नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आज दिनांक 2 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 2 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 2 अप्रैल का राशिफल

मेष:

राशि का स्वामी मंगल-राहु-चंद्र की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ:

आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन:

राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क:

चंद्रमा द्वादश भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलने की संभावना है।

सिंह:

राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो सकते हैं।

कन्या:

राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा हैं रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

वृश्चिक:

आपकी राशि पर शनि एवं नवम भाव चंद्र योग अभी 7 दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु:

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते दिखेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ:

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि मार्गी उदय चल रहा है। अत: निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें।

मीन:

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का एकादश योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

लॉकडाउन के दौरान मकान मालिक द्वारा किराया मांगने पर होगी 2 साल की जेल

लॉकडाउन के दौरान मकान मालिक द्वारा किराया मांगने पर होगी 2 साल की जेल

रांची। मकान मालिक न किराया मांगे ना हीं घर खाली कराने का दबाव बनाएं,ऐसा करने पर होगी 2 साल की जेल,जमशेदपुर उपायुक्त ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर,मकान मालिक किराया मांगे तो 0657- 2440111  पर करें फोन। 
 तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार तीन मासूम बच्चों को मारी टक्कर, तीनो बच्चो की मौके पर ही मौत

तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार तीन मासूम बच्चों को मारी टक्कर, तीनो बच्चो की मौके पर ही मौत

विदिशा| मध्यप्रदेश के विदिशा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार तीन मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश का महौल बना हुआ है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह घटना उनारसी थाना क्षेत्र के कालादेव गांव की है, जहां बुधवार सुबह तीन बच्चे सइकिल में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे से तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
देश की राजधानी से 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 23 और नए मामले

देश की राजधानी से 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 23 और नए मामले

नईदिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार रात दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में 23 और नए मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 97 से बढ़कर 120 हो चुकी है। इससे पहले दो दिन में 23 और 25 संक्रमित मरीज मिले थे।  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जमात के 24 लोग संक्रमित ही मिले हैं। मंगलवार को किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि 23 में से आठ विदेश यात्रा से वापस लौट कर आने वालों में से हैं और सात लोग संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। बाकी आठ संक्रमित मरीजों की अभी जांच चल रही है। 

विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 120 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक मरीज विदेश जा चुका है। इसके अलावा पांच मरीज डिस्चॉर्ज होकर घर वापस जा चुके हैं। इसके अलावा तबलीगी जमात से मंगलवार रात तक 441 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया जा चुका है। वहीं 1447 लोगों को चरंटीन किया जा चुका है। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में चार सरकारी और बाकी प्राइवेट लैब में कोरोना वायरस की जांच चल रही है। अभी तक दिल्ली में 2315 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से 2049 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें से 120 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। हालांकि अभी भी 266 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार ये सभी तबलीगी जमात से जुड़े सैंपल हैं। 
राहत भरी खबर: रसोई गैस लगातार दूसरे महीने हुई सस्ती,जानिये कितने रुपए कम हुए

राहत भरी खबर: रसोई गैस लगातार दूसरे महीने हुई सस्ती,जानिये कितने रुपए कम हुए

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में जारी गिरावट के बीच देश में रसोई गैस लगातार दूसरे महीने सस्ती हुई है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक अप्रैल से 61.50 रुपए घटाकर 744 रुपए कर दी गई है। मार्च में इसकी कीमत 805.50 रुपए थी।

सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इसके अनुरूप टैक्स का हिस्सा कम हो जाएगा। कोलकाता में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 65 रुपए घटकर घटकर 744.50 रुपए, मुंबई में 62 रुपए घटकर 714.50 रुपए और चेन्नई में 64.50 रुपए घटकर 761.50 रुपए रह गई है।वही राजधानी रायपुर में 66 रुपए घटकर 815 रुपए रह गई है


 

निजामुद्दीन मरकज़ से 2,361 लोगों को निकाला गया, 36 घंटे चला ऑपरेशन

निजामुद्दीन मरकज़ से 2,361 लोगों को निकाला गया, 36 घंटे चला ऑपरेशन

दिल्ली,करीब 36 घंटे की कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने पूरे मरजक को खाली करवाया. दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके बताया कि मरकज से कुल 2361 लोगों को निकाला गया. मनीष सिसोदिया ने लिखा, ''निज़ामुद्दीन के आलमी मरकज़ में 36 घंटे का सघन अभियान चलाकर सुबह चार बजे पूरी बिल्डिंग को ख़ाली करा लिया गया है. इस इमारत में कुल 2361 लोग निकले. इसमें से 617 को hospitals में और बाक़ी को quarantine में भर्ती कराया गया है. क़रीब 36 घंटे के इस ऑपरेशन में मेडिकल स्टाफ़, प्रशासन, पुलिस, डीटीसी स्टाफ़ सबने मिलकर, अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया. इन सबको दिल से सलाम.''

