नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बेहोशी की हालत में एक अज्ञात युवक मिला नेतानार के जंगल में, पढ़ें पूरी खबर

बेहोशी की हालत में एक अज्ञात युवक मिला नेतानार के जंगल में, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर | जिले के दरभा थाना से 60 किमी दूर नेतानार के गुडिय़ापदर के जंगल में बेहोशी की हालत में एक अज्ञात युवक की जानकारी ग्रामीणों ने दरभा थाना प्रभारी लालजी सिन्हा को देकर ग्रामीणों ने युवक की जान बचाने के लिए उसे खाट में लिटाया और कंधे में लादकर 08 किमी दूर वाहन तक लाया जहां से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे महारानी अस्पताल रिफर कर दिया गया जहां बेहोश अज्ञात युवक का उपचार किया जा रहा है।
मामले पर दरभा थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि नेतानार के गुडिय़ापदर के जंगल में ग्रामीण मवेशी चराने गए हुए थे। इस दौरान जंगल में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को फोन पर दी गई, जानकारी मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम नेतानार के गुडिय़ापदर के जंगल पहुंची, जहां से युवक को खाट पर लिटाकर उसे कंधे में लादकर 08 किमी दूर वाहन तक लाने के बाद नानगुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे महारानी अस्पताल रिफर कर दिया गया जहां बेहोश अज्ञात युवक का उपचार किया जा रहा है। युवक की खराब स्थिति को देखते हुए मानवता का परिचय देते हुए कल रात्रि 08 बजे थाना प्रभारी लालजी सिन्हा स्वयं युवक को महारानी अस्पताल पहुंचाया। 
 
बड़ी खबर : दो व्यवसायी भाइयों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया शव बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : दो व्यवसायी भाइयों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया शव बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अंबिकापुर | कोरोना लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक बड़ी खबर सामने आयी है। जिले के दो व्यवसायी भाई जो पिछले दो दिन से लापता थे कि की लाशें आज उनकी हत्या करने वाले पड़ोसी दो लोगों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। दोनों की लाशें आरोपियों ने अपने ही घर के पीछे बाड़ी में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर जिले के ब्रम्हरोड निवासी चचेरे भाई कारोबारी सौरभ अग्रवाल (27 वर्ष) और सुनील अग्रवाल (40 वर्ष) 10 अप्रैल की रात करीब 8.30 बजे दोनों अपनी इनोवा कार क्रमांक सीजी 15 डीएच-8449  लेकर घर से बाहर निकले। घर पर उन्होंने बताया कि वे दोनों घूमने जा रहे हैं। जब देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को उनकी चिंता हुई। इस बीच उन्होंने कॉल किया, तो दोनों ने बताया कि वे खाना खाने घर आ रहे हैं. कुछ देर बाद दोनों का मोबाइल स्वीच ऑफ  हो गया। घरवालों ने इसके बाद उनके नंबरों पर कई बार ट्राई किया, लेकिन मोबाइल बंद बताने लगा। जिसके बाद परिवारजनों की चिंता और बढ़ गई। जब रात भर वे घर नहीं लौटे तो दूसरे दिन उनके लापता होने की जानकारी परिजनों ने कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गई थी। इसी बीच देर शाम उनकी कार शहर के आकाशवाणी चौक के पास स्थित पुराने रोजगार कार्यालय के पास वाली गली में लावारिस हालत में मिली थी।  मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा एसपी ने लापता भाईयों की खोजबीन करने हेतु जांच के लिए 3 टीम बनाई और आधी रात तक गुमशुदा भाइयों की तलाश में लगी रही।
 
इसी दौरान संदेह के आधार पर उनके पड़ोसी आकाश गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।  पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपियों ने दोनों कारोबारियों की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने हत्या के बाद दोनों भाई के शवों को अपने ही घर के पीछे बाड़ी के एक रूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरी वारदात के पीछे अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि आशंका जतायी जा रही है कि या तो आरोपियों का मृतक भाईयों के साथ पुरानी रंजिश थी या फिर मृतक भाईयों के साथ आरोपी भी घूमने गये थे और वहां किसी बात पर विवाद के बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस हत्या का स्पष्ट कारण नहीं पता पा रही है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 
आज दिनांक 12 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 12 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 12 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं अचानक आ सकती है। बुद्धि-बल के द्वारा समाधान मिल जाएगा। कुटुंब के लोगों का सहयोग मिलने से फाइनेंस के लिए दिन सामान्य है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों कि लिए यह समय कार्यक्षेत्र में मानसिक शांति तथा सभी प्रकार की खुशियां देने वाला है। काम आसानी से बनेंगे। धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन खर्च में वृद्धि के आसार भी नजर आ रहे हैं।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय शांति से काम करने का है। विपरीत परिस्थितियों में दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान ना देते हुए अपने काम पर फोकस करें। जल्दी इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। आज की बचत कल का सहारा बनेगी, अत: बचत पर ध्यान दें।

