नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 4 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 4 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,आज प्रदेश में तीन कोरोना मरीज मिले हैं, ये मरीज जगदलपुर, बिलासपुर और बलौदाबाजार से एक एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
साथ ही आज 4 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें से दो बलौदा बाजार और दो बालोद के मरीज शामिल हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।
इसके बाद प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 281 शेष हैं।
 

 बड़ी खबर: प्रदेश में ऑटो और टैक्सी चलाने के लिए नियम व शर्तों के साथ जारी हुआ आदेश

बड़ी खबर: प्रदेश में ऑटो और टैक्सी चलाने के लिए नियम व शर्तों के साथ जारी हुआ आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राज्य सरकार ने ऑटो और टैक्सी चलाने की अनुमति दे दी है। आज इसका आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में जिले के भीतर ही ऑटो व टैक्सी को चलाने की अनुमति दी गई है। यदि किसी अन्य जिले में सवारी लेकर जाना होगा तो इसके लिए अनुमति लेनी होगी। शासन से ई-पास मिलने के बाद ही अन्य जिले में प्रवेश कर सकेंगे। 
अगर सब कुछ ठीक रहा तो 1 जुलाई से प्रदेश में खुल सकते है स्कूल, साथ ही अब 6 दिन दुकानें खोली जा सकेगी

अगर सब कुछ ठीक रहा तो 1 जुलाई से प्रदेश में खुल सकते है स्कूल, साथ ही अब 6 दिन दुकानें खोली जा सकेगी

रायपुर,प्रदेश में 1 जुलाई से स्कूल खुल जायेंगे। इस बाबत शिक्षा विभाग को तैयारी के निर्देश दे दिये गये हैं। कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठ हुई। बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि स्कूल खोलने की राज्य सरकार ने 1 जुलाई से तैयारी कर रखी है। इसे लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। हालांकि स्कूल खोलने के पहले एक बार फिर से हालात की समीक्षा की जायेगी। बैठक में कोरोना के मद्देनजर आर्थिक गतिविधियों को संचालित करने, कोरोना को नियंत्रित करने और अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक के बाद मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि आज बैठक में कोरोना को लेकर समीक्षा की गयी। प्रदेश में अब 6 दिन दुकानें खोली जायेगी। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को संचालित करने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने पर रोक लग रहेगी। वहीं खोमचेवालों को भी अब दुकान खोलने की इजाजत रहेगी।


वहीं शादी-ब्याह की अनुमति का अधिकार तहसीलदार को दिया गया है। वहीं कंटेमेंंट एरिया में सख्ती पहले की ही तरह जारी करेगी। मंत्री शिव डहरिया ने क्वारंटीन सेंटर में पेपर में खाना दिये जाने की खबर को गलत बताया है। उन्होंने इसे सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है।


बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अभी भी छत्तीसगढ़ में 40 से 50 हजार प्रवासी श्रमिक आएंगे, उनके लिए क्वारंटीन की बेहतर व्यवस्था कैसे हो, टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियां कैसे संचालित किया जाये, स्कूल और कॉलेजों को कैसे प्रारंभ करें, दुकानों को खोलने में किस प्रकार से स्थिति बेहतर हो। उस पर नीतिगत निर्णय लिया गया । हालांकि धार्मिक आयोजन राजनीति आयोजन बंद रहेंगे… शादियों के एप्लीकेशन के लिए सैकड़ों लोग लाइन में खड़े हैं उनके लिए तहसीलदार अनुमति देंगे। एक जुलाई से छत्तीसगढ़ में स्कूल प्रारंभ होगी। कटौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि वित्त विभाग से अनुमति लेने के बाद ही विभागों में भर्तियां होंगी। पहले भी स्थिति थी अभी भी वही स्थिति रहेगी का कड़ाई से पालन हो इसकी मॉनिटरिंग होगी

बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सुब्रत साहू, स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

बड़ी खबर: राजधानी में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी मंजूरी

बड़ी खबर: राजधानी में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी मंजूरी

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम को मंजूरी दी है। इसके लिए जल्द ही निर्माण संबंधी औपचारिकताएं शुरू होंगी। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय के पास करीब 17 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टेनिस एकेडमी एवं टेनिस स्टेडियम के लिए भूमि का आबंटन किया है। साथ ही एकेडमी निर्माण के लिए तत्काल टेंडर भी जारी करने का निर्देश दिया है, जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 29 मई को टेंडर खुल जाएगा। 

