नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
स्कूल में शरारती बच्चे ने किया जहरीले स्प्रे का छिड़काव, एक शिक्षक सहित 9 छात्राएं बेहोश, जाने कहा की है यह घटना...

स्कूल में शरारती बच्चे ने किया जहरीले स्प्रे का छिड़काव, एक शिक्षक सहित 9 छात्राएं बेहोश, जाने कहा की है यह घटना...

फरीदाबाद| बल्लभगढ़ के एक निजी स्कूल से एक मामला सामने आया है जहां क्लास के एक शरारती छात्र ने जहरीले स्प्रे का छिड़काव कर दिया जिससे टीचर और 9  छात्राएं बेहोश हो गई| बताया जा रहा है कि स्प्रे का छिड़काव किए जाने के बाद बच्चों को खांसी आने लगी थी और इसके बाद एक-एक करके वे बेहोश हो गई। फिलहाल सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। 

जानकारी के अनुसार-
सोमवार को बल्लभगढ़ के एक निजी में परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा से पहले सभी बच्चों को प्रेयर कराया गया। प्रेयर के बाद जब सभी बच्चे क्लास में पहुंचे तो एक शराराती बच्चे ने जहरीले स्प्रे का छिड़काव कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वे खांसने लगे। फिर सभी छात्राएं बोहोश होने लगी। इसी दौरान जहरीले स्प्रे की चपेट में एक शिक्षिका भी आ गई और वह भी बेहोश हो गईं।

मची अफरातफरी-
मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी, वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और अपने बच्चों का हाल पूछने लगे। सूचना मिलते ही एसीपी जगबीर राठी व पार्षद समेत काफी लोग निजी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 पति से झगड़ा कर पत्नी ने जहर पीकर की आत्महत्या, जाने कहा की है यह घटना...

पति से झगड़ा कर पत्नी ने जहर पीकर की आत्महत्या, जाने कहा की है यह घटना...

धमतरी। पति से अनबन होने के बाद एक महिला ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर महिला ने जहर पी लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इधर मौत के बाद भड़के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक अपनी पत्नी के साथ दुव्र्यवहार करता था।

पढ़ें : राजधानी के सेलून संचालक ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर किया युवती से बलात्कार

वहीं दूसरी अन्य महिला से उसका संबंध था। इन सब से छुटकारा पाने के लिए उसकी पत्नी ने आत्महत्या की। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों के बीच हुए विवाद की वजह तलाश रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जल्द ही मामले में कुछ बयान देगी।

मिसाइल और ड्रोन हमले में 100 से अधिक जवानों की मौत, जाने पूरी खबर...

मिसाइल और ड्रोन हमले में 100 से अधिक जवानों की मौत, जाने पूरी खबर...

दुबई। यमन के मारिब में सैन्य शिविर में एक मस्जिद पर मिसाइल और ड्रोन हमले में 100 से अधिक सैनिकों की मौत हो गई और दर्जनों सैनिक घायल हो गए। चिकित्सकीय एवं सैन्य सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। इन हमलों के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन समर्थित यमन सरकार के बीच जारी युद्ध में कुछ महीनों की अपेक्षाकृत शांति के बाद शनिवार को यह हमला हुआ। 


सैन्य सूत्रों ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने सना के पूर्व में करीब 170 किलोमीटर दूर मारिब में शनिवार शाम को नमाज के दौरान एक सैन्य शिविर में मस्जिद पर हमला किया। यमन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'हम हूती विद्रोहियों द्वारा मस्जिद पर किए हमले की कड़ी निंदा करते हैं... जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं।Ó हताहतों को मारिब शहर के एक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक चिकित्सकीय सूत्र ने इससे पहले बताया था कि हमले में 83 सैनिक मारे गए हैं और 148 अन्य घायल हुए हैं। 
 
इस हमले से एक दिन पहले गठबंधन समर्थित सरकारी बलों ने सना के उत्तर में स्थित नाहम क्षेत्र में हूती विद्रोहियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया था। आधिकारिक संवाद समिति सबा के अनुसार एक सैन्य सूत्र ने बताया कि नाहम में संघर्ष रविवार को भी जारी रहा। इस बीच, सूत्रों ने कहा, '(हूती) मिलिशिया के दर्जनों लोग हताहत हुए हैं।Ó यमन ने राष्ट्रपति अबेदरब्बो मंसूर हादी ने इस 'कायराना और आतंकवादी हमले की निंदा की है। 
 
