नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
नये वर्ष से 10 दिनों के भीतर उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में एक करोड़ से अधिक का प्राप्त हुआ चढ़ावा,पढ़े पूरी खबर

नये वर्ष से 10 दिनों के भीतर उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में एक करोड़ से अधिक का प्राप्त हुआ चढ़ावा,पढ़े पूरी खबर

उज्जैन , बारह ज्योर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी भगवान महाकालेश्वर के मन्दिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिये आते हैं। श्रद्धालुओं की भगवान महाकाल के प्रति आस्था एवं लोगों के कार्य पूर्ण होने पर मन्दिर में दान राशि भी प्राप्त होती है। नये वर्ष 2020 में 1 जनवरी से 10 जनवरी तक समस्त स्त्रोतों से एक करोड़ 18 लाख 77 हजार 872 रुपये की राशि मन्दिर प्रबंध समिति को प्राप्त हुई है। इसमें मूलत: भेंटपेटियों, अन्नक्षेत्र, विशेष दर्शन, अभिषेक भेंट, प्रसाद प्रदाय, धर्मशाला, ध्वजारोहण, भांग श्रृंगार, फोटो-वीडियोग्राफी इत्यादि स्त्रोतों से उक्त राशि विगत 10 दिनों में प्राप्त हुई है।
महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक एसएस रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी को 40 लाख 32 हजार 967, 2 जनवरी को 16 लाख 30 हजार 58, 3 जनवरी को आठ लाख 17 हजार 750, 4 जनवरी को आठ लाख 79 हजार 389, 5 जनवरी को 10 लाख 34 हजार 127, 6 जनवरी को आठ लाख 89 हजार 807, 7 जनवरी को छह लाख नौ हजार 598, 8 जनवरी को छह लाख छह हजार 906, 9 जनवरी को छह लाख 14 हजार 344 तथा 10 जनवरी को सात लाख 62 हजार 926 रुपये की आय समस्त स्त्रोतों से मन्दिर समिति को प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से 10 जनवरी तक प्राप्त कुल राशि में धर्मशाला से 84 हजार 285, विशेष दर्शन से 16 लाख 11 हजार 750, भेंट अभिषेक से 16 लाख 74 हजार 395, प्रसाद प्रदाय से 55 लाख 93 हजार 180, अन्नक्षेत्र में नगद दान राशि से एक लाख 76 हजार 873 रुपये की आय शामिल है।
10 दिन में 4 किलो से अधिक चांदी के आभूषण प्राप्त हुए
महाकालेश्वर मन्दिर में समय-समय पर श्रद्धालुओं के द्वारा नगद राशि के अलावा चांदी के आभूषण भी भेंटस्वरूप उपलब्ध कराये जाते हैं। नये साल में 1 जनवरी से 10 जनवरी तक श्रद्धालुओं के द्वारा कुल चार किलो 962 ग्राम चांदी के छत्र चढ़ाये गये हैं। एक जनवरी को 263 ग्राम चांदी का छत्र गुप्तदान में प्राप्त हुआ है। दिल्ली निवासी संतोष चौबे ने एक जनवरी को ही तीन किलो 185 ग्राम चांदी का छत्र भगवान महाकाल के चरणों में अर्पित किया। इसी तरह इसी दिन 67 ग्राम का चांदी का छत्र राजस्थान के उदयपुर निवासी सुरेशचन्द्र ने अर्पित किया। छह जनवरी को दिल्ली निवासी हर्षवर्धन सोनी ने एक किलो 447 ग्राम चांदी का छत्र भेंट किया है। इस प्रकार 1 जनवरी से 10 जनवरी तक कुल चार किलो 962 ग्राम चांदी भगवान महाकाल के चरणों में श्रद्धालुओं के द्वारा भेंट की गई है।

 

रायपुर में चल रहे युवा महोत्सव का समापन समारोह में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री,पढ़े पूरी खबर

