BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राज्य में नक्सली शहरी नेटवर्क के आरोपी जनपद सदस्य सहित 1 अन्य गिरफ्तार

राज्य में नक्सली शहरी नेटवर्क के आरोपी जनपद सदस्य सहित 1 अन्य गिरफ्तार

कांकेर। जिले में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के माध्यम से रुपये-समान पहुंचाने वाले जनपद सदस्य मुकेश सलाम सहित एवं सहयोगी राजेन्द्र सलाम को कोईलीबेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपीयों द्वारा विगत 03 वर्षों से नक्सलियों को अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर सामान सप्लाई करने का आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जनपद सदस्य मुकेश सलाम एवं सहयोगी राजेन्द्र सलाम को विशेष अनुसंधान टीम के द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी लेंडमार्क इंजीनियर बिलासपुर एवं लेंडमार्क रायल इंजीनियर राजनांदगांव के ठेकेदार अजय जैन, कोमल वर्मा, तापस पालित आरोपीयों द्वारा सीधे तौर पर सड़क निर्माण कार्य के नाम पर नक्सलियों को जूता, वर्दी का कपड़ा, वायरलेस सेट, दवाई, बिजली तार, रुपये एवं अन्य सामग्री राजनांदगांव एवं अन्य शहरों से खरीदी कर पंहुचाया जाता रहा है। आज  गिरफ्तार जनपद सदस्य मुकेश सलाम एवं सहयोगी राजेन्द्र सलाम द्वारा नक्सली कमांडर राजु सलाम एवं भास्कर को अंदरूनी जंगलों में ले जाकर उक्त सामानों को दिये जाने का काम किया जा रहा था। 

एडिसनल एसपी कांकेर कीर्तन राठौर ने बताया कि 06 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर उक्त प्रकरण में शामिल आरोपीयों कि पतासाजी एवं गिरफ्तारी लगातार जारी है। आज 02 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है वहीं कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बड़ी खबर : विशाखापट्टनम के बाद रायगढ़ में भी गैस लीक, 7 मजदूर प्रभावित, तीन को किया गया रायपुर रेफर

बड़ी खबर : विशाखापट्टनम के बाद रायगढ़ में भी गैस लीक, 7 मजदूर प्रभावित, तीन को किया गया रायपुर रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के तेतला गांव स्थित पेपर मिल में गैस के रिसाव होने से सात मजदूर बुरी तरह बीमार हुए हैं। मजदूरों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन की हालत बिगडऩे पर उन्हें रायपुर रेफेर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि तेतला स्थित पेपर मिल में क्लोरीन की टंकी की सफाई की जा रही थी वहीं से उसका रिसाव शुरू हुआ। जिसमें काम कर रहे मजदूरों का दम घुटने लगा। इसके बाद उन्हें रायगढ़ लाया गया। 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है इस मामले में प्रशासन भी कारखाना संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं क्योंकि यह घटना बुधवार देर शाम की है और प्रशासन को इसकी सूचना मजदूरों के अस्पताल पहुंचने के बाद आज सुबह मिले जिसके कारण संचालक पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर सकता है इधर घटना के सूचना के बाद प्रशासन की टीम गंभीर रूप से प्रभावित हुए तीन मजदूरों को रायपुर ले जा रही है।

होगी कड़ी कार्यवाही-
हादसे के बारे में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि लाख डाउन में राहत देने के बाद जिले में स्थित कई फैक्ट्री बिना प्रशासन के अनुमति एवं सुरक्षा नियमों का अवहेलना कर कार्य शुरू कर रहे हैं कागज कारखाने में हुई घटना प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है और इसकी सूचना भी हमें उनके द्वारा नहीं मिली इस पर प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विशाखपट्नम में हुआ बड़ा हादसा- आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार गुरुवार दरमियानी रात जहरीली गैस के रिसाव के कारण सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल दाखिल हुए हैं इस घटना में 8 लोगों की भी मौत होने की खबर प्रकाश में आई है ऐसे में देश ही नहीं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में स्थापित कल कारखाने सुरक्षा नियमों का पालन कर अपनी उत्पादन शुरुआत करें इस पर प्रशासन नजर जमा कर बैठा है 22 मार्च के बाद कोरोना महामारी को लेकर अधिकांश कल कारखाने बंद है लाकडाउन 3 में सरकार ने उन्हें थोड़ा राहत दिया है कल कारखाने शुरू करने के पश्चात वहां विद्यमान कुछ अनावश्यक प्रकार के तत्वों में जहरीली गैसों का रिसाव होना शुरू हो जाता है इसका कारण काफी महीनों से कारखाने बंद होने का कारण बताया जाता है ऐसे में प्रबंधन सुरक्षा नियमों का पूरा पालन करें यह प्रशासन की अनुशंसा है।

