नई दिल्ली | एक चीता हेलिकाप्टर लेह के टेस्ट सैपलों को ले जाने के कोविड-19 कार्य के लिए हिंडन से चंडीगढ़ जा रहा था। हिंडन से लगभग 3 एनएम आगे वायुयान में एक तकनीकी बाधा आ गई और उसे आउटर रिंग रोड राजमार्ग पर सुरक्षित लैंडिंग करनी पड़ी। पायलटों द्वारा की गई कार्रवाई त्वरित और सटीक थी। किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। तत्काल हिंडन से रिकवरी वायुयान भेजा गया। वायुयान को दुरुस्त कर लिया गया और वह तत्काल तथा सुरक्षित तरीके से हिंडन वापस आ गया।
नई दिल्ली | भारत देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनी खेज खबर सामने आई है | जानकारी मिली है कि दिल्ली में एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना संक्रमित पाया गया है | पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद साउथ दिल्ली के हौज खास और मालवीय नगर के 72 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले 17 डिलिवरी ब्वॉय को भी क्वारेंटाइन किया गया है।
एक पिज्ज़ा डिलीवरी बॉय #coronavirus से संक्रमित पाए गए हैं, उसके लिंक में जितने भी लोग थे उनमें से 17 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है और 72 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन https://t.co/7rNO9WaCAapic.twitter.com/X6UXaYHgjf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2020
आज 16 अप्रैल का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों की लंबे समय से चली आ रही सभी परेशानियां खत्म होंगी। जोश से भरे होंगे। काम के लिए जहां भी प्रयास करेंगे हर जगह सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के अच्छे संयोग बन रहे हैं।
वृषभ:
वृष राशि के जातक अपने अच्छे काम से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगे। ऑफिस में जो लोग आपकी कमियां निकालते थे, आज वह भी आपकी तारीफ करेंगे। इस समय खर्चे के लिए आपको अपनी जमा पूंजी का ही उपयोग करना पड़ेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में कोई भी मुख्य निर्णय लेते समय सारे पहलुओं को अच्छी तरह से समझ कर निर्णय लें। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। परंतु खर्चों पर नियंत्रण भी बहुत ही जरूरी है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए किसी नई पार्टनरशिप में आने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। धन की प्राप्ति आसानी से होगी और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए उत्तम समय है। आसानी से काम मिलता रहेगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है। आप जो भी मेहनत कर रहे हैं उसका फल एक साथ लॉकडाउन के बाद धन प्राप्ति के रूप में मिलेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल दौर चल रहा है। वह अपने अंदर आत्म-सम्मान की कमी महसूस करेंगे। लॉकडाउन के इस दौर में उनके लिए आत्ममंथन बहुत जरूरी है। अपनी कमियों को दूर करके ही मन को शांति मिलेगी। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से धन प्राप्ति के योग हैं।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए यह एक उत्तम समय है। कार्यक्षेत्र और परिवार में बैलेंस बनाने में कामयाब होंगे। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। खर्चों की न्यूनता रहेगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक सोशल मीडिया का उपयोग करके अपने काम को विस्तार देने का प्रयास करेंगे। उन्हें बहुत मान सम्मान मिलेगा। विरोधी सिर नहीं उठा पाएंगे। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
धनु:
धनु राशि के जातकों की लंबे समय से चली आ रही पैसे से संबंधित समस्या खत्म हो जाएगी। कार्यक्षेत्र और धन प्राप्ति के लिए उत्तम दिन है। बातचीत के दौरान सतर्क रहें।
मकर:
मकर राशि के जातकों को बहुत से काम समय पर पूरा करने का टेंशन बना रहेगा। आज उन्हें बहुत मेहनत करनी है तभी उन्हें सफलता मिलेगी। फाइनेंस के लिए दिन उत्तम है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए कानूनी मुकदमे मानसिक अशांति देंगे, उन पर धन खर्च का योग भी बना हुआ है। धन प्राप्ति के लिए बहुत अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अपने पराक्रम को प्रदर्शित करने का है। लाभ हानि का पूर्ण विश्लेषण करने के बाद ही कोई निर्णय लें। महालक्ष्मी धन प्राप्ति का आशीर्वाद दे रही है।