रायपुर में चल रहे युवा महोत्सव का समापन समारोह में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री,पढ़े पूरी खबर

राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। समापन समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। समापन समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, विधायकद्वय सर्वश्री मोहन मरकाम, श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री धनेन्द्र साहू, श्री विकास उपाध्याय, श्री कुलदीप जुनेजा, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी वर्मा, रायपुर नगर निगम महापौर श्री एजाज ढेबर, रायपुर नगर निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे शामिल होंगे।
युवा महोत्सव में 14 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक रॉक बैंड और ओपन मंच में फुगड़ी, भौंरा प्रतियोगिता और हॉल में सुबह 10 बजे से दोहपर 12 बजे तक क्विज का फाइनल राऊंड आयोजित होगा। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में 7 जिलों के एकांकी नाटक और विश्वविद्यालय खेल परिसर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो (महिला और पुरूष), कबड्डी (महिला और पुरूष) के सेमीफाइनल, फाइनल राउंड एवं यदि मैच शेष रहते हैं तो हार्ड लाईन मैच का आयोजन होगा। 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में समापन समारोह आयोजित होगा।
 

रायपुर में लाखों रुपये लेने के बाद पत्नी को और रुपये लाने मायके भेजा,दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

रायपुर में लाखों रुपये लेने के बाद पत्नी को और रुपये लाने मायके भेजा,दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

रायपुर,दहेज में लाखों रुपये दहेज लेने के बाद पति व जेठ ने 10 लाख रुपये पिता से मांगकर लाने की बात कहकर पत्नी को मायके भेजा। घटना की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवानंदनगर खमतराई गुढिय़ारी रायपुर निवासी महिला डी.प्रमिला 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का विवाह दिसंबर 2013 में सीएच किशोर आयु 35 वर्ष पिता स्व.सीएच राजा राव निवासी केनाल स्टीट,गेट बाजार बरहमपुर जिला गंजाम उड़ीसा से हुआ था। शादी के समय प्रार्थिया के जेठ सीएच अशोक कुमार के द्वारा दहेज में 2 लाख 50 हजार रुपये व सोने के जेवर की मांग करने पर विवाहिता के पिता ने दहेज में दिया था। शादी के बाद पति विवाहिता को हैदाराबाद लेकर चला गया व कुछ माह रहने के बाद पुन:रायपुर में काम करने की बात कहकर उसे अपने पिता से 10 लाख रुपये लाने की बात कहकर परेशान करने लगा व पत्नी को मायके में छोड़कर अपने मुल गांव फरार हो गया। आरोपी व उसके बड़े भाई से फोन पर संपर्क करने पर अश£ील गाली-गलोज कर दहेज लाने के लिये दबाव बनाया जा रहा है। महिला के पिता व रिश्तेदारों के जाने पर जेठ द्वारा गाली-गलोच कर भगा दिया जा रहा है। महिला को रखने के लिये 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है।  

राशन कार्ड धारियों को फरवरी एवं मार्च का चावल मिलेगा एक साथ, जाने पूरी खबर

राशन कार्ड धारियों को फरवरी एवं मार्च का चावल मिलेगा एक साथ, जाने पूरी खबर

रायपुर | प्रदेश के राशन कार्ड धारी उपभोक्ताओं को फरवरी एवं मार्च 2020 का चावल एक साथ मिलेगा। खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा प्रदेश के उचित मूल्य दुकानों से वितरण के लिए फरवरी एवं मार्च 2020 के लिए चावल का आबंटन एकमुश्त जारी कर दिया गया है। फरवरी एवं मार्च माह का चावल वितरण फरवरी में चावल उत्सव का आयोजन कर किया जाएगा। राशन कार्ड धारी उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार एक ही माह का अथवा दोनों माह का चावल एक साथ उठा सकता है। उपभोक्ता को दो माह का चावल एक साथ लेने की बाध्यता नही है। उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार फरवरी माह का चावल फरवरी में एवं मार्च माह का चावल मार्च माह में उचित मूल्य की दुकानो से उठा सकता है। 

