नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमानों की उड़ाने भी 3 मई तक के लिए रद्द कर दी गई है। रेलवे और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस संबंध मे सूचना जारी कर दी है।
नई दिल्ली | आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर में जारी लॉकडाउन को 03 मई तक बढ़ाने की घोषणा किए जाने के बाद से ही लॉकडाउन को और सख्त कर दिया गया है। इधर रेलवे ने भी 03 मई तक देशभर में टे्रन सुविधा को बंद रखने का ऐलान कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जैसे ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन को 03 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया वैसे ही रेलवे मंत्रालय ने भी अपनी रणनीति में बदलाव कर दिया। रेलवे मंत्रालय ने पीएम श्री मोदी के संबोधन के ठीक बाद अपने ट्वीटर एकाउंट में एक पोस्ट जारी किया जिसमें देशभर में चलने वाली सभी पैसेंजर, प्रीमियम, मेल, एक्सप्रेस, मेट्रो सेवा व अन्य यात्री टे्रनों को 03 मई तक कैंसल रखने का ऐलान कर दिया है। पूर्व में रेलवे मंत्रालय द्वारा 14 अपै्रल को खत्म हो रहे लॉकडाउन को देखते हुए यह रणनीति बनाई थी कि यदि कुछ चुनिंदा टे्रन सेवा को जारी रखने का ऐलान किया जाता है तो ऐसी स्थिति में भी रेलवे मंत्रालय इसके लिए तैयार रहे। इसके लिए रेलवे संचालन से जुड़े सभी विंग्स, लोकोपॉयलट आदि को रेडी रखा गया था। लेकिन आज पीएम श्री मोदी के द्वारा 03 मई तक देश में लॉकडाउन जारी रखने के ऐलान के बाद मंत्रालय ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और लॉकडाउन के मद्देनजर यात्री टे्रन की सुविधा को भी 03 मई तक कैंसल कर दिया है। वर्तमान में केवल आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए रेलवे द्वारा मालगाडिय़ों का संचालन किया जा रहा है। इससे देशभर में आवश्यक वस्तुओं, खाद्य पदार्थों, दवाईयों आदि की सप्लाईचेन बनी रहे। मंत्रालय ने इस सप्लाई चेन को और मजबूत बनाते हुए हर स्तर पर अपनी तैयारियां मजबूत कर रखी है।
All passenger train services on Indian Railways including Premium trains, Mail/Express trains, Passenger trains, Suburban Trains, Kolkata Metro Rail, Konkan Railway etc shall continue to remain cancel till the 2400hrs of 3rd May 2020. #IndiaFightsCorona
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) April 14, 2020
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लॉकडाउन पार्ट-2 का एलान कर दिया है. प्रधानमंत्री ने तीन मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है. पीएम मोदी ने कहा है कि 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा. इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं. पीएम ने कहा है कि 20 अप्रैल के बाद ही कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है.
लॉकडाउन-2 में ये है अलग
पीएम मोदी ने कहा है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है. स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए. इसलिए हमें Hotspots को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी. जिन स्थानों के Hotspot में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी. नए Hotspots का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा.
मोदी ने कहा कि अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी. 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, ये देखा जाएगा. उन्होंने कहा, जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो Hotspot में नहीं होंगे, और जिनके Hotspot में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि न खुद कोई लापरवाही करनी है और न ही किसी और को लापरवाही करने देना है. कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी. पीएम ने बताया, जो रोज कमाते हैं, रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वो मेरा परिवार हैं. मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक, इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है. अब नई गाइडलइंस बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है. इस समय रबी फसल की कटाई का काम भी जारी है. केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर, प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हम धैर्य बनाकर रखेंगे नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे। इसी विश्वास के साथ अंत में, मैं आज 7 बातों में आपका साथ मांग रहा हूं.
पहली बात-अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें एक्सट्रा केयर करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है.
दूसरी बात- लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें. घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें.
तीसरी बात- अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें.
चौथी बात- कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें. दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें.
पांचवी बात- जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें.
छठी बात- आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें.
