नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आज दिनांक 5 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 5 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 5 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को अधिक कार्य की थकान की वजह से आराम करने की चाहत होगी, परंतु काम पूरा करने का टेंशन भी मन में लगा रहेगा, धन का प्रभाव सुचारू रूप से बना रहेगा।

वृषभ:

बुद्धि के प्रयोग के द्वारा कार्यक्षेत्र में आने वाली सारी समस्याओं का हल आप निकाल लेंगे। काम करने में मन लगेगा। धन प्राप्ति में भाग्य का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में कुछ नय करने का है। धन की प्राप्ति होगी परंतु खर्च सोच समझकर करें।

कर्क:

कार्यक्षेत्र में ऊर्जा से भरे रहेंगे, जो भी करेंगे वह दिल से करेंगे। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे सभी मनोकामना पूर्ण होंगी।

सिंह:

सिंह राशि के जातक जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चों को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कन्या:

कार्यक्षेत्र में भ्रम की स्थिति रहेगी, परंतु बुद्धि के सही इस्तेमाल से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

तुला:

इस राशि के जातक भावुकता में आकर कोई निर्णय ना करें, धन प्राप्ति के क्षेत्र में बाधाएं आएंगी जिसकी वजह से मन में टेंशन बना रहेगा।

वृश्चिक:

कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी होगी, उसके बाद भी मनु अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। धन प्राप्ति में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

धनु:

इस राशि के लोगों को ऑनलाइन मीडिया द्वारा अपने काम को पूर्ण करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का सहयोग मिलता रहेगा, वाणी पर नियंत्रण से परेशानियों से दूर रहेंगे। धन प्राप्ति के क्षेत्र में रुकावटें बनी रहेंगी।

मकर:

मकर राशि का शनि और उच्च का मंगल मकर राशि के जातकों को मेहनत करने का बल तथा रिस्क लेने की क्षमता प्रदान कर रहा है। इस वक्त क्रोध से बचें, कुंडली में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ:

इस राशि के जातकों का फोकस फाइनेंस पर ज्यादा होता है, इससे इस समय में अत्यधिक खर्चों की वजह से मन बेचैन रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें धन हानि के योग बन रहे हैं।

मीन:

मीन राशि के जातकों के द्वारा की हुई पिछली मेहनत का फल मिलने का अच्छा समय है। धन प्राप्ति में मित्रों का सहयोग पूर्ण रूप से मिलेगा। पुराने निवेश भी इस समय फायदा देंगे।

 

जिला प्रशासन का आदेश रायपुर में सब्जी और किराना दुकाने रविवार को रहेंगी बंद,तो क्या चालू रहेगा पढ़े ये खबर

जिला प्रशासन का आदेश रायपुर में सब्जी और किराना दुकाने रविवार को रहेंगी बंद,तो क्या चालू रहेगा पढ़े ये खबर

रायपुर: लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं लेने वाले और बेवजह घर से बाहर निकालने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शाम से ही शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद हो गई है। इसी बीच प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि रविवार को सिर्फ दूध, दवा और पेट्रोल की दुकानें ही खुली रहेंगी। वहीं, स​ब्जी और किराना की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है सड़कों में भीड़ कम करने के लिए ऐसा फैसला लिया गया।

 SSP आरिफ शेख ने कहा- पिछले कुछ दिनों में राजधानी पुलिस लोगों को समझाने और सहयोगात्मक रूप से लॉकडाउन का पालन कराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसका कुछ लोगों ने गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया, इसलिए हमने ये सख्ती की है, कल राजधानी में सिर्फ दवा, दूध और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। 

5 April को एक साथ लाइट बंद करने से ग्रीड नहीं ले पाएंगे लोड और खराब हो जाएंगे टीवी, फ्रीज? पढ़िए सरकार की सफाई

5 April को एक साथ लाइट बंद करने से ग्रीड नहीं ले पाएंगे लोड और खराब हो जाएंगे टीवी, फ्रीज? पढ़िए सरकार की सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि 5 अप्रैल, रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए पूरे घर की लाइटें बंद करके दीपक या मोम बत्ती जलाई जाए। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखने के लिए पीएम ने अपने देश से यह अपील की है। इसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि यदि पूरा देश एक साथ बिजली बंद करेगा और एक साथ चालू करेगा तो इसका असर ग्रीड पर हो सकता है। ग्रीड फेल हो सकते हैं, जिससे अगले कुछ दिनों तक देश को अंधेरे में रहना पड़ सकता है। वहीं यह भी कहा गया कि वॉल्टेज कम ज्यादा होने से टीवी, फ्रीज और पंखे कराब हो सकते हैं। बहरहाल, अब भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने इन आशंकाओं को खत्म कर दिया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। ये सभी आशंकाएं गलत हैं।


