BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज दिनांक 13 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 13 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 13 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

राशि का स्वामी मंगल-राहू-चंद्र की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है।

वृषभ:

आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन:

राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क:

चंद्रमा प्रथम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह:

राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या:

राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा हैं रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

वृश्चिक:

आपकी राशि पर शनि एवं नवम भाव चंद्र योग अभी 7 दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आन्तरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें।

धनु:

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ:

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि मार्गी उदय चल रहा है। अत: निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें।

मीन:

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

CAA के समर्थन में मानव  श्रृंखला बना जन जागरण अभियान करेगी भारतीय जनता युवा मोर्चा

CAA के समर्थन में मानव श्रृंखला बना जन जागरण अभियान करेगी भारतीय जनता युवा मोर्चा

केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में CAA के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी व लोगों में CAA के बारे में जन जागरण अभियान लाया जाएगा।
रायपुर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला प्रभारी योगी अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश पांडे ,महामंत्री अमित मैसेरी, सचिन मेघानी के नेतृत्व में मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में 13 जनवरी को 3 बजे मानव श्रृंखला बनाकर CAA के बारे जनता को अवगत कराएगी। इस हेतु युवा मोर्चा ने सभी राष्ट्रभक्त संगठनों से इस मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की है। तेलीबांधा तालाब में CAA के समर्थन में जनता से हस्ताक्षर भी करवाए जाएंगे ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा की यह कानून दशकों से भारत के 3 पड़ोसी मुल्कों में धार्मिक प्रताड़ना झेल कर भारत आए शरणार्थियों को सम्मान दिलाएगा । विगत दिनों श्री ननकाना साहब की घटना इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है कि हमारे पड़ोसी पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में वहाँ के अल्पसंख्यक समुदाय हिंदू, सिख, इसाई ,जैन, पारसी और बौद्ध कितने प्रताड़ित हैं। मा नरेंद्र मोदी जी ने उनके इन तकलीफों को ध्यान में रखते हुए भाजपा के घोषणापत्र के अनुसार यह कानून देश में लागू करवाया है। 

तीन दिन से लापता युवती की खेत में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

तीन दिन से लापता युवती की खेत में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बेमेतरा,तीन दिन पहले रामायण में शामिल होने गई युवती की रविवार सुबह खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी. दूर ग्राम पेंड्रीतराई में सुबह खेत में युवती की लाश देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर बेमेतरा थाना प्रभारी ने पहुंचकर लाश का पंचनामा किया। लाश को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि जिस युवती की ग्राम पेंड्रीतराई में आज लाश मिली है। वह 9 जनवरी से गुमशुदा थी। 19 वर्षीय युवती झांकी निषाद, पिता गोवर्धन निषाद ग्राम पेंड्रीतराई की ही निवासी थी। युवती के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह 9 जनवरी को घर से नवधा रामायण में शामिल होने निकली थी। जिसके बाद रात तक घर नहीं लौटी। रिश्तेदारों और आसपास बेटी का पता नहीं चलने पर 11 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह वे बस्ती से लगभग 1 किमी. दूर खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान पंप हाउस के नीचे लाश देखकर सकते में आ गए। तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलसि ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के अलावा युवती के परिजनों से भी पूछताछ की है।
 

छत्तीसगढ़ में खेल विकास प्राधिकरण के गठन से युवाओं की प्रतिभा आएगी सामने - विजेन्दर सिंह

छत्तीसगढ़ में खेल विकास प्राधिकरण के गठन से युवाओं की प्रतिभा आएगी सामने - विजेन्दर सिंह

रायपुर, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, खेल प्रतिभाओं में छत्तीसगढ़ अग्रणी हैं। राज्य की सरकार ने खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है, इससे निश्चित ही युवाओं की प्रतिभा सामने आएगी।
उक्त बातें ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने राज्य युवा महोत्सव में कही। तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आज आगाज हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा प्रतिभागियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। प्रदेश के 27 जिलों से 6521 प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होने राजाानी पहुंचे हैं। इस आयोजन के दौरान 39 विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी खेलकूद, गायन-नृत्य आदि का कार्यक्रम भी शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल अनुसुईया उईके और मुख्यमंत्री के उद्बोधन से हुआ। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायक सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
 