 


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रविवार देर रात दिल्ली पुलिस को खबर मिली कि निजामुद्दीन इलाके में कई लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं. दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मेडिकल टीम लेकर यहां पहुंचे और इलाके को बंद करने के बाद टेस्ट के लिए लोगों को ले गए. पूरा इलाका सील है. इसमें तब्लीग़-ए-जमात का मुख्य केंद्र, इस केंद्र के सटे हुए निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन और बगल में ही ख्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह है. पुलिस वालों का कहना है कि वे लोगों की पहचान करके उन्हें अस्पताल में क्वॉरन्टीन के लिए भेज रहे हैं.
 

लॉकडाउन में अप्रैल फूल बनाना कहीं भारी ना पड़ जाए, जानिए ये खास बातें

लॉकडाउन में अप्रैल फूल बनाना कहीं भारी ना पड़ जाए, जानिए ये खास बातें

प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को लोग अप्रैल फूल (ऑल फ़ूल्स डे) मनाते या कहें कि बनाते हैं। लेकिन अप्रैल फूल मनाने से कहीं आपको लेने के देने नहीं पड़ जाए इसलिए जान लें ये 5 खास बातें।

1.प्रैंक खेलना : कई लोग हो सकता है कि अप्रैल फूल के नाम पर प्रैंक बनाने का कार्य करें, लेकिन इस संबंध में साइबर क्राइम के तहत और यूं भी आप पर एफआईआर दर्ज हो सकती है। फिलहाल ये आदेश मुंबई के लिए है, लेकिन यदि किसी व्यक्ति को आपके प्रैंक से परेशानी हुई है तो वह आप पर केस करने के लिए स्वतंत्र है।


2.अफवाह ना फैलाएं : कोरोना वायरस के चलते 21 दिन का लॉकडाउन है ऐसे में यदि आप अप्रैल फूल के माध्यम से सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाएंगे तो साइबर क्राइम के तहत आपको गिरफ्तार किया जा सकता है। अगर अप्रैल फूल के नाम पर कोई भी गलत जानकारी फैलाई तो भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

3.किसी को हर्ट ना करें : अप्रैल फूल के माध्यम से आप किसी को ऐसी झूठी सूचना न दें जिसके चलते वह भावुक हो जाए या कोई ऐसा कृत्य न करें जो उसे शर्मिंदा करता हो। हो सकता है कि कोई व्यक्ति संवेदनशील हो और वह आपकी बातों को सीरियसली लेकर तनाव में चला जाए।


4.जिसे नहीं जानते हैं उसे न बनाएं अप्रैल फूल : आप जिसे नहीं जानते हैं या जिससे आपकी ज्यादा जान-पहचान नहीं है आप उसे अप्रैल फूल बनाने की गलती न करें। हो सकता है कि उस व्यक्ति को मजाक पसंद ना हो या वह मजाक समझता न हो। ऐसे में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

5.गलत सूचना न दें : कई ऐसे लोग हैं जो कि नेटवर्क मार्केंटिंग से जुड़े हैं या वे बड़े ऑफर का लालच देकर आपको जाल में फंसाने का सोच रहे हों तो ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आप भी किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की झूठी सूचना न दें। गंभीर किस्मी की झूठी सूचना देकर किसी को उल्लू बनाना उचित नहीं है।


इस दिन आप हल्का फुल्का माजाक कर सकते हैं जिससे लोग आहत न हो बल्कि हंसना-हंसाना हो। कुछ क्षणों की बेवकूफियों का उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं, बल्कि हंसना-हंसाना होता है।

 

