पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा. राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी
पीएम मोदी ने कहा कि ये संकट इतना बड़ा है, कि बड़ी से बड़ी व्यवस्थाएं हिल गई हैं. लेकिन इन्हीं परिस्थितियों में हमने, देश ने हमारे गरीब भाई-बहनों की संघर्ष-शक्ति, उनकी संयम-शक्ति का भी दर्शन किया है.
आत्मनिर्भर भारत के लिए पीएम मोदी ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने कहा,''आत्मनिर्भर भारत की ये भव्य इमारत, पांच पिलर्स पर खड़ी होगी.
पहला पिलर इकॉनॉमी एक ऐसी इकॉनॉमी जो इक्रिमेंटल चेंज नहीं बल्कि क्वांटम जंप लाए
दूसरा पिलर इफ्रास्ट्रकचर, एक ऐसा इफ्रास्ट्रकचरजो आधुनिक भारत की पहचान बने.
तीसरा पिलर हमारा सिस्टम, एक ऐसा सिस्टम जो बीती शताब्दी की रीति-नीति नहीं, बल्कि 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली तकनीक व्यवस्थाओं पर आधारित हो.
चौथा पिलर हमारी डेमोग्राफी, दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में हमारी डेमोग्राफी हमारी ताकत है, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है.
पांचवां पिलर डिमांड, हमारी अर्थव्यवस्था में डिमांड और सप्लाई चेन का जो चक्र है. जो ताकत है, उसे पूरी क्षमता से इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है.''
पीएम मोदी ने आर्थिक पैकेज का एलान किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं. ये आर्थिक पैकेज, आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा
पीएम मोदी ने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन के शुरुआत में कहा कि कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा हो रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है. विश्व भर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही हैं. सारी दुनिया, जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि थकना, हारना, टूटना-बिखरना, मानव को मंजूर नहीं है. सतर्क रहते हुए, ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए, अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम इन दोनों कालखंडो को भारत के नजरिए से देखते हैं तो लगता है कि 21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना नहीं, ये हम सभी की जिम्मेदारी है. विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है- "आत्मनिर्भर भारत"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि एक राष्ट्र के रूप में आज हम एक बहुत ही अहम मोड़ पर खड़े हैं. इतनी बड़ी आपदा, भारत के लिए एक संकेत लेकर आई है, एक संदेश लेकर आई है, एक अवसर लेकर आई है. जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई (PPE) किट नहीं बनती थी. एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था. आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज 2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के सामने भारत का मूलभूत चिंतन, आशा की किरण नजर आता है. भारत की संस्कृति, भारत के संस्कार, उस आत्मनिर्भरता की बात करते हैं जिसकी आत्मा वसुधैव कुटुंबकम है. भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है, तो आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता. भारत की आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, सहयोग और शांति की चिंता होती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है, मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है. सवाल यह है - कि आखिर कैसे? इस सवाल का भी उत्तर है-130 करोड़ देशवासियों का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
लॉकडाउन के बिच हुए बाल विवाह का पर्दाफास: दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दुल्हन सहित कई लोग क्वारंटाइन
सुकमा | जिले में एक मजाक की वजह से युवती की जान जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सुबह युवती फांसी लगाने का मजाक कर रही थी और इसका वीडियो भेजकर दोस्त को डराना चाहती थी। इस दौरान संतुलन बिगड़ा औऱ युवती फंदे से लटक गई।
Shri @narendramodi will be addressing the nation at 8 PM this evening.