पढ़े ये खबर:- BIG NEWS: छत्तीसगढ़ के कटघोरा में सामने आए 7 और नए केस, संख्या बढ़कर 25 पहुंची

कर्क:

कर्क राशि के जातकों की क्रिएटिविटी इस वक्त निखर कर आएगी। इससे धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करें। इससे उत्तम परिणाम मिलेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का दिन है जो भी कार्य करेंगे उसके सुखद परिणाम मिलेंगे। मेहनत के बाद भी पैसा हाथ नहीं आ पा रहा है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। रुका हुआ पैसा जल्द ही मिल जाएगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के मन में इस वक्त भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ भी ठीक तरह से दिखाई नहीं दे रहा है अत: इस समय उन्हें धन संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचना चाहिए। धन प्राप्ति के लिए सामान्य दिन है।

तुला:

तुला राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में कुछ सुस्ती का माहौल रहेगा। बचत के प्रति ज्यादा फोकस रहेंगे। आय-व्यय बराबर रहेगा। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के विचार करने का अभी समय नहीं है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए धन के मामले में अच्छा दिन है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के उत्तम अवसर मिलेंगे। पार्टनर के सहयोग से भी आपको धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

पढ़े ये खबर:-अब छत्तीसगढ़ में बिना मास्क लगाए निकले तो हो सकती है गिरफ्तारी,शासन ने जारी किया आदेश 

धनु:

नौकरी में परिवर्तन के बारे में विचार कर रहे हैं तो अभी कुछ समय इंतजार करें। लॉक डाउन की स्थिति खत्म होने के बाद ही ऐसा कोई स्टेप लेना आपके लिए हितकर होगा। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी अच्छी नहीं है।

मकर:

मकर राशि के जातकों को क्रोध से बचना चाहिए। अन्यथा इसका असर सेहत पर पड़ सकता है। इससे सेहत संबंधी मामलों में खर्चे भी बढ़ेंगे। पार्टनर के सहयोग से धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में एक सुकून भरा दिन है। मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे। लेकिन अधिक खर्चे आपके लिए सिरदर्द बने रहेंगे। इसलिए बेहतर है कि सोच-समझकर ही खर्च करें।

मीन:

मीन राशि के जातक वर्क फ्रॉम होम में भी आत्मविश्वास के साथ उत्साह से काम करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कई जगहों से आर्थिक मामलों में संपन्नता आने के रास्ते खुल सकते हैं।

 

BIG NEWS: छत्तीसगढ़ के कटघोरा में सामने आए 7 और नए केस, संख्या बढ़कर 25 पहुंची

BIG NEWS: छत्तीसगढ़ के कटघोरा में सामने आए 7 और नए केस, संख्या बढ़कर 25 पहुंची

रायपुर, कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है. प्रदेश में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. सभी कोरबा जिले के कटघोरा से है. सातों संक्रमित तबलीगी जमात के जुड़े हुए हैं.

आपको बता दें कि कटघोरा के मस्जिद पारा इलाके में पिछले दिनों 7 कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद पूरे इलाके में पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया था। जिला प्रशासन की तरफ से संक्रमित लोगों के परिजनों और उनके संपर्क में आये लोगों का सैम्पल टेस्ट के लिए भेजा गया था, उन्ही में से ये 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।सातों पॉजिटिव को एम्स रायपुर लाया गया है.

अब एम्स रायपुर में कटघोरा के कुल 15 मरीज भर्ती है. वहीं इलाज के बाद स्वस्थ हुए 10 मरीज को मिलाकर राज्य में कुल 25 केस पाये गए.
 

