रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक कोरोना पोजिटिव मरीज पाया गया है | व्यक्ति के कोरोना पोजिटिव होने की पुष्टि के बाद प्रशासन ने आस पास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है | कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत साइंस कॉलेज रोड, पंडित रविशंकर मुख्य द्वार, कुकुरबेड़ा जाने सज मार्ग हनुमान मंदिर, डूमर तालाब आमानाका, ओव्हर ब्रिज के नीचे डागा एसी दुकान व नया मस्जिद, पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम गेट आदि शामिल है |
राजधानी में कानून मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी पाए गए कोरोना संक्रमित, भवन की चौथी मंजिल को किया सील
नई दिल्ली | कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पुरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है जिसके चलते सरकार ने लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों में भी रोक लगा दी है इसके बावजूद भी कई कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आ रही है की कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शास्त्री भवन की एक मंजिल को आंशिक रूप से सील कर दिया गया है| इस सरकारी इमारत में कई मंत्रालयों के दफ्तर हैं| यह लुटियन जोन में स्थित दूसरी सरकारी इमारत है जिसके एक हिस्से को सील किया गया है, पिछले महीने नीति आयोग की इमारत को सील किया गया था|
पढिये पूरी खबर-
अधिकारियों के मुताबिक- कानून मंत्रालय का एक अधिकारी (कोविड-19) से संक्रमित पाया गया है, इस मंत्रालय का दफ्तर शास्त्री भवन के चौथे माले पर है| उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल के मुताबिक, उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है|

पेंड्रा | गौरेला क्षेत्र के सेमरा में किराया नही दे पाने पर मकान मालिक द्वारा 6 युवतियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवतियों का आरोप है, कि लॉकडाउन में मकान का किराया नहीं दे पाने पर मकान मालिक ने उन्हें बंधक बना लिया। शिकायत पर प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा, जिसके बाद उन्हें छुड़ाया गया।
मामला गौरेला के सेमरा पंचायत का है, जहां निजी कंपनी में काम करने वाली युवतियों ने मकान मालिक पर आरोप लगाया है, कि मकान का किराया नहीं दे पाने पर किराया वसूलने के लिये उन्हें बंधक बना लिया गया था।
पंचायत प्रतिनिधियों की शिकायत पर प्रशासन ने 6 युवतियों को बाहर निकाला है। इस बीच प्रशासनिक अमले व पंचायत के लोगों से मकान मालिक की जमकर बहस हुई।
वहीं मकान मालिक ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए युवतियों को बाहर जाने से मना करने पर शिकायत करने की बात कही है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, बहरहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी है, जिसके बाद सही तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
आज 5 मई का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी है। अपने सीनियर की सलाह से किए हुए कामों में सफलता मिलेगी। अच्छे धन प्राप्ति का योग है जो कि समृद्धि बढ़ाने वाला है। मन में फालतू विचार ना आने दें।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों की मेहनत और उनकी बौद्धिक क्षमता सफलता के नए रास्ते खोल रही हैं । उच्च अधिकारियों के सहयोग से धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। करियर में भी आपको लाभ होगा।
मिथुन:
मनोरंजन के शौकीन मिथुन जातकों के लिए आज का दिन मौज मस्ती का है। ऑफिस में काम आसानी से हो जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता से भी धन प्राप्ति का योग बन रहा है। परंतु खर्च के समय सावधानी रखें।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के मन में यात्रा ना कर पाने की बेचैनी रहेगी क्योंकि उनके व्यापार व व्यवसाय से जुड़े हुए कई काम यात्रा ना कर पाने की वजह से अटके हुए हैं। परंतु इस समय उन्हें संयम बनाए रखना चाहिए। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है ।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता का दिन है। बहुत से युवा जो नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिलने का योग भी बन रहा है। धन तो मिलेगा परंतु संतुष्टि नहीं होगी।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों कि काम के प्रति दीवानगी तथा कार्यक्षेत्र में आ रही सभी परेशानियों से बाहर निकलने की क्षमता आज उन्हें विशेष लाभ करा रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह से आपके मित्रों को भी फायदा होगा।
![]()
तुला:
तुला राशि के जातकों को अपनी उच्च ऊर्जा का प्रयोग कार्यक्षेत्र में करना तो अच्छा है परंतु उसका अधिक प्रयोग घर में मुसीबत ला सकता है। इसकी वजह से कार्य भी प्रभावित होने के योग है। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। परंतु खर्च करते समय संयम रखना बहुत जरूरी है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेगी। जिन्हें वह क्रियान्वित करने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है । वाणी में मिठास आपके कार्य को आसान बना देगी, इसका जरूर ध्यान रखें।
धनु:
धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत संयम बरतने का समय है। कुछ लोगों के जॉब में परेशानी आ सकती हैं अत: फालतू बहसबाजी से बचें । कुछ लोग कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने की भी सोचेंगे परंतु समय इन सब के अनुकूल नहीं है। मेहनत के बाद धन प्राप्ति संभव है।
