नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
PM मोदी ने राज्य सरकारों के कार्यों को सराहा, बोले- अब आर्थिक गतिविधियां बढ़ानी होगी

PM मोदी ने राज्य सरकारों के कार्यों को सराहा, बोले- अब आर्थिक गतिविधियां बढ़ानी होगी

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने, लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलने और आर्थिक गतिविधियां तेज करने के उपायों पर आज मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकारों की तारीफ की.


उन्होंने कहा, ''कोरोना वायरस महामारी से निपटने में भारत की सफलता को वैश्विक मान्यता मिली है. भारत सरकार इस संबंध में सभी राज्य सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करती है.'' पीएम मोदी ने कहा कि हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ग्रामीण भारत इस संकट से मुक्त रहे.


उन्होंने कहा, ''धीरे-धीरे देश के कई हिस्सों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं. आने वाले दिनों में ये काम और तेजी से होगा. हमें COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में अब और अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है.''


पीएम मोदी ने कहा कि आगे के रास्ते और सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर संतुलित रणनीति बनानी होगी और लागू करनी होगी.
कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की यह पांच बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत रही. मुख्यमंत्रियों से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे
 

BREAKING NEWS : कोरोना संकट के बीच मेकाहारा रायपुर की डीन ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है बात

BREAKING NEWS : कोरोना संकट के बीच मेकाहारा रायपुर की डीन ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है बात

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | जानकारी मिल रही है कि रायपुर मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ आभा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होने स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के तहत कार्यमुक्ति की मांग की है। डॉ आभा सिंह पूर्व सीएस अजय सिंह की पत्नी हैं। आपको बता दें कि इसके पहले 2 अप्रैल 2020 को छत्तीसगढ़ सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग से एक महत्वपूर्ण आदेश 2 जारी हुआ था, जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ आभा सिंह को वहां से हटाकर डायरेक्टोरेट में जिम्मेदारी दी गई थी, वहीं डीन जैसे महत्वपूर्ण पद पर डॉ विष्णु दत्त को पदस्थ किया गया था। जो कि पहले चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में पदस्थ थे। 

बताया जा रहा है कि डीन डॉ आभा सिंह इस अवधि में छुट्टी पर थी, अस्थाई तौर पर डॉ विष्णु दत्त को पदस्थ किया गया था, अब उन्होने अपना इस्तीफा भेज दिया है।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा कोविड 19 से बचाव हेतु जारी हुआ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा कोविड 19 से बचाव हेतु जारी हुआ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य की जनता को कोविड 19 से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से आयुर्वेदिक उपायों को अपनाने की अपील की जा रही है | शासन द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु निम्न उपायों को अपनाने को कहा जा रहा है :-

1.  पूरे दिन गर्म पानी पीना | 

2.  प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान करना | 

3.  हल्दी, जीरा, धनिया एवं लहसुन आदि मसालों का भोजन में प्रयोग करना | 

4.  (अ) तुलसी 40 ग्राम + काली मिर्च 20 ग्राम + सोठ 20 ग्राम + दालचीनी 20 ग्राम इन्हें सुखा कर पाउडर बनाकर हवा बंद डिब्बे में रख लें और 3 ग्राम पाउडर को 150 एमएल पानी में उबाल कर दिन में एक से दो बार सेवन करना | 

अथवा   (ब)  त्रिकटु पाउडर 05 ग्राम, तुलसी 3 से 5 पत्तियां 01 लीटर पानी में डालकर उबालें आधा शेष रहने पर पियें |

5.  गोल्डन मिल्क 150 एमएल गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण मिलाकर दिन में एक से दो बार लेना | 

 बड़ी खबर: भारतीय रेलवे 12 मई से पैसेंजर ट्रेनें चलाएगी, आज शाम चार बजे से शुरू होगी बुकिंग

बड़ी खबर: भारतीय रेलवे 12 मई से पैसेंजर ट्रेनें चलाएगी, आज शाम चार बजे से शुरू होगी बुकिंग

