रायपुर | प्रदेश शासन द्वारा जिला अधिकारियों के माध्यम से डीजे पर एनजीबीटी की रिपोर्ट के आधार पर सार्वजनिक रूप से बजाने के संबंध में रोक लगी हुई है। शासन द्वारा डीजे के माध्यम से व्यापक ध्वनि प्रदूषण होने के कारण बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक होने वाली परेशानी/बेचैनी के मद्देनजर उक्त प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध के बाद भी शादी विवाह में डीजे के फु ल वाल्युम में बजने से आसपास के लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में होने वाले विवाह समारोह अथवा मेरिज पैलेस/बड़े होटलों में होने वाले समारोह में भी बेखौफ डीजे बज रहा है। इस संबंध में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत डेगवेकर के अनुसार लगातार डीजे के शोर से कानों में बहरेपन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्ञातव्य है कि ईएनटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ में भी इस संबंध में शासन के जिम्मेदारों को स्वास्थ्य की दृष्टि से डीजे पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में अवगत कराया है। बावजूद इसके डीजे पर अंकुश नहीं लगने के कारण हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं।
रायपुर | विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को विधायक मनोज मंडावी को निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष चुन लिया गया। मंडावी को उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, रविन्द्र चौबे, सत्यनारायण शर्मा, धरमजीत सिंह, केशव चंद्रा, देवती कर्मा और अजय चंद्राकर ने पेश किया। जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया।
आज 3 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए जोखिम लेने की केाशिश की जा सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ:
नए कार्य की योजना बनेगी और वो सफल होगी। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए खरीदारी करके सुख मिलेगा।
मिथुन:
दूर की यात्रा का अकस्मिक योग बन सकता है, जिससे खुशी मिलेगी। आपको अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पडऩे से हानि हो सकती है।
कर्क:
कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। लंबी यात्रा करना उचित नहीं है। कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
सिंह:
पारिवारिक सदस्यों से मतभेद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। दुर्घटना का योग है, वाहन सतर्क होकर चलाएं।
कन्या:
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आपका विश्वास पात्र व्यक्ति ही आपके साथ विश्वास घात कर सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।
तुला:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सामाजिक क्षेत्र मे जन संपर्क बनेंगे।
वृश्चिक:
आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। ट्रासंफर का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन की दृष्टि से यह दिन अच्छा रहेगा।
धनु:
व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।
मकर:
नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ होने की संभावना है। भवन या भूमि की खरीददारी के लिए समय अच्छा है। विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।
कुंभ:
आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होगा। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। किसी से अनायास झगडा विवाद संभव है।
मीन:
दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मानहानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी।
