रांची। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आहूत उच्चस्तरीय बैठक में दिये गए निर्देश के आलोक में राज्य के खाद्य संरक्षा आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने राज्य के 11 ब्रांडों के पान मसाला (रजनीगंधा, विमल, शिखर, पान पराग, दिलरुबा, राजनिवास, सोहरत, मुसाफिर, मधु, बहार, पान पराग प्रीमियम, पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध विभिन्न जिलों से प्राप्त 41 पान मसाला के नमूनों के जांच में मैग्निशियम कार्बोनेट की मात्रा पाए जाने के कारण लगाई गई है। विदित हो कि मैग्निशियम कार्बोनेट से हृदय की बीमारी सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ होती है। पान मसाला के लिए फ़ूड सेफ्टी एक्ट 2006 में दिए गए मानक के मुताबिक मैग्नीशियम कार्बोनेट मिलाया जाना प्रतिबंधित है। अत: जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध फिलहाल एक वर्ष के लिए लगाया गया है।
लखनऊ | कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच एक खबर सामने आ रही है की साइकिल से छत्तीसगढ़ जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया| जिसमे पती-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई| गनीमत ये रही कि हादसे में उनके दो बच्चों की जान बच गई|
पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की पैसे की दिक्कत के कारण पेशे से मजूदर 750 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करने निकल पड़ा| लखनऊ से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के लिए बुधवार को निकला, अभी उसने 25 किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि परिवार तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गया| हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया| जहां, इलाज के दौरान कृष्णा साहू ने दम तोड़ दिया| फिलहाल उनके दोनों बच्चों को मामूली इलाज के बाद उनके चाचा के पास लखनऊ भेज दिया गया है|
ये थी समस्या-
मृतक मजदूर के भाई ने बताया, "मेरे भाई ने सफर पर निकलने से पहले नहीं बताया था| जहां, तक मुझे मालूम है बेरोजगार हो जाने के बाद उसे बच्चों को खिलाने पिलाने की दिक्कत थी मेरी एक सप्ताह पहले ही उससे बात हुई थी| उस दौरान उसने पैसे की तंगी के बारे में बताया था, उनके दोनों बच्चे मेरे पास हैं| एक के सिर में चोट आई है जबकि दूसरे को पांव और सिर में” पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा| फिलहाल पुलिस इस सिलसिले में मामला दर्ज जांच कर रही है|
नई दिल्ली | स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने को लेकर नई नीति तैयार की है। इसके मुताबिक, अब कोरोना के हल्के या मध्यम लक्षण वाले मरीजों को ठीक होने के बाद बिना टेस्टिंग के भी डिस्चार्ज किया जा सकता है, इसके लिए शर्त यह है कि मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पडऩी चाहिए और उनमें लगातार तीन दिन तक बुखार नहीं होना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई पॉलिसी शनिवार सुबह जारी की। ऐसे मरीज जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, उन्हें क्लिनिकल सिम्प्टम्स दूर होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा। लगातार 3 दिन तक ऑक्सीजन सैचुरेशन मेंटेन रखने वाले मरीज ही डिस्चार्ज होंगे। इसके अलावा एचआईवी पेशेंट्स और अन्य गंभीर बीमारियों वाले पेशेंट्स को क्लिनिकल रिकवरी और आरटी-पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा।
आज 9 मई का राशिफल
मेष-
आज के दिन दूसरों के प्रति आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला हो सकता है, जिसकी वजह से लोग आपकी तारीफ़ भी करेंगे. ऑफिशियल कार्यों में आपका प्रदर्शन प्रसन्नसा के पात्र बनेगा. दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा. खान-पान में मनपसन्दीदा भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं. युवा वर्ग को चल रही चिंताओं को समाप्त करने के लिए रास्ते खोजने होगें इसके लिए कुछ देर अकेले बैठना उत्तम होगा. यदि आप संतान का सहयोग करेंगे, तो बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से आज टालना चाहिए.
वृष-
आज के दिन आलस्य से बचना होगा, वहीं दूसरी ओर व्यवहार में चिड़चिड़ाहट अपनों को परेशान कर सकता है. आज उन कार्यों को पूरा करने में रुचि रख सकते हैं, जिसमें आपको संतुष्टि होती हैं. अचानक कहीं से धन प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं. रोगों के प्रति बहुत ही अलर्ट रहने की आवश्यकता है यदि रोग पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे हैं तो उसे ठीक करने का रास्ता निकालना चाहिए. आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो परिवार वालों से साझा करें. पुरानी सभी नकारात्मक बातों को भुला कर, नये सिरे से रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं.