नईदिल्ली। भारतीय रेलवे ने 12 मई, 2020 से धीरे-धीरे यात्री (पैसेंजर) ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत 15 जोड़ी ट्रेनों (वापसी यात्रा सहित कुल 30 ट्रेनें) के साथ की जाएगी। ये ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी जो डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ेंगी। 

इसके बाद भारतीय रेलवे नए मार्गों पर और भी अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी, जिनकी कुल संख्या कोविड-19 केयर सेंटर के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित रखने और फंसे हुए प्रवासियों हेतु 'श्रमिक स्पेशलÓ के रूप में प्रतिदिन 300 ट्रेनों तक का परिचालन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में कोचों को आरक्षित रखने के बाद उपलब्ध कोचों पर निर्भर करेगी। 

इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे से शुरू होगी और केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। रेलवे स्टेशनों पर स्थित टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और बुकिंग काउंटर पर कोई भी टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जाएगा। केवल वैध कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी। यात्रियों के लिए फेस कवर या मास्क लगाना अनिवार्य होगा और ट्रेन के प्रस्थान करने के समय उन्हें अपनी स्क्रीनिंग करानी होगी तथा केवल उन्हीं यात्रियों को ट्रेन में चढऩे की अनुमति होगी जिनमें इस रोग का कोई भी लक्षण नहीं होगा। ट्रेनों के परिचालन कार्यक्रम सहित विस्तृत विवरण उचित समय पर अलग-अलग जारी किए जाएंगे। 
लंदन से तीन शिशुओं सहित 326 भारतीयों को लेकर आई एयर इंडिया

लंदन से तीन शिशुओं सहित 326 भारतीयों को लेकर आई एयर इंडिया

बेंगलुरु। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच कुल 326 विभिन्न दक्षिण भारतीय राज्यों के नागरिकों को लेकर लंदन से एयर-इंडिया की फ्लाइट कर्नाटक पहुंची। एक अधिकारी ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा, केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंदन से तीन शिशुओं सहित 326 यात्रियों को लेकर आया ए-आई 1803 बोइंग-777-377 (ईआर) विमान सुबह 4.41 बजे यहां उतरा। 

एयरो-ब्रिज के माध्यम से विमान से बाहर उतरे स्वदेश वापस लौटे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और मास्क पहने नजर आए। यहां उनकी जांच हुई, जिसके बाद उन्होंने अपने यात्रा इतिहास, स्वास्थ्य स्थिति और संपर्क के लिए अन्य विवरणों के बारे में जानकारी दी। फ्लाइट लैंडिंग के लगभग एक घंटे बाद सभी यात्रियों को विशेष बसों के माध्यम से स्टार होटल्स के लिए रवाना कर दिया गया। यहां यह सभी 14 दिनों तक चरंटाइन में रहेंगे।

पेशे से डॉक्टर राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर यात्रियों की वापसी के दौरान औपचारिकताएं पूरी करने में उनका मार्गदर्शन करने के लिए तड़के यहां हवाईअड्डे पर मौजूद रहे। विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के भारत सरकार के निकासी कार्यक्रम वंदे भारत मिशन के हिस्से के रूप में बेंगलुरु में एयर इंडिया की तीन अन्य फ्लाइटें लैंड करेंगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए 25 मार्च को लागू किया गया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन दो बार किए गए विस्तार के बाद अब 17 मई को समाप्त हो रहा है।
सरकार ने जारी किए नई गाइडलाइंस: 10 दिन तक बुखार न आने पर 17 दिन में खत्म कर सकते हैं होम आइसोलेशन

सरकार ने जारी किए नई गाइडलाइंस: 10 दिन तक बुखार न आने पर 17 दिन में खत्म कर सकते हैं होम आइसोलेशन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बहुत हल्के (वेरी माइल्ड) लक्षण या प्री-सिम्प्टोमैटिक मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की गाइडलाइन में बदलाव किए हैं। होम आइसोलेशन वाले मरीज शुरुआती लक्षण दिखने के 17 दिन बाद आइसोलेशन खत्म कर सकेंगे। प्री-सिम्पटोमैटिक मामलों में सैंपलिंग के दिन से 17 दिन गिने जाएंगे। दोनों मामलों में यह शर्त होगी कि 10 दिन से बुखार नहीं आया हो। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने 27 अप्रैल को गाइडलाइन जारी कर बहुत हल्के या प्री-सिम्प्टोमैटिक मरीजों को होम आइसोलेशन की इजाजत दी थी।