फ्रीज, टीवी नहीं, सिर्फ घर की लाइट बंद करें
ऊर्जा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने घरों की लाइट बंद करने की अपील की है, अन्य बिजली उपकरण नहीं। साथ ही इस दौरान स्ट्रीट लाइट्स भी चालू रहेंगी, ताकि आमजन की सुरक्षा के समझौता न हो। स्ट्रीट लाइट्स चालू करने को लेकर राज्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

उन नौ मिनट के लिए बिजली मंत्रालय चौकस
इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार के बिजली मंत्रालय में हुई एक अहम बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा की गई है। मोटे तौर पर माना गया है कि सिर्फ लाइट्स बंद होने से बिजली की मांग इतनी कम नहीं होगी कि ग्रिड के फेल होने की स्थिति आए। इसके बावजूद सभी वैकल्पिक व्यवस्था को तैयार रखा जाए कि किसी आपातकालीन स्थिति का सामना किया जा सके। वैसे ग्रिड को लेकर समस्या भले ही नहीं आये लेकिन लॉकडाउन की वजह से पहले से ही देश में बिजली की मांग जितनी नीचे जा चुका है उसमें और गिरावट आने की संभावना है।

 

 

विद्युत मंत्रालय ने स्पष्ट किया
स्ट्रीट लाइट या घरों में उपकरणों को बंद करने के लिए कोई कॉल नहीं। केवल रोशनी को बंद किया जाना चाहिए। अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं में रोशनी चालू रहेगी। स्थानीय निकायों को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट रखने की सलाह दी गई है 


 

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। साथ ही तीन जवान भी घायल हो गए। माना जा रहा है कि ये चारों आंतकवादियों का हाथ इस सप्ताह की शुरुआत मे तीन नागरिकों की हत्या में है। हर्दमंगुरी बटपोरा गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए सभी चार आतंकवादी उसी जिले के दमहाल हांजीपुरा इलाके के रहने वाले थे।


पुलिस ने कहा, मुठभेड़ खत्म हो गई है। मारे गए चारों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस अभियान में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने आगे कहा कि घायलों को अस्पतालमें भर्ती करा दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और राष्ट्रीय राइफल्स सहित सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद बागान वाले इलाके को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षाबल के जवान छिपे आतंकवादियों के करीब पहुंचे उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू दीं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी इस सप्ताह की शुरुआत में कुलगाम जिले में तीन नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार थे। इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।
कोरोना का असर: गंगाराम अस्पताल में 108 डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ क्वॉरेंटाइन

कोरोना का असर: गंगाराम अस्पताल में 108 डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ क्वॉरेंटाइन

नईदिल्ली। कोरोना महामारी से देश में संकट बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इनमें 23 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 85 अपने घरों पर आइसोलेशन में रह रहे हैं। इनमें सीनियर डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है। अब दोनों मरीजों को आरएमएल अस्पताल में भेज दिया गया है।


इन 108 लोगों में से कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बता दें कि यहां पर दो ऐसे लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो इस अस्पताल में दूसरी बीमारियों का इलाज कराने आए थे। पहले इन मरीजों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाए गए थे, लेकिन जब इनका टेस्ट किया गया तो ये कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

जानकारी के अनुसार मरकज मामले के बाद दिल्ली में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 400 मामले सामने आए हैं। यहां दिल्ली में कोविड-19 महामारी से जहां 7 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 8 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात मामले से देश में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है और शनिवार को यह आंकड़ा 2900 पार कर गया। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक देशभर में जहां 68 लोग जान गंवा चुके हैं और 183 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 9 बजे तक के अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के कुल 2901 मामलों में से 2650 केस एक्टिव हैं। महाराष्ट्र जहां 484 मामलों के साथ इस तालिका में टॉप पर है, वहीं दिल्ली में मरकज मामले के बाद संक्रमितों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है और यह आंकड़ा 400 पहुंच गया है।
ट्रक और कार की भिड़ंत में 5 लोगो की दर्दनाक मौत, जाने पूरी खबर

ट्रक और कार की भिड़ंत में 5 लोगो की दर्दनाक मौत, जाने पूरी खबर

अहमदाबाद। गुजरात में सुबह-सुबह बड़ा हादसा होने का समाचार है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के लिंबडी में शनिवार तड़के एक कार ट्रक से टकरा गई जिससे उसमेें सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। गौरतलब है कि हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और आगे जा रहे ट्रक से टकरा गयी। बता दें कि इस समय देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है। ऐसे में इन दिनों सड़क हादसों में भारी गिरावट देखने को मिली है। 


यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में एक साल में करीब 1.5 लाख लोगों की सड़क हादसे में मौत हो जाती है। यानी औसतन देशभर में एक दिन में करीब 400 लोगों की मौत हो जाती है। पिछले साल सड़क हादसों को लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में इसे अपने विभाग की कमी बताई थी। यही कारण था कि रोड एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए मोदी सरकार पिछले साल मोटर वाहन संशोधन बिल लेकर आई थी, जहां ट्रैफिक नियमों को पहले के मुकाबले काफी सख्त कर दिया गया था। इस बिल में पहले के मुकाबले 10 गुना तक ज्यादा ट्रैफिक चालान का प्रावधान था।

ऐसे में यह भी देखने वाली बात है कि जिस गुजरात सरकार ने मोटर वाहन संशोधन कानून के तहत ट्रैफिक चालान में लोगों को राहत दी थी, वहीं आज लॉकडाउन के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है। हालांकि, यह पूरा मामला क्या था और इसमें किसकी गलती थी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह भी नहीं पता कि लॉकडाउन के दौरान यह गाड़ी सड़कों पर कैसे आई? इसके अलावा यह भी एक सवाल है कि एक गाड़ी में इतने लौग कैसे मौजूद थे खास तब जब कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ से पूरे देशभर में लॉकडाउन किया गया है।
बड़ी खबर : भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित किया पेपर-स्ट्रिप किट, कोरोना परीक्षण चुनौती से निपटने मिलेगी मदद

बड़ी खबर : भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित किया पेपर-स्ट्रिप किट, कोरोना परीक्षण चुनौती से निपटने मिलेगी मदद

नई दिल्ली | वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के वैज्ञानिकों को कोविड-19 के त्वरित परीक्षण के लिए एक नई किट विकसित में बड़ी सफलता मिली है। सीएसआईआर से संबद्ध नई दिल्ली स्थित जिनोमिकी और समवेत जीव विज्ञान संस्थान (आईजीआईबी) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित यह एक पेपर-स्ट्रिप आधारित परीक्षण किट है, जिसकी मदद से कम समय में कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाया जा सकता है।

यह पेपर स्ट्रिप-आधारित परीक्षण किट आईजीआईबी के वैज्ञानिक डॉ सौविक मैती और डॉ देबज्योति चक्रवर्ती की अगुवाई वाली एक टीम ने विकसित की है। यह किट एक घंटे से भी कम समय में नये कोरोना वायरस (एसएआरएस-सीओवी-2) के वायरल आरएनए का पता लगा सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर प्रचलित परीक्षण विधियों के मुकाबले यह एक पेपर-स्ट्रिप किट काफी सस्ती है और इसके विकसित होने के बाद बड़े पैमाने पर कोरोना के परीक्षण चुनौती से निपटने में मदद मिल सकती है।
आईजीआईबी के वैज्ञानिक डॉ देबज्योति चक्रवर्ती ने इंडिया साइंस वायर को बताया कि संक्रमण के शिकार संदिग्ध व्यक्तियों में कोरोना वायरस के जीनोमिक अनुक्रम की पहचान करने के लिए इस पेपर-किट में जीन-संपादन की अत्याधुनिक तकनीक क्रिस्पर-कैस-9 का उपयोग किया गया है। इस किट की एक खासियत यह है कि इसका उपयोग तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी का पता लगाने के लिए व्यापक स्तर पर किया जा सकेगा। 
डॉ देबज्योति चक्रवर्ती ने कहा, अभी इस परीक्षण किट की वैद्यता का परीक्षण किया जा रहा है, जिसके पूरा होने के बाद इसका उपयोग नये कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए किया जा सकेगा। इस किट के आने से वायरस के परीक्षण के लिए वर्तमान में इस्तेमाल की जाने वाली महँगी रियल टाइम पीसीआर मशीनों की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई किट के उपयोग से परीक्षण की लागत करीब 500 रुपये आती है।
आईजीआईबी के वैज्ञानिकों ने बताया कि वे इस टूल पर लगभग दो साल से काम कर रहे हैं। लेकिन, जनवरी के अंत में, जब चीन में कोरोना का प्रकोप चरम पर था, तो उन्होंने यह देखने के लिए परीक्षण शुरू किया कि यह किट कोविड-19 का पता लगाने में कितनी कारगर हो सकती है। इस कवायद में किसी नतीजे पर पहुँचने के लिए आईजीआईबी के वैज्ञानिक पिछले करीब दो महीनों से दिन-रात जुटे हुए थे।
सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ शेखर सी. मांडे ने कहा है-  इस किट के विकास से जुड़े प्राथमिक परिणाम उत्साहजनक हैं। हालाँकि, प्राथमिक नतीजे अभी सीमित नमूनों पर देखे गए हैं और इसका परीक्षण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। दूसरे देशों से मंगाए गए नमूनों पर भी इसका परीक्षण किया जाएगा। नियामक निकायों से इसके उपयोग की अनुमति जल्दी ही मिल सकती है, जिसके बाद इस किट का उपयोग परीक्षण के लिए किया जा सकता है।
 