रायपुर। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस आज पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की आज दोपहर तीन बजे राजीव भवन में अहम बैठक होगी। बैठक में पीसीसी प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। सभी की उपस्थिति में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें प्रदेश में एक ही चरण में निकाय चुनाव संपन्न हो रहे हैं। 21 दिसंबर को मतदान होगा वहीं 24 दिसंबर को नतीजे सामने आ जाएंगे। पार्षद चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली एवं मेयर और अध्यक्ष चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से संपन्न होंगे। विधानसभा में नगर पालिक (संशोधन) अधिनियम पारित कर दिया गया है। इसके अनुसार मेयर और अध्यक्ष चुनाव अप्रत्यक्ष तौर पर होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री चुनाव का हवाला भी दिया था।
बेंगलुरु। सितंबर में दुर्घटनाग्रस्त हुए चंद्रयान 2 (Chandrayaan-2) के विक्रम लैंडर के मलबे को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने ढूंढ निकाला है। मंगलवार सुबह नासा ने अपने लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) द्वारा ली गई एक तस्वीर जारी की है।इसमें विक्रम लैंडर से प्रभावित जगह नजर आ रही है। नासा ने अपने बयान में कहा कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मिल गया है। तस्वी र में नीले और हरे डॉट्स के माध्य्म से विक्रम लैंडर के मलबे वाला क्षेत्र दिखाया गया है।
चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान चंद्रयान 2 का इसरो से संपर्क टूट गया था। नासा ने कहा कि उसने 26 सितंबर को क्रैश साइट की एक तस्वी2र जारी की थी और लोगों को विक्रम लैंडर के संकेतों की खोज करने के लिए बुलाया था। इसके बाद शनमुगा सुब्रमण्यन नाम के एक व्यक्ति ने मलबे की एक सकारात्मक पहचान के साथ एलआरओ परियोजना से संपर्क किया।
शानमुगा ने मुख्य क्रैश साइट के उत्तर-पश्चिम में लगभग 750 मीटर की दूरी पर स्थित मलबे की पहचान की थी। यह पहले मोजेक (1.3 मीटर पिक्सल, 84 डिग्री घटना कोण) में एक एकल उज्ज्वल पिक्स ल पहचान थी। नवंबर मोजेक इंपैक्ट क्रिएटर, रे और व्या पक मलबा क्षेत्र को सबसे अच्छाѦ दिखाता है। मलबे के 3 सबसे बड़े टुकड़े 2x2 पिक्सतल के हैं।
नासा ने अक्टूबबर में कहा था ऑर्बिटर से मिले ताजा फोटो में चंद्रयान-2 के लैंडर का कोई पता नहीं चला है। नासा ने कहा कि हो सकता है जिस समय हमारे ऑर्बिटर ने फोटो ली, उस समय लैंडर किसी छाया में छिप गया हो।
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित आज बैठक में वर्तमान में संचालित बुढ़ापारा स्थित डे भवन जहां पर एक स्कूल भी संचालित किया जाता है उस जगह से स्वामी विवेकानंद जी की यादें जुड़ी हैं उसे अब स्वामी विवेकानंद जी की स्मारक के रूप में विकसित करने जा रहा है वहां संचालित स्कूल को अस्थाई रूप से सप्रे शाला में शिफ्ट किया जाएगा
देखें पूरी मीटिंग की कार्यवाही


बलौदा बाजार | ग्राम पंचायत रीको कला विकासखंड कसडोल जिला बलौदा बाजार मैं नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग को लेकर बया जिला सहकारी सोसायटी के पास लगभग 8 - 9 दिन से आंदोलन निरंतर जारी है इस संदर्भ में ग्राम पंचायत रीको कला के उपसरपंच मेरा जी अवस्थी ने विगत दिनों खाद्य मंत्री माननीय श्री अमरजीत भगत से मुलाकात कर चर्चा की एवं हो रहा है आंदोलन के बारे में बताया जिसमें माननीय मंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के सचिव के पास पत्र भेज दिया जिसकी जानकारी के लिए उपसरपंच राजीव अवस्थी जी ने आज मंत्रालय जाकर छत्तीसगढ़ के सचिव कमलप्रीत सिंह जी से चर्चा की एवं विस्तार से बताया कि ग्राम पंचायत रीको कला का नाम बलोदा बाजार जिला के कलेक्टर कार्तिका गोयल जीने रीको कला मैं धान उपार्जन केंद्र खोलने के लिए शासन को पत्र लिखा था और लिस्ट में पहले नंबर पर उसका नाम था परंतु कुछ कारणवश से रीको कलाकार नाम काट दिया गया जिसके चलते ग्राम पंचायत रीको कला एवं आसपास के गांव के लगभग 500 से 700 किसान निरंतर धरना पर बैठे हैं एवं भोजन भी वही कर रहे हैं श्री अवस्थी जी ने बताया कि दिनांक 29 को