पढ़िए ये है मरीजों के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश-

-मरीज को डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों और दवा से जुड़ी सलाह को मानना होगा। 

-मरीज अपनी हालत की निगरानी स्वयं करेगा। रोजाना अपने शरीर के तापमान की जांच करनी होगी। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत बताना होगा।

-मरीजों को हर समय ट्रिपल लेयर वाला मास्क पहनना होगा। जिसे हर आठ घंटे बाद बदलना होगा। यदि मास्क गीला या गंदा हो जाता है तो उसे तुरंत बदलना होगा। इस्तेमाल के बाद मास्क को डिस्कार्ड (फेंकने) करने से पहले उसे एक प्रतिशत सोडियम हाइपो-क्लोराइट से संक्रमण रहित करना होगा।

-मरीज को अपने ही कमरे के अंदर रहना होगा। घर के दूसरे सदस्यों खासकर बुजुर्गों और दिल की बीमारी वाले लोगों के संपर्क से दूर रहना होगा।

-मरीज को पर्याप्त आराम करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। सांस की स्थिति पर नजर रखने के लिए दिए गए निर्देशों को मानना पड़ेगा। 

-साबुन-पानी या फिर अल्कोहोल वाले सैनिटाइजर से कम से कम 40 सेकेंड तक हाथों को साफ करते रहना होगा। अपनी चीजों को किसी के साथ साझा नहीं करना होगा।

-कमरे की जिन चीजों को बार-बार छूना पड़ता है, जैसे कि टेबलटॉप, दरवाजों की कुंडी, हैंडल आदि उन्हें एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन से साफ करना होगा। 

पढ़िए ये है मरीजों की देखभाल वाले नए दिशा-निर्देश-

-खाना बनाने से पहले या बाद में, खाना खाने से पहले, शौचालय जाने के बाद और जब भी हाथ गंदे लगें उन्हें 40 सेकेंड तक अच्छी तरह धोएं। यदि हाथों में धूल नहीं लगी है तो अल्कोहोल वाला सैनिटाइजर यूज कर सकते हैं।

-मरीज के कमरे में जाते समय ट्रिपल लेयर वाला मास्क पहनना जरूरी होगा। मास्क का प्रयोग करते वक्त उसका सामने वाला हिस्सा नहीं छूना चाहिए। मास्क के गीला या गंदा होने पर उसे तुरंत बदल दें। इस्तेमाल के बाद उसे डिस्कार्ड करें और हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
मरीज की देखभाल करने वाले को अपने चेहरे, नाक या मुंह को नहीं छूना चाहिए।

-मरीज या उसके कमरे के संपर्क में आने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं।

-साबुन-पानी से हाथ धोने के बाद उन्हें डिस्पोजेबल पेपर नैपकिन से पोंछे। पेपर नैपकिन न होने पर साफ तौलिए से हाथों को पोंछे। 

-मरीज के शरीर से निकले फ्लुइड के सीधे संपर्क में आने से बचें। मरीज को संभालते समय हाथों में दस्ताने (गल्व्स) जरूर पहनें। दस्ताने पहनने और उतारने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। 

-मरीज के बर्तन, पानी, तौलिए और चादर के संपर्क में आने से बचें। उसके साथ सिगरेट शेयर न करें।
मरीज को उसके ही कमरे में खाना दें।

-मरीज के बर्तन दस्तानें पहनकर साबुन या डिटर्जेंट से धोएं।

-मरीज की देखभाल करने वाला व्यक्ति या मरीज के नजदीकी संपर्क वाले लोग खुद अपने स्वास्थ्य की निगरानी करें। रोजाना अपने शरीर के तापमान को जांचे। कोरोना से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्यकर्मी से संपर्क करें।

