स की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

कंटेनमेंट जोन को छोड़कर जिले में सभी शासकीय कार्यालय संचालित होंगे
विवाह समारोह में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्तियों को शामिल होने की मिलेगी अनुमति: एसडीएम और तहसीलदार देंगे अनुमति
दुकानें और व्यावसायिक संस्थान सप्ताह के छह दिन सवेरे 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे
स्ट्रीट वेंडरों के लिए स्थानीय निकाय तय करेंगे स्थान और समय
अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा
रेड और आरेंज जोन का निर्धारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा
प्रत्येक क्वारेंटीन सेंटर के लिए प्रभारी अधिकारी और क्वारेंटीन सेंटर के समूहों की निगरानी के लिए जोनल अधिकारी तैनात किए जाएंगे

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गत दिवस आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार राज्य शासन द्वारा आर्थिक गतिविधियों के संचालन, क्वारेंटीन सेंटर्स की व्यवस्थाओं, रेड, आरेंज जोन निर्धारण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जारी निर्देशों के अनुसार मई माह के अंतिम शनिवार-रविवार को होने वाले पूर्ण लॉकडाउन को निरस्त कर दिया गया है। इसलिए आगामी शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन नहीं रहेगा। सभी दुकानें और संस्थान जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय अथवा राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित नहीं हैं वे सप्ताह के छह दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुली रहेंगी।
दुकानें और व्यावसायिक संस्थान पहले की तरह खुलेंगी लेकिन वर्तमान में जारी समय सीमा और सप्ताहिक अवकाश का पालन करना होगा। बाजार पूर्व में निर्धारित दिनों और व्यवस्था के अनुसार वर्तमान में तय समय के अनुसार खोले जाएंगे। बहुत घने बाजारों में भीड़ को कम करने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सड़क किनारे सामान बेचने वालों (स्ट्रीटवेंर्डस) के लिए स्थानीय निकायों द्वारा स्थान और समय का निर्धारण कर फिजिकल डिस्टेंस का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय व्यापारी संघों के साथ चर्चा के निर्देश दिए गए हैं।
व्यावसायिक आटो और टैक्सियों का परिचालन 28 मई से परिवहन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शुरू हो गया है। अंतर्राज्यीय व्यावसायिक बसों और अंतर्राज्यीय व्यावसायिक टैक्सियों का परिचालन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। अंतर्राज्यीय आवागमन ई-पास के जरिए हो सकेगा। ई-पास एप को विभिन्न श्रेणियों के लिए स्वचालित रूप से ई-पास जारी करने के लिए अपडेट किया गया है। टेªन, टैक्सी, ऑटो एवं बस से यात्रियों को चिन्हित मार्ग से उनके गंतव्य तक जाने की अनुमति दी जाएगी। इन वाहनों में यात्रियों की संख्या बैठक क्षमता से अधिक न हो और यात्रियों को अनिवार्य रूप से मॉस्क पहनना होगा और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखना होगा।
रेड और आरेंज जोन का निर्धारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा, लेकिन कंटेनमंेट जोन की सीमा का निर्धारण जिला कलेक्टरों द्वारा किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि क्वारेंटीन सेंटर्स में सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाए। भवनों के बाहर आवागमन नियंत्रित किया जाए। क्वारेंटीन सेंटर्स में रूकने वालों को बरामदे में खुले में नही सोने दिया जाए। दरवाजांे के नीचे खुले हिस्से को ढक कर रखा जाए। सांप और बिच्छु से बचाव के उपाय सुनिश्चित किए जाए। असुरक्षित क्वारेंटीन सेंटर्स को सुरक्षित भवनों और स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। क्वारेंटीन सेंटर्स में कमरों के अंदर आवश्यकतानुसार कुलर और अतिरिक्त पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। खाने की गुणवत्ता, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। क्वारेंटीन