बिलासपुर,छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार शाम 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब बिलासपुर जिले में 5 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

इसी के साथ छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस की संख्या 56 पहुंच गई है
बिलासपुर,छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार शाम 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब बिलासपुर जिले में 5 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

इसी के साथ छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस की संख्या 56 पहुंच गई है
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिला है। थोड़े देर पहले ही यहां से 1 और संक्रमित मिला था आज यहा से 3 नए प्रकरण मिले है,इसी के साथ अब रायगढ़ में कुल 5 एक्टिव मरीज हो गए
अब एक्टिव संक्रमितों की संख्या 51 हो गए है|
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जानकारी के मुताबिक मुंबई से लौटने के बाद सैंपल लिया गया था और रायगढ़ में टेस्ट के लिए भेजा गया था। रायगढ़ के लैब में रिपोर्ट पॉजेटिव आई है।
इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजो की संख्या अब 49 हो गयी है ,अभी कुछ समय पहले ही 5 और मरीज मिले थे और सुबह 1 मरीज मिला था आज अब तक कुल 7 नए मरीज मिल चुके है .
Domestic civil aviation operations will recommence in a calibrated manner from Monday 25th May 2020.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) May 20, 2020
All airports & air carriers are being informed to be ready for operations from 25th May.
SOPs for passenger movement are also being separately issued by @MoCA_GoI.
रायपुर,छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है,अभी एम्स ने बालोद (02) और बलौदा बाजार (02) में किए गए परीक्षण में चार नए मरीज पॉजिटिव पाए गए। उन्हें जल्द ही एम्स रायपुर में भर्ती कराया जाएगा। इस बात की पुष्टि की है
COVID-19 Update: four new patients found positive in the testing done at AIIMS- Balod (02) and Baloda Bazar (02). They will be admitted in AIIMS Raipur shortly.#CoronaUpdatesInIndia #CoronaWarriors #AIIMS
— AIIMS, Raipur, CG???? (@aiims_rpr) May 20, 2020
वही रायगढ़ जिले में फिर एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. ,मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने की पुष्टि रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के सूत्रों द्वारा बताया गया कि रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ अंचल का श्रमिक कुछ ही दिन पहले मुंबई से वापस आया था जिनको रायगढ़ के जिला पंचायत में कोरेटाइन मैं रखा गया था।
बता दें कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 48 पहुंच गई है.

नई दिल्ली। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच यूपी के इटावा में बुधवार एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक ने पिकअप से जा रहे 7 किसानों को कुचल दिया। 6 किसानों की मौके पर मौत हो गई जबकि 1 किसान को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2020
आज 20 मई का राशिफल
मेष:
आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है।
वृषभ:
आज पूरा दिन मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ आपको अवश्य मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन:
भाग्य के साथ आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीडि़त हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रूझान बढ़ेगा।
कर्क:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें। सक्रिय होकर कार्य करें, लाभ मिलेगा।
सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माताा-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, सचेत होकर कार्य करें। आज जो भी निर्णय लें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें।
कन्या:
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धनलाभ होगा। शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। आज आमदनी में प्रवाह बना रहेगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे।
वृश्चिक:
आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे।
धनु:
आज आपकी विद्या और ज्ञान की वृदि होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोपहर बाद किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, अन्यथा आपको ही हानि हो सकती है।
मकर:
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। नवीन कार्य के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं लाभदायक रहेंगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है।
कुंभ:
आज का दिन बुद्धि विवेक से नई खोज करने में व्यतीत होगा। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी और चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही धन व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा।
मीन:
संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा। पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें।
COVID-19 Update: Five New positive cases found in Rajnandgaon (04) and Korba (01).
— AIIMS, Raipur, CG???? (@aiims_rpr) May 19, 2020
बैठक में शिरकत करेंगे ममता, पवार, उद्घव, हेमंत और स्टालिन
नई दिल्ली। कोरोना से जारी जंग के बीच अब इस महामारी पर सियासी जंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार की घेराबंदी के लिए 22 मई को 16 विपक्षी दलों के सियासी दिग्गजोंं की बैठक बुलाई है। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हो रही इस बैठक में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड के सीएम, शरद पवार, डी. राजा, सीताराम येचुरी तेजस्वी यादव, एमके स्टालिन सहित कई अन्य दलोंं के नेता शिरकत करेंगे। बैठक दोपहर तीन बजे होगी।
टीएमसी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक की पहल सोनिया की ओर से हुई है। बैठक में कोरोना से जंग में केंद्र की ओर से हो रही राज्यों की अनदेखी, राज्यों को इससे निपटने के लिए पैकेज दिए जाने की मांग अब तक नहीं मानने सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा होगी। कोशिश होगी कि विपक्ष सरकार को घेरने के लिए एक सामूहिक एजेंडा तय करे और विपक्ष शासित राज्य एक जैसी मांग करे। सपा से अखिलेश यादव इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि कोरोना की जंग की शुरुआत से ही पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के सीएम ममता बनर्जी और उद्घव केंद्र के खिलाफ बेहद मुखर हैं। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी केंद्र पर लगातार भेदभाव का आरोप लगाया है। पीएम की सीएम के साथ पिछली बैठक में तो ममता ने बैठक में ही केंद्र पर मनमानी करने और राज्यों पर अपने फैसले थोपने का आरोप लगाया है।
प्रवासी श्रमिकों का पलायन बनाएगा मुद्दा
विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के मामले में कोई पूर्व योजना तैयार नहीं की। हालात बिगडऩे पर राज्यों को बदनाम किया। टीएमसी के एक सांसद ने कहा कि सरकार कहती रही कि पश्चिम बंगाल ने विशेष ट्रेन की मांग नहीं की। अब मंगलवार को रेलवे का कहना है कि विशेष ट्रेन चलाने के लिए किसी राज्य की इजाजत की जरूरत ही नहीं है। जाहिर तौर पर प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर बुरी तरह विफल रहने के बाद केंद्र अब इसका ठीकरा राज्यों पर फोडऩा चाहती है।