-मरीज के कमरे की सफाई करते समय कपड़ों या चादर को धोते वक्त ट्रिपल लेयर वाला मास्क और डिस्पोजेबल दस्तानें पहनें।
इस बात का ध्यान रखें कि मरीज समय-समय पर अपनी दवा जरूर ले।



 
एक अच्छी खबर: एम्स रायपुर में भर्ती चार कोरोना पॉज़िटिव मरीज हुए स्वस्थ, अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

एक अच्छी खबर: एम्स रायपुर में भर्ती चार कोरोना पॉज़िटिव मरीज हुए स्वस्थ, अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक अच्छी खबर सामने आ रही है की एम्स रायपुर में भर्ती चार कोरोना पॉज़िटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं, इनमें से दो सूरजपुर और दो कबीरधाम जिले के थे। इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में अब केवल 6 कोरोना पॉजिटिव केस ही रह गए हैं। जिनका इलाज एम्स अस्पताल में जारी है।
BREAKING: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सीने में दर्द के चलते AIIMS में भर्ती किया गया

BREAKING: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सीने में दर्द के चलते AIIMS में भर्ती किया गया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है|पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सीने में तकलीफ़ की शिकायत के बाद कराया गया AIIMS में भर्ती|

जानकारी के मुताबिक उन्हें AIIMS के कार्डियक न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है| जहां डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं| 

आज दिनांक  11 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 11 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 11 मई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों का प्रभावशाली व्यक्तित्व और कठोर परिश्रम करने की ताकत आज उन्हें मान सम्मान दिलाएगी। आज कुछ जातकों को ब्याज के रूप में धन प्राप्ति के अवसर भी उपलब्ध होंगे। लेखन से जुड़े काम में प्रतिभा निखर कर आएगी।

वृषभ:

वृष राशी के जातक को आज वाद-विवाद विवाद से बचना चाहिए। आपका तुरंत प्रतिक्रिया देना भारी पड़ सकता है अत: संयम बनाए रखें। धन प्राप्ति के कोई खास अवसर नजर नहीं आ रहे हैं प्राणायाम मन को शांत रखने में मदद करेगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने क्लाइंट्स पर ज्यादा फोकस रखेंगे। उनका सारा ध्यान अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने पर रहेगा ताकि अधिक से अधिक धन कमाया जा सके। धन की दृष्टि से उत्तम समय है।

कर्क:

कर्क राशि के लोग आज अपने प्रतिद्वंद्वियों के गूढ़ रहस्य को जानने में कामयाब होंगे। जिसके बल पर उन्हें सफलता मिलेगी। विचार अपने मन में ही रखें तो यह ज्यादा सहायक होगा। धन प्राप्ति के लिए समय उत्तम है।

सिंह:

सिंह राशि के जातक आज कुछ आराम करना चाहेंगे। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। लोगों पर आपका प्रभाव बना रहेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांत रहकर काम करने का है। ज्यादा जिद पर अडऩा ठीक नहीं है वरना विरोधी सक्रिय हो जाएंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है।

तुला:

तुला राशि के जातकों के लिए आज एक मुश्किल दिन है। मेहनत का फल नहीं मिलेगा। भाग्य साथ नहीं दे रहा है। मन की शांति तथा धन प्राप्ति के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अच्छा है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को बोलते समय बहुत सावधानी बरतना है। गलत शब्दों के प्रयोग की वजह से उनकी सुख-शांति भंग हो सकती है। शत्रु हावी रहेंगे। अपने काम पर ध्यान देकर कुछ धन प्राप्त किया जा सकता है।

धनु:

धनु राशि के जातकों का अपने निर्णय पर अड़े रहना आत्मघातक हो सकता है। दोस्तों की सलाह भी मददगार हो सकती है। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। वरना विरोधी आपका फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए एक सामान्य दिन है।

मकर:

मकर राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता आज गजब की रहेगी। जो भी निर्णय लेंगे उसके दूरगामी शुभ परिणाम मिलेंगे। धन प्राप्ति के शुभ अवसर उपलब्ध होंगे। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों का सारा दिन आज मनोरंजन व रिलैक्सेशन में व्यतीत होगा। काम करने का ज्यादा मन नहीं करेगा। धन को लेकर भी मन में आज विरक्ति रहेगी। आज शांत रहकर ही समय व्यतीत करना चाहेंगे।

मीन:

मीन राशि के जातक अपने कलात्मक क्षमता की बदौलत कार्यक्षेत्र में नाम कमाने में कामयाब होंगे। यह समय कुछ नया क्रिएट करने का भी है। जो प्रसिद्धि भी देगा। उत्तम धन प्राप्ति के रास्ते भी खुलेंगे।

 

रायपुर नगर निगम ने सभी किस्म की दुकानों के लिए अलग-अलग समय किये तय,जाने कब कौन सी दुकान खुलेगी

रायपुर नगर निगम ने सभी किस्म की दुकानों के लिए अलग-अलग समय किये तय,जाने कब कौन सी दुकान खुलेगी

रायपुर नगर निगम ने लॉकडाउन के दौरान निगम क्षेत्र में आने वाले प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत दी है निगम के आदेश अनुसार सभी किस्म की लगभग दुकानों को अलग-अलग समय पर खोलने के लिए अनुमति दी गई है.

पंडरी कपड़ा बाजार भी अब खुल सकेगा. सप्ताह में 4 दिनों के लिये कपड़ा बाजार खुलेगा. होटल रेस्टोरेंट भी खुल पाएंगे लेकिन सिर्फ होम डिलेवरी की अनुमति दी गयी है. आप बाजार जाने से पहले यह जरूर ध्यान रखें कि जिस सामान के लिए जा रहे हैं उस सामान की दुकान किस समय से लेकर किस समय तक खुलेगी. ये है पूरी लिस्ट… 

 

राहत भरी खबर: प्रदेश के 6 और करोना संक्रमित मरीज हुए ठीक,एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

राहत भरी खबर: प्रदेश के 6 और करोना संक्रमित मरीज हुए ठीक,एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर, दुर्ग के 6 पुरुष रोगियों को रविवार को एम्स रायपुर द्वारा छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में, AIIMS रायपुर में COVID 19 उपचार करने वाले 10 मरीज हैं। सभी स्थिर हालत में हैं।

प्रो (डॉ) नितिन एम नागरकर, निदेशक, एम्स रायपुर के अनुसार - सभी डिस्चार्ज मरीजों को अगले 14 दिनों तक आइसोलेसन में रहने की सलाह दी गयी है
उपरोक्त जानकारी एम्स ने ट्विट कर दी

 

रेस्टोरेंट, होटलों ने राज्य सरकारों से शराब का स्टॉक बेचने की अनुमति मांगी, जाने पूरी खबर

रेस्टोरेंट, होटलों ने राज्य सरकारों से शराब का स्टॉक बेचने की अनुमति मांगी, जाने पूरी खबर

नई दिल्ली | देशभर के रेस्तरांओं और होटलों ने राज्य सरकारों से उन्हें शराब के स्टॉक को बेचने की अनुमति देने को कहा है। कोरोना वायरस की वजह लागू लॉकडाउन के चलते रेस्तरांओं और होटलों के पास करीब 3,000 करोड़ रुपये की शराब का स्टॉक जमा हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष अनुराग कटरियार ने कहा, ''इस समय हम काफी संकट से जूझ रहे हैं। एक तरफ हमारे पास महंगी शराब का स्टॉक जमा हो गया है वहीं दूसरी तरह हमारे सामने नकदी का संकट है।'' हालांकि, अब उद्योग को रोशनी की कुछ किरण दिख रही है, क्योंकि कई राज्यों ने शराब बिक्री की अनुमति दे दी है। कटरियार ने कहा, ''हम सभी राज्य सरकारों से आग्रह करते हैं कि हमें शराब के स्टॉक की बिक्री की अनुमति दी जाए। 'होम डिलिवरी' मॉडल से हम यह शराब बेच सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि इससे हमें अपना स्टॉक निकालने में मदद मिलेगी। हम कुछ पैसा जुटा पाएंगे जिससे लोगों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