प्रदेश के 56 लाख 48 हजार अंत्योदय, प्राथमिकता, एकता निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं नि:शक्तजन राशन कार्डधारियों को नमक, चना, शक्कर एवं बस्तर संभाग में वितरण के लिए गुड़ का आबंटन माह फरवरी के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा सामान्य (एपीएल) राशनकार्डधारी उपभोक्ताओं के लिए भी माह फरवरी का आबंटन जारी किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी खाद्यान्न आबंटन आदेश में प्रदेश के प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में एक सप्ताह से 15 दिनों तक के लिए बड़ी मात्रा में चावल रखने के लिए सुरक्षित स्थान की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए गए हैं। उचित मूल्य की दुकानों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भंडारित खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से खाद्य विभाग के अधिकारियों से पुष्टि कराया जाएगा। राशन कार्डधारियों को दो माह का खाद्यान्न एक मुश्त वितरण करने के संबंध में जानकारी सभी उचित मूल्य के दुकानों में सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के साथ ही संचार माध्यमों एवं मुनादी के माध्यम से उपभोक्ताओं को जानकारी देने कहा है। खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों में चावल महोत्सव का आयोजन कर जन प्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं कलेक्टर द्वारा नामांकित अधिकारियों के समक्ष राशन का वितरण कराया जाएगा। आदेश में कलेक्टर द्वारा तथा खाद्य एवं सहकारिता आदि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।   
 

 

ग्रामीण बैंक में दीवार छेदकर अज्ञात चोरों ने किया सेंधमारी का प्रयास, जाने कहा की है ये घटना

ग्रामीण बैंक में दीवार छेदकर अज्ञात चोरों ने किया सेंधमारी का प्रयास, जाने कहा की है ये घटना

राजनांदगाव | जिले के खैरागढ़ बाजार के अतरिया ग्रामीण बैंक में चोरों ने धावा बोल दिया। दीवार में लगभग तीन फीट छेदकर बैंक के अंदर जा घुसे। लाख कोशिशों के बाद भी जब चोर लॉकर तोडऩे में सफल नहीं हुए तो बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाते हुए तीन सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया है। घटना का खुलासा दो दिन की छुट्टी के बाद जब सोमवार सुबह शाखा खुली तब हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक अतरिया शाखा प्रबंधक डीपी यादव ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर खैरागढ़ थाने की टीम फिलहाल जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की अतरिया शाखा शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण दो दिन बंद थी। आज सुबह शाखा खुली तो अंदर का नजारा देखकर बैंक कर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि जिस लॉकर को चोरों ने तोडऩे का प्रयास किया उसमे लगभग ढाई से तीन लाख रुपए कैश रखा हुआ है। खैरागढ़ थाना टीआई लोमस सोनवानी ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। मामले में ग्रामीणों और बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।
अतरिया ग्रामीण बैंक में दाखिल होने के लिए चोरों ने पहले दीवार पर लगभग तीन फीट छेद किया है। बड़े छेद के ठीक नीचे एक और छेद करके बैंक के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात में दो लोगों के शामिल होने की आशंका है। बैंक का लॉकर रॉड से तोडऩे की कोशिश की गई है। वहीं अंदर दाखिल होते ही चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरों से छेडख़ानी की बाद में कैमरा तोड़ दिया। मर्ग कायम कर इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 
बहु चर्चित अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में अब 28 जनवरी को आएगा फैसला, जाने पूरी खबर

बहु चर्चित अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में अब 28 जनवरी को आएगा फैसला, जाने पूरी खबर