 
 धारदार हथियार से एक ही परिवार के 3 की हत्या, नाबालिग से दुष्कर्म की आशंका

धारदार हथियार से एक ही परिवार के 3 की हत्या, नाबालिग से दुष्कर्म की आशंका

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज के मांडा थाना इलाके के आंधी गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में दंपती और उनकी 16 वर्षीय बेटी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों के साथ ही फॉरेंसिक टीम और डाग स्चयड मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक नंदलाल यादव गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। हालांकि गांव में एक पुराना मकान भी है। जिसमें परिवार के बाकी सदस्य रहते हैं।

बुधवार की रात नंदलाल पुत्र जोखू (50) खेत पर रखवाली करने चला गया। जबकि उसकी 45 वर्षीय पत्नी छबीला देवी घर के बाहर दरवाजे पर सो गई, वहीं 16 वर्षीय पुत्री राज दुलारी घर के अंदर सो रही थी। रात में हत्यारों ने धारदार हथियार से तीनों की गला रेतकर हत्या कर दी। 

नाबालिगा से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। मृतक दंपती के दो बेटे और चार बेटियां हैं मारी गई बेटी सबसे छोटी थी। फिलहाल हत्या का कारण और आरोपी का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

सामूहिक हत्या की जानकारी तब हुई जब राम बहादुर सुबह खेत में पहुंचा। देखा कि चारपाई पर नंदलाल यादव का खून से सना शव पड़ा देखा। इसके बाद जब वह घर के पास गया तो मां छबीला देवी का दरवाजे पर खाट पर रक्तरंजित शव पड़ा था। इसके बाद वह घर में दाखिल हुआ तो बहन राज दुलारी का भी खून से सना सना शव देखकर स्तब्ध रह गया। उसके चिल्लाने पर वहां सभी ग्रामीण पहुंचे।  
बड़ी खबर: जहरीली गैस लीक होने से बच्चे समेत 3 की मौत, पांच गांवों को कराया गया खाली

बड़ी खबर: जहरीली गैस लीक होने से बच्चे समेत 3 की मौत, पांच गांवों को कराया गया खाली

विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी की फैक्ट्री में गैस लीकेज का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह की है। इससे पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। घटना में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। स्थानीय प्रशासन और नेवी ने फैक्ट्री के पास के 5 गांवों को खाली करा लिया है। वहीं, इस जहरीली गैस से हजारों लोग बीमार हो चुके हैं। 

गैस रिसाव के चलते आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि कई लोग अस्पताल में भर्ती किए जा रहे हैं। गोपालपट्टनम के एलजी पॉलीमर्स लिमिटेड में सुबह करीब 3 बजे यह हादसा हुआ, जब आसपास की कॉलोनियों के लोग सो रहे थे।

वेस्ट जोन की एसीपी स्वरूपा रानी ने बताया कि केमिकल गैस का यह रिसाव करीब 3 किलोमीटर में फैल गया है। गैस रिसाव की घटना सुनकर कई लोग मौके पर पहुंचे, मगर आंखों में जलन और गैस की तीखी गंध को सहन करने में असमर्थ लोग सड़कों पर भरभरा कर गिर गए। इस जहरीली गैस का असर इतना ज्यादा है कि बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में ही बेहोश हो गए। इनमें ज्यादातर बच्चे और बूढ़े हैं। यह जानकारी स्वरूपा रानी ने दी। 

इस घटना की कुछ तस्वीरें जारी हुई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि गैस रिसाव की वजह से कैसे लोगों को बुरा हाल हो चुका है। लोगों को हालत गंभीर बताई जा रही है और आस-पास के इलाके में गैस फैल गया है, जिसके बाद लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की शिकायत है। 

