BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
टिकैत ने फिर दी धमकी: दिमाग ठीक कर ले भारत सरकार, नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं…

टिकैत ने फिर दी धमकी: दिमाग ठीक कर ले भारत सरकार, नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं…

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर मोदी सरकार को 26 जनवरी पर ट्रैक्टर रैली निकालने की चेतावनी दी है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून की मांग करते हुए टिकैत ने सख्त लहजे में कहा, ''सरकार अपना दिमाग ठीक करने नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं है और 4 लाख ट्रैक्टर तैयार हैं।'' पिछले साल 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान राजधानी दिल्ली में हिंसा हुई थी और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाल किले में दाखिल हो गए थे।
मुंबई में रविवार को टिकैत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''वे अपना दिमाग ठीक कर ले भारत सरकार, जो गुंडागर्दी करना चाहते हैं, वह गुंडागर्दी उनकी नहीं चलेगी। बहुत झेल लिया किसान ने एक साल... अपना दिमाग ठीक करके MSP पर गारंटी कानून बना दे, नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं है। 26 जनवरी भी यहीं है और देश का 4 लाख ट्रैक्टर भी यही हैं और देश का किसान भी यहीं है। अपना दिमाग ठीक करके बात कर ले।''
टिकैत ने मोदी सरकार को यह अल्टिमेटम ऐसे समय पर दिया है जब सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और पहले ही दिन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। पिछले दिनों पीएम मोदी ने तीनों विवादित कानूनों को वापस लेने का ऐलान करते हुए एमएसपी पर विचार के लिए कमिटी गठन का वादा किया था।
किसान मजदूर महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर बरसते हुए कहा, ''सरकार धोखा कर रही है, सचेत रहने की जरूरत है। अभी सरकार बात करने की लाइन में नहीं आई है। ये सरकार षड्यंत्रकारी, बेईमान और धोखेबाज है। किसान समाज और मजदूरों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है।''
 

कोरोना अपडेट 27 नवम्बर: प्रदेश का ये जिला बना हुआ है कोरोना का हॉटस्पॉट, आज मिले इतने मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 27 नवम्बर: प्रदेश का ये जिला बना हुआ है कोरोना का हॉटस्पॉट, आज मिले इतने मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 27 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 10 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 20 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 326 है | आज प्रदेश में 22995 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 02, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 01, रायपुर से 01, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 10, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
 

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

चेन्नई: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण यहां शनिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चेन्नई स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार से सोमवार के बीच एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है, जिसके कारण दोनों राज्यों के तटीय जिलों के लिए रेड अलर्ट और आस-पास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु में राजधानी चेन्नई, थूथुकुडी, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, थेनी, मदुरै और पुदुक्कोट्टई में 27 से 29 नवंबर तक भारी बारिश जारी रहेगी। भारी बारिश की चेतावनी देखते हुए केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी ने भी सभी स्कूलों और कॉलेजों में दो दिनों के अवकाश की घोषणा की है। मौसम विभाग ने बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र श्रीलंका के तटों पर बना हुआ है जिसके चलते तमिलनाडु तट और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में तेज उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।


वहीं आंध्र प्रदेश के बारे में मौसम विभाग ने और भी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के तटीय इलाकों यनम और रायलसीमा में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार और सोमवार को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।


तमिलनाडु में एक अक्तूबर से 25 नवंबर तक 61 फीसदी अधिक बारिश हुई है। अत्यधिक बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में जलजमाव हो गया है। भारी बारिश के कारण कई घरों और दफ्तरों में भी पानी भर गए हैं जिसके चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

कोरोना अपडेट 26 नवम्बर: प्रदेश में आज मिले इतने मरीज, रायगढ़, रायपुर और जशपुर में लगातार बढ़ रहे है मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 26 नवम्बर: प्रदेश में आज मिले इतने मरीज, रायगढ़, रायपुर और जशपुर में लगातार बढ़ रहे है मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 33 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 26 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 319 है | आज प्रदेश में 25026 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 11, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 06, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
 

बड़ी खबर: कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते छह अफ्रीकी देशों से विमान सेवा हुई रद्द

बड़ी खबर: कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते छह अफ्रीकी देशों से विमान सेवा हुई रद्द

