नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
13 लाख 50 हजार रुपये उधार में लेकर दिया फर्जी चेक, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

13 लाख 50 हजार रुपये उधार में लेकर दिया फर्जी चेक, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

रायपुर | 13 लाख 50 हजार रुपये उधार में लेकर 6 माह में लौटाने की गारंटी के तौर पर दिये 5 चेक बाउंस हो जाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट गोल बाजार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जोरापारा रायपुर निवासी महेंद्र प्रसाद साहू 62 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 दिसंबर 2017 से 31 दिसंबर 2017 के मध्य पंकज चंदानी पिता गुरुमुख सिंह चंदानी निवासी फौव्वारा चौक गोलबाजार रायपुर ने प्रार्थी से उधार में 13 लाख 50 हजार रुपये लिये थे। रकम लौटाने के एवज में गारंटी के तौर पर 5 चेक दिया था। जबकि उसे भलीभांति पता था कि खाते में रकम नहीं है उसके बावजूद भी गारंटी के तौर पर 5 चेक दिया था। आरोपी से महेंद्र प्रसाद साहू द्वारा बारबार रुपये मांगने पर नहीं देने पर प्रार्थी ने आरोपी के द्वारा दिये गये चेक को खाते में जमा किया तब पता चला कि खाते में एक भी रुपये नहीं है व चेक बाउंस हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 

 
 रेलवे द्वारा दिए गए क्वाटर को किराए पर देने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं, जाने पूरी खबर

रेलवे द्वारा दिए गए क्वाटर को किराए पर देने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं, जाने पूरी खबर

रायपुर | रेलवे अफसरों-कर्मचारियों को एलॉट क्वाटरों को किराए पर देने वाले कर्मचारियों पर अब सख्त कार्यवाही होगी। डीआरएम बकायदा इस मामले को देखेंगे। 

रेलवे सूत्रों ने बताया कि डब्ल्यूआरएस कालोनी सहित पूरे रायपुर रेल मंडल में रेलवे के मकानों को किराए पर देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब सख्त कार्यवाही होगी। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक को निर्देश मिल गया है। बताया गया कि रेलवे प्रशासन ने सभी जोर के जीएम को इस संबंध में पत्र लिखा गया था। पत्र में एक माह का समय देते हुए रेलवे कालोनियों के क्वाटर को किराए पर देने वाले संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने का जिक्र किया गया है। ज्ञात हो कि समय-समय पर ऐसे प्रकरण सामने आते रहें है जब रेलवे के कालोनी में अथवा क्वाटर में जांच की गई तो वहां संंबंधित रेलवे कर्मचारी के बजाए कोई अन्य व्यक्ति रहता पाया गया है, वहीं समय-समय पर इन क्वाटरों के व्यवसायिक उपयोग की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। इस तरह की शिकायत कई जोन से भी रेलवे मंत्रालय को मिलती रही है। संभवत: यही वजह है कि मंत्रालय अब इस तरह की शिकायतों पर सख्त बतरेगी और इसी के लिए सभी जोन के जीएम को पत्र लिखकर सख्त कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया है। 
 
आज शाम को शहर के 8 जलागारों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा, जाने किस किस क्षेत्र में पानी नहीं आएगा

आज शाम को शहर के 8 जलागारों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा, जाने किस किस क्षेत्र में पानी नहीं आएगा

रायपुर | राजधानी रायपुर के 08 जलागारो से आज शाम को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 

    शहर में लालपुर की ओर जाने वाली 400 एमएम व्यास वाली डीआई पाईप लाईन को पचपेड़ी नाका के पास सीएसईबी के ठेकेदार मेसर्स विनय  गोलछा  द्वारा  क्षतिग्रस्त  कर  दिया  गया  है। उक्त  क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की रिपेयरिंग का काम आज सुबह पेयजल आपूर्ति किए जाने के बाद से चालू है जिसका शाम तक जारी होने की संभावना है। मेन राईजिंग लाईन बंद होने से शहर के मठपुरैना, लालपुर,     अमलीडीह, अवंति  विहार, मंडी, मोवा, दलदल  सिवनी और सड्डू क्षेत्रों से संबंधित 8 जलागारों के क्षेत्र पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा।
 
