नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्रदेश सरकार के कार्यो पर जनता की मुहर: श्री भूपेश बघेल

नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्रदेश सरकार के कार्यो पर जनता की मुहर: श्री भूपेश बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों के फलस्वरूप नगरीय निकाय आम चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि है। इसका श्रेय शहरी जनता के आशीर्वाद, सबकी एकजुटता और मेहनत को जाता है। श्री बघेल आज राजनांदगांव नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने स्थानीय पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में नगर निगम राजनांदगांव की महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ी जीत बड़ी उम्मीदें भी लेकर आती है। उम्मीदों के बढ़ने से जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। 

समारोह में वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्री भुनेश्वर बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समारोह में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख तथा अध्यक्ष श्री हरिनारायण धकेता को पदभार ग्रहण स्वरूप प्रमाण पत्र सौंपे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नगर निगम राजनांदगांव के पदाधिकारियों और पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने स्वागत उद्बोधन में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा राजनांदगांव का नारा दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की जन्म भूमि और कर्म भूमि है। इन्हीं संत महात्माओं के पुण्य प्रताप से छत्तीसगढ़ शांतिप्रिय प्रदेश बना हुआ है। भाईचारा और सामाजिक सद्भाव छत्तीसगढ़ की संस्कृति है। श्री बघेल ने कहा कि जहां शांति है, वहीं विकास होता है। पिछले एक साल में छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं बनाकर कार्य किए गए हैं। श्री बघेल ने कहा कि ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ ध्येय वाक्य के पीछे हमारी मंशा छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता का उत्थान करने की है। यहां के लोगों के स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, शिक्षा और भोजन की व्यवस्था करना ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का मुख्य उद्देश्य है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 37 प्रतिशत बच्चे तथा 41 प्रतिशत महिलाएं कुपोषित श्रेणी में आते हैं। गरीब जनता के लिए भोजन की व्यवस्था करने हर परिवार को राशन कार्ड के दायरे में लाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब तबके को सुविधा उपलब्ध कराने बिजली बिल हॉफ किया गया है। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में बिजली पैदा होती है तो इस प्रदेश की जनता को इस संसाधन का उचित लाभ मिलना ही चाहिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा और बारी योजना पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन किया। 

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और सभी की एकजुट प्रयास से नगर निगम राजनांदगांव में शानदार सफलता मिली है। प्रदेश सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उनके परिणाम आज सबके सामने है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को एक स्पष्ट सोच के साथ राजनांदगांव को विकास के नये मुकाम तक पहुंचाना है। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और वार्ड कार्यालय योजना पूरी सफलता से चल रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि नगर निगम के पदाधिकारियों और पार्षदों को जनता ने विश्वास के साथ अपना प्रतिनिधि चुना है। उन्हें इस विश्वास पर खरा उतर कर कार्य करना होगा। राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा और श्रीमती फूलो देवी नेताम ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने नये वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संस्कारधानी राजनांदगांव में सबका अभिनंदन किया। 
    समारोह की शुरूआत में राज्य गीत ’अरपा पैरी के धार-महानदी है अपार’ का गायन किया गया। ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर राज्यगीत का सम्मान किया। आभार प्रदर्शन नगर निगम राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री हरिनारायण धकेता ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के सदस्य श्री हफीज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 रिश्वत लेते  राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, किसान से सीमांकन करने के नाम पर मांगी रकम...

रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, किसान से सीमांकन करने के नाम पर मांगी रकम...

जांजगीर। पामगढ़ तहसील क्षेत्र के भड़ेरिया पारा खरौद से एक बड़ी खबर सामने आरही है राजस्व निरीक्षक को को रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया है बताया जा रहा है की राजस्व निरीक्षक शिव ठाकुर ने किसान से सीमांकन करने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। किसान ने इस बाबत एंटी करप्शन टीम को शिकायत की थी। गुरुवार को जैसे ही मांगे था 10 हजार रु राजस्व निरीक्षक शिव ठाकुर ने रिश्वत की पहली किश्त के रुप में 7 हजार रु लिए टीम ने उसे रंगे हाथों धरदबोचा।
 बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, जाने पूरी खबर...

बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, जाने पूरी खबर...

नई दिल्ली। कर्नाटक बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस पद पर आवेदन करने के पात्र हैं वे अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन ऑनलाइन मोड के द्वारा अंतिम तिथि 18 जनवरी 2020 तक भेज सकते हैं। कर्नाटक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। 

एससी/एसटी के आवेदकों को-
ऐसे अभ्यर्थी जिनका जन्म 02 जनवरी 1992 को या इसके पश्चात् हुआ है अथवा ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 01-01-2020 को अधिकतम 28 वर्ष हो आवेदन के पात्र माने जाएंगे। एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को उच्च आयु सीमा में 5 वर्ष की ढील दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता- ऐसे अभ्यर्थी जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से 01जनवरी 2020 तक पोस्ट ग्रेजुएट की योग्यता धारण करते हैं आवेदन के लिए योग्य हैं अथवा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा अथवा एक वर्षीय एग्जीक्यूटिव एमबीए की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र समझे जाएंगे।

आवेदन शुल्क: इस भर्ती में एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 500/- रुपये देना होगा जबकि शेष अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 600/-रुपये देना होगा. अभ्यर्थियों को जीएसटी अलग से जोड़कर देना होगा।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 16-02-2020 को बेंगलुरु, धारवाड़-हुब्बल्ली, मंगलुरु, मुंबई, और नई दिल्ली शहरों में किया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा : अब तो जेब से निकाले झीरम का सबूत बघेल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा : अब तो जेब से निकाले झीरम का सबूत बघेल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने झीरम घाटी नक्सली हिंसा की जांच की सुस्त रफ्तार और जांच आयोग का कार्यकाल फिर बढ़ाने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। श्री श्रीवास्तव ने तंज कसा कि तुरत-फुरत झीरम के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के दावे सालभर बाद भी हवा में ही तैर रहे हैं! क्या यही प्रदेश सरकार की सक्रियता और कार्यप्रणाली का प्रमाण है?
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एक साल के बीतने पर प्रदेश सरकार झीरम मामले में किसी निर्णायक निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है, तो यह आशंका बलवती होती जा रही है कि प्रदेश सरकार झीरम के पीड़ितों को न्याय दिलाकर राहत पहुंचाने की मंशा नहीं रखती। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विपक्ष में रहते हुए झीरम के सबूत जेब में लेकर चलने की डींगे खूब हांकते थे और आज जब उनके हाथों में सत्ता है, तो वे सियासी लफ्फाजियां करने में मशगूल हैं! अब तो उनकी अपनी सत्ता है तो फिर जेब में रखे झीरम के वे तमाम सबूत आयोग को देने में वे आनाकानी क्यों कर रहे हैं? झीरम की जांच को किसी निर्णायक निष्कर्ष तक पहुंचाने में उनकी उदासीनता का मकसद क्या है? बार-बार जांच के बिंदुओं में रद्दोबदल कर और आयोग के कार्यकाल को बढ़ाकर प्रदेश सरकार झीरम घाटी के नक्सली तांडव के पीड़ितों के साथ अन्याय कर रही है।

 

 मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई छपाक, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया ऐलान.

मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई छपाक, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया ऐलान.

रायपुर। बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अप्कमिंग फिल्म "छपाक" को अब छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है| JNU हिंसा के विरोध में छात्रों के बीच पहुंची दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का बहिष्कार करने के लिए भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया में अभियान चलाया है| जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है| दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म “छपाक “ जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है|


भूपेश बघेल ने ट्वीट कर फिल्म को टैक्स फ्री किये जाने की जानकारी दी| उन्होंने ट्वीट कर कहा, “समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म “छपाक” को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है| आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें|


ट्विटर पर छपाक का विरोध- 
बता दें कि मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की थी। इस दौरान वह दो दिन पहले कैंपस में हुए हमले (JNU Attack) में घायल हुईं जेएनयू छात्रसंघ की अध्‍यक्ष आइशी घोष से भी मिलीं थी। लेकिन इस दौरान उन्‍हें ट्विटर पर लोगों को विरोध में भी झेलना पड़ रहा है। ट्विटर पर यूजर्स ने बड़ी संख्‍या में दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्‍म छपाक का विरोध किया है। सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनट में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा।
 गौ तस्कर गिरफ्तार, 14 मवेशियों को ट्रक से लेजाया जा रहा था नागपुरी बूचड़ खाना, जाने पूरी खबर...

