नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीव्ही एंकर की चुनौती स्वीकारी, कार्यक्रम के दौरान हथेली पर चलाया भौंरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीव्ही एंकर की चुनौती स्वीकारी, कार्यक्रम के दौरान हथेली पर चलाया भौंरा

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां एनडीटीव्ही द्वारा आयोजित ’देश का नया विश्वास छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। राज्य सरकार के काम-काज, सरकार के विजन और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार-विमर्श के दौरान टीव्ही एंकर ने अचानक मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वे भौंरा चलाकर दिखा सकते हैं। एंकर ने अपनी जेब से भौंरा निकालकर मुख्यमंत्री को दिया। श्री बघेल ने बात-चीत के दौरान भौंरें पर डोरी लपेटी और मंच पर ही बड़ी आसानी से भौंरा चलाकर दिखाया, उन्होंने भौंरे को अपनी हथेली पर लेकर नचाया।

आज दिनांक 12 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 12 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 12 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज चतुर्थ सुख भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सांय 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। सायंकाल 5 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा, इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोर्थ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और कलात्मक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:

आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह:

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या:

आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक:

माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: कार्यशील रहें, परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर:

आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुंभ:

आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

रायपुर में कड़ाके की ठण्ड के कारण फिर बदला स्कूलों का समय,कब तक रहेगा आदेश प्रभावशील जाने पूरी खबर

रायपुर में कड़ाके की ठण्ड के कारण फिर बदला स्कूलों का समय,कब तक रहेगा आदेश प्रभावशील जाने पूरी खबर

रायपुर, जिले के स्कूलों का समय मौसम के कारण एक बार फिर बदलना पड़ा है। इस बार भी सभी स्कूलों के लिए नया समय तय किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर के द्वारा आज एक आदेश जारी किया गया है।जिसके मुताबिक आने वाली 15 जनवरी तक स्कूल के समय को बदला गया है

देखे आदेश :-

 

 

वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा को लगी चोट मुख्यमंत्री श्री बघेल पहुचे उनके निवास

वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा को लगी चोट मुख्यमंत्री श्री बघेल पहुचे उनके निवास

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के बांसटाल स्थित वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर भी उपस्थित थे। 

