महासमुंद । सरायपाली थाना क्षेत्र के आंवलाचक्का निवासी एक युवक का अपहरण कर सात लाख रुपए फिरौती मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक युवक विगत शनिवार को घर से निकला था। तीन दिन बाद भी घर नहीं लौटने से परिजनों ने थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस बाइक से वह निकला था, 6 जनवरी को उक्त बाइक जली हालत में भंवरपुर चौकी क्षेत्र के सड़क किनारे मिली थी। बुधवार को परिजनों से पत्र के माध्यम से 7 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई। मंगलवार-बुधवार रात ठंडाराम के घर के बाहर लाल स्याही से लिखा हुआ उन्हे धमकी भरा पत्र मिला जिसमें लिखा था कि ठंडाराम को जीवित देखना चाहते हैं तो 7 लाख रुपए दें अन्यथा हत्या कर दी जाएगी। उन्होने मोबाइल नंबर छोड़ा था। जिसमें एक नंबर कम था। पैसे देने के लिए परिजनों को अर्जुनी बुलाया गया था। लेकिन, अब तक न तो परिजनों के पास अपहरणकर्ताओं का न फोन आया है न ही कोई पत्र आया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाला जा रहा है।
रायपुर | फायनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर द्वारा कंपनी का रुपए अपने निजी कामों में खर्च कर लाखों रुपये की हेराफेरा किये जाने की रिपोर्ट आमानाके थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार महाबीर कालोनी आमानाका निवासी रविकुमार यादव 31 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी भारत फाइनेंस इनक्लूजन लिमिटेड टाटीबंध शाखा महाबीर कालोनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। फाइनेंस कंपनी से ब्रांच मैनेजर के पद पर बलराम साहू निवासी ग्राम कुटेल सरायपाली महासमुंद 18 सितंबर 18 से 21 दिसंबर 19 तक कार्यरत था। आरोपी ने ब्रांचमैनेजर रहने के दौरान भारत फायनेंस इनक्लूजन लिमिटेड टाटीबंध शाखा महावीर नगर कालोनी से लॉकर में रखी रकम 3 लाख 36 हजार 6 सौ 33 रुपये लॉकर का चाबी मांगकर अपने निजी कामों में खर्च कर दिया है। इस तरह से आरोपी ने कंपनी के रुपये निकालकर अमानत में खयानत किया। रुपये के संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर बाद में दे दुंगा कहकर घुमाया जा रहा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 408 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
नारायणपुर । नारायणपुर जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर धुर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के बासिंग में पांच वर्ष पूर्व 2015 में बासिंग में पुलिस कैम्प खुलने के बाद तत्कालीन कलेक्टर टामन सिंह सोनवानी ने अबूझमाड़ के लोगों में नक्सली खौफ और दहशत को दूर करने व समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए बासिंग मेला की शुरुवात की गई थी। 05 वर्ष बाद बासिंग मेला और कैंप की जुगलबंदी से अबूझमाड़ के बदलते स्वरूप को महसूस किया जा सकता है। जिला कलेक्टर पदुमसिंह एल्मा ने ग्रामीणों से कहा कि पारम्परिक बासिंग मेला की शुरुवात हो गई है, मेले के आयोजन का उद्देश्य अबुझमाड़ के लोगों को विकास, शांति बहाली और समाज को मुख्यधारा से जोडऩा है। बासिंग मेला अबूझमाड़ के बदलते स्वरूप और विकास के लिए सबसे मुख्य अंग बनता जा रहा है। अबूझमाड़ नक्सलियों के गढ़ के नाम से जाना जाता था, लेकिन जब से अबूझमाड़ में पुलिस के कैम्प-थाने के खुलने की शुरुवात हुई तो केम्प व थाने के आस-पास के इलाके नक्सलियों के खौफ और दहशत से आजाद होते गए लोग चैन से रहने लगे हैं। इस बदलाव को देखते हुए बासिंग में वर्ष 2014-15 बासिंग केम्प खोला गया। कैम्प के खुलने के बाद लोग नक्सलियों के दहशत के चलते पुलिस और प्रशासन पर विश्वास नहीं करते थे इसको देखते हुए कलेक्टर एसपी ने लोगो को जोडऩे और उनके अंदर बसे नक्सली खौफ को दूर करने बासिंग मेले की शुरुवात की, बासिंग मेले के आयोजन होने से प्रतिवर्ष एक बदलाव देखने को मिलने लगा। आज 5 साल बाद ये बदलाव ग्रामीणों में पुलिस और प्रशासन पर बढ़ते विश्वास को दिखाता है। लोग अब खुलकर मिलते है, और अपनी समस्यों को अवगत करवाकर अपने गांव में विकास की मांग करते है। पांच वर्ष पूर्व की गई बासिंग मेले की शुरुवात के बाद से अबूझमाड़ के लोगो को प्रतिवर्ष मेले का आनन्द उठाने के साथ आसपास के गांवों के लोगों से मेल-मिलाप करने का एक अच्छा मौका मिल जाता है। ग्रामीणों को बासिंग मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है।