अब जम्मू-कश्मीर निवासी बन सकेंगे केन्द्र शासित प्रदेश में सभी पदों के लिए पात्र, गृह मंत्रालय का आदेश

अब जम्मू-कश्मीर निवासी बन सकेंगे केन्द्र शासित प्रदेश में सभी पदों के लिए पात्र, गृह मंत्रालय का आदेश

नई दिल्ली | गृह मंत्रालय ने पूर्व जम्मू और कश्मीर राज्य के विशिष्ट राज्य कानूनों को अनुकूलन और संशोधन के लिए 31 मार्च, 2020 को एक आदेश जारी किया था ताकि नवगठित जम्मू और कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश में केन्द्रीय कानूनों को लागू किए जाने की सुविधा प्राप्त हो सके।

गृह मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर के निवासियों को केन्द्र शासित प्रदेश में सभी सरकारी पदों के लिए पात्र बनाने का अगला आदेश जारी किया है।
 
छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए 10 जिसमे से 4 स्वस्थ हो चुके, ठहरा हुआ था मस्जिद में

छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए 10 जिसमे से 4 स्वस्थ हो चुके, ठहरा हुआ था मस्जिद में

रायपुर/कोरबा, कटघोरा के मस्जिद में क्वारनटाईन किए गए कुछ लोगों में से एक को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जिला प्रशासन उसे एम्स भेज रहा है।
ज़िले के एक धार्मिक स्थल पर ही क्वारनटाईन किए गए इस व्यक्ति को लेकर केवल यह जानकारी है कि यह महाराष्ट्र का मूल निवासी है।
धार्मिक स्थल की ओर से पूर्व में प्रशासन को इन धार्मिक यात्रियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें क्वारनटाईन किया गया था।
इस सूचना के बाद एक धार्मिक यात्री को कोरोना पॉजीटिव है उसके पिछले इतिहास को खंगाला जा रहा है।
पता चला है कोरोना पॉजिटिव 16 साल का युवक है जो कि महाराष्ट्र से कोरबा जिला के कटघोरा में मस्जिद में आकर ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से कोरबा मुस्लिम जमात के 30 लोग कटघोरा में आए हुए थे। ये सभी कटघोरा के 2 मस्जिदों में 16 और 14 कि संख्या में ठहरे हुए थे।

 

आज दिनांक 4 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 4 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 4 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी, उनकी यह मेहनत, धन प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है कुल मिलाकर करियर और फाइनेंस के लिए अच्छा समय है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के लिए राशि स्वामी अपने घर में विराजित होकर मजबूत स्थिति को दर्शा रहा है, पराक्रम में वृद्धि होगी, कुछ बाधाओं के बाद कार्य सिद्धि तथा धन प्राप्ति को सुनिश्चित कर रहा है।

मिथुन:

मिथुन राशि के लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, गुस्से की वजह से काम खराब हो सकता है, पारिवारिक मदद से धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के लिए कैरियर और धन की दृष्टि से एक उत्तम समय है, काम में पार्टनर का सहयोग मिलेगा और धन प्राप्ति की संभावनाएं अच्छी बन रही हैं।

सिंह:

सिंह राशि के लोगों के मन में इस समय भय रहेगा। लेकिन वह अपने सभी कॉम्पीटीटर को पीछे छोड़ते हुए कार्यक्षेत्र में अपना लोहा मनवाने में कामयाब होंगे ,आय से अधिक व्यय को भी बताता है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक जो कि टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए हैं उनके लिए कार्य क्षेत्र में बेहतर समय है, धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिल रहे हैं, भाग्य भी इसमें सहायता कर रहा है।

तुला:

तुला राशि के जातकों का सारा फोकस इस वक्त काम पर होगा, कार्यक्षेत्र में बाधाएं अधिक होंगी और यह समय धन प्राप्ति के लिए भी अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव को सूचित कर रहा है, मेहनत से ही लाभ प्राप्ति होगी, अति भाग्यवादी होने से बचें।