पाक सैनिकों की फिर कायराना हरकत, पोर्टर का सिर काटकर ले गए

पाक सैनिकों की फिर कायराना हरकत, पोर्टर का सिर काटकर ले गए

जम्मू। एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों की बर्बरता कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पाक सेना ने साल के दूसरे बैट हमले में एक पोर्टर का सिर काट डाला। इससे पहले बैट हमले में एक जनवरी को ही 2 भारतीय सैनिकों को मार डाला गया था और उनके शवों के साथ बेअदबी की गई थी। एलओसी पर हाई अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि सूचनाएं कहती हैं कि पाक कमांडों ऐसे और बैट हमलों को अंजाम दे सकते हैं।
कल पुंछ के गुलपुर में हुए बैट हमले में सेना के दो पोर्टरों - मुहम्मद असलम तथा मुहम्मद अल्ताफ - की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य पोर्टरों और 3 सैनिकों समेत 6 गंभीर रूप से जमी हो गए थे।
एलओसी पर यह इस साल का दूसरा हमला था जिसमें पाक कमांडो एक पोर्टर का सिर ही काट कर ले गए। ऐसा ही एक हमला नौशहरा एक जनवरी को भी हुआ था जिसमें 2 जवान शहीद हो गए और उनके शवों के साथ बेअदबी की गई।
पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन में हुई हालिया बढ़ोतरी के कारण जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटे इलाकों में बढ़े तनाव के बीच सेना ने आज बताया कि उन्हें प्राप्त सूचना के मुताबिक, पाकिस्तान एलओसी पर और अधिक कमांडो हमले की कोशिश कर रहा है।
बार्डर रेडर्स के नाम से जाने जाने वाले यह कमांडों पाकिस्तान के विशेष बलों के कर्मियों और आतंकियों का एक मिलाजुला स्वरुप है। पिछले कुछ सालों में पाक बार्डर रेडर्स भारत के कई सैनिकों की नृशंस हत्या कर चुका है। कईयो के वह सिर भी काट कर ले जा चुका है।
एलओसी पर बार्डर रेडर्स के हमले कोई नए नहीं हैं। इन हमलों के पीछे का मकसद हमेशा ही भातीय सीमा चौकिओं पर कब्जा जमाना रहा है। पाक सेना की कोशिश कोई नई नहीं है। करगिल युद्ध की समाप्ति के बाद हार से बौखलाई पाक सेना ने बार्डर रेडर्स टीम का गठन कर एलओसी पर ऐसी बीसियों कमांडों कार्रवाईयां करके भारतीय सेना को जबरदस्त क्षति सहन करने को मजबूर किया है।
26 जुलाई 1999 को जब करगिल युद्ध की समाप्ति की घोषणा हुई तो उधर पाक सेना ने अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम देना आरंभ कर दिया था। उसने त्रिस्तरीय रणनीति बनाई जिसके पीछे का मकसद भारतीय सेना को अधिक से अधिक नुक्सान पहुंचाना तो था ही कश्मीर में भी लोग त्राहि-त्राहि कर उठे थे।
करगिल युद्ध के बाद ही शुरूआत हुई थी भारतीय सीमा चौकिओं पर बार्डर रेडर्स के हमलों की। हालांकि सैन्य सूत्र कहते हैं कि पाक सेना द्वारा गठित बार्डर रेडर्स में आतंकी भी शामिल होते हैं जिन्हें हमलों में इसलिए शामिल किया जाता रहा है ताकि वे कश्मीर में घुसने के बाद वहशी कृत्यों को अंजाम दे सकें। पिछले 21 सालों में कितनी बार पाक सेना के कमांडों ने भारतीय सीमा चौकिओं पर हमले किए कोई आधिकारिक आंकड़ा मौजूद नहीं है।
इतना जरूर था कि बार्डर रेडर्स के हमले ज्यादातर एलओसी के इलाकों में ही हुए थे। इंटरनेशनल बार्डर पर पाक सेना ऐसी हिम्मत नहीं दिखा पाई थी। जबकि राजौरी और पुंछ के इलाके ही बार्डर रेडर्स के हमलों से सबसे अधिक त्रस्त इसलिए भी रहे थे क्योंकि एलओसी से सटे इन दोनों जिलों में कई फारवर्ड पोस्टों तक पहुंच पाना दिन के उजाले में संभव इसलिए नहीं होता था क्योंकि पाक सेना की बंदूकें आग बरसाती रहती थी।
कौन है पाकिस्तान की खूनी टुकड़ी बैट : बैट अर्थात बार्डर एक्शन टीम कह लिजिए या फिर बार्डर रेडर्स, एलओसी पर छापामार युद्ध में माहिर है। ये पाकिस्तान सेना की स्पेशल सर्विस ग्रुप के साथ काम करती है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इसे सूचनाएं मुहैया करवाती है। बैट एलओसी या सीमा पर दुश्मन के इलाके में एक से तीन किमी अंदर जाकर हमले करती है। चार हफ्ते हवाई युद्ध के साथ ही इनकी कुल ट्रेनिंग करीब 8 महीनों की होती है। इस टीम का मकसद सीमा पार जाकर छोटे छोटे हमलों को अंजाम देकर दुश्मन में दहशत फैलाना है। हमलों के दौरान बैट इनाम के तौर पर दुश्मन के सिपाहियों का सिर काट कर अपने साथ ले जाती है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बॉलीवुड फिल्म “छपाक” देखने पहुंचे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बॉलीवुड फिल्म “छपाक” देखने पहुंचे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को राजधानी में ‘छपाक’ मूवी देखने श्याम टाकीज पहुंचे हैं। जेएनयू के आंदोलन में फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहुंचने के बाद से यह फ़िल्म ज्यादा चर्चा में आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने फ़िल्म छपाक को टैक्स फ्री किया है। भूपेश बघेल पूर्व में ही कह चुके थे कि वे यह मूवी जरूर देखेंगे।



मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कवासी लखमा,विधायक विकास उपाध्याय,कुलदीप जुनेजा अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा,रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अन्य कांग्रेसी भी पहुंचे हैं।
 

रायपुर एयरपोर्ट में फ्री पिक-ड्राप के लिए मिलेगा 4 मिनट का वक्त

रायपुर एयरपोर्ट में फ्री पिक-ड्राप के लिए मिलेगा 4 मिनट का वक्त

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर वाहनों के प्रवेश को लेकर विवाद जारी है । दरसअल एयरपोर्ट प्रबंधन ने नए टर्मिनल पर फ्री पिक-ड्राप के लिए पहले 8 मिनट का समय निर्धारित किया था। बाद में जिसे सिर्फ 3 मिनट कर दिया गया ।
इस बात को लेकर यात्रियों में नाराजगी थी । चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी एयरपोर्ट प्रबंधन से मिलकर तीन मिनट के समय को 5 मिनट करने का निवेदन किया था, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने समय में सिर्फ एक मिनट का इजाफा करते हुए उसे 4 मिनट कर दिया।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष ललीत जैसिंघ के मुताबिक फ्री पिक-ड्राप का समय 5 मिनट से कम नहीं होना चाहिए। इस संबंध में वे एयरपोर्ट प्रबंधन से दोबारा बात करेंगे ।
 

ऑक्सीजन प्लांट में हुआ भयानक विस्फोट, 5 कर्मियों की हुई मौके पर मौत, जाने कहा की है ये घटना

ऑक्सीजन प्लांट में हुआ भयानक विस्फोट, 5 कर्मियों की हुई मौके पर मौत, जाने कहा की है ये घटना

वड़ोदरा | खबर मिली है कि गुजरात के वडोदरा में एक ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट हो गया है, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। वडोदरा के पादरा तहसील के गवासद गांव में ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार सुबह भयानक विस्फोट हुआ । जिसमें 5 कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

व्हाट्सएप के जरिये ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भांडाफोड़, जाने कहा की है ये खबर

व्हाट्सएप के जरिये ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भांडाफोड़, जाने कहा की है ये खबर

मेरठ | उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस मुखबीर से सूचना मिलने के बाद रोहटा रोड स्थित एक मकान में छापामार कर हाई प्रोफाइल ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया। छापेमारी में पुलिस ने कमरे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

 पुलिस ने हरियाणा की एक डांसर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि संचालक व्हाट्सएप के माध्यम से भी लड़कियों के फोटो ग्राहकों को दिखाकर उनसे सौदा किया जाता था । पुलिस की टीम ने दबिश देकर तीन युवतियों और पुरुषों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में TIK-TOK की दीवानगी ने एक छात्र को किया स्कूल से बेदखल, जाने कहा की है ये खबर

छत्तीसगढ़ में TIK-TOK की दीवानगी ने एक छात्र को किया स्कूल से बेदखल, जाने कहा की है ये खबर

सरायपाली | टिक-टॉक में विडियो बनाने की दिवानगी ने एक छात्र को स्कूल से बेदखल कर दिया । छात्र ने टीक टॉक पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें छात्र हाथ में पत्थर लेकर स्कूल के सामने खड़ा है। विडियो में गाने के बोल ऐसे है कि स्कूल प्रबंधन छात्र पर पाबंदी लगाने से नहीं चूके ।

ये खबर कुटेला के निजी स्कूल आई.ई.एम.बी.एच.एस.स्कूल की है। वीडियो वायरल होने की जानकारी जैसे ही स्कूल के प्रिंसपल को मिली । उन्होंने छात्र और उसके पालक को स्कूल में बुलाकर इस तहर का वीडियो नहीं बनाने की समझाईश दी। साथ ही छात्र को घर पर ही परीक्षा की तैयारी करने को कहा गया है। प्राचार्य ने कहा छात्र के इस तरह की हरकत से स्कूल का माहौल खराब होगा । इसलिए छात्र घर पर परीक्षा की तैयारी करे, और परीक्षा के समय पेपर देने ही स्कूल आए।

जिले के बालक आश्रम अधीक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित, जाने कहा की है ये खबर

जिले के बालक आश्रम अधीक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित, जाने कहा की है ये खबर