1 अप्रैल से हो रहे हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर

1 अप्रैल से हो रहे हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर

नई दिल्ली। एक अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो रहा है। इस वित्त वर्ष में नियमों में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं जिनका आप पर सीधा असर होगा। आइए नजर डालते हैं आज से क्या बदल रहा है....
नया इनकम टैक्स सिस्टम :
बजट 2020-21 में सरकार ने वैकल्पिक दरों और स्लैब के साथ एक नई आयकर व्यवस्था शुरू की। यह आज से शुरू हो जाएगी। इसमें कोई छूट और कटौती का लाभ नहीं मिलेगा।
हालांकि यह व्यवस्था वैकल्पिक है यानी आप चाहे तो पुराने टैक्स स्लैब के हिसाब से भी आयकर अदा कर सकते हैं।
नए कर प्रस्ताव के तहत 5 लाख रुपए सालाना आय वाले को कोई कर नहीं देना है। 5 से 7.5 लाख रुपए सालाना आय वालों के लिए टैक्स की दर 10%, 7.5 से 10 लाख रुपए की आय पर 15%, 10 लाख रुपए से 12.5 लाख रुपए पर 20%, 12.5 लाख रुपए से 15 लाख रुपए की आय पर 25% और 15 लाख रुपए से अधिक की आय पर 30% की दर से कर लगेगा।

बैंकों का विलय :
आज से कई सरकारी बैंकों का विलय हो रहा है। इससे देश में अब सरकारी बैंकों की संख्या घटकर 12 रह गई है। विलय के तहत ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाबनेशनल बैंक में, सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इलाहबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय हो गया है। इस वजह से खाताधारकों के बैंक अकाउंट नंबर से लेकर IFSC कोड तक सब बदल जाएगा।

रिटायरमेंट के 15 साल बाद पूरी पेंशन:
सरकार ने रिटायरमेंट के 15 साल बाद पूरी पेंशन का प्रावधान बहाल कर दिया है। इस नियम को 2009 में वापस ले लिया गया था। इसके अलावा कर्मचारी भविष्यद निधि (EPF) स्की म के तहत PF खाताधारकों के लिए पेंशन के कम्यूटेशन यानी एकमुश्त आंशिक निकासी का प्रावधान भी अमल में आ गया है। यह कदम खासतौर से उन EPFO पेंशनर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा जो 26 सितंबर, 2008 से पहले रिटायर हुए हैं और पेंशन की आंशिक निकासी का विकल्पत चुना है। कम्यूसटेड पेंशन का विकल्पए चुनने की तारीख से 15 साल बाद उन्हें पूरी पेंशन का फायदा दोबारा मिलने लगेगा।

महंगा होगा मोबाइल :
1 अप्रैल से मोबाइल कीमतों पर नई जीएसटी दरें लागू होंगी। अब मोबाइल पर 12 फीसदी की जगह 18 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा। अत: अगर आप नया mobile खरीदते हैं तो आप को ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

सस्ता होगा लोन, कम होगी EMI :
कई बैंकों ने आज से रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने का फैसला किया है। इनमें SBI और BOI जैसे बैंक शामिल हैं। इससे लोन सस्ता होगा और EMI भी कम हो जाएगी।

विदेशी टूर पैकेज के लिए TCS :
विदेशी टूर पैकेज और फंड पर आज से 5 फीसदी TCS लगेगा। इस वजह से अब विदेशी टूर पैकेज खरीदना और विदेशों में कोई भी फंड खर्च करना महंगा हो गया है। अगर कोई विदेशी टूर पैकेज खरीदता है या विदेशी करेंसी एक्सचेंज कराता है तो उसे 7 लाख रुपए से अधिक की रकम पर TCS देना होगा।

DDT में बदलाव:
डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल के बाद से भारतीय कंपनियों द्वारा दिए गए डिविडेंड पर DDT नहीं लगेगा।


 

आज दिनांक 1  अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 1 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 1 अप्रैल का राशिफल

मेष :

आज चतुर्थ सुख भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। रात्रि 09 बजे तक कोई खास डील निश्चित होने की संभावना है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। रात्रि में 9 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा, इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ :

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोर्थ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।

मिथुन :

आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और कलात्मक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको आराम करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आने की संभावना है, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

कर्क :

आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह :

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या :

आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला :

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक :

माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु :

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर :

आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ :

आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन :

आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

 

छत्तीसगढ़ रायपुर में मिली एक और कोरोना पाॅजिटिव युवती,ये भी लंदन से लौटी थी कुल संख्या 9 हुई