बया चौक पर इकट्ठा होकर किसानों के द्वारा चक्का जाम करने वाले थे। परंतु बलोदा बाजार जिला के कलेक्टर गोयल जी ने एसडीएम के माध्यम से किसानों को दूरभाष पर चर्चा की एवं समझाया कि आप कानून अपने हाथ में ना लें मैं अपने स्तर पर निश्चित ही प्रयास करूंगा आप लोगों की बात शासन प्रशासन तक पहुंच जाऊंगा इसके पश्चात किसानों ने चक्का जाम स्थगित कर बया सोसाइटी में शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। पूरी जानकारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के खाद्य सचिव श्री कमलप्रीत सिंह जी ने कहा कि मैं इस विषय में संबंधित लोगों से चर्चा कर शीघ्र अति शीघ्र कारवाही कर कल अवगत करवाउंगा। आप लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करूंगा
राजिम। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा को अलग-अलग नंबरों से अश्लील मैसेज भेजने व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी जिस नंबर से मैसेज और बातें कर रहा है इनमें से एक पाकिस्तान का बता रहा है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है।
राखी पुलिस के अटल नगर निवासी पीड़िता यूनिवर्सिटी में लॉ की प्रथम वर्ष की छात्रा है। पिछले कुछ दिनों से उसे अज्ञात आरोपी अलग-अलग नंबरों से अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही फोन कर अश्लील बातें करता है। छात्रा द्वारा विरोध जताने पर उसके साथ गालीगलौच करते हुए धमकी देता है। छात्रा द्वारा नंबरों की जानकारी लिए जाने पर उन नंबरों में से एक नंबर पाकिस्तान का भी बताता है। घबराकर छात्रा द्वारा रविवार को राखी थाने की शरण ली। राखी पुलिस द्वारा संबंधित मोबाइल नंबरों के अज्ञात धारक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 507 और 509बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आपको सालों से सिर के नीचे तकिया लगाकर सोने की आदत है, और अगर आप सोचते हैं कि बगैर तकिये के सोने से गर्दन में दर्द हो सकता है, तो आप गलत हैं। बल्कि बगैर तकिये किे सोने से आपको कई तरह के शारीरिक और मानसिक लाभ हो सकते हैं। यदि आप अब तक अनजान हैं, तो जानिए बगैर तकिये के सोने से होते हैं कौन से 5 फायदे-
रायपुर | राजधानी के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आज प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के 41 विद्यालयों के लगभग 14 और 19 आयु वर्ग के एक हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों ने रंग-बिरंगे ड्रेस में आकर्षक मार्च पास्ट किया। यह प्रतियोगिता 4 दिसम्बर तक चलेगी। खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में खेल भावना और टीम भावना के साथ खेलों का प्रदर्शन करने की शपथ ली।
अनुसूचित जाति विकास विभाग और खेल एवं युवक कल्याण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में पांचों संभाग के अंडर-14 एवं 19 के बालक और बालिका वर्ग के इस प्रतियोगिता में विजेता स्कूल की टीमों को भोपाल में आयोजित होने वाले नेशनल गेम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इस खेल कुम्भ में 400 बालिकाएं और 600 बालक हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं कोटा स्टेडियम, खेल संचालनालय परिसर, साईंस कॉलेज और शारीरिक शिक्षा विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान में होंगी।
एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 1500, 4 गुणा 100, 4 गुणा 400, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक, लड़कियों की 3 किलोमीटर पैदल चाल और लड़कों की 5 किलोमीटर पैदल चाल की होगी। इसके साथ ही बालक और बालिका वर्ग 14 और 19 वर्ष में बैंटमिंटन, फुटबाल बालक एवं बालिका 14 वर्ष, हैंडबॉल बालक एवं बालिका 14 एवं 19 वर्ष, कबड्डी बालक एवं बालिका 14 एवं 19 वर्ष, खो-खो बालक एवं बालिका 14 एवं 19 वर्ष, ताईक्वाण्डो एवं कराटे बालक एवं बालिका 14 एवं 19 वर्ष, वॉलीबॉल बालक एवं बालिका 14 एवं 19 वर्ष और तीरंदाजी बालक एवं बालिका 14 एवं 19 वर्ष की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