सबा ने हादी के हवाले से कहा, 'हूती मिलिशिया का यह शर्मनाक कदम इस बात की निस्संदेह पुष्टि करता है कि वह शांति के इच्छुक नहीं है, क्योंकि उसे मौत और विनाश के अलावा कुछ नहीं आता और वह क्षेत्र में ईरान का घटिया हथियार है। हूती विद्रोहियों ने इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है और सबा ने अपनी रिपोर्ट में मृतक संख्या नहीं बताई है। हमले ऐसे समय में हुए हैं जब गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र दूत मार्टिन ग्रिफिथ्स ने हमलों में आई कमी का स्वागत किया था।
विद्युत कंपनी के पावर प्लांट में कर्मियों के पद रि-स्ट्रक्टर के बाद कर्मियों की लटकी पदोन्नति, जाने कहा की है ये खबर

विद्युत कंपनी के पावर प्लांट में कर्मियों के पद रि-स्ट्रक्टर के बाद कर्मियों की लटकी पदोन्नति, जाने कहा की है ये खबर

कोरबा | विद्युत कंपनी के पावर प्लांट में कार्यरत कर्मियों के रिक्त पद पर रि-स्ट्रक्चर के बाद पदोन्नति के आधार पर भरने व हायर पे स्केल लेने वाले कर्मियों को उक्त पद के अनुरूप सेवानिवृत्ति देने का मामला अब लटक गया है। प्रबंध निदेशक बदलने के कारण एक बार फिर नए सिरे से इन मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

पढ़ें : एक दूल्हे से दो युवतियों का शादी हुआ सम्पन्न, पुरे रीती-रिवाज के साथ किया गया शादी

विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक का पद संभालने के बाद राजेश वर्मा ने सभी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ श्रमिक समस्याओं पर चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही कर्मियों में उम्मीद बंध गई थी कि पद रि.स्ट्रक्चर करने के बाद पदोन्नति का रास्ता खुल जाएगा। कंपनी ने अभी इस मुद्दे पर तैयारी भी उचित ढंग से शुरू नहीं की थी कि एक माह के भीतर एमडी वर्मा ने अपने पद से इस्तीफ ा दे दिया। उनके स्थान पर कार्यपालक निदेशक एनके बिजौरा को नया एमडी बनाया गया है। अब एक बार फि र नए सिरे से कर्मियों के पद रि-स्ट्रक्चर मामले में श्रमिक संघ प्रतिनिधि प्रस्ताव रखेंगे और प्रबंधन से चर्चा कर लागू कराने का प्रयास होगा। इसके साथ ही कर्मियों की पदोन्नति पर भी मंथन के उपरांत निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। कर्मियों का कहना है कि अफ सरों का पद रि-स्ट्रक्चर हुए छह माह का वक्त बीत चुका है और इस दौरान सभी अफ सरों को पदोन्नति मिल चुकी है, लेकिन कर्मियों के मामले में टालमटोल की नीति अख्तियार की जा रही है। इससे कर्मियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रत्येक माह कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उन्हें पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही उत्पादन कंपनी के आय-व्यय का खुलासा करने हेतु रिपोर्ट कार्ड जारी करने, भू.विस्थापित कर्मियों को रेग्युलर करने तथा शेष भू.विस्थापितों को पात्रता अनुरूप जल्द नौकरी देने का मामला भी लटक गया है। इसी तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नई भर्ती, पदोन्नति से भरे जाने वाले पद पर सीधी भर्ती बंद करने, कॉलोनी परिसर में रिक्त दुकानों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पुत्र-पुत्रियों को व्यवसाय हेतु आवंटित करने एवं दुकानों की अवैध खरीदी-बिक्री बंद करने, कॉलोनी परिसर में अवैध निर्माण हटाने एवं वर्ष 2011 में पदस्थ कार्यालयीन सहायक श्रेणी.तीन संविदा एवं भू.विस्थापित के नियमितीकरण में समानता प्रदान करने का मामला रुक गया। प्रत्येक उत्पादन संयंत्रों का मासिक उत्पादन के आधार पर निजी कंपनियों की तरह आय-व्यय विवरण तैयार करने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है।
 
जेल से फरार हुए बेहद खतरनाक 76 कैदी, जेल में सुरंग बना कर भागे कैदी, जाने कहा की है यह खबर...