लंदन/नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में कोरोना वायरस के मिल रहे नए वैरिएंट ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यूनाइटेड किंगडम ने गुरुवार को छह देशों से उड़ानों के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है। यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने यह जानकारी दी है। यूके के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) की ओर से वैरिएंट बी.1.1.529 को जांच के तहत एक संस्करण (वीयूआई) घोषित करने के बाद विमान रद्द करने का फैसला लिया गया है। दक्षिण अफ्रीका में 30 से अधिक नए मामले मिले हैं, जो नए वेरिएंट के हैं।

डेल्टा से भी खतरनाक है यह वैरिएंट
बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस से भी ज्यादा खतरनाक है। यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा, `वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो टीके, उपचार और ट्रांसमिशन के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं। इसके लिए अधिक जांच और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य सचिव जावेद ने कहा, `हम सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एहतियाती कार्रवाई कर रहे हैं। हम लगातार टीकाकरण अभियान को भी मजबूत कर रहे हैं। सर्दियों का मौसम आ रहा है, इसलिए हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।`
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में संभावित रूप से तेजी से फैल रहे सीओवीआईडी स्ट्रेन पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक बुला रहा है। इससे पहले, यूके की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि यूके के वैज्ञानिकों ने बोत्सवाना में एक कोरोना वायरस स्ट्रेन की उपस्थिति की चेतावनी दी थी, जिसमें 32 उत्परिवर्तन होते हैं।
 

26/11 Mumbai Attack की 13वीं बरसी पर राजनेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

26/11 Mumbai Attack की 13वीं बरसी पर राजनेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

26 नवंबर 2008 को मुबंई में हुए आंतकी हमले को आज 13 साल हो गए हैं. समुद्री रास्ते से आए पाकिस्तान के 10 जैश-ए-मोहम्मद आंतकियों ने ताज होटल में इस घटना को इंजाम दिया था. आतकवादियों ने पूरे इलाके को बम और गोलबारी से दहला दिया था. ये इतिहास का सबसे भीषण और भयावह आंतकी हमला है. इस हमले में 160 लोगों की जान चली गई थी और करीब 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. मुबंई हमले की बरसी पर तमाम नेता शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया. पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा. कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा."
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है. आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाजी लगाकर मासूमों को बचाता है. जान की नहीं, जहान की फिक्र करता है. परिवार की, गांव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है. 26/11 मुंबई हमले के वीरों को नमन."
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ताज होटल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कभी नहीं भूलेंगे.'
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, 'मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में शहीद सभी को विनम्र श्रद्धांजलि और इस हमले का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन.'
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, "मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व मां भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि. हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों."
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपने ट्विटर अकाउंट में कहा - 26/11 च्या भीषण स्मृती.. मुंबईवरील दहशतवादी हल्ला परतावून लावताना शहीद झालेल्या भारतमातेच्या सर्व वीरपुत्रांना कोटी कोटी नमन!
आपको बता दे साल 2008 में 26 नवंबर के दिन 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. घटना के दौरान होटल में कई लोग मौजूद थे. जिनकी जान बचाने के लिए हमारे कई जाबांज सिपाहियों ने अपनी जान दे दी. घटना की अगली सुबह तक हमारे बहादुर सिपाहियों ने 9 आतकवादियों को ढ़ेर कर दिया जबकि 1 आंतकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ लिया गया था.
 

कोरोना अपडेट 25 नवम्बर: प्रदेश में आज कल से दुगने मिले मरीज, इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 25 नवम्बर: प्रदेश में आज कल से दुगने मिले मरीज, इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 38 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 36 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 312 है | आज प्रदेश में 26226 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 06, धमतरी से 04, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 03, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 11, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 01, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, जाने अब कैसी है हालत

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, जाने अब कैसी है हालत

पुणे, समाजसेवी अन्ना हजारे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. रूबी हॉल क्लीनिक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधूत बोदामवाद ने कहा कि अन्ना हजारे को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें निगरानी में रखा गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्ना हजारे की एंजियोग्राफी हुई है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अन्ना हजारे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उद्धव ठाकरे ने अन्ना हजारे के जल्द ठीक होने की कामना की है. सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने कहा कि अभी पता चला कि अन्ना हजारे को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी. उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं.