आदर्श आचार संहिता के कारण प्रतियोगिता का शुभारंभ अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के संयुक्त सचिव श्री विपिन मांझी ने किया। इस अवसर पर अपर संचालक श्री ए.के. गढ़ेवाल, उपायुक्त श्री संजय गोड़ और श्री प्रज्ञान सेठ, सहायक आयुक्त श्री तारकेश्वर देवांगन सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के उद्घटन सत्र में 14 वर्ष बालक और बालिका तथा 19 वर्ष बालक एवं बालिका की 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता से शुरू हुई। बालिका वर्ग 14 वर्ष की 100 मीटर दौड़ में बस्तर संभाग से नारायणपुर जिले के छेड़ीबेड़ा की जगबती मंडावी ने प्रथम, सरगुजा संभाग से सभा विद्यालय की प्रियंका पैकरा ने द्वितीय और बिलासपुर संभाग के डोंगरिया विद्यालय की रेणुका पैकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग 14 वर्ष की 100 मीटर दौड़ में बस्तर संभाग के भैरमगढ़ विद्यालय के दिलीप गुन्डी ने प्रथम, सरगुजा संभाग के सूरजपुर विद्यालय के तेजपाल सिंह ने द्वितीय और दुर्ग संभाग के सरगांव विद्यालय के विकास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार बालक वर्ग 19 वर्ष की 100 मीटर दौड़ में सरगुजा संभाग से शिवप्रसाद नगर सरगुजा विद्यालय के सूरजदेव सिंह ने प्रथम, बस्तर संभाग से अंतागढ़ विद्यालय के अमृत नेताम ने द्वितीय और दुर्ग संभाग से पेण्ड्री के भीष्म कुलेन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग 19 वर्ष की 100 मीटर दौड़ में बिलासपुर संभाग से कोरबा जिले के धुरांकला विद्यालय की अनीषा आरमॉ ने प्रथम, रायपुर संभाग से गरियाबंद विद्यालय की सीमा ध्रुव ने द्वितीय और बस्तर संभाग से दन्तेवाड़ा विद्यालय की मोनिका कुडामें ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ठाणे| डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर साहित्य सम्मेलन ने डॉ. अंबेडकर और पेरियार ईवी रामास्वामी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव को गिरफ़्तार करने की मांग की। रिपोर्टों के अनुसार बाबा रामदेव ने हाल ही में एक टेलीविजन चैनल के साथ साक्षात्कार के दौरान संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर और जाति प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले पेरियार को 'बुद्धिजीवी आतंकवादी' कहा था।
राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर क्षेत्र के जिलों में 21 दिसंबर को होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिये मतदान के समय में आंशिक संशोधन किया हैं। अब कोंडागांव , नारायणपुर , कांकेर , दंतेवाड़ा , सुकमा और बीजापुर के मतदाता भी 21 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से लेकर सायंकाल 5 बजे तक मतदान में भाग ले सकते हैं । पूर्व में यह समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था ।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर रामसिंह ने बताया कि बस्तर में 29 नवंबर को आयोजित जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में इस मतदान की समयावधि में संशोधन पर चर्चा की गई थी । उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर क्षेत्र के अधिकारियों के सुझाव पर बस्तर के सभी नगरीय निकायों में भी राज्य के अन्य नगरीय निकायों के समान प्रातः 8 बजे से सायंकाल 5 बजे तक मतदान अवधि रखने का निर्णय लिया हैं ।
भिलाई। जिले के नेवई थानांतर्गत आने वाली दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर भिलाई में अन्ना रेस्टोरेंट के सामने सोमवार सुबह 8 बजे एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।बताया जाता है कि युवक अपनी बाइक से तेज गति से कही जा रहा था। वह अपने मां के लिए टिफिन छोडऩे गया था मृतक युवक का नाम डोमन लाल साहू पिता चुन्नीलाल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी स्टेशन मरोदा बताया जा रहा है हादसे का कारण युवक द्वारा तेज रफ्तार से स्कूटी चलाना बताया जा रहा है अचानक सड़क पर ही स्थित डिवाईडर में टकराने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तर्रेम में सीआरपीएफ के 168 की बटालियन ने सर्चिंग के दौरान दो बम बरामद किया। बम निष्क्रिय करते समय जवान मांडो कुरसम घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए फरसेगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलवादियों के पीएलजीए सप्ताह के पहले दिन नक्सलियों द्वारा लगाये गये 02 बम 05-05 किलो के बरामद हुआ है। जिसे निष्क्रिय करते समय विस्फोट हो जाने से एक जवान घायल होने की खबर है। ज्ञात हो कि नक्सलवादियों के द्वारा पीएलजीए सप्ताह 02 दिसंबर से 08 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एसपी शलभ सिन्हा ने कहा की पुलिस के किसी भी कैंप के ऊपर ड्रोन नहीं देखा गया है। सीआरपीएफ कैंप के ऊपर भी ड्रोन देखे जाने की जानकारी अब तक उन्हें किसी ने नहीं दी है।
रायपुर | सीएसपी नसर सिद्दीकी को फोन कर जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस को बड़ी सफ लता हाथ लगी है. आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. जिस नंबर से फोन कर धमकी देता था उसका मुम्बई में लोकेशन मिला था. लोकेशन के आधार पर टीम ने दबिश देकर देर रात आरोपी को पकड़ा है.दरअसल आरोपी के खिलाफ गंज थाने में भी मामला दर्ज है. सीएसपी को गोली मारने की धमकी देने से पहले 19 नवंबर को आरोपी ने केंद्रीय जेल अधीक्षक और उनके कार्यालय के स्टाफ के साथ भी लैंडलाइन में फोन कर गाली गलौज की थी. इस मामले एसएसपी आरिफ शेख ने खुलासा करते हुए बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक आजाद रायपुर को आरोपी द्वारा 26 नवम्बर को मोबाईल पर फोनकर जान से मारने की धमकी दी थी। अन्य थानों में भी आरोपी द्वारा लैण्डलाईन फोन पर जेल प्रहरी आकाश पांडे एवं बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग जिले में भी फोन कर पुलिस वालों के साथ गाली गलौच कर डराया धमकाया जा रहा था। एसएसपी ने खुलासे में बताया कि आरोपी मनीष तिवारी मूलत: नैनी उत्तरप्रदेश का निवासी है। वह नवी मुम्बई की एक कपड़ा फैक्ट्री में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी के मोबाईल फोन में छग शासन के सभी जिलों के पुलिस जेल एवं राजस्व अधिकारियों के नंबर सेव हैं। उक्त नंबर कहां से मिले इस संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं सिम कार्ड जब्त कर लिया गया है। आरोपी तिवारी के खिलाफ थाना गंज एवं कोतवाली में आईपीसी की धारा 507 एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध बस्तर ,बिलासपुर एवं दुर्ग में अपराध एवं शिकायत दर्ज है।
राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ के सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सली लगातार ग्रामीणों पर अपनी कहर बरपाते जा रहे है। नक्सलियों का इस समय पी एल जी यू सप्ताह चल रहा है इस सप्ताह में नक्सली शासन प्रशासन एवं सरकार के लोकतांत्रिक कार्यों का विरोध करने के लिए जगह-जगह पर बैनर पोस्टर लगाते हैं और निर्दोष ग्रामीणों की हत्या करते हैं सोमवार सुबह राजनांदगांव के सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के ग्राम परसा गोली और ओलांदा में हथियारबंद नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की हत्या पुलिस मुखबिरी के शक के आधार पर की है मृतक ग्रामीणों में ऋषि नेताम और मासुसू गुमटी शामिल है इधर घटना के बाद मौके पर अर्धसैनिक बल और महाराष्ट्र ग्रेहाउंड के जवानों द्वारा इलाके में नक्सलियों की सर्चिंग तेज कर दी गई है साथ ही साथ छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलियों से सतर्कता बरत रहा है घटना के बाद गांव में दहशत का आलम है।










.jpg)