कांकेर | जिले के विकासखण्ड कोयलीबेड़ा अंतर्गत कौड़ोसाल्हेभाट के बालक आश्रम अधीक्षक मोहपाल उसेण्डी ने बिना पूर्व सूचना के अपने कत्र्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, आश्रम के बच्चों को भोजन आदि की व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने तथा रात्रि में भी बच्चों के देख-रेख नहीं करने और अपने कतव्र्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण कलेक्टर  के.एल. चैहान ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा कार्यालय अंतागढ़ नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

 
राज्यपाल 12 जनवरी को करेंगी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन, जाने पूरी खबर

राज्यपाल 12 जनवरी को करेंगी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन, जाने पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे अध्यक्षता

युवाओ को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा आयोजन-उमेश पटेल
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। राज्यपाल अनुसूईया उइके इस महोत्सव का उद्घाटन करेगी तथा अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी विशिष्टि अतिथि के रूप में इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। 
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने आज यहां आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव से पहले प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर इसका आयोजन किया। जिसमें विजयी युवाओ को जिला स्तर पर मौका दिया गया। उनमें विजयी युवाओं को अब राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाने के उद्देश्य से इस युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस युवा महोत्सव में पहले 18 विधाओं में विविध कार्यक्रम होते थे लेकिन इस बार 37 विधाओं में 821 विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इनमें मुख्य रूप से पारंपरिक लोक-नृत्य, लोक गीत, एकांकी नाटक, क्वज प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध, तत्कालिक भाषण, छत्तीसगढ़ी परिधानों पर आधारित फैंशन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों पर आधारित फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा।
श्री पटेल ने बताया कि युवा महोत्सव के दौरान खो-खो, कबड्डी के अलावा ग्रामीण पृष्ठभूमि के परम्परागत खेल भौंरा, फगड़ी, गेंड़ी दौड़-चाल की प्रतियोगिता की जाएगी। महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य, मणिपुरी, ओडि़सा, भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी के साथ शास्त्रीय संगीत की प्रतियोगिता भी होगी। इसके अलावा सितार, बांसुरी, गिटार, तबला, वीणा, हारमोनियम, मृंदगम वादन की प्रतियोगिता भी होगी। 
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान विकास कार्यों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी राज्य के पर्यटन एवं पुरातात्विक स्थलों के संबंध में होगी। युवा महोत्सव के लिए विभिन्न जिलों से आये करीब सात हजार से अधिक प्रतिभागियों के ठहरने एवं भोजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भोजन के लिए तीन विशाल डोम बनाए गए है। प्रत्येक डोम में करीब दो हजार लोग की खाने की व्यवस्था रहेगी। महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से तीन हजार जवान तैनात रहेंगे। 
 
BREAKING NEWS : दो मोटरसाइकिलो में हुई जोरदार टक्कर दो की मौत, एक घायल, जाने कहा की है ये खबर

BREAKING NEWS : दो मोटरसाइकिलो में हुई जोरदार टक्कर दो की मौत, एक घायल, जाने कहा की है ये खबर

बलौदाबाजार | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे सीमावर्ती जिला बलौदा बाजार में एक बड़े सड़क हादसे के कारण दो बाइक सवारों की मौत की खबर प्रकाश में आई है वहीं एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया है घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक व्यक्ति ग्राम लक्षनपुर पर ही बाजार चौकी का रहने वाला है तो दूसरा व्यक्ति सरिया का निवासी था घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है पुलिस के अनुसार हादसा दोनों मोटरसाइकिल में आमने सामने से जोरदार टकराने के कारण हुई है।
 