रायपुर । फायनेंस कार्यालय द्वारा प्राइवेट स्कूल के टीचर से घर बनाने के लिए 16 लाख रुपये लोन देने के नाम पर लाखों रुपये खाते में जमा कराकर धोखाधड़ी किये जाने की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शीतलापारा धनेली धरसींवा निवासी श्रीमती देवकी देशमुख 40 वर्ष पति नरेंद्र देशमुख ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां प्राइवेट स्कूल में टीचर है। मकान बनाने के लिए अपनी परिचित से अशोका फ ायनेंस के कार्यालय पीली बिलिडंग फ ाफ ाडीह में जाकर बात करने पर कविता शर्मा जो कि अशोक फायनेंस में कार्यालय प्रतिनिधि है। उससे मकान बनाने के लिए 16 लाख रूपये लोन लेने के सबंध में बातचीत करने पर कविता शर्मा ने शुल्क के नाम पर खाता धारक रमन सिंह के खाता क्रमांक 20212951242 एवं खाता धारक नीरज खत्री के खाता क्रमांक 2978000100127155 में 8 अक्टूबर 2015 से 8जनवरी 2016 के मध्य खाते में शुल्क के नाम पर कई बार में 7 लाख 5 हजार 9 सौ रुपये रकम जमा करा लिया। इस तरह से प्रार्थियां ने करीब 16 बार में आरोपियों के खाते में रुपये जमा कराया। पैसा जमा कराने के बाद आरोपियों द्वारा और भी पैसे की मांग की गई। इसके बाद महिला को ठगी का अहसास होने पर घटना की शिकायत थाने में की है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में उपार्जित अतिरिक्त धान से निर्मित बॉयो-एथेनॉल की बिक्री को प्रोत्साहित करने इसका विक्रय मूल्य आकर्षक रखने के लिए नीति आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने बॉयो-एथेनॉल बनाने कृषि मंत्रालय से हर वर्ष मंजूरी लेने की बाध्यता को भी समाप्त करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में इन दोनों बिंदुओं पर नीति आयोग को भारत सरकार के स्तर पर शीघ्र पहल करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति-2018 और छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति के तहत राज्य में उपार्जित अतिरिक्त धान से बॉयो-एथेनॉल संयंत्रों की स्थापना को प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया गया है। राज्य में बॉयो-एथेनॉल संयंत्रों की स्थापना के लिए उद्योग विभाग द्वारा निजी निवेश आमंत्रित किया जा रहा है। निजी निवेश को आकर्षित करने बॉयो-एथेनॉल के विक्रय मूल्य का आकर्षक होना और इसके उत्पादन के लिए सालाना मंजूरी पर शीघ्र निर्णय लिया जाना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में लगने वाले संयंत्रों से उत्पादित बॉयो-एथेनॉल के विक्रय को प्रोत्साहित करने धान से निर्मित बॉयो-एथेनॉल की कीमत आकर्षक रखने का सुझाव दिया है। पत्र में उन्होंने बताया है कि धान से निर्मित बॉयो-एथेनॉल की दर शीरा, शक्कर एवं शुगर सिरप से उत्पादित एथेनॉल की दर के बराबर रखने उन्होंने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री से भी अनुरोध किया है। राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति-2018 के अनुसार धान से बॉयो-एथेनॉल निर्माण के लिए कृषि मंत्रालय से हर वर्ष अनुमति प्राप्त करने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने इसे अव्यवहारिक बताते हुए हर वर्ष अनुमति लेने की बाध्यता को समाप्त करने का आग्रह किया है।
जांजगीर | जिले के बलौदा के जावलपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। हादसे में सो रहे दो भाई को चोटें आई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रायपुर । फूफेरा भाई ने धोखे से खाता खोलवाते समय अपना मोबाइल नंबर लिंक कराकर प्रार्थी के खाते से लाखों रुपये निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट आमानाके थाने में दर्ज की गई है।