जेल से फरार हुए बेहद खतरनाक 76 कैदी, जेल में सुरंग बना कर भागे कैदी, जाने कहा की है यह खबर...

असंशियन। ब्राजील की सीमा के निकट पराग्वे की एक जेल से रविवार को 76 बेहद खतरनाक कैदी भाग गए। इन कैदियों में से कई नशीले पदार्थों और हथियार की तस्करी करने वाले ब्राजील के गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस की प्रवक्ता एलीना एंद्रादा ने बताया कि पेड्रो जुआन कैबलेरो शहर की जेल में कैदियों ने एक सुरंग बनाई थी जिससे होकर वे जेल से भाग गए। भागने वालों में ब्राजील और पराग्वे दोनों के कैदी हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे सबसे काबिल कर्मी कैदियों को पकडऩे के लिए सीमा पर गए हैं।


अधिकारियों ने बताया कि कुल 76 कैदी जेल से भाग गए हैं, जिनमें से 40 ब्राजील और 36 पराग्वे के नागरिक हैं। न्याय मंत्री सेसिलिया पेरेज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा कि कैदियों को सुरंग बनाने में कई सप्ताह का समय लगा होगा। जेल के संरक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है और कई सुरक्षाकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जेल से भागे कैदियों में अधिकतर फर्स्ट कैपिटल कमांड गिरोह के सदस्य थे, जो ब्राजील के सबसे ताकतवर गिरोहों में से एक है।
बड़ी खबर: रहस्यमयी बीमारी से 10 बच्चो की मौत, 6 बच्चे गंभीर रूप से बीमार, जाने कहां की है यह घटना..

बड़ी खबर: रहस्यमयी बीमारी से 10 बच्चो की मौत, 6 बच्चे गंभीर रूप से बीमार, जाने कहां की है यह घटना..

नई दिल्ली| जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक अंजान व् रहस्य्मयी बीमारी के चलते करीब 10 बच्चो की मौत हो गई है साथ ही छह बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए है| बता दे की- अज्ञात बीमारी से हो रही मौतों के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है इस खतरनाक बीमारी की वजह जानने के लिए डॉक्टरों के कई दल जांच कर रहे हैं|

पढ़ें : स्कूल में शरारती बच्चे ने किया जहरीले स्प्रे का छिड़काव, एक शिक्षक सहित 9 छात्राएं बेहोश

जिले के रामनगर ब्लॉक के कई गांवों में पिछले 15 दिन में बच्चों की मौत हुई हैं इन बच्चों को बुखार, उल्टी और पेशाब में दिक्कतों की शिकायतें आ रही थी| मौत की सूचना के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से विशेषज्ञों की टीम रामनगर पहुंच गई है टीम रामनगर में पहुंची और सीधे कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में डॉक्टरों के साथ इस पूरे मामले की जानकारी ली है|  यह टीम प्रभावित गांव में भी जाएगी और पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात करेगी.  टीम ने रामनगर से पानी के सैंपल तथा दवाइयों के सैंपल लिए है|

भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए जेपी नड्डा ने भरा नामांकन फॉर्म, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए बीजेपी अध्यक्ष का करेंगे सम्मान, जाने पूरी खबर

भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए जेपी नड्डा ने भरा नामांकन फॉर्म, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए बीजेपी अध्यक्ष का करेंगे सम्मान, जाने पूरी खबर

नईदिल्ली । केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह की ओर जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव भाजपा के चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह को दिया गया है। जेपी नड्डा ने नामांकन भर दिया है। नड्डा का निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुना जाना तय है। आज ही सभी प्रदेश के अध्यक्षों का नामांकन भी किया जा रहा है। जेपी नड्डा का निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय है। जेपी नड्डा आज नामांकन करेंगे और आज ही उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही पार्टी अध्यक्ष हैं।

पढ़ें : राजधानी के सेलून संचालक ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर किया युवती से बलात्कार

अब जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें पार्टी अध्यक्ष होंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेपी नड्डा को लेकर कहा है कि उनमें संगठनात्मक खूबियां हैं, सबको साथ लेने की क्षमता है। वे वर्षों से बीजेपी के साथ जुड़े हैं और उनकी अगुवाई में पार्टी नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।

गृह मंत्री अमित शाह के अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत पार्टी के कई बड़े पार्टी दफ्तर मौजूद हैं। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन से पहले बीजेपी मुख्यालय को सजाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बैठकों में संगठन चुनाव पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को नए बीजेपी अध्यक्ष का सम्मान करेंगे।
 
राजधानी के परिवहन विभाग मुख्यालय में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाडिय़ां मौके पर...