— PMO India (@PMOIndia) May 12, 2020
रायपुर,कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर सामने आई है। आज एक और कोरोना संक्रमित मरीज स्वास्थ्य हुआ । रायपुर का एक मरीज हुआ ठीक। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5 है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 59 में से 54 मरीज हुए स्वास्थ्य। उपरोक्त जानकारी हॉस्पिटल प्रबंधन ने ट्विट कर दी।

आज 12 मई का राशिफल
मेष:
आज भाग्य मेष राशि वालों का साथ देगा। मन में संताप और भय से मुक्ति मिलेगी। ईश्वर के प्रति निष्ठा बढ़ेगी। दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। आज किया गया सत्कर्म आपका मान बढ़ाएगा। पारिवारिक जीवन के शांति व खुशहाली आएगी। प्रेम संबंधओं में प्रगाढ़ता आएगी।
वृषभ:
आज वृषभ राशि वालों को कुछ सावधानी बरतनी होगी अन्यथा घर में किसी प्रियजन से वाद-विवाद के कारण मन खिन्न हो सकता है। घर के बाहर भी आज कष्ट संकेत हैं इसलिए लॉकडाउन के दौरान घर में रहे और सरकार के दिशा निर्देश का पालन करें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
मिथुन:
आज मिथुन राशि वालों के लिए ग्रह नक्षत्र आरामदायक दिन के संकेत दे रहे हैं। स्वादिष्ट भोजन के साथ जीवनसाथी एवं मित्रों का सहयोग भविष्य की योजनाओं में सफलता प्रदान करेगा दिन शुभ है। जीवनसाथी से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क:
आज कर्क राशि वालों के ग्रह नक्षत्रों में कहीं से शुभ सूचना प्राप्ति का योग है। ऑनलाइन धन प्राप्त होगा तथा जो भी योजना आज बनाएंगे भविष्य में फलीभूत होगी और आपको सफलता दिलाएगी। छात्रों को सजग रहने की आवश्यकता है, महत्वपूर्ण अवसर हाथ से छूट सकता है।
सिंह:
आज का दिन सिंह राशि वालों को मिश्रित शुभ-अशुभ परिणाम प्रदान करेगा। किसी पुरानी चिंता के कारण मन दुखी रहेगा लेकिन मित्रों का सहयोग आपका मनोबल ऊंचा रखने में सहायक रहेगा। किसी भी तरह के निवेश से बचें। धन की प्राप्ति के लिए धैर्य बनाएं रखेंगे।
कन्या:
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कम बोलने की हिदायत दे रहा है अधिक बोलने से आज किसी प्रियजन से मनमुटाव एवं वाद-विवाद आपको दुखी कर सकता है अत: मीठी वाणी ही बोलें। जीवनसाथी का सहयोग सभी समस्याओं में मिलेगा। मित्रों के साथ मधुर समय व्यतीत होगा।
![]()
तुला:
आज तुला राशि वालों के लिए पराक्रम में वृद्धि का दिन है। कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्नता देगा। आज जो भी योजना आप सोचेंगे भविष्य में वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। पिता से मार्गदर्शन व आशीर्वाद लें लाभ होगा। प्रेम जीवन में आपको कुछ आनंद के पल मिलेंगे।
वृश्चिक:
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के संकेत लेकर आया है। आज आपके अकाउंट में कहीं से धन आने के संकेत बन रहे हैं या फिर आपके द्वारा कोई कार्य आपको आज मान सम्मान दिलाएगा, समाज में आपका यश गान होगा।
धनु:
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। लॉकडाउन में मनोरंजन से समय व्यतीत होगा। ईश्वर आराधना एवं गरीबों की सेवा मान सम्मान में वृद्धि करेगी।
मकर:
आज मकर राशि वालों को कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च के कारण मन दुखी हो सकता है। आज वाद-विवाद से बचें। घर से अनावश्यक कार्यों के लिए ना निकलें। कार्यों में आ रहे अवरोधों की वजह से मन अशांत रहेगा। वित्तीय लेन-देन सावधानी से करें।
कुंभ:
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष शुभ है। आज बहुत सालों बाद किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी वार्तालाप होगी। जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ दिन आप के निर्णय को सफल बनाएगा। सभी कार्य सफलता पूर्वक संपन्न होंगे।
मीन:
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलमय व्यतीत होगा। भविष्य में कार्य की योजना क्रियान्वित होगी। परिजनों का सहयोग निराशा दूर होगी। भय मुक्ति के कारण आत्मविश्वास में वृद्धि एवं स्वास्थ्य में सुधार के ग्रह संकेत आज बन रहे हैं।
नई दिल्ली,12 मई से जो स्पेशल ट्रेनें शुरू होने वाली उसकी ऑनलाइन टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. इस बीच रेलवे ने कल से शुरू होने वाली ट्रेनों का टाइम टेबल जारी किया है. इसमें से 15 ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होंगी तो 15 दूसरे शहरों से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी. हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन शाम पांच बजकर पांच मिनट शुरू होगी.