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से ठेठ छत्तीसगढ़ी अंदाज में छेराछरा पर्व मनाया। शहर के प्राचीन और ऐतिहासिक श्री दूधाधारी मठ में उन्होंने आज छेराछेरा पुन्नी पर्व के अवसर पर भगवान श्री बालाजी महाराज का दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर मठ के महंत रामसुंदर दास विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीरामदरबार, हनुमान जी का दर्शन-पूजन करने के पश्चात श्री राम कोठी में अन्नदान कर ईश्वर से प्रदेश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और आमजनों को छेराछेरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने छेरछेरा पर्व की महत्ता बताई। श्री सीएम ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना पूरा उद्बोधन देते हुए बताया कि आज के दिन तक खेतों से धान की कटाई होकर घरों की कोठियों में आ जाता है। छत्तीसगढ़ में शुरू से ही दान की पुनीत परंपरा रही है। अन्नदान को महादान बताते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन से ही वे प्रदेश में कुपोषण के खिलाफ अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। इस अभियान में सहयोग के रूप में तथा छेरछेरा दान स्वरूप महंत रामसुंदर दास ने सवा लाख रूपए का चेक प्रदेश के मुखिया को सौंपा। लोकगायिका ममता चंद्राकर ने मुख्यमंत्री के छेरछेरा कांवर में धान का दान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन मिलने वाले दान की राशि और अन्न का उपयोग कुपोषण के खिलाफ शुरू किए गए अभियान में किया जाएगा। इससे प्रदेश के कुपोषित बच्चों को पोषित करने में किया जाएगा। सीएम श्री बघेल ने कहा कि बच्चे स्वस्थ्य होंगे तो स्वस्थ्य समाज और प्रदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि आज से एक कदम सुपोषण की ओर अभियान की शुरूआत श्री बालाजी महाराज और दूधाधारी मठ के आशीर्वाद से प्रारंभ हो रहा है तो निश्चित रूप से यह अभियान प्रदेश भर में सफल होगा।
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर से लगे नंदनवन जू में हिप्पोपोटामस मादा ने एक बच्चे को जन्म दिया है , जिसके शावक को देखने के लिए नंदनवन में सैलानियों की भीड़ बढ़ी हुई है।
नंदनवन जू में मादा हिप्पोपोटामस द्वारा एक बच्चे को जन्म देने के बाद नंदनवन को मिले इस नये मेहमान से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हिप्पोपोटामस के शावक को देखने के लिए सैलानियों की भीड़ यहां बढऩे लगी है। 12 जनवरी को रविवार छुट्टी का दिन है। इस दिन शावक को देखने के लिए सैलानियों की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है।
इधर नंदनवन के आकर्षक का केन्द्र मादा हिप्पोपोटामस व उसके बच्चे की देखभाल के लिए नंदनवन प्रबंधन की टीम लगी हुई है। खासकर इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाने से लेकर उसके खान-पान की चीजों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
नंदनवन से नन्हें शावक का पानी में खेलते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। पानी में नन्हा शावक काफी उछल कूद करता दिखाई दे रहा है यह पहला मौका है जब हिप्पोपोटामस के परिवार में बढ़ोतरी हुई है।
कम उम्र में ही स्कूली बच्चे उठा रहे 10 से 15 किलो का वजन
रायपुर | छत्तीसगढ़़ में आज पारंपारिक त्यौहार छेरछेरा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस त्यौहार पर प्रदेश के कोरबा जिले के ग्राम वेला में घर-घर जाकर लोगों से धान का दान लिया।
कोरिया जिले के प्रभारी सचिव श्री दुग्गा ने किया अंतर्राज्यीय बैरियर घुघरी का निरीक्षण, जाने पूरी खबर
कोरिया | कोरिया जिले के प्रभारी सचिव श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने बुधवार को विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत हरचौका स्थित अंतर्राज्यीय बैरियर घुघरी का निरीक्षण किया। उन्होंने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर बने इस चेकपोस्ट पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए 24 घंटे सतत् निगरानी के लिए शिफ्टवाईज अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वहां संधारित फाईलों का निरक्षण किया और थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने कहा।
प्रभारी सचिव श्री दुग्गा ने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड अंतर्गत संचालित बीज प्रक्रिया केंद्र लोहारी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी से किसानों की संख्या, पंजीयन एवं शासन से मिले टारगेट, गोदाम में रखे गये अनाजों, गेंहू, उड़द, सरसों के खरीद का पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने बिल्डिंग मरम्मत कराने के साथ-साथ संबंधित अधिकारी से बीज उत्पादन समिति की जानकारी लेते हुए ज्यादा से ज्यादा बीज उत्पादन कार्य करने कहा। उन्होंने खेतों में जाकर गेहूं के फसलों का अवलोकन किया। श्री दुग्गा नेे आंगनबाडी केंद्र चैनपुर पहुंचकर अण्डा चिकी वितरण, एनिमिक महिलाओं तथा गर्भवती माताओं को दिये जाने वाले गर्म भोजन, गंभीर कुपोषित से मध्यम कुपोषित एवं सामान्य श्रेणी में आये बच्चों की जानकारी की और संबंधित अधिकारी को शासन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रभारी सचिव ने विकासखंड मनेन्द्रगढ के ग्राम रोकड़ा में आयोजित साप्ताहिक बाजार पहुंचकर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित डाक्टरों से दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर श्री दुग्गा ने हाट बाजार क्लीनिक में आए मरीजों से चर्चा भी की। श्री दुग्गा ने आदर्श गौठान रोझी पहुंचकर मवेशियों, चारे की उपलब्धता, वर्मी कम्पोस्ट बिक्री, पैरादान आदि की जानकारी लेते हुए दुग्ध पालक समिति बनाने, बकरी पालन के लिए शेड बनाने कहा और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की जानकारी दी।
भ्रमण के दौरान प्रभारी सचिव कृषि ऊपज मंडी समिति चैनपुर एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति माडीसरई तथा धान उपार्जन केंद्र पटना पहुंचे और वहां किसानों के टोकन कटने, ऋण पुस्तिका, स्टेक होल्डिंग, नया एवं पुराना बारदाना, स्टैपिंग, धान के उठाव, किसानों के भुगतान, जब्त धान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां संधारित दस्तावेजों को अवलोकन किया। उन्होंने किसान एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री डोमन सिंह उपस्थित थे।
रायपुर | मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, कांकेर और राजनांदगांव जिले में काम कर रहे बैंक की शाखाओं और एटीएम की संख्या में कमी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए है कि बस्तर सहित अन्य आकांक्षी जिलों में अपनी सेवाएं और बेहतर करें, जिससे की वहां के लोगों को अत्याधिक लाभ हो। नए शाखाओं और एटीएम को स्थापित करने के लिए मुख्य सचिव ने 31 जनवरी 2020 तक समय निर्धारित किया है। उन्होंने कहा है कि वामपंथ प्रभावित जिले में से अधिकतर आकांक्षी जिले है। यहां वामपंथ से भी ज्यादा गम्भीर रूप में कुपोषण और मलेरियां की समस्या है। इन क्षेत्रों में लोगों तक वित्तीय सहायता त्वरित रूप में पहुंचनी चाहिए। जिसका उपयोग यहां के लोग स्वास्थ्य और पौष्टिक भोजन सहित अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए समय पर कर सके। अतः बैंक के नए शाखाओं और एटीएम स्थापना के काम में तेजी लाए ताकि बस्तर सहित अन्य आकांक्षी जिलों के स्थानीय लोगों को इसका लाभ भली भांति मिल सके। श्री मंडल ने बैंकों की नयी शाखाओं और एटीएम की स्थापना के दौरान जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय पुलिस के समन्वय से काम करने के निर्देश दिए है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वित्तीय समावेश में 2018-19 में बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिलने पर श्री मंडल ने इस काम से जुड़े बैंक और बैंक कर्मियों को बधाई दी है। साथ ही कमजोर परिणाम देने वाले बैंकों के कार्यो में सुधार लाने की नसीहत भी दी है।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, लाईवलीहुड मिशन, अन्त्योदय स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा के लिए लोन सहित बैंक द्वारा दिए जाने वाले अन्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगवा, सचिव सहकारिता श्री धनंजय देवांगन, संचालक संस्थागत वित्त श्री प्रभात मलिक सहित विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सहित अन्य बैंक कर्मी उपस्थित थे।
भोपाल | सीएम कमलनाथ ने कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरी झंडी दे दी है। ईबी, स्टेट जीएसटी, खाद्य विभाग और ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार को तीन गुटखा व्यापारियों राजश्री, कमला पसंद और ब्लैक लेबल के ठिकानों में दबिश दी है। छापेमार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 100 करोड़ रुपए से अधिक के गुटखें का स्टॉक बरामद किया है। वहीं, बाल श्रम और करोड़ों रुपए की कर चोरी का भी खुलासा हुआ है। फिलहाल अधिकारियों की कार्रवाई लगातार जारी है।
आज 10 जनवरी का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
मानसिक तनाव कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्याएं कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।
वृषभ:
भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान केंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक परिवर्तन देखने को मिलेगा। लोकप्रियता बुलंदियों पर होगी।
मिथुन:
खर्च के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित होगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीडि़त हो सकते हैं। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए।
कर्क:
भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कमजोर बनेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का मन बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह:
धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।
कन्या:
जल्दबाजी में कोई काम न करें। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।
तुला:
इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
वृश्चिक:
धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं।
धनु:
जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है। यह आपके लिए भाग्यशाली अवधि है।
मकर:
यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।
कुंभ:
इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें।
मीन:
आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।
रायपुर। नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही है। ताकि आम लोगों के बीच इस अधिनियम को लेकर कोई भ्रम न हो। इस अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी देने केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक केदारनाथ गुप्ता ने बताया कि केन्द्रीय कृषिमंत्री कैलाश चौधरी 11 जनवरी को धमतरी के दौरे पर रहेंगे। वहीं 14 जनवरी को केन्द्रीय मंत्री बाबूल सुप्रियो दुर्ग भिलाई में जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारियों व केन्द्रीय मंत्री, सांसदों का प्रवास भी होगा।
19 जनवरी को केन्द्री मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कांकेर जिले के दौरे पर होंगे। श्री गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सीएए को लेकर विस्तार से जानकारी दी जा रही, जिसमें समाज का हर वर्ग हिस्सा ले रहा है।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों के फलस्वरूप नगरीय निकाय आम चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि है। इसका श्रेय शहरी जनता के आशीर्वाद, सबकी एकजुटता और मेहनत को जाता है। श्री बघेल आज राजनांदगांव नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने स्थानीय पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में नगर निगम राजनांदगांव की महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ी जीत बड़ी उम्मीदें भी लेकर आती है। उम्मीदों के बढ़ने से जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है।
समारोह में वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्री भुनेश्वर बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समारोह में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख तथा अध्यक्ष श्री हरिनारायण धकेता को पदभार ग्रहण स्वरूप प्रमाण पत्र सौंपे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नगर निगम राजनांदगांव के पदाधिकारियों और पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने स्वागत उद्बोधन में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा राजनांदगांव का नारा दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की जन्म भूमि और कर्म भूमि है। इन्हीं संत महात्माओं के पुण्य प्रताप से छत्तीसगढ़ शांतिप्रिय प्रदेश बना हुआ है। भाईचारा और सामाजिक सद्भाव छत्तीसगढ़ की संस्कृति है। श्री बघेल ने कहा कि जहां शांति है, वहीं विकास होता है। पिछले एक साल में छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं बनाकर कार्य किए गए हैं। श्री बघेल ने कहा कि ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ ध्येय वाक्य के पीछे हमारी मंशा छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता का उत्थान करने की है। यहां के लोगों के स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, शिक्षा और भोजन की व्यवस्था करना ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का मुख्य उद्देश्य है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 37 प्रतिशत बच्चे तथा 41 प्रतिशत महिलाएं कुपोषित श्रेणी में आते हैं। गरीब जनता के लिए भोजन की व्यवस्था करने हर परिवार को राशन कार्ड के दायरे में लाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब तबके को सुविधा उपलब्ध कराने बिजली बिल हॉफ किया गया है। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में बिजली पैदा होती है तो इस प्रदेश की जनता को इस संसाधन का उचित लाभ मिलना ही चाहिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा और बारी योजना पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन किया।
वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और सभी की एकजुट प्रयास से नगर निगम राजनांदगांव में शानदार सफलता मिली है। प्रदेश सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उनके परिणाम आज सबके सामने है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को एक स्पष्ट सोच के साथ राजनांदगांव को विकास के नये मुकाम तक पहुंचाना है। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और वार्ड कार्यालय योजना पूरी सफलता से चल रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि नगर निगम के पदाधिकारियों और पार्षदों को जनता ने विश्वास के साथ अपना प्रतिनिधि चुना है। उन्हें इस विश्वास पर खरा उतर कर कार्य करना होगा। राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा और श्रीमती फूलो देवी नेताम ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने नये वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संस्कारधानी राजनांदगांव में सबका अभिनंदन किया।
समारोह की शुरूआत में राज्य गीत ’अरपा पैरी के धार-महानदी है अपार’ का गायन किया गया। ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर राज्यगीत का सम्मान किया। आभार प्रदर्शन नगर निगम राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री हरिनारायण धकेता ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के सदस्य श्री हफीज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने झीरम घाटी नक्सली हिंसा की जांच की सुस्त रफ्तार और जांच आयोग का कार्यकाल फिर बढ़ाने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। श्री श्रीवास्तव ने तंज कसा कि तुरत-फुरत झीरम के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के दावे सालभर बाद भी हवा में ही तैर रहे हैं! क्या यही प्रदेश सरकार की सक्रियता और कार्यप्रणाली का प्रमाण है?
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एक साल के बीतने पर प्रदेश सरकार झीरम मामले में किसी निर्णायक निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है, तो यह आशंका बलवती होती जा रही है कि प्रदेश सरकार झीरम के पीड़ितों को न्याय दिलाकर राहत पहुंचाने की मंशा नहीं रखती। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विपक्ष में रहते हुए झीरम के सबूत जेब में लेकर चलने की डींगे खूब हांकते थे और आज जब उनके हाथों में सत्ता है, तो वे सियासी लफ्फाजियां करने में मशगूल हैं! अब तो उनकी अपनी सत्ता है तो फिर जेब में रखे झीरम के वे तमाम सबूत आयोग को देने में वे आनाकानी क्यों कर रहे हैं? झीरम की जांच को किसी निर्णायक निष्कर्ष तक पहुंचाने में उनकी उदासीनता का मकसद क्या है? बार-बार जांच के बिंदुओं में रद्दोबदल कर और आयोग के कार्यकाल को बढ़ाकर प्रदेश सरकार झीरम घाटी के नक्सली तांडव के पीड़ितों के साथ अन्याय कर रही है।






