पढ़िए पूरी खबर-
छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए कहा कि- मुख्यमंत्री भूपेश की खेल जगत के लिए यह सबसे बड़ी घोषणा है। उन्होंने कहा कि वो इस संबंध में लगातार प्रयासरत थे खेल सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी से भी उन्होंने इस संबंध में आग्रह किया जिसका सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ। यह टेनिस स्टेडियम एवं एकेडमी का निर्माण प्रदेश टेनिस के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में छत्तीसगढ़ से अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे। 
 छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सभी जिलों में अब हफ्ते में इतने दिन खुलेगी दुकाने

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सभी जिलों में अब हफ्ते में इतने दिन खुलेगी दुकाने

रायपुर। कोरोना की महामारी के चलते सरकार ने लॉकडाउन के साथ-साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों को फिर से प्रारंभ करने को लेकर आज सीएम हाउस में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में सीएम भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की बैठक में लंबे मंथन के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब सभी जिलों में दुकानें अब हफ्ते में 6 दिन खुलेगी। वहीं रेड जोन के कंटेनमेंट एरिया में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। साथ ही सभी कंटेनमेंट एरिया में सख्ती पहले की तरह ही बरकरार रहेगी। बैठक के दौरान यह भी फैसला लिया गया कि शादी सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए तहसीलदार से अनुमति लेनी होगी।
एक प्रतिष्ठित अखबार के मालिक की कोरोना संक्रमण से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर

एक प्रतिष्ठित अखबार के मालिक की कोरोना संक्रमण से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर

भोपाल | कोरोना संक्रमण से नई दुनिया अखबार के मालिक का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दुनिया अखबार के मालिक के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया था।

जानकारी के अनुसार वे 4 दिन से वेंटिलेटर पर थे। उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। आज भोपाल के चिरायु अस्पताल में उनका निधन हो गया है।

स्कूल टीचर ने प्रिंसिपल पर लगाया यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, मामला हुआ दर्ज

स्कूल टीचर ने प्रिंसिपल पर लगाया यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, मामला हुआ दर्ज

राजस्थान। सरकारी स्कूल की महिला टीचर ने प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में स्कूल टीचर ने प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला राजस्थान के भरतपुर के सीकरी थाना क्षेत्र का है। इस इलाके के एक उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात 26 साल की महिला टीचर ने स्कूल के प्रिंसपल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। स्कूल में महिला टीचर की नियुक्ति 2018 में हुई थी एक साल बाद से ही स्कूल प्राचार्य शिक्षिका को परेशान करने लगा और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। प्रिंसिपल की लगातार ऐसी हरकतों से शिक्षिका बेहद परेशान हो गई और उसने प्राचार्य के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। जिला पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी ने बताया की एक स्कूल शिक्षिका ने प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है जिसकी जांच अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीणा को सौंपी है और तीन दिन में जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
बड़ी खबर : शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतनवृद्धि पर रोक, साथ ही नई भर्तियों पर भी पाबंदी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर : शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतनवृद्धि पर रोक, साथ ही नई भर्तियों पर भी पाबंदी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर | देश के साथ ही राज्य में छाए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने अपने खर्चों पर भारी कटौती कर दिया है। इसी क्रम में अब अधिकारियो-कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के साथ ही नई भर्तियों पर भी रोक लगा दी है। 

राज्य शासन ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए शासकीय खर्चों पर कटौती के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतनवृद्धि पर आगामी आदेश तक रोक लगा दिया है। वहीं विभिन्न विभागों में नई भर्तियों पर रोक लगाने के साथ ही नए कर्मचारियों की नियुक्ति पर भी रोक लगा दी है। राज्य शासन ने इसके लिए व्यवस्था बनाते हुए कहा है कि जिन विभागों में नई भर्तियां हो चुकी हैं, उन्हें भी अब वित्त विभाग की अनुमति प्राप्त करनी होगी। वहीं नई भर्तियों के पहले भी वित्त विभाग की अनुमति अनिवार्य होगी। केवल पीएससी और अनुकंपा नियुक्ति वाले प्रकरणों पर ही फौरी कार्यवाही होगी। इधर वेतनवृद्धि पर एक साल रोक का फार्मूला लागू करते हुए अब अधिकारियों, कर्मचारियों के 1 जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021 के इंक्र्रीमेंट पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश आगामी आदेश तक जारी रहेगा। हालांकि 1 जनवरी 2020 और 1 जुलाई 2021 के पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों पर यह नियम लागू नहीं होगा। 
अब Whatsapp से भी बुक करा सकेंगे एलपीजी सिलेंडर, पेमेंट भी ऑनलाइन