छत्तीसगढ़ रायपुर में मिली एक और कोरोना पाॅजिटिव युवती,ये भी लंदन से लौटी थी कुल संख्या 9 हुई

रायपुर- राजधानी रायपुर से एक और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आया है. एम्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है. वायरस पाॅजिटिव पाई गई युवती हाल ही में यूके से लौटी थी. पिछले कुछ दिनों से उसे होम क्वारंटाइन पर रखा गया था. जांच लिए भेजे गए सैम्पल की रिपोर्ट आने के बाद कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई. बता दें कि अब तक सामने आए पाॅजिटिव केसेज में यह पांचवां मामला है, जो यूके रिटर्न है.
एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना पाॅजिटिव पाई गई युवती रायपुर के रोहिणीपुरम इलाके में कंचनगंगा सोसाइटी की रहने वाली है. फिलहाल उस युवती के परिवार के अन्य सदस्यों को भी होम आइसोलेशन पर रहने की हिदायत दी गई है.

छत्तीसगढ़ में कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने का यह 9 वां मामला है. हालांकि आज ही एम्स में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. ऐसे में वर्तमान में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 7 है. 

क्या वाकई कोरोना के चलते मोदी सरकार ने बदला वित्तीय वर्ष...जानिए सच...

क्या वाकई कोरोना के चलते मोदी सरकार ने बदला वित्तीय वर्ष...जानिए सच...

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सरकार ने कोरोना वायरस के कारण चालू वित्तीय वर्ष को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। दावा है कि अब चालू वित्त वर्ष 31 मार्च 2020 की जगह 30 जून 2020 को खत्म होगा। इस दावे के साथ एक गैजेट नोटिफिकेशन भी शेयर किया जा रहा है।
क्या है सच-

वित्त मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष को आगे नहीं बढ़ाया गया है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल नोटिफिकेशन इंडियन स्टाम्प एक्ट में किए गए बदलाव का है। पहले यह बदलाव 1 अप्रैल 2020 से होने वाले थे लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसे 1 जुलाई 2020 से लागू किया जाएगा।
मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए भी स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष को आगे नहीं बढ़ाया गया है।

 

आयकर से संबंधित मुद्दों पर स्पष्टीकरण:


1.वित्त वर्ष 2019-20 30 जून तक बढ़ाया नहीं गया है, केवल कुछ अनुपालन के लिए तिथि बढ़ाई गई है।

2.वित्त वर्ष 2018-19 के लिए संशोधित रिटर्न या संशोधित रिटर्न 30 जून तक दाखिल किए जा सकते हैं.
3.वित्त वर्ष 2019-20 में, आय केवल 31 मार्च तक कर योग्य है और 30 जून तक नहीं है, अर्थात आय वित्तीय वर्ष की कराधान के लिए केवल 31 मार्च तक माना जाता है।
4.30 जून तक निवेश करके 80 सी, 80 डी आदि के तहत कटौती का दावा किया जा सकता है।
5.30 जून तक ली गई नई एलआईसी, मेडिक्लेम, पीपीएफ, एनपीएस आदि नीतियां वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कटौती के लिए पात्र होंगी।
6.31 मार्च तक एलआईसी, मेडिक्लेम, पीपीएफ, एनपीएस आदि की पुरानी नीतियों के प्रीमियम का भुगतान 30 जून तक भुगतान किए जाने पर भी कटौती के रूप में दावा किया जा सकता है।
7.हाउसिंग लोन ब्याज उपार्जित आधार पर कटौती के लिए पात्र है, इसलिए 31 मार्च तक अर्जित ब्याज वित्त वर्ष 2019-20 में कटौती के लिए पात्र होगा। हालांकि 31 मार्च तक की जाने वाली किस्तों में कटौती का दावा किया जा सकता है, भले ही 30 जून तक भुगतान किया गया हो।
 

तेलंगाना में छह की कोरोना से मौत, तब्लीगी जमात के आयोजन में हुए थे शामिल

तेलंगाना में छह की कोरोना से मौत, तब्लीगी जमात के आयोजन में हुए थे शामिल

हैदराबाद। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में एक कार्यक्रम में शामिल हुए तेलंगाना के छह लोगों की कोरोना वायरस (कोविड-19) से मौत हो गई है। तेलंगाना के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में 13 से 15 मार्च के दौरान एक धार्मिक सभा में शामिल होने वाले कुछ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए। इस धार्मिक सभा में शामिल होने वाले कुछ लोग तेलंगाना के भी थे जो कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तेलंगाना लौट गए थे।