सेंटर्स पर योग प्रशिक्षण और आउटडोर एक्टिविटी और खेल गतिविधियां भौतिक दूरी का ध्यान रख आयोजित की जा सकती हैं। इसके लिए कलेक्टर, एनजीओ और वालेंटियर्स की मदद ले सकते हैं। क्वारेंटीन सेंटर्स में रहने वालों के लिए दैनिक गतिविधियां तय की जाए। क्वारेंटीन सेंटरों की निगरानी के लिए जोनल अधिकारी नियुक्त किए जाए। प्रत्येक क्वारेंटीन संेटर के लिए प्रभारी अधिकारी रखा जाए जो वहां उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ सेंटर में रहने वाले की स्वास्थ्य जांच और कोरोना टेस्ट की निगरानी रखेंगे। इन निर्देशों के पालन के लिए प्रभारी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इन कार्यो में स्थानीय ग्राम पंचायत सचिव और स्थानीय लोगों की सहायता ली जा सकती है।
क्वारेंटीन सेंटर में रहने वाले जो लोग 14 दिनों की क्वारेंटीन अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर लिए हो और जिनमें कोई लक्षण नहीं हैं उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाए। यदि किसी में लक्षण मिलते हैं तो उनका टेस्ट निर्धारित एसओपी के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव यह सुनिश्चित करेंगे कि घर जाने वाले लोग अगले सात से दस दिन तक अपने घरों में ही रहें। कलेक्टर क्वारेंटीन सेंटर्स में रहने वाले लोगों को तनाव मुक्त करने के लिए काउंसलर्स और मनोवैज्ञानिकों की सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। क्वारेंटीन सेंटर्स में लोगों के मनोरंजन के लिए टेलीविजन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
क्वारेंटीन कैम्प में रूके श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनकी स्किल मेपिंग की जाएगी। इनमें से बहुत से श्रमिकों के कौशल के बारे में जानकारी रजिस्ट्रेशन के समय दी गई है। इस संबंध में श्रम, कौशल विकास विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सचिव द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। श्रम विभाग द्वारा ऐसे श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जिनका अब तक रजिस्ट्रेशन नही हुआ है। श्रमिकों का मनरेगा कार्ड, राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड बनाए जाएंगे। श्रमिकों का स्किल डेव्हलपमेंट, स्थानीय उद्योगों में रोजगार और सड़क निर्माण जैसे काम दिलाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। श्रमिकों के बच्चों के स्कूली शिक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिला पंचायतों को मनरेगा के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्रों पर पक्के चबूतरे निर्धारित मापदंड के अनुसार स्वीकृत करने के साथ मनरेगा में अधिक से अधिक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को बारिश के पहले रोजगार दिया जा सके।
औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों के लिए आने वाले यात्रियों को यदि वे बताते हैं कि वे फैक्ट्री के मेंटेनेेस आदि कार्य के आ रहे हैं, उनके आने जाने के स्थान की जानकारी देने तथा आवेदन करने पर अनिवार्य क्वारेंटीन से छूट दी जा सकती है। कम समय के लिए आने वाले यात्रियों के लिए जिनके पास वापस जाने का कंफर्म टिकट है। उन्हंे भी जानेे की अनुमति दी जा सकती है। यह भी प्रस्तावित किया गया है कि स्कूलों को एक जुलाई से प्रारंभ किया जाए इसलिए स्कूल खुलने के पहले स्कूलों को क्वारेंटीन सुविधा हटाकर भवन का सेनेटाईजेशन स्वास्थ्य विभाग से कराना सुनिश्चित किया जाए। विवाह और अंतिम संस्कार के लिए अनुमति देने के अधिकार एसडीएम और तहसीलदारों को देने का निर्णय लिया गया है। विवाह समारोह में अधिकतम 50 लोगों को और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले श्रमिकों को क्वारेंटीन में नही रखा जाए। पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में जा चुके श्रमिकों को यह छूट नही मिलेगी। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर जिले में सभी शासकीय कार्यालय संचालित होंगे।