अब छत्तीसगढ़ में बिना मास्क लगाए निकले तो हो सकती है गिरफ्तारी,शासन ने जारी किया आदेश

अब छत्तीसगढ़ में बिना मास्क लगाए निकले तो हो सकती है गिरफ्तारी,शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। देश में बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि अगर मास्क लगाये बिना सड़कों पर निकले तो फिर उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ पब्लिक हेल्थ एक्ट के तहत लागू इस आदेश के मुताबिक सार्वजनिक जगहों पर निकलते वक्त मास्क या फेस कवर पहनना जरूरी कर दिया गया है। इसके लिए बाजार में मिलने वाला ट्रिपल लेयर मास्क का प्रयोग किया जा सकता है। अगर बाजार का मास्क उपलब्ध ना हो तो घर में बना तीन परतों वाला फेस कवर बनाया जा सकता है। फेस कवर उपलब्ध ना होने की स्थिति में गमछा, रूमाल, दुपट्टा का इस्तेमाल किया जा सकता है। फेस कवर या मास्क ऐसा होना चाहिये, जिसमें नाक और मुंह पूरी तरह से ढका हुआ हो। 

पीएम मोदी से पहले केजरीवाल ने ट्विट कर बता दी ये बात, पढ़े पूरी खबर

पीएम मोदी से पहले केजरीवाल ने ट्विट कर बता दी ये बात, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन कर दिया था. अब खबर आ रही है कि लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. सीएम केजरीवाल ने लिखा कि कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाकर देश हित के लिए अच्छा फैसला लिया है. हालांकि, पीएम मोदी की ओर से इस संबंध में कोई एलान नहीं किया गया है.


केजरीवाल ने कहा, ''आज, भारत की स्थिति कई विकसित देशों की तुलना में बेहतर है क्योंकि हमने पहले ही लॉकडाउन शुरु कर दिया था. अगर इसे अभी रोक दिया जाता है, तो सभी लाभ खत्म हो जाएंगे.'' हालांकि प्रधानमंत्री की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है.''

 

बता दें कि आज देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति और लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई थी. बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी.
 

अब कंडोम बनाने वाली कंपनी बनाएगी कोरोना टेस्ट किट, 15 से 20 मिनट में रिजल्ट, पढ़ें पूरी खबर

अब कंडोम बनाने वाली कंपनी बनाएगी कोरोना टेस्ट किट, 15 से 20 मिनट में रिजल्ट, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा ब्लड टेस्ट कराने पर ज़ोर दे रही है. हर दिन टेस्ट की संख्या को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. देश में फिलहाल पर्याप्त संख्या में टेस्टिंग किट नहीं हैं. ऐसे में कंडोम बनाने वाली एक सरकारी कंपनी हिंदुस्तान लैटेक्स लिमिटेड को किट बनाने की जि़म्मेदारी दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार से किट बनाने का काम शुरू हो जाएगा. 1970 के दशक में इस कंपनी ने परिवार नियोजन में बेहद अहम भूमिका निभाई थी. उस दौरान ये कंपनी निरोध के नाम से कंडोम बनाती थी. लेकिन वक्त के साथ कंपनी का मार्केट शेयर घटता गया. तीन साल पहले एचएलएल को निजीकरण करने का भी मुद्दा उठा था. इसके अलावा पिछले महीने भी ये कंपनी विवादों में थी. आरोप लगा था कि स्वास्थ्यकर्मियों के प्रोटेक्टिव इच्पिमेंट बनाने में इसने देरी कर दी.
कंपनी के मुताबिक, कोरोना वायरस के मरीजों के लिए वो ऐसा टेस्टटिंग किट बना रही है, जिससे सिर्फ 15-20 मिनट में नतीजे आ जाएंगे. कंपनी के टेकनिकल ऑपरेशन के डायरेक्टर इए सुब्रमनियम के मुताबिक एचएलएल ने ये किट सिर्फ एक महीने में तैयार किया है. इससे पहले कंपनी टीबी, डेंगू और मलेरिया के लिए टेस्टटिंग किट तैयार कर चुकी है.
 