धनु:

धनु राशि के लोगों का मन इस समय कुछ भयभीत रहेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी तथा  जातकों को ब्याज से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मकर:

मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी और साथ ही साथ धन प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे पार्टनर से धन लाभ के लिए उत्तम समय है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक इस समय आराम के मूड में रहेंगे, खर्चे की अधिकता रहेगी, उधार लेने से बचें। लेकिन किसी को उधार देने की जरूरत ही हो तो सोच-समझकर या फिर किसी की मौजूदगी में दें।

मीन:

मीन राशि के जातकों के करियर एवं फाइनेंस के लिए यह अच्छा समय है, अपनी बुद्धि के प्रयोग द्वारा धन प्राप्ति के अच्छे अवसर आपको मिल रहे हैं, आत्मविश्वास के साथ कार्य करें सफलता जरूर मिलेगी।

 

BIG NEWS:प्रदेश की पहली कोरोना पॉजिटिव युवती हुई स्वस्थ,मिलेगी हॉस्पिटल से छुट्टी

BIG NEWS:प्रदेश की पहली कोरोना पॉजिटिव युवती हुई स्वस्थ,मिलेगी हॉस्पिटल से छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव आज स्वास्थ हो गई है। विदेश से लौटी इस युवती के पॉजिटिव होने पर प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद ही प्रशासन सजग हुआ और इलाके को सील किया गया। प्रदेश में अब तक 4 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं।
इसके साथ ही अभी सिर्फ 5 मरीज ही प्रदेश में है जिनके भी जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद बताई जा रही है। 

लॉकडाउन के दौरान इस राज्य में कहीं भी पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ तो NSA के तहत होगी कार्रवाई, जाने कहा की है ये खबर

लॉकडाउन के दौरान इस राज्य में कहीं भी पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ तो NSA के तहत होगी कार्रवाई, जाने कहा की है ये खबर

लखनऊ | कोरोना वायरस (Covid-19 In India) के मद्देनज़र देशभर में लॉकडाउन है और ऐसे में लॉकडाउन के नियमों का लोग सही से पालन करे इसके लिए पुलिसफोर्स मौजूद हैं. हालांकि कई जगहों पर पुलिस और डॉक्टर्स की टीम के साथ लोगों के दुर्वव्यवहार की खबरे भी आई है. इसी के मद्देनज़र अब उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में कहीं भी पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी | 

 हिंदपीढ़ी के मस्जिद से बरामद 42 लोगों में 22 कोरोना संक्रमित महिलाएं पाई गई, तबलीगी जमात में धर्म के प्रचार लिए पहुंची थी भारत

हिंदपीढ़ी के मस्जिद से बरामद 42 लोगों में 22 कोरोना संक्रमित महिलाएं पाई गई, तबलीगी जमात में धर्म के प्रचार लिए पहुंची थी भारत

रांची। रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मस्जिद से सोमवार को 18 विदेशियों समेत 24 लोगों को पुलिस ने बरामद किया था, जिसके बाद सभी को क्वारंटाइन के लिए खेलगांव में शिफ्ट किया गया था| जहां से सभी के सैंपल जांच के लिए लिया गया था जांच के बाद मलेशिया की 22 महिला कोरोना संक्रमित पायी गई थी वो तबलीगी जमात में धर्म प्रचार के लिए भारत आई हुई थी|

महिला के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मेडिकल विभाग की टीम ने महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था| महिला रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने को तैयार नहीं थी काफी मशक्कत और समझाने बुझाने और फिर रिपोर्ट देखने के बाद महिला रिम्स में भर्ती हुई थी| अब कोरोना पॉजिटिव महिला रिम्स में उत्पात मचा रही है| चिकित्सकों को सही से इलाज नहीं करने दे रही है| जबरन इधर-उधर घूम रही है कमरे में बाथरूम होने के बावजूद वह इधर-उधर थूक रही है, जिससे अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है| पूरी मेडिकल टीम महिला के हरकत से परेशान है|

वहीं रिम्स से एक राहत देने वाली भी खबर आई बुधवार को 70 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें 69 के रिपोर्ट निगेटिव आये| वहीं एक का रिपोर्ट अभी पेंडिंग है फिर भी एहतियात के तौर पर सभी को क्वारंटाइन किया गया|
दो नर्सिंग अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले डॉक्टर की भी हुई थी पुष्टि

दो नर्सिंग अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले डॉक्टर की भी हुई थी पुष्टि