 बड़ी खबर: जिले के क्वारंटाइन सेंटर में गर्भवती महिला की मौत, जाने पूरी खबर

बड़ी खबर: जिले के क्वारंटाइन सेंटर में गर्भवती महिला की मौत, जाने पूरी खबर

गरियाबंद। एक ओर जहां कोरोना से पुरे देश में हडकंप सा मचा हुआ है तो वही दूसरी ओर क्वारंटाइन सेंटर में मौत का आकड़ा बढता जा रहा है आपको बता दे की बालोद जिले के टटेंगा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक बच्ची की मौत हो गई है। यह बच्ची महज साढ़े चार महीने के थी, जिसकी तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके बाद एक खबर गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के धारनिधोड़ा गांव से आ रही है जहां, क्वारंटाइन सेंटर में रह रही गर्भवती महिला की मौत हो गई। अचानक मौत से स्वास्थ्यकर्मी सकते में आ गए। पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि महिला हाल ही में तेलंगाना से वापस लौटी थी। तबीयत खराब होने के चलते मेकाहारा में इलाज हुआ वहां से लौटने के बाद क्वारंटाइन में रह रही थी। इस बीच अचानक महिला ने दम तोड़ दिया। मौत से लोगों में हड़कंप मच गया है। 
बड़ी खबर: हथखोज के केमिकल फेक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की तीन गाड़ी मौके पर

बड़ी खबर: हथखोज के केमिकल फेक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की तीन गाड़ी मौके पर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के औद्योगि  क्षेत्र हथखोज के एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर प्रकाश में आई है। आगजनी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। 

फैक्ट्री संचालक ने इसकी खबर है ब्रिगेड को दे दी है मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाडिय़ां आग बुझाने के कार्य में जुटी है। आगजनी के कारण औद्योगिक क्षेत्र के आसमान में धुएं का गुब्बार छाया हुआ है। आग लगने के बाद आसपास में स्थित कई फैक्ट्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया हैं। बताया जाता है कि इस फैक्ट्री में केमिकल बनाने का कार्य किया जाता है आगजनी का कारण अभी पता नहीं चला है लेकिन पुराने रखे गए केमिकल के ड्रमो  में आग की लपट पहुंच चुकी है।
बड़ी खबर: रायपुर के बाद अब इस जिले के 40 डॉक्टरों ने दिया इस वजह से इस्तीफा, जाने पूरी खबर

बड़ी खबर: रायपुर के बाद अब इस जिले के 40 डॉक्टरों ने दिया इस वजह से इस्तीफा, जाने पूरी खबर

रायगढ़ । कोरोना के महामारी और लॉकडाउन के बिच अब नया मामला सामने आ रहा है जहां जूनियर डॉक्टरों के इस्तीफा देने का दौर लगा हुआ है। आपको बता दे की आज ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के 15 जूनियर डॉक्टरों ने इतिफा दिया है जिसके बाद अब रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के 40 डॉक्टरों ने इस्तीफे दे दिया है। सुरक्षा कीट का अभाव, रूलर पोस्टिंग नहीं होना और वेतन नहीं मिलने से नाराज है इसके साथ ही सीनियर डॉक्टर और कंसल्टेंट ड्यूटी से नदारद रहते है उन्हें ही पूरा काम करना पड़ता है। यही वजह है कि जूनियर डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है। मेडिकल कॉलेज लखी राम अग्रवाल में 2014 बैच के जूनियर डॉक्टरों को इंटर्न खत्म होते ही सरकार के आदेश के बाद उन्हें सीधा ज्वाइनिंग देकर जेआर बनाया गया था। 
 
 बड़ी खबर: प्रदेश में इस जिले से मिला 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश में इस जिले से मिला 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना के 12 नए मामले सामने आये है। आपको बता दे की  अब प्रदेश में एक्टिव मरीज की संख्या 298 हो गई है। आज कोरोना के जो नए मरीज मिले है उनमे मुंगेली से 9, बिलासपुर से 2, कांकेर से एक रिपोर्ट पॉजिटिव सामने आई है। 
दाती महाराज हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

दाती महाराज हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

नईदिल्ली। देश के चर्चित नाम और दिल्ली शनिधाम के कर्ताधर्ता दाती महाराज को दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पर थाने पहुंचे दाती महाराज से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। उसके बाद उन्हें देर शाम जमानत पर रिहा कर दिया गया।