गौ तस्कर गिरफ्तार, 14 मवेशियों को ट्रक से लेजाया जा रहा था नागपुरी बूचड़ खाना, जाने पूरी खबर...

बिलासपुर| पुलिस ने एक ट्रक को हिरासत में लिया है जिसमे करीब 14 मवेशियों को ट्रक में भर कर नागपुरी बूचड़ खाना ले जा रहे थे| खबर है की तखतपुर पुलिस ने मंगलवार रात जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम चोरहागांव में कोटा से ट्रक में 14 मवेशियों को नागपुरी बूचड़ खाना ले जा रहे नागपुर के तस्कर को पुलिस ने पकड़ा। वाहन के अंदर 2 मवेशी मृृत और 1 घायल मिला। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। जूनापारा पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मुखबिर से चौकी में सूचना मिली कि 12 ***** ट्रक सीजी 07 बीबी 9172 में कोटा से मवेशियों को भरकर तस्कर कोटा से पंडरिया मार्ग की ओर लेजा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने ग्राम चोरहागांव मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर ट्रक को रोकवाया। ट्रक के अंदर 14 मवेशी भरे थे, जिनमें से 2 मवेशियों की मौत हो गई थी और 1 घायल था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अफजल वारिस पिता गुलाम वारिस निवासी सदर नागपुर महाराष्ट्र बताया। आरोपी ने बताया कि वह कोटा के एक गांव से ट्रक में मवेशी लोड कर नागपुर बूचडख़ाना लेजा रहा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 3, 11, छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता अधिनियत 1960 की धार11(2 ), पशुओ के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम 1978 की ध्राारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया। मवेशियों को पुलिस ने जूनापारा स्थित कांजी हाउस में सुरक्षित रखवाया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
 
 नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा नाबालिग प्रेमी, मोहल्ले वासियों ने कर दी धुनाई, जाने कहा की है यह घटना...

नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा नाबालिग प्रेमी, मोहल्ले वासियों ने कर दी धुनाई, जाने कहा की है यह घटना...

कोरबा| कोतवाली थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आरही है जहां नाबालिग प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने दिनदहाड़े उसके घर पहुंच गया। इस बात की खबर बस्तीवासियों को हुई तो नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचे प्रेमी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उस पर सख्ती बरती, उसकी पिटाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी भी नाबालिग है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

कूलर में छिपा प्रेमी-
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़के का प्रेम संबंध एक बस्ती में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ है। प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने लड़का व लड़की को एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया। लड़की ने अपने प्रेमी को कूलर में छिपाकर बंद कर दिया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने लड़के को कूलर से बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया।
 लड़की ने किया शादी से इंकार, तो BF ने लड़की के होने वाले पती को भेजा अश्लील MMS, जाने पूरी खबर...

लड़की ने किया शादी से इंकार, तो BF ने लड़की के होने वाले पती को भेजा अश्लील MMS, जाने पूरी खबर...

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक खबर सामने आरही है जहां एक सरफिरे आशिक ने लड़की का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल| बताया जा रहा है की हफ्ते भर पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो नेे लड़की के सपनों को तोड़ दिया। लड़की का अश्लील वीडियो शहर के हर व्हाट्सएप्प ग्रुप में वायरल हो चुका है। इसी तरह ही ये वीडियो दूल्हे तक भी पहुंच गया। वीडियो देखते ही होने वाले दूल्हा हैरान रह गया।मामले की पतासाजी के बाद लड़के वाले ने शादी से इनकार कर दिया। वीडियो को देखकर लडक़ी पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। लडक़ी ने घटना की सूचना पाली थाने में दर्ज कराई। 

ये है पूरा मामला-
यह मामला राजधानी रायपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार धरसींवा इलाके में एक युवती की सगाई हो रही थी। इसी दौरान उसके होने वाले पति को युवती के प्रेमी ने एक फोटो भेज दिया , जिससे युवती और उसका प्रेमी था। इससे युवती की शादी टूट गई है।