बताया जा रहा है कि गैस करीब 20 गावों तक फैल चुका है और लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं। जिला कलेक्टर विनय चंद ने संवाददाताओं को बताया कि दम घुटने के कारण हजारों लोग लोग बीमार पड़ गए। कई लोग अपने घरों में कैद हैं। अधिकारियों ने लोगों को दोपहर तक गोपालपट्टनम की ओर न जाने की सलाह दी।
आज दिनांक 7 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 7 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 7 मई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों की कड़ी मेहनत उनका सुनहरा भाग्य लिखने में सहायक है। विरोधियों पर ध्यान न देकर केवल अपने काम पर फोकस करें आपकी सफलता को देखकर उनका मुंह स्वत: बंद हो जाएगा। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को आज बड़ी डींगे मारने से बचना चाहिए। इसकी वजह से ऑफिस के लोगों के समक्ष उन्हें परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आय और व्यय बराबर होगा। इसलिए बस फोकस करके मेहनत के साथ काम करें।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों की कलात्मक क्षमता उच्च की रहेगी। कुछ नया निर्मित करने का भी योग बन रहा है। धन की दृष्टि से बहुत अच्छा समय है। खर्च नियंत्रित होने से मन में सुकून रहेगा। मन की चंचलता को काबू में रखें तो सब कुछ संतुलित और सुदृढ़ रहेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में ज्यादा इमोशनल होना तरक्की में बाधक बनाता है इस बात का जरूर ध्यान रखें। धन प्राप्ति के लिए समय अच्छा है। पुराना जमा किया हुआ कुछ पैसा आज अपने व्यवसाय में निवेश करने का योग भी है। सलाह है कि जमा पूंजी को रोककर रखें, खर्च का योग है।

सिंह:

सिंह राशि के जातक आज अपना प्रभाव दूसरों पर जमाने में कामयाब रहेंगे। लोग उनके काम व व्यक्तित्व की तारीफ करेंगे। अपने दयालु स्वभाव की वजह से वह हमेशा दूसरों को मदद करने के लिए आगे रहते हैं, आज भी एक ऐसा ही दिन है। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक अपनी सूझबूझ से कम मेहनत में ही अधिक धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। इन्वेस्टमेंट के नए तरीके खोजने पर सारा ध्यान रहेगा, जो कि भविष्य में समृद्धि बढ़ाने वाला होगा। सहयोगी पर जल्दी से विश्वास न करें। यह आपके लिए घातक हो सकता है।

तुला:

तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ जातकों को नया व्यवसाय शुरू करने का अवसर भी मिलेगा। उनकी कलात्मक क्षमता उनके कार्यक्षेत्र में निखरकर आएगी जो दूसरों का मन मोह लेगी। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को विरोधियों से असहयोग मिलेगा, परंतु उन्हें अपने उत्कृष्ट काम से अपने विरोधियों को परास्त करना आता है। सफलता जरूर मिलेगी। मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है। ऐश्वर्य की वस्तुओं पर खर्च का योग है।

धनु:

धनु राशि के लोगों में आज स्फूर्ति रहेगी। रिस्क लेकर काम करेंगे। जिसमें उत्तम धन प्राप्ति के योग हैं। उच्च अधिकारियों को बातचीत से विश्वास दिलाने में कामयाब होंगे। खर्च पर नियंत्रण बहुत ही जरूरी है। विलासिता पर खर्च करने से बचें।

मकर:

मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता तथा मान सम्मान प्राप्ति का योग है। उनके उत्तम कार्य के लिए लोग उनकी प्रशंसा करेंगे। बॉस दूसरों को उनकी तरह कार्य करने की प्रेरणा देंगे। आज आपके द्वारा प्राप्त धन समृद्धि बढ़ाने वाला होगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में प्रगति का योग हैं। कुछ जातकों का प्रभाव भी बढ़ सकता है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे मनोवांछित लाभ होगा। धन खर्च सोच-समझकर करें, जमा धन खर्च होने का योग है। आज की स्थिति को देखते हुए धन बचाकर चलने में ही समझदारी है।

मीन:

मीन राशि के जातकों को आज अत्यधिक सोच से बचना चाहिए। जिसकी वजह से कार्य करने की स्पीड कम हो सकती है और टाइम पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। फोकस्ड रहें और सफलता प्राप्त करें। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

 

सरकार द्वारा जनधन महिला खाताधारकों के खाते में डाली गयी दूसरी किस्त,पढ़े पूरी खबर

सरकार द्वारा जनधन महिला खाताधारकों के खाते में डाली गयी दूसरी किस्त,पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली, सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना की महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपए की दूसरी किस्त डालना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अब तक ऐसी 10 करोड़ से अधिक जनधन महिला खाताधारकों के खाते में मई माह की दूसरी किस्त अंतरित की जा चुकी है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च अंत में प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत आने वाली सभी महिला खाताधारकों को 3 महीने तक हर महीने 500 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। यह राशि 1.7 लाख करोड़ रुपए के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का हिस्सा है।


महिला जनधन खाताधारकों को सोमवार से मिलेगी 500 रुपए की दूसरी किस्त


सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न आर्थिक संकट के बीच इस पैकेज की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अप्रैल 2020 में 500 रुपए की पहली किस्त जारी कर दी थी। सरकार के इस पैकेज में जनधन खाताधारक महिलाओं को 3 महीने तक हर माह 500 रुपए की सहायता के अलावा गरीबों को मुफ्त अनाज, दाल और खाने पकाने के गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी शामिल है। किसानों, बुजुर्गों को भी योजना के तहत नकद सहायता उपलब्ध कराई गई ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ मदद मिल सके।


जनधन महिला खाताधारकों के खाते में यह राशि 5 दिन की अवधि में अंतरित की जाएगी ताकि बैंक शाखाओं में एक ही दिन में भीड़ नहीं हो। पहली किस्त डालते समय भी यही तरीका अपनाया गया था। ऐसा बैंकों में भीड़भाड़ कम रखने और लोगों के बीच शारीरिक दूरी के नियम को बनाए रखने के लिए किया गया।

 

जाने कब किसके खाते में आएगा पैसा 


सूत्रों ने बताया कि वितरण के पहले 2 दिन में 500 रुपए की दूसरी किस्त को पहचाने गए करीब 50 प्रतिशत खातों में अंतरित किया जा चुका है। तय समय सारिणी के मुताबिक जिन जनधन महिला खाताधारकों के खाता नंबर का आखिरी अंक 0 और 1 है, उनके खाते में 4 मई को राशि डाली जा चुकी है, वहीं आखिर में 2 और 3 अंक वाले खाताधारकों के खाते में 5 मई को यह किस्त जारी की जा चुकी है।


इसके बाद 4 और 5 आखिरी अंक वाले लाभार्थियों के खाते में 6 मई को और जिन खाताधारकों के खाते की आखिरी संख्या 6 और 7 होगी। उनके खाते में 8 मई को यह किस्त अंतरित की जाएगी। उसके बाद 8 और 9 अंक वाले खाताधारकों के खाते में 11 मई को 500 रुपए की दूसरी किस्त डाल दी जाएगी। 7 मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश है।

 

 सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में हिजबुल का ये कमांडर हुआ ढेर

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में हिजबुल का ये कमांडर हुआ ढेर

जम्मू,जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. आतंकियों के साथ मुठभेड़ में आज सुरक्षाबलों ने हिजबुल के कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया है. नायकू एक घर के नीचे बने बंकर में छिपा हुआ था. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जेसीबी मशीन की मदद से बंकर को खोदा और बाद में नायकू को ढेर कर दिया. घाटी में युवाओं को आतंकी बनने के लिए प्रेरित करता है. इसने अपने पिता की गिरफ्तारी के बाद कई पुलिसकर्मियों को अगवा किया था और कई पुलिसकर्मियों की हत्या भी कर दी थी.


सुरक्षाबलों को लग गई थी नायकू के आने की भनक

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने बताया कि रियाज नायकू का पता लगाने के लिए पिछले तीन दिनों से पुलवामा में सुरक्षाबल ऑपरेशन चला रहे थे. सुरक्षा बलों को जानकारी थी कि नायकू अपनी मां से मिलने के लिए घर जा सकता है. सुरक्षाबलों को इस बात की भनक लग गई कि नायकू शायद पुलवामा में सुरंग या बंकर का इस्तेमाल कर रहा है. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जमीन खोदने के लिए कई इलाकों में जेसीबी का इस्तेमाल किया गया. आखिर में नायकू को मार दिया गया.