पूर्व विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने युवक को लाठी डंडे व चाकू से मारकर किया घायल, जाने पूरी खबर

पूर्व विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने युवक को लाठी डंडे व चाकू से मारकर किया घायल, जाने पूरी खबर

रायपुर | पूर्व विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने युवक को लाठी डंडे व चाकू से मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार महतो पिता जयनाथ महतो उम्र 24 साल निवासी सिलतरा थाना धरसीवा जिला रायपुर छ0ग0 को 11 जनवरी को धरसींवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी को पूर्व विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे इसी बीच सत्यम वर्मा ने जान से मारने की नियत से चाकू निकाल कर मेरे पेट मेें मारा तथा भूपेन्द्र वर्मा ने चाकु निकाल कर मेरे मुंह में चाकु मारा। बाकि लोग हाथ मुक्का से जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे।  चाकू लगने से मेरे पेट एवं मुंह मे चोंट आया है। सत्यम वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अविनाश वर्मा चरौदा, दिपक वर्मा धरसीवा, नरेश निषाद सिलतरा, पुराणिक धीवर सिलतरा, पंकज साहू परसतराई, मूलचंद साहू परसतराई के व्दारा हत्या करने के नियत से मुझे मारपीट कर प्राण घातक चोंट पहुचाए हैं। उनकी शोर एवं गाली गलौज को सुनकर कालोनी के आसपास के लोग आये और मुझे बचाये। एवं घटना को देखे एवं सुने है तथा डायल 112 को सूचना दिये हैं। डायल 112 वाले मुझे उपचार के लिए मुझे सीएचसी धरसीवा लाये है। उक्त सभी आरोपीयो को मै जानता पहचानता हूं। घटना के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 506, 307 के  तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

मां से मिलकर फूट-फूटकर रोया निर्भया का दोषी मुकेश सिंह, जाने पूरी खबर

मां से मिलकर फूट-फूटकर रोया निर्भया का दोषी मुकेश सिंह, जाने पूरी खबर

ईदिल्ली । निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी की सज़ा दी जाएगी | फांसी से पहले दोषियों के परिवारवाले इनसे मिलने के लिए तिहाड़ जेल पहुंच रहे है | इसी कड़ी में शनिवार को जेल प्रशासन ने दोषी मुकेश सिंह को परिवारवालों को मिलने की इजाजत दी |

रिपोर्ट के मुताबिक मां मिलते ही वो भावूक हो गया और फूट-फूट कर रोने लगा | कहा जा रहा है कि मुलाकात के दौरान वो कई बार रोया . लेकिन इस दौरान परिवारवालों ने उन्हें ये समझाया कि सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पेटिशन डाला गया है और ऐसे में जल्द सब ठीक हो जाएगा | साथ ही उन्होंने दया याचिका के बारे में भी बताया. जेल अधिकारियों के मुताबिक ये फिलहाल आखिरी मुलाकात जैसा नहीं था | नियमों के मुताबिक उन्हें हफ्ते में दो बार परिवार से मिलने की इजाजत दी गई है. जैसे-जैसे फांसी की तारीख नज़दीक आ रही है दोषियों का डर बढ़ता जा रहा है. कहा जा रहा है कि निर्भया के चारों दोषियों ने फिलहाल जेल में किसी से भी बातचीत करना बंद कर दिया है. पिछले हफ्ते जेल कर्मी से किसी बात पर बहस के दौरान हाथापाई की नौबत भी आ गई थी |
बता दें कि निर्भया केस में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से डेथ वारंट जारी होने के बाद दो दोषियों की ओर से क्यूरेटिव याचिका दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट में इस पर 14 जनवरी को सुनवाई होगी | इसी दिन पता चल जाएगा कि निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जाएगी या फिर अभी दोषियों को कुछ दिन की और मोहलत मिलेगी | याचिका में फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की गई है. विनय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सहित सभी अदालतों ने मीडिया और नेताओं के दबाव में आकर उन्हें दोषी ठहराया है. गरीब होने के कारण उसे मौत की सजा सुनाई गई है |
 
युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चलाई गेंड़ी, जाने पूरी खबर

युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चलाई गेंड़ी, जाने पूरी खबर

रायपुर । राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज 12 जनवरी से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेलअतिथियों के साथ मंच के नीचे उतरे और वहां गेड़ी नृत्य कर रहे कलाकारों के पास पहुंचे। उन्होंने कलाकारों से गेड़ी ली और स्वयं भी गेंड़ी पर चढ़े। युवाओं की तालियों से मैदान गूंज उठा। मुख्यमंत्री के साथ मोहन मरकाम भी गेंड़ी पर चढ़े। इस अवसर पर युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उमेश पटेल भी उपस्थित थे। 

 

 

नंबर हैक कर सहायता के लिए भेजा संदेश, ठग लिए 80 हजार, जाने कहा की है ये खबर

नंबर हैक कर सहायता के लिए भेजा संदेश, ठग लिए 80 हजार, जाने कहा की है ये खबर

कोरबा | कुसमुंडा निवासी अनिल सिंह नामक व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके सभी मित्रों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज किया कि काफी मुसीबत में है और सहायता प्रदान करने हेतु राशि भेजें। इस पर उनके परिचित व मित्रों ने 80 हजार रुपये भेज दिए। बाद में जब अनिल को जानकारी मिलीए तब उन्होंने सभी लोगों को जानकारी दी। मामले की लिखित में सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

मामला कुसमुंडा क्षेत्र में घटित हुआ। यहां निवासरत अनिल सिंह के नंबर को हैक करते हुए किसी ठग ने उसके कई परिचितों को 80 हजार की चपत लगा दी। बताया जा रहा है कि अनिल का फेसबुक अकाउंट ठग ने हैक कर उससे जुड़े अनेक मित्रों को मैसेंजर पर संदेश भेजा कि वह मुसीबत में है और उसे सहायता चाहिए। इस पर अनिल के परिचित व मित्रों ने विश्वास कर लिया और राशि भेजना शुरू कर दिया। नेट बैंकिंग के जरिए राशि भेज दी। जब तक यह माजरा स्पष्ट होता, तब तक ठग 80 हजार से ज्यादा का चूना लगा चुका था। कुसमुंडा के अमरीक सिंह रिंकू को भी इस सिलसिले में 30 हजार की चपत लगी है। अनिल सिंह जिनके नाम से यह सब हुआ। उनका नंबर पहले ही हैक हो चुका था, इसलिए उस पर कॉल किया जाना संभव नहीं हुआ। दूसरे नंबर पर उन्हें इस बारे में मित्रों ने अवगत कराया। तब अनिल ने अपने सभी परिचितों को वाट्सएप पर सूचना दी कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश को सही नहीं माना जाए और न ही किसी को भी रुपये ट्रांसफ र किए जाएं। इसके साथ ही उसने कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले में साइबर सेल से जांच पड़ताल करा रही है। इसके बाद ही अपराध दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि इन दिनों लोगों को ठगने के लिए ठगों ने कई तरह के फ ॉर्मूले इजाद कर रखे हैं। इनके माध्यम से लोगों की अहम जानकारी जुटाई जा रही है। उनके फ ोन नंबर से लेकर अन्य महत्वपूर्ण डिटेल हासिल किए जा रहे हैं। खबर है कि फेसबुक अकाउंट रखने वाले लोग प्रोफ ाइल में अपनी जन्मतिथि शामिल करते हैं। इसी के माध्यम से ठग उनके बारे में सारी जानकारी एकत्र कर लेते हैं। बाद में उनका नंबर हैक करते हुए इस तरह का मायाजाल रखते हैं कि दूसरों को समझ ही नहीं आता कि जो कुछ किया जा रहा है वह गलत भी हो सकता है।
 