दाती महाराज की गिरफ्तारी की पुष्टि दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने की है। डीसीपी के मुताबिक, दाती महाराज के खिलाफ 23 मई को मैदान गढ़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा कायम हुआ था। डीसीपी ने आगे कहा, दाती महाराज से थाने में घटना वाले दिन के ब्योरे पर काफी देर पूछताछ की गयी। उसके बाद चूंकि आरोप जमानती थे। लिहाजा कानूनी कार्यवाही पूरी करके आरोपी को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पीएम ने विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की

पीएम ने विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार शाम विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की। इस बैठक में बिजली क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निवारण हेतु की गई विभिन्न नीतिगत पहलों पर चर्चा की गई जिनमें संशोधित टैरिफ नीति और बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 भी शामिल हैं। 

उन्होंने बिजली क्षेत्र की परिचालन क्षमता में वृद्धि और वित्तीय निरंतरता या स्थायित्व में बेहतरी सुनिश्चित करते हुए उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह बात रेखांकित की कि विद्युत सेक्टर, विशेष रूप से बिजली वितरण क्षेत्र में जो समस्याएं हैं वे सभी क्षेत्रों और राज्यों में एक जैसी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को सभी राज्यों के लिए ठीक एक जैसा ही समाधान या सॉल्यूशन की तलाश करने के बजाय प्रत्येक राज्य को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए राज्य-विशिष्ट समाधानों को प्रस्तुत करना चाहिए। 

उन्होंने विद्युत मंत्रालय को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि विद्युत वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) समय-समय पर अपने प्रदर्शन मापदंडों को प्रकाशित करें, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि उनकी डिस्कॉम का प्रदर्शन समकक्ष कंपनियों की तुलना में कैसा है। उन्होंने इस बात पर भी विशेष जोर दिया कि बिजली क्षेत्र में उपकरणों का उपयोग मेक इन इंडिया के अनुरूप होना चाहिए। 

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने सोलर वाटर पंपों से लेकर विकेन्द्रीकृत सौर शीत भंडारणों तक की कृषि क्षेत्र की पूरी आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने रूफटॉप सोलर के लिए भी अभिनव मॉडल पर विशेष बल दिया और इसके साथ ही यह इच्छा जताई कि प्रत्येक राज्य में कम-से-कम एक शहर (या तो राजधानी शहर या कोई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल) ऐसा हो, जो रूफटॉप सौर ऊर्जा के उत्पादन के माध्यम से पूरी तरह से सौर शहर हो। बैठक के दौरान भारत में इंगोट, वेफर, सेल और मॉड्यूल के निर्माण का अनुकूल परिवेश विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया गया, जो विभिन्न तरह के अन्य लाभ प्रदान करने के अलावा रोजगार सृजन में भी मददगार साबित होगा। प्रधानमंत्री ने कार्बन मुक्त लद्दाख की योजना में तेजी लाने की इच्छा जताई और इसके साथ ही सौर एवं पवन ऊर्जा का उपयोग करके तटीय इलाकों में पेयजल आपूर्ति पर विशेष बल दिया।
चुनाव आयोग से मिलती जुलती वेबसाइट का पर्दाफाश, एक पकड़ाया

चुनाव आयोग से मिलती जुलती वेबसाइट का पर्दाफाश, एक पकड़ाया

नईदिल्ली। दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विशेष जागीर है। आरोपी झुंझनू राजस्थान का रहने वाला है।

डीसीपी अन्येश राय के मुताबिक, इस बारे में आयोग ने ही शिकायत दी थी। जांच की गयी तो पूरा मामला पकड़ा गया। डीसीपी के मुताबिक इस गलत वेबसाइट के जरिये आरोपी अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों को धोखा दे चुका है। आरोपी के पास से पुलिस ने जालसाजी में इस्तेमाल किये गये लैपटॉप और मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। यह ठग आईडी रिन्यू कराने के नाम पर हर शख्स से पांच सौ रुपये की फीस ठगता था। डीसीपी के मुताबिक आरोपी को राजस्थान से ही गिरफ्तार किया गया है। जांच में ही खुलासा हुआ कि स्नातक पास ठग सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर के बतौर भी पहले काम करता था।
कार से आईईडी बरामद, सेना ने किया डिफ्यूज, पुलवामा जैसी आतंकी साजिश नाकाम, देखें विडियो