रायपुर। प्रदेश के लिए बड़ी राहत की खबर है कि बुधवार को 4 और कोरोना मरीज ठीक होकर एम्स रायपुर से डिस्चार्ज किए गए हैं। इसकी पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने की है। इधर शाम 7 बजे एम्स से जारी बयान में निदेशक प्रो.(डॉ.) नितिन एम.नागरकर ने कहा था कि एडमिट कोरोना वायरस के सभी 20 पॉजीटिव रोगियों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। सभी रोगी एम्स के विशेषज्ञों की निरंतर निगरानी में हैं और उन्हें आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार दवाइयां प्रदान की जा रही हैं। निरंतर उनके सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। दो लगातार टेस्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। डॉ.नागरकर भी निरंतर वार्ड का दौरा कर रोगियों की हालत पर निगाह बनाए हुए हैं। इसके कुछ देर बाद ही एम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि चार कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 16 रह गई है। बता दें कि मंगलवार को एम्स से ठीक होने के बाद कोरोना के 3 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। इस तरह से दो दिनों मंगलवार और बुधवार को मिलाकर एम्स से कुल 7 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारती दासन ने 16 अप्रैल 2020 गुरुवार की शाम 5 बजे से 19 अप्रैल 2020 रविवार की शाम 5 बजे तक के लिए रायपुर जिले में अति आवश्यक प्रतिष्ठानों को छोड़ कर शेष गतिविधियों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इस अवधि में मेडिकल दुकाने, मिल्क पार्लर,पेट्रोल पंप , एल पी जी गैस सिलिंडर की दुकाने और आन लाइन होम डिलीवरी सेवाएं खुले रहेंगी। इस अवधि में अर्थात 72 घंटे अनावश्यक रूप से घूमने और आने -जाने पर भी प्रतिबन्ध रहेगा और सब्जी बाजार, अन्य मार्केट, दुकानें बंद रहेंगी । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना की रोकथाम एवं बचाव करने में हर संभव सहयोग करे और इस अवधि में अपने घरों में रहे।

कोरबा/रायपुर | प्रदेश में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बना कोरबा जिले से एक और बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को कटघोरा में जो नए पॉजिटिव मरीज पाए गए थे, उनमें से एक तहसील कार्यालय का बाबू निकला । यह खबर मिलते ही तहसील कार्यालय के पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया है । अब बाबू के साथ काम करने वाले 20 कर्मचारियों के परिवार को होम आइसोलेट किया गया है।
इस संबंध में नायाब तहसीलदार डीआर ध्रुव ने बताया कि कार्यालय का लिपिक के कोरोना पॉजिटिव आने की रिपोर्ट मिली है। साथ में काम करने वाले कर्मियों को होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है।
जानकारी मिली है कि कटघोरा के जिन दो लोगों की मंगलवार की शाम कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई उसमें से एक पोड़ीउपरोड़ा तहसील कार्यालय में बतौर बाबू पदस्थ है ।
जानकारी के अनुसार कटघोरा के पुरानी बस्ती में जामा मस्जिद क्षेत्र में रहने वाला यह लिपिक पिछले कई साल से पोड़ीउपरोड़ा तहसील कार्यालय में बतौर बाबू पदस्थ है। कम्प्यूटर का जानकार है, इसलिए उसे जन्म, मृत्यु व आय संबंधी प्रमाण पत्र बनाने का काम दिया गया है। जब तक कटघोरा की इस बस्ती में कोरोना हॉटस्पॉट की पुष्टि नहीं हुई थी, तब तक यह नियमित तौर पर दफ्तर आ रहे थे।
हालांकि वर्तमान में वह तहसील में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को लेकर जो राहत कार्य कराए जा रहे हैं, उस कार्य में जुटा हुआ था। जिस दिन इस बस्ती के अधिक मरीजों के सामने आने के बाद जब बस्ती को सील किया गया, तब से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे।
12 अप्रैल को इसका सैंपल लिया गया था। मंगलवार को इसके कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। उसकी रिपोर्ट आते ही तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा के अधिकारियों के होश उड़ गए। शाम को ही उन कर्मियों की सूची बनाई गई कि कौन सा कर्मी किस जगह पर निवासरत है। उसे वहीं होम आइसोलेशन कर दिया गया है।
नई दिल्ली | क्राइम ब्रांच ने तबलीगी जमात के खिलाफ दर्ज FIR में ग़ैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी है | जानकारी मिली है कि आईपीसी 304 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है | क्राइम ब्रांच ने जमात में शामिल 1890 विदेशी नागरिकों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया | जानकारी के अनुसार मरकज़ से जुड़े 18 लोगों को क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर इन्वेस्टीगेशन जॉइन करने को कहा है |
नई दिल्ली | लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा के बाद आज केन्द्र सरकार ने देश के सभी राज्यों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। इस गाइड लाइन में कई बिंदुओं पर छूट दी गई है तो वहीं अधिकांश बिंदुओं पर प्रतिबंध जारी रखा गया है। 20 अपै्रल तक देश के सभी राज्यों, जिलों और थाना स्तर की विस्तृत अध्ययन के बाद केन्द्र सरकार कुछ और छूट दे सकती है।
गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे गए विस्तृत गाइडलाइन में कहा गया है कि कृषि से जुड़े कामों के लिए रियायत दी जाएगी। मनरेगा के तहत काम होगा। वहीं, औद्योगिक गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी। सभी तरह के परिवहन सेवाओं पर रोक रहेगी। सावर्जनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
इन बिंदुओं पर प्रतिबंध रहेगा जारी :