रियाज नायकू पर था 12 लाख का इनाम


रियाज नायकू घाटी में तीन साल से हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था. ये सुरक्षा बलों के राडार पर साल 2016 में आया था. आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से ये सुरक्षा बलों के निशाने पर था. इसके ऊपर 12 लाख का इनाम था. नायकू घाटी के टॉप 10 मोस्ट वांटेड आतंकियों में शुमार था और A++ कैटेगरी का आतंकी था. नायकू की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है. ये अवंतीपुरा के दुरबग इलाके में रहता था.


हाल ही में जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमले बढ़े हैं. पिछले कई दिनों से आतंकवादी घाटी में अपना नापाक हरकतों को अंजाम दे रहे हैं. हालांकि भारतीय सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. नायकू के मारे जाने से जितना नुकसान हिजबुल का हुआ है, उससे ज्यादा सफलता सुरक्षबलों को मिली है.


कल सुरक्षाबलों ने हिजबुल आतंकी को किया गिरफ्तार


बता दें कि कल जम्मू में सुरक्षाबलों ने डोडा जिले में सक्रिय हिजबुल आतंकी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आतंकी के पास से एक रिवॉल्वर मिली है. सूचना के मुताबिक, मंगलवार तड़के डोडा में सुरक्षाबलों को इलाके के टटना के शेख़पुरा में एक आतंकी के छिपे होने की सूचना मिली. जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.


सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-पुलिस की ओर से चलाए इस सर्च ऑपरेशन के दौरान जब इलाके में छिपे आतंकी ने खुद को चारों तरफ से घिरा हुआ पाया तो उसने मौके से भागने की कोशिश की जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.

 

 लॉकडाउन के बिच 8 जिलों से 10 पुलिस निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी, देखे पूरी लिस्ट

लॉकडाउन के बिच 8 जिलों से 10 पुलिस निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी, देखे पूरी लिस्ट

रायपुर। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच छत्तीसगढ़ पुलिस के 10 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार डीजीपी ने यह तबादला सूची जारी की है। देखे पूरी लिस्ट-
 
90 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को हराया, अस्पताल से मिली छुट्टी

90 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को हराया, अस्पताल से मिली छुट्टी

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक 90 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे दी है और उन्हें मंगलवार यहां के सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जिला प्रशासन ने बताया कि इसके अलावा ठाणे जिले के मीरा भायंदर नगर में सात महीने के बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है| एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले में मंगलवार को कोविड-19 के 121 मामले रिपोर्ट हुए हैं| जिले में संक्रमितों की संख्या 1,399 हो गई है और बीमारी ने 38 लोगों की जान ली है|

कल्याण डोम्बीवली में मंगलवार को आए 11 मामलों में पांच पुलिस कर्मी हैं| कल्याण डोम्बीवली के निगम आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने मंगलवार को कहा कि इलाके में रहने वाले और मुंबई में काम करने वाले निवासियों को आठ मई से कल्याण से जाने या प्रवेश की इजाजत नहीं होगी| यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से किया गया है| इसके अलावा एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्थानीय नगर निकाय ने नवी मुंबई के सीआईडीसीओ केंद्र को लिया है जिसे कोविड-19 के लिए उपचार केंद्र में बदला जाएगा और इसमें 1200 मरीजों को रखा जा सकता है|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्ष वर्धन ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय स्थिति काफी चिंताजनक है क्योनी यहां पर 36 में से 34 जिले कोविड-19 से प्रभावित हैं मैं राज्य में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए और आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए सीएम के साथ बैठक करूंगा|

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 841 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 15,525 हो गई तथा अबतक 617 मरीजों की जान चली गई| अकेले मुम्बई में कोरोना वायरस के चलते 26 लोगों की मौत हुई है|
राजधानी के एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाडिय़ां मौके पर