BF ने की ये हरकत-
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मांढर निवासी शुभम पांडे का एक युवती से प्रेम संबंध था। बाद में युवती ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था। उसकी दूसरे लड़के से शादी तय होने वाली थी। इसी दौरान शुभम ने युवती के होने वाले पति को एक अश्लील फोटो भेज दिया। इससे उसकी शादी टूट गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, वसूली का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
 
दीपिका पादुकोण की अप्कमिंग फिल्म छपाक प्रदेश में हुई टैक्स फ्री, मध्यप्रदेश की कमलनाथ सकार ने किया ऐलान..

दीपिका पादुकोण की अप्कमिंग फिल्म छपाक प्रदेश में हुई टैक्स फ्री, मध्यप्रदेश की कमलनाथ सकार ने किया ऐलान..

भोपाल| बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अप्कमिंग फिल्म "छपाक" को मध्यप्रदेश की सरकार ने टैक्स फ्री क्र दिया है और वही दूसरी ओर जहां देश में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने मोर्चा खोल रखा है| सीएम कमलनाथ ने कहा है कि एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी पर आधारित है ये फिल्म और ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है।


सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फ़िल्म “छपाक “ जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है, को मध्यप्रदेश में टैक्स फ़्री करने की घोषणा करता हूं। यह फ़िल्म समाज में ऐसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास , संघर्ष , उम्मीद , और जीने के जज़्बे की कहानी पर आधारित है और ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है।


 ट्विटर पर छपाक का विरोध- 

बता दें कि मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की थी। इस दौरान वह दो दिन पहले कैंपस में हुए हमले (JNU Attack) में घायल हुईं जेएनयू छात्रसंघ की अध्‍यक्ष आइशी घोष से भी मिलीं थी। लेकिन इस दौरान उन्‍हें ट्विटर पर लोगों को विरोध में भी झेलना पड़ रहा है। ट्विटर पर यूजर्स ने बड़ी संख्‍या में दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्‍म छपाक का विरोध किया है। सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनट में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा।

 

 छेरछेरा पुन्नी 10 जनवरी को: मुख्यमंत्री दान लेकर सुपोषण अभियान को देगें बढ़ावा

छेरछेरा पुन्नी 10 जनवरी को: मुख्यमंत्री दान लेकर सुपोषण अभियान को देगें बढ़ावा

बघेल दूधाधारी मठ परिसर में आयोजित 'छेरछेरा जोहार कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को छेरछेरा पुन्नी के दिन राजधानी रायपुर के दूधाधारी मंदिर मठपारा में आयोजित 'छेरछेरा जोहार   कार्यक्रम में शामिल होंगे। दूधाधारी मंदिर में दान, धर्म और फसल उत्सव के रूप में छेरछेरा त्यौहार का आयोजन सवेरे 9 बजे से किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल सवेरे 10.45 बजे दूधाधारी मंदिर पहुंचेंगे और वहां पूजा-अर्चना कर राजेमहंत रामसुदंर दास से छेरछेरा दान लेकर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों के साथ मंदिर के आस-पास के घरों से दान लेकर प्रदेश में सुपोषण अभियान को बढ़ावा देंगे। 

इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। छेरछेरा पुन्नी जोहार कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति, परम्परा, रीति-रिवाज, खान-पान, बोली-भाषा, वेश-भूषा और तीज-त्यौहारों के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए संस्कृति विभाग और जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। 
जम्मू कश्मीर: धारा 370 के हटाए जाने के बाद घाटी का जायजा लेने पहुंचे 17 देशों के राजनयिक

जम्मू कश्मीर: धारा 370 के हटाए जाने के बाद घाटी का जायजा लेने पहुंचे 17 देशों के राजनयिक

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आज 17 देशों के विदेशी राजनयिकों का एक दल कश्मीर पहुंच चुका है। यह विदेशी राजनयिकों का यह पहला आधिकारिक कश्मीर दौरा है। सरकार की ओर से भेजे जा रहे इस दल में अमेरिका, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, उज्बेकिस्तान, नाइजर, नाइजीरिया, मोरक्को, गुयाना, अर्जेंटीना, फिलीपींस, नॉर्वे, मालदीव, फिजी, टोगो, पेरू के साथ ही पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के राजनयिक शामिल हैं। विदेशी राजनयिकों का यह दल दो दिन तक कश्मीर में ही रहेगा।