 

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में  भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली: तमिलनाडु में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने फिर से गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा कि चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, पेरम्बलुर, अरियालुर, नमक्कल, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, टूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। बीते दिनों में हुई भारी बारिश ने तमिलनाडु में काफी तबाही मचाई थी। कई जगहों पर पानी भरने से लोगों को काफ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। घरों के गिरने से कई लोगों की मौत हो गई थी। भारी बारिश से कई नहर-नाले उफान पर थे और कई इलाकों में बाढ़ का खतरा भी पैदा हो गया था।


इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण और एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है और अगले पांच दिनों के लिए दक्षिणी राज्यों के विभिन्न हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है।


आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत संभावित के रूप में हल्की से मध्यम, बिखरी हुई / काफी व्यापक वर्षा का अनुमान लगाया है।

ममता ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री सहित 12 विधायक TMC में हुए शामिल

ममता ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री सहित 12 विधायक TMC में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सहित कांग्रेस के 12 विधायक TMC में शामिल हो गए हैं. राज्य में कांग्रेस के 17 विधायक थे. अब मेघालय में मुख्य विपक्षी दल TMC हो जाएगी. दरअसल, दो तिहाई से अधिक विधायक अगर पाला बदलते हैं तो इनपर दल बदल का कानून लागू नहीं होता है. मुकुल संगमा शिलॉन्ग में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और टीएमसी में शामिल होने का औपचारिक एलान करेंगे. गारो हिल्स से आठ और खासी जयंतिया हिल्स से चार विधायक कांग्रेस छोड़ चुके हैं.
विधानसभा में विपक्ष के नेता संगमा कथित तौर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नाखुश थे. कांग्रेस नेतृत्व द्वारा शिलांग के सांसद विंसेंट पाला को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद से संगमा नाराज थे. सूत्रों के मुताबिक, नए पीसीसी अध्यक्ष नियुक्त करने से पहले मुकुल से सलाह नहीं ली गई थी. संगमा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के भी करीबी माने जाते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘इस बार मैंने मुलाकात के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री का समय मांगा था. सभी नेता पंजाब के चुनाव में व्यस्त हैं. काम पहले है...हर बार हमें सोनिया गांधी से क्यो मिलना चाहिए? यह संवैधानिक रूप से बाध्यकारी थोड़े ही है?’’
 

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी : इन राज्यों में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी : इन राज्यों में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, हो सकती है भारी बारिश

नई दिल्ली, भारत के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के चलते इन दिनों बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन और इससे राहत नहीं मिलने वाली है। दरअसल मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में और 25-27 नंवबर के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर बना हुआ है और इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि इस दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर श्रीलंका और दक्षिण तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। विभाग ने बताया कि इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिणी कर्नाटक के भीतरी भागों, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में और 25-27 नंवबर के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना है। 26 और 27 नवंबर को तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों और मन्नार की खाड़ी के साथ-साथ पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसलिए मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
 

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज दुर्ग और रायपुर जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, बाकी जिलो में मिली थोड़ी राहत, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज दुर्ग और रायपुर जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, बाकी जिलो में मिली थोड़ी राहत, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 19 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 34 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 310 है | आज प्रदेश में 24306 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 01, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 03, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट,एक की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट,एक की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 39 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 17 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 325 है | आज प्रदेश में 24592 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 03, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 07, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 04, कोरिया से 01, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 03, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
 

बड़ी खबर: इस एक बिल से रद्द हो जाएंगे तीनों कृषि कानून, सरकार ने की है ये तैयारी

बड़ी खबर: इस एक बिल से रद्द हो जाएंगे तीनों कृषि कानून, सरकार ने की है ये तैयारी

केंद्र सरकार तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेने के लिए एक ही बिल लोकसभा में पेश करेगी. इस बिल का नाम Farm Laws Repeal Bill 2021 होगा. बिल को कल कैबिनेट की मंज़ूरी मिल सकती है और शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन यानि 29 नवंबर को लोकसभा में इसे पेश किए जाने की संभावना है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को विवादित तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी. इन तीनों ही कानूनों के विरोध में किसान एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं और कानून की वापसी के साथ-साथ एमएसपी पर कानून बनानी की मांग कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान के बाद भी किसान संगठनों का कहना है कि जब तक तीनों ही कानूनों को संसद से रद्द नहीं किया जाता है और एमएसपी पर कानून नहीं बनाया जाता है हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. इसके अलावा भी कई और मांगें किसान संगठनों ने सरकार के सामने रखी है.
पीएम मोदी ने 19 नवंबर को देश के नाम संबोधन में कहा था, ''इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रिपील (निरस्त) करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे.’’ पीएम ने कहा, ''मैं देशवासियों से माफी मांगते हुए सच्चेा मन से और पवित्र हृदय से कहना चाहता हूं कि शायद हमारी तपस्या' में ही कोई कमी रही होगी जिसके कारण दिए के प्रकाश जैसा सत्यत खुद किसान भाइयों को हम समझा नहीं पाए.''