अब Whatsapp से भी बुक करा सकेंगे एलपीजी सिलेंडर, पेमेंट भी ऑनलाइन

नईदिल्ली। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने ग्राहकों की सुविधा के लिये देशभर में व्हाट्सएप के जरिये रसोई गैस बुकिंग करने की सेवा शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की । देश की यह दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम वितरण कंपनी विनिवेश सूची में रखी गयी है। कंपनी के 7.10 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं। बीपीसीएल ने एक वक्तव्य में कहा, मंगलवार से भारत गैस (बीपीसीएल का एलपीजी ब्रांड नाम) के देशभर में स्थित ग्राहक कहीं से भी व्हाट्सएप के जरिये खाना पकाने का गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि उसने सिलेंडर बुकिंग के लिये एक नया व्हट्सएप बिजनेस चैनल की शुरुआत की है।
 
कंपनी ने वक्तव्य में कहा है कि व्हट्सएप पर यह बुकिंग बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर —1800224344 — पर ग्राहक के कंपनी के पास पंजीकृत मोबाइल नंबर से हो सकती है। बीपीसीएल के विपणन निदेशक अरुण सिंह ने इस एप को जारी करते हुये कहा, व्हट्एप के जरिये एलपीजी बुकिंग करने के इस प्रावधान से ग्राहकों को और आसानी होगी। व्हट्एएप अब आम लोगों के बीच काफी सामान्य हो चला है। चाहे युवा हो या फिर बुजुर्ग सभी इसका इस्तेमाल करते हैं और इस नई शुरुआत से हम अपने ग्राहकों के और करीब पहुंचेंगे।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक, एलपीजी के प्रभारी टी. पीतांबरम ने कहा कि व्हट्एप के जरिये बुकिंग करने के बाद ग्राहक को बुकिंग होने का संदेश प्राप्त होगा। इसके साथ ही एक लिंक भी उसे प्राप्त होगा जिस पर वह डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और अमेजन जैसे अन्य भुगतान एप के जरिये भुगतान भी कर सकते हैं।  उन्होंने कहा कि कंपनी इसके साथ ही एलपीजी डिलिवरी पर नजर रखने और ग्राहकों से उसके बारे में उनकी प्रतिक्रिया लेने जैसे नये कदमों पर भी गौर कर रही है। आने वाले दिनों में कंपनी ग्राहकों को सुरक्षा जागरुकता के साथ ही और सुविधायें भी प्रदान करेगी।
एयर इंडिया में कोरोना संक्रमित की यात्रा करने के चलते 36 यात्री व 4 क्रू मेंबर क्वारंटाइन

एयर इंडिया में कोरोना संक्रमित की यात्रा करने के चलते 36 यात्री व 4 क्रू मेंबर क्वारंटाइन

नईदिल्ली। देशभर में लॉकडाउन के बीच सोमवार को दो महीने बाद घरेलु विमान सेवाएं शुरू हुई। पहले ही दिन यात्रा करने वाला एयर इंडिया का एक 50 वर्षीय कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। यात्री एलायंस एयर सर्विस के सुरक्षा विभाग में तैनात है। यात्री पेड टिकट पर यात्रा कर रहा था। पीडि़त के साथ दिल्ली-लुधियाना की उड़ान में ग्यारह और लोग थे। हालांकि उनके सह-यात्रियों के नमूने नेगेटिव पाए गए हैं। जिसके बाद विमान में सवार 36 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर को पंजाब सरकार के नियमों के मुताबिक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर में रोका गया है। उधर, निजी एयरलाइंस इंडिगो ने मंगलवार को चेन्नै-कोयंबटूर उड़ान के क्रू मेंबर्स को ड्यूटी से हटा दिया। इस उड़ान में एक यात्रा करने वाले एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विमान कंपनी ने यह फैसला किया।