राजधानी के एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाडिय़ां मौके पर

नईदिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के टिकरी बॉर्डर इलाके में बुधवार सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में भयानक रूप ले लिया। आग की सूचना पाते ही दमकल की 30 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अभी तक इस विकराल आग पर काबू नहीं पाया गया था। 

कहा जा रहा है कि रात तकरीबन 2:30 बजे के आसपास मार्केट में आग लगी। इसके बावजूद अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किल की वजह से लगी है, लेकिन ये बात जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। आग की वजह से पूरे इलाके को खाली करवा लिया गया है।
BIG NEWS: प्रदेश में एक और युवती  कोरोना पाजिटिव निकली ,अब कुल संक्रमित मरीजो की संख्या हुई इतनी

BIG NEWS: प्रदेश में एक और युवती कोरोना पाजिटिव निकली ,अब कुल संक्रमित मरीजो की संख्या हुई इतनी

छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजेटिव मरीज भिलाई में मिली है। कोरोना संक्रमित मरीज महिला जिसकी उम्र 26 वर्ष बतायी जा रही है, जिसकी RT-PCR टेस्ट पॉजेटिव आयी है। इधर संक्रमण की पुष्टि के बाद अब महिला को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया जा रहा है। इस मरीज के साथ ही अब छत्तीसगढ़ में कुछ एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गयी है। 

आज दिनांक 6 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 6 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 6 मई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को उनके बड़े भाइयों का सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा। मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न है इसलिए कार्य क्षेत्र में खूब मन लगाकर काम करें और ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्ति कर अपने भविष्य को सुरक्षित करें।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के नए आइडिया उनके बॉस को पसंद आएंगे। आज काम थोड़ा ज्यादा करना पड़ेगा परंतु मन में संतुष्टि रहेगी, धन प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है खर्च को नियंत्रित करना भी जरूरी है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। मन मुताबिक सभी काम हो जाएंगे धन प्राप्ति के अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे। महामारी की स्थिति सचेत कर रही है कि इस वक्त भोग विलास पर ज्यादा खर्च करने से बचना चाहिए।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों का सारा ध्यान आज अपने काम को बढ़ाने पर रहेगा, जिसके लिए वह सोशल मीडिया का उपयोग भी करेंगे। आपका आत्मविश्वास सफलता की नई राह खोलेगा। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान है खर्च सोच-समझकर करें।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों की मेहनत का फल उन्हें मिलेगा। आज उनका सारा ध्यान अर्जित धन से और अधिक पैसा कैसे बनाया जाए इसके तरीके खोजने पर रहेगा, जिसमे वह कामयाब भी होंगे। आज मोटा मुनाफा कमाने का योग है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता और दूसरों के बोलने से पहले ही उनकी जरूरत को समझने की ताकत की वजह से आज आप दूसरों के साथ बेहतर रिलेशनशिप मेंटेन करने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है।

तुला:

तुला राशि जिनका व्यापार-व्यवसाय विदेश से संबंधित है, उनके लिए यह एक अच्छा दिन है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे, रूकावटें दूर होंगी। नए अनुबंध बनेंगे। दिन आपके लिए सौभाग्यशाली है। धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की विशेष अनुकंपा आप पर है इसका पूरा फायदा लें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक रिस्क लेकर काम करेंगे, जिसमें वह सफल भी होंगे। चारों और से धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन का निवेश फायदेमंद रहेगा।

धनु:

धनु राशि के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में एक मुश्किल दिन है अत: उच्च अधिकारियों की सलाह से ही काम करें वरना अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है। लड़ाई-झगड़े से मन अशांत होने की संभावना है। धन प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है।

मकर:

मकर राशि के जातकों को बातचीत में आज बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। सही शब्दों के चयन से वह अपने सहयोगियों में जोश भर सकते हैं लेकिन गलत शब्द कार्यक्षेत्र में नकारात्मक माहौल बना सकते हैं इसका जरूर ध्यान रखें।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को नया काम मिलने का योग बन रहा है। काफी समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होने को हैं। उत्तम धन प्राप्ति का योग बन रहा है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

मीन:

मीन राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा कम मेहनत में अधिक धन प्राप्ति के योग हैं। कुछ नई डील फाइनल होने के चांसेज हैं। जिस पर कुछ धन भी खर्च हो सकता है। मित्रों का सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा।