सातवीं बात- देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें. प्रधानमंत्री ने कहा- पूरी निष्ठा के साथ 3 मई तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें, जहां हैं, वहां रहें, सुरक्षित रहें. वयं राष्ट्रे जागृयाम”, हम सभी राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में और क्या कहा –
कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है. मैं जानता हूं, आपको कितनी दिक्कते आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- आप देश की खातिर, एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। हमारे संविधान में जिस We the People of India की शक्ति की बात कही गई है, वो यही तो है. बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती पर, हम भारत के लोगों की तरफ से अपनी सामूहिक शक्ति का ये प्रदर्शन, ये संकल्प, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- लॉकडाउन के इस समय में देश के लोग जिस तरह नियमों का पालन कर रहे हैं, जितने संयम से अपने घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं, वो बहुत प्रशंसनीय है. आज पूरे विश्व में कोरोना वैश्विक महामारी की जो स्थिति है, आप उसे भली-भांति जानते हैं। अन्य देशों के मुकाबले, भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए, आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था. भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे, तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने समग्र दृष्टिकोण न अपनाई होती, एकीकृत दृष्टिकोण न अपनाया होता, तेज फैसले न लिए होते तो आज भारत की स्थिति कुछ और होती. लेकिन बीते दिनों के अनुभवों से ये साफ है कि हमने जो रास्ता चुना है, वो सही है. अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो अभी ये मंहगा जरूर लगता है लेकिन भारतवासियों की जिंदगी के आगे, इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती. सीमित संसाधनों के बीच, भारत जिस मार्ग पर चला है, उस मार्ग की चर्चा आज दुनिया भर में हो रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- इन सब प्रयासों के बीच, कोरोना जिस तरह फैल रहा है, उसने विश्व भर में हेल्थ एक्सपर्ट्स और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है. भारत में भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब आगे कैसे बढ़े, इसे लेकर मैंने राज्यों के साथ निरंतर बात की है. सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं. सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यानि 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा. इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं. मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है. स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- इसलिए हमें हॉस्पॉट्स को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी. जिन स्थानों के हॉस्पॉट में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी. नए हॉस्पॉट्स का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा. अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, ये देखा जाएगा. जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो हॉटस्पॉट में नहीं होंगे, और जिनके हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जो रोज कमाते हैं रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वो मेरा परिवार हैं. मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक, इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है. अब नई गाइडलइंस बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है. इस समय रबी फसल की कटाई का काम भी जारी है. केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- इसलिए न खुद कोई लापरवाही करनी है और न ही किसी और को लापरवाही करने देना है. कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जो रोज कमाते हैं रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वो मेरा परिवार हैं. मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक, इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है. अब नई गाइडलइंस बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है. इस समय रबी फसल की कटाई का काम भी जारी है. केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. जहां जनवरी में हमारे पास कोरोना की जांच के लिए सिर्फ एक लैब थी, वहीं अब 220 से अधिक लैब्स में टेस्टिंग का काम हो रहा है. भारत में आज हम एक लाख से अधिक Beds की व्यवस्था कर चुके हैं. इतना ही नहीं, 600 से भी अधिक ऐसे अस्पताल हैं, जो सिर्फ कोविड के इलाज के लिए काम कर रहे हैं. इन सुविधाओं को और तेजी से बढ़ाया जा रहा है. आज भारत के पास भले सीमित संसाधन हों लेकिन मेरा भारत के युवा वैज्ञानिकों से विशेष आग्रह है कि विश्व कल्याण के लिए, मानव कल्याण के लिए आगे आएं. कोरोना की वैक्सीन बनाने का बीड़ा उठाएं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- इन सब प्रयासों के बीच, कोरोना जिस तरह फैल रहा है, उसने विश्व भर में हेल्थ एक्सपर्ट्स और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है. भारत में भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब आगे कैसे बढ़े, इसे लेकर मैंने राज्यों के साथ निरंतर बात की है. सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं. सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यानि 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा. इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं. मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है. स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए.