राजधानी के परिवहन विभाग मुख्यालय में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाडिय़ां मौके पर...

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सिविल लाइंस स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के एक कार्यालय में सोमवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कम से कम 26 गाडिय़ां घटनास्थल के लिए भेज दी गई हैं।


दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग लगने की सूचना सोमवार सुबह 8.38 बजे मिली। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी।
 ट्रक और एसयूवी के बिच जबरदस्त टक्कर, हादसे में सात लोगों की मौत, जाने कहा की है यह घटना...

ट्रक और एसयूवी के बिच जबरदस्त टक्कर, हादसे में सात लोगों की मौत, जाने कहा की है यह घटना...

चुरु। राजस्थान के चुरू में नेशनल हाईवे 58 पर ट्रक और फॉर्च्यूनर गाड़ी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। सोमवार सुबह हुए इस हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार 8 लोगों में से 7 की मौत हो गई है। गाड़ी में सवार लोग रोलसाहबसर से सुजानगढ़ की ओर जा रहे थे। सूचना पर सालासर पुलिस पहुंच गई है। एक घायल को सीकर रेफर किया गया है। बाकी 7 शवों को सालासर मोर्चरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है कि हादसा न्यामा गांव के पास हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस भीषण हादसे पर दु:ख जताया है।
 
 
जानकारी के अनुसार कार सवार 8 लोग रोलसाहबसर से सुजानगढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना ज़बरदस्त था कि कार सवार 7 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हादसे की वास्तविक वजह क्या रही इस बारे में पुलिस तफ्तीश कर रही है। ट्रक से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। ज़ोरदार भिड़ंत होने की वजह से कार सवार लोग क्षतिग्रस्त वाहन में बुरी तरह से फंस गए। सूचना पाकर सालासर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे हुए लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जब तक कार सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक देर हो चुकी थी। आठ में से 7 लोगों ने दम तोड़ दिया था।

सालासर में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख प्रकट किया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा है, चूरू में सालासर फतेहपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत का पता चलने पर गहरा दुख हुआ है। मृतक परिजनों को मेरी संवेदनाएं। उन्हें करने की ईश्वर शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
जमीन पर कब्जा करने के विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट....

जमीन पर कब्जा करने के विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट....

रायपुर। शहर के गंगानगर खमतराई क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने के विवाद पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ खमतराई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पढ़ें : रायपुर नगर निगम के महापौर आज शाम 5 बजे लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, लग सकती है एमआईसी गठन पर मुहर

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंगानगर में 19 जनवरी को रात 8 बजे जमीन पर कब्जा करने की बात पर साहू और धु्रव परिवार के लोग आपसे में भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे से गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने साहू परिवार के भूपेन्द्र एवं उमेश के खिलाफ तथा ध्रूव परिवार के राजा, पिंटु एवं पोषण के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

2900 बूथों में आज 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही पोलियों की दवा...

2900 बूथों में आज 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही पोलियों की दवा...

महासमुंद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज जिलेभर के 2915 बूथों में 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। अभियान के तहत जिले कुल एक लाख पांच हजार 820 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलेभर के स्वास्थ्य केन्द्र,आंगनबाड़ी के अलावा बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में पोलियो बूथ लगाए गए हैं। जहां पालक अपने बच्चों को दवा पिलाने के लिए पहुंच रहे हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 389 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ 24 मोबाइल वेन भी जिले में दवा पिलाने के लिए भ्रमण कर रहे हैं। अभियान का सिविल सर्जन डॉ आरके परदल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे वार्ड 26 के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे जहां बच्चों को दवा पिलाई। 

वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, जाने बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई

वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, जाने बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में चर्चा की शुरुआत की। कृषि और जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में श्री चौबे से सम्बद्ध विभागों के नए बजट से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इनमें कृषि एवं बायोटेक्नोलॉजी, पशुपालन, मत्स्य पालन, संसदीय कार्य और जलसंसाधन विभाग शामिल हैं।
बैठक में मुख्य सचिव श्री आर.पी.मंडल, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, कृषि विभाग की प्रमुख सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी, सचिव राज्यपाल एवं संसदीय कार्य विभाग श्री सोनमणि बोरा, जलसंसाधन विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत तथा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 राजधानी के सेलून संचालक ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर किया युवती से बलात्कार, जाने पूरी खबर

राजधानी के सेलून संचालक ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर किया युवती से बलात्कार, जाने पूरी खबर

रायपुर| राजधानी रायपुर से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सेलून संचालक ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर एक युवती का रेप किया है। बताया जा रहा है की एक सैलून संचालक ने अपनी ही महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घिनौने वारदात में सैलून संचालक पत्नी भी शामिल है जिसने अपने पति को दुष्कर्म करने में मदद की। पुलिस ने आरोपी महिला सहित 3 लोगो को गिरफ्तार किया है।

जानिए पूरा मामला-
यह मामला रायपुर के अमलीडीह स्थित स्टाइलिश गुरु सैलून का है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तम सेन और अनिल गुप्ता राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्टाइलिश गुरु के नाम से सैलून का संचालन करते हैं। वहीं, पीड़ित युवती ने कुछ दिनों पहले ही स्टाइलिश गुरु सेलून में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर नौकरी ज्वॉइन किया था। इसके बाद उत्तम और अनिल युवती से लगातार छेड़छाड़ करते रहे।
 
 
पीड़िता ने आरोपी उत्तम की पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि सैलून में बाथरूम की व्यवस्था ना होने पर युवती को आरोपी उत्तम सेन के घर जाकर बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ता था,जो कि सैलून के नज़दीक स्थित है। युवती के घर जाने पर उत्तम की पत्नी हिना सेन युवती से अश्लील हरकतें करती।

पत्नी ने किया पती और युवती को कमरे में बंद-
घटना के दिन जब युवती बाथरूम का इस्तेमाल करने संचालक के घर पहुंची तो आरोपी पहले से ही वहां मौजूद था। इसके बाद उत्तम की पत्नी हिना सेन ने घर का दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया और वहां से चली गयी, उसके बाद उत्तम ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को न बताने और नौकरी से निकाल देने की धमकी भी दी। 

तीन आरोपी गिरफ्तार-
घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाने में की। पुलिस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल कर रविवार को संचालक उत्तम सेन, उसकी पत्नी और अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
 
 24 घंटो में राजधानी सहित कई जिलों में होगी बारिश, घने बादल के साथ फिर बदला मौसम...

24 घंटो में राजधानी सहित कई जिलों में होगी बारिश, घने बादल के साथ फिर बदला मौसम...

भिलाई| एक बार उत्तर-पश्चिम की हवाओ ने फिर बदला मौसम का मिजाज घने बदलो के साथ कई स्थानों पर फिर हुई बारिश। शहर में अपराह्न 12 बजे अच्छी बारिश हुई। हवा में नमी होने के कारण ठिठुरन बढ़ी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में इसी तरह बदली रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती तो कही गरज चमक के साथ छिटे पड़ सकते हैं।

किसानो की बढ़ी चिंता-
आसमान में बदली के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि हवा में नमी होने के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम खुलने के बाद ठंड बढ़ जाएगी। महीनेभर में इस तरह से तीन बार बेमौसम बारिश हो चुकी है। इससे दलहन-तिलहन फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।

लोगो के स्वास्थ के साथ-दलहन तिलहन फसल को नुकसान-
बेमौसम बारिश से दलहनी-तिलहनी फसल को नुकसान हुआ है। चना, अरहर, लाखड़ी-तिवड़ा, मसूर, मूंग, कूल्थी, सोयाबिन सहित सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। चना व अरहर में लगे फूल झड़ गए। बार-बार मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ा है।

धान खरीदी होगी प्रभावित-
मौसम के बदले मिजाज से धान को भी नुकसान हुआ है। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में पानी अधिक गिरा है। धान खरीदी केंद्रों में धान जाम है। अधिकारियों को कहना है कि और बारिश हुई तो धान का नुकसान होगा। जिले में हर खरीदी केंद्रों में खुले आसमान के नीचे धान रखा हुआ है। रविवार को खरीदी अवकाश के कारण बंद थी। सोमवार को फिर खरीदी होगी। अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो खरीदी प्रभावित हो सकती है। पिछले सप्ताह भी चार दिन धान खरीदी बंद था।


 
 दो ट्रकों के बिच जोरदार टक्कर में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल, जाने कहां की है यह घटना...