कश्मीर का दौरा करने वाले दल में ज्यादातर राजनयिक लैटिन अमेरिकी और अफ्रीकी देशों से ताल्लुक रखते हैं। इन देशों के राजनयिकों ने कश्मीर के हालात का जायदा लेने के लिए जमीनी दौरा करने की इजाजत केंद्र सरकार से मांगी थी। इसके बाद सरकार ने इनके दौरे का इंतजाम किया है। बीते साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने और राज्य के पुनर्गठन के बाद यह पहला राजनयिक दौरा है।
शादी का कार्ड देने जाते वक्त हुआ बड़ा हादसा, कार में सवार एक ही परिवार के कई लोगो की मौत, जाने कहा की है यह खबर

शादी का कार्ड देने जाते वक्त हुआ बड़ा हादसा, कार में सवार एक ही परिवार के कई लोगो की मौत, जाने कहा की है यह खबर

चूरू। राजस्थान शेखावाटी इलाके में कड़ाके की सर्दी और भारी कोहरे के बीच गुरुवार सुबह चूरू जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई| यह हादसा नेशनल हाईवे 11 पर सुबह करीब 9 बजे हुआ. बीकानेर से रतनगढ़ की ओर आ रही एक वैन सामने से आ रही एक यात्री बस से टकरा गई| हादसा इतना भीषण था कि वैन सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं करीब आधा दर्जन लोगों के घायल हो गए| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है|

जानकारी के अनुसार इस हादसे का शिकार अधिकांश लोग एक ही परिवार के हैं| 19 जनवरी को बीकानेर में शादी होनी है और इसी शादी का कार्ड रतनगढ़ देने सुबह रवाना हुए थे. इस बीच राजलदेसर-परसनेऊ के बीच नेशनल हाईवे 11 पर हादसा हो गया|

पुलिस ने किया चोर गिरोह का पर्दाफास, भारी मात्रा में अनाज चोरी का मामला था दर्ज, जाने पूरी खबर

पुलिस ने किया चोर गिरोह का पर्दाफास, भारी मात्रा में अनाज चोरी का मामला था दर्ज, जाने पूरी खबर

कोरबा। शासकीय उचित मूल्य की बरपाली व पताढ़ी दुकान से भारी मात्रा में अनाज चोरी कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने जशपुर के चोर गिरोह का पर्दाफास किया है। तीन आरोपितों को पत्थलगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें एक आरोपित चोरी का अनाज खरीदा करता था। गिरोह के 6 सदस्य अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ  रायगढ़ में भी चोरी के तीन मामले और पत्थलगांव में दो मामले दर्ज हैं। सीसी टीवी कैमरा से पुलिस को आरोपितों का सुराग लगा।


उरगा थाना अंतर्गत आने वाले गांव बरपाली में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला 20 दिसंबर की रात को तोड़कर दुकान में रखे 252 बोरी चावल, 41 बोरी शक्कर, 22 बोरी चना व इलेक्ट्रानिक तराजू की चोरी कर ली गई। घटना स्थल के पास मिले चक्कों के निशान से अंदाजा लगाया जा रहा था कि पिकअप वाहन का इस्तेमाल चोरों ने किया। मामले को पुलिस सुलझाने में लगी थी। इस बीच 4 जनवरी की रात को पताढ़ी स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर 200 बोरा चावल, 19 बोरा चना और 9 बोरा शक्कर चोरी कर ली गई। लगातार दो सोसाइटी को चोरों ने एक ही तरीके से निशाना बनाया। पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि यह काम किसी संगठित गिरोह का है। जांच के लिए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा ने एक विशेष टीम का गठन किया था। रायगढ़ में इस तरह की चोरी के मामले पहले भी दर्ज किए जा चुके थे। पुलिस ने तीन आरोपित मुकेश लहरे 21 गोढीकला पत्थलगांव अनिल बंजारा 21 करमीटिकरा पत्थलगांव धरमसाय नाग 60 चिमनीपाली बागबहरा जिला जशपुर को गिरफ्तार कर लिया है। धरमसाय चोरी का अनाज खरीदकर खपाया करता था। बताया जा रहा है कि गिरोह के 6 सदस्य पत्थलगांव निवासी सरदाम एवं संतोष माहेश्वरी अपने साथी मदन लहरे, अमन, श्याम विश्वकर्मा, अमर व मनोहर विश्वकर्मा अभी फरार हैं। पुलिस सभी की पतासाजी कर रही। आरोपितों के पास से 11 क्विंटल 50 किलो चावल, एक नग इलेक्ट्रानिक तराजू, घटना में प्रयुक्त दो पिकअप जप्त किया गया है।
फरार विधायक प्रतिनिधि के पत्नी को कांग्रेस ने दिया जिला पंचायत सदस्य का टिकट, जाने पूरी खबर