राजधानी के बवाना गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, 14 फायर ब्रिगेड पहुंचे मौके पर, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी के बवाना गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, 14 फायर ब्रिगेड पहुंचे मौके पर, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए कुल 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

यह कारखाना बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 2 में स्थित है। यहां कारखाने की पहली मंजिल पर आग लग गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है और कोई भी व्यक्ति कारखाने के अंदर नहीं फंसा।
आग के बारे में जानकारी एक फोन कॉल के जरिए सुबह 7.55 बजे मिली थी जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।
गर्ग ने कहा, अग्निशमन अभियान अभी चल रहा है।
 
बड़ी खबर : एयर इंडिया के 5 पायलटों की प्री फ्लाइट कोविड टेस्ट में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : एयर इंडिया के 5 पायलटों की प्री फ्लाइट कोविड टेस्ट में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | लॉक डाउन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जानकारी मिली है कि एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उड़ान ड्यूटी के लिए 72 घंटे पहले किये जाने वाले टेस्ट में रिपोर्ट आई पॉजिटिव | ये सभी मुंबई में स्थित हैं। एयर इंडिया ने चीन के लिए कार्गो उड़ानें शुरू की थी। एयर इंडिया सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है । 

जबलपुर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, मरीजों में डेढ़ माह का बच्चा भी शामिल, पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, मरीजों में डेढ़ माह का बच्चा भी शामिल, पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर | मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जानकारी के अनुसार जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 123 पहुंच गई है । जिले में मिले पॉजिटिव मरीजों में डेढ़ माह का बच्चा भी शामिल है। साथ ही जबलपुर के निकट डिंडौरी जिले में भी एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है । मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित युवक कल नासिक से शहपुरा आया था। इस युवक को क्वांरटाइन किया गया था। डिंडौरी जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 2 हो गई है। CMHO डॉ आर के मेहरा ने नए मामले की पुष्टि की है।

आज दिनांक  10 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 10 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 10 मई का राशिफल

मेष:

आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा, इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

वृषभ:

इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मिथुन:

आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें, पिता से मनमुटाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

कर्क:

अगर आप मेहनत करें तो आज तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

सिंह:

आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज किया गया आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

कन्या:

यह समय पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। आज आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे।

तुला:

विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

वृश्चिक:

बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है, माता- पिता से अनबन होने की संभावना है। अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

धनु:

सोच-समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो। यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।

मकर:

आज रुका हुआ धन वापस आ सकता है। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है।

कुंभ:

आय के नए स्रोत खुलेंगे, आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। इसके अलावा यश और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन:

आज आपकी व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

 

राहत भरी खबर : प्रदेश में 5 कोरोना मरीज पूरी तरह से हुए स्वस्थ्य, अब सिर्फ इतने ही केस प्रदेश में एक्टिव

राहत भरी खबर : प्रदेश में 5 कोरोना मरीज पूरी तरह से हुए स्वस्थ्य, अब सिर्फ इतने ही केस प्रदेश में एक्टिव

रायपुर,छत्तीसगढ़ प्रदेश के 5 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एम्स ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब 16 रह गयी है। उन सभी  की  हालत पूरी तरह से स्थिर है और वो जल्दी ही ठीक हो जायेंगे।

 

जो  5 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट रहे हैं, उनमें कवर्धा की 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है, वहीं 1पुरुष दुर्ग और  1पुरुष सूरजपुर के रहने वाले हैं। उन सभी  की हालत पूरी तरह से स्थिर है और वो जल्दी ठीक हो जायेंगे।
 

अमित शाह के स्वास्थ को लेकर कही जाने वाली बाते निकली अफवाह, अमित ने सभी खबरों का किया खंड़न

अमित शाह के स्वास्थ को लेकर कही जाने वाली बाते निकली अफवाह, अमित ने सभी खबरों का किया खंड़न