दुर्ग । भिलाई के बहु चर्चित अभिषेक मिश्रा हत्याकांड की सुनवाई 28 जनवरी तक टल गई है। मामले में आज न्यायालय में फैसला आना था। फैसला की तिथि आगे बढऩे का कारण जिला एवम सत्र न्यायाधीश का अवकाश पर होना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उक्त मामले की सुनवाई जिला एवम सत्र न्यायालय में ही चल रही है। शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी के संचालक अभिषेक मिश्रा की हत्या कर लाश को दफना दिया गया था। मामले मे पुलिस ने विकास जैन, किम्सी जैन सहित कुछ और लोगों को आरोपी बनाया है। 

 
मंत्रालय में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक आज शाम 4 बजे, अहम् मुद्दों पर होगी चर्चा, जाने पूरी खबर

मंत्रालय में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक आज शाम 4 बजे, अहम् मुद्दों पर होगी चर्चा, जाने पूरी खबर

रायपुर | कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक आज शाम 4 बजे मंत्रालय में होगी |  बैठक में धान खरीदी, किसानों को मुआवजा और अतिरिक्त देय राशि जैसे अहम् मुद्दों पर चर्चा की जाएगी | साथ ही धान खरीदी में समर्थन मूल्य का बकाया राशि किसानों को दिए जाने पर आज फैसला हो सकता है इस बैठक में सब कमेटी के सदस्य और विभागीय अधिकारीयों को बुलाया गया है | 

हाईकोर्ट ने दिया एप्पल, वॉट्सएप और गूगल को नोटिस, जाने नोटिस देने के क्या कारण है

हाईकोर्ट ने दिया एप्पल, वॉट्सएप और गूगल को नोटिस, जाने नोटिस देने के क्या कारण है

नईदिल्ली । जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अब एप्पल, वॉट्सएप और गूगल को नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर 5 जनवरी को जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा से संबंधित प्रासंगिक डेटा को संरक्षित करने के लिए कहा है. अब मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी. गौरतलब है कि जेएनयू के तीन शिक्षकों ने यह डेटा संरक्षित करने की मांग की थी.

दिल्ली हाईकोर्ट जेएनयू के तीन प्रोफेसरों की याचिका पर सुनवाई कर रहा था. इस याचिका में जनवरी 5 को हुई हिंसा से संबंधित सभी वीडियोज को संरक्षित करने की मांग की गई थी. इसे साथ ही दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में बताया कि हिंसा के सीसीटीवी फुटेज के लिए विश्वविद्यालय को पहले ही कहा जा चुका है लेकिन उनका अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.
हाईकोर्ट ने एप्पल कंपनी और वॉट्सएप से कहा है कि लोगों के बीच हुई चैट के जरिए बातचीत को भी संरक्षित रखा जाए. इससे हिंसा से संबंधित अहम सुराग मिल सकते हैं. साथ ही वीडियोज और अन्य रिकॉर्डिंग को भी संरक्षित करने के आदेश दिए गए हैं.
गौरतलब है कि 5 जनवरी को जेएनयू कैंपस में भड़की हिंसा में कई छात्र घायल हो गए थे. इस वारदात के बाद से ही देश भर में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है. इस हिंसा के बाद मामला क्राइम ब्रांच के पास जांच के लिए पहुंचा और इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया. अब एसआईटी इस मामले में आरोपी छात्रों से पूछताछ शुरू करने जा रही है.
वहीं अब हिंसा की जांच को लेकर क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने जेएनयू कैंपस में ही अपना जांच के लिए दफ्तर बना दिया है. अब एसआईटी इस मामले में यहीं सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी. गौरतलब है कि हिंसा के संबंध में इससे पहले एसआईटी ने 9 छात्रों का फोटो जारी कर उन पर हिंसा का आरोप लगा कर पूछताछ के लिए तलब करने की बात कही थी.
 