फरार विधायक प्रतिनिधि के पत्नी को कांग्रेस ने दिया जिला पंचायत सदस्य का टिकट, जाने पूरी खबर

बलौदा बाजार| सुशील पटेल विधायक प्रतिनिधि की धर्मपत्नी को कांग्रेस के द्वारा जिला पंचायत सदस्य के लिए टिकट दी गई है | समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि कल तक नल कुमार पटेल जी के नाम की घोषणा किया गया था |

परंतु नाम चेंज करके अभी सुशील पटेल जी की  धर्मपत्नी को दिया गया है सुशील पटेल जी के नाम से सोसाइटी में ढाई करोड रुपए घोटाले का आरोप है और पुलिस प्रशासन उनको ढूंढ रही है उसके बावजूद कांग्रेस का टिकट दिया जाना सोचनीय है | 

राजधानी में अनपढ़ व्यक्ति से स्टाम पेपर पर साइन करा अपने नाम करा लिया मकान,रिपोर्ट दर्ज

राजधानी में अनपढ़ व्यक्ति से स्टाम पेपर पर साइन करा अपने नाम करा लिया मकान,रिपोर्ट दर्ज

रायपुर। अनपढ़ होने का फायदा उठाकर छल पूर्वक मकान को स्टाम पेपर पर साइन कराकर अपने नाम करा लिया।  घटना की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार भाठागांव पुरानी बस्ती निवासी सुमीत सोनकर 55 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अनपढ़ होने के चलते 8 सितंबर को वर्मा काम्प्लेक्स के पीछे नगर किनारे भाठागांव स्थित प्रार्थी के मकान को लीला सोनकर एवं मोहन सोनकर ने स्टाम पेपर पर साइन कराकर अपना नाम करा लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
  गैस कटर से ज्वेलरी दुकान का सटर काटकर लाखों की चोरी, जाने कहा की है यह खबर...

गैस कटर से ज्वेलरी दुकान का सटर काटकर लाखों की चोरी, जाने कहा की है यह खबर...

जांजगीर। शहर के लिंक रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने गैस कटर से शटर को काटकर दुकान में घुसे और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने सीसीटीवी के सिस्टम को भी चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार मालिक जब सुबह ज्वेलरी दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी के बारे में पता चला। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे लाखों के जेवरात गायब थे। जिसके बाद पीडि़त दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना स्थल की जांच कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाशी में जुट गई है।
राजधानी रायपुर में 10 और 11 जनवरी को जुटेंगे देश के नामी सर्जन्स :स्तन रोग पर दो दिवसीय अधिवेशन, विशेषज्ञों के व्याख्यान  व वैज्ञानिक शोधों की होगी प्रस्तुति

राजधानी रायपुर में 10 और 11 जनवरी को जुटेंगे देश के नामी सर्जन्स :स्तन रोग पर दो दिवसीय अधिवेशन, विशेषज्ञों के व्याख्यान व वैज्ञानिक शोधों की होगी प्रस्तुति

रायपुर | पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा 10 और 11 जनवरी को स्तन रोग पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध कई सर्जन स्तन की विभिन्न बीमारियों की पहचान, जांच, उपचार और प्रबंधन पर अधिवेशन में अपने वैज्ञानिक शोध एवं व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग द्वारा एसोशिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ चैप्टर (CGASI) और सर्जिकल क्लब ऑफ रायपुर के सहयोग से इसका आयोजन मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में किया जा रहा है। 