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ को लेकर कही जाने वाली बाते अफवाह निकली है आपको बता दे की अमित ने उन सभी खबरों का खंड़न किया है। जिसमें उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर कई बातें कही है। मंत्री ने खुद ट्वीट कर कहा है कि "मेरे खराब स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें फैलाई गई हैं। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हैं और मुझे कोई बीमारी नहीं है।"

अमित शाह ने ट्वीट कर यह भी कहा कि पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया पर मेरे स्वास्थ्य के बारे में मनगढ़ंत अफवाहें फैलाई हैं। यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है। इस समय देश कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी से लड़ रहा है।
 
 
 अबू धाबी और दुबई से केरल लौटे दो भारतीय पाए गए कोरोना पॉजिटिव, जाने पूरी खबर

अबू धाबी और दुबई से केरल लौटे दो भारतीय पाए गए कोरोना पॉजिटिव, जाने पूरी खबर

केरल। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच लोग एक राज्य से दूसरे राज्य में फंसे हुए है जिन्हे वापस लाने के लिए सरकार कई प्रयास भी कर रही है। इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की अबू धाबी और दुबई से केरल लौटे दो भारतीय कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों गुरुवार को एयर एंडिया के विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम वापस लाए गए 363 भारतीयों में शामिल हैं। सरकार ने बताया कि दोनों में एक संक्रमित का इलाज कोझिकोड में जबकि दूसरे का इलाज कोच्च‍ि में किया जा रहा है।
 
 एक अच्छी खबर: अन्य राज्यों में फंसे लोगो की वापसी के लिए चार ट्रेनें कंफर्म, श्रमिकों के साथ इन्हे भी मिलेगी सुविधा

एक अच्छी खबर: अन्य राज्यों में फंसे लोगो की वापसी के लिए चार ट्रेनें कंफर्म, श्रमिकों के साथ इन्हे भी मिलेगी सुविधा

रायपुर। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के चलते कई लोग एक राज्य से दूसरे राज्य में फंसे हुए है। इसी कड़ी में एक अच्छी खबर सामने आ रही है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर लाॅकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की वापसी शुरू होने जा रही राज्य शासन ने लोगों को वापस लाने के लिए स्पेशल ट्रेनों के साथ ही बसों की भी व्यवस्था की है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए 11 ट्रेनें मांगी थी, जिनमें से 4 ट्रेनों की स्वीकृति भारतीय रेलवे ने दे दी है। अब ये चार स्पेशल ट्रेन 11 मई को खुलने जा रही है। 2 ट्रेनें गुजरात, एक आंध्रप्रदेश और 1 ट्रेन पंजाब से खुलेगी।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- छत्तीसगढ़ में जिन चार ट्रेन को कंफर्म किया गया है उनमे दो ट्रेनें साबरमती-अहमदाबाद एक्सप्रसे से खुलेगी जो गुजरात से लेकर लोगों को बिलासपुर पहुंचेंगी। ये ट्रेन 12 मई को छत्तीसगढ़ पहुंच जायेगी। वहीं एक ट्रेन आंध्र प्रदेश से खुलेगी, जो 13 मई को बिलासपुर पहुंचेगी, वहीं एक ट्रेन पठानकोट पंजाब से चलेगी और चांपा पहुंचेगी। ये ट्रेन 12 मई को चांपा पहुंचेगी। राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो लोगों के लिए बनाये गये आनलाइन पार्टल में अपना नाम रजिस्टर्ड करें, ताकि उन्हें लाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
 
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस एप्प का लिंक जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों में वे ही लोग आ सकेंगे जिसमें अन्य राज्यों में काम के लिए गए श्रमिक, छात्र-छात्राओं और मेडिकल इमरजेंसी वाले व्यक्तियों के अलावा ऐसे लोग आ सकेंगे जो किसी काम से दूसरे राज्य गए थे और वहां लाॅकडाउन के कारण फंसे हुए है।
 
इसके अलावा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नम्बर 0771-2443809, 9109849992, 7587821800, 7587822800, 9685850444, 9109283986 तथा 8827773986 पर संपर्क किया जा सकता है।