मिथुन-
आज के दिन काम न बनने पर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. ग्रहों कि स्थितियों को समझते हुए समय के अनुकूल खुद को ढालना चाहिए. यदि नये बिजनेस को लेकर किसी से मीटिंग हैं तो अपने प्रोजेक्ट को अच्छे से तैयार करें, क्योंकि डील पक्की होने की संभावना है. कार्य को सिद्ध करने के लिए अहंकार को पीछे ढकेलना होगा, हो सकता की ऐसे व्यक्ति से मदद लेनी पड़े जिससे आपकी नहीं बनती. हेल्थ में जिन लोगों की शारीरिक क्षमता कमजोर है वह अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, अपने मजबूत रिश्तों को कमजोर न पड़ने दें.
कर्क-
आज के दिन ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए सलाह दी जाती है की मेहनत करने से पीछे न हटे, वहीं सभी पेंडिंग कार्यो को निपटाने की प्लानिंग करें. व्यापार को लेकर यदि कोई पुराना विवादित मामला चल रहा है तो आज राहत मिलने की संभावना है. राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को गरीबों की मदद करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना होगा. मुंह में छालों की समस्या ओर दाँतों में दर्द को लेकर अलर्ट रहें. घर में गिर रहे आर्थिक मामलों को लेकर जीवनसाथी से चर्चा करें. कई दिनों से यदि घर में साफ-सफाई नहीं हुई, तो आज इस ओर भी ध्यान दे सकते हैं.
सिंह-
आज के दिन रिलेक्श होते हुए, धीरे-धीरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा, यदि कार्य न पूरा हो तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. वहीं दूसरी ओर लम्बे समय से जिस अवसर की प्रतीक्षा में थे वो भी अवसर हाथ लग सकता है. कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. व्यापार में जबर्दस्त लाभ मिलने की संभावना है. सेहत की बात करें तो स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती हैं- जैसे खुजली व एलर्जी. विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आएंगे, साथ ही जिनकी बात पहले से चल रही हैं उनका रिश्ता पक्का हो सकता है.
कन्या-
आज के दिन भाग्य आपके साथ हैं, किसी वरिष्ठ महिला की सलाह काम आएगी. आज एक बात का विशेष ध्यान रखना है, कि बिना सुने किसी की बात का कटाक्ष नहीं करना चाहिए, अन्यथा दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है. ऑफिस में आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसको लेने के लिए तैयार रहना होगा. बिजनेस करने वाले कुछ अलर्ट रहें, पार्टनर के साथ विश्वास में कुछ कमी रहने की आशंका है. स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में जलन रह सकती है. जीवनसाथी को कोई उपहार ला कर दें, छोटी बहन यदि आपसे आर्थिक सहायता मंगती हैं तो उन्हें निराश न करें.
![]()
तुला-
आज के दिन चीटीं की भांति परिश्रमी बनना होगा, कार्य न बने तो हार न मानें, धैर्य के साथ काम करते रहें. शोधपरक कार्यों में लगे लोगों के लिए दिन उत्तम हैं. बिजनेस में नये प्रोजेक्ट की शुरूआत के लिए पैसे कि तंगी लगेगी, वहीं दूसरी ओर नेटवर्क को तलाशेगें तो कोई न कोई रास्ता अवश्य मिलेगा. यदि किसी गंभीर बीमारी के चलते दवाइयों का सेवन करते हैं तो इसे आज खाना न भूलें. यदि कोई विवाद चल रहा है तो निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है. झूठ बोलने वालों से बचकर रहें. कोई नकली सहानुभूति लेकर आपको छल सकता है, इस ओर सचेत रहें.
वृश्चिक-
आज के दिन बाहर निकलते समय शरीर को ढक कर निकलें, इस समय स्किन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. अचानक प्रोमोशन लेटर मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को रोज़गार में अच्छे नतीजे मिलेंगे, ग्राहकों से संबंध मजबूत होगा. आविवाहित लोगों को दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा. वहीं दूसरी ओर विवाहित लोगों का जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध गहरे होंगे. घर की खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है. मां का स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो उनका विशेष ध्यान देना होगा रक्तचाप से संबंधित दिक्कतें होने की आशंका है. किसी गरीब महिला को एक पैकट दूध अवश्य दान करें.