देश की राजधानी के चांदनी महल इलाके में 52 कोरोना पॉजिटिव, 13 मस्जिदों से निकाला गया जमातियों को

देश की राजधानी के चांदनी महल इलाके में 52 कोरोना पॉजिटिव, 13 मस्जिदों से निकाला गया जमातियों को

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार लिए हैं। देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। लेकिन कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बीच, पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों से जमातियों को निकाला गया है और इनमें अब 52 कोरोना पॉजिटिव है।
 
मस्जिदों से निकाले गए बहुत से जमाती तबलीगी जमात के मरकज के बताए जा रहे हैं। इनमें विदेशी भी हैं। चांदनी महल इलाके के 3 लोगों की 3 दिन में कोरोना से मौत हो गई है। 6 अप्रैल को इन सब लोगों को चांदनी महल इलाके की अलग-अलग 13 मस्जिदों में से निकालकर गुलाबी बाग के चरनटीन सेंटर में रखा गया था।

वहीं अब इनमें से 52 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिलाधिकारी ने सख्त आदेश दिए हैं कि पूरे इलाके को तुरंत सील कर दिया जाए। जरूरी सामान घर तक पहुंचाने का इंतजाम हो। पूरा इलाका सैनिटाइज किया जाएगा, उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जो इनके संपर्क में आए हैं,डोर टू डोर सैंपल लेने के लिए कहा गया है।
आज दिनांक 11 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 11 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 11 अप्रैल का राशिफल

मेष:

आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। इसलिए अपनी भावनाओं पर काबू करके भविष्य को लेकर धन बचाकर चलें।

वृषभ:

नये कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिवार के साथ इस वक्त आपका समय बेहतरीन कट रहा है। समझदारी है इसी में है कि धैर्य के साथ स्थितियों को अनुकूल होने दें।

मिथुन:

नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। इस वक्त आपके पास भी संपर्क बढ़ाने के लिए समय ही समय है। लोगों से फोन पर बात करके पुराने संबंधों को फिर से नया रंग दे सकते हैं।

कर्क:

नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ के बारे में न सोचें। वैसे भी पूरे देश में लॉकडाउन है तो इसलिए आप अपने परिवार के साथ अच्छा खाने और संगीत सुनने में अच्छा समय बिता सकते हैं।

सिंह:

पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रमों से इस वक्त दूरी बनाए रखें। अगर इस वक्त आपको संबंध निभाने ही हैं तो आप लोगों से फोन पर बात करके समय बिता सकते हैं। इससे आपका समय भी कटेगा और दूसरों को भी राहत होगी।

कन्या:

आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है, अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। मन में तनाव न आनें दें और खुद को पूरी तरह से नकारात्मकता से दूर रखें।

तुला:

कार्यक्षेत्र में फालतू की बातो में न उलझें, गप्पें मारने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। इस वक्त आपस में एक समझ के साथ पूरे परिवार को मिलकर रहने की जरूरत है। संबंधों में इस वक्त बेहतरी के लिए काम करें।

वृश्चिक:

आपको साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में नम्रता रखनी चाहिए। विद्यार्थियों को आने वाले समय में सफलता के अवसर मिलेंगे। लोगों के संपर्क में रहें। बातचीत करते रहें ताकि स्थितियां अनूकूल होने पर आपके हाथ में कुछ अच्छे मौके बने रहें।

धनु:

व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के साथ समय निकालकर खेलें। इससे आपका भी मन हल्का रहेगा और उन्हें भी आपके साथ रहने का मौका मिलेगा।

मकर:

करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधों में उन्नति के आसार हैं। आप अपने परिवार के साथ अधिक खुश रहेंगे और आपको बच्चों के साथ रहने का भी मौका मिल रहा है। बस मन में धैर्य बनाए रखें।

कुंभ:

कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया है, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा।

मीन:

किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाए रखें अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। मां और पिता की सेहत का इस वक्त विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

 

राहत भरी खबर-कोरोना का एक मरीज 16 वर्षीय युवक स्वस्थ, स्वास्थ्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

राहत भरी खबर-कोरोना का एक मरीज 16 वर्षीय युवक स्वस्थ, स्वास्थ्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक राहत भरी खबर है कि कोरोना संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हो गया है और उसे आज एम्स से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा ।


यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने ट्वीट के माध्यम से देते हुए बताया कि पिछले दिनों कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए एक 16 साल के किशोर का स्वास्थ्य ठीक है और उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

 

