नई दिल्ली | कोरोना के कहर के बीच दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा एक्सटेंशन में हुई दुष्कर्म की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हालांकि पीडि़ता के बयानों की भी पुख्ताई से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीडि़ता जंगपुरा एक्सटेंशन में किराये के कमरे में रहती है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि रात के वक्त वह घर की बालकनी में खड़ी होकर मोबाइल पर वीडियो देख रही थी, उसी वक्त एक नकाबपोश शख्स कमरे में पहुंच गया।

कोरबा,आज शुक्रवार को कोरबा से 13, बेमेतरा से-1, कांकेर से-2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की खबर है। जानकारी के अनुसार सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेशों से आए थे। सभी को क्वारंटीन करके रखा गया था।जिसकी पुष्टि स्वस्थ विभाग ने की है
#COVID19 #UpDate
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 22, 2020
आज16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है।जिला कोरबा से 12,कांकेर जिला से 3 व बेमेतरा जिला से 1,जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है।इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 89 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO
अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 146 हो गई है।
आज 22 मई का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों को आज अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातकों को लंबे समय से अटके हुए कोर्ट-कचहरी के मामले आज निपटाने का दिन है। प्राप्त धन को संचित करने का प्रयास सफल होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को अपने उच्चाधिकारियों की बात को ध्यानपूर्वक समझ कर काम करना अच्छा रहेगा। ग्रहों की वक्री चाल उनकी निर्णय लेने की शक्ति पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है इसलिए सावधान होकर काम करना अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। खर्च नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन को बता रहा है। सारा ध्यान अधिक से अधिक धन कमाने की तरफ रहेगा। इसमें भाग्य का सहयोग भी रहेगा। सेहत को ठीक रखने के लिए कुछ धन खर्च का योग है। अस्पताल में दान देना मददगार रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातक जो भी कार्य मन लगाकर करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। इस समय आपको एक से ज्यादा स्रोत से धन लाभ का योग बन रहा है। भाग्य भी पूरा साथ देगा। मां लक्ष्मी की विशेष मेहरबानी आपके ऊपर रहेगी। निवेश करना फायदेमंद रहेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातक आज एक से ज्यादा कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अत: हर कार्य को सोच समझकर एकाग्र चित्त होकर करें। आपका रचनात्मक कौशल और उसको दूसरों के सामने प्रस्तुत करने की क्षमता आपका मान बढ़ाएगी। धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेगी।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आज लोगों से अनावश्यक बहसबाजी और लड़ाई-झगड़ों से बचना ठीक रहेगा। मन को शांत रखकर काम करेंगे तो हर काम में सफल होंगे। मेडिटेशन करने से लाभ होगा।

तुला:
तुला राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र से संबंधित गहन चिंतन मनन कामकाज के विकास में सहायक सिद्ध होगा और इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। फंसे हुए पैसे को निकालने का प्रयास करेंगे, जिसमें कुछ हद तक सफल भी रहेंगे। निर्णय करते वक्त जल्दबाजी करना अच्छा नहीं है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों का प्रभाव दूसरों पर रहेगा लोग उनके आगे मुंह खोलने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। ऐसे सभी काम को करने वाले जातक जिसमें हिम्मत और अत्यधिक एनर्जी की जरूरत होती है जैसे डॉक्टर, फायर फाइटर, शेयर में डीलिंग करने वाले लोग आदि के लिए यह सफलता देने वाला दिन है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी।
धनु:
धनु राशि जातकों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में और सावधानी बरतने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। आपदा के समय में राह आसान तो नहीं है परंतु आत्मविश्वास से निश्चय ही विजय मिलेगी। धन प्राप्ति के लिए समय प्रतिकूल है।
मकर:
मकर राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में मेहनत बहुत करनी पड़ेगी तभी सफलता मिलेगी। समय पर लिए गए निर्णय धन प्राप्ति के दरवाजे खोलेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को लॉकडाउन का यह पीरियड गुजारना मुश्किल हो रहा है। इसकी वजह से बहुत से ऐसे काम रुके हुए हैं, जिन्हें अगर समय पर ना किया गया तो उनका प्रभाव खत्म हो जाएगा। परंतु परेशान होकर कुछ भी समाधान नहीं निकलेगा अत: शांति बनाए रखें। आय से ज्यादा व्यय के योग हैं।
मीन:
मीन राशि के जातकों में उमंग उत्साह रहेगा। जो सभी कार्यों में सफलता दिलाएगा आपके द्वारा उठाए गए कदम सही साबित होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। खर्च को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।
बिलासपुर,जिला बिलासपुर में 2 एवं जिला मुंगेली में 2 पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
#COVID19 #UpDate
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 21, 2020
जिला बिलासपुर में 2 एवं जिला मुंगेली में 2 धनात्मक मरीज़ों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 73 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
छत्तीसगढ़ में आज इससे पहले 13 कोरोना पाजिटिव मिले थे। बिलासपुर और मुंगेली के दो-दो को मिलाकर अब यह संख्या 17 हो गई है।अब एक्टिव केस बढ़कर 73 हो गई है।
बिलासपुर,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर है। कोरोना पॉजिटिव दोनों मरीज प्रवासी मजदूर बताये जा रहे है। इनमें से एक तखतपुर का है और दूसरा बिल्हा का है। बिलासपुर में कल 5 मजदूर कोरोना पाजिटिव मिले थे। इसको मिलाकर बिलासपुर में कोरोना पाजिटिव की संख्या सात हो गई है।
#COVID19 #UpDate
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 21, 2020
जिला बिलासपुर में 2 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया बिलासपुर कोविड अस्पताल में जारी है। इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 69 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
छत्तीसगढ़ में आज इससे पहले 11 कोरोना पाजिटिव मिले थे। बिलासपुर के दो को मिलाकर अब यह संख्या 13 हो गई है।अब एक्टिव केस बढ़कर 69 हो गई है।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके बाद दूल्हे समेत पूरा परिवारसकते में आगया,प्रशासन के द्वारा परिवार के 32 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला:-
परिजनों ने बताया कि दुल्हन को 7 दिन पहले बुखार आया था। दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। शनिवार को उसकी जांच कराई गई। इस बीच सोमवार को उसकी शादी हो गई। बुधवार को परिजनों ने बेटी को फोन पर बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



जालना | महाराष्ट्र के जालना में मुंबई से लौटे एक ही परिवार के तीन सदस्य गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए।
COVID 19 Update-Four positive patients from Rajnandgaon and one positive patient in Dondilohara found during tests conducted at AIIMS Raipur.#coronaupdatesindia#CoronaWarriors
— AIIMS, Raipur, CG???? (@aiims_rpr) May 21, 2020





