कार से आईईडी बरामद, सेना ने किया डिफ्यूज, पुलवामा जैसी आतंकी साजिश नाकाम, देखें विडियो

नईदिल्ली। पाकिस्तान एक बार फिर जम्मू कश्मीर में पुलवामा हमले जैसी साजिश रचने जा रहा था, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। सेना ने पुलवामा के अविगुंड राजपोरा इलाके में एक सैंट्रो कार में भारी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया। इस कार में आईईडी का भी इस्तेमाल किया गया था। सुरक्षाबलों ने कार को संदिग्ध हालत में पाया और इसकी जांच की तो भारी मात्रा में विस्फोटक मिले।
फिलहाल बम डिस्पोजल स्चयड ने इसे निष्क्रिय कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलवामा के रजपुरा रोड पर आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी इस कार को चला रहा था। 

पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी ने शक होने पर इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस पर आतंकी ने फायरिंग की और गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल केस को एनआईए को सौंपा जा रहा है। 
जानकारी के मुताबिक कार को उसकी जगह से हटाकर कहीं और ले जाना संभव नहीं था इसलिए सुरक्षाबलों ने उस कार को वहीं पर नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया। इस कार में इतने भारी मात्रा में विस्फोटक भरे हुए थे कि जब इसे उड़ाया गया तो आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा और बड़े धमाके की आवाज सुनी गई।

फिलहाल बम डिस्पोजजल स्चयड ने बम को डिफ्यूज कर दिया है। जांच करने पर सामने आया है कि सफेद रंग की सैंट्रो कार पर नंबर प्लेट भी फर्जी लगी थी। कार पर टू व्हीलर की नंबर प्लेट लगी है। जो कि कठुआ की रजिस्टर्ड थी। 
 बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 14 डिप्टी कलेक्टरों का जारी हुआ तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 14 डिप्टी कलेक्टरों का जारी हुआ तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच तबादला, पदोन्नती का दौर जारी है इसी कड़ी में खबर है की राज्य सरकार ने 14 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। देखे पूरी लिस्ट-
 बड़ी खबर:  प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेज से 15 जूनियर डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, ये थी वजह

बड़ी खबर: प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेज से 15 जूनियर डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, ये थी वजह

रायपुर। राज्य और देश में छाए कोरोना संकट के बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मेकाहारा में पदस्थ 15 जुनियन चिकित्सकों ने इस्तीफा दिया है। इस्तीफा का वजह पर्याप्त सुरक्षा न होने तथा कम वेतन को बताया जा रहा है। 

अस्पताल सूत्रों की माने तो आज भी दर्जन भर से अधिक चिकित्सकों के इस्तीफे की सूचना आ रही है। मेकाहारा सूत्रों की माने तो रिजाइन करने वाले जुनियर चिकित्सकों ने इसका मुख्य वजह अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, कोरोना संक्रमण से बचने सुरक्षा किट का न होना तथा समय पर वेतनन न मिलना उल्लेखित किया है। सूत्रों का कहना है कि जुनियर चिकित्सक अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना संक्रमण में काम कर रहे हैं, उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं सीनियर चिकित्सक भी इस संक्रमण के दौर पर बहुत कम समय के लिए अस्पताल आ रहे हैं, ऐसे में जुनियर चिकित्सकों का मनोबल भी टूटा हुआ है। वहीं जुनियर चिकित्सकों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि कोरोना संक्रमण के शुरूआत में सरकार ने आदेश जारी किया था कि इंटर्न करने वालों को जुनियर डॉक्टर बनाया गया इसी आधार पर उनकी ज्वाइनिंग कराई गई थी। लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनका आगे क्या होगा। यही वजह है कि आज भी बड़ी संख्या में जुनियर चिकित्सकों ने रिजाइन कर दिया है। लेकिन वर्तमान में जारी एस्मा की वजह से उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।
केन्द्र सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस का ऑनलाइन विरोध दर्ज कराएंगे कांग्रेसी, सोनिया-राहुल समेत 50 लाख कार्यकर्ता रखेंगे अपनी बात