24 साल का युवक मिला कोरोना संक्रमित चेन्नै से 25 मई को हवाई यात्रा करके यहां पहुंचे एक व्यक्ति के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। दो महीने बाद घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू होने के बाद संभवत: यह संक्रमण का पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि एक निजी विमानन कंपनी के विमान से आए 24 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए यहां ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य यात्रियों में संक्रमण नहीं पाया गया है लेकिन उन्हें 14 दिन के लिए घर पर क्वारंटाइन किया जाएगा। सोमवार को चेन्नई और दिल्ली से 130 से अधिक यात्री यहां पहुंचे थे और तमिलनाडु सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सभी की कोरोना वायरस जांच की गई थी। मंगलवार को बलगम की जांच के नतीजे आए जिसमें 24 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला। संक्रमित व्यक्ति चेन्नै के एक होटल में काम करता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हालांकि कोयंबटूर में 21 दिन बाद संक्रमण का मामला सामने आया है, लेकिन इसे चेन्नै से प्रकाश में आए मामले के रूप में दर्ज किया जाएगा।

इस बीच, दिल्ली और लुधियान की उड़ान में एक कोरोना मरीज के मिलने के बाद विमान के सभी यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि, सहयात्रियों की कोविड-19 जांच नेगेटिव आए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले एयर इंडिया की कार्गो फ्लाइट से ग्वांगझो गए 5 पायलट कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि करीब दो महीने बाद देश में घरेलू विमान सेवाओं की 25 मई को शुरुआत हुई है। केंद्र सरकार ने एक तिहाई विमान सेवा को शुरू करने का फैसला लिया था। यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं। इसके लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य होने से लेकर मास्क पहनना जरूरी है।
 बड़ी खबर: प्रदेश में इस जिले से मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश में इस जिले से मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। आय दिन नए नए कोरोना मरीज निकलकर बाहर आ रहे है। आज जगलपुर में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। आपको बता दे की नए मरीज मिलने की पुष्टि कलेक्टर अय्याज तम्बोली ने की है। बताया जा रहा है कि शख्स तबीयत बिगड़ने पर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। वहीं आज रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 283 हो गई है।
 बदमाशों ने उतारा पिता-पुत्र को मौत के घाट, पिता पर चढ़ा दिया ट्रेक्टर, बेटे को मारी गोली

बदमाशों ने उतारा पिता-पुत्र को मौत के घाट, पिता पर चढ़ा दिया ट्रेक्टर, बेटे को मारी गोली

भिंड। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच भी अपराधों में कमी नहीं आई है। आय दिन कोई ना कोई मामला सामने आ रहा है इसी बिच भिंड जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंदूपुरा गांव के गोहद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। बेखौफ बदमाशों ने पिता पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया वहीं बेटे के भागने पर उसे गोली मार दी । गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ट्रेक्टर की चपेट में आने से पिता गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों और पीड़ितों के बीच जमीन खरीदने को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन विवाद में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
नक्सलियों ने विधायक मनोज मंडावी को दी जान से मारने की धमकी, जाने पूरी खबर

नक्सलियों ने विधायक मनोज मंडावी को दी जान से मारने की धमकी, जाने पूरी खबर

कांकेर | जिले के भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मंडावी सहित कांग्रेस-भाजपा नेताओं को नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिवीजन के सचिव ने प्रेस नोट जारी करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

उत्तर बस्तर डिवीजन के सचिव सुखदेव वट्टी ने प्रेस नोट जारी कर भाजपा-कांग्रेस के नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही नक्सलियों ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे भी कहा है। नक्सलियों ने प्रेस नोट में आरोप लगाते हुए लिखा है कि पुलिस शहरी नेटवर्क के नाम पर बेगुनाह ठेकेदारों और ग्रामीणों को फंसा रही है। इसके साथ ही नक्सलियों ने भानुप्रतापपुर के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी सहित कांग्रेस-भाजपा नेताओं को जनअदालत में सजा देने की धमकी भी दी है। 
नक्सलियों ने आरोप लगाया कि राजनेताओं, अधिकारियों, पुलिस को टेंडरों में 50 प्रतिशत देने के बाद कम गुणवत्ता वाली सड़कें बनाई जाती हैं। वहीं ग्रामीणों ने कई बार सड़क पर उतरकर शिकायत की भी है, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। नक्सलियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सड़क निर्माण करवाने ही जगह-जगह कैंप खोले हैं, जिनकी मांग ठेकेदारों को पूरी करनी पड़ती है। जहां पुलिस को पैसे नहीं मिलते वहां नक्सलियों का नेटवर्क बताकर कार्रवाई की जाती है।
नक्सलियों ने भानुप्रतापपुर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को गांव से मार भगाने की बात कही है। नक्सलियों ने कांग्रेस-भाजपा नेताओं को जन अदालत में सजा देने की बात भी कही है। नक्सलियों ने शहरी नेटवर्क में गिरफ्तार किए गए ठेकेदारों, व्यपारियों और राजनीतिक विरोधियों को पकड़वाने में कांग्रेस नेताओं का हाथ होने और इन्हें जनअदालत में सजा देने की बात कही है।
आज दिनांक  27 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 27 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 27 मई का राशिफल