आज दिनांक 11 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 11 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 11 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन हैं।

वृषभ:

आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन:

आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें।

कर्क:

आज का दिन किसी बहन भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होगा, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं ट्रांसफर का विचार बनाएं।

सिंह:

आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या:

आपकी राशि का स्वामी बुध धनु में आ चुका है, सूर्य के कारण अस्त है। विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन रिसर्च आपको प्राप्त होगा।

तुला:

आज आप अकारण ही चिन्तित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक:

आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा।

धनु:

आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में रिसर्च का फायदा भी मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर:

आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें।

कुंभ:

उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन:

उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढऩा स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। किसी को आज रूपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा यह कैसा नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी, जहां पीट-पीटकर मार रहे गायों को

नेता प्रतिपक्ष ने कहा यह कैसा नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी, जहां पीट-पीटकर मार रहे गायों को

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा (पाली विखं) के कांजी हाऊस में 59 मवेशियों की मौत को बेहद गंभीर बताया है। श्री कौशिक ने कहा कि यह घटना नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी के नाम पर अपने मुंह मियां मिठ्ठू बन रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनहीन हो चली सरकार की कार्यप्रणाली के खोखलेपन का प्रमाण है।
नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने नुनेरा ग्राम में 59 मवेशियों के मरने की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए इस घटना ने जुड़े सभी पहलुओं और जिम्मदार लोगों को जांच के दायरे में लेने पर भी जोर दिया है। श्री कौशिक ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी के सरकारी ढोल के शोर में मूक प्राणी अब भूख-प्यास से ही नहीं, अपितु विषाक्त भोजन और अमानवीय यातनाओं के कारण भी मौत के मुंह में जा रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड के मौसम में एक कांजी हाऊस में क्षमता से अधिक गाय-बैलों को रखा जाना और उनके चारे-पानी का पर्याप्त इंतजाम नहीं करना जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि इससे भी अधिक गंभीर बात तो यह है कि भूख-प्यास से तड़पती इन गायों को न केवल डंडों से पीटा गया, बल्कि उनकी गर्दन मरोड़ने तक की बात सामने आई है। नुनेरा पंचायत के कार्यकारी सरपंच बलभद्र सिंह तंवर ने स्वीकार किया कि इन गायों की मौत यातना और विषाक्त भोजन देने से हुई है। सरपंच तंवर ने गांव के ही अली अहमद नामक व्यक्ति को इन मवेशियों की देखरेख का काम सौंपा था।
नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि तीन दिनों में 59 मवेशियों की मौत के बाद अब जिला प्रशासन मौत के आंकड़े छिपाने की हरकतों पर उतर आया है। पोस्टमार्टम के नाम पर महज छह-सात गायों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारी व पशु चिकित्सा विभाग के लोग मौतों की संख्या छिपा रहे हैं और किसी भी तरह की जवाबदेही से बच रहे हैं। श्री कौशिक ने कहा कि मूक प्राणियों के प्रति जो शर्मनाक रवैया शासन-प्रशासन ने दिखाया है, वह प्रदेश की भूपेश सरकार को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त हैं। फिजूल की राजनीतिक सुर्खियां बटोरने में मशगूल मुख्यमंत्री को पहले अपने सूबे की चिंता करनी चाहिए, जिसके लिए वे सत्ता में बैठे हैं। लेकिन प्रदेश का दुर्भाग्य है कि अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय सरकार और कांग्रेस के लोग तमाम गैर-जरूरी मुद्दों पर नौटकियां कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ को बदहाली की अंधी गली में धकेल रहे हैं। श्री कौशिक ने सवाल किया कि यह नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी है जहां पीट-पीटकर गायों की हत्या की जा रही है। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण से लोगो मे काफी रोष,जाने पूरी खबर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण से लोगो मे काफी रोष,जाने पूरी खबर