केन्द्र सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस का ऑनलाइन विरोध दर्ज कराएंगे कांग्रेसी, सोनिया-राहुल समेत 50 लाख कार्यकर्ता रखेंगे अपनी बात

रायपुर। देश में कोरोना संक्रमण के विकराल समस्या के चलते आज कांग्रेस केन्द्र सरकार के खिलाफ ऑनलाइन रहकर विरोध-प्रदर्शनन करने वाले हैं। इसके तहत सोशल मीडिया पर कांग्रेसजन लाइव रहकर अपनी-अपनी बात रखेंगे। 

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने डीपी को बदल देंगे और स्पीक अप इंडिया अभियान की शुरूआत करेंगे। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में इसी का डीपी रखेंगे और लाइव आकर अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधिगण केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ और देश में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। ज्ञात हो कि केंद्र की मोदी सरकार 2. का एक साल पूरा होने के मौके पर 30 मई को बीजेपी 1000 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस से लेकर कई ई-रैलियां करेगी। वहीं, कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की वर्चुअल रणनीति बनाई है। प्रवासी श्रमिकों, किसान और छोटे दुकानदारों के लिए राहत पैकेज की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी आज ऑनलाइन आंदोलन करेगी। लॉकडाउन की मार झेल रहे मजदूरों, किसानों, असंगठित कर्मचारियों और छोटे दुकानदारों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने जा रही है जो भी लोग इनकम टैक्स की परिधि के बाहर हैं उन सभी परिवारों के खाते में केंद्र सरकार की ओर से दस हजार रुपए की तत्काल मदद पहुंचाने की मांग को लेकर कांग्रेस आज 11 से 2 बजे के बीच बड़े पैमाने पर ऑनलाइन अभियान चलाएगी| कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चि_ी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिया कि इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य है। पार्टी ने फेसबुक, ट्विटर, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्रचलित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एकसाथ 50 लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन जुटाने का लक्ष्य रखा है| ऑनलाइन अभियान के जरिए कांग्रेस किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के मुद्दे को उठाकर उन्हें साधने की कवायद में है कांग्रेस अपनी मांग को लेकर बड़े पैमाने पर ट्रेंड सेट करने की कोशिश कर रही है इसीलिए कांग्रेस ने अपनी चि_ी में कहा है कि हम मुश्किल में फंसे लोगों के मुद्दे उठाएंगे और केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि लोगों की मदद करने के लिए भी कांग्रेस द्वारा की गई मांगों पर विचार करे साथ ही सरकार से मांग करेंगे कि इनकम टैक्स के बाहर के परिवारों के खाते में दस हजार रुपए तत्काल जमा किए जाएं। 
छत्तीसगढ़ में मिले 5 और कोरोना पॉजिटिव,प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई  इतनी

छत्तीसगढ़ में मिले 5 और कोरोना पॉजिटिव,प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी

रायपुर,अभी जशपुर जिले से 5 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई है ,जिन्हें रायगढ़ कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 286 हो गई है। उपरोक्त बात की पुष्टि स्वास्थ विभाग ने ट्वीट कर दी। 

 

आज दिनांक  28 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 28 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 28 मई का राशिफल

मेष:

आज दिन की शुरुआत कार्य सफलता के साथ होगी। आज आपको आशानुकूल लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। ईश्वर भक्ति में भी मन लगेगा। आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