अधिवेशन के वैज्ञानिक सत्र का उद्घाटन 10 जनवरी को सवेरे साढ़े नौ बजे आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए.के. चन्द्राकर करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. एस.एल. आदिले करेंगे। मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. आभा सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन, क्षेत्रीय कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक चौधरी, एसोशिएशन ऑफ सर्जन्स, छत्तीसगढ़ चैप्टर (CGASI) के अध्यक्ष डॉ. एफ.एच. फिरदौसी और सर्जिकल क्लब ऑफ रायपुर के अध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
    अधिवेशन में सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली के वरिष्ठ सर्जन प्रो. डॉ. चिंतामणि, एम्स नई दिल्ली के सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, अजमेर मेडिकल कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. कुमकुम सिंह, नई दिल्ली के यू.सी.एम.एस. अस्पताल के सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नवनीत कौर और के.जी.एम.सी. लखनऊ के एंडोक्राईन सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रो. आनन्द मिश्रा व्याख्यान देंगे और शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। रायपुर मेडिकल कॉलेज, डी.के.एस. सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल और निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ भी स्तन संबंधित गांठ, कैंसर, बेनाईन ट्यूमर्स और संक्रमण से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

आम नागरिकों और मीडिया से भी चर्चा करेंगे विशेषज्ञ
    अधिवेशन में शामिल होने आए देश-प्रदेश के विशेषज्ञ 10 जनवरी को शाम पांच बजे स्तन रोग के बारे में जागरूकता, इसकी पहचान, इलाज और सावधानियों की जानकारी देने आम नागरिकों और मीडिया से रू-ब-रू होंगे। अधिवेशन स्थल में इस सत्र का संचालन रायपुर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की अध्यक्ष डॉ. शिप्रा शर्मा के साथ डॉ. मंजू सिंह और डॉ. संदीप चन्द्राकर करेंगे। विशेषज्ञ इस दौरान लोगों और मीडिया से चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं व शंकाओं का समाधान भी करेंगे।


ग्राम पंचायत खरहटटा के 5 सरपंच 7 पंच के नाम र्निदेशन हुऐ रद्ध, मचा हडकंप,  जाने पूरी खबर

ग्राम पंचायत खरहटटा के 5 सरपंच 7 पंच के नाम र्निदेशन हुऐ रद्ध, मचा हडकंप, जाने पूरी खबर

पंडरिया | आज जनपद पंचायत पंडरिया में  चौकाने वाला घटना सामने आया  जनपद पंचायत के अन्तर्गत आने वाले कलस्टर महली के आश्रित ग्राम पंचायत खरहट्टा से चुनाव प्रत्याशी पंच सरपंच के नाम र्निदेशन रद्ध होने की खबर से हडकंप मंच गया ! आवेदक अपने पक्ष रखने पंडरिया जनपद के रिटर्निग आफिसर के समझ कानुन के जानकार के साथ पहूचें जहा तर्क देते हुऐ अपना अपनी सफाई निर्वाचन अधिकारी को देने की कोशिश किये पर "चुनाव में लोमडी भी शेर होता है" कहावत का चरितार्थ करते हुऐ ग्राम पंचायत के निलंबित सचिव रानू चन्द्राकर का रोल महत्वपुर्ण  मानते हूऐ ऊनकी ब्यान को अधिकारी अहमियत देते हुऐ 7 पंच पद के आवेदन 3 सरपंच प्रत्याशी के 5 आवेदन को अदेय प्रमाण पत्र नही होने के कारण बता कर  निरष्त कर दिया गया है ! ऊक्त घटना सरपंच और सचिव का आपसी रंजिश बताया जा रहै है !अपुष्ट जानकारी अनुसार बताया जा रहा है !किसी मद के आहरण कर अन्य मद पर ब्यय के विषय को लेकर सचिव और सरपंच में मतभेद हो गया और सरपंच सचिव का ऊच्च अधिकारी के पास शिकायत किया था इस कारण 4 जनवरी को जिलापंचायत अधिकारी ने ग्राम पंचायत खरहट्टा के सचिव रानू चन्द्राकर को निलंबित कर दिया था !इस बात का बैर चुकाने का अवसर सचिव रानू चन्द्राकर को मिल गया बता रहे है ? इसी बदले की भावना से जल रही सचिव ने इन सभी वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि गजपाल चन्द्राकर सहित ऊनके पक्ष के सभी 7 पंच के आवेदन और सरपंच के 5आवेदन को दिया गया अदेय प्रमाण पत्र को जमा निर्वाचन फार्म से कलस्टर  अधिकारी से मिलकर हटा दिया गया और ऊसी को एक मात्र कारण बताकर सभी आवेदन निरस्त कर दिया !और विरोधी पंच सरपंच का फार्म मान्य कर लिया गया है ! इस तरह ग्राम पंचायत खरहट्टा के दूसरे पक्ष के  पंच सरपंच र्निर्विरोध  र्निवाचित हो गये है ! यह घटना पुरा राज्य में पहली बार हुई है जो सभी पंचायत प्रत्याशियों में हडकंप मचगया है !