पाक की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने दिया जवाब  पाकिस्तान के कई बंकर किये तबाह

पाक की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने दिया जवाब पाकिस्तान के कई बंकर किये तबाह

जम्मू। कश्मीर के लोगों के लिए यह दोहरी मुसीबत कही जा सकती है कि एक तो कोरोना की दहशत में वे घिरे हैं और दूसरी ओर पाक सेना गोलों की बरसात किए जा रही है। इतना जरूर था कि कुपवाड़ा में शुक्रवार को पाक सेना की भीषण गोलाबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने उसके कई बंकरों को नेस्तनाबूद कर दिया था। फिलहाल उस पार पाक सेना के कितने जवान मारे गए, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

 


कुपवाड़ा में एलओसी से सटे पजगाम व उसके साथ लगते कई गांवों में पाकिस्तान द्वारा दागे गए गोलों के गिरने के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हालांकि भारतीय सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों ने पाकिस्तान की इस गुस्ताखी का मुंहतोड़ जवाब दिया, नतीजतन पाकिस्तान ने कुछ घंटों बाद गोलाबारी बंद कर दी। फिलहाल सीमा पर रुक-रुक कर गोलाबारी हो रही है, परंतु अभी तक हुई गोलाबारी में नुकसान की जानकारी नहीं है।


सूत्रों का कहना है कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों व बंकरों को काफी नुकसान पहुंचा है। शायद यही वजह रही कि करीब एक घंटे बाद गोलाबारी में कमी आई। पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना बंद कर दिया। इस गोलाबारी में क्या नुकसान हुआ है, अभी तक इस बारे में दोनों और से कोई जानकारी नहीं दी गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने दोपहर एक बजे के करीब सीधा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए पंजगाम व उसके साथ लगते गांवों में एकाएक गोलाबारी शुरू कर दी। गांव में गोले गिरने के बाद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। डर के मारे लोग अपने घरों में ही दुबके रहे और बाहर नहीं निकले।


वहीं, एलओसी पर तैनात जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान सीमा से जिस ओर से गोलाबारी की जा रही थी, भारतीय जवानों ने उनकी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोले दागे। संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद कुपवाड़ा में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।


 

इस राज्य में लॉक डाउन अब 1 मई तक, कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

इस राज्य में लॉक डाउन अब 1 मई तक, कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

चंडीगढ़: भारत में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। हालात अब काबू से बाहर होते नजर आ रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम अंमरिंदर सिंह ने हालात को देखते हुए पूरे प्रदेश में 1 मई तक लॉक डाउन करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आकंड़ों के अनुसार पंजाब में कुल 101 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें से 4 लोगों को रिकवर कर लिया गया है, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

BIG NEWS: 64 विदेशी सहित 87 तबलीगी जमात के छिपे सदस्यों को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतनी बड़ी संख्या में कैसे विदेशी छिपे रहे ?

BIG NEWS: 64 विदेशी सहित 87 तबलीगी जमात के छिपे सदस्यों को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतनी बड़ी संख्या में कैसे विदेशी छिपे रहे ?

भोपाल,कोरोना वायरस को लेकर देशभर में मचे हाहाकार में प्रभावित राज्यों में मध्यप्रदेश भी ऊपर से 9 वें स्थान पर है. इस समय सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से पॉजिटिव की रिपोर्ट निजाम्मुद्दीन से जुड़े तबलीगी जमात के आ रहे हैं.


मध्यप्रदेश पुलिस ने लगातार ऐसे लोगों लगातार छापे मारी मारी कर रही है. मध्य प्रदेश पुलिस ने तबलीगी जमात के 64 विदेशी सदस्यों, संगठन से जुड़े 10 भारतीयों, और 13 अन्य लोगों सहित कुल 87 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने भोपाल में अपने आवास की व्यवस्था की बना राखी थी.

भोपाल पुलिस ने इन सभी के खिलाफ IPC की धारा 188, 269, 270 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 13, और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है.


पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है कि ये लोग कहा कहा गए और किनके संपर्क में अब तक रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ़्तारी के बाद भी इन सभी को आईसोलेट करके कोरोना टेस्ट कराया जायेगा।
 

 

सड़क पर गिरे 2-2 हजार के नोट देखते ही फैली कोरोना की अफवाह

सड़क पर गिरे 2-2 हजार के नोट देखते ही फैली कोरोना की अफवाह

नईदिल्ली। राजधानी के बुध विहार इलाके में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई. यहां पर सड़क पर दो-दो हजार के कई नोट बिखरे दिखाई देने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. किसी ने ये अफवाह फैला दी कि नोटों को कोरोना (कोरोना) संक्रमित कर सड़क पर फेंका गया है. इसके बाद लोगों ने नोटों को हाथ नहीं लगाया और उस इलाके से सभी लोग दूर हट गए. बाद में किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दी|

रिपोर्ट के अनुसार नोटों को देख किसी ने कह दिया कि ये नोट कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने थूक लगा कर फेंक दिए हैं. लोगों का कहना था कि कोरोना को फैलाने के लिए किसी ने ये साजिश की है. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने नोटों से दूरी बना ली और वहां से सभी लोग हट गए|

इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने भी नोटों को सीधे नहीं उठाया. पहले नोटों पर ईंट रख दी गई. बाद में नोटों के मालिक की तलाश की गई. इस दौरान एक युवक वहां पर पहुंचा और नोट उसके होने का दावा किया. पुलिस ने पूरी पड़ताल कर उसे नोट दे दिए|
लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन: मस्जिद में एकत्रित हुए 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन: मस्जिद में एकत्रित हुए 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

छिंदवाड़ा। कोरोना वायरस (कोविड-१९) से नियंत्रण व् रोकथाम के लिए केंद्र व् राज्य की सरकारे कई प्रयास कर रही है केन्द्र सरकार ने २१ दिनों का लॉक डाउन भी कर दिया है। कोरोना के केस सामने आने के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे हैं। लॉकडाउन में लोगों की लापरवाही सामने आ रही है। इस बीच चौरई पुलिस ने एक साथ 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की है। ये सभी लोग मस्जिद में एकत्रित थे।


पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की एक स्थान पर एकत्रित होकर नवाज अदा करने वाले 40 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन, सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं करने को लेकर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। छिंदवाड़ा में 4 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज आने के बाद पुलिस में अपनी सघन जांच का काम तेज कर दिया है। भ्रमण के दौरान जब पुलिस दल चौरई से लगे खैरीखुर्द ग्राम पहुंचा तो एक मस्जिद में 40 से अधिक व्यक्ति नमाज अता कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

उप निरीक्षक मुकेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल के निर्देश के बाद कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस सघन भ्रमण कर रही है। शाम को करीब 7:00 बजे के लगभग खैरी खुर्द की मस्जिद में 40 से अधिक व्यक्ति मौजूद थे। जिन्होंने लॉक डाउन का उल्लंघन किया और सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो नहीं किया इसीलिए उनके विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 
आज दिनांक 10 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 10 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 10 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक ऊर्जा से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी की सौम्यता कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगी । धन का प्रवाह निर्बाध गति से होता रहेगा ।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के लिए करियर में इन दिनों मुश्किल दौर चल रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ सुस्ती रहेगी। जिसकी वजह से कमाई के अवसर नहीं बन रहे हैं और खर्चे बहुत ज्यादा हैं।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय एकाग्र होकर काम करने का है। किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। आत्मबल के द्वारा धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं।

कर्क:

स्वभाव से अति संवेदनशील कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मन को सुकून देने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी पूरी एनर्जी के साथ काम करके सफलता प्राप्त करेंगे। कलात्मक कार्यों से भी धन लाभ के अवसर मिल रहे हैं।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों का सारा फोकस भविष्य की प्लानिंग पर होगा। कार्यक्षेत्र में उनकी क्रिएटिविटी को सराहा जाएगा। गलत ढंग से पैसे कमाने से बचें।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आत्ममंथन का है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां क्यों आ रही है और उन्हें कैसे दूर किया जाए इस पर विचार करना जरूरी है।

तुला:

तुला राशि के जातक अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से करने का प्रयास करेंगे, ब्याज से संबंधित काम करने वाले जातकों को इस समय में लाभ होगा ।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को मेहनत करने के बाद भी मन वांछित फल ना मिलने की वजह से मन में अशांति रहेगी। खर्च को लेकर भी चिंतित रहेंगे। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास, भाग्य का साथ और उनकी बुद्धिमत्ता कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाली है। रुके हुए धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे, वाणी पर संयम रखें।