 

 बड़ी खबर: राजधानी के तेलीबांधा तलाब में तैरते मिली एक लाश, जाँच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर: राजधानी के तेलीबांधा तलाब में तैरते मिली एक लाश, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर।  राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में पानी में तैरती हुई एक लाश मिली है, तेलीबांधा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है|

तेलीबांधा थाना एसआई सुरेश शर्मा के मुताबिक- तेलीबांधा तालाब में लाश मिलने की सूचना मिली थी| घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाल लिया गया| मृतक की पहचान बिरजू के रूप में हुई है, जो कि सुभाष नगर देवार बस्ती का रहने वाला था| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है| पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने पा पाएगी|
 कोरोना: कोविड अस्पताल में एक डॉक्टर सहित तीन लोगो की मौत, तीनों में पाए गए थे कोरोना के लक्षण

कोरोना: कोविड अस्पताल में एक डॉक्टर सहित तीन लोगो की मौत, तीनों में पाए गए थे कोरोना के लक्षण

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से एक खबर सामने आ रही है जहां कोरोना वायरस (कोविड-19) सेंटर चिरायु अस्पताल में 3 मरीजों की मौत हो गई है, इसमें एक डॉक्टर भी शामिल है। पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल में चिरायु अस्पताल में 3 मौत हुई हैं, आपको बता दे की तीनों मरीजों में कोरोना के लक्षण मिले थे।
पेट्रोल 1.67 रुपये प्रति लीटर, डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर महंगा

पेट्रोल 1.67 रुपये प्रति लीटर, डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर महंगा

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के ईंधन पर वैट (मूल्य वर्दि्धत कर) बढ़ाने के बाद राजधानी में मंगलवार को पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71.26 रुपये का होगा। पहले यह कीमत 69.59 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह डीजल की नयी कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर होगी जो पहले 62.29 रुपये प्रति लीटर थी। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 27 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है जबकि डीजल पर वैट लगभग दोगुना बढ़कर 16.75 प्रतिशत 30 प्रतिशत हो गया है।
राजधानी रायपुर के चार टीआई हुए इधर से उधर, एसएसपी ने जारी किया आदेश

राजधानी रायपुर के चार टीआई हुए इधर से उधर, एसएसपी ने जारी किया आदेश

रायपु | रायपुर शहर में पदस्थ चार थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी ट्रांसफर आदेश में चार थाना प्रभारियों को नए थानों की जिम्मेदारी दी गई है। 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी स्थानांतरण आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक चार निरीक्षकों का स्थानांतरण किया जा रहा है। इसमें निरीक्षक विशाल सोम को थाना राखी से थाना सरस्वती नगर, निरीक्षक गौतमचंद गावड़े को थाना सरस्वती नगर से थाना पंडरी, निरीक्षक एसएन अख्तर को थाना पंडरी से थाना अजाक का प्रभार दिया गया है। वहीं निरीक्षक राजेंद्र कुमार दीवान को अजाक थाने से हटाकर राखी थाना का टीआई बनाया गया है। 

 
शराब ठेके के बाहर लोगों की भीड़ के चलते पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जाने कहा की है यह खबर

शराब ठेके के बाहर लोगों की भीड़ के चलते पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जाने कहा की है यह खबर

नईदिल्ली। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन 3.0 में मंगलवार को दिल्ली में स्थित एक शराब के ठेके के बाहर बड़े पैमाने पर लोगों की भीड़ देखने को मिली, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को बरकरार रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पूरे देश के कई हिस्सों में सोमवार को भी शराब की दुकानों के बाहर ऐसी ही भीड़ देखी गई। करोल बाग इलाके में एक वाइन और बीयर शॉप के बाहर लोग तय दिशा-निदेशरें का पालन करते नहीं नजर आए, ग्राहक यहां एक-दूसरे को धक्का देते और दूसरों पर चढ़कर शराब की तीन-तीन बोतलों की मांग करते हुए दिखे, जहां प्रति इंसान के हिसाब से बीयर की एक केस या नौ लीटर शराब ही तय की गई है।