मकर:
मकर राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र के लिए उत्तम समय है। आत्मविश्वास और कठोर मेहनत करने की क्षमता तरक्की के नए रास्ते खोल रही है। धन प्राप्ति का अच्छा योग है। जिसके निवेश से भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। कुछ जातक प्रॉपर्टी में निवेश का भी विचार करेंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के पास काम तो काफी है। परंतु कार्यक्षेत्र में सरकारी बंदिशें कुछ ना कुछ रुकावट पैदा कर रही हैं। जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। परिस्थिति अनुसार अपने आपको ढाल कर ही सफलता मिल सकती है। धन प्राप्ति में कुछ मुश्किलें रहेगी।
मीन:
मीन राशि के जातक के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। बाहर से कुछ नए अनुबंध मिलने का का योग है। उत्तम धन प्राप्ति होगी। परंतु स्वास्थ्य पर धन खर्च का योग है। आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
जगदलपुर। बस्तर संभाग के मुख्याल जगदलपुर में भी आज एक मजदूर की रैपिड टेस्ट किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसके बाद उसका सैंपल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। RT-PCR टेस्ट के बाद ही इसकी अंतिम रूप से पुष्टि की जाएगी।
![]()
बता दें कि रैपिड टेस्ट किट से जांच को फाइनल नही माना जाता है इसलिए जब तक RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा, इसके पहले भी रैपिड टेस्ट किट से जांच में कई मरीज पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।
रायपुर: कोरोना संक्रमण की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ को पिछले दो दिन में तगड़ा झटका लगा है। खबर है कि आज राजधानी रायपुर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है।

आपको बता दे राजधानी रायपुर में लंबे समय बाद कोरोना का एक पॉजेटिव मरीज मिला है। मरीज की आरटी पीसीआर टेस्ट में रिपोर्ट पाजेटिव आयी है। राजधानी के व्यस्तम इलाके से ये मरीज मिला है।
नई दिल्ली। कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अगली सूचना तक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है। यूपीएससी अधिकारियों के अनुसार अब 20 मई तक स्थि तियों के मूल्यांकन के बाद परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।
31 मई को होने वाली सिविल सर्विस (Preliminary) परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया गया है, 20 मई को स्थिति की समीक्षा के बाद नई तारीखों की घोषणा की जाएगी: UPSC#COVID19 pic.twitter.com/bBq8SbkZfm
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 4 मई से 17मई तक लॉकडाउन लागू किया है। जिसके बाद आज अरविंद सक्सेना की अध्यक्षता में आयोग की एक बैठक में यूपीएससी के वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है।
संघ लोक सेवा आयोग ने अगली सूचना तक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है। बता दें कि ये परीक्षा 31 मई को आयोजित होने वाली थी।
यूपीएससी का कहना है कि अभी कोविड 19 के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आयाेग ने ये फैसला लिया है। अभी जिस तरह तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है, इसे देखते हुए इतने बड़े पैमाने पर परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है। फिलहाल अभ्यार्थियों को नई तारीख का इंतजार करना होगा।
It was clearly conveyed that the entire Union Territories of Jammu & Kashmir and Ladakh, including the areas of Gilgit and Baltistan, are an integral part of India by virtue of its fully legal and irrevocable accession: Ministry of External Affairs (MEA)
— ANI (@ANI) May 4, 2020
देहरादून। कोरोना वायर (कोविड-19) से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। जिस पर नियंत्रण व् रोकथाम के लिए राज्य व् केंद्र की सरकारे कई प्रयास कर रही है जिसके तहत पुरे भारत देश में लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। करना के खतरे के बाउजूद लोग लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे है। आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ उत्तराखंड के टिहरी जिले में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप है।

बड़ी बात यह है की नियमों की अनदेखी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट के पितृ कार्य के नाम पर की गई है। हालांकि, सीएम योगी के भाई महेंद्र ने किसी भी पितृ कार्य से इनकार किया है। 11 लोगों के साथ विधायक अमनमणि त्रिपाठी चमोली पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का पितृ कार्य पूरा करने के लिए अनुमति मांगी थी। उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने 11 लोगों की अनुमति जारी की थी। देहरादून से लेकर चमोली तक अमनमणि त्रिपाठी को पूरा प्रोटोकॉल दिया।