शिवनाथ नदी किनारे मिले अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, जाने कौन था हत्यारा

शिवनाथ नदी किनारे मिले अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, जाने कौन था हत्यारा

बेमेतरा | शिवनाथ नदी किनारे मिले अज्ञात लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है । जहां युवक की हत्या कर लाश नदी किनारे फेंक दिया गया था। दरअसल पूरा मामला नांदघाट थाना क्षेत्र के अमलडीहा गांव का है। जहां पर शिवनाथ नदी के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान गजेंद्र सोनवानी पिता कार्तिक राम सोनवानी उम्र 33 वर्ष निवासी बोरसी थाना भाटापारा के रूप में की । पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोपी मृतक गजेंद्र की पत्नी के प्रेमी मंतराम एवं दिलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।


हत्या के कारणों में पता चला की मृतक गजेंद्र की पत्नी से मंतराम का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 4 जनवरी को गजेंद्र मेला देखने चक्रवाय आया। उसी के साथ पत्नी का प्रेमी मंतराम और उनका दोस्त दिलेश्वर उसी के साथ मेला देखने पहुंचा हुआ था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी दिलेश्वर और मंतराम ने गजेंद्र को शराब पिलाई और बाद में गमछे से गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों में युवक की लाश को ठिकाने लगाने के लिए नादघाट थाना क्षेत्र के अमलडीहा में शिवनाथ नदी के किनारे सुनसान जगह पर फेंक दिया था।
 
बस और ट्रक में टक्कर, एक महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल, जाने कहा की है ये घटना

बस और ट्रक में टक्कर, एक महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल, जाने कहा की है ये घटना

लौदाबाजार | रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, वहीं आधार दर्जन से ज्यादा यात्री चोटिल हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस टक्कर में बस में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा बलौदाबाजार और रायपुर के मुख्यमार्ग के अमेरा गांव के पास हुई है। इधर घटना के बाद मौके पर पलारी पुलिस थाना क्षेत्र की टीम पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इधर हादसे के बाद मेन रोड पर जाम लग गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ते को खाली कराया। हादसे में 8 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिनमें कुछ बेहद गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके से ट्रक का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। इधर पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है। महामाया बस सर्विस की ये यात्री बस बतायी जा रही है, जो रायपुर-बलौदाबाजार के बीच चलती है। घटना के वक्त बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे।

 
सड़क दुर्घटना में घायल युवक का ठण्ड से ठिठुरने के कारण हुई मौत, जाने कहा की है ये घटना

सड़क दुर्घटना में घायल युवक का ठण्ड से ठिठुरने के कारण हुई मौत, जाने कहा की है ये घटना

शपुर ।  नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल युवक का ठण्ड से ठिठुरने के कारण मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी में है,पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

नारायणपुर के अघोरेश्वर आश्रम के पास सड़क किनारे एक मोटर सायकल चालक का शव रविवार की सुबह बरामद हुवा है। बताया जा रहा है कि देर रात्रि युवक अपने मोटर सायकल से नारायणपुर से घर की ओर चराइमारा की तरफ जा रहा था। इस दौरान युवक का मोटरसाइकल अनियंत्रित हो गया और सर में चोट लगने के कारण युवक बेहोश हो गया। रात्रि ज्यादा होने के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन नहीं हो सकने से घायल युवक रात भर सड़क किनारे गड्ढे में ही रात भर पड़ा रहा। कड़ाके की पड़ रही ठण्ड में ठिठुर जाने व समय पर उपचार नहीं होने के कारण युवक की मौत हो गयी। ग्रामीणों द्वारा सुबह युवक का शव देखा गया जिसका सुचना पुलिस को ग्रामीणों ने दिया।सुचना पाकर नारायणपुर थानाप्रभारी ललित सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान शंकर राम यादव उम्र 57 वर्ष कर मामले की विवेचना में जुट गई है,साथ ही परिजनों को सूचित भी कर दिया गया है।
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़े, मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़े, मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

रायपुर |  पुराने रंजिश के चलते मारपीट व धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार नई बस्ती राजातालाब निवासी मोहम्मद फरमान 22 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार की देर रात्रि जय हिन्द चौक नई बस्ती में फजल खान 29 वर्ष एवं राजा खान, इमरान खान व अन्य युवकों ने प्रार्थी को पुरानी रंजिश के चलते गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं धारदार औजार से कुल्हे के पास मारकर चोट पहुंचाया। 

इसी तरह मोहम्मद फजल खान निवासी नई बस्ती राजा तालाब ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पुरानी रंजिश के चलते शनिवार की देर रात मोहम्मद फरमान 22 वर्ष पिता मोहम्मद सजल एवं शहीद निवासी राजा तालाब ने धारदार औजार जांघ के पास मारकर चोट पहुंचाई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
भिलाई-दुर्ग में रेलवे ट्रैक में दो हिस्सों में कटा हुआ मिला छात्र का शव, जाने पूरी खबर

भिलाई-दुर्ग में रेलवे ट्रैक में दो हिस्सों में कटा हुआ मिला छात्र का शव, जाने पूरी खबर

कोरबा | ग्राम छिर्रा निवासी एक छात्र का शव भिलाई-दुर्ग में रेलवे ट्रैक में दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। छात्र वहां निजी कॉलेज में अध्ययनरत था। पुलिस ने मामला कायम कर शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मृतक छात्र कान में हैडफोन लगा हुआ था, पर मौके से मोबाइल गायब था। इससे हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मूलत: छिर्रा निवासी मनोहर सिंह जात्रा मंत्रालय रायपुर में स्टेनों के पद पर कार्यरत हैं। उनका पुत्र विकास कुमार जात्रा भिलाई-दुर्ग के एक निजी कॉलेज में अध्ययनरत है। बताया जा रहा है कि आठ जनवरी को वह घर से निकला था, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। परिजनों ने भी अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन विकास का कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे दिन विकास का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विकास की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। कोई इसे आत्महत्या करार दे रहा है तो कुछ लोग हत्या का संदेह व्यक्त कर रहे हैं। भिलाई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को घटनास्थल से मृतक विकास का मोबाइल नहीं मिल है जबकि उसके कान में हैडफोन लगा हुआ था।
राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय युवा उत्सव का रंगारंग आगाज, जाने पूरी खबर

राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय युवा उत्सव का रंगारंग आगाज, जाने पूरी खबर

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

रायपुर | इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, कषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन मंडावी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, भारत के सुप्रसिद्ध मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता विजेन्दर सिंह सहित प्रदेश भर से आए सात हजार युवा और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
 
ओटीपी नम्बर पूछकर बुजुर्ग के खाते से कर दिया हजारों पार, मामला दर्ज

ओटीपी नम्बर पूछकर बुजुर्ग के खाते से कर दिया हजारों पार, मामला दर्ज

रायपुर । स्वयं को बैंक कर्मी बताकर एटीएम कार्ड नवीनीकरण करने की बात कह ओटीपी नंम्बर पूछ खाते से निकाल लिया हजारों रूपये। घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू शांति नगर सिविल लाईन निवासी सुरेन्द्र मोहन कुमार 76 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 जनवरी को प्रार्थी के मोबाइल फोन पर मोबाईल क्रमांक 916291729470 के धारक ने स्वयं को यूकों बैंक से होना कहकर एटीएम कार्ड का नवीनीकरण करने के लिए ओटीपी नम्बर की जानकारी मांगा, जानकारी देते ही खाते से 46 हजार 4 सौ रूपये खाते से निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाइल फोन धारक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 
महापौर ने शहर के नागरिकों के साथ नगर निगम गार्डन में सुनी लोकवाणी, जाने पूरी खबर

महापौर ने शहर के नागरिकों के साथ नगर निगम गार्डन में सुनी लोकवाणी, जाने पूरी खबर

रायपुर | रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने शहर के नागरिकों के साथ आज यहां नगर निगम परिसर के उद्यान में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के श्रवण के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के माध्यम से आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर उनके विचारों को युवाओं के सर्वोंगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। श्री ढेबर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने युवाओं पर भरोसा और विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निर्वहन करने की बात कही है, जो हमारे युवाओं को वास्तव में प्रेरित करती है। श्री ढेबर ने लोकवाणी में सेवा का एक साल के तहत शासन द्वारा शुरू की गई योजनाओं को ग्रामीण, किसान और गरीब तबकों के लिए बेहद उपयोगी और सार्थक बताया है।
इसी तरह से लोकवाणी श्रवण के बाद नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे ने कहा कि वास्तविक रूप से श्री भूपेश बघेल राज्य के युवाओं को शासन की योजनाओं के माध्यम से रोजगार, उद्योग और व्यापार से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं। इसी तरह से रेडियों वार्ता को सुनने के बाद सर्वश्री कन्हैया अग्रवाल, राहुल शुक्ला, मोहम्मद फहीम खान, दयासागर सोना, इस्माईल भाई, रियाज भाई, सदाशिव सोनी और उपस्थित नागरिकों ने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के माध्यम से गरीब मरीजों का गंभीर किस्म की बीमारियों के इलाज के लिए 20 लाख रूपए तक का खर्च शासन द्वारा किए जाने को, शासन की महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को समर्थ, सम्पन्न और सशक्त बनाने की बात भी श्रोताओं को महत्वपूर्ण लगी, वही युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति से लगाव और क्षेत्रियता से उपर उठकर आपसी मेल-जोल से प्रदेश और देश के विकास में युवाओं की भागीदारी की बात को सराहा। रेडियो वार्ता में शिक्षकों की भर्ती और आठ वर्ष सेवा पूर्ण करने शिक्षकों का नियमितिकरण की बात को भी लोगों ने सराहा।   

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीव्ही एंकर की चुनौती स्वीकारी, कार्यक्रम के दौरान हथेली पर चलाया भौंरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीव्ही एंकर की चुनौती स्वीकारी, कार्यक्रम के दौरान हथेली पर चलाया भौंरा

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां एनडीटीव्ही द्वारा आयोजित ’देश का नया विश्वास छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। राज्य सरकार के काम-काज, सरकार के विजन और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार-विमर्श के दौरान टीव्ही एंकर ने अचानक मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वे भौंरा चलाकर दिखा सकते हैं। एंकर ने अपनी जेब से भौंरा निकालकर मुख्यमंत्री को दिया। श्री बघेल ने बात-चीत के दौरान भौंरें पर डोरी लपेटी और मंच पर ही बड़ी आसानी से भौंरा चलाकर दिखाया, उन्होंने भौंरे को अपनी हथेली पर लेकर नचाया।

आज दिनांक 12 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 12 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 12 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज चतुर्थ सुख भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सांय 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। सायंकाल 5 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा, इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोर्थ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और कलात्मक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:

आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह:

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या:

आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक:

माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: कार्यशील रहें, परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर:

आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुंभ:

आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

रायपुर में कड़ाके की ठण्ड के कारण फिर बदला स्कूलों का समय,कब तक रहेगा आदेश प्रभावशील जाने पूरी खबर

रायपुर में कड़ाके की ठण्ड के कारण फिर बदला स्कूलों का समय,कब तक रहेगा आदेश प्रभावशील जाने पूरी खबर

रायपुर, जिले के स्कूलों का समय मौसम के कारण एक बार फिर बदलना पड़ा है। इस बार भी सभी स्कूलों के लिए नया समय तय किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर के द्वारा आज एक आदेश जारी किया गया है।जिसके मुताबिक आने वाली 15 जनवरी तक स्कूल के समय को बदला गया है

देखे आदेश :-

 

 

वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा को लगी चोट मुख्यमंत्री श्री बघेल पहुचे उनके निवास

वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा को लगी चोट मुख्यमंत्री श्री बघेल पहुचे उनके निवास

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के बांसटाल स्थित वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।