कसडोल । कांग्रेस संगठन द्वारा अधिकृत किए गए जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों के स्थान पर अचानक अन्य लोगों के नाम घोषित किए जाने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बिलाईगढ़ विधायक के प्रति रोष व्याप्त है ।
नगरीय निकाय चुनाव में मिले अभूतपूर्व सफलता के बाद त्रि - स्तरीय पंचायत चुनाव में भी किला फतह करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव की तरह ही पंचायत चुनाव में मैदानी इलाकों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं से राय शुमारी कर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए गए थे । पार्टी द्वारा अधिकृत किए जाने की आश में संबंधित प्रत्याशियों द्वारा प्रचार प्रसार प्रारंभ भी कर दिया गया था और पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दिया गया था।जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल भी कर दिया गया है और प्रचार प्रसार में युद्ध स्तर में जुट गए थे , तभी अचानक कसडोल एवं बिलाईगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्रों पार्टी संगठन द्वारा क्रमशः क्षेत्र क्रमांक 16 में नल कुमार पटेल , 17 में मीरा दीवान , 18 में गोरेलाल साहू , 19 नागेश अजगले तथा 21 में कविता लहरे का नाम घोषित किया गया था फिर अचानक इन पांचों जिला पंचायत क्षेत्रों में क्रमशः नलकुमार पटेल के स्थान पर मीना सुशील पटेल , मीरा दीवान के स्थान पर गौरी बाई ठाकुर , गोरेलाल साहू के स्थान पर हेमंत दुबे , नागेश अजगले के स्थान पर विक्रांत भूपेन्द्र साहू तथा कांग्रेस के विधायक टिकट के प्रबल दावेदार रही कविता लहरे के स्थान पर मुद्रिका रॉय को पार्टी द्वारा अधिकृत किए जाने का पत्र प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरीश देवांगन के हस्ताक्षर से जारी किए जाने संबंधी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है । अचानक सोशल मीडिया में हो रही वायरल खबर से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव रॉय के प्रति आक्रोश व्याप्त है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों को अधिकृत किए जाने की खबर वायरल हो रही उन लोगों में से अधिकांश लोग कभी पार्टी संगठन में सक्रिय नजर नहीं आए । कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक द्वारा स्थानीय संगठन की अवहेलना किया जाना पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है ।

वनांचल क्षेत्र में कांग्रेस में गुटबाजी पैदा करने का प्रयास

कसडोल एवं बिलाईगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वनांचल क्षेत्र के लोगों के बीच में सिर्फ एक ही छाप होता था कांग्रेस पार्टी का और पार्टी संगठन द्वारा जिसे भी टिकट दिया जाए या अधिकृत किया जाए उसके लिए समर्पित भाव से कार्य करते आए हैं ।वनांचल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वन क्षेत्र के भोले भाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबर्दस्ती गुटबाजी पैदा करने की कोशिश की जा रही है ।

बिलाईगढ़ के मन्तुराम बने युधिष्ठिर नायक

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रीढ़ की हड्डी वनांचल क्षेत्र को माना जाता है तथा इस क्षेत्र में वर्तमान विधायक के अत्यंत करीबियों में से एक युधिष्ठिर नायक को माना जाता है ।बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव रॉय के करीबी माने जाने वाले युधिष्ठिर नायक की पत्नी इंदुरेखा नायक ने जनपद क्षेत्र क्रमांक 24 से जनपद पंचायत सदस्य के लिए पर्चा दाखिल किया था और इस क्षेत्र में उनके विरूद्ध में एक मात्र भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमरीका पटेल का नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुआ था लेकिन नामांकन वापसी के अंतिम समय में नामांकन पत्र वापस लेकर विधायक के अत्यंत प्रिय पात्र युधिष्ठिर नायक ने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के " मन्तुराम " होने का प्रमाण क्षेत्रवासियों के सामने प्रस्तुत किया है ।

चंद्र ग्रहण में आज सूतक मान्य नहीं, राशियों पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, जाने पूरी खबर

चंद्र ग्रहण में आज सूतक मान्य नहीं, राशियों पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, जाने पूरी खबर

रायपुर । आज रात 10:35 से रात 3:31 तक पौष माह पूर्णिमा पर मध्य चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण का स्पर्श रात 10:38 पर ग्रहण का मध्य रात 12:40 और मोक्ष काल रात 2 बजकर 42 मिनट पर होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक इस ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से कोई महत्व नहीं माना जाएगा क्योंकि इसमें सूतक आदि मान्य नहीं होगा