धनु-
आज के दिन दूसरों के प्रति दिमाग में शंका का बीज नहीं बोना है, साथ ही बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी. जल्दबाजी में कार्य करने से बचना चाहिए, अन्यथा बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं. थोक के व्यापारियों को धन का निवेश बिना सोच विचार के करना नुकसान पहुंचा सकता है. विद्यार्थी वर्ग अपने स्वभाव पर ध्यान दें, नहीं तो पिता के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. यूरिन से संबंधित दिक्कतों के प्रति आज के दिन अलर्ट रहें. परिवार के सदस्यों का सम्मान करें, यदि संतान छोटी है तो उसके साथ समय व्यतीत करें. संध्या के समय अपने आराध्य का ध्यान करें.
मकर-
आज के दिन दूसरों का सहयोग बहुत काम आने वाला है. आप में ऊर्जा की वृद्धि होगी, इसका सद्पयोग करना चाहिए किसी नये प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं. बॉस आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं. व्यापारी वर्ग कार्य पर फोकस करें, उससे अच्छे मुनाफे हाथ लग सकते हैं. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं उनको पार्टनर के साथ ताल-मेल बना कर चलना चाहिए. विद्यार्थियों की बात करें तो चुनौती भरे कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम देंगे. हेल्थ में अस्थमा रोगियों को अलर्ट रहना है दवाइयों का सेवन समय पर करें. नयी सम्पत्ति के लिए प्लानिंग करना उत्तम रहेगा.
कुम्भ-
आज के दिन अपने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें, कार्य भले ही थोड़ा करें, लेकिन उसमें गलतियों की कोई गुंजाईश नहीं होनी चाहिए. जीवन के कुछ बड़े आर्थिक निर्णय लेने में आप सफल रहेंगे. जिससे आर्थिक ग्राफ़ में भी सुधार आएगा. नौकरी में प्रयासरत लोगों को नौकरी ढूंढने में समस्या आ रही है तो इसको लेकर निराश होने की आवश्यकता नहीं है पुनः प्रयास करें. बिजनेस में मनचाही सफलता प्राप्ति के लिए धैर्य बनाए रखना होगा. हेल्थ की बात करें तो तन और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. परिवार के साथ बिताया वक्त मन में प्रसन्नता लेकर आएगा.
मीन-
आज के दिन हृदय में किसी के प्रति बेवजह की कुंठा या ईर्ष्या नहीं रखनी है, साथ ही ऐसा कोई काम न करें, जिससे सामने वाला आपसे ईर्ष्या करने लगे. सामाजिक विषयों को लेकर थोड़ा विचार वान रहना होगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को निराशा हाथ लग सकती है, बड़े सौदे सोच-विचार कर ही करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज एक ही बात समझनी है कि बेवजह घर से बाहर न निकले अन्यथा खामखा रोगों को न्यौता दे सकते हैं. मानसिक रूप से स्ट्रोंग रहना होगा. यदि घर से संबंधित कोई कार्य बहुत दिनों से पेंडिंग चल रहा है, तो आज इसको खत्म करने का प्लान करना चाहिए.