सभी डोमेस्टिक या इंटरनेशनल फ्लाइट, ट्रेन (पैसेंजर की आवाजाही के लिए), सभी एजुकेशनल-ट्रेनिंग-कोचिंग सेंटर, इंडस्ट्रियल व कॉमर्शियल गतिविधि, होटल, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, साईकिल रिक्शा, सिनेमा हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम, स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, स्वीमिंग पूल, बार, थियेटर, कोई भी इवेंट, सभी धार्मिक स्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा किसी भी अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
इन्हें मिली रियायत :
आवश्यक सामानों और दवाईयों का उत्पादन जारी रहेगा। स्श्र्वं के तहत उत्पादन जारी रहेगा। इसके अलावा कुछ शर्तों के साथ ट्रकों को आवाजाही की इजाजत दी गई है। ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक गतिविधियां जारी रहेंगी। केबल टीवी, डीटीएच, टेलिफोन समेत आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बिजली मैकेनिक, कॉरपेंटर को इजाजत दी गई है।
कृषि से जुड़े कामों में रियायर्त:
केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए कृषि से जुड़े कामों को इजाजत दे दी है। किसानों को अपनी फसल काटने और बुवाई करने की छूट दी गई है। साथ ही एजेंसियों को किसानों की उपज खरीदने की इजाजत दी गई है। मछली पालन से जुड़ी गतिविधियों को इजाजत दी गई है।
घर से निकलने पर मास्क जरूरी:
नई गाईडलाइन्स में कहा गया है कि ये सभी गतिविधियां राज्य/ केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा अनुमति देने के बाद शुरू होंगी हालांकि इससे पहले सोशल डिस्टेंसिंग के उपाय भी किये जाएं। निर्देश में कहा है कि सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों पर फेस कवर पहनना अनिवार्य है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय होगा और इसके लिए भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
शैक्षणिक संस्थानें 3 तक बंद :
दिशानिर्देश में कहा गया है कि सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, व्यायामशाला, स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल और बार 3 मई तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही शैक्षिक संस्थान, कोचिंग सेंटर, घरेलू, अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, ट्रेन सेवाएं तीन मई तक स्थगित रहेंगी। बताया गया है कि एक राज्य से दूसरे राज्य और जिले से दूसरे जिले तक लोगों की आवाजाही, मेट्रो, बस सेवाओं को 3 मई तक प्रतिबंधित किया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, धार्मिक कार्य, धार्मिक स्थल, पूजा स्थल 3 मई तक जनता के लिए बंद रहेंगे।
मनरेगा और कंस्ट्रक्शन वर्क को इजाजत:
केंद्र ने मनरेगा के तहत कार्यों को जारी रखने का निर्देश दिया है। सोशल डिस्टेनसिंग बनाए रखने की अपील की गई है। इसके साथ राज्य सरकार की ओर किए जा रहे कंट्रक्शन वर्क में भी रियायत दी गई है।
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोई छूट नहीं :
कोरोना के हॉटस्पॉट एरिया में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इन इलाकों में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा. साथ ही किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। आवश्यक सामानों की होम डिलिवरी होगी। एरिया की सुरक्षा में लगे जवान और मेडिकल स्टाफ का ही मूवमेंट होगा।
20 अप्रैल के बाद सशर्त मिल सकती है छूट :
जिन इलाकों में कोरोना के मामले नहीं आएंगे, उन्हें रियायत मिल सकती है. इसकी समीक्षा 20 अप्रैल तक की जाएगी. इस समीक्षा के बाद कुछ इलाकों में मामूली रियायत दी जाएगी। रियायत देने से पहले राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से गाइडलाइन के पालन के सारे उपाय किए जाएंगे, ताकि ऑफि स, वर्कप्लेस, फैक्ट्री या संस्थानों में सोशल डिस्टेनसिंग का पालन हो।
आज 15 अप्रैल का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम समय है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आधिकारिक वर्ग को मान-सम्मान मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी उनकी बात को मानेंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। भाग्य का साथ मिलेगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए यह समय लॉकडाउन के दौरान घर में बंद हो कर रहने का है। कार्यक्षेत्र में अल्पलाभ के आसार नजर आ रहे हैं परंतु यह समय चिंताओं को छोड़कर अध्यात्म की तरफ मुडऩे का है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह एक अच्छा दिन है, बुद्धि के प्रयोग से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सरकारी स्त्रोत से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ धार्मिक क्रियाकलाप से मन हर्षित रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए करियर में सफलता दिलाने वाला दिन है। आपके काम से आपको मान सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति के योग हैं। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें।
सिंह:
सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से काम करेंगे, सर्विस इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों का उत्तम समय है। सफलता प्राप्ति के योग बने हुए हैं। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों का सारा फोकस काम की तरफ रहेगा। सभी काम आसानी से बनते जाएंगे। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं परंतु सरकारी खर्चे की संभावना है।
तुला:
तुला राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काफी समय से चली आ रही परेशानियों खत्म हो सकती हैं। पार्टनर के सहयोग से धन प्राप्ति के उत्तम योग बन रहे हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के लोगों को बदले की भावना से बचना चाहिए पार्टनर का सहयोग मिल रहा है। मन प्रसन्न रहेगा। सर्विस करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। फाइनेंस के लिए दिन उत्तम है।
धनु:
धनु राशि के जातकों के सभी काम आसानी से बन जाएंगे। नए इन्वेस्टमेंट पर खर्चे का योग है। धन प्राप्ति के उत्तम योग बन रहे हैं।
मकर:
मकर राशि के जातकों पर इस वक्त काम का प्रेशर बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से वह परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी नहीं मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बने हुए हैं।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है परंतु बातचीत करते समय सावधानी बरतें। मेडिकल इंडस्ट्री से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलेगी। मेहनत का फल कुछ समय बाद धन प्राप्ति के रूप में जरूर मिलेगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों की वाणी आदेशात्मक रहेगी। काम के लिहाज से दिन उत्तम है। तरक्की के अवसर मिल रहे हैं। प्रमोशन की संभावना है।
रायपुर,कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए भारत सरकार की ओर से 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. भूपेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में 21 अप्रैल तक शराब दुकानें नहीं खुलेंगी. इसके साथ ही होटल, बार और क्लब को भी 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है.

नई दिल्लीक। कोरोना वायरस (Corona virus) खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को भारत में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय प्रशंसा करते हुए कहा है कि भारत की यह पहल कोरोना को परास्त करने के लिए समय से उठाए गए कठोर कदम का परिचायक है।
पीएम मोदी ने 25 मार्च को लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक करने का ऐलान किया किया है।
WHO की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए, समय से किए गए भारत के कठोर फैसले की डब्ल्यूएचओ प्रशंसा करता है।
संक्रमण को रोकने के लिए मरीजों की संख्या में कितनी कमी आएगी, अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने सहित अन्य प्रभावी उपायों को करने में 6 सप्ताह का देशव्यापी लॉकडाउन, वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होगा।
डॉ. सिंह ने कहा कि बहुत-सी बड़ी चुनौतियों के बावजूद, इस महामारी को परास्त करने में भारत पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस वायरस को हराने के लिए परीक्षा की इस घड़ी में हर देशवासी से अधिकतम योगदान अपेक्षित है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहीं रिकवरी होने वालें मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसी बीच रायपुर एम्स से बड़ी खबर आ रही है। सभी तीनों मरीज कोरबा के कटघोरा इलाके के हैं. जिसमें बताया गया है कि तीन कोरोना संक्रमित मरीजों को रिकवर कर लिया गया है
तीन संक्रमितों को रिकवर किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हो गई है। वहीं, रिकवर किए गए मरीजों की संख्या 13 हो गई है।
मुंबई, लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और वे घर वापस भेजे जाने की मांग कर रहे हैं. लोगों की शिकायत है कि उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए उन्हें उनके गांव तक भेजा जाए. वे घर जाने की इजाजत मांग रहे हैं. बांद्रा वेस्ट के स्टेशन के सामने जामा मस्जिद के पास लोग खड़े हो गए हैं. इसमें ज्यादातर यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूर हैं. हालांकि, बाद में स्थानीय नेताओं और पुलिस हस्तक्षेप के बाद वे वहां से चले गए. पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा.
बता दें कि बांद्रा को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में यहां लोगों का जुटना चिंताजनक है. पूरे देश में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 2337 मामले हैं. अकेले मुंबई में ये आंकड़ा 1500 से अधिक है.
इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि खाने-पीने का इंतजाम किया गया है. सरकार लोगों को खाना दे रही है लेकिन ये लोग वापस अपने घर भेजे जाने की मांग कर रहे हैं
source:ABP News






