अमित शाह ने महत्वपूर्ण निर्णय लेने हेतु रविवार को देर रात 3 बजे तक ली कोर समिति की बैठक, जाने पूरी खबर

अमित शाह ने महत्वपूर्ण निर्णय लेने हेतु रविवार को देर रात 3 बजे तक ली कोर समिति की बैठक, जाने पूरी खबर

नईदिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है और इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार-सोमवार की रात तड़के तीन बजे तक कोर समूह की बैठक की। दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय लेने के लिए उन्होंने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को भी सोमवार शाम बैठक के लिए बुलाया है। सोमवार को पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक इकाई सीईसी की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर शाम छह बजे हो सकती है और इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ शाह और कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा शामिल हो सकते हैं।

रातभर चली बैठक में दिल्ली की प्रत्येक सीट पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर प्रतिक्रियाएं ली गई, जिसके बाद सोमवार को सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। यह बैठक शाह के आवास पर हुई, जिसमें नड्डा, महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष, भाजपा के दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी व अन्य लोग शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा सीट पर कई सर्वेक्षण किए हैं।
 
जेएनयू  हिंसा में हाथ में डंडा पकड़ी नकाबपोश युवती की हुई पहचान, जाने कौन है वो युवती और किस संगठन से है

जेएनयू हिंसा में हाथ में डंडा पकड़ी नकाबपोश युवती की हुई पहचान, जाने कौन है वो युवती और किस संगठन से है

नईदिल्ली । दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम ने जेएनयू हिंसा के दौरान पॉपुलर हुई नकाबपोश लड़की की पहचान कर ली है। दिल्ली पुलिस ने इस लड़की की पहचान कोमल शर्मा के रूप में की है। कोमल शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है। वो डीयू में सैकेंड इयर की स्टूडेंट है। अब पुलिस इस लड़की से पूछताछ करने के लिए उसकी तलाश कर रही है।

जेएनयू के छात्र और शिक्षक आरोप लगाते रहे हैं कि यह लड़की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्य है, मगर एसआईटी अधिकारियों ने उसके राजनीतिक संबंध पर कमेंट करने से इनकार कर दिया है। 
इसके अलावा, जेएनयू हिंसा की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सात और लोगों की पहचान की है। इन नए लोगों के साथ ही पुलिस अबतक 55 लोगों की पहचान कर चुकी है, जो जांच की जद मे हैं। इन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जांच में जुटी टीम इससे पहले पक्ष रखने के लिए जेएनयू अध्यक्ष को बुला चुकी है, जिन्होंने पुलिस के सामने अपनी बात और शिकायत रखी थी।
पुलिस का कहना है कि जो तथ्य हमारे सामने आएंगे, उसे जांच में शामिल किया जाएगा। हालांकि, एसआईटी के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी जांच प्रारंभिक स्तर पर है, लिहाजा पूछताछ के दायरे में अभी और कई लोग आ सकते हैं।
 
पुलिस ने किया टेलिफ्रॉड के जरिये ठगी करने वाले बिहार के गैंग का पर्दाफाश, जाने पूरी खबर

पुलिस ने किया टेलिफ्रॉड के जरिये ठगी करने वाले बिहार के गैंग का पर्दाफाश, जाने पूरी खबर