 नईदिल्ली। दिल्ली में अलग-अलग अस्पतालों के 8 डॉक्टर कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद अब दो नर्सिंग अधिकारी भी जांच के दौरान कोरोना वायरस से ग्रस्त मिले हैं। दोनों नर्सिंग अधिकारी दिल्ली सरकार के एक संस्थान में कार्यरत हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, स्वास्थ्य विभाग की टीम अब इन दोनों अधिकारियों के परिजनों एवं इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच कर रही है।


कोरोना वायरस की चपेट में आए दोनों नर्सिंग अधिकारी दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं। दो दिन पहले ही इसी अस्पताल की एक डॉक्टर को जांच के दौरान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था।

दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में कार्यरत डॉक्टर के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल को बंद करना पड़ा था। इस दौरान पूरे अस्पताल को सैनिटाइज भी किया गया। पॉजिटिव पाई गई डॉक्टर के संपर्क में अस्पताल के 19 लोगों आए थे। इन सभी का टेस्ट कराया। टेस्ट के उपरांत इनमें से दो नर्सिंग ऑफिसर को कोरोना की पुष्टि हुई है। अब इन नर्सिंग ऑफिसर के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है और जांच की जा रही है।

इससे पहले दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फिजियोलॉजी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर और उनकी नौ महीने की गर्भवती डॉक्टर पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। डॉक्टर की गर्भवती पत्नी खुद भी एम्स की इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर है। एम्स में कार्यरत महिला डॉक्टर व उनके पति व उनके पति दोनों को ही अब आइसोलेशन में रखा गया है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। 9 माह की गर्भवती डॉक्टर की डिलिवरी एम्स अस्पताल में ही होगी।

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए डॉक्टर को आगे की जांच और कई अन्य टेस्ट के लिए एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सफदरजंग अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित पाए गए दोनों डॉक्टरों में एक पुरुष डॉक्टर है जो कोरोना यूनिट में तैनात है और एक महिला डॉक्टर है जो पीजी की तीसरी साल की बायोकेमिस्ट्री विभाग की छात्रा है। अधिकारियों के अनुसार उसने विदेश की यात्रा की है।

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के एक डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सैनेटाइजेशन के लिए एक दिन के लिए बंद कर दिया गया था। कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई डॉक्टर इसी संस्थान में काम करती है। इसके अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित दो मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टर भी कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
 आतंकवादियों ने की एक नागरिक की गोली मारकर हत्या, जाने क्या है पूरा मामला

आतंकवादियों ने की एक नागरिक की गोली मारकर हत्या, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीनगर। एक और जहां पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है, वहीं आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहे है। कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को हुई इस वारदात की जानकारी गुरुवार को दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग जिले के फतेपोरा लारकीपोरा गांव में आतंकवादियों ने आम नागरिक को करीब से गोली मारी।
 
एक सूत्र ने कहा, घायल व्यक्ति को अनंतनाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुहम्मद सलीम डार के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि इलाके की नाकेबंदी कर अतंकवादियों की तलाश की जा रही है। आतंकवादियों ने एक दिन पहले कुलगाम जिले के नंदीमर्ग गांव में दो नागरिकों की हत्या कर दी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया था कि एक अज्ञात हमलावर ने कुलगाम जिले के नंदीमार्ग पर बुधवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर दो नागरिकों पर गोली चलाई। उन्होंने कहा, इस हमले में घायल हुए दोनों नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। नागरिकों की पहचान सिराज अहमद गोरसे और गुलाम हसन वागे के रूप में हुई है। उन्होंने कहा था कि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। अधिकारी ने बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। सभी कानूनी और चिकित्सा संबंधी कार्रवाई पूरी करने के बाद मृतक का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश से संवाद 5 अप्रैल को करना है ये काम ,देखे क्या रही उनकी खास बाते

प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश से संवाद 5 अप्रैल को करना है ये काम ,देखे क्या रही उनकी खास बाते

इस रविवार 5अप्रैल को रात्री 9 बजे सिर्फ 9 मिनट के लिए अपने घरो की लाइट बंद करने की अपील और करना होगा ये काम


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। 5 अप्रैल, रविवार को रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं। 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं. और उस समय यदि घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारों तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा. जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, ये उजागर होगा.''
साथ ही उन्होंने ये भी कहा
प्रधानमंत्री ने कहा, ''कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ देशव्यापी लॉकडाउन को आज 9 दिन हो रहे हैं. इस दौरान आप सभी ने जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव, दोनों का परिचय दिया है, वो अभूतपूर्व है. आपने जिस प्रकार 22 मार्च रविवार के दिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया, वो भी आज सभी देशों के लिए एक मिसाल बन गया है. आज कई देश इसको दोहरा रहे हैं.''