 

कोरोना अपडेट : प्रदेश में धीरे धीरे बढ़ रहे है मरीज, एक बार फिर एक्टिव मरीज हुए 300 के पार, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में धीरे धीरे बढ़ रहे है मरीज, एक बार फिर एक्टिव मरीज हुए 300 के पार, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 26 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 304 है | आज प्रदेश में 22242 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 04, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 03, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 03, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 03, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
 

BIG BREAKING : राजधानी की हवा हुई जहरीली, राज्य सरकार ने लोगों को घर में रहने की दी सलाह

BIG BREAKING : राजधानी की हवा हुई जहरीली, राज्य सरकार ने लोगों को घर में रहने की दी सलाह

नई दिल्ली | दिल्‍ली एनसीआर में एयर पॉल्‍युशन के कारण हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स की मार झेल रहे लोगों को अभी अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है. सोमवार सुबह की शुरुआत भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता  बेहद खराब स्‍तर के साथ हुई. दिल्‍ली में AQI लेवल 352 यानि ‘बहुत खराब’ पर बना हुआ था. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी वेदर फोरकास्टिंग रिसर्च के मुताबिक, अगले तीन दिन तक PM2.5 का लेवल अगले तीन दिन तक ‘बहुत खराब’ स्‍तर पर बना रहेगा, ऐसे में हेल्‍थ एडवाइजरी में भी कहा है कि हृदय, फेफड़ों की बीमारी, बुजुर्ग एवं बच्‍चों ज्‍यादा वक्‍त तक बाहर जाने एवं ज्‍यादा परिश्रम करने से बचें.
सफर इंडिया के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता (PM2.5 का लेवल) बहुत खराब बनी हुई, जोकि क्रमश: इस प्रकार है.

पूसा : 336
लोधी रोड : 336
एयरपोर्ट टी3 : 357
नोएडा : 414
मथुरा रोड : 389
आया नगर : 342
IIT Delhi : 339
गुरुग्राम : 358
इंदिरापुरम : 232
लोनी : 324

अपने शॉर्ट रेंज के पूर्वानुमान में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की तरफ ने कहा है कि दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब वायु गुणवत्ता का संकेत देता है. परिवहन स्तर की हवाएं आज रात से 11 बजे तक तेज और अनुकूल उत्तर पश्चिम दिशा से आने की संभावना है. जैसे-जैसे खेतों में पराली जलाने की संख्या तेजी से कम हो रही है, दिल्ली में PM2.5 संबंधित प्रदूषकों का प्रतिशत उच्च हवा की गति के बावजूद कम रह सकता है.

उधर, वायु प्रदूषण के कारण राजधानी दिल्‍ली में निर्माण गतिविधियों पर लगी रोक सोमवार से प्रभावी हो गई है. हालांकि अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि इस बीच ऑनलाइन कक्षाएं व बोर्ड परीक्षाएं चलती रहेंगी. वहीं, गैर जरूरी सामान लाने वाले ट्रकों पर लगाई गई पाबंदी को भी 26 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है.

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक दिल्ली सरकार की कर्मचारियों को घरों से ही काम करने के लिए कहा गया है. इस संबंध में रविवार देर शाम आदेश जारी कर दिया गया. साथ ही दिल्ली मेट्रो, रेलवे व राष्ट्रीय महत्त्व से जुड़े कार्यों को छोड़कर किसी भी प्रकार के निर्माण या तोड़फोड़ की इजाजत नहीं है. निजी क्षेत्र को कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने का सुझाव दिया गया है.

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला राजनांदगांव से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 23 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 295 है | आज प्रदेश में 12848 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 05, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 01, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 04, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है । 

BIG BREAKING : अगले आदेश तक प्रशासन ने बंद किए राजधानी के सभी स्कूल, इस माध्यम से होगी अभी पढ़ाई

BIG BREAKING : अगले आदेश तक प्रशासन ने बंद किए राजधानी के सभी स्कूल, इस माध्यम से होगी अभी पढ़ाई

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेगी। शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज भी 'बेहद खराब' बनी हुई है। हालांकि, दिन में तेज हवाएं चलने से प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने की संभावना है। राजधानी में रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 रहा, जोकि शनिवार को 374 था।