आज 14 अप्रैल का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों का ध्यान पैसे के इन्वेस्टमेंट से संबंधित प्लानिंग पर केंद्रित रहेगा, कार्यक्षेत्र के लिए दिन उत्तम है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा फालतू विचारों से बचें।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में सुस्ती और खर्चों की अधिकता को बता रहा है, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। परंतु लग्न में राशि स्वामी की स्थिति इन सभी परेशानियों से बाहर निकालने में मददगार साबित होगी।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के मन में बहुत भ्रम और कन्फ्यूजन रहेगा। परेशानियों से कैसे बाहर निकला जाए इसी जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास की कमी की वजह से मुश्किलें होंगी। दवाइयों पर खर्चे का योग भी बन रहा है। रिश्तेदारों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को इस वक्त वाद-विवाद से बचना चाहिए। रिस्क लेकर काम करने के योग बन रहे हैं, जिनसे अधिक धन लाभ का योग है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए उत्तम समय है।
सिंह:
सिंह राशि के मेडिकल फील्ड से जुड़े जातकों के लिए उत्तम समय है। कार्यक्षेत्र में सभी तरफ से सफलता मिलेगी। हालांकि धन प्राप्ति अभी बाधित है परंतु जल्दी ही आपको रिवॉर्ड मिलेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल समय है। आत्मविश्वास की कमी की वजह से कार्यक्षेत्र में परेशानियां होंगी, जिसकी वजह से निराशा हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए सामान्य दिन है।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए घर बैठकर सोशल नेटवर्किंग बनाने का समय है, जिसका फायदा आगे चलकर उन्हें जरूर मिलेगा। अपने क्लाइंट से पैसे मिलने का योग बना हुआ है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक सोशल नेटवर्किंग का फायदा उठा रहे हैं और अपने कार्यक्षेत्र को घर से ही संभालने में लगे हुए हैं। अपने इन प्रयासों से वह विरोधियों को भी परास्त करने में सफल होंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।
धनु:
धनु राशि के जातकों के कैरियर के लिए अच्छा दिन है, सहयोगियों का साथ मिलेगा। धनु राशि के जातकों को बहस से बचना चाहिए। सरकारी स्रोत से धन प्राप्ति के योग हैं।
मकर:
मकर राशि के जातकों की जिंदगी में बहुत सारे क्षेत्र इस समय सक्रिय हैं। वह उन सब में संतुलन बनाने का प्रयास कर कर रहे हैं। उनका आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। विपुल धन प्राप्ति के योग हैं।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा समय आज से शुरू हो रहा है। उनके पराक्रम में वृद्धि होगी। बिना जद्दोजहद के सभी काम निपट जाएंगे। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली स्थिति बनी है।
मीन:
मीन राशि के जातक इस समय अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। काम का प्रेशर ना होने की वजह से मन में कुछ आलस्य भी छाया रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं।
नईदिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि मंगलवार 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे देश में जारी लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पीएमओ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
आज 13 अप्रैल का राशिफल
मेष:
आज घर में ही काम को लेकर आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। ऑफिस के कार्यों के साथ इस वक्त घर के काम में भी हाथ बंटाना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है।
वृषभ:
घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। निराश न हों और घर में रहकर वर्तमान परिस्थितियों का डटकर इस वक्त सामना करें।
मिथुन:
प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को अभी निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है। आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। परिवार के सहयोग से आप अपने काम में सुधार ला सकते हैं।
कर्क:
भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव हो सकता है। सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आ सकती है। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। आपको इस वक्त फालतू की बातें सोचने की बजाए मेहनत से अपने काम को करने की जरूरत है।
सिंह:
कुछ झंझट उपस्थित होंगे। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें। इससे आपको भविष्य में भी लाभ प्राप्त होता रहेगा।
कन्या:
धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार जा सकता है, लेकिन निराश न हों। समय बदलेगा और सब कुछ फिर से अच्छा होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है।
तुला:
अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी। इसलिए आपको पहले फोकस होकर अपने काम को पूरा करने की जरूरत है बाकी सब कुछ समय और भगवान पर छोड़ दें।
वृश्चिक:
घर में रहने के बावजूद किसी जरूरी काम में आपका पैसा खर्च हो सकता है। लेकिन आपको इस वक्त परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी बाहरी व्यक्ति से आपको थोड़ा लाभ हो सकता है।
धनु:
आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पडऩे से हानि हो सकती है। इसलिए पहले अपने काम को पूरा करें और फिर दूसरे के काम के बारे में सोचें। नहीं तो आपका अपना काम बिगड़ सकता है।
मकर:
कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्द्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। घर में परिवार के साथ रहने का आपको इस वक्त भरपूर समय मिला है। परिवार के लोगों के साथ इस वक्त अपने मन की बात करें तो आपको सुकून मिलेगा।
कुंभ:
शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ेगा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। लेकिन इससे आपको हताश या परेशान होने की जरूरत कतई नहीं है। आपके परिवार के लोग आपके मददगार साबित होंगे।
मीन:
जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। घर में रहकर इस वक्त खाली समय में अच्छी किताबें पढ़ सकते हैं और परिवार में बच्चों के साथ खेल सकते हैं। मन को शांति और सुकून दोनों मिलेंगे।
कोरबा, छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. रविवार शाम को हॉट स्पॉट एरिया कटघोरा से एक और मरीज मिला. इसक साथ ही रविवार को दिन भर में 6 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं. इसके साथ ही प्रदेश में अब 21 मरीजों का इलाज चल रहा है. इससे पहले शनिवार रात को कटघोरा से ही 7 नए मरीज मिले थे. जिन्हें इलाज के लिए एम्स लाया गया. इस तरह पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 13 नए मरीजों की पहचान हुई.