उनमें से गांधी अस्पताल में दो, तथा अपोलो, ग्लोबल अस्पताल, निजामाबाद और गड़वाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुयी है। जिलाधिकारियों की विशेष टीमों ने उन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की है जो इन लोगों के संपर्क में आए थे और उन्हें अस्पतालों में भेजा गया है। वहां उनकी जांच और उपचार किया जा रहा है।

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज से कुछ ही दूर पर प्रसिद्ध सूफी निजामुद्दीन औलिया की मजार है जहां पर बड़ी संख्या में जायरीन यहां आते हैं लेकिन इन दिनों दरगाह पूरी तरह बंद है। गौरतलब है कि निजामुद्दीन स्थित मरकज इस्लाम की शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने वाला विश्व का सबसे बड़ा केंद्र है जहां कई देशों के लोग आते रहते हैं।
 बड़ी खबर: जमात के मरकज में मौजूद 24 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 700 लोगों को भेजा गया क्वारनटीन सेंटर

बड़ी खबर: जमात के मरकज में मौजूद 24 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 700 लोगों को भेजा गया क्वारनटीन सेंटर

दिल्ली| इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में मौजूद 24 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं| यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने दी है उन्होंने कहा कि हमें सटीक आंकड़ा नहीं पता, लेकिन मरकज में 1500 से 1700 लोग इकट्ठा हुए थे| अभी तक 1033 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है|

जानिए पूरी खबर-
स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने कहा कि अब तक 334 लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया है, जबकि 700 लोगों को क्वारनटीन सेंटर भेजा गया है| मरकज सेंटर पर डॉक्टरों की टीम डेरा जमाए हुए हैं और सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है इसके अलावा आस-पास के इलाके को भी सैनिटाइज किया जा रहा है|

इस तरह से हुआ खुलासा-
बता दे की निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज मामला तब खुला, जब दिल्ली में 64 साल के एक शख्स की मौत हुई यह शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला था| इसके बाद 33 लोगों को भर्ती कराया गया, जिसमें से कुछ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं| इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पूरा अमला हरकत में आया और पूरे सेंटर को खाली कराया गया|

15 देशों से पहुंचे थे लोग-
एक आंकड़े के मुताबिक, निजामुद्दीन स्थित जमात के मरकज में 15 देशों से लोग आए थे| इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका समेत कई देश शामिल हैं इसमें सबसे अधिक संख्या इंडोनेशिया से आए लोगों की थी| सूत्रों के मुताबिक, 800 लोग इंडोनेशिया के मरकज में ठहरे थे| अब इनकी जांच शुरू हो गई है|

जमात में 9 लोगों की कोरोना से मौत-
निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल जमात में से 9 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है| मरने वालों में तेलंगाना से लेकर कश्मीर तक पहुंचे लोग हैं इसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है| हर प्रदेश ने अलर्ट जारी किया है जमात से आए लोगों की तलाश की जा रही है| तेलंगाना में करीब 200 लोगों को क्वारनटीन किया गया है, जबकि तमिलनाडु में 800 लोगों की पहचान की गई है|
बड़ी खबर: पीएम केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपये देने का मुकेश अंबानी ने किया एलान

बड़ी खबर: पीएम केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपये देने का मुकेश अंबानी ने किया एलान

 मुंबई। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है सरकार ने 21 दिनों का लॉक डाउन भी कर दिया है| इसी बिच एक खबर सामने आ रही है की कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि रिलायंस के अलावा रतन टाटा, अनिल अग्रवाल सहित कई दिग्गज पीएम केयर्स फंड में सैकड़ों करोड़ रुपए दे चुके हैं।


जानिए पूरी खबर-
बता दे की देश में कोरोना वायरस लगातार अपना पैर पसरा रहा है। महाराष्ट्र में तेजी से संक्रमित की संख्या हर दिन बढ़ रही है। इधर संपूर्ण देश में लॉकडाउन के चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच लोगों की पीड़ा देखने के बाद अब पीड़ितों की मदद करने के लिए क्रिकेटर, राजनेता, बॉलीवुड सहित अन्य सक्षम नागरिक सामने आ रहे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बयान में कहा-
बता दे की कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बयान में कहा कि 500 करोड़ रुपये देने के अलावा रिलायंस ने कोविड-19 के इलाज के लिए मुंबई में 100 बेड का एक खास अस्पताल भी तैयार किया है। रिलायंस के द्वारा देश में 50 लाख लोगों को भोजन कराया जाएगा। रिलायंस हर दिन हेल्थ वर्कर्स और अन्य लोगों को एक लाख मास्क बांटेगा।