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शेष 10वीं 12वीं की परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित होंगी। इसी के साथ परीक्षा तिथियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं। जिसके बाद सीबीएसई ने फैसला लिया था कि इनमें से अब 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। ये वो पेपर हैं जो अगली क्लास में प्रमोट होने और स्नातक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
#WATCH CBSE कक्षा 10 वीं और 12 वीं कक्षा के बचे हुए पेपर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक होंगे : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल pic.twitter.com/URjMjg93hr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2020
परीक्षा तिथि को लेकर एचआरडी मंत्री ने ट्वीट कर कहा- ‘लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतजार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’ लंबे समय से #CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतज़ार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ।

नई दिल्ली, लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया है। शराब की बिक्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को कहा है कि सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए वो शराब की अप्रत्यक्ष बिक्री/ होम डिलीवरी पर विचार करे। याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि शराब की दुकानों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। दुकानें कम है और शराब खरीददार ज्यादा हैं। इनकी वजह से आम आदमी की जिंदगी को खतरे में नहीं डाला जा सकता।
![]()
सुप्रीम कोर्ट में उस गाइडलाइन को चुनौती दी गई, जिसमें लॉकडाउन के दौरान शराब की सीधी बिक्री को अनुमति दी गई थी। याचिका में कहा गया कि ये गाइडलाइन असंवैधानिक और शून्य है। सुप्रीम कोर्ट से सीधे संपर्क के जरिए शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई।
फिलहाल दुकानों पर शराब बिकती रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने शराब की दुकानों को लेकर कोई भी आदेश जारी करने से इनकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि होम डिलीवरी जैसी व्यवस्था पर राज्य सरकारें विचार करें।
रायपुर, छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्य सरकार प्रदेश भर के पंजीकृत किसानों के धान विक्रय के अंतर की राशि (समर्थन मूल्य) राजीव गांधी न्याय योजना के तहत देने का विचार कर रही है।
सूत्रों की माने तो प्रदेश के करीब 19 लाख किसानों को धान के समर्थन मूल्य में अंतर की राशि जो कि करीब 6 हजार करोड़ रूपए के आसपास है, वितरित करने के लिए राजीव गांधी न्याय योजना के तहत अब उनके बैंक एकाउंट में जमा करा सकती है। किसानों को धान विक्रय के अंतर की राशि किश्तों में दी जा सकती है। सूत्रों की माने तो इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
राज्य सरकार धान के समर्थन मूल्य और धान विक्रय में अंतर की राशि को समायोजित करने के बाद किसानों को उनके बैंक एकाउंट में यह राशि ट्रांसफर कर देगी। इससे प्रदेश के लाखों कृषकों को सीधे लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस ने घोषणा कर दिया था कि किसानों की कर्ज माफी होगी। राज्य में कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही सबसे पहला काम यही किया था। चंद घंटों में ही कांग्रेस की सरकार ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर किसानों की कर्जमाफी का ऐलान कर प्रदेश के लाखों किसानों के विश्वास को और मजबूत कर दिया था। इसके बाद धान के समर्थन मूल्य को लेकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति भी बनी।
इसके बाद भी राज्य सरकार ने प्रदेश के कृषकों के हित में धान को समर्थन मूल्य में ही खरीदने का निर्णय लिया और इसके तहत रिकार्ड स्तर पर किसानों से धान की खरीदी भी हुई। किसानों को धान का विक्रय मूल्य तो दे दिया गया, लेकिन समर्थन मूल्य में आए अंतर की राशि को देने के लिए अब सरकार ने बड़ा कदम उठाने की मंशा बना ली है, सूत्रों की माने तो जल्द ही प्रदेश के लाखों किसानों के बैंक एकाउंट में समर्थन मूल्य के अंतर की राशि ट्रांसफर हो जाएगी।
Breaking News रायपुर: प्रत्येक शनिवार रविवार को लॉकडाउन के दौरान इन्हें दी जायेगी छूट, जारी हुआ आदेश
रायपुर| छत्तिसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है जहां शनिवार रविवार को लॉकडाउन के दौरान किन गतिविधियों को छूट दी जानी है उसका आदेश जारी कर दिया गया है| आपको बता दे की प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 11:00 बजे से सोमवार सुबह 06:00 तक पूर्णतया तालाबंदी (लॉकडाउन) रहेगी| निचे देखे पूरी सूचि-

औरंगाबाद, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दर्दनाक रेल हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आकर 16 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। Extremely anguished by the loss of lives due to the rail accident in Aurangabad, Maharashtra. Have spoken to Railway Minister Shri Piyush Goyal and he is closely monitoring the situation. All possible assistance required is being provided.
वहीं 3 की हालत स्थिर है। बताया जा रहा सभी मजदूर जालना से भूसावल की ओर रेलवे ट्रैक के सहारे जा रहे थे। करमाड के पास ये मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही सो गए थे।
सुबह 6.30 बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर 15 मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार से अनुमति के बाद राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की बात कह रही है, लेकिन अभी भी कई राज्यों से मजदूरों को नहीं लाया जा सका है. यही वजह है कि मजदूर पैदल ही आने को मजबूर है और इस तरह के हादसे का शिकार हो रहे हैं. इससे पहले भी रास्ते में हुए हादसे में कई प्रवासी मजदूरों ने अपनी जान गंवाई हैं.

