दो ट्रकों के बिच जोरदार टक्कर में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल, जाने कहां की है यह घटना...

कवर्धा| बोड़ला के निकट ग्राम बीचपारा के पास नेशनल हाइवे में दो ट्रको के बिच जोरदार टक्कर हो गई है बताया जा रहा है की इस जोरदार भिड़ंत मे एक की मौत हो गई है और वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए है| 

 
बता दे की बोड़ला के निकट ग्राम बीचपारा के पास नेशनल हाइवे में सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे के करीब दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना बोड़ला थाना के अंतर्गत हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर बोड़ला थाने की टीम पहुंची। घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। 

झपकी आने से हुआ हादसा-
सोमवार की सुबह हुई सड़क हादसे वाली नेशनल हाइवे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को आपस में जोड़ती है। कवर्धा जिले से होकर यह नेशनल हाइवे गुजरती है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल एक ड्राइवर की बॉडी को  पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है।

 
 
 एक दूल्हे से दो युवतियों का शादी हुआ सम्पन्न, पुरे रीती-रिवाज के साथ किया गया शादी, जाने कहा की है यह खबर..

एक दूल्हे से दो युवतियों का शादी हुआ सम्पन्न, पुरे रीती-रिवाज के साथ किया गया शादी, जाने कहा की है यह खबर..

कोंडागांव। एक अनूठी शादी में युवक ने एक मंडप में एक साथ दो युवतियों से फेरे लिए। दरअसल दोनों युवतियों ने उससे शादी करने की इच्छा जताई। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थानांतर्गत ग्राम कोसमी में यह शादी बीते गुरुवार को हुई। युवक किशोर कुमार नेताम ने गांव की ही एक युवती पूनम और वहां से 15 किलोमीटर दूर ग्राम मारंगपुरी की युवती कविता के साथ एक साथ फेरे लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों से युवक का पहले से ही संबंध था। सरपंच वीर सिंह नेताम के मुताबिक दो युवतियों के साथ एक साथ शादी को लेकर गांव में चर्चा हुई थी। जिसमें प्रारंभिक आपत्ति के बाद सभी ने इस पर हामी भर दी है। इसके बाद पूरे रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न् कराई गई।
राजधानी के अपह्रत स्क्रेप कारोबारी का नेपाल भेजे जाने की खबर पुलिस को लगी, जाने पूरी खबर...

राजधानी के अपह्रत स्क्रेप कारोबारी का नेपाल भेजे जाने की खबर पुलिस को लगी, जाने पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कारोबारी अपहृत प्रवीण सोमानी को अपहरणकर्ताओं के द्वारा दूसरे राज्य या नेपाल में शिफ्ट करने की खबर मिल रही है। हालांकि रायपुर पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर जॉइंट आपरेशन चलाकर अलग-अलग गैंग के करीब एक दर्जन सदस्यों को हिरासत में लिया है। वहीं रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख समेत छत्तीसगढ़ पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी बिहार में डेरा डाले हुए हैं। भारत के बॉर्डर से लगे नेपाल और उसके आसपास के इलाके में पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी है। लेकिन बताया जा रहा है कि गैंग ने प्रवीण को किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट कर दिया है, जिसका पता लगाया जा रहा है।

BIG BREAKING : जिले में बाघ की दहशत बरकरार, बाघ ने नील गाय को बनाया शिकार, जाने कहा की है ये खबर

BIG BREAKING : जिले में बाघ की दहशत बरकरार, बाघ ने नील गाय को बनाया शिकार, जाने कहा की है ये खबर

बालोद | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बाघ दिखने के बाद एवं वन विभाग द्वारा सर्च के बाद उसके जंगल चले जाने के दावे के विपरीत फिर से बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। शनिवार को बाघ ने चिहरो गांव के किसान की गाय को शिकार बनाया था। इससे फिर से बाघ के बस्ती में आमद की खबर पुष्ट है। वहीं दूसरे दिन रविवार को वन्य प्राणी मादा नीलगाय को शिकार के बाद मांस छोड़ देने से ग्रामीणों का दावा पुख्ता हो गया है। उनकी मानें तो बाघ जिले के डौंडी वन क्षेत्र में अभी भी विचरण कर रहा है।