 

आज दिनांक 31  मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 31 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 31 मार्च का राशिफल

मेष:

काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलने की संभावना है। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अत: प्रयत्नशील रहें।

वृषभ:

आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन:

आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अत: व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें।

कर्क:

आज का दिन किसी बहन-भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होने की आशंका है क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं।

सिंह:

आज आपको कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना में ही भलाई है। अपने काम में ध्यान केंद्रित करें।

कन्या:

आपकी राशि का स्वामी बुध कुंभ में आ चुका है, सूर्य के कारण अस्त है। अत: विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला:

आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। अत: मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।

वृश्चिक:

आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु:

आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलने की संभावना है।

मकर:

आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ:

उच्चाधिकारियों की घनिष्ठता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी-देवगुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भंडार है। अत: उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढऩा स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।

दिल्ली के निज़ामुद्दीन में कोरोना वायरस संक्रमण की पूरी घटना, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली के निज़ामुद्दीन में कोरोना वायरस संक्रमण की पूरी घटना, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली,दिल्ली का निजामुद्दीन इलाका सोमवार से ही चर्चा में हैं. इसकी वजह है इस इलाके में हुई धर्मिक सभा और उसमें हजारों की संख्या में मौजूद लोग. दरअसल दिल्ली के निज़ामुद्दीन में एक धार्मिक जलसे के आयोजन के बाद कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे. जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और सैंकड़ों लोगों को टेस्ट के लिए ले गए. इसी बीच तेलंगाना में 6 लोगों की मौत हुई, बताया जा रहा है कि ये सभी इस धार्मिक सभा में मौजूद थे.


क्या हुआ था

दरअसल रविवार देर रात दिल्ली पुलिस को खबर मिली कि निजामुद्दीन इलाके में कई लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं. दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मेडिकल टीम लेकर यहां पहुंचे और इलाके को बंद करने के बाद टेस्ट के लिए लोगों को ले गए. सैंकड़ों लोगों के टेस्ट हो चुके हैं. इन सबकी रिपोर्ट मंगलवार को आनी है.


इलाका सील किया गया


इस वक्त पूरा इलाका सील कर दिया गया है. इसमें तबलीग़-ए-जमात का मुख्य केंद्र, इस केंद्र के सटे हुए निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन और बगल में ही ख्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह है. पुलिस वालों का कहना है कि वे लोगों की पहचान करके उन्हें अस्पताल में क्वारंटाइन के लिए भेज रहे हैं.


2000 हजार लोग हुए थे धार्मिक सभा में शामिल


एलएनजेपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जे सी पासी ने कहा, ‘‘निजामुद्दीन इलाके से रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में 85 लोग और आज 68 लोग लाए गए. यानी अस्पताल के पृथक वार्डों में निजामुद्दीन के 153 लोग भर्ती हैं और उनकी जांच की जा रही है.’’अधिकारियों ने बताया कि इंडोनेशिया और मलेशिया समेत अनेक देशों के 3000 से अधिक प्रतिनिधियों ने एक से 15 मार्च तक तबलीग-ए-जमात में भाग लिया था. हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि इस अवधि के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जमात के मरकज में ठहरे रहे.


वहीं मरकज की चिट्ठी के मुताबिक 3000 लोगों में आधों को पिछले सोमवार को निकाल लिया गया था. बाकी बचे लोग लॉक डाउन के कारण फंसे थे जिनको लेकर मरकज प्रशासन के संपर्क में था.


दरअसल तबलीगी जमात का सेंटर होने के चलते देश ही नहीं पूरी दुनिया से लोग यहां आते हैं. इसके बाद उन्हें अलग-अलग समूहों में विभिन्न शहरों और कस्बों की इस्लाम के प्रचार-प्रसार के लिए भेजा जाता है. इन्हें इलाकों की चिट दी जाती है जिसमें मस्जिदों का ब्योरा होता है. ये लोग वहां पहुंचते हैं और मस्जिदों में ठहरते हैं.