मकर:

मकर राशि के जातक इस समय आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। परंतु अति आत्मविश्वास काम खराब कर सकता है, अत: निर्णय सोच-समझकर करें । फाइनेंस के लिए उत्तम समय है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक जिन्हें एक स्थान पर बैठकर ही काम करना पसंद आता है। लॉकडाउन का यह पीरियड उनकी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का उत्तम समय है। बोलते समय सावधानी बरतें। धन प्राप्ति के लिए औसत समय है।

मीन:

मीन राशि के जातकों के लिए यह उत्तम समय है। कार्यक्षेत्र में की हुई मेहनत के फल मिलेंगे । वह जो भी इच्छा करेंगे उनकी इच्छापूर्ति का भी यह समय हैं । नए इन्वेस्टमेंट के योग हैं ।

 

भूपेश बघेल ने दिए निर्देश- कटघोरा होगा सील और सभी का होगा टेस्ट ,पिछले 20 दिन में आने जाने वाले हर व्यक्ति को क्वारेंटाइन करें

भूपेश बघेल ने दिए निर्देश- कटघोरा होगा सील और सभी का होगा टेस्ट ,पिछले 20 दिन में आने जाने वाले हर व्यक्ति को क्वारेंटाइन करें

रायपुर, छत्तीसगढ़। राज्य के कोरबा जिले के कटघोरा में एक साथ 7 पॉजिटिव कोरोना वायरस पीड़ित मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और कलेक्टर को कटघोरा को सीलबंद करने और वहां के हर व्यक्ति का टेस्ट कराने का निर्देश दिया है ।
कटघोरा के लिए उन्होंने एक विशेष टीम बनाने के भी निर्देश दिए जो पूर्णतः कटघोरा के लिए ही समर्पित रहेगी।

उन्होंने कहा कि कटघोरा में पिछले 20 दिनों में आनेजाने वाले और उनसे संपर्क रखने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन किया जाये ।
 

 

BIG BREAKING:छत्तीसगढ़ में कोरोना पाजिटिव के एक साथ मिले 7 नए केस, सभी है इस जिले के ..

BIG BREAKING:छत्तीसगढ़ में कोरोना पाजिटिव के एक साथ मिले 7 नए केस, सभी है इस जिले के ..

रायपुर,छत्तीसगढ़ में कोरोना पाजिटिव के 7 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में अब कोरोना के कुल 9 एक्टिव केस हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सभी पाजिटिव पाए गए मरीज कोरबा जिले के कटघोरा के रहने वाले हैं. उन्हें एम्स लाने की तैयारी की जा रही है. राज्य सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है.
बताया जा रहा है कि सातों नए पाजिटिव केस तबलीगी जमात से जुड़े हैं. बताया जा रहा कि मरीजों में दो महिला और 5 पुरूष शामिल हैं।बता दें कि कल रात भी कोरबा के कटघोरा से एक संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई थी। ऐसे में यह संशय़ बढ़ गई है कि दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटने वाले लोगों के जरिए कोरोना पाजिटिव केसेज फैल सकता है. इधर कटघोरा में जमात से जुड़े सभी लोगों के सैम्पल लिए जाने की कवायद तेज कर दी गई है.

रेलवे ने तेज की 15 अप्रैल से ट्रेनें चलाने की तैयारियां, इतने घंटे पहले आना होगा स्टेशन,पढ़े पूरी खबर

रेलवे ने तेज की 15 अप्रैल से ट्रेनें चलाने की तैयारियां, इतने घंटे पहले आना होगा स्टेशन,पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली, वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने दूनिया भर में तबाही मचा रखी है। दुनिया भर में इस वायरस ने 88 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। भारत में भी कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 160 के पार है। वहीं देश में लॉकडाऊन के बीच आवाजाही पूरी तरह से बंद है। वहीं इसी बीच रेलवे मंत्रालय ने 15 अप्रैल से संभावित ट्रेन परिचालन के मद्दनेजर कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल तैयार कर लिए हैं। इसके तहत रेल यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेन छूटने 4 घंटे पहले स्टेशन आना होगा ताकि इससे स्टेशन पर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके। स्टेशन पर केवल आरक्षित टिकट वाले यात्री को प्रवेश करने की अनुमति होगी। इस दौरान प्लेटफार्म टिकट नहीं बिक्री नहीं होगी।