बिलासपुर । देश के विभिन्न राज्यों से हजारों खाताधारकों से टेलिफ्रॉड करने वाले गिरोह को पकडऩे में बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली है, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मास्टरमाइंड समेत सभी आरोपियों धर दबोचा, और उनसे ठगी में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किया है। बता दें, कि इन दिनों टेलिफ्ऱॉड के जरिए लोगों के खाते से रकम पार होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी, इस पर पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता व पुलिस कप्तान प्रशांत कुमार अग्रवाल सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप-पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस लगातार कार्य कर रही थी, इसी दौरान सूचना मिली कि ठग गिरोह के मोबाइल नम्बर का लोकेशन नालंदा बिहार में मिल रहा है, तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम रवाना की गई, जहां पहुँच साइबर सेल को मदद से आरोपियों को धर दबोचा। मोबाइल नम्बर के आधार पर संदेही रितिक को पकड़ा गया, और उसकी निशानदेही पर पटना बिहार पहुंचकर मास्टरमाइंड राहुल कुमार, अभिषेक कुमार महतो,सूरज कुमार महतो को घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 6 नग एंड्रॉइंड मोबाइल, 5 नग मोबाइल, जिओ वाईफाई, लेपटॉप चार्जर समेत विभिन्न बैंकों कब 27 नग एटीएम,10 नग पेन कार्ड,24 नग विभिन्न बैंकों के पास बुक, ऑफर कार्ड सहित विभिन्न बैंकों के चेक बुक आरसी कार्ड जप्त किया गया है, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक यू एन शांत कुमार साहू, साइबर सेल सब उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक सैयद साजिद, विनोद यादव और वीरेंद्र साहू की मुख्य भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियो में राहुल कुमार पिता अनिल कुमार उम्र 19 साल2– रितिक कुमार पिता पप्पू प्रसाद उम्र 19 साल3– अभिषेक कुमार महतो पिता अजय कुमार उम्र 18 साल 4 सूरज कुमार महतो पिता धनेश्वर प्रसाद महतो उम्र 18 साल   है।

 
कांग्रेसियों ने भाजपा नेता के पुत्र के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत, जाने क्या थे कारण

कांग्रेसियों ने भाजपा नेता के पुत्र के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत, जाने क्या थे कारण

मामला: फेसबुक पर डाले पोस्ट पर गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार करने का

रायपुर । कांग्रेसियों ने आज एक भाजपा नेता के पुत्र के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
पश्चिम विधानसभा निवासी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.विकास कुमार पाठक ने बताया कि उसके द्वारा फेसबुक पर केंद्र की सरकार के खिलाफ एक पोस्ट डाला गया था जिस पर भाजपा पार्षद प्रत्याशी के पुत्र अरूण लोकेश चक्रधारी द्वारा आपत्तिजनक शब्द एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस मामले में आज विकास पाठक, कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद श्रीकुमार मेनन सहित अन्य कांग्रेसी थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। 
 
टाटीबंध चौक पर भारी वाहनों के जाम लगने से यातायात प्रभावित, जाने पूरी खबर

टाटीबंध चौक पर भारी वाहनों के जाम लगने से यातायात प्रभावित, जाने पूरी खबर

रायपुर | टाटीबंध चौक से टोल प्लाजा के बीच फोरलाइन सड़क निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है। निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चलने के कारण टाटीबंध चौक पर भारी वाहनों (लंबे ट्रक) की आवाजाही के कारण घंटों यातायात जाम हो रहा है। ज्ञातव्य है कि रिंग रोड एक दो तीन चार उक्त चौक पर आकर मिलती हैं एवं वहीं से भारी वाहनों के महासमुंद, बिलासपुर, भिलाई आदि क्षेत्र से वाहनों की आवाजाही के साथ ही रिंग रोड से लगी आवासीय कालोनियों के निवासी भी भिलाई दुर्ग महासमुंद एवं बिलासपुर की ओर रवाना होते हैं जिसके चलते यातायात बार-बार जाम होता है। शनिवार को स्वयं प्रतिनिधि ने सरोना ब्रिज से लेकर टाटीबंध चौक तक लंबे ट्रकों की लाइन शाम को देखी। घंटों यातायात जाम होने से छोटे वाहन चालकों को आवाजाही में साथ में परिवार होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टाटीबंध क्षेत्र स्थित वीरसावरकर नगर निवासी वीके बोस सर्वोदय नगर निवासी एके शुक्ला ने मुख्यमंत्री से यातायात जाम की स्थिति से वाहन चालकों को तत्काल राहत देने की मांग लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की है। 

 
कमल विहार दोस्त के साथ घूमने गये युवकों से मोबाइल  छीन फरार हुए एक्टिवा सवार, मामला दर्ज