दिल्ली पुलिस कर्मियों ने इस भीड़ को व्यवस्थित करने की बहुत कोशिश की और लोगों को एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर रहकर सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा, लेकिन जब भीड़ पर इन सबका असर बेअसर दिखा, तो पुलिस को मजबूरन अपनी लाठियां उठानी पड़ी। दिल्ली सरकार ने सोमवार को कहा कि शराब की बिक्री पर विशेष कोरोना शुल्क लागू होगा, जो एमआरपी का सत्तर प्रतिशत होगा। सोमवार देर रात जारी एक आधिकारिक आदेश में वित्त विभाग ने इसे मंगलवार से लागू कर दिया।

उप सचिव द्वारा हस्ताक्षरित वित्त विभाग के इस आदेश में शुल्क के बारे में कहा गया, खपत के लिए शराब की सभी श्रेणियां अधिकतम सत्तर प्रतिशत खुदरा मूल्य के साथ खुदरा लाइसेंसधारियों के माध्यम से बेची जाएंगी। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय द्वारा जारी नए लॉकडाउन में छूट के साथ शराब की लगभग 150 दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
लोधी थाना क्षेत्र में कार में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, गोली मारकर हत्या का संदेह

लोधी थाना क्षेत्र में कार में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, गोली मारकर हत्या का संदेह

नईदिल्ली। मंगलवार को सुबह के वक्त लोधी कालोनी जैस पॉश इलाके में कार में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि, महिला की हत्या गोली मारकर की गयी है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ ठोस कह पाने की स्थिति में नहीं है।

घटना की पुष्टि दक्षिणी जिले के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने की। उन्होंने कहा, महिला की उम्र 32 साल के आसपास है। उसका शव कार के अंदर मिला। शव को पोस्टमॉर्ट के लिए एम्स भेज दिया गया है। महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की वजह भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पायेगी। हालांकि अपुष्ट चर्चाओं के मुताबिक, महिला की हत्या गोली मारकर की गयी है। इसकी पुष्टि करने से फिलहाल पुलिस कन्नी काट रही है।

उल्लेखनीय है कि, लोधी कालोनी दिल्ली का पॉश इलाका है। यहां कार में महिला का शव मिलने से पूरी राजधानी में सनसनी फैल जाना भी स्वाभाविक था। डीसीपी के मुताबिक, इस बाबत लोधी कालोनी थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। महिला की अभी तक पहचान भी नहीं हो सकी है।
ट्रक-टेंपो भिड़ंत में 7 श्रमिकों की मौत, लॉकडाउन में फंसे मजदुर निकले थे घर की ओर

ट्रक-टेंपो भिड़ंत में 7 श्रमिकों की मौत, लॉकडाउन में फंसे मजदुर निकले थे घर की ओर

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार रात एक भीषण हादसा हो गया। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव उमरी के समीप ट्रक और टेंपो की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले मजदूर यहां मेहनत-मजदूरी करने आए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए। ये सभी अपने घर जाने के लिए परेशान थे। इन मजदूरों को जाजन पट्टी चौराहे से मध्य प्रदेश जाने के लिए बस उपलब्ध होने की सूचना मिली थी। आठ मजदूर मथुरा से किराये पर टेंपो लेकर जाजन पट्टी जा रहे थे।

टेंपो में चालक समेत 9 लोग सवार थे। मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित गांव उमरी के समीप भरतपुर की ओर से तरबूजों से लदे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। लॉकडाउन के बीच हुए भीषण हादसे से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। टेंपो सवार लोगों को बाहर निकाला गया। 

हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हुए हैं। हादसे की जांच की जा रही है।
बड़ी खबर : रायपुर के कुकुरबेड़ा को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : रायपुर के कुकुरबेड़ा को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक कोरोना पोजिटिव मरीज पाया गया है | व्यक्ति के कोरोना पोजिटिव होने की पुष्टि के बाद प्रशासन ने आस पास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है | कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत साइंस कॉलेज रोड, पंडित रविशंकर मुख्य द्वार, कुकुरबेड़ा जाने सज मार्ग हनुमान मंदिर, डूमर तालाब आमानाका, ओव्हर ब्रिज के नीचे डागा एसी दुकान व नया मस्जिद, पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम गेट आदि शामिल है |