मेष:

आज आपका मनोबल बढ़ेगा। पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी व कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें जो कि आगामी दिनों में लाभकारी रहेंगे। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की आशंका कम है। आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत हो सकता है। प प्रतिशती के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र अपनी राशि में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से वृश्चिक राशि को देख रहा है। आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

परिवार में खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाकर चलें। व्यर्थ की परेशानी हो सकती है, अत: आज के दिन विशेष सतर्कता बरतें। प्रेम जीवन में व्यस्तता के कारण कुछ दूरियां आ सकती हैं। भाइयों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश कर सकते हैं। लाभ अवश्य मिलेगा लेकिन किसी की सलाह अवश्य लें। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। पिता के पूर्ण सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। यहीं लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आनंद में बीतेगा। आज आपकी धार्मिक प्रवृति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। लाभकारी योजनाओं को बनाने का आज सर्वोत्म दिन है। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। छोटे बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। यात्रा न करें। घर से बाहर निकलें तो पूरी सावधानी बरतें, मास्क जरूर पहनें। परिवार में खर्चों को लेकर कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से कर्ज की स्थिति से बचाव होगा। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह पालन करें। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

लॉकडाउन की वजह से कारोबार सामान्य रहेगा और मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। व्यापार में किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

लॉकडाउन में कोई नया कार्य न करें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, छोटे बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। व्यस्तता रहेगी। माता का पूरा सहयोग आपके साथ बना रहेगा। भाग्य 62 प्रतिशत साथ देगा।

 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज मिले कुल 68 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर: प्रदेश में आज मिले कुल 68 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,आज स्वास्थ विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 68 नए कोरोना संक्रमितो की पहचान हुई है वही कुल एक्टिव मरीजो की संख्या अब 281 हो गयी है  

पदोन्नति आदेश : प्रधान आरक्षक बनेंगे अब सहायक उप निरीक्षक, डॉ. आनंद छाबड़ा ने जारी किया आदेश

पदोन्नति आदेश : प्रधान आरक्षक बनेंगे अब सहायक उप निरीक्षक, डॉ. आनंद छाबड़ा ने जारी किया आदेश

रायपुर | पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा ने रायपुर रेंज के 15 प्रधान आरक्षकों का प्रमोशन ऑर्डर जारी किया है। प्रधान आरक्षक अ वर्ग से सहायक उप निरीक्षक अ वर्ग के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 36 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक्टिव केस हुए अब इतने

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 36 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक्टिव केस हुए अब इतने

रायपुर | प्रदेश में 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, नए मरीजों में मुंगेली से 23, बेमेतरा से 10, बिलासपुर से 2 व रायगढ़ से 1 मरीज मिला है। इसके बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 271 हो गई है।

बड़ी खबर : जिले के कन्टेंन्मेंट जोन क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं के साथ अन्य दुकानें भी खुलेंगी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर : जिले के कन्टेंन्मेंट जोन क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं के साथ अन्य दुकानें भी खुलेंगी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कवर्धा | कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने सहसपुर लोहारा क्षेत्र में ग्राम बिरनपुर एवं तालपुर में कोरोना वायरस कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के लिए घोषित कन्टेन्मेंट जोन क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी कवर्धा से प्रस्ताव अनुसार प्रतिबंधों को शिथिल करते हुए विभिन्न गतिविधियों की अनुमति दी है। कन्टेंन्मेंट जोन में छूट प्राप्त दुकानों, संस्थानों को खोलने के संबंध में निर्धारित समय सीमा आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर शेष दुकानों को प्रातः 7 बजे से प्रातः 11 बजे तक संचालित करने तक अनुमति दी गई है। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

    जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर एवं तालपुर में कोरोना पॉजिटिव के प्रकरण पाए जाने के कारण कन्टेंन्मेंट जोन किया गया था, जिसके तहत समस्त गतिविधयों को प्रतिबंधित किया गया था। अनुविभागीय दण्डाधिकारी कवर्धा से प्रस्ताव अनुसार प्रतिबंधों को शिथिल करते हुए विभिन्न गतिविधियों की अनुमति दी गई है। इसके तहत कन्टेंन्मेंट जोन में समस्त सार्वजनिक परिवहन सेवाएं, निजी बसें, टैक्सी, ऑटो-रिक्शा, बसें, ई-रिक्शा, रिक्शा इत्यादि भी शामिल है, के परिचालन को तत्काल बंद किया जाता है। केवल इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्ति को वाहन द्वारा आवागमन की अनुमति रहेगी। ऐसी निजी वाहन जो इस आदेश के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं के उत्पादन एवं उनके परिवहन का कार्य कर रहे हों, उन्हें भी अपवादिक स्थिति में तात्कालिक आवश्यकताओं को देखते हुए परिवहन की छूट रहेगी।
    आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालय, प्रतिष्ठान को छोड़कर सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, साप्ताहिक हाट-बाजार आदि अपनी संपूर्ण गतिविधियों को बंद रखेंगी। प्रतिबंध से बाहर रखे गए प्रतिष्ठानों, सेवाओं में कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं(इसके अंतर्गत सभी अस्पता, मेडिकल कॉलेज, लायसेंस प्राप्त पंजीकृत क्लीनिक भी शामिल है), दवा दुकान, चश्में की दुकान एवं दवा  उत्पादन की इकाई एवं संबंधित परिवहन, खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन सेवाएं, खाद्य पदार्थ दूध, फल एवं सब्जी, चिकन, मटन, मछली एवं अंडा के विक्रय, वितरण, भंडारण, परिवहन की गतिविधियां, घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता को अनुमति, मास्क, सेनेटाईजर, दवाईयां, वाहन, एलपीजी गैस सिलेण्डर का वाहन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं, सेवाएं, जो इस आदेश में उल्लेखित हो को परिवहन वाले वाहन, बिजली, पेयजलपूर्ति एवं नगरपालिका सेवाएं, अग्निशमन, पेट्रोल, डीजल पंप एवं एलपीजी, सीएनजी गैस के परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियां, सुरक्षा कार्य में लगी सभी एजेंसियां (निजी सहित), राज्य सरकार द्वारा विशेष आदेश से निर्धारित कोई सेवा शामिल है। सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे।

 बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची, देखे पूरी लिस्ट

बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची, देखे पूरी लिस्ट

रायपुर। कोरोना की महामारी के बिच राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 मई की स्थिति के आधार पर नया वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा। विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेनमेंट जोन की सूची भी जारी की है। प्रदेश में 25 मई की स्थिति में कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 95 है। रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन तथा कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्र इस प्रकार हैं-
 बड़ी खबर: अब IPS अधिकारियों के हुए तबादले, खुफिया चीफ हिमांशु गुप्ता हटाए गए, डॉ. आनंद छाबड़ा को दी गई इंटेलिजेंस की अतिरिक्त जिम्मेदारी

बड़ी खबर: अब IPS अधिकारियों के हुए तबादले, खुफिया चीफ हिमांशु गुप्ता हटाए गए, डॉ. आनंद छाबड़ा को दी गई इंटेलिजेंस की अतिरिक्त जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तबादला और नवीन पदस्थापना का दौर जारी है इसी बिच राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में भी आज बड़ा फेरबदल करते हुए इंटेलिजेंस चीफ हिमांशु गुप्ता को हटा दिया गया है, इसके साथ ही आईजी आनंद छाबड़ा आईजी इंटेलिजेंस बनाए गए हैं। आनंद छाबड़ा रायपुर रेंज आईजी के साथ इंटेलिजेंस का भी पद संभालेंगे।
राज्य सरकार ने इंटेलिजेंस चीफ हिमांशु गुप्ता हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्हें अभी कोई विभाग नहीं दिया गया है। उनके आदेश में एडीजी पुलिस मुख्यालय लिखा है। आज दो आईपीएस अफसरों के आदेश भी जारी किए गए हैं। इसमें रायपुर रेंज आईजी डा0 आनंद छाबड़ा को हिमांशु गुप्ता की जगह पर प्रदेश का नया खुफिया चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। वे रायपुर आईजी के साथ-साथ खुफिया भी संभालेंगे।