अकेले कोरबा जिले से 23 लोग पॉजीटिव पाए गए, जिसमें कि 22 कटघोरा के हैं. सभी के सभी पुरानी बस्ती इलाके से हैं. इस तरह प्रदेश में कुछ 31 कोरोना पॉजीटिव पाए गए, जिनमें से 10 मरीज पूर्ण स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं. जबकि 21 मरीजों का इलाज अभी जारी है.
नई दिल्ली, लॉकडाउन के बीच दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है. पूर्वी दिल्ली में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. खबरों के मुताबिक जमीन के 6.5 KM अंदर तक केंद्र था.
नई दिल्ली,देश में कोरोनावायरस तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में कोविड-19 से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 8447 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 918 नए मामले आए हैं और 31 लोगों की जान गई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 765 लोग ठीक हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया हालांकि इसके बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं. सरकार 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा सकती है.
इस बीच लॉकडाउन (Lockdown) हटाने के लिए कई चरणों में काम शुरू हो गया है. इसके लिए देश को तीन जोन में बांटे जाने की कवायद शुरू की जा रही है. इसके तहत ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन बनाए जा रहे हैं. लॉकडाउन को इन्हीं जोन के हिसाब से लागू किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की चार घंटे की मैराथन बैठक में चाहे लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ाने पर सहमति बनी हो, लेकिन यह भी आम राय है कि इसे धीरे-धीरे हटाया जाए. पीएम ने 'जान भी, जहान भी' की बात कहकर साफ कर दिया है कि वे कोरोना से लोगों की जान बचाने के साथ ही उनकी आजीविका और अर्थव्यवस्था को भी बचाना चाह रहे हैं. अब चरणबद्ध ढंग से एक-एक कर कदम बढ़ाया जाएगा.
बैठक में बताया गया कि चार सौ जिले ऐसे हैं जहां कोरोना का कोई मामला नहीं है इसे ग्रीन जोन माना जाएगा. इसके साथ-साथ- जहां अधिक मामले हैं ऐसे 75 जिले हैं. ये रेड जोन के नाम से जाने जाएंगे. बाकी जिले जहां कम मामले सामने आए हैं वे ऑरेंज ज़ोन कहलाएंगे.
सूत्रों के मुताबिक इस वर्गीकरण के अनुसार ही गतिविधियों की अनुमति होगी. मुख्यमंत्री राज्यों के बीच यातायात शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन ग्रीन ज़ोन में खेती, मज़दूरी, लघु व सूक्ष्म उद्योग तथा शराब की दुकानें खोली जा सकती हैं. ऑरेंज ज़ोन में नियंत्रित संख्या में जन यातायात शुरू हो सकता है, जबकि रेड ज़ोन में अभी की तरह पूरी तरह से लॉक डाउन रखने की बात है. स्कूल-कॉलेज सभी जगह बंद रहेंगे. हवाई यात्रा, रेल और बस सेवा पर भी रोक जारी रखने की बात है. संभावना है कि अगले 48 घंटों में सरकार इस बारे में विस्तृत दिशा निर्देश जारी करेगी.