कमल विहार दोस्त के साथ घूमने गये युवकों से मोबाइल छीन फरार हुए एक्टिवा सवार, मामला दर्ज

रायपुर | कमल बिहार घूमने गये युवकों से दो नग मोबाइल फोन छीन लेने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार साहू काम्प्लेक्स टिकरापारा निवासी सीता सोना 43 वर्ष पति संजय सोना ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां घरेलु काम कर जीवन यापन करती है। रविवार की शाम समय  बेटा घर आकर बताया कि बेटा आयुश सोनी और उसका दोस्त आदित्य टाण्डे कमल विहार सेक्टर 4 घुमने गये थे उसी सेक्टर 4 नाला के पास करीबन 2:30 बजे दो लडके एक्टीवा काला रंग में आये मेरा बेटा के पीछे जेब में रखे में दो नग मोबाइल को छीन लिया। मोबाइल फोन वीवो एवं रियल का था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात एक्टिवा सवार आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 
हाईवे का नियम शहर में लागू, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, जाने पूरी खबर

हाईवे का नियम शहर में लागू, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, जाने पूरी खबर

महासमुंद | हाईवे के पेट्रोल पंप में लागू बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलने का नियम आज से शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों के लिए लागू कर दिया गया है। नियम लागू होने के बाद पंपों में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे बाइक चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों में पेट्रोल भरवाने के कुछ बाइक चालक पंप कर्मियों से निवेदन करते दिखे तो कुछ दूसरे पंपों की ओर रूख कर गए। 

इधर, पुलिस विभाग ने नियम की शुरूआत अपने मुख्यालय स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप से की है। उक्त नियम के बाद सुबह पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप को छोड़कर शहर के अन्य पंपों में पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे कई लोगों को बिना पेट्रोल डलवाए ही वापस लौटना पड़ा जबकि कुछ बाइक चालक दूसरे बाइक चालकों से हेलमेट मांगकर पेट्रोल भरवाते दिखे। ज्ञात हो कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का नियम हाईवे स्थित पेट्रोल पंपों में करीब तीन साल पूर्व से लागू है। हाईवे स्थित कुछ पंपों में इस नियम का जहां कड़ाई से पालन किया जा रहा है वहीं कुछ जगहों पर खानापूर्ति की जा रही है। 
आगामी दिनों में सभी पंपो में लागू होगा नियम
हालांकि यह नियम फिलहाल पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में आज से लागू हो गया है और आगामी दो दिनों के भीतर शहर सहित जिले के सभी शहरी इलाके स्थित पेट्रोल पंपों में लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट पहनकर पंप जाना होगा। पुलिस विभाग के अफसरों की मानें तो इसी बहाने लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता आएगी और वे नियमित रूप से हेलमेट का उपयोग करेंगे। 
नियम से हेलमेट की बढ़ेगी मांग
इस नियम का अगर कड़ाई से पालन होता है तो बाजार में हेलमेट की मांग बढ़ जाएगी। जिन बाइक चालकों के पास हेलमेट नहीं है वे भी पेट्रोल लेने के लिए हेलमेट खरीदेंगे। कुछ वर्षाे पूर्व बाइक चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य किए जाने के बाद बाजार में हेलमेट की जमकर बिक्री हुई थी।वर्जन 
बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का नियम फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप से लागू किया गया है। जल्द ही इसे जिले के शहरी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंपों में भी लागू किया जाएगा। 
 
शादी के लिए नहीं मिली लड़की तो परेशान हो कर फांसी पर झूला युवक, जाने कहा की है ये घटना

शादी के लिए नहीं मिली लड़की तो परेशान हो कर फांसी पर झूला युवक, जाने कहा की है ये घटना