ज्योतिषों के अनुसार ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की बिजाई छाया से गुजरेगा इसमें मामूली सी संक्रांति मलिन हो जाएगी ज्योतिषीय गणित की दृष्टि से इसे ग्रहण नहीं माना जा सकता ग्रहण का गलत प्रभाव देशभर में नहीं पड़ेगा। वही धर्म शास्त्रों में इसे मद्दा ग्रहण कहते हैं। भारत में इस ग्रहण का असर ना के बराबर होगा इस ग्रहण पर सूतक नहीं लगेगा।
 
बलौदाबाजार-कसडोल हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, हुई दो युवकों की मौके पर मौत, जाने पूरी खबर

बलौदाबाजार-कसडोल हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, हुई दो युवकों की मौके पर मौत, जाने पूरी खबर

बलौदाबाजार |  बलौदाबाजार-कसडोल हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा । दो बाइकों की आपस में टक्कर होने से दो युवकों की हुई मौत । वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को देख नहीं पाए। और ये हादसा हो गया। लवन चौकी पुलिस ने अभी शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

24 घंटे बाद भी कारोबारी का नहीं चला कुछ पता, जांच में जुटी है पुलिस

24 घंटे बाद भी कारोबारी का नहीं चला कुछ पता, जांच में जुटी है पुलिस

शहर में नाकेबंदी कर गाडिय़ों की ली जा रही है तलाशी

रायपुर। फैक्ट्री से घर के लिए निकले कारोबारी प्रवीण सोमानी का 24 घंटे बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। सिलतरा स्थित सोमानी प्रोसेसर कंपनी के मालिक बुधवार शाम 6 बजे पंडरी स्थित जयश्री मर्लिन सोसाइटी के लिए निकले थे पर सुबह तक घर नही पहुंचने के कारण से परिजनों ने धरसींवा थाने में गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कारोबारी की रेंजरोवर कार विधानसभा थाना क्षेत्र के परसुलीडीह रामकुटीर की पास लावारिस हालत में  मिली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर कारोबारी की कार के पास 2 कारें होंडा सिटी और हुंडई वरना दिखी है। जिसमें से 2 युवक उतरकर कारोबारी की रेंजरोवर को पार्क करते हुए नजर आए है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए जांच तेज कर दी है। कई टीमें बनाकर पुलिस लापता कारोबारी की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस शहर में नाकेबंदी कर सभी वाहनों की तलाशी कर रही है।
10वीं व 12 वीं ओपन स्कूल की परीक्षा 27 व 28 मार्च से प्रारंभ, जाने पूरी खबर...

10वीं व 12 वीं ओपन स्कूल की परीक्षा 27 व 28 मार्च से प्रारंभ, जाने पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की 2020 में होने वाली मुख्य परीक्षाओं की समय सारणी घोषित कर दी गई है। मुख्य परीक्षा में दसवीं की परीक्षा की शुरुआत कठिन विषय से नहीं बल्कि सरल विषयों से होगी। इसका पहला पेपर 28 मार्च को गृह विज्ञान रहेगा इसी तरह 12वीं की परीक्षा 27 मार्च से प्रथम पेपर गृह विज्ञान होगा जो 27 अप्रैल तक चलेगा छात्र समय सारणी कार्यालय की वेबसाइट सीजीएसओएसडॉटसीओडॉट इन पर देख सकते हैं। दसवीं की परीक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक चलेंगे।

राजधानी के हुक्काबार में पुलिस ने दी दबिश, भारी मात्रा में हुक्के समेत नशीले तम्बाकू जब्त

राजधानी के हुक्काबार में पुलिस ने दी दबिश, भारी मात्रा में हुक्के समेत नशीले तम्बाकू जब्त

