अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर कुंए में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर कुंए में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि बीते 4 दिन में छत्तीसगढ़ में नये केस की पुष्टि नहीं हुई थी. बुधवार को कटघोरा निवासी 52 वर्षीय शख्स को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. बता दें कि पूर्व में भी कटघोरा के तबलीगी जमात के एक युवक का सैंपल भी पॉजिटिव आया था. जिसका एम्स में इलाज चल रहा है. अभी जो 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है वह तबलीगी जमात के युवक का रिश्तेदार है. उसी के संपर्क में आने से वह संक्रमित हुआ है. संक्रमित व्यक्ति को इलाज के लिए रायपुर एम्स लाया जा रहा है.
वहीं स्थानीय प्रशासन मस्जिद में आने जाने वाले की सर्वे में लगी है. पॉज़िटिव मरीज के संपर्क में पहुंचे लोगों को चिन्हांकित किया जा रहा है. बता दें कि प्रदेश में 9 कोरोना संक्रमित लोगों की हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई है. और अभी एक कटघोरा निवासी 16 वर्षीय युवक इलाज चल रहा है. इस नए मामले आने के बाद अब प्रदेश में कुल केस 11 हो गए हैं.
One more #Covid19 positive case found in Chhattisgarh. Exactly the reason why I have been cautioning against rushing into opening the Lockdown.
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) April 8, 2020
We need to test more to have scientific basis for our decisions.
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इसी कारण से मैं लॉकडाउन खोलने में जल्दबाजी करने के खिलाफ था. मैंने इसे लेकर आगाह भी किया था. हालात को देखते हुए हमें और अधिक परीक्षण करने की आवश्यकता है.
आज 9 अप्रैल का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों का भाग्य पूरी तरह साथ दे रहा है, कार्यक्षेत्र में बाधाओं के बावजूद आप सफलता पाने में सक्षम होंगे। धन की प्राप्ति के उत्तम योग बने हुए हैं। आपके प्रतिद्वंदी परास्त होंगे।
वृषभ:
आत्मविश्वास से भरे हुए वृष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की का समय है, परंतु उन्हें अपने भाई-बहनों से वाद-विवाद से बचना चाहिए। शेयर में निवेश धन प्राप्ति कराएगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों का धर्म पर विश्वास बढ़ेगा, कुछ भाग्यवादी भी होंगे परंतु अपनी मेहनत को जारी रखें। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिल रहे हैं।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों में इस वक्त अपने कार्यक्षेत्र में कुछ कर दिखाने का मौका है। वह अपने इस अवसर का फायदा उठाने में कामयाब होंगे। अधिकारी उन पर मेहरबान होंगे। प्रमोशन का अवसर भी मिल रहा है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को इस समय कार्यक्षेत्र में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की उनसे उम्मीदें बहुत हैं। उन्हें अपने प्रयास जारी रखना चाहिए, मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
कन्या:
कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो रहा है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां खत्म होने का समय है। बाधाओं के बावजूद धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। निर्यात से जुड़े लोगों के लिए अच्छा वक्त है।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए यह मेहनत का समय है, जिसमें इनके पार्टनर का सहयोग भी नहीं मिलेगा। मन व्यथित रहेगा, खर्चों की अधिकता होगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को कटुवाणी से बचना चाहिए, इसकी वजह से वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे।
धनु:
धनु राशि के जातक कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नए अवसर प्राप्त होंगे। धन की दृष्टि से संचित धन पर निर्भर रहना होगा। खानपान पर नियंत्रण से स्वास्थ्य ठीक रखा जा सकता है।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय अपनी प्रतिभा को दर्शाने का है। आपका काम आपको यश दिलवाएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन को शांत रखें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए मन में भ्रम की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की चाहत होगी। सभी सुख-सुविधाओं का उपभोग करेंगे। धन प्राप्ति में मुश्किलों का सामना करेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ मानसिक तनाव का है, बहुत सारे कामों को पूरा करने का तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। कई सोर्सेज से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। निवेश फायदेमंद रहेगा।
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए हैं. सूत्रों ने ये जानकारी दी. दरअसल, आज विपक्षी नेताओं के साथ पीएम मोदी ने कोविड-19 को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस से जरिए बैठक की. सूत्रों ने बताया कि कई विपक्षी नेताओं ने कहा कि धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आ रहा है, ऐसे में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जितने सुझाव और जितनी जानकारी उन तक पहुंच रही है उससे ऐसा लगता है कि लॉकडाउन बढ़ाना चाहिए.