छह लोगों की मौत

तेलंगाना में उन छह लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में 13 मार्च से 15 मार्च के बीच धार्मिक सभा में भाग लिया था. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘दिल्ली में निजामुद्दीन इलाके के मरकज़ में 13 मार्च से 15 मार्च तक एक धार्मिक सभा में भाग लेने वाले कुछ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण फैल गया है.’’


इसमें कहा गया है, ‘‘इस सभा में भाग लेने वालों में तेलंगाना के कुछ लोग भी शामिल थे.’’बयान में बताया गया है कि जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनमें से दो की मौत गांधी अस्पताल में हुई, एक-एक व्यक्ति की मौत दो निजी अस्पतालों में और एक व्यक्ति की मौत निजामाबाद और एक व्यक्ति की मौत गडवाल शहर में हुई.


दिल्ली सरकार ने FIR के आदेश दिए


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में तब्लीगी जमात का नेतृत्व करने के लिए एक मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का सोमवार को आदेश दिया. इसमें शामिल हुए कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने आये हैं. यह जानकारी सूत्रों ने दी.


बता दें कि इस महीने के शुरुआत में ही दिल्ली सरकार ने किसी भी तरह के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजनों पर 31 मार्च तक के लिए पाबंदी लगा दी थी. इसके अलावा विरोध-प्रदर्शनों में 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी थी.
 

BIG NEWS:छत्तीसगढ़ में सामने आया एक और कोरोना पॉजिटिव केस कोरबा से, राज्य में अब कुल संख्या 8 हुई

BIG NEWS:छत्तीसगढ़ में सामने आया एक और कोरोना पॉजिटिव केस कोरबा से, राज्य में अब कुल संख्या 8 हुई

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस का आकंड़ा आज और बढ़ गया. हाल ही लंदन से लौटे एक युवक की आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला है. एम्स के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है. युवक कोरबा का निवासी है, उसे होम कोरेंटाइन में रखा गया था. बताया जा रहा है कि युवक की दोनों रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. जानकारी के मुताबिक युवक को कोरबा से रायपुर एम्स लाया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.
राज्य में कोरोना पॉजिटिव 8 मामलों में से 4 मामले लंदन रिटर्न वालों के हो गए है. रविवार को ही राज्य कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में हुई बैठक में स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक ने सभी जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि बीते एक महीने में लंदन से लौटने वाले सभी लोगों को क्वारनटाइन किया जाए.
 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने पंजीकृत श्रमिकों के खाते में 1-1 हजार रुपए की राशि भेजी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने पंजीकृत श्रमिकों के खाते में 1-1 हजार रुपए की राशि भेजी

भोपाल। कोरोना वायरस की विश्वव्यापी आपदा को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्यप्रदेश भवन और अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में 1-1 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए हैं। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 8 लाख 85 हजार 89 श्रमिकों के खाते में 1-1 हजार की आपदा धनराशि भेजी।
इस मौके पर शिवराज ने श्रमिकों के नाम संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, 'मेरे पंजीकृत निर्माण श्रमिक बहनों एवं भाइयों, आज कोरोना संकट से हम सब जूझ रहे हैं। कोरोना को हराने के लिए हम सबको अपने घरों में ही रहना है, लेकिन संकट के समय सरकार आपके साथ खड़ी है। आज ही मैंने सिंगल क्लिक के माध्यम से 8 लाख 85 हजार 89 मजदूरों के खातों में 1000 रुपए प्रति श्रमिक के मान से 88 करोड़ 50 लाख 89 हजार रुपए अंतरित किए हैं।'
उन्होंने कहा कि मंगलवार तक यह राशि आपके खाते में पहुंच जाएगी। सरकार नि:शुल्क राशन सबको दे रही है। चिंता मत कीजिए। आप लॉकडाउन का पालन कीजिए और अपना घरों में ही रहिए। हम आपकी चिंता करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संनिर्माण श्रमिक अभिषेक जैन एवं आनंद राम साहू से मोबाइल पर चर्चा भी की।

 

BSNL ने उपभोक्ताओं को दिया तोहफा, 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी नहीं बंद होंगे नंबर,साथ ही फ्री talktime भी

BSNL ने उपभोक्ताओं को दिया तोहफा, 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी नहीं बंद होंगे नंबर,साथ ही फ्री talktime भी