बच्चों की मौत के मामलों में 05 प्रतिशत आई है कमी - टीएस सिंहदेव

बच्चों की मौत के मामलों में 05 प्रतिशत आई है कमी - टीएस सिंहदेव

मलेरिया और जापानी बुखार की रोकथाम के लिए बनाया मास्टर प्लान 

जगदलपुर ।  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि, जिस तरह से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सालभर में 822 बच्चों की मौत के आंकड़े सामने आए हैं वे बेहद ही चिंताजनक हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। सिंहदेव ने कहा कि, बीते कुछ सालों की बात की जाए तो बस्तर में इस साल से पहले के आंकड़ों की तुलना मे बच्चों की मौत के मामलों में 05 प्रतिशत की कमी आई है, लेकिन अब इस प्रतिशत को शून्य करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। 
     स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बस्तर में तेजी से पैर पसार रहे मलेरिया से निपटने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, डिमरापाल अस्पताल में मैन पॉवर बढ़ाने के साथ-साथ आने वाले समय मे संसाधनों की भी व्यवस्था की जाएगी। सिंहदेव ने बस्तर में बढ़ रहे मलेरिया के प्रकोप और जापानी बुखार से लगातार हो रही मासूमों की मौत के मामले में कहा कि, जल्द ही मलेरिया और जापानी बुखार की रोकथाम और उसे जड़ से खत्म करने के लिए बैठक में एक मास्टर प्लान बनाया गया है, जिसकी आगामी 15 जनवरी से शुरुआत की जाएगी और इस प्लान के बस्तर में सक्सेस होने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
 
ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 20 लोगोंं की मौत, जाने कहा की है ये घटना

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 20 लोगोंं की मौत, जाने कहा की है ये घटना

कन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार रात जीटी रोड हाइवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भंयकर टक्कर हो गई। इसके बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है और घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा ।

मिली जानकारी के अनुसार, बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी।बस में करीब 43 लोग सवार थे। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
 
स्कुली छात्रा के साथ एक आरक्षक सहित तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, वर्दी हुई दागदार, जाने कहा की है ये खबर

स्कुली छात्रा के साथ एक आरक्षक सहित तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, वर्दी हुई दागदार, जाने कहा की है ये खबर

भानुप्रतापपुर ।  कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।  थाना प्रभारी भोजराज भोई से मिली जानकारी के अनुसार लोहत्तर स्कूल में पढऩे वाली स्कूली छात्रा 16 नवंबर को अपने घर वापस जा रही थी इसी दौरान ग्राम लाटमरका निवासी युवक परब जाड़े युवती को रास्ते में जबरदस्ती करते हुए जंगल में ले गया एवं दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इस घटना के 4 दिन बाद पुन: तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और स्कूल से वापस जाते हुई छात्रा को मुंह ढक कर जंगल में ले गए उनमें से एक युवक के द्वारा पुन: युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और युवती को धमकी भी दी इस घटना की जानकारी किसी को दोगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा डरी पीडि़ता ने किसी से नहीं कहा मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती गर्भवती हो गई तब परिजनों ने पूछताछ की तो मामला उजागर हुआ 5 जनवरी को घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने लोहत्तर में कराई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि घटना के दो अलग-अलग मामले पंजीबद्ध किए गए हैं पहले मामले में आरोपी परब  जाड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है आरोपी परब जाड़े पुलिस विभाग में सहायक आरक्षक है और वर्तमान में दुर्गुकोंदल थाने में पदस्थ हैं वहीं दूसरे मामले में तीन अलग अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है और तीनों की खोजबीन तलाशी की जा रही है पहले मामले में आरोपी परब जाड़े को लोहत्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 
जेएनयू में हिंसा की साजिश हुई बेनकाब - रमन सिंह

जेएनयू में हिंसा की साजिश हुई बेनकाब - रमन सिंह

रायपुर | जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में छात्रों पर हमला करने वाली की पहचान होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने यहां अपने बयान में कहा कि हिंसा की पूरी सच्चाई अब सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा को राजनीतिक रूप देकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे। 

डा. सिंह ने कहा कि पुलिस के खुलासे के बाद यह साफ हो गया है कि जेएनयू हिंसा में लेफ्ट से जुड़े छात्रों का हाथ था। ये लोग राष्ट्रीय राजनीति में लोगों को बदनाम करने की कोशिश करते है। ये पूरी साजिश लेफ्ट की थी जो बेनकाब हो गए है। 
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने इस हमले के सभी तथ्यों को साफ किया जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो गया है। लेफ्ट समर्थक युवकों के चेहरे बेनकाब हुए हैं। देश ने देखा कि किस प्रकार ये षडय़ंत्र कर उस विश्वविद्यालय में न केवल राष्ट्रीय राजनीति में लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई हैं
 