वीडियो कॉन्फ्रेंस में कौन-कौन हुए शामिल?
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना के संजय राउत के अलावा तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्रा, डीएमके के टी आर बालू, बीजेडी के पिनाकी मिश्रा, वाईएसआर के मिथुन रेड्डी, एसपी के राम गोपाल यादव, जेडीयू के राजीव रंजन सिंह, एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान, अकाली दल के सुखवीर सिंह बादल सहित कई अन्य दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया.
चिराग पासवान ने क्या कहा?
पीएम के साथ सर्वदलीय बैठक में एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी बात रखी. उन्होंने पीएम का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि जिन ग़रीबों के लिए अनाज़ दिया जा रहा है उसकी निगरानी होनी चाहिए ताकि सभी ग़रीबों तक वो पहुंचे.
14 अप्रैल तक है संपूर्ण लॉकडाउन
बता दें कि अभी जो देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है वो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. आज लॉकडाउन का पंद्रहवा दिन है. ये 21 दिनों के लिए लगाया गया है ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.
भारत में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति
भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर पांच हजार के पार हो चुके हैं. अब तक देश में इसके 5194 केस सामने आ चुके हैं. वहीं 149 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही इलाज के बाद 401 लोग रिकवर कर चुके हैं. देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं. यहां पॉजिटिव मामले की संख्या एक हजार को पार कर चुकी है. अब तक इस वायरस के 1018 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. राज्य में 64 लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी दिल्ली में कोरोना के अब तक 576 और तमिलनाडु में 690 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं.
sources: ABP News
मैड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस से रोजाना मरने वालों का औसत आंकड़ा मंगलवार को 743 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 14,045 हो चुकी है। स्पेन की तस्वीरें भयावह हैं। वायरस ने इस देश में मौत का ऐसा मंजर खड़ा किया है कि हर ओर लाशों का ढेर है। मजबूरी ऐसी है कि लोग अपनों के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सकते हैं।

आज 8 अप्रैल का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों का प्रफेशन हाउस इस समय सक्रिय है। वह अपनी संपूर्ण शक्ति अपने कार्यक्षेत्र में लगा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उत्तम धन की प्राप्ति हो रही है, उन्हें इस वक्त बचत के लिए भी सोचना चाहिए जो कि उनके भविष्य के लिए मददगार साबित होगी। मन में फालतू विचार ना आने दें।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ नया सीखने का है, जो कि उनके कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। बुद्धि के प्रयोग के द्वारा धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं। आत्मविश्वास के सहारे हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों का शौर्य व पराक्रम कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला है। धन की प्राप्ति आसानी से होती रहेगी। पूर्व निवेश से फायदा होगा। सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय कभी खुशी कभी तनाव देने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से कुछ मतभेद भी हो सकते हैं।
सिंह:
सिंह राशि के जातक आमतौर पर किसी के अंडर में काम करना पसंद नहीं करते, परंतु यह समय उन्हें अपने अधिकारियों की बात मानने का है ताकि कार्यक्षेत्र में उन्हें सफलता मिलती रहे। धन प्राप्ति में मुश्किलें हैं, आत्मविश्वास को बनाए रखें।
कन्या:
कन्या राशि के लोगों का मानसिक व आत्मिक बल कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। संतान से मनमुटाव से बचें। कुछ अच्छा साहित्य पढ़ें।
तुला:
तुला राशि के जातक इस समय में एक साथ कई कामों से जुड़ रहे हैं प्रतियोगिता का सामना करना पड़ रहा है। अपने आत्मविश्वास से वह अपने फाइनेंस को मजबूत बना सकते हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह अच्छा समय है। पराक्रम में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के मार्ग में भाग्य सहायक होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में नई प्लानिंग का है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धन प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने अडिय़ल रवैया को छोड़कर दूसरों की सलाह पर ध्यान दें।
मकर:
काम से प्रेम करने वाले मकर राशि के जातकों के लिए यह समय व्यस्तता को बढ़ा रहा है। दृढ़ इच्छाशक्ति कार्यक्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही है। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।
कुंभ:
कुंभ राशि के लोगों की ओज पूर्ण वाणी कार्यक्षेत्र में मदद करेगी। विपरीत परिस्थितियां भी आपके लिए सहायक बनेंगी। निवेश का भी समय है। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें।
मीन:
आत्मविश्वास से भरे हुए मीन जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शन का शुभ अवसर मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। धन की प्राप्ति के सुअवसर मिलेंगे।
नई दिल्ली: कोविड-19 के मद्देनजर देश में जारी संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल तक है. इस बीच न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि केंद्र सरकार इसे बढ़ाने की दिशा में सोच रही है. दरअसल, कई राज्य सरकारें और साथ ही विशेषज्ञ केंद्र सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वह लॉकडाउन का विस्तार करे. ऐसे में अब सरकार ने इस पर सोचना शुरू कर दिया है.
भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4421 हो चुके हैं. वहीं अभी तक देश में 114 लोगों की मौत हो चुकी है. तीन राज्यों में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा पांच सौ के पार है. अब तक देश के 31 राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं. मंगलवार साढ़े तीन बजे तक त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले हैं.
जाहिर है कि लॉकडाउन का फैसला इसलिए लिया गया ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके. लेकिन देश के कई राज्यों में इसके सैकड़ों मामले सामने आ चुके है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं. यहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 748 है. दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 621 पॉजिटिव केस हैं. तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है. दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 523 मामले हैं.
A lot of state governments, as well as experts, are requesting Central Government to extend the lockdown. Central Government is thinking in this direction: Government sources pic.twitter.com/iDShmLIS8j
— ANI (@ANI) April 7, 2020
महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और झारखंड जैसे राज्य ने लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए. वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि में 14 अप्रैल के बाद विस्तार किया जाए क्योंकि लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए ये जरूरी है. तेलंगाना में कोरोना के 321 पॉजिटिव मामले हैं.
इसी तरह छत्तीसगढ़ के सीएम ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी और लॉकडाउन के बाद रेलवे, हवाई यात्रा और राज्यों के बीच सड़क मार्ग को शुरू करने को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने आशंका जताई कि अगर ये सब सेवाएं शुरू हुईं तो दूसरे राज्यों से कोरोना पॉजिटिव छत्तीसगढ़ आ सकते हैं. उन्होंने पीएम मोदी को सुझाव दिया कि इन सेवाओं को शुरू करने से पहले पूरी तरह से विचार करें.
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि यदि देश में अंतर्राज्यीय आवागमन 14 अप्रैल से प्रारंभ किया जाता है तो इसके पूर्व पूरे देश में कोविड-19 के प्रसार की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित किये जाने चाहिए।@PMOIndia pic.twitter.com/T1s4XFUk1d
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 6, 2020
नईदिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अब निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। आपको बताते जाए कि मरकज का कोरोना कनेक्शन सामने आने के बाद जमात के अमीर मौलाना साद सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के बैंक अकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया है।
आज 7 अप्रैल का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातक धीरज को बनाए रखें, अधीरता से काम खराब हो सकते हैं। अपने अधीनस्थों के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करें वरना उनकी वजह से परेशानी हो सकती है, धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में यह सुकून का समय है, काम आसानी से होते रहेंगे, सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बने हुए हैं।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र की सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेगा। काम के लिए किए हुए सभी प्रयास सफल होंगे। बाधाओं को दूर करते हुए धन की प्राप्ति में सफल होंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बौद्धिक के साथ-साथ शारीरिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। पिता तुल्य व्यक्ति की सलाह पर जरूर गौर करें। भविष्य में इसका प्रभाव आप निश्चित रूप से महसूस करेंगे। धन और सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सब सुख सुविधाएं मिलेंगी। मन में बेफिक्री रहेगी, पार्टनर की सहायता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। फिजूल वाद-विवाद से बचें।
कन्या:
कन्या राशि के जातक एक अनजाने डर से घिरे रहेंगे, उन्हें अपने ऊपर विश्वास बनाए रखना चाहिए और मेहनत करते रहना चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलते रहेंगे।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए दिन काफी मेहनत भरा और थकाने वाला है। मनोवांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। धन प्राप्ति के मार्ग में भी बाधाएं नजर आ रही हैं, प्रतिद्वंदीयों की वजह से मानसिक क्लेश रह सकता है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों की कुछ कर गुजरने की तमन्ना उन्हें कार्यक्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचाएगी, अपने अनुभव का भरपूर फायदा मिलेगा, भाग्य का साथ धन प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में कुछ नई प्लानिंग का है। बाधाओं को कैसे दूर किया जाए इस पर आपका फोकस होगा, धन प्राप्ति में अड़चन बनी रहेंगी, संचित धन मुश्किलों से निकालने में सहायक होगा।
मकर:
मकर राशि के जातकों का जुझारू नेचर और अनुभव कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। मेहनत के बल से धन की प्राप्ति आसानी से हो जाएगी, मानसिक तनाव से बचें।
कुंभ:
कुंभ राशि की नेतृत्व करने की क्षमता उनके अन्य साथियों को भी सही प्लानिंग करने के लिए प्रेरित करेगी। बुद्धि के प्रयोग द्वारा सही निर्णय लेने में कामयाब होंगे। खर्चों की अधिकता मन में बनी रहेगी।
मीन:
मीन राशि के जातक स्वभाव से बहुत संवेदनशील होते हैं, जरा जरा सी बात से उन्हें गुस्सा आ जाता है। उन्हें इस समय क्रोध से बचना चाहिए, कार्यक्षेत्र में सफलता आसानी से मिलेगी। फाइनेंस के लिए उत्तम समय है।
नईदिल्ली, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच आवश्यक लॉकडाउन की स्थिति में देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे विदेशी पर्यटकों की पहचान करने तथा उन्हें सहायता और सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 31 मार्च 2020 को पोर्टल की शुरुआत की।
सहायता प्राप्त करने के लिए ऐसे पर्यटकों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा, अपने संपर्क के बारे में कुछ बुनियादी जानकारी देनी होगी और यदि कोई समस्या या कठिनाई है, तो उसके बारे भी बताना होगा। पोर्टल के शुरु होने के पहले पांच दिनों के भीतर ही देश भर से 769 विदेशी पर्यटक इसपर अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
प्रत्येक राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने ऐसे विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए एक नोडल अधिकारी बनाया है । पर्यटन मंत्रालय के पांच क्षेत्रीय कार्यालय , पोर्टल पर भेजे जाने वाले अनुरोधों के अनुरूप पर्यटकों को आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए इन नोडल अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं। पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय फंसे हुए विदेशी पर्यटकों के वीजा मुद्दों के संबंध में आव्रजन ब्यूरो और एफआरआरओ के साथ भी समन्वय बनाए हुए हैं। ऐस पर्यटकों को देश के अदंर किसी राज्य में भेजने या उनके देश वापस भेजने के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय संबंधित देशों के दूतावासों / उच्चायोगों / वाणिज्य दूतावासों के साथ समन्वित रूप से काम कर रहे हैं।
पोर्टल फंसे हुए विदेशी पर्यटकों के साथ ई-मेल, टेलीफोन और व्यक्तिगत रूप सें संपर्क स्थापित करने के नजरिए से काफी उपयोगी साबित हो रहा है। पोर्टल के माध्य से ऐसे पर्यटक भारत में रहते हुए अपने देश से संबधित विदेशी कार्यालयों से जुड़े हुए हैं और उन्हें अपने देश वापस जाने के लिए भारत से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उडानों की ताजा जानकारी लगातार मिल रही है। इसके अलावा आवश्यकातानुरूप, उन्हें चिकित्सा सहायता, भोजन और आवास की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
एक महिला, जो अमेरिकी नागरिक है , बिहार के सुपौल जिले में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान फंसी हुई थी और दिल्ली में उसके बेटे की सर्जरी हो रही थी। महिला को पोर्टल के माध्यम से आवश्यक अंतर-मंत्रालयी, अंतर-विभागीय और राज्य-केंद्र समन्वय के आधार पर दिल्ली की यात्रा करने के लिए एक विशेष पारगमन-परमिट दिया गया जिससे वह सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच गई। महिला ने सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है।
भगवान महावीर स्वामी का 2619 वा जन्म महोत्सव बड़े ही सादगी के साथ करुणा दिवस के रूप में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग द्वारा मनाया गया जैन समाज के सभी जैन मंदिरों द्वारा पूर्व में जैन समाज के सदस्यों को घर में ही पूजा पाठ करने हेतु किया जा चुका था जिला प्रशासन द्वारा तय किए गए नियम कानूनों को ध्यान में रखकर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रुप से पालन किया गया जैन समाज के सदस्य घर में रहते हुए ही उपवास, ईकासना, आयमबिल तप एवं नवकार महामंत्र की सामूहिक स्तुति की
आज प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक जैन समाज के लगभग 1600 घरों के सदस्यों ने घर में रहते हुए अपने परिवारिक सदस्यों के साथ एक घंटा नवकार महामंत्र की स्तुति की
इन इन जगह पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
1 जिला चिकित्सालय परिसर ब्लड बैंक में बारी बारी से रक्तदान श्री संजय बोहरा के संयोजन में
2 भिक्षु भोज एवं वृद्ध आश्रम में भोजन वितरण स्वर्गीय राजेश कोठारी की स्मृति में मोहनलाल किशोर कुमार कोठारी द्वारा
3 जिला चिकित्सालय परिसर में फल वितरण हेमंत छाबड़ा की स्मृति में पंकज छाबड़ा द्वारा
4 श्री कृष्ण गौशाला छाता गढ़ एवं शहर में अनेक जगह गायों को पशु आहार वितरण
5 ओड़िया पारा में अनाज वितरण त्रिलोक चंद कमलेश कुमार राजेश कुमार वैद्य परिवार द्वारा
भगवान महावीर जन्म महोत्सव की पूर्व रात्रि में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जैन समाज के सदस्यों ने घरों में बिजली बंद कर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के आह्वान को सफल बनाया आज जैनम हाइट्स दुर्ग के रहवासियों ने भगवान महावीर की सोशल डिस्टेंशन में बारी बारी से पूजा अर्चना करते हुए भक्ति की इस कार्य में जय जिनेंद्र ग्रुप का सक्रिय सहयोग रहा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग के प्रचार प्रसार प्रमुख नवीन संचेती ने जानकारी देते हुए बताया की महोत्सव समिति के सदस्यों ने जन्म महोत्सव को करुणा दिवस के रूप में मनाया आज कोड़ी खाना में भोजन वितरित किया गया जिला चिकित्सालय परिसर में फल वितरण का कार्य तथा संजय बोहरा के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन भी संपन्न हुआ आज जिला चिकित्सालय परिसर में टीकम छाजेड़ संदीप बाफना भूपेंद्र वैद्य प्रतीक सुराणा सिद्धार्थ खुराना मनीष जैन जिनेंद्र सुराणा सुशील कुमार एवं जितेंद्र जैन एवं अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान किया रक्तदान शिविर के आयोजन में डॉ पीके चंद्राकर डॉक्टर नेमा एवं लतिका जी का विशेष सहयोग रहा

आज सुबह से ही महावीर जैन भवन जिला चिकित्सालय परिसर के पास मे समिति के सदस्यों ने भोजन वितरण एवं फल वितरण की पैकिंग पूर्ण एवं भोजन बनवाने का कार्य किया गया
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष मदन जैन उत्तम बरडिया प्रकाश गोलछा गौतम कोठारी महेंद्र दुग्गड दिनेश मारोठी सोन राज बांठिया भागचंद बोहरा गिरीश पारख मनोज बाकलीवाल संजय कोठारी सूरज काकरिया विजय करनावट मनोज सुराना आलोक मारोठी पप्पू वैद्य अशोक रतन बोहरा नीतीश ओस्तवाल नितिन संचेती के विशेष सहयोग से महावीर जयंती समारोह समिति का कार्य संपादित हुआ
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मदन जैन ने जैन समाज के सभी लोगों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए इस विषम परिस्थितियों में जब पूरे विश्व में कोरोना महामारी की प्राकृतिक विपदा हम खेल रहे हैं ऐसे समय में प्रशासन को सहयोग करते हुए जैन समाज के सभी सदस्यों ने सभी कार्य को सफल बनाने में तन मन धन से सहयोग किया
मानव से भी कार्यक्रमों के आयोजन में जीव दया ग्रुप के अर्पित लोढ़ा प्रकाश कांकरिया आदित्य नाहर एवं उनकी टीम भी मुक्त पशुओं की सेवा कार्य में लगी हुई है और इधर देशभक्त ग्रुप गांधी चौक दुर्ग के सदस्य संजू दुग्गड दीपक जैन अपने साथियों के साथ गरीब बस्तियों में अनाज वितरण के संयोजन में लगे हुए हैं
आज रात्रि 7:15 बजे पूरे विश्व में जैन समाज के सदस्य थाली ताली और घंटों की ध्वनि के साथ नवकार महामंत्र का जाप अनुष्ठान परिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में अपने घर आंगन पांच दीप जलाकर अपने घरों के प्रांगण में करेंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त जो खबर निकलकर सामने आई है, वो बड़ी राहत देने वाली है. राज्य में एक और कोरोना मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है, उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है. प्रदेश में यह 9वां पॉजिटिव मरीज है जो ठीक हुआ है. कोरबा का रहने वाला युवक पूरी तरह ठीक हो गया है. यह युवक यूके की यात्रा कर कोरबा लौटा था. इसकी पुष्टि एम्स अधीक्षक करण पिपरे ने की है. अब सिर्फ कटघोरा का 16 साल का जमाती कोरोना पॉजिटिव मरीज ही बच गया हैं, जिसके भी जल्द ठीक होने की उम्मीद है.
नईदिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत दूसरे शहरों की पुलिस लगातार तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है. ये वो लोग हैं जो 15 मार्च से 28 मार्च तक मरकज़ में रुके या गए थे. ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए दिल्ली पुलिस ने नया तरीका निकाला है. मरकज़ के एरिया में इस दौरान एक्टिव रहे मोबाइल फोन नंबर का डाटा तैयार किया जा रहा है. इस लिस्ट में ऐसे नंबर शामिल किए जा रहे हैं, जो तीन से चार दिन तक मरकज़ में रुके हैं या वहां का एक चक्कर लगाया है. अगर शक के दायरे में आया नंबर दूसरे शहर और राज्य का है तो वहां की पुलिस को इसकी सूचना दी जा रही है. यह कवायद कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की तलाश के लिए की जा रही है|
नईदिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने कोरोना महामारी से बचाव के उपायों खासकर मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है| दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस बारे में खत लिखकर कहा है कि उन्होंने दो हफ्ते पहले 50 लाख रुपये दिल्ली सरकार को देने का संकल्प किया था| उन्होंने खत में लिखा है कि मैं 50 लाख रुपये सांसद निधि से भी देने का संकल्प करता हूं|
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह, भारतीय राजनीति के वो दो नाम हैं जिन्होंने न सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवानी के द्वारा देखा गया ख्वाब पूरा किया बल्कि आज दोनों नेता चुनाव में जीत के पर्याय बन चुके हैं. नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने भारतीय राजनीति में वो कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसकी कल्पना राजनीतिक पंड़ितों ने भी नहीं की थी.
साल 2014 में पहली बार इतिहास में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला. पार्टी ने 282 सीटों पर जीत दर्ज की और फिर यह जीत और बड़ी 2019 लोकसभा चुनाव में हो गई जब पार्टी ने 303 सीटें जीतकर एकबार फिर प्रचंड बहुमत हासिल किया. इस ऐतिहासित जीत के हीरो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह.. हालांकि देश के दूसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का सफर इतना आसान नहीं रहा. दोनों ने अपने-अपने हिस्से की तकलीफें झेली और निरंतर आगे बढ़ते चले गए. दोनों की मेहनत और पार्टी के लिए समर्पन ही है जो आज दोनों सत्ता के गलियारे में सबसे शक्तिशाली नाम के तौर पर जाने जाते हैं.
आइए जानते हैं दोनों का सफर
अमित शाह और नरेंद्र मोदी को देखकर उनके प्रशंसकों के मन में एक सावल बार-बार आता है कि आखिर मोदी और शाह की जोड़ी कब बनी. दोनों का रिश्ता कितना पुराना है. सियासत की किन राहों से गुजरती हुई ये दोस्ती हिंदुस्तान की सियासत की जोड़ी नंबर वन बन गई है.
दोनों को एक सूत्र में जोड़ने का नाम है RSS
दरअसल सियासत की इस सुपरहिट जोड़ी को आपस में जोड़ने वाले धागे का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है. दोनों की पहली मुलाकात पहली बार साल 1982 में हुई. इस दौर में दोनों को जिम्मेदारियां मिली हुई थी. जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में आरएसएस के जिला प्रचारक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे तो वहीं अमित शाह एबीवीपी से जुड़े थे.
मेहनत से सत्ता के शिखर तक पहुंचे
इसके बाद साल 1986 में शाह भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में शामिल हुए और इसी बीच उधर नरेंद्र मोदी को भी नई जिम्मेदारी मिल गई थी. उन्हें बीजेपी में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. वक्त बीतता चला गया और दोनों अपना-अपना काम करते रहे. इसके बाद दोनों ने एक बड़ी जिम्मेदारी संभाली.
दरअसल साल 1991 में गुजरात के गांधीनगर से लालकृष्ण आडवानी लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे. अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने मिलकर आडवानी के लिए धुआंधार प्रचार किया.
इस दौरान कई बार कुछ नेताओं से रिश्ते खराब भी हुए. उदाहरण के तौर पर नरेंद्र मोदी के रिश्ते साल 1996 के दौरान बीजेपी के सीनियर नेता केशुभाई पटेल से अच्छे नहीं रहे. हालांकि शाह और मोदी की दोस्ती पर कभी कोई असर नहीं पड़ा.
साल 2001 में पीएम मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अमित शाह को मंत्री बनाया, इसी के साथ पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश जान गया कि शाह को मोदी कितना खास मानते हैं.
यह सुपरहिट जोड़ी गुजरात में लगातचार तीन विधानसभा चुनाव में जीती. यह शाह की मेहनत और कुशल रणनीति का नतीजा ही था कि 2002, 2007 और 2012 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीती और मोदी मुख्य़मंत्री बने.
इसके बाद जब पीएम मोदी राज्य की राजनीति से राष्ट्र की राजनीति में आए, यानी दिल्ली का रुख किया तो साथ में अपने सबसे अजीज दोस्त अमित शाह को लेना नहीं भूले. साल 2014 में बीजेपी ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया तो चुनाव में शाह ने कड़ी मेहनत की और इसका नतीजा यह हुआ कि 282 सीट जीतकर बीजेपी पहली बार अपने दम पर सत्ता में थी. अमित शाह पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने.जो सफर कार्यकर्ता के तौर पर शुरू हुआ था वो अब सत्ता के शिखर पर पहुंच गया था.
इसके बाद शाह और मोदी कंधे से कंधा मिलाकर हिंदुस्तान के कोने-कोने में कमल खिलाने की मुहिम में जुट गए. देखते-देखत भारत के अधिकतर राज्यों में कमल खिल गया. साल 2019 के लोकसभा में और बड़ी जिम्मेदारी थी. एक बार फिर इस जोड़ी ने कमाल किया और लोकसभा चुनाव 2019 में 303 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया.
शाह और मोदी के जोड़ी ने मिलकर आज पार्टी को जिस मुकाम पर पहुंचाया है वो मेहनत और एकजुट होकर ही संभव है. दोनों की दोस्ती साफगोई, ईमानदारी, भरोसे पर टिकी रही, एकदूसरे के प्रति सम्मान पर टिका रहा जो आज भी बदस्तूर कायम है. प्रधानमंत्री मोदी गुजरात से लेकर दिल्ली के राजनीतक सफर में हमेशा लाइम लाइट में रहे, लेकिन अमित शाह चुपचाप संगठन में रहकर पार्टी के लिए काम करते रहे.
प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी शायद इसीलिए अतुलनीय जोड़ी में शुमार हो गई है, क्योंकि दोनों बेहद प्रोफेशनल तरीके से जिम्मेदारियो का वहन कर रहे हैं. गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह ने संसद के पटल पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने में मुख्य भूमिका निभाई, अमित शाह का ही अंकगणित था कि राज्यसभा में अटके बिना न केवल जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने वाला प्रस्ताव पास हुआ बल्कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्रशासित राज्यों के पुनर्गठन विधेयक पास हो सका.
ऐसा माना जाता है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह एकदूसरे के पूरक हैं, यह बात दोनों शख्स बहुत पहले समझ चुके थे. यही कारण था कि दोनों के बीच कभी हितों का टकराव आड़े नहीं आया
आज 6 अप्रैल का राशिफल
मेष :
मेष राशि के जातकों का यह उत्कृष्ट समय है, उनका राशि स्वामी उच्च का होकर कार्य क्षेत्र में विराजमान है जो कि उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को दिखा रहा है, मित्रों की सहायता से रुके हुए धन की प्राप्ति भी इस समय में होने का योग बन रहा है।
वृषभ :
वृषभ राशि के जातकों का राशि स्वामी अपने घर में विराजित होकर उनकी मजबूत स्थिति को दर्शा रहा है, इस समय में बुद्धि के प्रयोग के द्वारा इनके हर काम आसानी से बन जाएंगे साथ ही साथ धन प्राप्ति के भी अवसर उपलब्ध होते रहेंगे, कार्यक्षेत्र में अपने बड़े बुजुर्गों या बॉस की आज्ञा को मानना आपके कार्यक्षेत्र में तथा धन की प्राप्ति में बहुत सहायक हो सकता है।
मिथुन :
मिथुन राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में परेशानियों का दौर समाप्त नहीं हो पा रहा है, परंतु अपने पराक्रम और मेहनत के सहारे वह कामयाबी पाने में सफल होंगे, भाग्य भी साथ दे रहा है, धन की प्राप्ति के योग भी अच्छे बन रहे हैं। भाई का पूरा सहयोग आपको इस समय में मिलेगा।
कर्क :
कर्क राशि के जातकों को वाणी की सौम्यता तथा बुद्धि का प्रयोग कार्यक्षेत्र में सफलता के मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्य के लिए उत्तम समय है, सभी काम आसानी से बन जाएंगे तथा सभी मन वांछित इच्छाओं की पूर्ति में भाग्य सहायक रहेगा।
सिंह :
सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता बनी रहेगी। कार्य आसानी से सिद्ध होंगे, धन की प्राप्ति भी सुचारू रूप से होती रहेगी खर्चों को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।
कन्या :
कन्या राशि के जातक कुछ शारीरिक अस्वस्थता महसूस करेंगे, जिसकी वजह से कार्य करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद से बचें खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव देगी।
तुला :
तुला राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों को परास्त करते हुए सफलता पाने में कामयाब होंगे। मेहनत का लाभ बहुत अच्छी तरह से मिलेगा, बुद्धि का सही उपयोग हर क्षेत्र में आपको सफलता देगा।
वृश्चिक :
वृश्चिक राशि के जातकों का पराक्रम चारों ओर से सफलता प्रदान कर रहा है। काम करने में खूब मन लगेगा। धन की प्राप्ति भाग्य के सहारे आसानी से हो जाएगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।
धनु :
धनु राशि के जातक सोशल मीडिया के उपयोग के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ा सकते हैं। धन प्राप्ति के क्षेत्र में कुछ बाधाएं हैं, परंतु इन बाधाओं से उत्पन्न तनाव का असर अपने पारिवारिक जीवन पर न पडऩे दें।
मकर :
मकर राशि के जातक एक अनजाने डर से घिरे रहेंगे, उन्हें अपने ऊपर विश्वास बनाए रखना चाहिए और मेहनत करते रहना चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलते रहेंगे।
कुंभ :
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय स्वचिंतन का है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां क्यों आईं इस पर विचार करें, खर्च सोच-समझकर करें। यह समय धन प्राप्ति के लिए अनुकूल नहीं है।
मीन :
मीन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचें, धन की प्राप्ति के अच्छे अवसर आपको मिल रहे हैं। इस समय मैं किया गया निवेश भविष्य में फायदेमंद सिद्ध होगा।
छत्तीसगढ़ से कोरोना को लेकर आज एक और अच्छी खबर आयी है। छत्तीसगढ़ का एक और कोरोना पॉजेटिव मरीज स्वस्थ्य हो गया है। राजनांदगांव के उस युवक की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। 25 मार्च को युवक को कोरोना पॉजेटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे राजनांदगांव मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। आज उसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जिसके बाद एम्स की तरफ से राजनांदगांव मेडिकल कालेज को निर्देश दिया गया है कि उसे डिस्चार्ज कर दिया जाये।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने का सिलसिला लगातार जारी है। आज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार एम्स में भर्ती तीन अन्य मरीज़ों को ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
आपको बता दें कि यह तीनों मरीज़ अभी एक महिने सेल्फ क्वेरंटाईन में रहेंगे। कोविड 19 के मरीज़ों के दो टेस्ट होते हैं, और दोनों में 48 घंटे का अंतर होता है। इन तीनों मरीज़ों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई और 48 घंटे बाद दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई, जिसके बाद इन्हे कोरोना संक्रमण से मुक्त घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एम्स से देवेन्द्र नगर के युवक और सुभाष स्टेडियम के पास रहने वाली लड़की, रोहिणी पुरम की युवती तीनो को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा- “ ख़ुशनुमा रविवार…एम्स के सभी साथियों को..सभी चिकित्सकों को पूरी मेडिकल टीम को बधाई.. ठीक हुए साथी दूसरों को जागरुक करें .. और सावधानी बरतें.. जो कि उन्हें अब बरतनी है”