जानकारी के अनुसार, डीओई ने रविवार को कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के मद्देनजर सभी स्कूल अगले आदेश तक फिजिकल क्लासों के लिए बंद रहेंगे। एडिशनल एजुकेशन डायरेक्टर रीता शर्मा ने कहा कि पर्यावरण विभाग ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अगले आदेश आने तक दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं, इसलिए अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं और बोर्ड कक्षाओं के लिए परीक्षाएं पूर्व में जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप ही संचालित होंगी। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने खराब वायु गुणवत्ता के मद्देनजर 13 नवंबर को सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी किए थे।

बीते सप्ताह दिल्ली में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंचने और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई केजरीवाल सरकार ने 1 सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए थे और सभी सरकारी कार्यालयों में 1 सप्ताह के लिए वर्क फ्राम होम लागू करने के आदेश दिए थे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बीते रविवार को कहा था कि वायु प्रदूषण से निपटने को सरकार द्वारा घोषित आपात कदमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिसूचना के तहत सभी स्कूल, लाइब्रेरी और शिक्षण संस्थान 20 नवंबर तक बंद रहेंगे, सिर्फ वहीं खुलेंगे जहां परीक्षाएं चल रही हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय अत्यधिक प्रदूषण को काबू करने के लिए दिल्ली लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए सोमवार 22 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। एक अधिकारी ने कहा कि बैठक रविवार को समाप्त होने वाले प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए बुलाई गई है। इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को काबू करने के लिए बुधवार को 10 निर्देश जारी किए थे, जिनके तहत शहर में अनावश्यक सामग्रियां लाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था और अगले आदेश तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए बीते सोमवार को 10 दिशानिर्देश जारी किए थे जिनमें गैर आवश्यक सामान वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक, स्कूल तथा कॉलेज बंद करने, 21 नवंबर तक निर्माण और इमारतों को गिराने संबंधी कार्यों पर रोक आदि कदम शामिल हैं। इसके साथ ही सरकार ने रविवार तक अपने कर्मियों को घर से काम करने का आदेश दिया था। गोपाल राय ने कहा था कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने के लिए 1,000 निजी सीएनजी वाहनों की सेवा ली जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर : इस महीने आने वाला है कर्मचारियों के खाते में 7वें वेतनमान का 4 महीने का एरियर

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर : इस महीने आने वाला है कर्मचारियों के खाते में 7वें वेतनमान का 4 महीने का एरियर

नई दिल्ली | केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. नवंबर महीने में सरकार इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. आपको बता दें नवंबर महीने की पेंशन के साथ में रिटायर्ड कर्मचारियों को 4 महीने की बकाया पेशन मिलेगी और साथ में बढ़ी महंगाई राहत का लाभ भी मिलेगा.

31 फीसदी हो गया है महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से डीए और डीआर को बढ़ा दिया है. सरकार ने इसको बढ़कर 31 फीसदी कर दिया है. इसके अलावा जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने का पैसा कर्मचारियों को नवंबर की पेंशन के साथ मिल सकता है. फिलहाल अभी तक इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्दी ही इसका अधिकारिक ऐलान हो सकता है.

जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीआर की कैलकुलेशन कर्मचारियों के मूल वेतन पर की जाती है. मान लीजिए कि किसी कर्मचारी की पेंशन 20,000 रुपये है तो उसकी सैलरी में करीब 600 रुपये प्रति माह का इजाफा हो जाएगा.

कितना मिलेगा एरियर?
7वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले एरियर की बात करें तो सभी कर्मचारियों की राशि उनके ग्रेड के हिसाब से होगी. फिलहाल अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 31550 रुपये है तो उन्हें 28 फीसदी डीआएर के हिसाब से 8834 रुपये मिल रहे थे, लेकिन सरकार ने डीए में 3 फीसदी का इजाफा कर दिया तो 31 फीसदी के हिसाब से उनकी सैलरी में 9781 रुपये प्रति माह डीआर का इजाफा हो जाएगा.

कितनी मिलेगी पेंशन?
अगर हम ऑफिसर ग्रेड सैलरी के आधार पर कैलकुलेशन देखें तो DR में हर महीने 947 रुपये की बढ़ोतरी होगी. इसका मतलब है कि चार महीने का बकाया 3,788 रुपये होगा. अगर हम नवंबर के बढ़े हुए डीआर को भी शामिल करते हैं तो 4,375 रुपये पेंशनर्स को मिलेंगे.

कोरोना अपडेट : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, आज भी इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, आज भी इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 19 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 295 है | आज प्रदेश में 21126 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 03, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 02, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।