वित्तीय समावेशन और कौशल विकास में पूरे देश के आकांक्षी जिलों में नारायणपुर जिला पहले नंबर पर, जाने पूरी खबर

वित्तीय समावेशन और कौशल विकास में पूरे देश के आकांक्षी जिलों में नारायणपुर जिला पहले नंबर पर, जाने पूरी खबर

नीति आयोग की डेल्टा रैकिंग में टॉप 5 में छत्तीसगढ़ के तीन आकांक्षी जिलों ने बनाया स्थान
रायपुर । वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के क्षेत्र में देश के आंकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ का नारायणपुर जिला प्रथम स्थान पर है। नीति आयोग द्वारा माह नवंबर 2019 के लिए जारी डेल्टा रेंकिंग में नारायणपुर सहित छत्तीसगढ़ के तीन जिले टाप पांच जिलों में शामिल हैं।
नीति आयोग की डेल्टा रेंकिंग में राजनांदगांव जिला तीसरे और सुकमा जिला पांचवें स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिग सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को रोजगार से जोडऩे जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों में इन जिलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इन जिलों में स्व सहायता समूहों के सदस्यों और युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उनके कौशल वृद्धि के लिए प्रशिक्षण दिलाया गया है। साथ ही उन्हें आर्थिक गतिविधियों के लिए बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दिलाने की पहल की गई है।
 

दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको ने शासकीय विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिए गर्म कपड़े, जाने पूरी खबर

दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको ने शासकीय विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिए गर्म कपड़े, जाने पूरी खबर

कोरबा ।  शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य पाठ्यसहगामी गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको ने जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद की दिशा में रचनात्मक पहल की है। डी.पी.एस. स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बालकोनगर क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ऊनी कपड़ों का संग्रह किया। ये कपड़े 8 जनवरी, 2020 को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को वितरित किए गए। 

डी.पी.एस. बालको के प्राचार्य श्री कैलाश पवार ने बताया कि उन्हें बालकोनगर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से यह पता चला कि क्षेत्र के ज्यादातर शासकीय विद्यालयों में पढऩे वाले अनेक विद्यार्थी भीषण सर्दी के मौसम में बिना गर्म कपड़ों के स्कूल आ रहे हैं। यह स्थिति विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। स्थिति को समझते हुए श्री पवार ने अपने स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं से जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद की अपील की। श्री पवार की अपील पर डी.पी.एस. स्कूल में बड़ी संख्या में गर्म कपड़े एकत्रित हुए जिन्हें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य की मदद से विभिन्न शासकीय विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को वितरित किए गए। विभिन्न शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और लाभान्वित अभिभावकों ने डी.पी.एस. स्कूल, बालको की इस पहल को प्रशंसनीय बताया है।

 
मंत्री कवासी लखमा ने पुलिस टीम को दिया 1 लाख का पुरस्कार, जाने पुरस्कार देने की वजह

मंत्री कवासी लखमा ने पुलिस टीम को दिया 1 लाख का पुरस्कार, जाने पुरस्कार देने की वजह

रायपुर | राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ब्लैकमेलिंग के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को मंत्री श्री खमा ने एक लाख रूपए देकर पुरस्कृत किया है। 

सूत्रों ने बताया कि मंत्री श्री लखमा को ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को पकडऩे वाली पुलिस टीम की कार्यवाही से मंत्री बेहद खुश हैं। पुलिस कर्मचारियों की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा से प्रसन्न मंत्री ने पूरी टीम को एक लाख रूपए का पुरस्कार दिया है। ईनाम की राशि प्रदान करने के लिए बकायदा एसएसपी रायपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। इनमें वो दोनों सिपाही विक्रम वर्मा और मेला राम प्रधन भी शामिल हैं, जो हाईटी पर जाने की वजह से लाइन अटैच हुए हैं। टीम में शामिल आरक्षकों को 6 हजार 500 रूपए की राशि मिलेगी।