रुका धन मिलेगा, प्रयास से सभी कार्य बनने की सम्भावना है। धन लाभ होगा और यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायंकाल से रात्रि तक का समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा। आज किसी काम में विशेष सफलता मिलने के भी योग हैं। भाग्य आज 90 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। मार्ग प्रशस्त होगा, जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। किसी मुकदमे आदि के लिए आज का दिन सही नहीं है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रात्रि का समय मौज मस्ती में व्यतीत होगा। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

कार्यों में बाधा आ सकती है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। सेहत को लेकर सजग रहें और तीखी चीजों से दूर रहें। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। नेत्र विकारों से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी। भाग्य आज 55 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज आपका दिन सकारात्मक बीतेगा। उन्नति का समाचार मिलेगा, पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी, अनुकूल दिन, लाभ निश्चित है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे जो कि आपको लाभ दे सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शानशौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। ऐसा करने से बचें। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा। भाग्य आज 82 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी। विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें, उन्नति का अवसर मिलेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। लॉकडाउन का वक्त है, हर चीज को जांच परखकर सावधानी के साथ प्रयोग करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पैसे संभलकर खर्च करें। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

व्यर्थ का वाद-विवाद हो सकता है। चोट-चपेट की आशंका है। अशान्त वातावरण से दूर रहें और यात्रा पर जाने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रभु की शरण ऊर्जा प्रदान करके रक्षा करेगी। आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आप के साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आपका प्रयास रंग लाएगा, शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे, अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपके बुद्धि विवेक नई नई खोज करने में लगे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। शाम के वक्त पेट गड़बड़ होने से आप परेशान हो सकते हैं। कोई विश्वासपात्र व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। सावधान रहें और मौजूदा परिवेश में कोई भी काम सोच समझकर करें। भाग्य आज 75 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज दिन की शुरुआत धन लाभ के साथ होगी। मनोकामनापूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ है और अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। आज आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा किन्तु ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। लेकिन परेशान न हों। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी है। भाग्य आज 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज आपको साझेदारी में लाभ न के बराबर होगा। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे, शारीरिक अस्वस्थता संभव है और विवाद से बचना श्रेयस्कर है। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आज बाहर न जाएं और सके तो कोई भी तली और भुनी चीजें भी न खाएं। आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। आज भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज आपको अशुभ समाचार मिलने से तनाव हो सकता है। अप्रिय घटना की आशंका है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों के आशीर्वाद से मन में ऊर्जा का संचार होगा। आज आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान हो सकते हैं। पाचन क्रिया मंद एवं पेट में वायु विकार संबंधित कष्ट हो सकता है। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।

 

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर रेलवे स्टेशन से लगे होटल  में लगी आग,फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर रेलवे स्टेशन से लगे होटल में लगी आग,फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर

रायपुर, आज शाम अचानक रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर बने होटल ली-रॉय में आग लग गई जिसके बाद पूरे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई आग इतनी तेज थी कि आस पास जाना मुश्किल था. अंदर कई लोग होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन किसी के भी हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है.
जीआरपी अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है. लेकिन जीआरपी पुलिस ने फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी जिसके बाद तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए हैं. अभी आग बुझाने का काम चल रहा है. आग काबू में आ चुकी है आग लगे कारण की विवेचना की जाएगी।

 

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 4 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 4 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,आज प्रदेश में तीन कोरोना मरीज मिले हैं, ये मरीज जगदलपुर, बिलासपुर और बलौदाबाजार से एक एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
साथ ही आज 4 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें से दो बलौदा बाजार और दो बालोद के मरीज शामिल हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।
इसके बाद प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 281 शेष हैं।
 

 बड़ी खबर: प्रदेश में ऑटो और टैक्सी चलाने के लिए नियम व शर्तों के साथ जारी हुआ आदेश

बड़ी खबर: प्रदेश में ऑटो और टैक्सी चलाने के लिए नियम व शर्तों के साथ जारी हुआ आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राज्य सरकार ने ऑटो और टैक्सी चलाने की अनुमति दे दी है। आज इसका आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में जिले के भीतर ही ऑटो व टैक्सी को चलाने की अनुमति दी गई है। यदि किसी अन्य जिले में सवारी लेकर जाना होगा तो इसके लिए अनुमति लेनी होगी। शासन से ई-पास मिलने के बाद ही अन्य जिले में प्रवेश कर सकेंगे। 
अगर सब कुछ ठीक रहा तो 1 जुलाई से प्रदेश में खुल सकते है स्कूल, साथ ही अब 6 दिन दुकानें खोली जा सकेगी

