रायपुर | राजधानी में स्टील कारोबारी से क्रांईमब्रांच का अधिकारी बताकर 26 लाख 50 हजार रुपये ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पकडऩे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने ठगी की घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर प्रार्थी तथा आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर व सीसीटीवी फूटेजों को खंगालने के साथ-साथ अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों को पकडऩे में सफलता पाई। पुलिस कंट्रोल रूम घटना के संबंध में खुलासा करते हुए एसएसपी आरीफ शेख ने बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए सेम मॉडल की फर्जी गाड़ी नंबर का उपयोग करके घटना को अंजाम दिया था साथ ही घटना करने के पूर्व दो बार गाड़ी नंबर को चेंज किया गया जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर अलग-अलग टीम बनाकर गुजरात एवं उत्तरप्रदेश रवाना किया गया था। आरोपी चंद्रशेखर तल्लोली को बड़ोदरा (गुजरात) में नर्मदा किनारे स्थित आश्रम से एवं अंकित मिश्रा को नैनी (उत्तरप्रदेश) से हिरासत में लेकर रायपुर लाया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नंदन स्टील के कर्मचारी आनंद सिंह ठाकुर के साथ मिलकर उन्होंने ठगी की योजना बनाई थी। व घटना के पहले लगातार 15 दिनों तक स्टील कारोबारी के मुनीम धीरेंद्र कुमार मिश्रा की आते जाते समय रेकी किया था। नंदन स्टील प्लांट कारोबारी अशोक अग्रवाल का सुपरवाईजर धीरेन्द्र मिश्रा का 15 नवंबर को पीछा करते हुए सुंदरनगर मदर फ्राईड स्कूल के नजदीक चंद्रशेखर तल्लोली आयु 35 वर्ष ग्राम अवलरनूर थाना बागेवाड़ी जिला बीजापुर (कर्नाटक) वर्तमान पता वासना वायली रोड बड़ोदरा गुजरात व उसका एक अन्य साथी ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बताकर प्रार्थी से 26 लाख 50 हजार रुपये ठगी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने दर्ज कराई थी। घटना के दिन आरोपी का साथी आनंद कुमार सिंह उर्फ गोलू 22 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मण छपरा थाना डोकटी जिला बलिया वर्तमान पता भनपुरी धनलक्ष्मीनगर थाना खमतराई रायपुर जो की नंदन स्टील का कर्मचारी है किसी को शक न हो करके आफिस देर से गया हुआ था एवं योजना बनाने वाला दूसरा साथी अंकित मिश्रा 22 वर्ष निवासी भरहा करछना इलाहाबाद उत्तरप्रदेश वर्तमान पता नैनी थाना औद्योगिक क्षेत्र इलाहाबाद घटना के 15 दिन पूर्व ही उत्तरप्रदेश जाकर फोन के माध्यम से आरोपियों से घटना के संबंध में तैयारी कर रहा था। अब तक पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास 8 लाख रुपये एवं 4 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संयुक्त संचालक के पद तक पदोन्नत होने वाले पंकज वर्मा द्वारा दिव्यांगों एवं निराश्रितों के लिए वित्त विभाग द्वारा आबंटित करोड़ों की राशि में घोटाला किया गया। दसवीं पास पंकज वर्मा ने उत्तर प्रदेश के संस्थान से फिजियोथैरेपिस्ट का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर शासकीय सेवा में 1998 में आने के बाद छत्तीसगढ़ शासन को दिव्यांगों, निराश्रितों एवं वृद्धजनों के लिए स्वीकृत राशि में फर्जीवाड़ा कर शासन को चूना लगाया। उक्त आरोप वर्मा पर सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में लगाया। पत्रकारवार्ता में शुक्ला ने बताया कि दसवीं पास पंकज के पास महंगी गाडिय़ां हैं। निजी गाडिय़ों को चलवाने के लिए चार वाहन चालक शासकीय राशि से वेतन देकर रखे गए हैं। दिल्ली से आए दिन हवाई यात्रा शासकीय काम से दिखाकर वर्मा शासन को गुमराह कर रहा है। वर्मा चारों वाहनों में हर माह लाखों रूपए का डीजल डलवाता है। शुक्ला ने बताया कि पंकज वर्मा ने फर्जी संस्था राज्यश्रोत नि:शक्तजन संस्थान माना कैम्प रायपुर में शासकीय योजनाओं के करोड़ों रूपए को अपने खाता क्रमांक 63000040517162 में डालकर जमा कर रहा है। उक्त आहरित राशि का आहरण भी नहीं किया गया है। जिसके चलते शासन को अरबों रूपए का नुकसान हुआ है। शुक्ला ने बताया कि वर्मा ने यूरोपियन कमीशन राज्य साझेदारी कार्यक्रम में 50 लाख का फर्जी बिल बनाकर गमन किया। माना कैम्प की फर्जी संस्था में 5 हजार करोड़ रूपए में आरटीजीएस के लिए स्थानांतरित किया।
पुलिस जुटी जांच में
पुणे। भाजपा के पूर्व नेता एवं प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 78 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार देर रात बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें यहां रुबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, सभी आवश्यक जांच कर ली गई हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। वह होश में हैं।
कवर्धा। पिपरिया नगर पंचायत द्वारा नगर पंचायत के पीछे मांगलिक भवन का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। वहा से कुछ दूरी में सेफ्टिक टैंक के लिए खोदे गए गढ्ढे में ठेकेदार द्वारा मंगल भवन निर्माण में उपयोग के लिए पानी भरा गया था। जहाँ अंशु यादव वर्ष करीब 6 वर्ष को उसकी माँ पानी भरने भेजती थी।
बिलासपुर। पेंड्रा के गौरेला थानाक्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, दो संदेही गिरफ्तार पेंड्रा के गौरेला थानाक्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिल रही जानकारी के अनुसार नाबालिग जंगल में गाय चराने गई हुई थी जहां शराब के नशे में युवकों ने उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। 16 वर्षीय किशोरी रोज की तरह रविवार को अपने गायों को चराने के लिए जंगल की तरफ गई थी। दोपहर के समय शराब के नशे में धुत दो युवक वहां पहुंचे और अकेली किशोरी को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों भाग निकले। जख्मी हालत में किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। फिलहाल पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है और पूछताछ कर रही है।
गरियाबंद। बीती राततेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार में सवार बीईओ ऑफिस के कम्यूटर ऑपरेटर की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल है, जिनका इलाज चल रहा है.हादसा नेशनल हाइवे के देवभोग धर्मगढ़ मार्ग के करचिया के पास की है. रविवार रात करीब 9 बजे धर्मागढ़ से देवभोग आते समय यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
बिलासपुर। बीमारी से तंग आकर ऑटो चालक ने छठ घाट पुल से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की है, सरकंडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है।कुदुदंड में रहने वाला रमजान खान अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान था, और वह अपने जीवन से ऊब चुका था, सोमवार की सुबह वह घर वालों को तोरवा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर निकला, और वह सीधे तोरवा छठ घाट पुल में पहुँचा, और यहां से उसने नदी कूदकर गया, रमजान खान लकवाग्रस्त था, और वह अपने जीवन से काफी दुखी था, मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुला लिया है, और वह रमजान खान की तलाश कर रही है।
मुंबई। 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी शख्स को लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
कोरबा। इस बार नगरीय निकाय में कुछ नए प्रतीक चिन्ह शामिल किया गया है जिसमें लड़का-लड़की सहित 37 सिंबल शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशियों को कोई एक चिन्ह मिलेगा। नामांकन फॉर्म में अभ्यर्थी पसंदीदा तीन प्रतीक चिन्ह विकल्प के तौर पर चुनेंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
रायपुर। उधार में दिए रुपये की लेनदेन पर युवक को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार लोधी पारा गंज रायपुर निवासी विजय सोनी 22 वर्ष पिता मदन सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि रेलवे लोको कालोनी गुढिय़ारी में शहजादा एवं वसीम निवासी मौदहापारा ने प्रार्थी को पूर्व में दिए रुपये की बात को लेकर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू निकालकर घुटने व पांव में चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
समर्थन मूल्य पर खपाने के इरादे से पहुंचा था कोचिया
रायपुर। लगातार बढ़ते सड़क हादसे के चलते आए दिन शहर में लोगों की जा रही है। वाहन चालकों ने बताया कि चौक चौराहों से स्पीड ब्रेकर हटा देेने की वजह से वाहन चालक सिग्रल जंप करने के लिए अपनी वाहन को तेज गति से चौक चौराहों से निकाल देते हैं जिसकी वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रही हैं। ऐसा ही एक घटना उरला क्षेत्र में पेप्सी चौक के पास मोटरसाइकिल से जा रहे भगवानदास 32 वर्ष पिता तेजबली पहलवान निवासी ग्राम बेंद्री उरला को तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेए 8226 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक जल्दबाजी के चक्कर में चौक के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही भगवानदास की मौत हो गई। घटनास्थल के पास ही अपनी ऑटो का पंचर बनवा रहे व्यक्ति सागीर अहमद 43 वर्ष पिता छोटे अहमद निवासी शीतला तालाब के पास बीरगांव ने ट्रक चालक का नंबर नोट कर घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज करायी है।
रायपुर। परिचित ने युवती से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया व बाद में जान से मारने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। शादी की बात करने पर इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर रायपुर मठपारा निवासी युवती 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां का परिचित प्रतीक पांडेय निवासी शिवानंद नगर खमतराई शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया व बाद में जान से मारने की धमकी देकर 15 जून 2019 से 15 नवंबर तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। युवती द्वारा शादी की बात करने से आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा के हाथ से सत्ता आते-आते फिसल गई, लेकिन इस बीच भाजपा नेता पंकजा मुंडे के ट्विटर प्रोफाइल से बीजेपी हटाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। पंकजा मुंडे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वे पिता गोपीनाथ मुंडे की जन्मदिन के मौके 12 दिसंबर को अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर बड़ा ऐलान करने वाली हैं।
पंकजा मुंडे को विधानसभा चुनावों में अपने गढ़ परली से अपने चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भी पंकजा ने फडणवीस के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत दिए थे।
पंकजा मुंडे ने अपनी फेसबुक पेज पर लिखा कि चुनाव परिणाम आए, उसके बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया, कोर कमेटी की बैठक, पार्टी की बैठक , यह सब आपने देखा।
चुनाव में मिली हार के बाद मैंने मीडिया के सामने जाकर अपनी हार स्वीकारी और विनती की कि हार की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मेरी है।
पंकजा मुंडे ने पिता गोपीनाथ मुंडे की जन्मदिन के मौके पर 12 दिसंबर को समर्थकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि वे 8-10 दिन में बड़ा फैसला लेंगी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पंकजा कहीं बीजेपी से बागी तो नहीं हो रही हैं।
आज 2 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
