पढ़ें : आज दिनांक 20 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डौंडी परिक्षेत्र के आमाडुला वन वृत्त के चिहरो के कक्ष क्रमांक 104 में अभी बाघ होने की सूचना से लोगों में दहशत है। दो दिन से बाघ के पैर के निशान से वन अमला सतर्क हो गया है। ग्राम आमाडुला के पास लगे जंगल में बाघ के पद चिन्ह और मल मिले हैं। वहीं कुछ ही दूर पर नीलगाय का मृत शरीर मिला है। नीलगाय को बाघ ने शिकार कर छोड़ दिया है ऐसा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि नीलगाय गाभिन थी। बाघ ने गर्भाशय में पलने वाले बच्चे को आधा खाकर छोड़ दिया है। मौके पर दुर्ग संभाग के सीसीएफ , डीएफओ और वन विभाग के उच्च अधिकारी जंगल सफारी टीम के साथ सर्च अभियान में जुटे हुए हैं।

 
 पुलिस व नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, घटना स्थल से हथियार बरामद, जाने पूरी खबर

पुलिस व नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, घटना स्थल से हथियार बरामद, जाने पूरी खबर

बीजापुर |  जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी के साथ हुए नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मारा गया है, वही तीन हथियार भी बरामद किया गया है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि थाना बासागुड़ा से कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त पार्टी गश्त सर्चिंग के लिए निकली हुई थी, वापसी के दौरान टेकलुगुडेम के जंगलों में पुलिस पार्टी की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है वहीं घटना स्थल से तीन हथियार भी बरामद किया गया है । मारी गई नक्सली की पहचान अभी नही हो पाई है ।

 

 
आज दिनांक 20 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 20 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 20 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आपकी राशि का स्वामी चंद्र धनु राशि का होकर नवम भाव भाग्य केंद्र में है। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र मीन राशि में बुध के साथ संचार कर रहा है। शनि संपूर्ण शुभ दृष्टि से अपनी राशि को देख रहा है। राज्य, मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन-संपत्तिदायक है। आज चंद्रमा भी नवम भाव में सुख-शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन:

आपकी राशि का स्वामी बुध नवम भाग्य भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। फलत: आज का दिन नौकरी को लेकर भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं। इससे आपको अत्यधिक खर्च वहन करना पड़ सकता है।

कर्क:

कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से सप्तम चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। व्यवसाय में बहुत समय से रुके हुए कार्य को बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आज का दिन शुभ है आपको सफलता मिल सकती है।

सिंह:

राशि का स्वामी सूर्य कुंभ राशि का होकर सप्तम प्रमुख केंद्र भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के सप्तम होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या:

आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। सोच-समझदारी से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य- व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से षष्ठम भाव में सुख वृद्धि व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। तृतीय पंचमचंद्र श्री कुर्यात के अनुसार श्री एवं सौंदर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक:

राशि का स्वामी मंगल द्वितीय भाव धनु: राशि द्वितीय धनु भाव में चंद्रमा तीसरे घर में विजय विभूतिकारक है। आज का दिन काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। व्यक्तिगत जीवन में आपके मौज-बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु:

आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति पिछले कई दिनों से स्व राशि धनु: में चल रहा है। चंद्रमा भी आज प्रथम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष वृद्धि कर सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे आपको स्थाई सफलता मिलने का योग बन रहा है।

मकर:

आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से बारहवें घर में और चंद्रमा द्वादश भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। हो सकता है आगे किसी कानूनी विवाद में काफी समय बर्बाद हो जाए।

कुंभ:

आज आपकी राशि से कर्म केंद्र दशम भाव में द्विग्रही योग बुध, गुरू आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन, धर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। कारोबार में विरोधियों के लाख प्रयासों के बावजूद आपका नुकसान होने से बच जाएगा। आज आपको विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। इसके अलावा शाम तक किसी अधूरे पड़े कार्य के पूरे होने का मंगलमय समाचार मिलेगा।

 

मीन:

आपकी राशि का स्वामी धनु: वृश्चिक राशि का होकर दशम भाग्य केंद्र भाव में चल रहा है। व्यवसाय में मनोरथ सिद्धिकारक है। नौकरी में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने का योग बन रहा है।