हुक्काबार मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। डीडी नगर पुलिस ने गुरुवार देर रात इलाके के एक हुक्का बार में दबिश दी। यहां पुलिस की टीम ने 20 नाबालिगों को हुक्का पीते रंगेहाथों दबोचा है। दबिश के दौरान पुलिस को टीम को मौके से भारी मात्रा में हुक्के समेत नशीले तम्बाकू भी मिले हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हुक्का बार को सील कर दिया है साथ ही मालिक को हिरासत में लेकर पूछाताछ की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर पुलिस ने गुरुवार रात रायपुरा चौक स्थित बज्ज कैफे हुक्का बार पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस वहां का नाजारा देखकर हैरान रह गई। बार में 20 से अधिक नाबालिग हुक्का पी रहे थे। वहीं, पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में हुक्का और नशीले तंबाकू भी जब्त किया है। नाबालिकों को हुक्काबार में नशीले तंबाखू खिलाने के जुर्म में हुक्का बार के मालिक को गिरफ्तार कर पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मौके पर नाबालिकों को हुक्का पीते पकड़े जाने के बाद बार मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है। स्थानीय लोगों ने नाबालिक बच्चों को हुक्काबार में नशे की सामाग्री परोसने की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद हुक्काबार में पुलिस ने छापा मारकर कार्यवाही किया है। 
रायपुर के गोलीकांड मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारे कई अन्य जुर्म, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

रायपुर के गोलीकांड मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारे कई अन्य जुर्म, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

रायपुर। शहर के टिकरापारा क्षेत्र में नारियल पानी कारोबारी की हत्या के खुलासे के बाद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे जारी हैं। आरोपियों ने स्वीकारा है कि टिकरापारा में वर्ष 2016 में युवा कारोबारी पंकज बोथरा की हत्या के बाद लूटपाट की घटना को उन लोगों ने ही अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपियों से पुराना माल भी जब्त कर लिया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने कारोबारी अनिल सोनी के साथ हुई लूटपाट के सामान जब्त करने के लिए आरोपियों की 14 जनवरी तक रिमांड मांगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा लूट के सामान बनारस में बेचे जाते थे। जिसे जब्त करने पुलिस की एक टीम गुरूवार को आरोपियों को लेकर बनारस रवाना हो गई है। चूंकि आरोपियों ने रिमांड में बताया था कि मृतक राकेश जायसवाल उर्फ नीरज शुक्ला के साथ मिलकर दोनों गिरफ्तार अमर उर्फ अनुपम झा, गोलू उर्फ दिलीप राय ने ही राजधानी के 3 थाना क्षेत्रो में राजेन्द्रनगर और डीडी नगर इलाकों में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

 सैक्स रैकेट: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यपार का धंदा, whatsapp के जरिए सौदे भाजी...

सैक्स रैकेट: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यपार का धंदा, whatsapp के जरिए सौदे भाजी...

ऋषिकेश| पुलिस ने किराए के मकान में चल रही सैक्स रैकेट का भांडाभोड़ किया है बताया जा रहा है की मुखबिर से सुचना मिलने पर पुलिस ने छापे मरी की जहां पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन लड़कों और तीन लड़क‍ियों को अरेस्ट किया है| पुलिस ने इनके पास से 78 हजार रुपये भी बरामद किए. पुल‍िस ने जब इनसे पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई|

मुखबिर से मिली थी सुचना-
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस गुमानीवाला स्थित चीनी गोदाम रोड गली नंबर 6 में पहुंची थी तभी सामने से मुखबिर द्वारा बताई गई सेन्ट्रो कार पुलिस को आती हुई दिखाई दी पुलिस ने जब कार रोकने का इशारा किया कार ड्राइवर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया|
पूछताछ में कार ड्राइवर नारायण पाल ने पुलिस को बताया कि वह कार में बैठी महिलाओं को देह व्यापार के धंधे के लिए ले जा रहा था उसने पुल‍िस को बताया कि जिस मकान में वह किराये पर रहता है उसी में सेक्स रैकेट का धंधा भी करता है|

व्हाट्सप्प के जरिए सौदे बाजी-
पूछताछ में आरोपी एक के बाद एक खुलासा करता चला गया उसने पुलिस को यह भी बताया की वह लड़क‍ियों को बाहर डिमांड पर भेजने के लिए एक रात के बीस हजार रुपये लेता था| नारायण ने बताया कि वह इस धंधे में पिछले 5-6 महीनों से लिप्त है| उसने बताया कि वह वॉट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को लड़कियों के फोटो भेजकर सौदा करता था इस कार्य में गोविन्द नाम का शख्स उसकी मदद करता था| पुलिस ने पकड़ी गई कार को सीज करते हुए सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
 
 सैक्स रैकेट का फर्दाफास, फाइव स्टार होटल में चलाया जा रहा था धंदा, अभिनेत्री व् मॉडल गिरफ्तार...