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आज जब देश के करोड़ों लोग घरों में हैं तब किसी को भी लग सकता है कि वो अकेला क्या करेगा. कुछ लोग ये भी सोच रहे होंगे कि इतनी बड़ी लड़ाई को वो अकेले कैसे लड़ पाएंगे. ये लॉकडाउन का समय जरूर है, हम अपने अपने घरों में जरूर हैं, लेकिन हम में से कोई अकेला नहीं है. 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है, हर व्यक्ति का संबल है.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हमारे यहां माना जाता है कि जनता जनार्दन ईश्वर का ही रूप होती है. इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए. ये साक्षात्कार हमें मनोबल देता है, लक्ष्य देता है,उसकी प्राप्ति के लिए ऊर्जा देता है, हमारा मार्ग और स्पष्ट करता है. कोरोना महामारी से फैले अंधकार के बीच, हमें निरंतर प्रकाश की ओर जाना है.''

 

 

आज दिनांक 3 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 3 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 3 अप्रैल का राशिफल

मेष:

आज चतुर्थ माता के भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। रात्रि 09 बजे तक किसी डील को लेकर फोन पर चर्चा हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। इसके अलावा समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद को लेकर मन परेशान हो सकता है। लेकिन जल्दी ही मामले सुलझेंगे। स्थान परिवर्तन की योजना को अभी विराम देना होगा। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। घर में ही आप किसी क्रियेटिव काम को पूरा करने में पूरा दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आ सकती हैं। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:

आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम फोन पर ही निपट जाएंगे। महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस के कार्यों को घर से ही निपटाने में सफल होंगे। आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

सिंह:

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। घर से काम कर रहे हैं तो भी कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।

कन्या:

आज आपसी वार्ता- व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। फोन पर कार्यक्षेत्र संबंधी आस- पास के लोगों से टकराव की नौबत न आये इस बात का ध्यान रखें। भविष्य में आयोजित होने वाले किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें।

तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज फोन पर ही सुलझ सकते हैं। हो सकता है नए प्रॉजेक्ट को लेकर कुछ काम शुरू हो जाए। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक:

माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। घर बैठे ही आप दिन भर लाभ प्राप्ति के नए-नए उपायों को खोजने में कार्यशील रहेंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो बड़ा लाभ होने की आशा है। लेकिन फिलहाल इसे विराम देने की जरूरत है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर:

आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार आपको भविष्य में लाभ दिलाने के योग बना रहा है। यह अलग बात है कि आप घर से काम कर रहे हैं लेकिन ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। यह आने वाले समय में आपको लाभ दिलाएगा। एक साथ कई कामों से आपको दिक्कत हो सकती है। लेकिन मन को शांत रखें। जल्दी ही आर्थिक लाभ मिलेगा।

कुंभ:

व्यापार के मामले में कुछ फायदा कुछ नुकसान लगा रह सकता है। लेकिन अगर इस समय जरूरतमंदों की मदद करेंगे तो आने वाले वक्त में आपको दोगुना लाभ मिल सकता है। हालांकि इन सब कार्यों से आपके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। लेकन मन को सुकून मिलेगा। ईश्वर की कृपा से आपको भविष्य में अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

मीन:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। घर से ही व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम भविष्य में हितकर हो सकता है। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

 

कोरोना से 6 सप्ताह के शिशु की मौत, दुनिया का सबसे कम उम्र का मरीज, जाने कहा की है ये खबर

कोरोना से 6 सप्ताह के शिशु की मौत, दुनिया का सबसे कम उम्र का मरीज, जाने कहा की है ये खबर

वाशिंगटन | अमेरिका में कोरोना वायरस से छह सप्ताह के शिशु की मौत हो गई है। इस जानलेवा संक्रामक रोग के कारण जान गंवाने वाले लोगों में उसकी उम्र सबसे कम थी। कनेक्टिकट राज्य के गवर्नर ने यह जानकारी दी।