BSNL के करोड़ों प्रीपेड सिम कार्ड यूजर्स को दूरसंचार मंत्रालय से तोहफा मिला है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने BSNL प्रीपेड सिम कार्ड यूजर्स के नंबर 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी चालू रखने का निर्देश दिया है। यही नहीं, इन यूजर्स को तत्काल प्रभाव के 10 रुपये का बैलेंस भी इंसेंटिव के तौर पर दिया जाएगा।
दूरसंचार मंत्री ने कोरोनावायरस की वजह से देशव्यापी लॉक डाउन होने की वजह से ये घोषणा की है। ये आदेश BSNL के हर टेलीकॉम सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए लागू होगा। केन्द्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि लोगों को 20 अप्रैल तक अपने परिजनों से कनेक्टेड रहने के लिए सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है।
BSNL ने आज एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला किया है उनके प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक वैलिड कर दिया है, ऑउटगोइंग कॉल को 10 रुपए का एक्टेशन दे दिया गया है ताकि गरीब मज़दूर को बात करने में कोई दिक्कत न हो:

 

 


इससे पहले अन्य पब्लिक टेलिकॉम कंपनियों को भी TRAI (दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने निर्देश दिया था कि जिन प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी लॉक डाउन के दौरान खत्म हो रही है उनकी वैलिडिटी बढ़ाई जाए। TRAI ने Jio, Vodafone-Idea और Airtel को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यूजर्स को 21 दिनों के लॉक डाउन के दौरान बिना किसी बाधा के सेवा मिलती रहनी चाहिए। TRAI ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को इसके लिए उचित कदम प्रायरिटी बेसिस पर उठाने के लिए कहा है।
 

सावधान: ठगों का नया तरीका इस संकट की घडी में भी बाज नही आ रहे अपनी हरकतों से,PM CARES के नाम से बनाई फेक आईडी में मांग रहे पैसा

सावधान: ठगों का नया तरीका इस संकट की घडी में भी बाज नही आ रहे अपनी हरकतों से,PM CARES के नाम से बनाई फेक आईडी में मांग रहे पैसा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोग अपने हिसाब से आर्थिक मदद कर रहे हैं. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वे पीएम केयर्स फंड में अंशदान दें. पीएम मोदी ने इसको लेकर बैंक डिटेल शेयर किए थे. इसके साथ ही भीम एप के जरिए भी मदद भेजी जा सकती है, इसकी जानकारी पीएम मोदी ने दी थी. लेकिन इस बीच ठगों की तरफ से फेक यूपीआई आईडी सरकुलेट किया जा रहा है. इससे सतर्क रहने की जरूरत है.


सरकार की तरफ से लोगों को अलर्ट किया गया है. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने सावधान करते हुए कहा है कि पीएम केयर्स के नाम पर फेक यूपीआई आईडी सरकुलेट किया जा रहा है इससे सावधान होने की जरूरत है. ऐसा न हो कि आपने ये सोच कर अंशदान दिया हो कि ये पैसा कोरोना वायरस से लड़ने के काम आएगा और आप ठगी के शिकार हो जाएं.

बता दें कि पीएम मोदी ने 28 मार्च को ट्वीट करते हुए कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों से अपील की थी कि वे अंशदान करें. पीएम मोदी ने कहा था, ‘’देशवासियों से मेरी अपील है कि वे कृपया PM-CARES फंड में अंशदान के लिए आगे आएं. इसका उपयोग आगे भी इस तरह की किसी भी आपदा की स्थिति में किया जा सकता है. PM-CARES फंड माइक्रो डोनेशन को भी स्वीकार करता है. यह आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करेगा, साथ ही नागरिकों की सुरक्षा पर रिसर्च को प्रोत्साहित करेगा. आइए, अपनी भावी पीढ़ियों के लिए हम भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में कोई कसर न छोड़ें.’’

 

ये है सही अकाउंट की जानकारी:

पीएम मोदी ने कहा था, ''देशभर से लोगों ने COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है. इस भावना का सम्मान करते हुए Prime Minister’s Citizen Assistance and Relief in Emergency Situations Fund का गठन किया गया है. स्वस्थ भारत के निर्माण में यह बेहद कारगर साबित होगा.’’ पीएम मोदी की अपील के बाद कई लोगों ने इसमें अपना अंशदान दिया है.''

 

 

source: abp news