रेलवे दस्तवेजों के अनुसार, रेलवे सिर्फ नॉन एसी ट्रेन (स्लीपर श्रेणी) ट्रेन चलाएगा। ट्रेनों में एसी श्रेणी कोच नहीं होंगे। यात्रा से 12 घंटे पहले यात्री को अपनी सेहत की जानकारी रेलवे को देना अनिवार्य होगा। कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर रेल यात्री को बीच सफर में ट्रेन से जबरिया उतार दिया जाएगा। यात्री को 100 फीसदी रिफंड वापस दिया जाएगा। रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को सफर न करने का सुझाव भी देगी।


कोच में यात्री कोई यात्री खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसे कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाए जाते हैं तो टीटीई व अन्य रनिंग स्टाफ ऐसे यात्री को बीच रास्ते में ट्रेन रुकवा कर नीचे उतार दिया जाएगा। ट्रेन के सभी चारो दरवाजे बंद रहेंगे। जिससे गैर जरुरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो सकेगा। ट्रेन पूरी तरह से नॉन एसी होगी और नॉन स्टाप (एक स्टेशन व दूसरे स्टेशन) चलेगी। जरुरत के मुताबिक एक अथवा दो स्टेशनों पर रोका जा सकता है। ट्रेन की कोच की साइड बर्थ खाली रहेगी जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। इसके अलावा एक केबिन (छह बर्थ मिलाकर एक केबिन) में सिर्फ दो यात्री सफर करेंगे।


कोरोना पर गठित मंत्रियों के समूह के निर्देश-सुझाव के अनुसार उक्त प्रोटोकाल को यथावत अथवा बदलाव के साथ लागू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में 307 ट्रेन चलाने की योजना है। इसमें से एडवांस बुकिंग के चलते 133 ट्रेन में सीटे हाउसफुल होने के कारण लंबी वेटिंग चल रही हैं। वेटिंग टिकट को रद्द किया जाएगा।


स्टेशन पर प्रवेश के दौरान रेल यात्रियों को मास्क व दस्ताने दिया जाएगा। इसके एवज में रेलवे यात्रियों से मामूली शुल्क लिया जाएगा। स्टेशन व ट्रेन में यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कमोबेश रनिंग स्टाफ को भी मास्क व दस्ताने पहनने जरुरी होंगे। कोच के भीतर बाहरी वेंडर का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा।
 

मरकज से महाराष्ट्र लौटे तबलीगी जमात के 28 लोग कोरोना पॉजिटिव, 50 का फोन बंद

मरकज से महाराष्ट्र लौटे तबलीगी जमात के 28 लोग कोरोना पॉजिटिव, 50 का फोन बंद

नईदिल्ली। देश में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा कर रखी हुई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 5700 के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटो में 540 नए मामले सामने आए हैं। भारत में इस आंकड़े के बढऩे में तबलीगी जमात के लोगों की अहम भूमिका है। बताया जा रहा है कि निजामुद्दीन के मरकज से निकले तबलीगी जमता के लोगों के कारण ये आंकड़े काफी ज्यादा बढ़े हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से महाराष्ट्र लौटे लोगों में से 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 6 विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस स्पेशल ब्रांच ने मुंबई के धारावी इलाके से तबलीगी जमात के पांच लोगों की पहचान कर उन्हें चरंटाइन कर दिया है। वहीं दिल्ली से महाराष्ट्र लौटे कुल तबलीगी जमात के लोगों में से 50 लोगों का फोन अभी भी बंद है और वह छिपकर बैठे हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ मुंबई के भाटिया अस्पताल को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बुखार का इलाज करा रहे तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसके बाद पूरे अस्पताल को सील कर दिया गया है और इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों और मेडिकल स्टाफ की भी जांच की जा रही है।
 
बता दें,  कोरोना के लगातार बढ़ते मामले देश के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। यही वजह है कि ज्यादातर राज्य लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 540 नए मामले सामने आए हैं जबकि 17 लोगों की मौत की खबर है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 5734 पहुंच गई है। इसमें 5095 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 473 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा देश में अब तक कुल 166 लोगों की मौत हो चुकी है।