गवर्नर नेड लैमंट ने बुधवार को ट्वीट किया कि नवजात को गत सप्ताहांत जब अस्पताल लाया गया था तो उसमें कोई गतिविधि नहीं हो रही थी और उसे फिर बचाया नहीं जा सका। गत रात जांच से पुष्टि हो गई कि वह कोविड-19 से संक्रमित था।
उन्होंने कहा, ''यह बहुत ही दुखदायी घटना है। हमारा मानना है कि यह कोविड-19 के कारण सबसे कम उम्र के बच्चे की मौत का मामला है |" गत सप्ताह इलिनोइस के अधिकारियों ने बताया था कि वे एक साल से कम उम्र के बच्चे की मौत की जांच कर रहे हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
स्थानीय मीडिया के अनुसार यह बच्चा नौ महीने का था। तेजी से फैल रहे इस विषाणु से अमेरिका में कम से कम 4,476 लोगों की मौत हो चुकी है। इसे उम्रदराज लोगों के लिए अधिक खतरनाक माना जा रहा है हालांकि अस्पतालों में युवा मरीज भी देखे जा रहे हैं।
कनेक्टिकट की सीमा से लगते न्यूयॉर्क राज्य में कोविड-19 से करीब 2,000 लोग जान गंवा चुके हैं। न्यूयॉर्क, कनेक्टिकट और न्यू जर्सी के निवासियों को घरों में रहने का आदेश दिया गया है। तीनों राज्य से संक्रमण के 1,00,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
 
तबलीगी जमात के लोगों ने आइसोलेशन सेंटर में डॉक्टरों व स्टाफ पर थूका, पढ़ें पूरी खबर

तबलीगी जमात के लोगों ने आइसोलेशन सेंटर में डॉक्टरों व स्टाफ पर थूका, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | निज़ामुद्दीन मरकज से च्ॉरेंटाइन के लिए तुग़लक़ाबाद जाने के क्रम में सड़क पर थूकने वाले तबलीगी जमात के 167 लोगों ने अब यहां डॉक्टरों और स्टाफ पर थूका और बदतमीज़ी की। रेल अधिकारियों के मुताबिक़ सभी हॉस्टल में गंदगी फैला रहे हैं और इधर-उधर घूम रहे हैं। 

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में से 167 को मंगलवार की शाम तुगलकाबाद में रेलवे के पृथक केंद्रों में लाया गया था।
उल्लेखनीय है कि मरकज में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में से अनेक को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और कुछ की मौत हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि रेलवे के केंद्र में इन 167 लोगों को रखे जाने के बाद रेलवे कॉलोनी के लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा, पृथक केंद्रों में उन्होंने (निजामुद्दीन मरकज से निकालकर लाए गए लोगों ने) स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया और खुद को दिए जा रहे भोजन को लेकर आपत्ति जताई...यहां तक कि उन्होंने उन्हें देख रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर थूक तक दिया। इन लोगों ने पृथक केंद्रों में इधर-उधर घूमना बंद करने से भी मना कर दिया।
कुमार ने कहा, हमले जिलाधिकारी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली को सूचना दी और उन्हें (पृथक केंद्रों में रखे गए लोगों) नियंत्रित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा करने या इन्हें किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर भेजने का आग्रह किया। शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली पुलिस के चार और सीआरपीएफ के छह जवानों और एक पीसीआर वैन को पृथक केंद्रों पर तैनात किया गया।
जिला अधिकारियों ने इन लोगों में से 97 को डीजल शेड ट्रेनिंग स्कूल हॉस्टल पृथक केंद्र और 70 को आरपीएफ बैरक पृथक केंद्र में रखा गया है। रेलवे कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि मरकज से वहां लोगों को लाए जाने के 24 घंटे बाद भी कॉलोनी को संक्रमण मुक्त नहीं किया गया है। 
 
स्वर्ण मंदिर के ‘पद्मश्री’ से सम्मानित पूर्व ‘हजूरी रागी’ की CORONA VIRUS से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

स्वर्ण मंदिर के ‘पद्मश्री’ से सम्मानित पूर्व ‘हजूरी रागी’ की CORONA VIRUS से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर |  देश में कोरोना वायरस के महामारी के चलते देश को लॉक डाउन किया गया है | इसी बीच अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है | जानकारी मिली है कि ‘पद्मश्री’ से सम्मानित स्वर्ण मंदिर के पूर्व ‘हजूरी रागी’ की गुरुवार सुबह कोरोना वायरस (Corona virus) से मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ‘गुरबाणी’ के सभी रागों का ज्ञान रखने वाले 62 वर्षीय पूर्व ‘हजूरी रागी’ हाल ही में विदेश से लौटे थे और बुधवार को वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा ने बताया कि उनकी हालत बुधवार शाम को बिगड़नी शुरू हो गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। गुरुवार तड़के साढ़े 4 बजे उनका निधन हो गया। शर्मा ने बताया कि उन्हें 30 मार्च को सांस लेने में दिक्कत और चक्कर आने की शिकायत के बाद यहां गुरु नानकदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया था।