भारतीय रेलवे ने 12 मई से प्रभावी होने वाली 30 विशेष ट्रेनों की टाइमिंग जारी कर दी है। pic.twitter.com/zT3zcCE9HJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2020
इसके अलावा पटना से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन शाम सात बजकर बीस मिनट पर, दिल्ली से डिब्रूगढ़ आने वाली ट्रेन शाम चार बजकर पैतालीस मिनट पर, बेंगलुरू से दिल्ली आने वाली गाड़ी रात साढ़े आठ बजे, दिल्ली से बेंगलुरू के लिए नौ बजकर पंद्रह मिनट पर, दिल्ली से बिलासुपर जाने वाली ट्रेन शाम चार बजे, दिल्ली से मुंबई के लिए चार बजकर पचपन मिनट पर और अहमदाबाद से दिल्ली आने वाली ट्रेन शाम छह बजकर बीस मिनट पर खुलेंगी.
नई दिल्ली, लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसमें लॉकडाउन के भविष्य के लेकर कोई फैसला हो सकता है. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र हर रोज कई सारी गाइडलाइन भेजता है. उन्होंने कहा कि हम इसे पढ़ने और फॉलो करने में थक जाते हैं.
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने, लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलने और आर्थिक गतिविधियां तेज करने के उपायों पर आज मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकारों की तारीफ की.
उन्होंने कहा, ''कोरोना वायरस महामारी से निपटने में भारत की सफलता को वैश्विक मान्यता मिली है. भारत सरकार इस संबंध में सभी राज्य सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करती है.'' पीएम मोदी ने कहा कि हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ग्रामीण भारत इस संकट से मुक्त रहे.
उन्होंने कहा, ''धीरे-धीरे देश के कई हिस्सों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं. आने वाले दिनों में ये काम और तेजी से होगा. हमें COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में अब और अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है.''
पीएम मोदी ने कहा कि आगे के रास्ते और सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर संतुलित रणनीति बनानी होगी और लागू करनी होगी.
कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की यह पांच बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत रही. मुख्यमंत्रियों से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | जानकारी मिल रही है कि रायपुर मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ आभा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के तहत कार्यमुक्ति की मांग की है। डॉ आभा सिंह पूर्व सीएस अजय सिंह की पत्नी हैं। आपको बता दें कि इसके पहले 2 अप्रैल 2020 को छत्तीसगढ़ सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग से एक महत्वपूर्ण आदेश 2 जारी हुआ था, जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ आभा सिंह को वहां से हटाकर डायरेक्टोरेट में जिम्मेदारी दी गई थी, वहीं डीन जैसे महत्वपूर्ण पद पर डॉ विष्णु दत्त को पदस्थ किया गया था। जो कि पहले चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में पदस्थ थे।
बताया जा रहा है कि डीन डॉ आभा सिंह इस अवधि में छुट्टी पर थी, अस्थाई तौर पर डॉ विष्णु दत्त को पदस्थ किया गया था, अब उन्होने अपना इस्तीफा भेज दिया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य की जनता को कोविड 19 से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से आयुर्वेदिक उपायों को अपनाने की अपील की जा रही है | शासन द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु निम्न उपायों को अपनाने को कहा जा रहा है :-
1. पूरे दिन गर्म पानी पीना |
2. प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान करना |
3. हल्दी, जीरा, धनिया एवं लहसुन आदि मसालों का भोजन में प्रयोग करना |
4. (अ) तुलसी 40 ग्राम + काली मिर्च 20 ग्राम + सोठ 20 ग्राम + दालचीनी 20 ग्राम इन्हें सुखा कर पाउडर बनाकर हवा बंद डिब्बे में रख लें और 3 ग्राम पाउडर को 150 एमएल पानी में उबाल कर दिन में एक से दो बार सेवन करना |
अथवा (ब) त्रिकटु पाउडर 05 ग्राम, तुलसी 3 से 5 पत्तियां 01 लीटर पानी में डालकर उबालें आधा शेष रहने पर पियें |
5. गोल्डन मिल्क 150 एमएल गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण मिलाकर दिन में एक से दो बार लेना |






