महासमुंद | शादी के लिए लड़की नहीं मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बागबाहरा पुलिस ने बताया कि 9 जनवरी की सुबह सवा 6 बजे चारभाठा निवासी अजय निराला की मुनगा पेड़ में फांसी पर लाश मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय शादी के लिए लड़की न मिलने से परेशान था। बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

 

 
न्यायधानी में मामूली विवाद के चलते पति पत्नी ने कुए में कूदकर दी जान, जाने पूरी खबर

न्यायधानी में मामूली विवाद के चलते पति पत्नी ने कुए में कूदकर दी जान, जाने पूरी खबर

बिलासपुर |  जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के धनोरा गांव में पति-पत्नी के बीच हुआ छोटा सा विवाद दोनों की मौत का कारण बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार विवाद के बाद गुस्साए पति पत्नी ने कुंए में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अंडे की सब्जी नहीं बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में पत्नी कुएं में छलांग लगा दी और पत्नी को बचाने पति भी कुएं में कूद गया। इस दौरान दोनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
 

 

आबकारी मंत्री के निर्देश पर मोती महल के उपर इक्लीप्स द स्कॉय बार का संचालक भेजा गया जेल, जाने पूरी खबर

आबकारी मंत्री के निर्देश पर मोती महल के उपर इक्लीप्स द स्कॉय बार का संचालक भेजा गया जेल, जाने पूरी खबर

रायपुर | राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर शनिवार को रायपुर के तेलीबांधा में स्थित मोती महल के उपर इक्लीप्स द स्कॉय बार में दबिश देकर अवैध शराब जब्त की गई थी। इस दौरान कुल 21.5 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। दबिस के दौरान बार के प्रभारी द्वारा कोई परमिट अथवा लायसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। संबंधित के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34-2, एवं 36 के तहत प्रकरण कायम कर गैर जमानती धाराओं में जेल भेज दिया गया है।  उक्त रेस्टोरेंट मोती महल के उपरी छत पर स्थित है। इस बार में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की भी शराब पकड़़ी गई है। अन्य प्रदेश की जब्त की गई शराब प्रथम दृष्टया में घटिया स्तर की पाई गई। शराब की गुणवता की जॉच के लिए सैम्पल प्रयोगशाला में भेजने का निर्णय लिया गया है।

 
 कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर हजारों की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पढ़े पूरी खबर

कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर हजारों की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पढ़े पूरी खबर

रायपुर | कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से हजारों रुपये की ठगी किये जाने की रिपोर्ट पुरानीबस्ती थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राधास्वामी नगर भाठागांव निवासी रजनीश तिवारी 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अभिषेक सिंह, शिवप्रताप एवं राजकिशोर साहू व रितेश प्रताप निवासी नईदिल्ली के द्वारा प्रार्थी को नौकरी दिलाने के लिये कहा गया और किसी एम.एन.सी.कंपनी में मेरी एजुकेशन क्वालिफि केशन और एक्सपीरयंस के अनुसार बडे पैकेज मे नौकरी दिलाने के नाम पर 66 हजसा 3 सौ 32 रूपयें लिया गया । रुपये देने के बावजूद आरोपियों ने और भी रुपये लगातार पेमेंट मांगते रहे जब प्रार्थी द्वारा और पैसा नहीं है कहने पर नौकरी की कोई गारेंटी नही है कहकर कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। घटना की रिपोर्ट  पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी किये जाने की जुर्म में धारा 420, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
 कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए सहायक कुलसचिव बने सौरभ शर्मा, जाने पूरी खबर

कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए सहायक कुलसचिव बने सौरभ शर्मा, जाने पूरी खबर

रायपुर | उच्च शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से कुछ अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल किया है। विभाग के अपर सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के सहायक कुलसचिव के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के सहायक कुलसचिव सौरभ शर्मा की नवीन पदस्थापना कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रायपुर के लिए किया गया है। जबकि बिलासपुर विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अंताराम चौरे का हेमचंद यादव को विश्वविद्यालय दुर्ग भेजा गया है।