sources:NDTV
मुंबई, मुंबई में ताज ग्रुप के होटलों के 500 कर्मचारियों का कोरोना वायरस परीक्षण किया गया, जिसमें छह कर्मचारियों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी रविवार को दी। आईएचसीएल के एक प्रवक्ता ने कहा, जिन लोगों को पॉजिटिव पाया गया है, उनमें ज्यादातर लोगों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। हालांकि, कर्मचारियों को पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य जो उनके संपर्क में थे, उन्हें तुरंत डब्ल्यूएचओ और सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार क्वारंटाइन में रखा गया है। गेटवे ऑफ इंडिया के सामने स्थित ताजमहल पैलेस और टॉवर, जो लॉकडाउन के मद्देनजर वर्तमान में अपनी सेवा नहीं दे रहा है। लेकिन होटल के कुछ कर्मचारी अभी भी वहां रुके हुए हैं, क्योंकि होटल अभी इस संकट की घड़ी में चिकित्सा योद्धाओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शरण दे रहा है।
आईएचसीएल ने चिकित्सा योद्धाओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए, जिसमें मुंबई में पांच होटल, गोवा और नोएडा में एक-एक होटल शामिल हैं। इसके अलावा, इस ग्रुप के होटल कुछ राज्यों में क्वारंटाइन सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं, जो कि मेडिको, स्वास्थ्यकर्मियों और प्रवासियों को मिलाकर अब तक लगभग चार लाख लोगों को भोजन प्रदान कर चुका है।
उन्होंने आगे कहा, हमारे सहयोगियों और उनके परिवारों की सुरक्षा इन अभूतपूर्व समय के दौरान सर्वोपरि है। एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते और प्रचुर मात्रा में एहतियात के रूप में हमारे मूल्यों को ध्यान में रखते हुए, हम अपने कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से परीक्षण मानदंड तैयार कर रहे हैं।
रायपुर भारतीय मौसम विबाग द्वारा आज 12 अप्रैल को आगमी कुछ समय में प्रदेश के बालोद, गरियाबंद, धमतरी, नारायणपुर, कांकेर, बस्तर, बीजापुर आदि जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की सम्भावना प्रगट की है .

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ राज्य से एक बड़ी खबर सामने आई है । जानकारी मिली है कि कटघोरा और बिलासपुर में आज कोरोना के पांच नए पाॅजिटिव केस सामने आए हैं. इसे मिलाकर राज्य में अब तक कोरोना पाॅजिटिव केसेज की संख्या 30 पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 10 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. इस वक्त राज्य में 20 एक्टिव केस हैं.
जानकारी के अनुसार कटघोरा में सामने आए नए केस में सभी पाॅजिटिव पाए गए लोग एक ही मोहल्ले के हैं और तबलीगी जमात से जुड़े हैं. वहीं बिलासपुर में कोरोना पाॅजिटिव पाई गई 65 वर्षीया महिला 5 मार्च को मक्का से लौटी थी और उन्हें होम क्वारंटाइन पर रखा गया था.
छत्तीसगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा मामले कटघोरा से सामने आए हैं.
रायपुर | वे मां बाप कैसे होते हैं जो अपनी ही संतान को जन्म देने के बाद लाड़ प्यार से पालने के बाद उसे फेंक देते हैंं। उपभोक्तावादी संस्कृति का सबसे बड़ा नुकसान यह हुआ है कि अब लोग दिनोंदिन संवेदनहीन हो रहे हैं। उरला थाने से मिली जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में अज्ञात माता-पिता द्वारा अपने नवजात शिशु आयु 5-6 माह को बांधा तालाब के किनारे मारकर फेंक दिया गया। उक्त नवजात शिशु का शव बरामद कर उरला थाने ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली | कोरोना वायरस को देखते हुये दिल्ली में अब कुल 33 हॉटस्पॉट हो गये हैं। शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में सिर्फ 30 हॉटस्पॉट थे तो वहीं अब इसको बढ़ा कर 33 कर दिया गया है। दिल्ली में अब जो नये नाम जोड़े गए हैं वो नाम हैं ए - 30 मानसरोवर गार्डन, दूसरा नाम गली नम्बर 1 से 10 (हाउस न 1 से 10000), सी ब्लॉक, जहांगीरपुरी वहीं तीसरा हॉटस्पॉट देवली एक्सटेंशन है।





