सैक्स रैकेट का फर्दाफास, फाइव स्टार होटल में चलाया जा रहा था धंदा, अभिनेत्री व् मॉडल गिरफ्तार...

मुंबई| महानगरी मुंबई से सैक्स रैकेट का मामला सामने आरहा है जहां एक बड़े फाइव स्टार होटल में ये देह व्यपार चलाया जा रहा था जिसमे एक अभिनेत्री और मॉडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया है कि एक संघर्षरत अभिनेत्री और एक मॉडल इस काम में शामिल मिली हैं|

पुलिस के अनुसार-
पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे होटल में छापा मारा| पुलिस ने बताया कि उन्हें इस होटल में सेक्स रैकेट चलने के बारे में मुखबीर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने टीम से ही एक सदस्य को ग्राहक बनाकर भेजा और फिर छापेमारी की| मुंबई पुलिस के जानकारी के अनुसार आरोपी महिलाओं की पहचान अमृता धनाओ के रूप में की गई है|  अमृता धनाओ अभिनेत्री के रूप में संघर्ष कर रही है तो वहीं दूसरी रिचा सिंह है रिचा एक मॉडल है.
 
अब चिठ्ठी का पता बतायेगे स्मार्ट लेटर बॉक्स, जान लीजिए स्मार्ट लेटर बॉक्स की पूरी जानकारी...

अब चिठ्ठी का पता बतायेगे स्मार्ट लेटर बॉक्स, जान लीजिए स्मार्ट लेटर बॉक्स की पूरी जानकारी...

जमशेदपुर। कोल्हान मंडल 92 डाकघरों का लेटर बॉक्स अब स्मार्ट हो गया है। ये सभी लेटर बॉक्स साफ्टवेयर व मोबाइल एप से जोड़ दिया गया है। इस एप का नाम नन्यथा रखा गया है। नन्यथा को लेटर बाक्स क्लीयरेंस सिस्टम से जोड़कर इनकी आनलाइन निगरानी की जा रही है। इस सिस्टम से जुडऩे के बाद सभी उप डाकघरों का लेटर बॉक्स का हर दिन खुलना सुनिश्चित हो गया है। कौन सा लेटर बॉक्स कितने बजे खुला औऱ उस बॉक्स से कितने लेटर निकले , इसे ऑनलाइन देखा जा सकता है। कोल्हान (सिंहभूम) मण्डल परिक्षेत्र के वरीय डाक अधीक्षक विमल किशोर बताते है कि नन्यथा सॉफ्टवेयर के मध्यम से लेटर बॉक्स की मेकाना इज्ड निकासी व्यवस्था शुरू हो गई है। यह आधरित तय समय व जीपीएस से लेस सॉफ्टवेयर के माध्यम से पत्रो की निकासी की नियमत निगरानी की जा रही है। अब घऱ बैठे भी वेबसाईट पर अपने क्षेत्र के लेटर बॉक्स की स्थिति देखे सकेंगे। बताया जाता है कि हर लेटर बॉक्स के अंदर 12अंकों का यूनिक बार कोड लगाया गया है। इसका पहला छह अंक पिनकोड है। डाक कर्मी किसी भी लेटर बॉक्स से पत्रों की निकासी करने से पहले वह अपने इंड्रायड बेस्ड स्मार्ट मोबाइल फोन के नन्यथा एप से उस लेटर बॉक्स के बार कोड क़ो स्केन करके उसमे निकले हुऐ कुल पत्रों की संख्या क़ो उसी स्थान पर अपलोड करेंगे।

कोरबा में कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद बनें महापौर, जाने इनको कितना वोट मिला

कोरबा में कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद बनें महापौर, जाने इनको कितना वोट मिला

कोरबा | नगर निगम कोरबा में भी कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद कोरबा के नए महापौर बन गए है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में कांग्रेस पार्टी ने कब्जा कर लिया है। राजकिशोर प्रसाद ने 1 वोट से चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस को 34 वोट मिले जबकि बीजेपी को 33 मत प्राप्त किया।

दरअसल बसपा, जनता कांग्रेस और निर्दलीयों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया था. इन सभी ने महापौर और सभापति का समर्थन करने का पत्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष को सौंप दिया था। कांग्रेस के पाले में आ जाने से पलड़ा एकतरफा हो गया था।
 
राजधानी के सराय रोहिल्ला की झुग्गियों में लगी भयंकर आग, दमकल की चार गाडिय़ां मौके पर

राजधानी के सराय रोहिल्ला की झुग्गियों में लगी भयंकर आग, दमकल की चार गाडिय़ां मौके पर

नईदिल्ली। देश की राजधानी में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। शुक्रवार को दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में लिबर्टी सिनेमा के पास झुग्गियों में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई हैं। तेज हवा की वजह से आग फैल रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि आग लगने की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।


आपको बता दें कि दिल्ली के पटपडग़ंज औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार पेपर प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने से एक शख्स के मौत हो गई थी। पटपडग़ंज इंडस्ट्रियल इलाके में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 35 गाडिय़ां मौके पर पहुंची थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब दो बजकर 38 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली और दमकल विभाग की 30 गाडिय़ों को तत्काल मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर गुरुवार सुबह आठ बजे काबू पाया गया।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा: पार्षद का चुनाव लडऩा और जीतना सबसे कठिन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा: पार्षद का चुनाव लडऩा और जीतना सबसे कठिन

महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम ने दी जीत की बधाई

प्रदेश के 10 नगर निगमों के साथ ही 28 पालिकाओं और 61 नगर पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा 
रायपुर। यह एक अनूठा संयोग है कि राजधानी रायपुर में महापौर बनने का हैट्रिक भी कांग्रेस के नाम रहा। पहले किरणमयी नायक, प्रमोद दुबे और अब एजाज ढेबर महापौर बने हैं। इससे भी खुशी की बात यह है कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में कांग्रेस के महापौर जीतकर आए हैं। लोकसभा का चुनाव लडऩा आसान होता है, मुश्किल होता है विधानसभा चुनाव लडऩा और इससे भी कठिन होता है पार्षद का चुनाव जीतना। 

उक्त बातें आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडोर स्टेडियम में आयोजित महापौर पद के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कही। राजधानी के नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपस्थितजनों को छेरछेरा पुन्नी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात शुरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव लडऩा काफी आसान होता है। इससे मुश्किल होता है विधानसभा का चुनाव लडऩा और जीतना। इन सबसे ज्यादा कठिन होता है पार्षद का चुनाव। मगर यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रत्याशियों के मेहनत का नतीजा है कि कांग्रेस के अधिकांश पार्षद जीतकर आए हैं। क्योंकि इन लोगों का सीधा संपर्क मतदाताओं से होता है। मतदाताओं का सहयोग और आशीर्वाद इसकी जीत के रूप में सामने आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई पार्षद ऐसे हैं जो लगातार चुनाव जीतकर आ रहे हैं, यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि अब हमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पहले राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत देकर अपना विश्वास जताया है तो वहीं अब नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत इस बात को प्रमाणित करती है कि प्रदेश की जनता के साथ ही शहरी जनता और ग्रामीण की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। इसलिए हमें और ज्यादा मेहनत से काम करना होगा और लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि महापौर और पार्षदों की जिम्मेदारी इस मायने में भी बढ़ जाती है कि जब बाहर से लोग रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड और एयरपोर्ट में उतरते हैं तो उन्हें जो सुविधा और नजारा देखने को मिलता है। वो इसी बात से शहर अथवा स्थान के बारे में अपनी धारणा बनाते हैं। इसीलिए हमें ऐसा काम करना है जिससे शहर के साथ ही प्रदेश का नाम रौशन हो। श्री बघेल ने कहा कि शहर के विकास के लिए जो जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने भी इस बात की घोषणा कर दी है कि विकास कार्यों के लिए कोई कमी नहीं की जाएी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी योजना व्यक्ति के विकास से जुड़ी है, हमारा लक्ष्य प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख व्यक्तियों की उन्नति, अच्छे स्वास्थ्य और विकास का है। हम सब मिलकर काम करेंगे तो निश्चित रूप से यह लक्ष्य को साध सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि वर्तमान में कांग्रेस 10 नगर निगमों में, 28 पालिकाओं में तथा 61 नगर पंचायत में चुनाव जीत चुकी है। 
जनगणना के समय शौचालय, टीवी, निजी वाहनों समेत मांगी जाएगी जानकारियां, जाने और क्या क्या जानकारियां देनी होंगी

जनगणना के समय शौचालय, टीवी, निजी वाहनों समेत मांगी जाएगी जानकारियां, जाने और क्या क्या जानकारियां देनी होंगी

नई दिल्ली । एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे जनगणना के एक चरण के दौरान अधिकारी घर के मुखिया के मोबाइल नंबर, शौचालय के बारे में जानकारी, टीवी, इंटरनेट, निजी वाहनों, पेयजल के स्रोतों सहित विभिन्न जानकारियां मांगेंगे। रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त ने एक अधिसूचना में कहा कि जनगणना अधिकारियों को 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक निर्धारित हाउसलिस्टिंग एंड हाउजिंग सेंसस के दौरान हर घर से जानकारी एकत्र करने के लिए 31 प्रश्न पूछने का निर्देश दिया गया है।

हालांकि अधिसूचना में स्पष्ट कर दिया गया है कि मोबाइल नंबर केवल जनगणना से संबंधित संचार के लिए मांगा जाएगा और किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं। हर घर से मांगी जाने वाली अन्य जानकारी इस प्रकार है: क्या परिवार के पास टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड, कार, जीप या वैन, रेडियो या ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, लैपटॉप या कंप्यूटर है या इंटरनेट तक पहुंच है।
बता दें कि कैबिनेट ने जनगणना के लिए 8,754.23 करोड़ के खर्च को मंजूर किया है। नैशनल पॉप्युलेशन रजिस्टर के लिए 3,941.35 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी है। 1 अप्रैल 2020 से जनगणना शुरू की जाएगी और सितंबर तक चलेगी। ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ब्रिटिश काल से चली आ रही जनगणना के बजाय अब तकनीक से जनगणना की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को मंजूरी दी गई है।
 
चंद्र ग्रहण 2020: 4 घंटे 5 मिनट तक रहेगा 10 जनवरी का चंद्र ग्रहण, जानिये इस ग्रहण की पूरी खबर...

चंद्र ग्रहण 2020: 4 घंटे 5 मिनट तक रहेगा 10 जनवरी का चंद्र ग्रहण, जानिये इस ग्रहण की पूरी खबर...

नई दिल्ली। साल 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण इसी सप्ताह 10 जनवरी (दिन- शुक्रवार) को पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10.37 बजे शुरू होगा और  02.42 तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। लेकिन ज्योषिचार्यों का मानना है कि इस बार सूतक नहीं लगेगा। यानी मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। इसके बावजूद भी ग्रहण या उसके अगले दिन गंगा स्नान करना व पुण्य -दान मान्य होगा।


नहीं लगेगा सूतक काल: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तरह के ग्रहण को मांद्यचंद्र ग्रहण कहते हैं। चूंकि इस ग्रहण में चंद्रमा का कोई हिस्सा नहीं छिपेगा, बल्कि चांद मटमैला सा दिखेगा। इसलिए ज्योतिष इस तरह के ग्रहण को ग्रहण नहीं कहते। इसकी धार्मिक मान्यता नहीं है। इसलिए इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे। वैसे ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं लेकिन इस बार ज्योतिषियों की मानें तो इस चंद्र ग्रहण में सूतक नहीं लगेंगे।

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। साथ ही यूरोप, एशिया अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के कई इलाकों में देखा जा सकेगा। साल 2020 में चार चंद्रग्रहण हैं जिसमें से 10 जनवरी को होने वाला ग्रहण पहला चंद्रग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक कारण-
खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध पर आते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण होता है। इसी प्रकार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है यानी सूर्य के प्रकाश को आशिंक या पूरा कुछ समय के लिए रोक लेती है तो सूर्य ग्रहण होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है इसका किसी के जीवन पर बुरा या अच्छा  असर नहीं होता।

साल 2020 के आगामी ग्रहण-
10 जनवरी - चंद्र ग्रहण
5 जून - चंद्र ग्रहण
21 जून - सूर्य ग्रहण
5 जुलाई - चंद्र ग्रहण
30 नवंबर -चंद्र ग्रहण
14 दिसंबर - सूर्यग्रह