अगर सब कुछ ठीक रहा तो 1 जुलाई से प्रदेश में खुल सकते है स्कूल, साथ ही अब 6 दिन दुकानें खोली जा सकेगी

रायपुर,प्रदेश में 1 जुलाई से स्कूल खुल जायेंगे। इस बाबत शिक्षा विभाग को तैयारी के निर्देश दे दिये गये हैं। कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठ हुई। बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि स्कूल खोलने की राज्य सरकार ने 1 जुलाई से तैयारी कर रखी है। इसे लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। हालांकि स्कूल खोलने के पहले एक बार फिर से हालात की समीक्षा की जायेगी। बैठक में कोरोना के मद्देनजर आर्थिक गतिविधियों को संचालित करने, कोरोना को नियंत्रित करने और अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक के बाद मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि आज बैठक में कोरोना को लेकर समीक्षा की गयी। प्रदेश में अब 6 दिन दुकानें खोली जायेगी। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को संचालित करने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने पर रोक लग रहेगी। वहीं खोमचेवालों को भी अब दुकान खोलने की इजाजत रहेगी।


वहीं शादी-ब्याह की अनुमति का अधिकार तहसीलदार को दिया गया है। वहीं कंटेमेंंट एरिया में सख्ती पहले की ही तरह जारी करेगी। मंत्री शिव डहरिया ने क्वारंटीन सेंटर में पेपर में खाना दिये जाने की खबर को गलत बताया है। उन्होंने इसे सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है।


बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अभी भी छत्तीसगढ़ में 40 से 50 हजार प्रवासी श्रमिक आएंगे, उनके लिए क्वारंटीन की बेहतर व्यवस्था कैसे हो, टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियां कैसे संचालित किया जाये, स्कूल और कॉलेजों को कैसे प्रारंभ करें, दुकानों को खोलने में किस प्रकार से स्थिति बेहतर हो। उस पर नीतिगत निर्णय लिया गया । हालांकि धार्मिक आयोजन राजनीति आयोजन बंद रहेंगे… शादियों के एप्लीकेशन के लिए सैकड़ों लोग लाइन में खड़े हैं उनके लिए तहसीलदार अनुमति देंगे। एक जुलाई से छत्तीसगढ़ में स्कूल प्रारंभ होगी। कटौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि वित्त विभाग से अनुमति लेने के बाद ही विभागों में भर्तियां होंगी। पहले भी स्थिति थी अभी भी वही स्थिति रहेगी का कड़ाई से पालन हो इसकी मॉनिटरिंग होगी

बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सुब्रत साहू, स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

बड़ी खबर: राजधानी में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी मंजूरी

बड़ी खबर: राजधानी में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी मंजूरी

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम को मंजूरी दी है। इसके लिए जल्द ही निर्माण संबंधी औपचारिकताएं शुरू होंगी। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय के पास करीब 17 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टेनिस एकेडमी एवं टेनिस स्टेडियम के लिए भूमि का आबंटन किया है। साथ ही एकेडमी निर्माण के लिए तत्काल टेंडर भी जारी करने का निर्देश दिया है, जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 29 मई को टेंडर खुल जाएगा। 

पढ़िए पूरी खबर-
छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए कहा कि- मुख्यमंत्री भूपेश की खेल जगत के लिए यह सबसे बड़ी घोषणा है। उन्होंने कहा कि वो इस संबंध में लगातार प्रयासरत थे खेल सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी से भी उन्होंने इस संबंध में आग्रह किया जिसका सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ। यह टेनिस स्टेडियम एवं एकेडमी का निर्माण प्रदेश टेनिस के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में छत्तीसगढ़ से अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे।