BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में आज मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में आज मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर :  छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 44 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 10 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 37 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 337 है | आज प्रदेश में 22,988 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या


दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 01, कोरबा से 10, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 01, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 06, जशपुर से 05, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

 


 

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में आज से बढ़ेगी सर्दी, बारिश का है अनुमान........

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में आज से बढ़ेगी सर्दी, बारिश का है अनुमान........

नई दिल्ली: दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ों पर रविवार से ही बर्फबारी का दौर जारी है। एक तरफ हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला और धर्मशाला में जमकर बर्फबारी हो रही है तो वहीं उत्तराखंड में भी बद्रीनाथ धाम में जमकर बर्फ गिरी है। इसके चलते सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार से दिल्ली और एनसीआर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 दिसंबर तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा शीतलहर का भी असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में कुफरी और नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते 130 रास्ते बंद हो गए हैं।

मनाली के रोहतांग दर्रे में 75 सेमी और अटल टन में 45 सेमी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा लाहौल स्पीति में भी काफी बर्फ गिरी है। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक एनसीआर के गाजियाबाद, फरीदाबाद, दिल्ली, गढ़ मुक्तेश्वर, मेरठ, भिवानी, रोहतक, पलवल और बिजनौर में बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी के ब्रज क्षेत्र कहलाने वाले अलीगढ़, हाथरस, मथुरा जैसे जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इससे पहले रात में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी और तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है।

अब एक बार फिर से बारिश होने पर अगले कुछ एनसीआर में सर्दियों वाले हो सकते हैं। मनाली में तापमान में शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा कश्मीर के भी कई इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भी भारी बर्फबारी का दौर जारी है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज मिले इतने कोरोना मरीज, अब एक्टिव मरीजो की संख्या हुई इतनी, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज मिले इतने कोरोना मरीज, अब एक्टिव मरीजो की संख्या हुई इतनी, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 25 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 21 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 330 है | आज प्रदेश में 15100 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 04, कोरबा से 06, जांजगीर- चाम्पा से 05, मुंगेली से 00, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

भारत में तेजी से फ़ैल रहा है ओमीक्रोन वेरिएंट, जयपुर में भी 4 लोग हुए संक्रमित

भारत में तेजी से फ़ैल रहा है ओमीक्रोन वेरिएंट, जयपुर में भी 4 लोग हुए संक्रमित

राजस्थान के जयपुर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के नौ मामले सामने आए हैं. दक्षिण अफ्रीका से लौटे चार लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट मिला है, उन चारों लोगों आरयूएचएस में भर्ती कराया गया है. 

बड़ी खबर: इस राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 नए मामले आए सामने, अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 12 हो गया

बड़ी खबर: इस राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 नए मामले आए सामने, अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 12 हो गया

देश में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट तेज़ी से पैर पसारने लगा है. महाराष्ट्र में रविवार को इस वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या आठ तक पहुंच गई. आज ओमिक्रोन वेरिएंट के सात नए मामलों की पुष्टि हुई है. ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने वालों में एक शख्स पुणे से है, जबकि बाकी छह केस पिंपरी-चिंचवाड़ से सामने आए हैं. बता दें कि इनमें से तीन लोग नाइजीरिया से भारत लौटे थे, जबकि तीन उनके निकटतम लोग हैं, जिनके रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आए हैं और नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है. यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार की ओर से दी गई है. 

बड़ी खबर: दिल्ली में आया ओमिक्रोन का पहला केस, इस देश से आया शख्स हुआ संक्रमित

बड़ी खबर: दिल्ली में आया ओमिक्रोन का पहला केस, इस देश से आया शख्स हुआ संक्रमित

दिल्ली में पहला ओमिक्रोन का मामला सामने आया है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक जो भी लोग अन्य देशों से आ रहे है सबका टेस्ट किया जा रहा है. बाहर से आए 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, इसके अलावा उनके परिवार के 6 लोग भी पॉजिटिव संक्रमित मिले हैं. कुल 23 लोग ऐसे हैं, जिनका दोबारा टेस्ट किया जा रहा है. जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद 12 लोगों की रिपोर्ट आई है, जिसमें शुरुआती रिपोर्ट में एक शख्स को ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया है. ये शख्स तंजानिया से आया है. हालांकि फिलहाल ये संभावित मामला ही है, इसकी फाइनल रिपोर्ट कल आएगी. शुरुआती रिपोर्ट में इसे ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने केंद्र सरकार से बार बार मांग की है कि, जहां भी ओमिक्रोन वेरिएंट फैला हुआ है, वहां से फ्लाइट्स को बंद किया जाए. केंद्र सरकार को इस पर जल्द फैसला लेना चाहिए. ओमिक्रोन वेरिएंट को देश में फैलने से रोकने में ये फैसला मददगार साबित हो सकता है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये कोरोना का नया वेरिएंट है, पुराने वेरिएंट की तरह ही इसका इलाज किया जा रहा है. सत्येंद्र जैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी लोग घर से बाहर निकलें वो मास्क लगाएं. जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है वो जल्द वैक्सीन भी लगवा लें.

देश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के ओमिक्रोन के दो नए मामले मिले थे. जिनमें एक गुजरात के 72 वर्षीय व्यक्ति जबकि महाराष्ट्र के 33 वर्षीय व्यक्ति के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. अब तक देश में इस वेरिएंट के कुल 5 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इससे पहले, कर्नाटक में दो व्यक्ति वायरस के इस वेरिएंट से पॉजिटिव पाए गए थे.

 

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में आज मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में आज मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 44 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 39 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 326 है | आज प्रदेश में 24,839 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या


दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 03, बालोद से 02, बेमेतरा से 04, कबीरधाम से 00, रायपुर से 07, धमतरी से 06, बलौदा बाजार से 04, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 01, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 01, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही 04, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
 

मौसम अलर्ट: जवाद तूफान के असर से मौसम में बदलाव, प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम अलर्ट: जवाद तूफान के असर से मौसम में बदलाव, प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम में जवाद तूफान के असर से जबरदस्त बदलाव हुआ है। जिसके असर से बारिश के आसार है। जवाद तूफान के कारण शुक्रवार से बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है।


वहीं कुछ घंटों बाद प्रदेश के कई इलाकों में में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 3 दिसंबर से ही प्रदेश की हवा में नमी बढ़ गई है। सुकमा और जशपुर में बादल छाए रहे। वहीं रविवार तक मौसम में किसी तरह के कोई बदलाव के आसार नहीं है। बादल होने के कारण पूरे प्रदेश के तापमान में बदलाव के आसार। रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में आज मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में आज मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 35 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 321 है | आज प्रदेश में 23558 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 02, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 02, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 01, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है । 

मौसम अलर्ट: `जवाद`का रौद्र रूप, इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, पीएम मोदी ने की बैठक

मौसम अलर्ट: `जवाद`का रौद्र रूप, इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, पीएम मोदी ने की बैठक

भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र तेज होकर अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान जवाद में बदल जाएगा और शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों से टकराएगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बंगाल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आपदा टीमें तैनात कर दी गई हैं और इन राज्यों में जाने वाली करीब 100 ट्रेनों का परिचालन भी रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि विशाखापत्तनम से करीब 770 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

पीएम मोदी ने हालात का जायजा लिया
बंगाल की खाड़ी में उठे जवाद तूफान का खतरा कितना बड़ा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। गुरुवार (2 दिसंबर) पीएम मोदी ने जवाद तूफान से निपटने के लिए समीक्षा बैठक बुलाई और तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और एनएसए अजिल डोभाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 12 घंटे बाद तूफान जवाद के तट से टकराने के बाद शनिवार की सुबह हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिश और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है। जवाद के खतरे को देखते हुए ओडिशा के चार जिले- गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है जबकि और बाकी के सात जिलों- केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, रायगड़ा, कोरापुट जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कई ट्रेनें रद्द
तूफान को देखते हुए विशाखापट्टनम से करीब 65 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं, ओडिशा में भी कई ट्रेनें को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात जवाद का असर बंगाल के आसपास के राज्यों पर भी पड़ सकता है। बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मौमस करवट ले सकती है। तूफान के कारण यहां पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

डिजास्टर फंड की पहली किश्त जारी
केंद्रीय गृह मंत्रालय स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रख रहा है और सभी संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क में है। मंत्रालय ने स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड की पहली किश्त भी सभी राज्यों को जारी कर दी है। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्रीय मंत्रालयों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।

एनडीआरएफ की 29 टीमें तैनात
केंद्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने अपनी 29 टीमों को नौकाओं, पेड़ काटने वाली मशीनों और संचार उपकरणों के साथ राज्यों में तैनात कर दिया है जबकि 33 टीमें स्टैंडबाई रखी गई हैं। नेशनल कोस्टगार्ड और नेवी ने भी राहत कार्य और खोज अभियानों के लिए जहाज और हेलिकॉप्टर तैयार रखे हैं। वायुसेना और सेना की इंजीनियर टास्क फोर्स को भी नौकाओं और बचाव उपकरणों के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में लगातार दुर्ग और रायपुर में बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, आज भी इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में लगातार दुर्ग और रायपुर में बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, आज भी इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 37 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 328 है | आज प्रदेश में 22626 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 08, राजनांदगांव से 05, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 01, रायपुर से 06, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 02, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 04, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 03, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
 

मौसम अलर्ट: राजधानी सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

मौसम अलर्ट: राजधानी सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी बर्फबारी होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में बुधवार से बादल छाए हुए हैं। आईएमडी ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दो घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

आईएमडी ने गुरुवार को दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के फरुखनगर, यूपी के बुलंदशहर में देबाई, नरोरा, बदायूं के सहसवान और अलीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभवाना जताई है। आईएमडी ने राजस्थान के भरतपुर और मेहंदीपुर बालाजी में भी बारिश की संभावना जताई है।

कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में पारा माइनस में चल रहा है। प्रदेश के इलाकों में इस सर्दी का पहला हिमपात इस महीने की चार तारीख की शाम से छह तारीख तक होने की संभावना है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

कहां-कहां बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दो दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, आज भी इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, आज भी इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 22 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 316 है | आज प्रदेश में 18252 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 02, बालोद से 00, बेमेतरा से 02, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 02, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

23 देशों में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट, 30 से ज्यादा देशों ने ट्रैवल बैन से लेकर बॉर्डर तक सील किए, देखे किन देशो ने क्या एक्शन लिया है अभी तक

23 देशों में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट, 30 से ज्यादा देशों ने ट्रैवल बैन से लेकर बॉर्डर तक सील किए, देखे किन देशो ने क्या एक्शन लिया है अभी तक

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। पिछले एक हफ्ते में ही यह दक्षिण अफ्रीका से लेकर 23 देशों में पहुंच चुका है। प्रभावित देशों के अलावा अब तक कुल 30 से ज्यादा देशों ने इस वैरिएंट को रोकने के लिए ट्रैवल बैन सहित अपने बॉर्डर तक सील कर दिए हैं।
ओमिक्रॉन अब तक ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोत्सवाना, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, हॉन्गकॉन्ग, इजराइल, इटली, जापान, नीदरलैंड, नाइजीरिया, पुर्तगाल, रीयूनियन, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन में पहुंच चुका हैं। बुधवार को दक्षिण कोरिया में भी इसके 5 मामले सामने आए हैं। पांचों नागरिक नाइजीरिया से यहां पहुंचे हैं।
चीन और हॉन्गकॉन्ग में टोटल बैन
चीन में पहले से ही बॉर्डर पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए थे। यहां केवल नागरिकों और परमिट होल्डर को ही देश में आने की अनुमति है। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग ने दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया और जिम्बाब्वे से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया है।
हॉन्गकॉन्ग ने सोमवार को अंगोला, इथियोपिया, नाइजीरिया और जाम्बिया को भी प्रतिबंध वाले देशों में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही वैसे लोग जो देश के नागरिक नहीं हैं और पिछले 21 दिनों में ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, इजराइल और इटली गए थे, उन्हें भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। बुधवार को इस लिस्ट में जापान, पुर्तगाल और स्वीडन को शामिल किया गया है
इजराइल, मोरक्को और जापान ने बॉर्डर पूरी तरह बंद किए
• इजराइल ने अगले 14 दिनों के लिए विदेश से आने वाले लोगों पर देश में आने पर पाबंदी लगा दी है। इजराइल के नागरिक जो देश के बाहर हैं, उनके लौटने पर उन्हें 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना होगा। यह नियम पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों पर भी लागू होगा।
• जापान ने एक महीने के लिए अपनी सीमाओं को विदेश से आने वाले लोगों के लिए बंद कर दिया है। इसमें विदेशी स्टूडेंट्स और बिजनेस मैन भी शामिल हैं।
• मोरक्को ने दूसरे देशों से आने वाली सभी उड़ानों को दो सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया है।
मामूली पाबंदी वाले 30 देश
अंगोला ने 5 जनवरी तक बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और जिम्बाब्वे सहित दक्षिणी अफ्रीका के देशों के साथ लगने वाली सीमाएं सील कर दी हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया, सेशेल्स, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से कम से कम 14 दिनों के लिए सभी उड़ानें रोक दीं।
ब्राजील ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से आने वाली उड़ानों पर बैन लगा दिया है।
कंबोडिया ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, मलावी, अंगोला और जाम्बिया से आने वाले लोगों पर ट्रैवल बैन लगाया है।
कनाडा ने 12 नवंबर से बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की यात्रा करने वाले दूसरे देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इक्वाडोर ने बोत्सवाना, मिस्र, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से आने वाले लोगों पर बैन लगाया है।
मिस्र ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से सीधी उड़ानें रोक दीं हैं।
फिजी में केवल देश के नागरिक ही प्रवेश कर सकेंगे, दूसरे देश के ट्रैवलर्स की एंट्री पर पाबंदी रहेगी।
फ्रांस ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से उड़ानें रोक दी हैं।
जर्मनी ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे से सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

 इंडोनेशिया ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में पिछले 14 दिन बिताने वालों के देश में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है• इटली ने पिछले 14 दिनों में बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के आने पर बैन लगा दिया है।
कुवैत ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया और जिम्बाब्वे से सीधी उड़ानों को रोक दिया है। इसके साथ ही इन देशों की यात्रा करने वाले दूसरे देशों के नागरिकों की भी देश में एंट्री पर बैन लगा दिया है।
मलेशिया ने दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया और जिम्बाब्वे से आने वाले लोगों पर पाबंदी लगाई है।
मालदीव ने पिछले 14 दिनों के भीतर बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की यात्रा करने वाले विदेशियों पर बैन लगाया है।
माल्टा ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
नीदरलैंड्स ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से विदेशी नागरिकों के आने पर पाबंदी लगाई है। देश के नागरिकों पर यह पाबंदी नहीं होगी।
न्यूजीलैंड केवल नागरिकों को देश में आने की अनुमति दे रहा है। बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, सेशेल्स, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से आने वाले विदेशी यात्रियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
ओमान ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं और पिछले 14 दिनों में इन देशों की यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पाकिस्तान ने बोत्सवाना, हॉन्गकॉन्ग, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया है।
पराग्वे ने अंगोला, बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया और जिम्बाब्वे से आने पर बैन लगाया है।
फिलीपींस ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से आने वाली उड़ानों को 15 दिसंबर तक रोक दिया है।
पोलैंड ने सात दक्षिणी अफ्रीकी देशों से यात्रा पर प्रतिबंधित लगाया है।
रूस ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मेडागास्कर, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और जिम्बाब्वे से यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों की एंट्री पर बैन लगाया है।
रवांडा ने दक्षिणी अफ्रीका से आने-जाने वाली सभी सीधी उड़ानों को निलंबित कर दिया है।
सऊदी अरब ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से आने वाली उड़ानें रोक दी हैं। इसके साथ ही वे नागरिक जिन्होंने पिछले 14 दिन प्रतिबंध वाले देशों में बिताए हैं, वे सऊदी अरब नहीं आ सकेंगे।
सिंगापुर ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के किसी भी विदेशी नागरिक को अपने यहां आने पर रोक लगा दी है।
श्रीलंका ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से आने वाले विदेशी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है।
थाईलैंड ने दिसंबर से बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लागू किए हैं।
तुर्की ने बोत्सवाना, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
संयुक्त अरब अमीरात ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।
ब्रिटेन ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को रेड लिस्ट मंक डाल दिया है।
अमेरिका ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से आने वाले विदेशी नागरिकों के देश में आने पर प्रतिबंध लगाया है।
भारत में टेस्ट और आइसोलेशन जरूरी
ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सोमवार को नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, 'एट रिस्क' देशों से आने वाले सभी यात्रियों को आने के साथ ही कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा। टेस्टिंग की शर्त तब भी लागू होगी, जबकि आने वाले यात्री पूरी तरह वैक्सीनेटेड हों।
'एट रिस्क' वाले देशों को छोड़कर बाकी देशों के यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति होगी। उन्हें 14 दिन के लिए सेल्फ मॉनिटरिंग करनी होगी। ओमिक्रॉन के खतरे की श्रेणी से जिन देशों को बाहर रखा गया है, वहां से आने वाले यात्रियों में 5% की टेस्टिंग जरूर की जाएगी।

 सोर्स: भास्कर.कॉम

Omicron के खतरे के बीच हुआ फैसला: 15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी भारत में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें

Omicron के खतरे के बीच हुआ फैसला: 15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी भारत में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 15 दिसंबर से शुरू होने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को स्थगित कर दिया है. इससे पहले 26 नवंबर को नागर विमानन मंत्रालय ने बताया था कि 15 दिसंबर से भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सामान्य रूप से संचालित होंगी. हालांकि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के मद्देनज़र संचालन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी.
आपको बता दें कि भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कोविड-19 महामारी के कारण 23 मार्च, 2020 से ही बंद हैं. हालांकि, पिछले साल जुलाई से करीब 28 देशों के साथ हुए एयर बबल समझौते के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं.

 

कोरोना अपडेट 30 नवम्बर : छत्तीसगढ़ में लापरवाही फिर पड़ रही है भारी, आज प्रदेश में फटा कोरोना बम, इस जिले से मिले सर्वाधिक मरीज, देखें आंकड़े

कोरोना अपडेट 30 नवम्बर : छत्तीसगढ़ में लापरवाही फिर पड़ रही है भारी, आज प्रदेश में फटा कोरोना बम, इस जिले से मिले सर्वाधिक मरीज, देखें आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 34 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 14 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 34 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 318 है | आज प्रदेश में 24030 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 14, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 07, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

कोरोना अपडेट 29 नवम्बर: प्रदेश में आज रायगढ़ और रायपुर में मिले सर्वाधिक मरीज, 21 जिलो में नहीं मिले कोई मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 29 नवम्बर: प्रदेश में आज रायगढ़ और रायपुर में मिले सर्वाधिक मरीज, 21 जिलो में नहीं मिले कोई मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 16 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ - रायपुर से सर्वाधिक 05-05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 318 है | आज प्रदेश में 22247 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 05, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

BREAKING NEWS: हंगामे के बीच कृषि कानून वापसी बिल पारित

BREAKING NEWS: हंगामे के बीच कृषि कानून वापसी बिल पारित

नई दिल्ली: संसद शीतकालीन सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सरकार ने कृषि कानून वापसी बिल पेश कर दिया। विपक्ष ने हालांकि चर्चा की मांग करते हुए काफी हंगामा किया। लेकिन, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हंगामे के बीच बिल पेश कर दिया। और स्पीकर ने बहुमत के आधार पर बिल वापसी पास कर दिया। बिल वापसी पास होते ही स्पीकर ओम बिड़ला ने दो बजे तक सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी।

कोरोना अपडेट 28 नवम्बर: प्रदेश में आज कम टेस्ट के बावजूद ज्यादा मिले मरीज, दुर्ग और रायपुर में मिले सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 28 नवम्बर: प्रदेश में आज कम टेस्ट के बावजूद ज्यादा मिले मरीज, दुर्ग और रायपुर में मिले सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 30 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग - रायपुर से सर्वाधिक 07-07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 26 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 330 है | आज प्रदेश में 12996 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 07, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 03, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

BIG NEWS: मस्जिद में कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने की महासभा की धमकी के बाद मथुरा में धारा 144 लागू

BIG NEWS: मस्जिद में कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने की महासभा की धमकी के बाद मथुरा में धारा 144 लागू

यूपी के मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की घोषणा के बाद सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। महासभा ने घोषणा की थी कि मथुरा में एक प्रमुख मंदिर के पास मस्जिद हैं जहां पर भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस खबर के बाद से मथुरा के अफसरों में हड़कंप मच गया। शहर में शांतिभंग की आशंका के चलते धारा 144 को लागू कर दिया गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा, मथुरा में किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। एक और दक्षिणपंथी संगठन नारायणी सेना ने कहा है कि वह मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर विश्राम घाट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक मार्च निकालेगी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मथुरा कोतवाली में नारायणी सेना के सचिव अमित मिश्रा को हिरासत में लिया है, जबकि संगठन का दावा है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव को लखनऊ में हिरासत में लिया गया है। चहल ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के साथ दोनों धार्मिक स्थलों, कटरा केशव देव मंदिर और शाही ईदगाह की सुरक्षा की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि महासभा ने मस्जिद में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया। चहल ने कहा कि शांतिभंग करने वाले किसी भी कार्यक्रम को अनुमति देने का सवाल ही नहीं उठता। हिंदू महासभा की नेता राज्यश्री चौधरी ने पहले कहा था कि उनका संगठन 6 दिसंबर को जगह को शुद्ध करने के लिए महाजलाभिषेक के बाद शाही ईदगाह में भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित करेगा। यह तारीख 1992 में मंदिर-मस्जिद विवाद के स्थल अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस का प्रतीक है। शाही ईदगाह के अंदर अनुष्ठान करने के लिए महासभा की धमकी ऐसे समय में आई है जब स्थानीय अदालतें 17वीं शताब्दी की मस्जिद को हटाने की मांग वाली याचिकाओं की एक श्रृंखला पर सुनवाई कर रही हैं।