विश्वकर्मा तहसीलदार पंडरिया का कहना है ग्राम पंचायत खरहट्टा के सरपंच पद के 5आवेदन पंच पद के 7 आवेदन अदेय प्रमाण पत्र नही होने के कारण रद्ध किये गये है !
 
पूर्व सीएम के निज सचिव को मेडिकल चेकअप के लिए पंडरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जाने पूरी खबर

पूर्व सीएम के निज सचिव को मेडिकल चेकअप के लिए पंडरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जाने पूरी खबर

रायपुर | पूर्व मुख्यमंत्री के पीए ओपी गुप्ता को पुलिस मेडिकल जांच के लिये पंडरी जिला अस्पताल लेकर पहुंची है । ओपी गुप्ता को सिविल लाईन पुलिस लेकर गई है । ओपी गुप्ता से मामले के संबंध में जब पूछा गया तो ओपी गुप्ता ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया । ओम प्रकाश गुप्ता को यौन उत्पीडऩ मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गुप्ता पर नाबालिग बच्ची ने रायपुर के महिला थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है। 

एम्स के मेडिकल स्टोर में तीन बार लाइन लगने से मरीज हो रहे परेशान, जाने पूरी खबर

एम्स के मेडिकल स्टोर में तीन बार लाइन लगने से मरीज हो रहे परेशान, जाने पूरी खबर

रायपुर । छत्तीसगढ़ की जनता को एम्स की सौगात मिलने से दूरदराज के क्षेत्रों व अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है वहीं दूसरी ओर एम्स में स्थित शासकीय मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिये मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवा खरीदने के लिये मरीजों को एक ही दवा के लिये तीन बार अलग-अलग लाईन लगाना पड़ रहा है,जिसके चलते आये दिन एम्स के गेट नं.एक में स्थित अमृत फार्मेसी शासकीय मेडिकल स्टोर की टीम व मरीजों के बीच विवाद हो रहा है। मरीजों का कहना है कि इलाज के दौरान डाक्टरों द्वारा लिखी गई पर्ची  को लेकर वे दवा लेने के लिये शासकीय मेडिकल स्टोर में पहुंचते है तो उन्हें दवा लेने के लिये अलग-अलग काउंटर में तीन बार लाईन लगाना पड़ रहा है जिसके चलते घंटो खड़े रहना पड़ता है। स्टोर संचालकों द्वारा एक काउंटर पर पहले बुक जमा कराया जाता है उसके बाद दूसरे काउंटर में पर्ची दिया जाता है उसके बाद तीसरे काउंटर में दवा दिया जाता है। 

शासकीय मेडिकल स्टोर में जेनरिक दवाओं के मूल्यों में छूट के चलते बड़ी संख्या में मरीजों की दवा लेने के लिए भीड़ लग रही है। स्टोर संचालक द्वारा कुछ दवाओं को ही स्टोर में उपलब्ध होने की बात कहकर मरीजों को दिया जा रहा है वहीं महंगी दवाईयों के लिए मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए कहा जा रहा है। मरीजों ने एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर से मेडिकल स्टोर में सभी दवाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए एक ही काउंटर से दवा बिक्री किये जाने की मांग की है।