आज 4 मई का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों की अपने काम के प्रति गहन समझ और रिस्क लेकर काम करने की क्षमता उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। धन प्राप्ति के लिए किए गए सभी प्रयास सफल होंगे। ग्य आपका प्रबल रहेगा, जो भी काम करेंगे उनमें परिश्रम के अनुपात में लाभ दोगुना रहेगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों आज कुछ नया काम मिलने का योग है। भाग्य धन प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने से सभी काम आसान हो जाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातको के लिए आज आराम का दिन है। मनोरंजन से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा कार्यक्षेत्र व धन प्राप्ति के लिए नई योजनाएं बनाने में कामयाब रहेंगे। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी।
कर्क:
कर्क राशि के जातक अगर कोई ऐसा काम करना चाहते हैं, जिसमे पैसों का रिस्क हो आज अगर वह करते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। पुराने निवेश पर आज पुनर्विचार का दिन भी है। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
सिंह:
सिंह राशि के जातक आज आत्म केंद्रित रहेंगे प्रतिद्वंदी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु असफल रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है। सोच समझकर आवश्यक चीजों पर ही धन खर्च करेंगे। धन प्राप्ति का विशेष योग बन रहा है।
कन्या:
कन्या राशि के जातक बौद्धिक क्षमता के बल पर सहयोगियों पर अपना प्रभाव डालने में कामयाब रहेंगे। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्ति के योग हैं। जल्दबाजी में खरीदारी से बचना चाहिए। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी।
![]()
तुला:
तुला राशि के जातक अपनी प्रभावशाली रिलेशनशिप तथा बातचीत के कौशल से कुछ नए अनुबंध पाने में कामयाब रहेंगे, जो कि भविष्य में धन प्राप्ति का मुख्य साधन बनेंगे। धन के लिहाज से आज का दिन अति उत्तम है। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को आज बाहर निकालने से बचना चाहिए।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के सेवा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता व धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सहयोगी भी आपकी पूरी मदद करेंगे। बोलते समय सावधानी बरतना अच्छा रहेगा। आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी।
धनु:
धनु राशि के के लोगों के लिए विचारों की स्पष्टता बहुत जरूरी है। जब वह सही निर्णय लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है। आत्मविश्वास को बनाए रखें। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश लाभदायक रहेगा।
मकर:
मकर राशि के जातकों पर अपने बॉस की विशेष अनुकंपा बनी रहेगी। नया विचार कार्यक्षेत्र में तरक्की देंगे। आज आपको अपने संचित धन के ऊपर ही खर्चे के लिए निर्भर रहना होगा। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक हमेशा पैसों को लेकर आत्म चिंतन में लगे रहते हैं आज भी एक ऐसा ही दिन है। जिसमें नई योजनाएं बनेंगी। जो आगे जाकर धन प्राप्ति में सहायक होगी। आज धन प्राप्ति की संभावनाएं कम हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों को आज काम करने का दिल नहीं करेगा। कुछ आराम के मूड में रहेंगे। पुरानी मेहनत धन प्राप्ति कराएगी। खर्च पर नियंत्रण रहेगा। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है।
रायपुर, कोरोना संक्रमण की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ में 14 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। वहीं, एक्टीव मरीजों की संख्या 21 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 36 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं
14 new COVID 19 positive cases in Durg and Kabirdham. 12 are male and 02 are female. Most of them have travel Histoty in other states. They will be admitted in AIIMS Raipur around midnight.#IndiaFightsCorona #CoronaWarriors
— AIIMS Raipur CG (@aiims_rpr) May 3, 2020
बताया जा रहा है कि नए मिले 14 मरीज जिसमे से दुर्ग में 8 और कवर्धा से 6 सामने आए हैं। ये सभी मजदुर है जो महाराष्ट्र और अन्य प्रदेशों से आये है ,वहीं, प्रदेश में कल तक 18 हजार 881 संभावित लोगों के सैंपल जांच के लिए गए हैं। इनमें 17,963 की रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। जबकि 875 की जांच जारी थी
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आयकरदाताओं को रिफंड का वादा करने वाले ‘फर्जी’ ई-मेल से आगाह किया है।
विभाग ने रविवार को ट्वीट कर करदाताओं को सतर्क करते हुए कहा कि वे ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें, जिसमें रिफंड का वादा किया गया हो। ये संदेश आयकर विभाग की ओर से नहीं भेजे गए हैं।
ताजा आंकड़ों के अनुसार 8-20 अप्रैल के दौरान विभाग ने विभिन्न श्रेणी के करदाताओं को 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के 14 लाख रिफंड जारी किए हैं। इनमें व्यक्तिगत, हिंदू अविभाजित परिवार, प्रॉप्राइटर, फर्म, कॉरपोरेट, स्टार्टअप्स और लघु एवं मझोले उपक्रम (एसएमई) श्रेणी के आयकरदाता शामिल हैं।
वित्त मंत्रालय ने 8 अप्रैल को कहा था कि वह कोविड-19 की वजह प्रभावित लोगों और कंपनियों को राहत के लिए आयकर रिफंड जारी करने की प्रक्रिया को तेज करेगा। मंत्रालय ने कहा था कि पांच लाख रुपए तक के लंबित रिफंड जारी करने के काम में तेजी लाई जाएगी। इससे 14 लाख करदाताओं को लाभ होगा।
श्रीगंगानगर | राजस्थान में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक शिविर में एक जवान ने अपने वरिष्ठ सहकर्मी एक उपनिरीक्षक की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
