मुंबई | मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन से एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह सैकड़ों लोगों की भीड़ एक ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ पर चढ़ने के लिए जमा हो गई।
पुलिस के अनुसार, ‘यह स्पेशल ट्रेन मुंबई से बिहार जाने के लिए प्लेटफ़ॉर्म पर पहुंची थी जिसमें बैठने के लिए वो लोग भी स्टेशन पहुंच गए जिन्होंने इसके लिए पंजीकरण नहीं किया था।
जानकारी के अनुसार पंजीकरण करके स्टेशन पहुंचे तक़रीबन हज़ार यात्रियों को ही इस ट्रेन में चढ़ने दिया गया। इस मामले में पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा और भीड़ को वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया।
#WATCH Maharashtra: Huge crowd of migrant workers gathered outside the Bandra railway station in Mumbai earlier today to board a "Shramik special' train to Bihar. Only people who had registered themselves(about 1000) were allowed to board, rest were later dispersed by police. pic.twitter.com/XgxOQmSzEb
— ANI (@ANI) May 19, 2020
नई दिल्ली | हाल ही में जिन छात्रों ने 12वीं पास किया है उनके लिए एक अच्छी खबर है | एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2020 के लिए आवेदन फिर से खोल दिए हैं। ऐसे में उन छात्रों के लिए आवेदन का अच्छा मौका है जिन्होंने किसी वजह से पहले आवेदन नहीं किया था। छात्र एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंपलीट एप्लीकेशन फॉर्म 24 मई शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे जबकि फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई/पेटीएम) रात साढ़े 11 बजे तक किया जा सकता है। जेईई मेन परीक्षा 18 जुलाई 2020 से शुरू होकर 23 जुलाई 2020 तक होगी।
????Students who dropped the idea to study abroad, here is your chance to pursue your studies in India.
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 19, 2020
I have advised @DG_NTA to give one more opportunity to students to submit new/complete online application form for JEE (Main) 2020.
Hurry! Forms available till 24th May. pic.twitter.com/hSwXQ9GBjX
जेईई मेन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन खुलने की जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'जिन स्टूडेंट्स ने विदेश जाकर पढ़ने का आइडिया ड्रॉप कर दिया है, उन्हें भारत में पढ़ाई का अवसर दिया जा रहा है। मैंने एनटीए को जेईई मेन 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो फिर से खोलने की सलाह दी थी। जल्दी करें। फॉर्म 24 मई तक उपलब्ध हैं।'

????Announcement
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 19, 2020
Dear JEE (MAIN) 2020 applicants, after several requests received from you, I have advised @DG_NTA to allow you to make corrections for one last time in the particulars & choice of centre cities in the online application form. pic.twitter.com/WnVBG3Unuu


— Stay Home, Stay Safe ⚓ (@Ketul1Indian) May 19, 2020
