BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आबकारी मंत्री कवासी लखमा को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने गई टीम के दो आरक्षक मेला राम प्रधान और विक्रम वर्मा को एसएसपी ने किया लाइन अटैच

आबकारी मंत्री कवासी लखमा को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने गई टीम के दो आरक्षक मेला राम प्रधान और विक्रम वर्मा को एसएसपी ने किया लाइन अटैच

बिलासपुर । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अंकुश शर्मा को गिरफ्तार करने शिमला जाने पर दोनों आरक्षकों ने शिमला में जमकर मौज-मस्ती की है लाइन अटैच किये गए आरक्षकों ने शिमला में मौज-मस्ती की तस्वीरें अपने सोशल एकाउंट पर भी अपलोड किया था।

इसके साथ ही एक बात और सामने आई है कि शिमला से लौटते ही दोनों आरक्षकों ने मंत्री कवासी लखमा से पार्टी भी ले लिया था।
बीते सप्ताह सिविल लाइन के उप निरीक्षक अजय झा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शिमला गई थी. वहां से आरोपी अंकुश शर्मा को गिरफ्तार कर लाया गया था। आरोपी ने आबकारी मंत्री को धमकी देकर 2 लाख रुपए की मांग की थी।
 
आपसी विवाद में पति पत्नी ने की महिला की पिटाई, मामला दर्ज, जाने कहा की है ये घटना

आपसी विवाद में पति पत्नी ने की महिला की पिटाई, मामला दर्ज, जाने कहा की है ये घटना

रायपुर । आपसी विवाद में महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट किए जाने की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। ब्लॉक एच ग्रीन गलौरी अपार्टमेंट कचना खम्हारडीह निवासी रिंकी पांडेय 30 वर्ष पति शरद पांडे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि घरेलू विवाद में प्रार्थियां को आठ जनवरी के दिन शारदा पांडेय एवं विजय पांडेय जो की आपस में पति पत्नी है दोनों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

 
 महिला जनपद सदस्य प्रत्याशी समेत 3 लोगो का अपहरण, मचा हड़कंप, जाने कहा की है ये खबर

महिला जनपद सदस्य प्रत्याशी समेत 3 लोगो का अपहरण, मचा हड़कंप, जाने कहा की है ये खबर

त्थलगांव । नगरीय निकय चुनाव संपन्न होने के बाद छत्तीसगढ़ में त्रिस्तररीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। उम्मीदवार लगातार अपने चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच पत्थलगांव इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर है कि एक महिला जनपद प्रत्याशी सहित तीन लोगों का अपहरण हो गया है। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार रजनी सिदार पत्थलगांव इलाके से जनपद सदस्य प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। लेकिन बुधवार रात अज्ञात लोगों ने रजनी सिदार सहित तीन लोगों का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने बुलडेगा गांव में इस घटना को अंजाम दिया है।
मामले में फिलहाल शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी परिजनों ने किसी पर शंका या आरोप नहीं लगाया है। वहीं, पुलिस शिकायत दर्ज कर रजनी सिदार की तलाश में जुट गई है।
 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आज अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थी ले सकेंगे चुनाव से अपना नाम वापस

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आज अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थी ले सकेंगे चुनाव से अपना नाम वापस

रायपुर । छत्तीसगढ़ में होने जा रहे त्रिस्तरीय  पंचायत आम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा आज अपरान्ह 3 बजे तक चुनाव से अपना नाम वापस ले सकेंगे।  इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव में खड़े फाइनल अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगी।

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के लिए कुल तीन लाख 81 हजार 329 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके बाद दो दिन तक दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई है, वहीं आज अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थी चुनाव से अपना नाम वापस ले सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया के बाद आयोग पंचायत चुनाव में खड़े अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 
उल्लेखनीय है कि पंचायत आम चुनाव के अंतर्गत पूरे प्रदेश में एक लाख 60 हजार 725 वार्ड पंच, 11 हजार 664 सरपंच, दो हजार 979 जनपद पंचायत सदस्य और 400 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
 
नक्सल प्रभावित पांच राज्यों के सीएम की इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक रायपुर में, जाने पूरी खबर

नक्सल प्रभावित पांच राज्यों के सीएम की इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक रायपुर में, जाने पूरी खबर

रायपुर । राजधानी रायपुर में इस माह के अंत में नक्सल प्रभावित पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों की इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित होंगे। 

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार बस्तर में बड़ी बैठक ले चुके हैं और उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल चुकी हैं। बस्तर में होने वाली नक्सल घटनाओं में काफी कमी आई है। 
माओवाद के खात्मे के लिए चल रहे ऑपरेशन में अब तक सुरक्षा कर्मियों को काफी सफलता मिली है। नक्सल मामले को लेकर पिछले 4 माह में यह तीसरी बड़ी बैठक होने वाली है। जानकारों की माने तो छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाओं में 40 प्रतिशत की कमी आई है। जवानों की शहादत में 60 प्रतिशत कमी आई है और आम नागरिकों के हताहत होने अथवा मृत्यु होने की घटना में भी भारी कमी आई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए एक अच्छा संकेत है। इधर राज्य सरकार ने भी अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। सरकार का विश्वास विकास और सुरक्षा रणनीति पर है और नक्सल मामलों को लेकर ही 28 जनवरी को एक उच्च स्तरीय बैठक बैठक रयापुर में होने वाली है। जिसमें 5 राज्यों के मुख्यमंत्री सहित देश के गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे। 
 
तीन माह से फरार भाजपा नेता ने किया जिला न्यायालय में आत्म समर्पण, जाने कौन है वो भाजपा नेता

तीन माह से फरार भाजपा नेता ने किया जिला न्यायालय में आत्म समर्पण, जाने कौन है वो भाजपा नेता

कोरबा | तीन माह से फरार चल रहे भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर बुधवार को जिला न्यायालय कोरबा में आत्म समर्पण किया।
जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर 2019 को रात्रि 1.30 बजे दशहरा के दिन भाजपा नेता अनिल चौरसिया व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रामेश्वरी बाई जगत निवासी ओमपुर कॉलोनी को ऊंची पहुंच दिखाकर जातिगत गाली गलौज देते हुए मारपीट किया, वह भाजपा नेता को भारी पड़ गया। शिकायत पर राजगामार चौकी पुलिस ने जीरो अपराध दर्ज करते हुए मामला अजाक थाना भेजा था, जहां एससी एसटी एक्ट के तहत अजाक थाना पुलिस ने धारा 452, 427, 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज किया। उसके बाद से फरार भाजपा नेता अनिल चौरसिया बिलासपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत लगाए हुए थे जो खारिज हो गया। उसके बाद कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया तो अनिल चौरसिया ने जिला न्यायालय पहुंचकर आत्म समर्पण किया, जिससे विशेष न्यायाधीश ने जमानत नहीं देते हुए जेल भेजने के लिए आदेश दिया। दो अन्य आरोपी जमानत पर चल रहा है।

वाहन दुर्घटनाओं में हो रहा इजाफा, यातायात नियमों का पालन कराने में पुलिसकर्मी विफल, जाने पूरी खबर

वाहन दुर्घटनाओं में हो रहा इजाफा, यातायात नियमों का पालन कराने में पुलिसकर्मी विफल, जाने पूरी खबर

रायपुर | शहर में आये दिन वाहन दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। घनी गलियों से लेकर शहर के व्यस्तम मार्गों में तेज गति वाहन चाहे दुपहिया हो या चौपहिया हो की गति में नियंत्रण नहीं होने के कारण आये दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। शहर के मुख्य मार्ग जीई रोड में चार लाइन होने के बाद भी दुर्घटनाओं में कमी होने के बजाय इजाफा हो रहा है। प्रदेश की यातायात पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने में विफल है। शहर के मुख्य मार्गों में लगे सिग्नल एवं स्पीड ब्रेकर भी वाहन चालकों के अनुसार दुर्घटनाओं में कमी लाने में विफल साबित हुए हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस के एडीजी आरके विज द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों/कर्मियों की समीक्षा बैठक लेकर नई रणनीति तैयार करने पर विचार विमर्श हुआ है। उक्त समीक्षा बैठक पर टिप्पणी करते हुए पूर्व अपर कलेक्टर एसके तिवारी ने कहा कि केवल कागजी योजनाओं पर दुर्घटनाओं में कमी नहीं आएगी। बेहतर होगा कि यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए चौक चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो। तिवारी के अनुसार अविभाजित मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद पिछले 19 सालों में नवोदित छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस बल की संख्या में जिस तरह की वृद्धि होनी चाहिए थी वह परीलक्षित नहीं हो रही है। थानों में पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है जिसके चलते सारे काम कम पुलिस बल के कर्मियों को ही करने पड़ते हैं। ऐसी स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण सहित अन्य कानून व्यवस्था कायम करने में पुलिस बल में स्टाफ की कमी आड़े आ रही है जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गंभीरतापूर्वक विचार कर तत्काल नई नियुक्ति के आदेश जारी करनी चाहिए। 

 

 
पूर्व सीएम डॉ रमण सिंह के पीए ओपी गुप्ता नाबालिग से बलात्कार के केस में गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

पूर्व सीएम डॉ रमण सिंह के पीए ओपी गुप्ता नाबालिग से बलात्कार के केस में गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निज सहायक रहे ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस ने यौन उत्पीडऩ मामले में गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप के मामले में ओपी गुप्ता को बुधवार की देर रात को उनके निवास से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पीडि़त लड़की के पिता ने उसे 2016 में रायपुर में पढऩे के लिए भेजा था। वह ओपी गुप्ता के घर में रहते हुए अपनी पढ़ाई कर रही थी। पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि ओपी गुप्ता और उसकी पत्नी कमला गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। घर में अकेले होने का फायदा उठाकर उसने बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी ने नया रायपुर स्थित एक मकान और संतोषी नगर के एक मकान में बच्ची से रेप किया है। आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने ओपी गुप्ता को देर रात न्यू राजेन्द्र नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया है। बच्ची ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे घर में कामकाज भी बहुत करवाया जाता था तथा कमला गुप्ता उसे चिल्लाती भी थी। साथ ही पति-पत्नी दोनों उससे अपना मसाज करवाते थे। बताया गया कि ओपी गुप्ता बच्ची के साथ कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 11वीं तक अनाचार करता रहा और इसकी जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था। ओपी गुप्ता से भयभीत बच्ची इतने सालो तक चुप रही लेकिन इस बीच एक मानव समाज संस्था के जरिए उसने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज करवाई है, जिसके बाद इस शर्मनाक कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि पीडि़त बच्ची की मदद करने वाली समाजिक संस्था द्वारा आज दोपहर बाद इस मामले में खुलासा कर सकते है।

 
आज दिनांक 09 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 09 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 09 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। मिथुन राशि का चंद्रमा आपके सामने ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।

वृषभ:

राजनितिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सांयकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि का स्वामी बुध पंचम संतान प्रमुख त्रिकोण में सूर्य के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें।

कर्क:

आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। जाति व श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।

सिंह:

आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षडय़ंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तन हो सकता है।

कन्या:

राशि का स्वामी बुध व सूर्य दोनों आज चतुर्थ भाव में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र पंचम भाव में और आज चंद्रमा भी मिथुन का राशि के साथ ही है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक:

आपकी राशि द्वितीय त्रिग्रही योग शनि से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु:

चंद्रमा आज मिथुन राशि नवम केंद्र में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता, शत्रुओं पर विजय और मनोर्थ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय-मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर:

राशि का स्वामी शनि यद्यपि द्वादश भाव में मार्गी है लेकिन चंद्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, अष्टम भाव में राज्य विजय कारक है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा।

कुंभ:

राशि का स्वामी शनि एकादश लाभ भाव में स्वतन्त्र रूप से संचार कर रहा है। कर्म फल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति राशि से दशम भाव में धनु: राशि का होकर विद्यमान है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी एम्प्लोयी वोलेंट्री प्रोग्राम का आयोजन किया गया

अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी एम्प्लोयी वोलेंट्री प्रोग्राम का आयोजन किया गया

अदाणी फाउंडेशन, कवाई के द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2020 को एम्प्लोयी वॉलेंट्री प्रोग्राम के तहत आस-पास की 13 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चो को स्वेटर वितरण किये गए।
श्री अरिंदम चटर्जी (स्टेशन हेड अदाणी पावर राजस्थान लिमिटेड) के द्वारा हरि झण्डी दिखा कर एम्प्लोयी वॉलेंट्री प्रोग्राम की शुरुवात की गयी। एम्प्लोयी वॉलेंट्री प्रोग्राम के तहत तीन टीम बनाकर आस पास की 13 आंगनवाड़ियों पर कुल 500 बच्चो को स्वेटर वितरण कोई गए।
श्री अरिंदम चटर्जी ने बताया कि अदाणी के कर्मचारियों के द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे अदाणी के कर्मचारी स्वेच्छा से सामाजिक सरोकार के कार्य मे अपना योगदान दे रहे है। श्री गोपाल सिंह देवड़ा (सी.एस.आर. हैड) ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन के द्वारा जो सामाजिक

सरोकार के कार्य किये जा रहे है उसमें अब अदाणी के कर्मचारियों ने भी अपना योगदान देना शुरू किया है जो कि हमारे लिए बहुत अच्छी बात है, इस प्रकार के कार्यक्रम से अदाणी समूह आस पास के गांवों में अपनी सामाजिक सरोकार की गतिविधियां ओर भी अच्छी तरह से कर पायेगा। सुपोषण अधिकारी पुष्कर सुथार ने बताया कि आज एम्प्लोयी वॉलेंट्री प्रोग्राम के तहत तीन टीमो का निमार्ण किया गया जिसमे पहली टीम में भवेश चौधरी, मनीष वर्मा, शैलेन्द्र जांगीड़, एवं अनिल धाकड़, दूसरी टीम में अरविंद शर्मा, कृष्णा गोपाल, अनीश अहमद, अमित गुप्ता एवं तीसरी टीम में दिव्येश टेलर, गौरव यादव एवं गौरांग त्रिवेदी इत्यादि लोग थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अदाणी फाउंडेशन के रामचरण चौधरी, पुष्कर सुथार, एवं दीपक मालवीय, सुपोषण संगिनी मंजू बाई, ममता बाई, धापू बाई, राम मूर्ति बाई, गुड्डी बाई, शमीना बनो, ब्रजेश गौतम, सुनीता मीणा, एवं कैलाश बाई ने अपना योगदान दिया। 

भाजपा का बड़ा बयान लोकतंत्र के लिए आपदा बन गई है कांग्रेस सरकार

भाजपा का बड़ा बयान लोकतंत्र के लिए आपदा बन गई है कांग्रेस सरकार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और सत्ताधीशों को अपने राजनीतिक चरित्र को झांककर देखने और अपने राष्ट्रीय नेताओं को भी राजनीति से संन्यास लेने की सलाह देने को कहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन लोगों की आस्था ही लोकतांत्रिक मूल्यों में नहीं है, वे भाजपा पर बौखलाने का आरोप लगाकर अपने राजनीतिक चरित्र का कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, यह प्रदेश की जनता भलीभांति समझ रही है। भाजपा ने निकाय चुनावों की प्रक्रिया के साथ कांग्रेस नेताओं व प्रदेश सरकार द्वारा की गई छेड़छाड़ को शुरू से ही अलोकतांत्रिक बताया था। कांग्रेस में यदि जरा भी लोकतंत्र के प्रति सम्मान था और वह जीत के प्रति आश्वस्त थी तो फिर उसने पूरी चुनाव प्रक्रिया को बदल क्यों डाला? जाहिर है कि प्रदेश सरकार ने अपने एक साल के कुशासन की इबारत लिखी है, उसके चलते निकाय चुनावों में भी उसकी दुर्गति लोकसभा चुनावों की तरह ही होनी तय थी। इसलिए धनबल-बाहुबल और छल-कपट के बूते सत्ता पर काबिज रहने के राजनीतिक चरित्र का परिचय देकर प्रदेश सरकार ने पहले महापौर-अध्यक्षों के प्रत्यक्ष निर्वाचन पर रोेक लगाकर प्रदेश के मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकार पर डाका डाला और फिर तमाम हथकंडों को आजमाकर चोर दरवाजे से स्थानीय निकायों पर कब्जा किया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यदि कांग्रेस में जरा भी राजनीतिक साहस होता तो वह जनता के प्रत्यक्ष निर्वाचन के अधिकार को सुरक्षित रखकर मैदान में उतरती और तब कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार के नेताओं की तमाम गलतफहमियां हवा हो जातीं। जनादेश का अपहरण करके निकाय की सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस पहले अपना गिरबां झांके जिसकी प्रदेश सरकार खुद छत्तीसगढ़ के लोकतंत्र के लिए बड़ी आपदा बन गई है।
भाजपा प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं को यह नसीहत भी दी है कि वे अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को संन्यास की सलाह दें। लगातार दो-दो लोकसभा चुनाव हारने और दोनों बार नेता प्रतिपक्ष बनने लायक जो पार्टी अपनी राजनीतिक हैसियत नहीं बना पाई, वह पार्टी अपनी ‘परिवार-वंदना’ से ग्रस्त होकर राजनीति में ढोने के लिए विवश है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व और संगठन कौशल की बदौलत निकाय चुनावों में मैदानी स्तर पर भाजपा का प्रदर्शन विपक्ष में रहते हुए भी उम्दा रहा है। इसलिए डॉ. रमन सिंह, श्री उसेंडी और श्री कौशिक के बारे में अपने पेट को कांग्रेस के लोग मरोड़ से बचाएं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने जनादेश का केवल अपमान ही नहीं किया अपितु यह जनादेश के अपहरण की वह कलंक कथा है, जिससे लाख जतन करके भी कांग्रेस कभी मुक्त नहीं हो पाएगी। 

सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, रायपुर सहित कई राज्यों की महिला देह व्यपार में थी शामिल, जाने पूरी खबर

सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, रायपुर सहित कई राज्यों की महिला देह व्यपार में थी शामिल, जाने पूरी खबर

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से देह व्यापार के खुलासे की एक खबर सामने आरही है जहां पुलिस को सुचना मिलने पर छापे-मारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया| बताया जा रहा है की देह व्यापार में संलिप्त पांच महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| तुमगांव पुलिस सभी के खिलाफ 151 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है| जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार पांचों महिलाओं में से एक तुमगांव, तीन रायपुर (तिल्दा) और एक कलकत्ता की रहने वाली है. ये महिलाए पहले भी देह व्यापार मामले में गिरफ्तार की जा चुकी है. 



तुमगांव थाना प्रभारी प्रदीप मिंज-
 क्षेत्र में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी. इसी आधार पर आज छापेमार कार्रवाई की गई है. जहाँ से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है| गिरफ्तार किए गए महिलाएं रायपुर (तिल्दा), कलकत्ता और तुमगांव की रहने वाली है. पुलिस आगे पूरे मामले की जांच कर रही है|

 

 PM नरेंद्र मोदी की कैबिनेट बैठक हुई समाप्त, कई अहम मुद्दों पर लगा मुहर, जाने पूरी खबर...

PM नरेंद्र मोदी की कैबिनेट बैठक हुई समाप्त, कई अहम मुद्दों पर लगा मुहर, जाने पूरी खबर...

नई दिल्ली| पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ली गई अपने मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो चुकी है| बताया जा रहा है की  इस बैठक में मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के बाद कैबिनेट ने कई प्रस्ताओं पर मुहर लगाई है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया गया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जामनगर में गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में आयुर्वेदिक संस्थानों के क्लस्टर के लिए राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (INI) को सम्मानित करने की मंजूरी दी।

इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर-

-केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जामनगर में गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में आयुर्वेदिक संस्थानों के क्लस्टर के लिए राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (INI) को सम्मानित करने की मंजूरी दी।

-केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खनिज और धातु व्यापार निगम लिमिटेड, राष्ट्रीय खनिज विकास कॉर्प, मेकॉन और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की, नीलाचल निगम लिमिटेड में, इक्विटी शेयरहोल्डिंग के सैद्धांतिक रणनीतिक विनिवेश को मंजूरी दे दी।

-मंत्रिमंडल ने भारत और फ्रांस के बीच प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते के अनुसमर्थन को मंजूरी दी। मार्च 2018 में हस्ताक्षरित समझौता, 7 साल के लिए वैध है और इसमें ऑटो-नवीनीकरण के प्रावधान शामिल हैं।

-मंत्रिमंडल ने भारतीय रेलवे के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता को सक्षम करने के लिए भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच एक समझौता ज्ञापन को भी मंजूरी दी है।
कार और बाइक के बीच जोरदार भिडंत, बाइक सवार तीन युवको की दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह घटना

कार और बाइक के बीच जोरदार भिडंत, बाइक सवार तीन युवको की दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह घटना

कोरिया।  खड़गवां थाना क्षेत्र के अखराडाँड़ से एक दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आरही है जहां कार और बाइक के बीच जोरदार भिडंत हो गई. जिसमें बाइक सवार तीन युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल है|


जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है. तीनों बाइक सवार पंचायत चुनाव में नामांकन का स्कूटनी कर लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार कार के साथ टक्कर हो गई| हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवक सड़क पर ही बिखर गए, शरीर की कई हड्डियां टूट गई और मौत हो गई. बाइक के भी परखच्चे उड़ गए| हादसे के बाद रात होने की वजह से काफी देर तक युवक सड़क पर ही पड़े रहे. इसके बाद राहगीरों का इनकी तरफ ध्यान गया और लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| वहीं कार चालक की हालत नाजुक है जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज चल रहा है| साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|
 
नागिरकता कानून के खिलाफ सभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में हों ट्रांसफर, सीएए पर केंद्र का अनुरोध

नागिरकता कानून के खिलाफ सभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में हों ट्रांसफर, सीएए पर केंद्र का अनुरोध

नईदिल्ली। केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित नागरिकता संशोधन कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं शीर्ष अदालत में स्थानांतरित की जाएं| प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि केंद्र की स्थानांतरण संबंधी याचिका पर वह 10 जनवरी को सुनवाई करेंगी| न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी पीठ का हिस्सा थे. पीठ ने कहा, पहली नजर में उसका मत है कि सीएए संबंधी याचिकाएं हाई कोर्ट देखे और राय में मतभेद होने पर सुप्रीम कोर्ट उन पर विचार करे|


केंद्र की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल जी. मेहता ने कहा कि विभिन्न अदालतों के मत अलग हो सकते हैं, जिससे समस्या पेश आ सकती है. इसके अलावा वकीलों को सुनवाई के लिए अलग-अलग राज्यों में जाना पड़ेगा. इस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि सीएए मामलों पर सुनवाई में शामिल होने के लिए वकीलों का विभिन्न राज्यों में जाने का विषय उनके लिए प्राथमिकता नहीं है| मेहता ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि बृहस्पतिवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में एक याचिका आने वाली है सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाओं के स्थानांतरण पर सुनवाई वह शुक्रवार को करेगा|
मोडिफाई गाड़ी के छत पर रखकर कर रहा था गाजा का परिवहन, चढ़े पुलिस के हत्थे

मोडिफाई गाड़ी के छत पर रखकर कर रहा था गाजा का परिवहन, चढ़े पुलिस के हत्थे

कवर्धा। महिंद्रा मार्सल गाड़ी के छत को मोडिफाई करके नया छत के अंदर रैक बनाकर कर रहे थे गाजा का परिवहन। गिरफ्तार आरोपी से वाहन में 50 किलोग्राम गाजा जप्त। चिल्फी पुलिस के द्वारा वाहन कि विशेष जांच के बाद हुआ मामले का खुलासा। चिल्फी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्यवाही। गिरफ्तार आरोपी द्वारा उड़ीसा से जबलपुर मध्यप्रदेश लेकर जाया जा रहा था गाजा ।

संतान प्राप्ति के नाम पर तांत्रिक ने युवती के साथ की ऐसी हरकत, की आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान..

संतान प्राप्ति के नाम पर तांत्रिक ने युवती के साथ की ऐसी हरकत, की आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान..

धमतरी| मगरलोड थाना क्षेत्र एक खबर सामने आई है जहां दो पाखंडी बाबाओ ने तंत्र मंत्र की आड़ में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पीड़िता ने दो तांत्रिकों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि तंत्र शक्ति से संतान प्राप्ति का झांसा देकर दोनों ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित महिला ने यह भी कहा है कि इस काम के लिए दोनों तांत्रिकों ने डरा धमका कर 2800 रुपए ऐंठ लिए थे।


संतान प्राप्ति के नाम पर-
मिली जानकारी के अनुसार इलाके के दो तांत्रिकों पर आरोप है कि उन्होंने तंत्र शक्ति से संतान पैदा करने के नाम पर महिला से छेड़छाड़ की है। बताया गया कि दोनों ने महिला को तंत्र क्रिया करने के नाम पर एक बंद कमरे में ले गए और वहां उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। मामले को लेकर महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ऐंठ लिए पैसे-
पीड़िता ने का तांत्रिकों पर यह भी आरोप लगाया है कि अनुष्ठान के नाम पर 2800 रुपए की मांग की और नहीं देने पर डराने धमकाने लगे। इसके बाद पीड़िता ने दोनों को 2800 रुपए दिए थे।
राजधानी के बाजारों में प्याज का पारा गिरा: जान लीजिए कितने रूपये किलो बिक रहा प्याज..

राजधानी के बाजारों में प्याज का पारा गिरा: जान लीजिए कितने रूपये किलो बिक रहा प्याज..

मौसमी साग-सब्जियों की भी बढऩे लगी आवक 

रायपुर। मौसमी साग सब्जियों की आवक  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाजारों में दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इसके फलस्वरूप राजधानी के निवासियों को ताजी और हरी सब्जियां उचित मूल्य पर मिलने लगी है। वहीं नई फसल के आने पर शहर में प्याज की आवक भी बढ़ गई है और जो प्याज पिछले हफ्ते 80 रूपए से 100 रूपए किलो के भाव से बिक रहा था वहीं अब इस प्याज का पारा गिरकर 60 रूपए से 70 रूपए के बीच आ गया है। राजधानी की सबसे बड़ी सब्जी मंडी शास्त्री बाजार में आज प्याज थोक विक्रेताओं के यहां 48 रूपए से 58 रूपए प्रति किलो पर बिका। वहीं चिल्हर विक्रेताओं द्वारा यह 60 रूपए प्रति किलो में बेचा गया, जबकि शहर के ही टिकरापारा स्थित सब्जी बाजार में ठेलों पर प्याज 70 रूपए प्रति किलो की दर से बेचा गया। शहर के विभिन्न इलाकों के खुदरा सब्जी विक्रेताओं के यहां साग-सब्जियों की कीमतें अलग-अलग रही। टिकरापारा सब्जी बाजार में फूल गोभी 40 रूपए, करेला 40 रूपए और टमाटर 20 रूपए प्रति किलो के भाव पर बेचा गया। अदरक 60 रूपए प्रति किलो की दर से बिका। 
दीपिका पादुकोण छात्रों का समर्थन करने जेएनयू पहुंचीं, विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष से की मुलाकात...

दीपिका पादुकोण छात्रों का समर्थन करने जेएनयू पहुंचीं, विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष से की मुलाकात...

नईदिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हिंसा के शिकार हुए छात्रों से मिलने मंगलवार रात अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आईषी घोष से मुलाकात की। रविवार 5 जनवरी की रात नकाबपोश हमलावरों ने आइशी घोष को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने जेएनयू प्रशासन की शिकायत पर आइशी घोष के खिलाफ मंगलवार को एक एफआईआर भी दर्ज कराई है।


दीपिका पादुकोण मंगलवार रात आइशी घोष व अन्य चोटिल छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताने जेएनयू पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने छात्रसंघ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और जख्मी छात्रों का हाल जाना। दीपिका पादुकोण छात्रसंघ द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुईं। इस दौरान जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी वहां मौजूद थे। दीपिका पादुकोण की मौजूदगी में कन्हैया व जेएनयू के छात्रों ने यहां जमकर नारेबाजी की। हालांकि दीपिका इस दौरान छात्रों के साथ खड़ी रहीं, लेकिन उन्होंने नारेबाजी में हिस्सा नहीं लिया। कन्हैया के साथ जेएनयू के छात्रों ने मंगलवार रात आजादी के नारे लगाए। छात्रों ने कहा, तुम जेल में डालो, तुम डंडे मारो, हम नहीं झुकेंगे।

दीपिका ने सोमवार को पहली बार जेएनयू में हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, यह देखकर मुझे गर्व होता है कि हम अपनी बात कहने से डर नहीं हैं। यह देखकर खुशी होती है कि लोग सामने आ रहे हैं और बिना किसी खौफ के अपनी आवाज उठा रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने कहा कि यह जरूरी है कि लोग चुप न रहें, खुलकर अपने विचार व्यक्त करें।
 सब्जी नहीं देने पर साइड अफसर की लात घुसों से कर दी पिटाई, जाने कहा का है यह मामला...

सब्जी नहीं देने पर साइड अफसर की लात घुसों से कर दी पिटाई, जाने कहा का है यह मामला...

महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा स्थित पीआरएल प्रोजेक्टर एंड इंफ्रास्टक्चर कंपनी के दो कर्मचारी सब्जी की बात को लेकर आपस में भिड़ गए और अपने ही साथी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान एक नशे में धुत्त था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार पीआरएल प्रोजेक्ट एण्ड इंफ्रास्टक्चर लिमिटेड कम्पनी का साईड आफिस ग्राम बेलसोण्डा में है। ग्राम जोगीबाहरा थाना बहरी जिला सीधी मध्यप्रदेश निवासी शिवकुमार सोधिया पिता राजमन वहां कार्य करता है। साथ ही नगरदा बलौदाबाजार निवासी रामगोपाल साहू पिता ब्रदीप्रसाद साहू भी कंपनी में काम करता है। 5 जनवरी की रात मेस में खाना खाने के लिए प्रार्थी बैठा हुआ था। तभी रामगोपाल नशे में आया और सब्जी मांगने लगा। सब्जी नहीं होने की बात सुनते ही वह बिफर गया और प्रार्थी की जमकर पिटाई कर दी।